BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पोर्न फिल्म केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की कुंद्रा रिहाई मांग वाली याचिका

पोर्न फिल्म केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की कुंद्रा रिहाई मांग वाली याचिका

मुंबई: पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पोर्न फिल्म केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रेयान थोर्प की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत के रिमांड आदेश को चुनौती दी गई थी और तत्काल रिहाई की मांग की गई थी।


दरअसल, हाकोर्ट ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए इसके प्रदर्शन के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले कारोबारी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प याचिकाओं पर बीते सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और कहा था कि इस पर बाद में फैसला सुनाया जाएगा।


पुलिस ने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि मुंबई अपराध शाखा द्वारा इस साल फरवरी में दर्ज मामले की जांच में कुंद्रा सहयोग नहीं कर रहे थे और उन्होंने सबूतों को नष्ट कर दिया। पुलिस के इस दावे का कुंद्रा के वकील ने खंडन किया।


अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45), और थोर्प ने अपनी याचिकाओं में गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए दलील दी थी कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 ए के तहत उन्हें नोटिस जारी करने के अनिवार्य प्रावधान का पालन नहीं किया गया। दोनों ने याचिका में उच्च न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई का निर्देश देने और गिरफ्तारी के बाद एक मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने के दो आदेशों को रद्द करने का अनुरोध किया था।


दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के अनुसार, पुलिस उन मामलों में जहां गिरफ्तारी वारंट नहीं है, आरोपी व्यक्ति को समन जारी कर सकती है और उसका बयान दर्ज कर सकती है। राज कुंद्रा को अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था जबकि उसकी में आईटी प्रमुख के रूप में कार्यरत थोर्प को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। दोनों अब न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

'बिग बॉस’ में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं नेहा मलिक

'बिग बॉस’ में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं नेहा मलिक

'बिग बॉस ओटीटी  8 अगस्त से शुरू हो रहा है। टीवी से पहले इस बार 6 हफ्ते तक यह रियलिटी शो 'वूट ऐप पर धमाल मचाने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। 'बिग बॉस में इस बार ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं नेहा मलिक। नेहा पेशे से मॉडल, ऐक्ट्रेस और ब्लॉगर हैं। उनकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शो शुरू होने से पहले ही उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अवतार के लिए खासी पसंद की जाती हैं। वैसे तो नेहा का अपना जुदा अंदाज है, लेकिन उनमें शहनाज गिल जैसी शोखी और हिमांशी खुराना जैसा अंदाज झलकता है। आइए जानते हैं, नेहा मलिक के बारे में हर वह जरूरी बात जो आपके के लिए जरूरी है।


साल 2012 में नेहा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी ग्लैमरस अदाओं से हर किसी को दीवाना बना दिया।
नेहा कई फैशन शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2013 में नेहा दुबई फैशन वीक के टॉप-10 मॉडल्स में एक रह चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने गोवा में आयोजित ब्राइडल फैशन वीक में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह 2016 में बैंकॉक बीच फैशन वीक में भी हिस्सा ले चुकी हैं।


नेहा पंजाबी गानों की दुनिया में जाना-माना चेहरा है। साल 2016 में वह रामजी गुलाटी के पंजाबी गाने 'धूप में ना चल में नजर आईं, इसके बाद 2018 में रिलीज मनिंदर भुट्टर के गाने 'सखियां ने नेहा मलिक को खूब पॉप्युलैरिटी दिलाई।


नेहा अपनी बिकिनी फोटोज के लिए खूब पसंद की जाती हैं। वह अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वह बेबाक हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस के घर में उनकी बेबाकी किस-किस पर भारी पडऩे वाली है।


नेहा ने 2012 में हिंदी फिल्म 'भंवरी का जाल में भी काम किया है। फिलहाल वह अपनी ऐक्टिंग करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं। जाहिर है ऐसे में 'बिग बॉस 15 उनके लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।


साल 2013 में नेहा को 'यूटीवी बिंदास चैनल के शो 'फीयरलेस का ऑफर मिला। वह अब तक 'मुसाफिर, 'गांधी फेर आ गया और 'आई प्रॉमिस जैसी तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


नेहा के करियर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि म्यूजिक वीडियो की दुनिया में उनकी एंट्री सोनू निगम और मीका सिंह के साथ 'इश्क कर ले सॉन्ग से हुई। वह अब 8 पंजाबी गानों के वीडियो में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। इनमें 'ठुमका सॉन्गÓ, 'लौट के ना आनाÓ, 'एटीएम दी मशीन, 'मेरी वाली सरदारनी और 'कुर्ता पजामा भी शामिल हैं।


नेहा के लव लाइफ को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वह खुद को सिंगल बताती हैं। वैसे, बहुत संभव है कि 'बिग बॉस 15 में ही उन्हें अपना मनमीत मिल जाए।

