12 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म शेरशाह (Shershaah) काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) का किरदार निभाया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. विक्रम 1999 में हुए करगिल वॉर में शहीद हो गए थे. उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम डिंपल चीमा है जिससे उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई.
करगिल वॉर खत्म होने के बाद डिंपल और विक्रम सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन ऐसा हो ना सका और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई. विक्रम के शहीद होने के बाद भी डिंपल का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ. डिंपल ने किसी और से शादी नहीं की और ताउम्र विक्रम की विधवा बनकर रहना मंजूर किया.वो आज भी अकेली ज़िंदगी काट रही हैं और एक स्कूल में टीचर हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दोनों की अटूट प्रेम कहानी पर इमोशनल होते हुए कहा, मैं डिंपल से कभी नहीं मिला लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्होंने शेरशाह देखी होगी और वह मुस्कुरा रही होंगी. मैं अच्छे से जानता हूं कि उनके लिए ये फिल्म देखना आसान नहीं रहा होगा लेकिन मैं प्राइवेसी की इज्जत करता हूं और कैप्टन विक्रम बत्रा के लिए उनके अटूट और पवित्र प्यार को सलाम करता हूं.
पिछले दिनों विक्रम बत्रा के परिवार वालों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में हुई थी लेकिन उसमें कुछ निजी कारणों की वजह से डिंपल नहीं पहुंची थीं. हां फिल्म के रोल के लिए उन्होंने कियारा की काफी मदद की थी.कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शूटिंग से पहले चंडीगढ़ में डिंपल मिली थीं. उनसे मिलकर मुझे उनकी इमोशनल जर्नी का अंदाजा हुआ था. जब वह मुझे अपनी और विक्रम बत्रा की कहानी सुना रही थीं तो उनकी आंखों में ढेर सारा प्यार था. वह मुझे बेहद इंस्पायरिंग लगी थीं.
नई दिल्ली. कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि बीती रात उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल किया और तब जाकर वे इसे चला पाईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, तालिबानियों पर पोस्ट करने के बाद उनका अकाउंट हैक हो गया था.
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “बीती रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट आया कि किसी ने चाइना से मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की है. अलर्ट अचानक चला गया और आज सुबह तालिबान के बारे में मेरी सभी स्टोरीज गायब थीं. मेरा अकाउंट बंद हो गया था. इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने पर मुझे इसका एक्सेस मिल पाया, लेकिन मैं जैसे ही कुछ लिखने की कोशिश कर रही हूं बार-बार अकाउंट से लॉग आउट हो जा रही हूं. इस स्टोरी को लिखने के लिए मुझे अपनी बहन का फोन लेना पड़ा, क्योंकि उसके फोन में भी मेरा अकाउंट खुला रहता है. यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र है”.
गौरतलब है कि बीते मार्च में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इस बैन के बाद कंगना ने कहा था कि वे अब इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बैज ऑफ ऑनर होगा.
नई दिल्ली. मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया में काफी एक्टिवे रहती है, हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हिना मल्टीकलर डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहद दिलकश लग रही हैं. हिना खान का ये अंदाज उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और फैंस भी उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हिना के इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं लिहाजा 24 घंटे में इसे 5 लाख से ज्यादा फैंस ने लाइक किया.
इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स
हिना की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और आलम ये है कि हाल ही में उन्होंने 14 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. हिना भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं और लगातार अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ इंटरैक्ट करती रहती हैं. हिना टीवी की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.
हिना खान का नया म्यूजिक एल्बम
हिना खान जल्द ही साहिर खान के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. इस गाने का टाइटल है 'मोहब्बत है.' इस म्यूजिक एल्बम को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं. हिना ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सेट्स की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमें वो रेड ऑफ सोल्डर ड्रेस में नजर आ रही थीं. फोटो में हिना के साथ ब्लैक ट्राउजर और फॉर्मल व्हाइट शर्ट में साहिर खान भी नजर आए. इस गाने को स्टेबिन बेन और पूजा सिंह गुजराल ने गाया है. कुछ वक्त पहले हिना ने अपने स्वर्गीय पिता के बर्थ डे पर अपने मां का बेहद भावुक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी मां केक काटती हुई नजर आ रही थीं. हिना का ये पोस्ट बेहद भावुक करने वाला था.
पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस पर लाहौर में महिला टिकटॉकर से अश्लील हरकत, सैकड़ों की भीड़ ने हवा में उछाला | वायरल हो रहा वीडियो #Pakistan @ImranKhanPTI pic.twitter.com/WaSZsOTtuS
— PURUSHOTTAM SINGH (@singhpuru2202) August 18, 2021
नई दिल्ली. तालिबानियो ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और चप्पे-चप्पे पर वह नजर आ रहे हैं. तालिबान ने राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया है. इस महल से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक जिम वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में तालिबानी जिम कर रहे हैं लेकिन वह सही से नहीं कर पा रहे हैं. इसी बात को लेकर सिंगर अदनान सामी ने अमेरिका पर तंज कसा है. अदनान सामी ने ट्वीट किया है और यह खूब पढ़ा भी जा रहा है.
अदनान सामी ने अमेरिका पर कसा तंज
अदनान ने तालिबानियों का जिम वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से जिम कर रहे हैं. इस बात को उन्होने अमेरिका से जोड़ा है. अदनान सामी ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा, 'डियर अमेरिका, तुम इन लोगों से हार गए??!! अफगानिस्तान. शर्म करो अमेरिका.' इस तरह उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को लेकर ट्वीट किया है. इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है.
बॉलीवुड से आ रहे रिएक्शन
बॉलीवुड सितारे अफगानिस्तान के हालात पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर और राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट्स के जरिये अफगानिस्ता में तालिबान के कब्जे को लेकर अपना पक्ष रखा है. राम गोपाल वर्मा ने तो टॉय कार चलाते हुए तालिबानियों का वीडियो शेयर किया है जबकि जावेद अख्तर ने पश्चिमी देशों को अफगानिस्तान के हालात पर शर्म आने के लिए कहा है.
Dear America,
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) August 17, 2021
You were defeated by these guys??!!
#Afganistan #ShameOnUS pic.twitter.com/LTCRIpuSdz
A great friend a great human is no more!! #RIPanandakannan my deepest condolences pic.twitter.com/6MtEQGcF8q
— venkat prabhu (@vp_offl) August 16, 2021
जाह्नवी कपूर फिलहाल बॉलीवुड में अपना करियर सेट करने में लगी हैं. जाह्नवी ने अभी तक 4 फिल्में की हैं और वह हर एक फिल्म के साथ बेहतरीन एक्ट्रेस बन रही हैं. लेकिन इसके साथ ही जाह्नवी का अपनी शादी को लेकर भी पूरा प्लान तैयार है. जी हां, हाल ही में जाह्नवी ने अपना पूरा वेडिंग प्लान बताया है. जाह्नवी ने बैचलरेट पार्टी से लेकर शादी तक की पूरी तैयारी की हुई है. जाह्नवी का कहना है कि वह सिंपल और प्यारी शादी चाहती हैं जो 2 दिन में हो जाए.
जाह्नवी ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी बैचलरेट पार्टी कैप्री मे याच में हो और शादी तिरुपति में. उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी मयलापुर में हो. जाह्नवी ने ये भी कहा कि उन्हें रिसेप्शन को लेकर कोई एक्साइटमेंट नहीं है. जाह्नवी ने कहा, 'रिसेप्शन जरूरी होता है क्या? नहीं न तो छोडि़ए रिसेप्शन.’
शादी की डेकोरेशन को लेकर जाह्नवी ने कहा, 'शादी की डेकोरेशन ट्रेडिशनल लेकिन सिंपल होगा. मोगरा और मोमबत्तियों से डेकोरेशन होनी चाहिए और 2 दिन में पूरी शादी हो जाए.’
जाह्नवी से पूछा गया कि उनकी ब्राइड्समेड्स कौन होगी तो उन्होंने खुशी और अंशुला कपूर का नाम लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त तनिषा का भी नाम लिया. जाह्नवी ने कहा, 'मेरी शादी में खुशी और पापा इमोशनल हो जाएंगे तो ऐसे में अंशुला दीदी सब संभाल सकती हैं.’
अपने वेडिंग आउटफिट को लेकर जाह्नवी ने कहा, 'मैं कांजीवरम या पट्टू पावड़ाई साड़ी पहनूंगी और वो गोल्ड की होगी. मेहंदी आउटफिट पिंक कलर का होगा और संगीत का आउटफिट येलो कलर का.
जाह्नवी ने कहा, 'मेरा पति समझदार होना चाहिए क्योंकि मैं अभी तक ऐसे किसी इंसान से नहीं मिली हूं.’ तो जाह्नवी की इन बातों को सुनकर ये तो पता चल गया कि उन्होंने अपनी शादी की पूरी तैयारी कर ली है और अब बस लड़का मिलने की देरी है.
जाह्नवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो साल 2018 में फिल्म 'धड़क’ से डेब्यू किया था और इसके बाद वह 'घोस्ट स्टोरीज’, 'गुंजन सक्सेना, और 'रूही’ में काम कर चुकी हैं. अब जाह्नवी फिल्म 'गुड लक जेरी’ और 'दोस्ताना 2’, में नजर आने वाली हैं.
सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई वीडियो वायरल होती रहती है. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. मैं कुछ आगे बोलूं उससे पहले आपको अगाह कर देना चाहता हूं कि जो भी सांप से डरते हों, वो इस वीडियो को बिल्कुल ना देखें. इस वीडियो में 22 फुट का एक सांप दिखाया गया है, जो देखने में भी ख़तरनाक लग रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स कह रहे हैं कि ये तो वाकई में डरावना है.
इस वीडियो को जे ब्रेवर (Zookeeper Jay Brewer) नाम के एक ज़ूकीपर ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है. आप देख सकते हैं कि वीडियो में सांप बहुत मोटा और तगड़ा दिखाई दे रहा है. ये करीब 22 फुट लंबा है. इस सांप का वजन 250 पाउंड है. जे व्रेवर अपने कंधे पर इस सांप को लिए हुए है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप का रंग पीला है. इस वीडियो को 7.3 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं. कई यूज़र्स ने अलग तरीके से कमेंट्स किए हैं.
नई दिल्ली: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 (Indian Idol 12 Winner) बीती रात खत्म हो गया है. वहीं इस सीजन के विनर हैं पवनदीप राजन. पवनदीप ने 5 जबरदस्त कंटेस्टेंट्स को हराकर खिताब हासिल किया है. इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल रही हैं वहीं सायली कांबले थर्ड रनरअप, चौथे स्थान पर दानिश, पांचवे पर निहाल और छठे नंबर पर रहीं शणमुखप्रिया रहीं हैं. ये ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी जबरदस्त रहा था. सभी कंटेस्टेंट ने शानदार परफॉमेंस दी थी।
ग्रैंड फिनाले दौरान पवनदीप की जीत को देख ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गई थीं. वहीं पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिले हैं।
बता दें कि ग्रैंड फिनाले वैसे पांच ही कंटेस्टेंट होते हैं, लेकिन इस सीजन छह फाइलिस्ट रखे गए थे. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट का परिवार उनका हौसला बढ़ाने पंहुचा था. वहीं दूसरी ओर अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह भी शो में पहुंचे थे।
आमतौर पर कहा जाता है कि जब कहीं बाहर जाना हो तो लड़कों से ज्यादा लड़कियां तैयार होने में अधिक समय लगाती हैं. मेकअप से लेकर ड्रेस सिलेक्शन तक में लड़कियां खूब समय लेती हैं. ऐसे ही किन्हीं मामलों में कभी-कभी ऐसा घट जाता है कि हंसी आ जाती है. इस बीच ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो सकता है.
वीडियो में एक लड़की फ्रंट कैमरा ओपन कर अपनी नई ड्रेस पहनकर देख रही है. मगर कुछ सेकंड बाद कुछ ऐसा हुआ कि लड़की खुद ही अपनी हंसी नहीं रोक पाई. दरअसल लड़की ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर यहां-वहां चल रही है. इस बीच वो पीछे चलती हुए एक बकेट से जा टकराई और नियंत्रण खो बैठी. लड़की उसी बकेट में गिरकर फंस गई. चंद सेकंड बाद लड़की खड़ी हुई और हंसने लगी. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.
यहां देखें वीडियो-
Perfect pic.twitter.com/yl4g6hfeXA
— Extreme LOL (@xtremelol3) July 13, 2021
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स दो बाघों को बॉटल से दूध पिला रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है और पहले भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इसे अब्सोल्यूट यूनिट्स नाम के टि्वटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
एंज्वॉय कर रहा है दूध पिलाने वाला
क्लिप में दिख रहा है कि एक आदमी दूध की दो बॉटल्स लेकर खड़ा है। इसी बीच दो बड़े-बड़े बाघ उसकी तरफ बढ़ते हैं और उसके दोनों कंधों पर अपने पैर रखकर खड़े हो जाते हैं। युवक दूध की दोनों बॉटल्स को उनके मुंह में रख देता है और दोनों बाघ आराम से दूध पीते हैं। यह देखना बेहद रोमांचकारी है, लेकिन दूध पिलाने वाला शख्स काफी खुश है और इसे काफी एंज्वॉय करता नजर आ रहा है।
Feeding two units pic.twitter.com/exDZ9Bt1mv
— Absolute Units (@absoIute_units) August 13, 2021
देखने वाले बता रहे खतरनाक
इस वीडियो को ‘फीडिंग टू यूनिट्स’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। देखने वाले इंटरनेट यूजर्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह व्यक्ति मौत से खेल रहा है, क्योंकि उसका यह स्टंट कब खतरनाक हो जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं कई अन्य यूजर्स ने इस खेल को उसके लिए खतरनाक बताया है।
Viral Video: मुंबई में सड़क पर मोटरसाइकिल के साथ स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया. मुंबई पुलिस ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के जुर्म में इन दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इनका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने इस स्टंट का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाल इस बात की जानकारी दी है. साथ ही मुंबई पुलिस ने इस वीडियो के साथ मशहूर 'बार्बी गर्ल' गाने का जिक्र कर लोगों को इस तरह के स्टंट ना दोहराने की चेतावनी दी है. पुलिस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर अपना रिऐक्शन दे रहे हैं.
