BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
किसिंग करते हुए हो गई थीं बेहद नर्वस: दीक्षा सिंह

किसिंग करते हुए हो गई थीं बेहद नर्वस: दीक्षा सिंह

एक सफल मॉडल होने से लेकर सोनी लिव और मैडॉक आउटसाइडर के नवीनतम वेब शो 'चुट्ज़पाहÓ के साथ अभिनय की शुरुआत करने तक, दीक्षा सिंह ने एक लंबा सफर तय किया है. शो में अपने करैक्टर नीना के शानदार चित्रण के लिए अभिनेत्री की बहुत सराहना की गई है, जिसे वह लेयर्ड और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड के रूप में याद करते हुए बताती है. दीक्षा, जो 2015 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में एक रनर अप रह चुकी हैं, उन्हें अपने डेब्यू शो में सह-कलाकार क्षितिज चौहान के साथ किसिंग सीन परफॉर्म करते हुए सबसे महत्वपूर्ण चुनौती का सामना करना था.

दीक्षा कहती हैं,मैं यह जानकर नर्वस थी कि मुझे अपने डेब्यू वेब शो में किसिंग सीन परफॉर्म करना था. मेरे लिए यह बहुत नई बात थी और वह भी शूटिंग के पहले दिन. आईडिया यह था कि इसे बहुत स्वाभाविक और सहज बनाया जाए. जब मैंने शो के निर्देशक सिमरप्रीत को सूचित किया कि मैं इस सीन के बारे में बहुत कॉन्शियस हूं, तो उन्होंने मेरी चिंता को समझा और मुझे व क्षितिज को एक साथ कुछ समय बिताने और खुद को कंफर्टेबल होने का सुझाव दिया क्योंकि वह भी थोड़ा नर्वस थे. कुछ रीटेक के बाद शॉट अच्छे से हो गया.


एक्टिंग की दुनियां में अपने डेब्यू पर बात करते हुए, दीक्षा आगे कहती हैं, नीना एक लेयर्ड करैक्टर है और मैं अपने पहले वेब शो में एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड करैक्टर को चित्रित करने का अवसर पाकर खुश हूं. मैं नीना को एक सुपरहीरो मानती हूं, क्योंकि वह शो में अपना काम बेहद सहजता से करती है.23 जुलाई से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर रहा, 'चुट्ज़पाह को दर्शकों, उद्योग और आलोचकों से इसकी अनूठी अवधारणा, शानदार प्रदर्शन और कलाकारों की टुकड़ी के लिए शानदार समीक्षा मिल रही है.

दिनेश विजन द्वारा निर्मित, मृगदीप द्वारा रचित, अमित बब्बर और मृगदीप द्वारा लिखित, 'चुट्ज़पाह सिमरप्रीत सिंह द्वारा निर्देशित है और इसमें वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, गौतम मेहरा, तान्या मानिकतला, एलनाज़ नोरोज़ी, क्षितिज चौहान, आशिमा महाजन और दीक्षा सिंह सहित अन्य जेन-एक्स के लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं.अपने टाइटल पर खरा उतरते हुए, नए जमाने के वेब शो का ट्रेलर हर किसी के जीवन में इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दर्शाता है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. 'चुट्ज़पाह अब सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

 

मौनी रॉय की ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहाँ देखे

मौनी रॉय की ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया मे लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, हाल ही मे उन्होने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर डाली है, जिसे लेकर वे जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. बीते दिनों उनके शेयर किए गए पोस्ट सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने रहे. वहीं एक बार फिर मौनी ने अपनी बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया है. शेयर की गई तस्वीर में वे स्टनिग पोज़ देती दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं फैंस भी कमेंट में उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. यही नहीं इस फोटो पर टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने भी कमेंट किया है और लिखा है, 'प्लीज हमें मत मारो.'

