BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु ने सोशल मीडिया में शेयर की ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु ने सोशल मीडिया में शेयर की ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

नई दिल्ली. गोपी बहु का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. देवोलीना ने टीवी जगत में सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से कदम रखा था. इस सीरियल में अभिनेत्री ने गोपी बहू का किरदार निभाया था, जो काफी पसंद किया गया था. शो में उनकी एक संस्कारी बहू की इमेज थी. वहीं अब वो सोशल मीडिया पर अपना बॉल्ड और हॉट अंदाज दिखा रही हैं, जो उनकी संस्कारी बहू की इमेज से बिलकुल विपरीत है. हालही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पूल किनारे मजे से चिल करते हुए देखा जा सकता है.

नासिक वेकेशन की फोटो की शेयर
देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. देवोलीना की ये फोटो उनके नासिक वेकेशन की है. दरअसल कल यानी 22 अगस्त को उनका 36 वां जन्मदिन दिन था, जो देवोलीना ने नासिक में मनाया. वहीं से उन्होंने अपनी ये शानदार और ग्लैमरस फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'And yes its indeed a special day. Happy wala Birthday to me'. फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं.


देवोलीना का करियर
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहु के किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. साथ ही वो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिलहाल वो 'साथ निभाना साथिया' के सीजन 2 में भी गोपी का किरदार निभा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके डांस और सिंगिंग वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.

 

 नहीं लगा पसंद का गाना तो गुस्साई दुल्हन, एंट्री से किया मना, देखें वीडियो

नहीं लगा पसंद का गाना तो गुस्साई दुल्हन, एंट्री से किया मना, देखें वीडियो

लड़कियां बचपन से ही अपनी शादी के सपने सजाती हैं। चाहे वह शादी का संगीत हो, मेंहदी हो या फिर दुल्हन की एंट्री का गाना। लड़कियां अक्सर सबकुछ प्लान करके रखती है। इसके बाद भी अगर शादी में सब उनके मन मुताबिक न हो तो गुस्सा आना लाजमी है। सोशल मीडिया में इन दिनों पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन का गुस्सा खूब फेमस हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी एंट्री के लिए खड़ी होती है लेकिन जब एंट्री में मनपसंद गाना नहीं लगता है तो दुल्हन गुस्सा हो जाती  है और एंट्री से मना कर देते हैं।

आजकल ज्यादातर शादियों में दुल्हन की एंट्री प्लान की जाती है, गाने, डांस और उसी के हिसाब से कोरियोग्राफ किया जाता है। इस वीडियो में गुलाबी रंग का लंहगा पहने दुल्हन काफी परेशान नजर आ रही है और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से गाना लगवाने का जिक्र करती दिखाई दे रही है। जब गाना नहीं लगता है तो वह गुस्सा हो जाती है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दुल्हन के लिए दुखी हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आज-कल शादी के खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोरोना काल में लोगों ने शादियों में मेहमानों को बुलाने की संख्या को सीमित कर दिया है  जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो की भरमार हो गई है। ऐसा लगता है कि लोग ऑनलाइन ही वीडियो देखकर शादियों का मजा ले रहे हैं। 
 
 देखा गया भुत! गूगल अर्थ ने ब्रिज के नीचे खोज निकाला भूत, खौफनाक चेहरा देख बुरी तरह डरे लोग

देखा गया भुत! गूगल अर्थ ने ब्रिज के नीचे खोज निकाला भूत, खौफनाक चेहरा देख बुरी तरह डरे लोग

कई बार जाने-अंजाने में हमारे सामने कुछ ऐसी चीजें का आ जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. एक शख्स को कुछ ऐसा ही डरावना नज़ारा दिखा न्यू यॉर्क शहर में एक पुल के पास दिखा. दरअसल इस पुल के नीचे एक भूत की डरावनी शक्ल गूगल अर्थ पर दिखाई दी है. इसी नज़ारे को देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई भूत है या फिर जोकर.

सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म TikTok पर एक यूज़र ‘Hidden on Google Earth’ की ओर से शेयर की गई छोटी सी क्लिप में पुल के नीचे से एक डरावनी शक्ल साफ-साफ देखी जा सकती है. ये शक्ल किसी सच में किसी डरावने जोकर से मेल खा रही है, जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है. असल में ये अजीबोगरीब चीज़ न्यू यॉर्क के हाईवे ब्रिज Cayuga Waterfront Trail में दिखी.

इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूज़र ने कहा कि ये शक्ल किसी भूतिया जोकर की तरह लग रही है, वहीं एक दूसरे यूज़र का कहना है कि अब उसे मालूम है कि उसे कहां नहीं जाना है. कई यूज़र्स ने तो यहां तक कहने लगे कि अब वो कभी भी पुल के नीचे से नहीं जाएंगे. हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस अजीबोगरीब चेहरे को भूत मान बैठे हैं,

इस अजीबोगरीब शक्ल को अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं ज्यादातर लोग इसे देखकर खौफ में हैं. वीडियो में दिख रही डरावनी शक्ल की आंखें गहरी और काली लग रही हैं. पूरा चेहरा एकदम सफेद लग रहा है और होंठ लाल दिख रहे हैं. ये मेकअप बिलकुल जोकरों जैसा लग रहा है. एक खास बात ये कि यहां सिर्फ इसके चेहरे के अलावा कुछ और नजर ही नहीं आ रहा है.
 बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के परिवार में आया नया मेहमान, एक्ट्रेस बोलीं- जीवन बदलने वाला अनुभव...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के परिवार में आया नया मेहमान, एक्ट्रेस बोलीं- जीवन बदलने वाला अनुभव...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब सनी लियोनी के परिवार में एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। दरअसल, उनके भाई सुदीप वोहरा और भाभी करिश्मा नायडू के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है।

सनी लियोनी ने अपने भाई-भाभी और भतीजी के साथ तस्वीरें शेयर कर बुआ बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ सनी ने बेबी का नाम भी बताया है।

पहली तस्वीर में अपने भाई-भाभी और नन्ही भतीजी संग नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उनके भाई-भाभी और भतीजी हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सनी नन्ही परी को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, मैं गर्व से कह सकती हूं कि बेबी लीया कौर का जन्म एक जीवन बदलने वाला अनुभव है।

उन्होंने लिखा, जीवन कब शुरू होता है यह केवल भगवान ही तय करता है और मैंने अपने भाई संदीप वोहरा और मेरी भाभी करिश्मा नायडू की वजह से इसे अपनी आंखों के सामने देखा। मुझे उन पर बहुत गर्व है और उन्होंने जो कुछ हासिल किया है और मुझे पता है कि वे सबसे बेहतरीन पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
यहाँ मनाया जाता है Sex Festival, हैरान कर देने वाला है ये चलन

यहाँ मनाया जाता है Sex Festival, हैरान कर देने वाला है ये चलन

स्टॉकहोम: आपने कई तरह के अजीबोगरीब फेस्टिवल (Weird Festival) के बारे में सुना होगा लेकिन स्वीडन (Sweden) एक ऐसा देश है जहां सेक्स फेस्टिवल (Sex Festival) मनाया जाता है. इस सेक्स फेस्टिवल में केवल कपल्स की एंट्री ही होती है. सिंगल लोगों को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं होती है.
सेक्स फेस्टिवल में होती हैं ये एक्टिविटी
द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ये सेक्स फेस्टिवल स्वीडन के Molkom में मनाया गया. सेक्स फेस्टिवल में कपल्स के लिए Transformational Workshops, म्यूजिक, डांस करने और लवर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की व्यवस्था होती है. सेक्स फेस्टिवल में कपल्स को कई तरह की एक्टिविटी (Weird Activities) में भाग लेना होता है. सेक्स फेस्टिवल एक हफ्ते तक चलता है.
सेक्स फेस्टिवल के रंग में पड़ा भंग
हालांकि इस बार सेक्स फेस्टिवल के रंग में भंग पड़ गया है. दरअसल सेक्स फेस्टिवल में शामिल हुए करीब 100 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या सेक्स फेस्टिवल की वजह से लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि पुलिस के पास सेक्स फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ उन्हीं लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जो उसमें शामिल हुए थे. शिकायत के मुताबिक, लोगों ने कहा कि सेक्स फेस्टिवल की वजह से ही वो कोरोना संक्रमित हुए हैं.
पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि हम केस की जांच कर रहे हैं. अगर सेक्स फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ सबूत मिलते हैं और वो दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 

फैक्ट्री में काम करने वाला 21 साल का लड़का कैसे बना यूरोप का सबसे बड़ा टिक टॉक स्टार, 10 करोड़ से ज्यादा हैं फॉलोअर

फैक्ट्री में काम करने वाला 21 साल का लड़का कैसे बना यूरोप का सबसे बड़ा टिक टॉक स्टार, 10 करोड़ से ज्यादा हैं फॉलोअर

TikTok Star: मौजूदा वक्त सोशल मीडिया का वक्त है. आम हो या खास, हर कोई आज सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है. किसी के लिए यह सिर्फ मनोरंजन का साधन है तो किसी के लिए समाज से जुड़े रहने का प्लेटफॉर्म. हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौरे ने कईयों को आम से खास भी बना दिया है. ऐसी ही एक और खबर आज सामने आई है.