मुंबई पुलिस द्वारा शेयर की गई इस वीडियो क्लिप में दो युवक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आगे बैठा व्यक्ति एक डायलॉग बोलता सुनाई दे रहा है. इस डायलॉग के अंत में पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाइकिल चला रहे शख्स को पीछे से चाकू मारने की एक्टिंग करता है और चलती गाड़ी से कूद जाता है. जिसके तुरंत बाद मोटरसाइकिल चला रहा शख्स भी स्टंट करते हुए बाइक से गिरने की एक्टिंग करता है.
Attention barbie girl, it's the real world
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) August 12, 2021
Life isn't plastic- safety’s fantastic!
Take precaution, life is your creation.
Both the accused booked under section 279 of IPC & MVA sections for dangerous & rash driving. License suspended too! #TunesOfLaw #RoadSafety pic.twitter.com/OGxYBS0XKi
मुंबई पुलिस ने हिट गाने 'Barbie Girl' का इस्तेमाल कर दी चेतावनी
इस वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए पुलिस ने स्टंट राइडर्स को चेतावनी देने के लिए मशहूर म्यूजिक बैंड Aqua के हिट गाने 'Barbie Girl' के लिरिक्स का का इस्तेमाल किया है. पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, "अटेंशन बार्बी गर्ल, इट्स द रियल वर्ल्ड लाइफ इज नॉट प्लास्टिक - सेफ्टी इज फैनटास्टिक! टेक प्रि-कॉशन लाइफ इज योर क्रीएशन."
साथ ही पुलिस ने इन दोनों युवकों पर की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए कहा, "दोनों ही आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इनका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है."
जाने-माने दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का आज सुबह 6 बजे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. वो 93 साल की थीं. उन्होंने अपने दिवंगत पति खय्याम के निर्देशन में कुछ चुनिंदा गाने भी गाये थे. इन्हीं गानों में से उनका गाया एक गाना 'तुम अपना रंजो-गम, अपनी परेशानी मुझे दे दो' (शगुन) काफी मशहूर हुआ था.
जगजीत कौर का अंतिम संस्कार आज सुबह तकरीबन 12 बजे मुम्बई के विले पार्ले स्थित श्मशान में कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि दो साल पहले संगीतकार खय्याम भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये थे.
कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने को मिली। फिल्म में अपने काम से कैटरीना ने दर्शकों को खुश कर दिया। कैटरीना अब उन्हीं फिल्मों का चयन कर रही हैं, जिनमें उनके पास करने के लिए कुछ हो। टाइगर 3 में भी वह धमाल मचाने वाली हैं। खबर है कि इसमें कैटरीना अपने करियर का सबसे बड़ा एक्शन सीन फिल्माने जा रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 में सलमान खान के साथ ना सिर्फ कैटरीना की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, बल्कि दर्शक कैटरीना को पर्दे पर खतरनाक एक्शन सीन करते भी देखेंगे। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। निर्माताओं ने कैटरीना के लिए फिल्म में एक बड़ा एक्शन सीन प्लान किया है। इसे कैटरीना का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन सीन बताया जा रहा है। फिल्म में वह ऐसे स्टंट करती दिखेंगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए।
कैटरीना फिल्म में अपने कैरैक्टर जोया को एक स्तर और आगे बढ़ाना चाहती हैं। यह एक सोलो एक्शन सीन होगा। खास बात यह है कि यह सिर्फ कैटरीना के करियर के लिए बड़ा नहीं होगा, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक किसी भी अभिनेत्री को इतना खतरनाक स्टंट करते नहीं देखा गया है। फिल्म में कैटरीना ने सारे एक्शन सीन खुद ही किए हैं। दृश्यों को वास्तविक बनाने के लिए उन्होंने बॉडी डबल का सहारा नहीं लिया है।
टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इसके बाद 2017 में फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी। यह भी सुपरहिट हुई थी। अब टाइगर 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। पहली दो फिल्मों की तर्ज पर उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी।
कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। उन्हें हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में भी देखा जाएगा। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। कैटरीना निर्देशक अली अब्बास जफर की एक फिल्म में सुपरवुमन का रोल करती दिखेंगी। कैटरीना निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।