‘न्यूड नहीं हुई, निर्देशक के साथ सोई नहीं, खोए कई प्रोजेक्ट’, जब नरगिस फाखरी का छलका था दर्द

‘न्यूड नहीं हुई, निर्देशक के साथ सोई नहीं, खोए कई प्रोजेक्ट’, जब नरगिस फाखरी का छलका था दर्द

मॉडल और अभिनेत्री नरगिस फाखरी को फिल्म ‘रॉकस्टार’ के लिए जाना जाता है। नरगिस ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं। वह अपने बेबाक बयान देने से नहीं चूकतीं। एक्ट्रेस कई बार सर्जरी की सलाह से लेकर कास्टिंग काउच पर खुलकर बात कर चुकी हैं।
कई प्रोजेक्ट खोए
पूर्व पोर्न स्टार ब्रिटनी डी ला मोरा के साथ बातचीत करते हुए नरगिस फाखरी ने अपने करियर की मुश्किलों पर बात की थी। नरगिस ने कहा था कि ‘मैं किसी चीज की भूखी हूं? मुझे प्रसिद्धि की भूख नहीं है कि मैं न्यूड पोज दे दूं या फिर कुछ अन्य चीजें या फिर निर्देशक के साथ सोऊं। मैंने कई मौके खो दिए क्योंकि कुछ चीजें मैंने नहीं कीं। यह दिल तोड़ने वाला है। मैं वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैं। बहुत बुरा लगता है क्योंकि मुझे कई बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे मुझे दुख हुआ लेकिन मैं खुद से कहती रही कि जो लोग अपने मूल्यों पर टिकेंगे वहीं जीतेंगे। खुद के प्रति ईमानदार रही और किसी को मुझे किसी चीज के लिए मनाने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए नैतिक मूलियों से ज्यादा कुछ नहीं है।‘
बॉलीवुड में खुश
नरगिस कहती हैं कि ‘मैं खुश हूं कि मैं बॉलीवुड में हूं क्योंकि वे सेक्स सीन्स नहीं करते। मॉडलिंग के दिनों में कई बार टॉपलेस और नेकेड शॉट्स के लिए पूछा गया लेकिन मैं इन सब में कंफर्टेबल नहीं हूं।‘
मुख्य फिल्में
नरगिस की मुख्य फिल्मों ‘मद्रास कैफे’, ‘किक’ और ‘हाउसफुल 3’ हैं। आखिरी बार वह 2020 में संजय दत्त के साथ ‘तोरबाज’ में नजर आई थीं।

 

VIDEO: वनमानुष ने चश्मा लगाकर दिया गजब पोज़ देख कर आप भी हो जायेंगे हैरान, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: वनमानुष ने चश्मा लगाकर दिया गजब पोज़ देख कर आप भी हो जायेंगे हैरान, यहाँ देखे विडियो

क्या आपने कभी किसी जानवर को चश्मा लगाकर स्टाइल मारते हुए देखा है. अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वनमानुष का मजेदार वीडियो (Orangutan video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो चश्मा लगाकर स्टाइल मारते हुए नजर आ रहा है.


वायरल हो रहे वनमानुष के इस वीडियो को लोलिता टेस्टु (Lolita Testu) नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वनमानुष बाड़े में पड़े चश्मे को उठाता है और बड़े आरम से उसे पहन लेता है. हालांकि, उसमें चश्मा उल्टा लगाया है लेकिन स्टाइल वो इंसानों से भी बढ़कर मार रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो चश्मा पहनकर पोज दे रहा है.


कुछ ही देर में वो चश्मा निकालकर देखने लगता है. फिर वो चश्मे को दोबारा लगाता है, लेकिन इस बार वो चश्मा सीधा लगाता है. उसके साथ उसका एक बच्चा भी है, जो उसकी हरकतों को ध्यान से देख रहा है. कुछ ही देर बाद आप देखेंगे कि वनमानुष का जब चश्मे से मन भर जाता है, तो वो उसे बड़ी तेजी से काफी दूर फेंक देता है.


लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को अबतक 30 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और वनमानुष के टशन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
 

दूल्हा-दुल्हन का अजब डांस देख पेट पकड़कर हंस रहे लोग, दिन बना देगा ये मजेदार Video

दूल्हा-दुल्हन का अजब डांस देख पेट पकड़कर हंस रहे लोग, दिन बना देगा ये मजेदार Video

शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन को डांस करते देखना कोई नई बात नहीं है, पर जिस अंदाज से एक न्यूलीवेड कपल डांस कर रहा है, वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे.
वीडियो में दिखता है कि शादी का माहौल है. शेरवानी पहने दूल्हा और लहंगा पहने दुल्हन दिख रही है. दोनों साथ में डांस कर रहे हैं.
दोनों जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वो है, एक बार चेहरा हटा दे शराबी… का रिमिक्स वर्जन. सबसे मजेदार है दूल्हे का अनोखा डांस स्टाइल. वो ऐसे कमर हिलाकर नाच रहा है कि देखने वाले पेट पकड़कर हंस रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसे जमकर लाइक्स दे रहे हैं.
देखें वीडियो-

 

बचपन का प्यार गाकर Indian Idol 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया तहलका, मिस ना करें ये वीडियो

बचपन का प्यार गाकर Indian Idol 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया तहलका, मिस ना करें ये वीडियो

'बचपन का प्यार मेरा...' गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के स्टेज तक पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव के साथ इस गाने पर 'इंडियन आइडल 12' के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।
सबने की मस्ती
दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं। 
लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- '#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ'। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले रैपर बादशाह ने भी 10 साल के सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले इस बच्चे के साथ बादशाह एक प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।

यहां देखें 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर सहदेव की धमाकेदार परफॉर्मेंस-

 

शिक्षाएं व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है,  योजना और क्रोध पर जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

शिक्षाएं व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है, योजना और क्रोध पर जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है. चाणक्य के अनुसार जब व्यक्ति को सफलता मिलती है तो कई लोग सफलता से जलन की भावना रखने लगते हैं. इस स्थिति में व्यक्ति को सतर्कता अवश्य अपनानी चाहिए. क्योंकि चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए. चाणक्य नीति शत्रुओं से कैसे स्वयं को सुरक्षित रखा जाए इस बारे में भी बताती है. चाणक्य को विभिन्न विषयों का ज्ञान था. अर्थशास्त्र के साथ साथ चाणक्य सैन्य शास्त्र, कूटनीति और राजनीति शास्त्र के भी प्रकांड विद्वान थे. चाणक्य का मानना था कि व्यक्ति को सदैव सतर्क और सावधान रहना चाहिए. चाणक्य के अनुसार दो प्रकार के शत्रु होते हैं. प्रथम वे जिन्हें हम देख सकते हैं या पहचानते हैं. दूसरे शत्रु वे होते हैं जो छिप कर रहते हैं और समय आने पर वार करते हैं. शत्रु को पराजित करने के लिए चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, इन बातों को जानना चाहिए-


योजना- चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति की अपनी योजनाओं को लेकर हर व्यक्ति से चर्चा नहीं करनी चाहिए. व्यक्ति जब किसी गंभीर और महत्वपूर्ण कार्य को हाथ में लेता है उसे विश्वासपात्र लोगों के साथ ही अपनी योजनाओं को साझा करना चाहिए. क्योंकि शत्रु के हाथ में यदि आपकी योजना की जानकारी लग जाती है तो कार्य में बाधा भी पहुंचा सकता है.


क्रोध- चाणक्य नीति के मुताबिक व्यक्ति को अवगुणों से दूर रहना चाहिए. शत्रु आपको पराजित करने के लिए आपकी सबसे कमजोर और बुरी आदत पर प्रहार करता है. क्रोध एक ऐसा ही बुरा अवगुण हैं. क्रोध में व्यक्ति सही और गलत का भेद नहीं कर पाता है. इसलिए इस अवगुण से दूर ही रहना चाहिए.

 

अब ज्यादा सिक्योर होगा WhatsApp अकाउंट, जाने कैसे ...

अब ज्यादा सिक्योर होगा WhatsApp अकाउंट, जाने कैसे ...

WhatsApp अपने यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत की फीचर देता है. इन्हीं में से एक है Two-step verification फीचर. ऐप के इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट को पहले से ज्यादा सेफ बना सकते हैं. लेकिन अब सवाल ये है कि इस फीचर को अकाउंट में इनेबल कैसे किया जाए. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल कर सकते हैं.


सिक्योर होगा WhatsApp अकाउंट
WhatsApp के टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर के अपने अकाउंट में इनेबल करके यूजर्स अपने व्हाट्सऐप डाटा की सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं. इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद फोन रीसेट या सिम बदले जाने पर आपको अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लॉग-इन करने के लिए 6 डिजिट के पासकोड की जरूरत होगी.


ऐसे इनेबल करें WhatsApp में Two-step verification


WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें.
अब इसकी सेटिंग्स में जाएं और Account पर टैप करें.
यहां आपको Two-step verification का ऑप्शन दिखेगा.
अब इस ऑप्शन को Enable कर दें.
इसके बाद आपको 6 डिजिट का पिन एंटर करना होगा.
अब आपसे डाले गए पिन को कन्फर्म करने के लिए कहा जाएगा.
इतना करने के बाद एक ईमेल एड्रेस ऐड करने के लिए कहा जाएगा.
अगर आप पिन भूल जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप इस मेल का यूज कर सकते हैं.
इसमे आपके पास च्वाइस है, अगर चाहें तो ईमेल को Skip भी कर सकते हैं.
इतना करने के बाद टू-स्टेप वेरिफिकेशन को Done कर सकते हैं.  