दरअसल, सेनेगल में जन्मा 21 साल का एक मामूली सा लड़का यूरोप का पहला टिकटॉक मेगास्टार बन गया है. हर कोई इस खबर को जानकर हैरान है, क्योंकि टिक टॉक पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाला यह शख्स कोई स्टार संगीतकार, अभिनेता या एथलीट नहीं है बल्कि 21 साल का एक मामूली सा लड़का है, जो पहले एक फैक्ट्री में काम करता था.


इस लड़के का नाम है खैबी लेम (Khaby Lame). आपने ज़रूर इसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे. आज यह लड़का दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. इसके वीडियो मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं. सिर्फ यूरोपियन देशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खैबी लेम के करोड़ों फैन हैं.
Khaby Lame कॉमेडिक वीडियो बनाते हैं. उनका अंदाज़ दूसरों से बिल्कुल अलग होता है और उनका आइडिया भी बिल्कुल जुदा है. उनके इसी खास और निराले अंदाज़ ने उन्हें सोशल मीडिया का मेगा स्टार बना दिया है.


Khaby Lame कॉमेडिक वीडियो बनाते हैं. उनका अंदाज़ दूसरों से बिल्कुल अलग होता है और उनका आइडिया भी बिल्कुल जुदा है. उनके इसी खास और निराले अंदाज़ ने उन्हें सोशल मीडिया का मेगा स्टार बना दिया है.


खैबी लामे (Khaby Lame) के वीडियो बेहद यूनिक होते हैं. और यही वजह है कि उनके सभी वीडियो पर करोड़ो में व्यूज़ आते हैं. टिक टॉक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी खैबी के करोड़ों चाहने वाले हैं. इंस्टा पर खैबी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

 

दुल्हन को देखते ही इस तरह से रोने लगा दूल्हा, देखकर मेहमानों की छूटी हंसी

दुल्हन को देखते ही इस तरह से रोने लगा दूल्हा, देखकर मेहमानों की छूटी हंसी

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा दुल्हन को देखते ही रोने लगता है. दरअसल, दूल्हे का रोना उसकी फीलिंग्स को दर्शाता है, उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक जाते हैं जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को पहली बार दुल्हन के लिबास में देखता है. उसे देखकर वह अपनी फीलिंग्स को रोक नहीं पाता और हैरत से देखते हुए रोने लगता है. वायरल हो रहे इस वेडिंग वीडियो (Wedding Video) में दूल्हे के आंसू (Groom Tears)देखकर आप भी दूल्हे की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं.
दुल्हन को देखकर हुआ हैरान, खुशी से छलक पडे़ दूल्हे के आंसू
सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर यह शादी से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे का वीडियो शादी की रस्में शुरू होने से पहले शूट किया गया था और उसे अपलोड किया गया है. इस वीडियो में दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन (Bride Groom Video) को एकटक निहारते हुए नजर आ रहा है.
दरअसल, अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे इस दूल्हे को पहली बार अपनी दुल्हन का ब्राइडल लुक (Bridal Look) दिखा जिसे देखकर वह हैरान होता है और अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पाता है और इसे रोकर जाहिर कर देता है.
आंसू पोछकर दुल्हन के सामने घुटने टेक देता है दूल्हा
दुल्हन को देखकर पहले तो दूल्हा आंसू बहाता है फिर अपने आंसुओं को पोछकर वह दुल्हन के सामने आता है और घुटने के बल बैठकर उससे अपने प्यार का इजहार का भी करता है और फिर दुल्हन को मन भर निहार लेने के बाद वह शादी की रस्मों को निभाने के लिए मंडप में जाता है.
शादी समारोह में उपस्थित सभी मेहमान दूल्हे को इस तरह अपनी फीलिंग्स का इजहार करता देखकर हंसने लगते हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
 

