BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, चोट देखकर परेशान हुए फैन्स, फोटो हुए वायरल

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, चोट देखकर परेशान हुए फैन्स, फोटो हुए वायरल

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रिंयका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का जलवा हॉलीवुड में भी जारी है। प्रियंका इन दिनों सिटाडेल (Citadel) के शूट में बिजी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं।
प्रियंका की इंस्टा स्टोरी
दरअसल प्रियंका ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर कीं, इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर खून और चोट दिख रही है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बताया कि एक ओर जहां माथे पर लगा खून मेकअप है, तो वहीं दूसरी ओर जो कट उनकी आईब्रो पर लगा है, वो असली है। यानी प्रियंका शूट के दौरान घायल हुई हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
प्रियंका की इंस्टा स्टोरीज तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को फैन पेज तेजी से शेयर कर रहे हैं, वहीं प्रियंका के फैन्स भी एक ओर जहां उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपना ख्याल रखने की भी सलाह दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले भी सिटाडेल से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। बता दें कि सिटाडेल फिल्म में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे।
 

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग-बॉस 4 विनर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है, हाल ही में वे टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आईं थीं, जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा. श्वेता अपने अभिनय के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों उनका पिंक कलर के आउटफिट में फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गया था. वहीं अब उनका एक नया फोटोशूट सामने आया है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है.

देखते रह जाएंगे एक्ट्रेस का नया फोटोशूट
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photoshoot) द्वारा हाल ही में शेयर किए गए फोटोशूट में देखा जा सकता है कि उन्होंने सिल्वर कलर का डीप नेक वन पीस कैरी किया हुआ है. उनके स्मोकी मेकअप और पोज़ को देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वे कैप्शन में लिखती हैं- "अपने बनाए गए नियमों को तोड़ दो, अगर तोड़ सकते हो तो और इसके लिए कभी इसके लिए मांफी मत मांगना" इंटरनेट पर उनके इस फोटोशूट और कैप्शन में धूम मचा दी है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- "मां है या बेटी समझा नहीं आ रहा, श्वेता अभी भी बेहद खूबसूरत हो" वहीं दूसरे यूजर ने भी लव इमोजी बना एक्ट्रेस की तारीफ की है.

बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं श्वेता तिवारी
आपको बता दें कि श्वेता ने उनके पॉपुलर सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी कि' के मुख्य किरदार प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है. वे 'बिग बॉस 4' की भी विनर रह चुकी हैं. टीवी से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद वे 'मेमे डैड की दुल्हन' सीरियल में भी नजर आईं थीं. आपको बताते चलें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम जमाने जा रही हैं.

 

 महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया 'रंगबाजी' का VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल और अब

महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया 'रंगबाजी' का VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल और अब

एक महिला कांस्टेबल को बन्दूक के साथ तस्वीर अपलोड करने के लिए लाइन हाजिर किया गया. प्रियंका मिश्रा एक ट्रेनी कांस्टेबल हैं और नियमित रूप से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो (Constable Instagram Video) में मिश्रा पूरी वर्दी में हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ चल रहे ऑडियो में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब की तुलना उत्तर प्रदेश से की जा रही है. कांस्टेबल बन्दूक लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वह यह भी कह रही हैं कि ‘हमारे यहां पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं.’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने भी घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वर्दी में पुलिस कर्मियों को गरिमा और मयार्दा बनाए रखनी चाहिए और वीडियो इसका स्पष्ट उल्लंघन है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रियंका मिश्रा द्वारा वीडियो में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर विभाग द्वारा उन्हें आवंटित नहीं की गई थी.
 
VIRAL VIDEO : मंडप में दुल्हन ने कर दी दुल्हे की पिटाई, कारण जान रोक नहीं पाएंगे हंसी, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : मंडप में दुल्हन ने कर दी दुल्हे की पिटाई, कारण जान रोक नहीं पाएंगे हंसी, देखें विडियो

नई दिल्लीभारत की शादियां बड़ी ही मजेदार होती हैं लेकिन कभी कभी शादियां युद्ध का मैदान भी बन जाती है। वो सब पहले हुआ करता था जब दूल्हा और दुल्हन मंडप में एकदम चुप बैठ जाते थे और मुंह से एक शब्द भी नहीं निकालते थे। लेकिन अब हालात ये हैं कि मंडप में बात तो बात बल्कि हाथ भी चलने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन मंडप के बीच अपने दुल्हे को पीटती हुई नजर आ रही है। इस पिटाई का कारण जान कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