सेक्स रैकेट में फंस चुकी है फिल्म जगत की ये 5 अभिनेत्रियाँ, इसमे से एक को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

सेक्स रैकेट में फंस चुकी है फिल्म जगत की ये 5 अभिनेत्रियाँ, इसमे से एक को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

फिल्म इंडस्ट्री जितना आकर्षक दिखता है, उतने ही इस इंडस्ट्री में कई राज छुपे हैं जो इंडस्ट्री को बदनामी के अंधेरे में कई बार ढकेल चुके हैं. सिनेमा जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज ने जहां अपने लाजवाब अभिनय से इंडस्ट्री का नाम आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है वहीं कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने इंडस्ट्री का नाम खराब किया है. आज हम ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेज के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में काम किा है और देह व्यापार के दलदल में फंस चुकी हैं.


शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपने बोल्ड अंदाज (Bold Look) के लिए हमेशा से चर्चा में रही हैं. उन्होंने तमिल फिल्म 'यूनिवर्सिटी' से साल 2002 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने तमिल के अलावा तेलुगू और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. शर्लिन पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने अडल्ट मैग्जीन प्ले बॉय (Playboy) के लिए न्यूड फोटोशूट (Nude Photoshoot) करवाया था. शर्लिन रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. शर्लिन चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा अपने पुराने इंटरव्यूज में किया है कि वो पैसों के लिए यौन संबंध बनाती थीं.


श्वेता बासु प्रसाद
श्वेता बासु (Shweta Basu Prasad) बॉलीवुड (Bollywood) के साथ-साथ साउथ फिल्मों (South Films) की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (Child Artist) अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2002 में शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ रिलीज हुई उनकी हिंदी फिल्म 'मकड़ी' ने तहलका मचा दिया था. इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड (National Award) मिला था. साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'इक़बाल' में भी उनके परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था. साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में पुलिस ने छापा मारा था तब पुलिस ने श्वेता को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया था. हालांकि श्वेता ने बाद में ये कहा कि वो आरोपी नहीं बल्कि इस मामले में शिकार थीं और उन्हें फंसाया गया था. श्वेता, नेटफ्लिक्स की 'रे' वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं.


ऐश अंसारी
बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'चलते-चलते' और 'ओम शांति ओम' में काम कर चुकीं साइड एक्ट्रेस ऐश अंसारी (Aish Ansari) ने साउथ फिल्मों में भी काम किया है. साल 2010 में पुलिस ने उन्हें जोधपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था. वो देव व्यापार के बिजनेस में लिप्त थीं. ये रैकेट ऑनलाइट ऑपरेट होता था.


भुवनेश्वरी
मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस भुवनेश्वरी (Bhuvaneswari) तमिल और तेलुगू फिल्मों (Telugu Films) में नजर आ चुकी हैं. साल 2008 में रिलीज हुई 'कुरकुरे' नाम की फिल्म में भुवनेश्वरी लीड रोल में नजर आई थीं. उनका नाम एक सेक्स रैकेट में भी आया था. रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2002 में एक नेता से विवाद के बाद उन्हें पुलिस ने देह व्यापार का बिजनेस करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था. जब वो जेल से बाहर आईं तो साल 2003 में उन्होंने 'बॉयज' नाम की फिल्म में एक वैश्या (Prostitute) का किरदार निभाया था.


कैरोलिन
कौरोलिन मारिया आसन (Caroline Mariya Asan) एक तमिल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तमिल फिल्मों में साइड रोल्स किए हैं. साल 2012 में पुणे के विमान नगर में पुलिस ने उन्हें एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था. एक्ट्रेस एक सेक्स रैकेट में शामिल थीं.

कपिल शर्मा ने BellBottom पर किया ऐसा ट्वीट, देखकर भड़के अक्षय कुमार... दे डाली धमकी

कपिल शर्मा ने BellBottom पर किया ऐसा ट्वीट, देखकर भड़के अक्षय कुमार... दे डाली धमकी

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बीच, हाल ही में ट्विटर पर मस्ती भरी नोंक-झोंक देखने को मिली। जो शुरु हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर कपिल के एक ट्वीट पर... इस पोस्ट में कपिल ने तो तारीफें ही कीं लेकिन इसे देखकर अक्षय ने भड़क कर कपिल की क्लास लगा डाली। सिर्फ यही नहीं अक्षय ने तो कपिल को धमकी भी दे दी कि मिलेंगे तो कॉमेडियन की खबर लेंगे। आगे जानें आखिर अक्षय, कपिल पर इस कदर क्यों भड़क गए?