इन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', जानिए क्या है वजह

इन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', जानिए क्या है वजह

19 अगस्त को बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफ और दर्शकों का प्यार मिल रहा है, हालांकि बेल बॉटम को तीन अरब देशों ने बैन कर दिया है, जिसकी वजह फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है।
किन तीन देशों में बैन हुई बेल बॉटम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को तीन अरब देशों ने रिलीज करने से इनकार कर दिया है। ये देश सऊदी अरब, कुवैत और कतर हैं। बताया जा रहा है कि इन देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। जिसके चलते फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई है।
क्या है वजह
जानकारी के मुताबिक यूएई के सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म बेल बॉटम में तीनों देशों की खराब छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक प्लेन को हाइजैक के बाद लाहौर से दुबई लाया गया था, जहां सीक्रेट मिशन को भारतीय अधिकारी ही पूरा करते हैं। जबकि बताया जाता है कि संयुक्त अरब अमीरात की फोर्स ने हाईजेकर्स को पकड़ा था और यूएई की तत्कालीन रक्षा मंत्री ने भी मामले में दखल दिया था।
कैसा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की रिलीज के बाद अनुमान था कि ओपनिंग डे पर यह तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 2.40 करोड़ कमाए। इस तरह दो दिन में ‘बेल बॉटम’ ने करीब पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ ही लारा दत्ता, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

VIDEO: मौनी रॉय की इस डांस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खुब वाइरल हो रहा

VIDEO: मौनी रॉय की इस डांस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खुब वाइरल हो रहा

नई दिल्ली. फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया में अपने पोस्ट के जरिए फैन्स को दीवाने बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. लोग उनकी इसी दिलकश अंदाज पर फिदा हैं. उनकी हॉट और सिजलिंग फोटो और डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. कुछ ही समय पहले उनका गाना 'बैठे-बैठे' रिलीज हुआ था, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया था. इसी के साथ उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक और डांस काफी शानदार लग रहा है.

डांस वीडियो किया शेयर
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मौनी रॉय (Mouni Roy Dance) इस वीडियो में ट्रेंड में चल रहे ब्रेकफास्ट चैलेंज म्यूजिक पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उनके साथ उनके दो पार्टनर और है. जो उनका डांस में भरपूर साथ दे रही हैं. उनके डांस स्टेप भी जबरदस्त लग रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Because why not, With em cuties'. वहीं उनके इस वीडियो पर अब तक 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.


इस फिल्म में आएंगी नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) का हालही में नया गाना 'बैठे-बैठे' रिलीज हुआ है. वहीं इससे पहले 'पतली कमरिया' गाने में उन्हें देखा गया था. अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. इससे पहले मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई.

 

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से टीवी जगत में कदम रखा था, अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर फैन्स का दिल जीत लिया था. अब वो अपनी ग्लैमरस फोटो और स्टाइलिश अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं. इन दिनों वो अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने एक बार अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रह है.

श्वेता तिवारी ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने ये फोटोशूट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने इन फोटो में रेड कलर की ऑफ शॉल्डर वाली शानदार सी ड्रेस पहनी हुई है. इन फोटो में उन्होंने मेकअप भी जबरदस्त किया है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस कातिलाना लग रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Be Uncommon !!and Wear some Redt'. फोटो में उनकी आंखों में अजब सा नशा दिखाई दे रहा है, जो उनके फैन्स को उनकी और आकर्षित कर रहा है. उनकी इस फोटो पर 231 हजार लाइक और 2,269 कमेंट आ चुके हैं. वहीं उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'हुस्न की मलिका हो आप'.


श्वेता तिवारी का सफर
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था. वहीं श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. फिलहाल वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रही हैं.

 

VIDEO VIRAL: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पर करीना कपूर ने खुलकर की बात..’इसके लिए ज्यादा हिम्मत की जरुरत नहीं’

VIDEO VIRAL: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पर करीना कपूर ने खुलकर की बात..’इसके लिए ज्यादा हिम्मत की जरुरत नहीं’

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में अपनी किताब को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ लॉन्च की है।


अपनी प्रेग्नेंसी बुक में, बेबो ने बहुत सी चीजों के बारे में बताया और साथ यह खुलासा भी किया कि दोनों प्रेग्नेंसी कितनी अलग थीं, ब्रेस्टफीडिंग और भी बहुत कुछ। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान सेक्स ड्राइव खोने के बारे में भी बात की।

करीना कहती हैं, ‘बच्चे के जन्म से पहले महिलाएं क्या करती हैं। लोगों को मुख्यधारा के अभिनेताओं को इन चीजों के बारे में बात करते देखने की आदत नहीं है। लेकिन फिर, उन्हें मुख्यधारा के एक्टर्स को गर्भवती देखने की भी आदत नहीं है।’

अपनी किताब में, बेबो ने यह भी साझा किया कि जब वह तैमूर अली खान को लेकर गर्भवती थीं, तो ज्यादा ऊर्जावान थीं। बेबो ने कहा, ‘लेकिन जब मैं जहांगीर को लेकर गर्भवती थी, तो मैं विशेष रूप से सेक्सी महसूस नहीं करती थी।’