 

दरअसल दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा गुटखा खा रहा है। जिसे सुनकर वह आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को चाटा लगाकर गुटखा थूककर आने को कहती है।

 

घटना शादी के मंडप में शादी शुरू होने से पहले की है। दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दुल्हन शादी में मौजूद एक शख्स से बात करने लगती है और अचानक उससे बहस करने लगती है और फिर उसकी पिटाई कर देती है. उसे पीटने के बाद वह अपने दूल्हे की ओर मुड़ी और उस पर चिल्लाई और उसे भी पीटना शुरू कर दिया।

शादी में मौजूद कोई भी व्यक्ति शादी को रोकने की कोशिश नहीं करता और लड़ाई बढ़ जाती है। वीडियो में ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि दुल्हन को गुस्सा आ गया क्योंकि उसे पता चला कि उसका पति गुटखा चबा रहा था जो उसे पसंद नहीं था। अचानक दुल्हन दूल्हे को पीटती है और गुटखा थूक कर आने के लिए कहती है। दूल्हा गुटखा थूकने के लिए बाहर जाता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये मशहूर किरदार लड़ रहे है कैंसर से जंग, फोटो हो रही सोशल मीडिया में वायरल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये मशहूर किरदार लड़ रहे है कैंसर से जंग, फोटो हो रही सोशल मीडिया में वायरल

मुंबई | टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल के मैनेजर नट्टू काका के किरदार को भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में अपनी इस बीमारी का पता चला था। उन्हें अपनी गर्दन पर धब्बे मिले थे जिसके बाद एक्टर ने अपनी कीमोथेरेपी शुरू की। इलाज के बीच वे शो के लिए एक विशेष दृश्य की शूटिंग के लिए दमन भी गए।

वहीं अब घनश्याम नायक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नट्टू काका बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा एक ओर सूजा हुआ भी नजर आ रहा है। इन सब के बाद भी उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराई है।

खबरों के अनुसार घनश्याम नायक की यह तस्वीर तारक मेहता के सेट की है। फैंस अपने चहेते कलाकार को इस हालत में देखकर काफी परेशान हैं। कई यूजर्स कमेंट करके नट्टू काका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

VIDEO: दुल्हन की एंट्री पर बजा गलत गाना, दुल्हन हुई आग-बबूला, देखे विडियो

VIDEO: दुल्हन की एंट्री पर बजा गलत गाना, दुल्हन हुई आग-बबूला, देखे विडियो

नई दिल्ली. शादी हर लड़की के लिए एक खूबसूरत पल होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी वाले दिन सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन जरा सोचिए यदि आपकी शादी वाले दिन एंट्री के समय गलत गाना लगा दिया जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपका मूड खराब हो जाएगा और आपको गुस्सा आएगा. ऐसा ही कुछ हुआ एक दुल्हन के साथ, जब उसकी एंट्री पर गलत गाना बजा दिया गया और उसे गुस्सा आ गया. यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है.

वूंपला के पेज से शेयर किया गया दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में है. दरअसल, ध्यान से सुनने पर मालूम पड़ता है कि दुल्हन जब एंट्री करती है तो बैकग्राउंड में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' गाना चल रहा होता है, जिसे सुनकर उसे गुस्सा आ जाता है और वह नाराज होने लगती है. दुल्हन के गुस्से के बाद ‘दिन शगन दा' गाना चल पड़ता है.

वीडियो में आप दुल्हन को बोलते हुए देख सकते हैं कि, ‘मैं ऐसे तो एंट्री बिल्कुल नहीं करूंगी. वही लगेगा..उसको बोलो मैंने बोला था'. सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा है, ‘अरे! ये तो पापा की परी है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘डीजे वाले बाबू दुल्हन का गानाबजा दे'. वहीं कुछ लोग यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि यह उसका दिन है इसलिए गाना बजना चाहिए.
 