बेलबॉम को लेकर किया पोस्ट
दरअसल, कपिल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अक्षय की आने वाली फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर लिखा- 'खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बाधाई और शुभकामनाएं'। इस पोस्ट में उन्होंने अक्षय कुमार, जैकी भगनानी और वासु भगनानी को टैग भी किया है। वहीं, इस पर अक्षय ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं'। यहां देखें कपिल और अक्षय की मस्ती भरी तकरार-

पहले भी हुई मजेदार नोंक-झोंक
अक्षय, कपिल शर्मा पर इसलिए भड़क गए कि उनकी फिल्म का ट्रेलर बीते कल ही रिलीज हो गया लेकिन कपिल ने आज जाकर इस पर पोस्ट किया। कपिल के लेट पोस्ट ने अक्षय को उनकी क्लास लगाने का मौका दे दिया। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। इस दौरान दोनों की ऐसी ही मजेदार नोंक-झोंक देखने को मिल चुकी है।

 

 

अनन्या पांडे ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, सोशल मीडिया मे खूब वाइरल, यहाँ देखे

अनन्या पांडे ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, सोशल मीडिया मे खूब वाइरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड मे कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने अभिनय और स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. यंग स्टार सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं. अनन्या के इस ग्लैमरस फोटोशूट ने लोगों का दिल जीत लिया है।

ग्लैमरस लुक में नजर आईं अनन्या पांडे
हाल ही में अनन्या पांडे (Ananya Panday Photos) द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है. शिमरी फ्रिल स्कर्ट के साथ ब्राउन टॉप और जैकेट उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है. साथ ही कर्ल हेयर्स और न्यूड मेकअप उनकी तस्वीरों को और भी ग्लैमरस बनाने का काम कर रहा है. गाड़ी के सामने अनन्या के पोज़ देख फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनके दीवाने हो गए हैं. एक्ट्रेस की तस्वीर पर गौहर खान, ईशान खट्टर और तारा सुतारिया ने कमेंट कर जमकर तारीफ की है।

इस प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम
अनन्या पांडे (Ananya Panday) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लेकर अब तक अपनी हर फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. पहले उन्होंने कॉलेज में एक लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद 'पति पत्नी और वो' में अनन्या ने एक मैच्योर लड़की और 'खाली पीली' में एक बंबईया लड़की की भूमिका में नजर आईं थीं. अनन्या पांडे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी फिल्म में नजर आने वाली हैं. वे अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चाओं में हैं।

 

ये हैं Bachpan Ka Pyaar के असली सिंगर, 3 साल पहले गाए इस गाने ने सहदेव कुमार को रातों-रात बनाया स्टार

ये हैं Bachpan Ka Pyaar के असली सिंगर, 3 साल पहले गाए इस गाने ने सहदेव कुमार को रातों-रात बनाया स्टार

सोशल मीडिया पर आए दिन रातों-रात कई लोग स्टार बनते दिखाई दिए हैं। वहीं, बीते काफी दिनों से इंटरनेट पर 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाना छाया हुआ है, जिसे एक छोटे से बच्चे सहदेव कुमार ने फेमस (Sahdev Kumar) कर दिया। सहदेव ने इस गाने को कुछ इस अंदाज में गाया कि इस पर ताबड़तोड़ मीम बनने शुरू हो गए और ये छोटा बच्चा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। वहीं सहदेव को बाद अब 'बचपन का प्यार' के असली सिंगर का नाम सामने आया है। जिनका नाम कमलेश बरोट (Kamlesh Barot) बताया जा रहा है।
3 साल पहले आया था गाना
दरअसल, सहदेव कुमार के मशहूर होने के बाद जब कई लोगों ने ये जानना चाहा कि क्या वाकई ऐसा कोई गाना भी है, तो ऐसे में एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो गया। जिसके जरिए ये सामने आया कि 'बचपन का प्यार' एक गुजराती सिंगर कमलेश बरोट ने गाया था, उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो 3 साल पहले यानी 2018 में रिलीज किया था। जिसे 2021 में सहदेव कुमार की वजह से नई पहचान मिली।
यहां देखें ये असली वीडियो-
 