एक साक्षात्कार में, करीना ने कहा कि लोगों को मुख्यधारा के अभिनेताओं को सेक्स के बारे में बात करते देखने की आदत नहीं है, खासकर गर्भावस्था के दौरान। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आपको इस बारे में बात करने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दिन-प्रतिदिन की चीजें हैं। सेक्स एक पति-पत्नी के बीच एक प्रासंगिक विषय है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक महिला कैसा महसूस करती है।’

देखें वीडियो-
 
 VIDEO VIRAL : बाइक पर बैठा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने कर डाला 'एय़रलिफ्ट'

VIDEO VIRAL : बाइक पर बैठा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने कर डाला 'एय़रलिफ्ट'

सोशल मीडिया पर एयरलिफ्ट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी विदेश में फंसे लोगों को भारत वापस लाने के लिए एयरलिफ्ट के वीडियो सामने आते हैं तो कभी मुसीबत में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने का वीडियो देखने को मिल जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार युवक की एययरलिफ्ट का वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक के साथ-साथ उस पर बैठे युवक को भी यातायात विभाग के लोग उठाकर ले गए। 

इस शख्स की तस्वीरें और वाडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक विभाग के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अगर बाइक सवार शख्स की इसमें गलती भी है तो यातायात विभाग को इस तरह से बाइक से साथ हवा में उठाना ठीक नहीं था। वह गिर भी सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी तो फिर इसका जिम्मेदार कौन होता।

जब बाइक सवार शख्स को ट्रैफिक विभाग के लोग उठा रहे थे उस समय वह बार बार कह रहा था कि सर मेरी बाइक नो पार्किंग में नहीं है। मैं सिर्फ दो मिनट के लिए ही सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक खड़ी नहीं की है मैं अब यहां से तुरंत निकल रहा हूं। कृपया मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई न करें और मेरी बाइक छोड़ दें। इतना अपील करने के बाद भी ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोगों ने नहीं सुनी और उसके बाइक को उठा लिए।

वहीं आस पास के लोगों ने कहा कि नानापेठ इलाके में ट्रैफिक पुलिस लगातार आम नागरिकों को परेशान करती है। जब भी दुकानों में सामान लेने जाओ और दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करो तो वो गाड़ी उठाकर ले जाते हैं और कुछ देने और लेने के बाद ही गाड़ी को छोड़ते हैं।

फोटोज वायरल होने के बाद इस मामले में ट्रैफिक डिपार्टमेंट के डीसीपी श्रीराम ने कहा कि नाना पेठ इलाके में हुई घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर इसकी जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यातायात विभाग ने कहा कि बाइक 'नो-पार्किंग' जोन में खड़ी थी और जब वह उसे उठाने लगे तो बाइक सवार जानबूझकर बाइक पर बैठ गया।
चिकनी पतली कमर...पर विदेशी अंकल का देसी डांस, ठुमकों से लगा दिए चौके-छक्के!

चिकनी पतली कमर...पर विदेशी अंकल का देसी डांस, ठुमकों से लगा दिए चौके-छक्के!

सोशल मीडिया पर यूं तो कई डांस वीडियोज शेयर किए जाते हैं, पर इनमें से कुछ लोगों के बीच बेहद लोकिप्रय हो जाते हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो काफी चर्चा में है. इस वीडियो में एक विदेशी शख्स देसी गाने पर डांस करता दिख रहा है.
वीडियो में ये विदेशी फेमस बॉलीवुड सॉन्ग चिकनी पतली कमर… पर डांस कर रहा है. ऐसा नहीं है कि ये पहली बार किसी बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे हैं. इससे पहले भी ये कई डांस वीडियोज शेयर करते रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ricky.pond अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन दिया है, Dum Duma Dum
देखें वीडियो-
 

मोनालिसा की हॉट साड़ी लुक ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहां देखे

मोनालिसा की हॉट साड़ी लुक ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहां देखे

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. मोनालिसा अपनी फोटो के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. मोनालिसा के फैंस उनके हर अंदाज को बेहद पसंद करते हैं, सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. मोनालिसा के फोटो शेयर करते ही ये इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी और स्लीवलैस ब्लाउज़ कैरी किया हुआ है, जिसमें मोनालिसा का अंदाज तारीफ के काबिल है.