VIDEO: करीना कपूर खान का नो मेकअप लुक सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, यहाँ देखे

VIDEO: करीना कपूर खान का नो मेकअप लुक सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान इन दिनों अपने मदरहुड पीरियड को इंजॉय कर रही हैं. कभी वे अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर नजर आती हैं तो कभी अपने काम पर वापस जाने की तैयारियों में नजर आती हैं. करीना ही नहीं उनके दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी लगातार लाइमलाइट में रहते हैं. बीते दिनों करीना ने किड्स पार्टी का फोटो शेयर किया था वहीं हाल ही में करीना ने अपनी सेल्फी वीडियो शेयर की है जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है.

शेयर किया नो मेकअप लुक
करीना कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है इस वीडियो में करीना बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, खुले बालों में करीना के ये अंदाज बेबो के फैंस के दिलों को छू रहा है. सन लाइट के सामने न्यूड कलर का ट्यूब टॉप उन पर काफी जंच रहा है. इस वीडियो को शेयर किए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस के भी इस पोस्ट पर लगातारक रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ब्यूटिफुल वहीं दूसरे ने लिखा- 'क्या बात है बेबो'

'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में आएंगी नजर
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना को अखिरी बार बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा वे अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने अपने प्रेगनेंसी पीरियड में पूरी कर ली थी. वहीं वे अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयारी कर रही हैं.

 

 नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया

नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया

अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर नन्हा मेहमान आया है. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात उन्हें एडमिट कराया गया था. यशदास गुप्ता उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे.

नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी के खबर के दौरान काफी विवाद हुआ था. बेबी बंप की तस्वीर सामने आने के बाद उनके पति निखिन जैन ने दावा किया था कि वो उनसे अलग रह रहे हैं और प्रेग्नेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर रहा. वो किसी भी तरह का बयान देने से बचती नज़र आईं. आज उन्होंंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है.
 
ड्रग्स केस मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती सहित इन ऐक्टर्स को ED का तलब

ड्रग्स केस मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती सहित इन ऐक्टर्स को ED का तलब

नई दिल्ली. चार साल पुराने ड्रग्स केस में टॉप एक्टर्स में शुमार रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती और 10 अन्य कलाकारों से पूछताछ की जाएगी. सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने 6 सितंबर को रकुल प्रीत सिंह, 8 सितंबर को बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती, 9 सितंबर को तेलुगु अभिनेता रवि तेजा और 31 सितंबर को निर्देशक पुरी जगन्नाथ को तलब किया है. रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा या पुरी जगन्नाथ को आरोपी नहीं बनाया गया है. एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "यह कहना जल्दबाजी होगी कि वे मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं या नहीं."

तेलंगाना आबकारी विभाग अब तक ड्रग्स मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और 62 अन्य से पूछताछ कर चुका है. जिन लोगों से पूछताछ की गई उनमें से ग्यारह फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं.


पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद में ड्रग्स की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं.


सबसे बड़ी खेप जुलाई 2017 में जब्त की गई थी. 2017 में मारे गए छापे में कम से कम 13 लोगों से भारी मात्रा में एलएसडी और कोकीन जब्त की गई थी.


आबकारी विभाग ने कहा कि ड्रग्स का इस्तेमाल करने में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं. कम से कम 26 स्कूलों और 27 कॉलेजों और अभिभावकों को भी सूचित किया गया.

 जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस नुसरत जहां, अस्पताल में भर्ती

जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस नुसरत जहां, अस्पताल में भर्ती

बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और राजनेता नुसरत जहां बीते‍ दिनों इसलिए चर्चा में थीं कि उन्होंने निखिल जैन से अपनी शादी को गैरकानूनी और अवैध बताते हुए उनसे अलग होने की बात कही थी। नुसरत और निखिल ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

बीते दिनों नुसरत जहां ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब नुसरत जहां जल्द ही मां बनने वाली हैं। खबरों के अनुसार नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को वह अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

खबरों के अनुसार नुसरत जहां की डिलिवरी डेट अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले हफ्ते की है। एक्ट्रेस कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। नुसरत के फैंस गुडन्यूज सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नुसरत जहां के पति निखिल कह चुके हैं ‍कि यह मेरा बच्चा नहीं है। नुसरत की इन दिनों एक बीजेपी लीडर से नजदीकियां सुर्खियों में है जिसके साथ वे छुट्टी मनाने के लिए भी महीनों पहले गई थीं।
  मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने दोबारा लिए सात फेरे, जोड़े की किस करते हुए फोटो हुई वायरल

मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने दोबारा लिए सात फेरे, जोड़े की किस करते हुए फोटो हुई वायरल

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) अपने अभिनय को लेकर के काफी सुर्खियां बटोरते हैं। फिल्मों में वह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ जातें हैं। प्रकाश राज इस बार अपनी फिल्मी लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर के चर्चा में हैं। दरअसल प्रकाश राज ने 56 साल की उम्र में दोबारा शादी की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

प्रकाश राज ने अपनी शादी की 11 सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) के साथ शादी की रस्में और कसमें दोहरायी हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की है। तो अब प्रकाश राज की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि हिंदी फिल्मों में खतरनाक विलन का रोल करने वालें प्रकाश राज रियल लाइफ में कितने रोमांटिक है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से रिलेटेड पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमने आज रात फिर से शादी की..क्योंकि हमारा बेटा #वेदांत इसे देखना चाहता था। पारिवारिक क्षण #bliss। एक्टर के इस पोस्ट पर उनके ढेर सारें फैंस ने बधाइयां दी हैं।"

 

आपको बता दें प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। वह एक्टर होनें के साथ साथ फिल्म निर्देशक, निर्माता, टेलीविजन होस्ट, कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ भी है। उन्होंने कन्नड़ टेलीविजन में कई साल काम करने के बाद प्रकाश राज ने साल 1994 में तमिल सिनेमा के साथ अपनी डेब्यू फिल्म Duet के साथ किया था। इस फिल्म के बाद ही से वह एक कॉमर्शियल हिट एक्टर साबित हुए। वह पहली बार साल 2002 में आयी हिंदी फिल्म 'शक्ति: द पॉवर' (Shakti: The Power) में देखा गया था। जिसके बाद वह 'खाकी', 'शर्त द चैलेंज' और 'वांटेड' जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। इसके अलावा एक्टर के पास इस समय लाइन में काफी फिल्में लगी हुई है।

 

 
रणवीर सिंह पापा बन गए! परिणीति चोपड़ा के इंस्टा पर दिखा मजेदार मैसेज

रणवीर सिंह पापा बन गए! परिणीति चोपड़ा के इंस्टा पर दिखा मजेदार मैसेज

बॉलीवुड के कई स्टार्स बीते साल से अब तक पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। अब कई फैंस को इंतजार है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। हाल ही में दोनों, रणवीर की मां के बर्थडे के मौके पर साथ स्पॉट किए गए थे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रणवीर के पापा बनने को लेकर एक मैसेज जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये मैसेज परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखने को मिला है।


वायरल हो रहा ये मैसेज
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी तक इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मालूम होता है कि उनके फैंस को रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है। यही कारण है कि एक मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में आ गया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये मैसेज शेयर करते हुए रणवीर सिहं से इस मामले में खुद भी जवाब मांग लिया है। यहां देखें वायरल हो रहा ये मैसेज।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से सीधे बात करते ने लिए एक चैट सेशल रखा, जिसमें उन्होंने सभी से सवाल पूछने के लिए कहा। इस पर एक-एक करके परिणीति जवाब दे रही थीं कि इसी बीच उन्हें एक फॉलोवर का मैसेज मिला, जिसने पूछा- 'रणवीर सिंह पापा बन गया?'... ये मैसेज शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने रणवीर को टैग किया और इस पर जवाब देने के लिए कहा। अब देखना होगा कि रणवीर का इस मैसेज पर क्या रिएक्शन होगा।

 

पार्टी में डॉगी ने लड़की के साथ की खराब हरकत, देखते ही चिल्लाने लगे लोग | Viral हो रहा ये वीडियो

पार्टी में डॉगी ने लड़की के साथ की खराब हरकत, देखते ही चिल्लाने लगे लोग | Viral हो रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया में एक डॉगी की खराब हरकत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो किसी पार्टी का मालूम पड़ता है, जिसमें एक पालतू डॉगी ने एक लड़की के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी चिल्लाने लगे. करीब आधे मिनट के वीडियो में एक डॉगी खुले ग्राउंड में टहलता हुआ नजर आता है, जहां पार्टी चल रही है. पार्टी में लोग आपस में बातचीत करने में व्यस्त हैं.
वीडियो में नजर आता है कि टहलते हुए डॉगी पुरुषों के ग्रुप के पास पहुंचा, जो आपस में बातचीत कर रहे हैं. एक लम्हा ठहरने के बाद डॉगी सीधे लड़कियों के ग्रुप के पास जाकर खड़ा हो गया. यहां कुछ लड़कियां आपस में बातचीत कर रही हैं, वहीं एक लड़की के पास खड़ा शख्स उसकी ड्रेस ठीक कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तभी डॉगी ने पैर उठाकर लड़की की ड्रेस पर पेशाब कर दिया. वहीं लड़की की ड्रेस पर डॉगी के पेशाब करता देख आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे और डॉगी वहां से भाग गया.
वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को इंस्टग्राम पर पंजाबी इंडस्ट्री नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद से हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
 