फ्लाइट के अंदर का गजब नजारा, सीट के लिए चल गए लात-घूंसे

फ्लाइट के अंदर का गजब नजारा, सीट के लिए चल गए लात-घूंसे

बस की सीट या अन्य सरकारी वाहनों की सीट के लिए मारपीट होना कोई बड़ी बात नहीं है, बड़े शहरों में ये घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सोचिए फ्लाइट की सीट के लिए अगर मारपीट हो जाए तो क्या होगा। अमेरिका से ऐसी घटना सामने आई है जहां फ्लाइट के अंदर ही दो शख्स भिड़ गए और लात-घूंसे चला दिए।
दरअसल, यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की है। 'द इंडिपेंडेंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लाइट ओरलेंस से टेक्सास की तरफ जाने वाली थी, तभी अचानक दो लोगों के बीच हो रही बातचीत तेज होने लगी। फ्लाइट के अंदर सभी लोग बैठ ही रहे थे कि इन दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चलते लगे।
फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री यह नजारा देखकर हैरान थे। मारपीट करने वाले दोनों यात्री अन्य यात्रियों के ऊपर भी गिर रहे थे फिर भी शांत नहीं हो रहे थे। इसके बाद जब वहां सुरक्षा अधिकारी पहुंचे तब जाकर दोनों को शांत कराया गया। यह मारपीट सीट की रिक्लाइंड पोजिशन को लेकर हुई थी। एक यात्री ने बताया कि जब प्लेन लैंड करने वाला था सीट बेल्ट साइन ऑफ थे। इसी बीच दोनों लोग आपस में लड़ने लगे।
फिलहाल दोनों को किसी तरह समझाया गया। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि प्लेन लैंड करने के बाद पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई। दिलचस्प बात ये है कि इस पूरी घटना को किसी यात्री ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया था।
इस घटना का वीडियो वायरल भी हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़ते-लड़ते बाकी कई यात्रियों पर भी गिर जाते हैं। फिलहाल अब दोनों को पुलिस पकड़कर ले गई। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं तो वहीं कुछ लोग हंस भी रहे हैं।

 

पोते के साथ दादी का डांस... सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा यह वायरल VIDEO

पोते के साथ दादी का डांस... सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा यह वायरल VIDEO

आप अपने आस-पास कई ऐसे सारे लोगों को देखें होंगे जिनके पास जन्मजात डांस की प्रतिभा रहती है। डांस एक एसी कला है जिसे आप जब और जहां चाहे कर सकते हैं। विशेष अवसर पर तो होता ही है लेकिन कई सारे लोग खाली समय में भी डांस करना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो पुरुष हो या महिलाएं। डांस एक ऐसी कला है जिसे अकेले भी किया जाता है और ग्रुप में भी। डांस में हर कोई अपना एक पार्टनर खोजता है।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी दादी के साथ जमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। दादी और पोते की एक साथ डांस वाला यह इंस्टाग्राम वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 80 साल से उपर की बताई जा रही यह महिला 'आई डोंट बिलीव इन सोलमेट्स' गाने पर जमकर झूम रही हैं। वीडियो को अंकित जांगिड़ नाम के यूजर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया हुआ है।
वीडियो में दादी अपने देसी अंदाज में गजब के एक्सप्रेशन से डांस करती नजर आ रही हैं और उनका पोता भी उनके अंदाज को फॉलो करता है। एक समय पर दोनों ने 'नागिन' डांस भी किया जो भारतीय नृत्य शैलियों में से एक है। इस वीडियो 10 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट पर कई सारे लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कई ने इसे अद्वितीय बताया है तो कई दादी के बारे में दुआ मांगते हुए नजर आए हैं।
 

इस पॉपुलर सिंगर और रैपर पर उन्ही की पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

इस पॉपुलर सिंगर और रैपर पर उन्ही की पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अब परेशानियों से घिरते नजर आ रहे हैं. उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद अब कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है और खास निर्देश हनी सिंह को दिए गए हैं.

क्या हैं पत्नी के आरोप
हनी सिंह की पत्नी ने एक पेटिशन दायर कर शारीरिक हिंसा से लेकर मानसिंक उत्पीड़न तक के आरोप पति पर लगाए हैं. इसी के साथ उन्होंने ज्वाइंट प्रॉपर्टी को बेचने पर रोक की मांग की है.


कोर्ट ने मांगा हनी सिंह से जवाब
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड सिंगर, रैपर और एक्टर भी हैं जो इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम से फेमस हैं लेकिन उनका असली नाम है ह्दयेश सिंह. वहीं अब सिंगर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में मामला पहुंच चुका है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से दायर याचिका आज मजिस्ट्रेट के सामने रखी गई जिसके बाद कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर हनी सिंह से जवाब तलब किया है. उनके जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया है. सिर्फ यही नहीं ज्वाइंट प्रॉपर्टी को न बेचने का आदेश भी हनी सिंह को दिया गया है.