सोशल मीडिया पर छा गई मोनालिसा की ये तस्वीर
दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मोनालिसा ने बेहद खूबसूरत डार्क रेड कलर की जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने हैवी वर्क का ज़री वाला रेड ब्लाउज कैरी किया है. लाल साड़ी में मोनालिसा बिल्कुल अप्सरा जैसी दिख रही हैं. इस साड़ी के साथ मोनालिसा ने एक हाथ में काले रंग की वेलवेट की चूड़ियां पहनी हुई हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा स्टाइलिश और खूबसूरत जूलरी पहनी हुई नजर आ रही हैं.

रेड हार्ट और हॉट इमोजी से फैंस ने जताया प्यार
मोनालिसा ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अपने प्रिय लोगों के लिए.' इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई मोनालिसा की इन खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ढेर सारी तारीफें मिल रही हैं. इन तस्वीरों को अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें 'ब्यूटीफुल लेडी'और गॉर्जियस बता रहे हैं. वहीं ज्यादातर फैंस रेड हार्ट इमोजी के साथ इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
 

 बिग बॉस कंटेंस्टेंट उर्फी का खुलासा: मुझे पोर्न एक्ट्रेस समझते थे घरवाले, 2 साल चला टॉर्चर और फिर...

बिग बॉस कंटेंस्टेंट उर्फी का खुलासा: मुझे पोर्न एक्ट्रेस समझते थे घरवाले, 2 साल चला टॉर्चर और फिर...

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. शो में एक हफ्ता बिताने के बाद उर्फी एलिमिनेट हो गईं. अब उर्फी ने एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी तस्वीरें एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थीं और उनके परिवार ने उन्हें इस मुश्किल घड़ी में बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया था. उर्फी का कहना है कि उनके साथ विक्टिम ब्लेमिंग की गई थी और लोग समझते थे कि वह एक पोर्न स्टार हैं और सीक्रेटली काम करती हैं. उर्फी जावेद ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद उनके पिता ने शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें प्रताड़ित भी किया था.

साथ ही उनके रिश्तेदारों ने उनके बैंक अकाउंट की जांच भी करवाई थी, क्योंकि वह छुपे हुए पैसे मिलने की उम्मीद कर रहे थे. आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उर्फी ने कहा, 'मैं कॉलेज में भी नहीं थी, मैं ग्यारहवीं क्लास में थी. यह मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट नहीं किया था.' उर्फी ने आगे कहा, 'मेरे परिवार ने मुझपर इल्जाम लगाया, मुझे विक्टिम ब्लेम किया गया. मेरे रिश्तेदारों ने तो मुझे पोर्न स्टार ही बुलाने लगे. वह मेरा अकाउंट चेक करना चाहते थे कि कहीं उसमें करोड़ों रुपये ना निकलें. मेरे पिता शारीरिक और मानसिक रूप से अब्यूसिव थे और वह टार्चर दो साल तक चला था.'

उर्फी ने बताया कि उस समय लोगों की बातों का बुरा असर उनके ऊपर हुआ था. उन्होंने कहा, 'मैं अपना ही नाम भूल गई थी, लोगों ने मुझे इतनी भद्दी बातें कही थीं. जो मेरे साथ हुआ वैसा किसी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए.' उर्फी के मुताबिक इस घटना के बाद उन्हें समझ आया था कि उनके पास अपनी आवाज है. उन्होंने कहा, 'जब मेरे पिता ने मुझपर मेरे ही साथ हुई बातों का इल्जाम लगाया, तब भी मेरे पास कुछ कहना का अधिकार नहीं था. मैं बस उस टार्चर में जी सकती थी. मुझे हमेशा से यही कहा गया है कि लड़कियों केे पास बोलने का हक नहीं है, सिर्फ मर्द ही निर्णय ले सकते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मेरे पास भी आवाज है. जब मैंने अपना घर छोड़ा तो मुझे बहुत ज्यादा समय सिर्फ सर्वाइव करने में लगा था. अब मेरी पर्सनालिटी बाहर आ रही है और मैं नहीं रोकूंगी.' 2020 के एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने बताया था कि जब वह अपने घर से भागीं तो क्या हुआ था. उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी दो बहनों के साथ घर से भाग गई थी. मेरी मां और दो बहन-भाई को मैंने पीछे छोड़ दिया था. मैं एक हफ्ते तक दिल्ली के एक पार्क में रही थी.' उर्फी जावेद ने आगे कहा, 'फिर हम तीनों ने नौकरियां ढूंढना शुरू किया. मुझे भगवान की दया से एक कॉल सेंटर में काम मिला था. फिर मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली और पूरे परिवार की जिम्मेदारी हम तीनों बहनों के सिर आ गई.'
 