VIDEO: साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन का अपने विदेशी पति के साथ KISS विडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, यहाँ देखे

VIDEO: साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन का अपने विदेशी पति के साथ KISS विडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. 'शिवाजी: द बॉस' फेम साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो साझा करते हुए देखी जाती हैं. श्रिया सरन का एक लेटेस्ट वीडियो उनके पति के साथ खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो को विरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रिया सरन अपने विदेशी पति के साथ पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं, तभी अचानक उनके पति उन्हें किस करने लगते हैं. कैमरे के सामने ही दोनों रोमांटिक हो जाते हैं और उनका ये मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो जाता है. बता दें, यह वीडियो आज की है, जब श्रिया अपने पति के साथ बांद्रा के एक कैफे के बाहर नजर आई थीं. श्रिया का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया है.

11 सितंबर, 1982 को देहरादून में जन्मी श्रिया सरन का बचपन हरिद्वार में बीता है. श्रिया तेलुगू के साथ-साथ तमिल सिनेमा में भी अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी हैं. साल 2007 में रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. साउथ के साथ श्रिया बॉलीवुड में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं. उन्हें 'आवारापन' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करते हुए देखा जा चुका है.
 

VIDEO: स्पाइडर-मैन: नो वे होम का ट्रेलर रिलीज हुआ, यहाँ देखे

VIDEO: स्पाइडर-मैन: नो वे होम का ट्रेलर रिलीज हुआ, यहाँ देखे

नई दिल्ली. मार्वेल फैन्स के लिए खुशखबरी है, स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) का आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है. हालांकि फिल्म का ट्रेलर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. लेकिन अब इसका ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर में स्पाइडर-मैन के अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) भी नजर आ रहे हैं. इस तरह स्पाइडर-मैन (Spider-Man) इस बार मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है और उसके सारे फैन्स अब दुश्मन में तब्दील हो गए हैं और वह इस चक्रव्यूह से निकलना चाहता है.

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का ट्रेलर रिलीज
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home) खत्म हुई थी. पीटर पार्कर को दुनिया पहचान चुकी है और उस पर मिस्टीरियो के कत्ल का आरोप है और इसका वीडियो भी वा.रल हो चुका है. इस तरह पीटर पार्कर (Peter Parker) चाहता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया के दिमाग से अपने जादू से यह बात निकाल दे कि पीटर पार्कर कौन है. इस तरह फिल्म में नया मोड़ देखने को मिलेगा और मल्टीवर्स भी.

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में दिखेंगे यह सितारे
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home) में टॉप हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे जबकि उनकी गर्लफ्रेंड के किरादर में जेंदाया नजर आएंगी. इसके अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज के रोल में बेनेडिक्टर कम्बरबैच भी नजर आएंगे. इस तरह इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैन्स का जबरदस्त प्यार भी.

 

 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बोल्ड तस्वीरे, फैन्स बोले- कोई इतना सेक्सी कैसे हो सकता है

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बोल्ड तस्वीरे, फैन्स बोले- कोई इतना सेक्सी कैसे हो सकता है

नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिटनेस की वजह से जानी जाती है, जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. मलाइका ना केवल एक एक्ट्रेस हैं बल्कि डांसर, मॉडल बिजनेस वुमेन और फिटनेस फ्रीक भी हैं. 47 साल की हो चुकी मलाइका ने अपनी पर्सनालिटी को काफी मेनटेन किया है. लोग उनके ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस स्टाइल को फॉलो करना पसंद करते हैं. फिलहाल तो मलाइका का हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट खूब वाहवाही लूट रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स की नजरें भी उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं.