2011 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि हनी सिंह ने शालिनी तलवार के साथ 2011 में शादी की थी. उससे पहले दोनों काफी सालों से दोस्त थे. ये शादी दिल्ली में हुई थी वो भी पूरे सिख रीति रिवाजों के साथ. दोनों के बीच कभी किसी तरह के विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अब अचानक से उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हनी सिंह ने कई म्यूजिक एल्बम रिलीज किए हैं तो साथ ही वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

VIDEO: फेमस डांसर सिस्टर्स शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की नई डांस विडियो ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहाँ देखे

VIDEO: फेमस डांसर सिस्टर्स शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की नई डांस विडियो ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली. फेमस डांसर सिस्टर्स शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की नई विडियो सोशल मीडिया में वाइरल हो रही हैं. शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन ये तीनों ही बहनें इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और वहां के फोटोज और वीडियोज अक्सर वे सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं. मालदीव के खूबसूरत बीच पर शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन का एक डांस वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जो कि फैंस को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही यह वीडियो वायरल भी हो गया है।

सोशल मीडिया में शक्ति और मुक्ति मोहन का जो वीडियो देखने को मिल रहा है, इसमें दोनों गुलाबी रंग के कपड़ों में मालदीव के बीच पर अलका याग्निक और उदित नारायण के गाने ‘हैला हैला' पर जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं. इसके कैप्शन में लिखा गया है कि मालदीव में मस्ती. शक्ति और मुक्ति अपनी छुट्टियों को एकदम देसी ट्विस्ट दे रही हैं. शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के इस वीडियो को अब तक 5 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. साथ ही वे इसे लाजवाब भी बता रहे हैं।

गौरतलब है अब तक शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन की मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. शक्ति मोहन डांस इंडिया डांस सीजन 2 का खिताब भी जीत चुकी हैं. साथ में कई डांस रियलिटी शो को उन्होंने जज भी किया है. इसके अलावा फिल्म राउडी राठौर के गाने प्रीतम प्यारे में उन्हें डांस करते हुए भी देखा गया था।
 

दुखद खबर : विख्यात फिल्म समीक्षक का 74 की उम्र में निधन

दुखद खबर : विख्यात फिल्म समीक्षक का 74 की उम्र में निधन

मुंबई: विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 74 वर्ष के थे। ईरानी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे और अकेले रहते थे। उनके नजदीकी दोस्त रफीक इलियास के अनुसार, दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाव में अपने घर में ईरानी ने संभवत: 30 जुलाई को अंतिम सांस ली होगी। इलियास ने कहा, यह बेहद दुखद खबर है। शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान उनकी मौत हुई होगी क्योंकि वह बाथरूम में पाए गए। शुक्रवार से उन्हें प्रेस क्लब या उस जगह पर नहीं देखा गया जहां वह आमतौर पर सुबह का नाश्ता करते थे। उन्होंने कहा, हम सब सोच रहे थे कि वह शहर से बाहर गए हैं, इसलिए हम इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि वह रविवार रात को वापस आ जाएंगे।

लेकिन आज हमें चिंता हुई। हमने पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। इलियास के मुताबिक ईरानी की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पिछले साल कोविड भी हुआ था। मुंबई प्रेस क्लब के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते ने भी ट्वीट कर ईरानी के निधन की जानकारी दी।

प्रेस क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, रशीद ईरानी, 74, देश के सबसे अग्रणी फिल्म समीक्षकों में से एक, का घर पर 30 जुलाई को निधन हो गया। उन्हें 2-3 दिनों से नहीं देखा गया था। उनके दोस्तों, क्लब के अधिकारियों और पुलिस द्वारा तलाशने के बाद उनके घर पर उनका पार्थिव शरीर पाया गया।

शादी के दिन अचानक पुश-अप करने लगी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो

शादी के दिन अचानक पुश-अप करने लगी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो

शादी के वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी दुल्हन या तो कभी दूल्हा ऐसा कुछ कारनामा कर बैठते हैं कि उनके चर्चों से सोशल मीडिया की दुनिया पटी रहती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन पुश अप मारती हुई नजर आ रही है.
दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ने बेहद ही शानदार लहंगा पहना हुआ है, और इस दौरान वह पुश-अप करती नजर आ रही हैं.
दुल्हन को पुशअप करते हुए देख लोग बेहद हैरान हैं, क्योंकि लहंगा बेहद ही भारी दिख रहा है. उसमें भी एक्सरसाइज कर पाना मुश्किल है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.
इसे जिस यूजर ने शेयर किया है उसने कैप्शन में कई हैशटैग भी दिए हुए हैं. जिसमें लहंगा, ज्वेलरी, मेकअप, फोटोग्राफी सबका क्रेडिट भी दिया गया है. यह एक बिल्डिंग का लग रहा है जिसमें एक शीशा लगा हुआ है और उस पार एक और खूबसूरत बिल्डिंग नजर आ रही है.
बॉडी को फिट रखने के लिए लोग जिम में एक्सरसाइज, या फिर पार्क में वॉक या रनिंग करने जाते हैं. लेकिन इस दुल्हन ने अपनी ही शादी में एक्सरसाइज कर तहलका मचा दिया. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो..
 