 VIDEO हुआ लीक: त्रिशाकर के बाद प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो लीक

VIDEO हुआ लीक: त्रिशाकर के बाद प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो लीक

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों खूब बवाल मचा हुआ है. कुछ दिनों पहले त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu) का एमएमएस लीक हुआ था जिससे सब काफी शॉक हुए थे और अब एक और एक्ट्रेस का वडियो वायरल हो गया है. अब जिन एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ है वो हैं प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit).

दरअसल, प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक्ट्रेस का कॉन्ट्रोवर्सी वीडियो देखकर सभी हैरान हैं. प्रियंका का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जो वीडियो प्रियंका का वायरल हो रहा है वो पुराना है. इतना ही नहीं प्रियंका का भी इस पर रिएक्शन सामने आ गया है.

प्रियंका का कहना है कि जो वीडियो में लड़की दिख रही हैं वो वह खुद नहीं है बल्कि कोई और है. उनका ये भी कहना है कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं. अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने इस वीडियो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है.

इन फिल्मों में किया है काम
बता दें कि प्रियंका ने साल 2013 में फिल्म जीना तेरी गली में से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद वह अब तक तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली, पवन पुत्र, इच्छादारी और आवारा बालम जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

अभी प्रियंका के पास कई फिल्में हैं और वह जल्द ही दिल मत देना मेरी सौतम को और पांच मेहरिया में नजर आने वाली हैं. इनके अलावा भी प्रियंका के पास फिल्में हैं हालांकि उनके नाम की कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

प्रियंका और त्रिशाकर का बयान
वैसे बता दें कि प्रियंका के अलावा त्रिशाकार का भी जब वीडियो वायरल हुआ था तब उन्होंने भी भोजपुरी इंडस्ट्री पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं और यहां काफी बुरे लोग हैं. मेरा मुंह मत खुलाओ. अब दोनों एक्ट्रेसेस के इन बयानों के बाद जो महत्वपूर्ण सवाल खड़ा हो रहा है वो ये कि आखिर कैसे एक्ट्रेसेस के प्राइवेट वीडियोज इन दिनों वायरल हो रहे हैं.
ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर कल होने जा रही है नए वेबसीरिज की स्ट्रीमिंग, बॉबी भाभी संग नज़र आयेंगे ये....

ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर कल होने जा रही है नए वेबसीरिज की स्ट्रीमिंग, बॉबी भाभी संग नज़र आयेंगे ये....

उल्लू ULLU एप्प पर स्ट्रीमिंग होने वाली नई वेबसीरिज का नाम नमकीन (Namkeen) है। इसकी कहानी राजवीर डाबरा के इर्दगिर्द घूमती है। राजीव को लड़कियों, भाभियों और आंटियों में बहुत रूचि है। साथ ही उसे टेलीस्कोप के जरिये दूसरों के घर में झांकने का बहुत शौक है। इसके बावजूद अभी तक वह वर्जिन है।

एक दिन वह अपने स्कोप से बॉबी भाभी (Bobby Bhabhi) को देखता है। बॉबी भाभी का पति जैसे ही घर से बाहर जाता है वह एक आदमी को बुलाती है। उसकी यह हरकत राजवीर देखता रहता है। कुछ दिनों बाद उसी सोसायटी में एक कपल रहने के लिए आता है। पति अपनी पत्नी को बहुत परेशान करता है।

एक दिन बिल्डिंग का वॉचमैन उस पति को बुर्का पहने भागते हुए देखता है। उसे कुछ गड़बड़ी लगती है। वह यह बात राजवीर को बताता है। उन्हें लगता है कि इस बदमाश पति की पत्नी मुश्किल में है। राजवीर, उसका दोस्त और वॉचमैन उस घर में जाकर चेक करने की सोचते हैं। इसके बाद क्या होता है, इसके लिए देखना होगी आपको वेबसीरिज 'नमकीन'।

 

ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प में नई वेबसीरिज की हुई स्ट्रीमिंग, नौकरानी संग रोमांस करते नज़र आये पिता और पुत्र

ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प में नई वेबसीरिज की हुई स्ट्रीमिंग, नौकरानी संग रोमांस करते नज़र आये पिता और पुत्र

उल्लू ULLU एप्प पर हाल ही में वेबसीरिज फादरहुड (Fatherhood) स्ट्रीमिंग हुई है। यह एक जुदा किस्म की कहानी बयां करती है। यह एक ऐसे पिता की कहानी जो अपनी टीनएज बेटे के प्रति बहुत सख्त है। दिन-रात पढ़ाई करने के लिए उसे डांटता रहता है। जवानी की दहलीज पर खड़ा यह बेटा महिलाओं की ओर आकर्षित है, लेकिन पिता से डर के कारण अभी तक वर्जिन है।