सोशल मीडिया पर छा गया मलाइका का ये अंदाज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photo) द्वारा हाल ही में शेयर किए गए इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने शिमरी टाइगर प्रिंट कलर की गाउन पहनी हुई है. न्यूड मेकअप और मलाइका का स्टाइलिश अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. उनकी इस लेटेस्ट फोटो पर महीप कपूर, सीमा खान समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है. वहीं फैंस की भी नजरें मलाइका से हटने का नाम नहीं ले रही हैं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'अनारकली डिस्को चली' वहीं दूसरे ने फायर इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ की है.

'मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 में जल्द आएंगी नजर
मलाइका (Malaika Arora Instagram) को इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. मलाइका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं. 'मुन्नी बदनाम हुई', 'छैयां छैयां' जैसे कई हिट गानों ने मलाइका अरोड़ा को पॉपुलर बना दिया. मलाइका अब जल्द ही 'मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 रियलियी शो में भी नजर आने वाली हैं.

 

 BREAKING: संदिग्ध हालत में मिली इस अभिनेत्री की लाश, पुलिस कर रही बॉयफ्रेंड से पूछताछ

BREAKING: संदिग्ध हालत में मिली इस अभिनेत्री की लाश, पुलिस कर रही बॉयफ्रेंड से पूछताछ

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Raghav Lawrence की फिल्म Kanchana 3 में काम कर चुकीं एक्ट्रेस Alexandra Djavi का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिली है. शुक्रवार को उत्तरी गोवा के सियोलिम गांव में उनका शव संदिग्ध हालत में उनके अपार्टमेंट से मिला, जिसमें अलेक्जेंडर किराए पर रहती थीं. इसके बाद अब गोवा पुलिस अभिनेत्री के शव के पोस्टमार्टम के लिए रूसी वाणिज्य दूतावास की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्ट्रेस का शव संदिग्ध हालत में उनके अपार्टमेंट से मिला, जिसके बाद एक्ट्रेस के शव को मुर्दाघर में रखा गया है और शव परीक्षण के लिए वे रूसी वाणिज्य दूतावास से NOC मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रूसी एक्ट्रेस Alexandra Djavi के बॉयफ्रेंड का बयान भी दर्ज कर लिया गया है.

बॉयफ्रेंड का बयान दर्ज
एक्ट्रेस Alexandra Djavi का लवर उसी अपार्टमेंट में एक्ट्रेस के साथ रहता था, जहां उसकी मौत हुई है. जिस समय एक्ट्रेस की मौत हुई तब वह बाहर गया हुआ था. इस बीच, मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास में गोवा के प्रतिनिधि अधिवक्ता विक्रम वर्मा ने पुलिस से महिला की मौत में चेन्नई के एक फोटोग्राफर की ‘संभावित भूमिका’ की जांच करने की अपील की है

फोटोग्राफर पर शक क्यों?
बता दें कि रूसी महिला ने चेन्नई के उस फोटोग्राफर के खिलाफ 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके कारण मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास में गोवा के प्रतिनिधि अधिवक्ता विक्रम वर्मा को शक है कि फोटोग्राफर ऐसा कर सकता है.
 तारक मेहता के फैन्स के लिए खुशखबरी : 'तारक मेहता' में हुई बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की एंट्री

तारक मेहता के फैन्स के लिए खुशखबरी : 'तारक मेहता' में हुई बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की एंट्री

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो की लिस्ट में शामिल कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun DUtta) के फैन्स के लिए खुशखबरी है.

दरअसल करीब 2 महीने से शो में मुनमुन नजर नहीं आ रही थी जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अन्य कलाकारों की तरह एक्ट्रेस ने भी तारक मेहता को अलविदा कह दिया है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन दत्ता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और वह इस हफ्ते शो में नजर आएंगी.

खबरों की मानें तो जातिवादी कमेंट के बाद से शो के मेकर्स मुनमुन से नाराज चल रहे थे. उन्होंने अपनी एक वीडियो में किसी विशेष जाति को लेकर अपशब्द कह दिया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. 

मुनमुन ने अपना वह पोस्ट डिलीट करते हुए इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी. जिसके बावजूद उन्हें शो से कई हफ्तों तक दूर रखा गया लेकिन लगता है कि मेकर्स और मुनमुन के बीच अब सबकुछ ठीक है और एक बार फिर दर्शक बबीता जी को टेलीविजन पर देख पाएंगे.
Alcohol Museum: यहां खुला अनोखा अल्कोहल संग्रहालय, Feni बनाने की कहानी की जा रही बयां...