 लाइव स्ट्रीम में न्यूड होकर बैठी थीं 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना, VIDEO देखकर हर कोई हुआ हैरान

लाइव स्ट्रीम में न्यूड होकर बैठी थीं 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना, VIDEO देखकर हर कोई हुआ हैरान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी और इस तरह के वीडियो शूट किए जाने के बाद उन्हें एक एप्लिकेशन के जरिए स्ट्रीम करने के आरोप लगे हैं. कोर्ट में दोनों ही पक्ष अपनी दलीलें दे रहे हैं लेकिन राज के वकील का लगातार कहना रहा है कि राज कुंद्रा जो कर रहे थे वो इरोटिका की श्रेणी में आता है, लेकिन उसे पोर्न नहीं कहा जा सकता.

न्यूड होकर किया लाइव
राज कुंद्रा मामले पर सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अब इस मामले में अहम गवाह रहीं एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ का एक वीडियो सामने आ गया है. गहना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक न्यूड लाइव किया. इस पूरे लाइव स्ट्रीम के दौरान गहना पूरी तरह न्यूड थीं और उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या वह इस वीडियो में वल्गर लग रही हैं? उनका ये वीडियो वायरल हो गया है.

‘मैंने कुछ भी नहीं पहना है’
गहना ने वीडियो में कहा, ‘हैलो दोस्तों. दोस्तों मैं आप सभी के सामने लाइव बैठी हुई हूं. मुझे बताइए कि क्या मैं वलगर लग रही हूं. क्या मैं चीप लग रही हूं. या मैं कुछ ऐसी लग रही हूं कि जिसे आप पोर्न कॉन्टेंट में गिन सकें?’ गहना ने अपने वीडियो में कहा, ‘मैंने कुछ नहीं पहना है. कुछ भी नहीं. जिसे आप कहें कि एक पॉइंट भी नहीं, कुछ भी नहीं.’
 

फैंस से पूछा ये बड़ा सवाल
गहना ने कहा, 'मेरा कहना ये है कि मैंने कुछ भी नहीं पहना हुआ है लेकिन फिर भी आप इसे पोर्न की कैटेगरी में काउंट नहीं कर रहे हैं. और मेरे जो बाकी वीडियो हैं जिनमें मैंने अच्छी तरह कपड़े पहने हुए हैं उन्हें आप फिर भी पोर्न कह रहे हैं. ये तो गलत बात है. सभी लोग कह रहे हैं कि पोर्न शूट किया है पोर्न शूट किया है. अभी मैंने एक कपड़ा भी नहीं पहना हुआ है, लेकिन फिर भी आप कह रहे हैं कि वल्गर नहीं है.'

बिना कपड़ों के किया लाइव
वीडियो को शेयर करते हुए गहना वशिष्ठ (Gehna Vasisth) ने कैप्शन में लिखा, 'बिना कपड़ों के लाइव किया. मैं इस वीडियो में बिना कपड़ों के हूं फिर भी कोई इसे पोर्न नहीं बता रहा है. लेकिन जब मैं पूरे कपड़े पहने होती हूं तब लोग कहते हैं कि मैंने पोर्न शूट किया है. दोहरी मानसिकता की भी हद होती है.' गहना (Gehna Vasisth) के इस वीडियो में कॉमेंट बॉक्स में फैंस ने दोनों ही तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ उन पर नाराज हुए तो कुछ ने उनका सपोर्ट किया.
दुखद खबर : अब इस प्रसिद्ध गायिका ने कहा इस दुनिया को अलविदा, ए.आर. रहमान के डायरेक्शन में गाए थे कई फेमस गाने

दुखद खबर : अब इस प्रसिद्ध गायिका ने कहा इस दुनिया को अलविदा, ए.आर. रहमान के डायरेक्शन में गाए थे कई फेमस गाने

नई दिल्ली। प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय गायिका कल्याणी मेनन का 80 वर्ष की आयु में सोमवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में उनके बेटे राजीव मेनन हैं, जो दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं।

केरल की रहने वाली चेन्नई में बसी कल्याणी मेनन ने मलयालम निर्देशक रामू करियत द्वारा निर्देशित फिल्म द्वीप में गाकर प्रसिद्धि हासिल की। तब से वह तमिल, तेलुगु मलयालम सहित दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक नियमित उपस्थिति थी। नब्बे के दशक में उन्होंने ए.आर. रहमान के डायरेक्शन में कई फेमस गाने गाए।