एक दिन उनके घर में नई नौकरानी आती है जो जवान और हॉट है। पिता और पुत्र दोनों उसकी ओर आकर्षित होते हैं। दोनों उसको लेकर रंगीन सपने देखने रहते हैं। वह बेटे को भी चाहने लगती है और पिता को भी। एक दिन यह हॉट कन्या एक ऐसी डिमांड रखती है कि पिता चौंक जाता है। इसके लिए उसे अपने बेटे को राजी करना पड़ता है। आखिर क्या थी वो शर्त? क्या थी इस नौकरानी की चाहत? इन बातों का उत्तर इस सीरिज में मिलता है।

एक्टर अश्मित पटेल ने 'फादरहुड' में इस सख्त पिता का रोल निभाया है जिसका टीनएज बेटा है। वे कहते हैं- 'मैं सख्त पिता बना हूं। वह आक्रामक है, दबाव बनाता है और सख्त टास्कमास्टर है। वह अपने बेटे के प्रति नरम रुख नहीं अपनाना चाहता। वह अपने बेटे पर प्यार के बजाय डर के जरिये नियंत्रण रखता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे और मेरे इस किरदार को उतना ही प्यार देंगे जितना अब तक देते आए हैं। फादरहुड में अश्मित पटेल, खुशी मुखर्जी और आलम खान लीड रोल में हैं।

VIDEO: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते शिल्पा शेट्टी तीन हफ्ते बाद सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर नज़र आई, चेहरे पर नजर आई उदासी

VIDEO: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते शिल्पा शेट्टी तीन हफ्ते बाद सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर नज़र आई, चेहरे पर नजर आई उदासी

नई दिल्ली. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में नहीं आ रही थी, ऐसे में अब ताजा खबर है कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर काम पर वापस आ गई हैं. शिल्पा ने सुपर डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है और उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वीडियो को जाने-माने बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस शूट के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने वैनिटी वैन से निकलती हैं और शूट के लिए जाती हैं. हर समय खिलखिलाकर हंसने वालीं शिल्पा इस दौरान एकदम शांत और उदास नजर आईं. स्काई ब्लू और रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में शिल्पा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं. शिल्पा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आज ये हंस क्यों नहीं रही है?'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर बर्बाद कर दिया'.

वहीं कुछ लोग शिल्पा को मजबूत महिला बताते हुए यह भी लिख रहे हैं कि उन्हें एक्ट्रेस को एक बार फिर काम पर जाता हुआ देख अच्छा लग रहा है. गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने जब रियलिटी शो से ब्रेक लिया था तब लोग उन्हें भी लेकर सवाल खड़े करने लगे थे. शिल्पा पिछले तीन हफ्ते से शो की शूटिंग नहीं कर रही थीं. इतना ही नहीं, शिल्पा को रिप्लेस किए जाने को लेकर भी खबरें जोरों पर थीं, लेकिन उन्होंने शो पर वापस आकर इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया है.

 

 जानिए क्या सच में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कर ली है सगाई?

जानिए क्या सच में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कर ली है सगाई?

काफी समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने भले ही अब तक अपना रिश्ता स्वीकार ना किया हो, लेकिन फैंस उन्हें एक होते देखना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि कैटरीना ने विक्की से गुपचुप सगाई कर ली है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की एक-दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया है। उनकी सगाई को लेकर फैल रहीं खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, फोटोग्राफर विरल भयानी के सोशल हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, सगाई की अफवाहें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। तब तक के लिए ये खबरें अफवाहें।

कैटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। हालांकि, पिछले महीने दोनों के कॉमन फ्रेंड और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी थी। एक चैट शो में हर्षवर्धन से पूछा गया था कि इंडस्ट्री के कौन से अफेयर हैं, जिनके साथ होने की अफवाह को वह सच मानते हैं। जवाब में एक्टर ने कहा था, विक्की कौशल और कैटरीना साथ हैं। यह सच है। इसके बाद अब मैं मुसीबत में फंसने वाला हूं। 

विक्की और कैटरीना को कई बार साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा चुका है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें विकैट के नाम से बुलाने लगे हैं। 

कैटरीना जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। उन्हें फिल्म भूत पुलिस में देखा जाएगा। वह फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगी। साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में भी कैटरीना काम कर रही हैं। विक्की फिल्म मिस्टर लेले में नजर आएंगे। वह सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म सैम बहादुर का हिस्सा हैं। विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक और फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में काम कर रहे हैं।