Alcohol Museum: यहां खुला अनोखा अल्कोहल संग्रहालय, Feni बनाने की कहानी की जा रही बयां...

Alcohol Museum: फेनी की जमीन गोवा को हाल ही में एक संग्रहालय मिला है, जो पूरी तरह से स्थानीय रूप से बनाई गई शराब को समर्पित है. प्राचीन वस्तुओं के संग्रहकर्ता, स्थानीय व्यवसायी नंदन कुडचडकर द्वारा इसे शुरु किया गया.
कैंडोलिम के छोटे से समुद्र तट गांव में स्थित संग्रहालय ‘ऑल अबाउट अल्कोहल’ में फेनी से जुड़ी सैकड़ों कलाकृतियां हैं, जिनमें बड़े, पारंपरिक कांच के वत्स शामिल हैं जिनमें स्थानीय काजू- आधारित शराब सदियों पहले संग्रहित की गई थी.
कुडचाडकर ने बताया, “संग्रहालय शुरू करने के पीछे का उद्देश्य दुनिया को गोवा की समृद्ध विरासत, विशेष रूप से फेनी की कहानी और ब्राजील से गोवा तक शराब के निशान की विरासत से अवगत कराना था.”
यह माना जाता है कि काजू के पौधे को पहली बार 1700 के दशक में इसके औपनिवेशिक शासकों, पुर्तगालियों द्वारा ब्राजील से गोवा में आयात किया गया था. ब्राजील और गोवा दोनों एक समान लुसोफोनियन औपनिवेशिक प्रभाव साझा करते हैं.
गोवा के तट पर पौधे लाए जाने के बाद, काजू ने गोवा में जड़ें जमा ली हैं और फेनी ने भी.
कैसे बनती है फेनी
काजू ,फेनी काजू सेब से निकाले गए किण्वित रस से आसुत है और गोवा में एक लोकप्रिय मादक पेय है. काजू सेब की कटाई किसानों द्वारा बागों से की जाती है, जो हर मौसम में सरकार से पट्टे पर देते हैं. सेब के रस को फिर पारंपरिक उपकरणों का उपयोग करके किण्वित और आसुत किया जाता है.
एक बार आसुत होने पर, किण्वित रस एक लोकप्रिय हल्के नशीले ग्रीष्मकालीन पेय में बदल जाता है जिसे ‘उर्रक’ कहा जाता है, जबकि एक बार डबल डिस्टिल्ड होने पर, पेय को फेनी कहा जाता है.
फेनी को लौंग, काली मिर्च, जायफल, दालचीनी जैसे मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है जिसे ‘मसाला फेनी’ कहा जाता है.
इसी तरह की प्रक्रिया का उपयोग ताड़ के ताड़ी से नारियल फेनी को निकालने के लिए भी किया जाता है. भौगोलिक संकेत टैग प्राप्त करने के लिए काजू फेनी देश की पहली स्वदेशी शराब भी है, एक प्रक्रिया जिसे 2009 में शराब के स्थानीय निर्माताओं द्वारा शुरू किया गया था.
(एजेंसी से इनपुट)

 

'कुत्ते' का टीजर वायरल, स्टारकास्ट से क्रू तक, जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास

'कुत्ते' का टीजर वायरल, स्टारकास्ट से क्रू तक, जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास

सोमवार को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'कुत्ते' (Kuttey) का टीजर सामने आया है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। कुत्ते के टीजर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कौन है आसमान भारद्वाज
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, 'कुत्ते' एक सेपर-थ्रिलर है, जो वर्तमान में अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है और 2021 के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता विशाल भारद्वाज को '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' में असिस्ट कर चुके हैं।
विशाल भारद्वाज का क्या है कहना
'कुत्ते' के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, '''कुत्ते' मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स भी पहली बार एक साथ आ रहे हैं और मैं इस जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है।"
लव रंजन का क्या है कहना
विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म और जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, लव रंजन कहते हैं, “विशाल जी हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी कहानी और दृष्टि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रेरणादायक रही है। यह मुझे बेहद खुशी देता है कि मुझे आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।”
'कुत्ते' की टीम
गौरतलब है कि 'कुत्ते' लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज करेंगे और इसके बोल गुलजार द्वारा लिखित हैं।