खूबसूरत तस्वीर ने फिर जीता फैंस का दिल
तस्वीर में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय फ्रिल बिकिनी के साथ ग्रे, व्हाइट और येलो कलर का सेरांग पहनी नजर आ रही हैं. मौनी इस तस्वीर में काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं. दो चोटियों के साथ उनका ये अंदाज फैंस के दिलों को छू गया है. मौनी की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'बहुत खूब मौनी खास दिन पर खास तस्वीर' वहीं दूसरे यूजर ने मौनी को नाग पंचमी का शुभकामनाएं भी दे दी हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि नागरानी के किरदार में मौनी ने छोटे पर्दे पर धूम मचा दी थी।

अयान मुखर्जी की फिल्म में आएंगी नजर
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से की थी. इसके अलावा वे 'लंदन कॉन्फिडेशियल' में भी नजर आईं थीं. जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. मौनी की आने वाली फिल्म की बात करें तो वे अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. वहीं सोर्स की माने तो मौनी इस फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई देंगी. फिलहाल तो फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं।

 

   जरीन खान ने स्टाइलिश आउटफिट में दिखाया बोल्ड अंदाज

जरीन खान ने स्टाइलिश आउटफिट में दिखाया बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, जहां एक्ट्रेस ने अब से कुछ देर पहले अपनी नई तस्वीरो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस जरीन खान अपनी हॉट अदाओं के लिए पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस का बेहद खूबसूरत अंदाज नजर आ रहा है. जरीन खान अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोशल मीडिया पर जरीन खान की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जरीन खान का नजर आया दिलकश अंदाज. अपनी बोल्ड तस्वीरों से अपने फैंस को घायल करती रहती हैं खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान. 
 
जऱीन खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में वीर फि़ल्म से सलमान खान के साथ की। खान को कटरीना कैफ के जैसी दिखने के लिए जाना जाता है। हेट स्टोरी 3 के बाद से जरीन खान का बोल्ड लुक देखने को मिला है। इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म 1921 में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी। यही नहीं, 2017 में आई उनकी अकसर 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था इसके अलावा हम भी अकेले तुम भी अकेले में में नजर आई।


जऱीन खान डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन अभिनय में शामिल हो गयी। सुभाष घई के फिल्म स्कूल व्हिस्लिंग वुड्स में युवराज के सेट पर जाकर उनका अभिनय करियर शुरू हुआ। सलमान खान ने उसे देखा और उसे अपने दोस्त अनिल शर्मा की वीर (फि़ल्म) के लिए डालने का फैसला किया। एक स्क्रीन टेस्ट के बाद, खान को राजकुमारी यशोधरा की मुख्य भूमिका दी गई थी। बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस ने तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है। उनकी कई पंजाबी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं।
Gmail पर ऐसे करें ब्लॉक, ऐसे बढ़ाएं Undo Send की टाइमिंग

Gmail पर ऐसे करें ब्लॉक, ऐसे बढ़ाएं Undo Send की टाइमिंग

Google की मेल सर्विस Gmail हमारे कितने काम आती है ये सभी जानते हैं. ऑफिस से लेकर दूसरे जरूरी कामों के लिए ये बहुत ही यूजफुल है. इसमें कई ऐसे फीचर्स आते हैं जो लोगों की निगाहों में जल्दी से नहीं आते या फिर उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. अक्सर ऐसा होता हम मेल किसी और को भेजना चाहते हैं लेकिन चला किसी और के पास जाता है. ऐसे में जीमेल उसे Undo करने की सुविधा देता है. लेकिन अनडू का ऑप्शन जल्दी ही चला जाता है जिससे हम कुछ नहीं कर पाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे Gmail में Undo Send के ऑप्शन की टाइमिंग को बढ़ाया जा सकता है.


ऐसे बढ़ाएं Undo Send की टाइमिंग
इसके लिए सबसे पहले अपने पीसी या फिर कंप्यूटर में Gmail को ओपन करें.
अब Setting में जाकर General के ऑप्शन में जाएं.
यहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे. इनमें से Undo Send पर जाएं.
यहां आपको टाइमिंग के कई ऑप्शंस दिए जाएंगे. इसमें आप Undo के टाइम को 30 सेकेंड तक कर सकते हैं.
अब सबसे नीचे जाकर Save Change पर क्लिक करके Undo का टाइम बढ़ा सकते हैं.


Gmail पर ऐसे करें ब्लॉक


सबसे पहले अपना Gmail अकाउंट ओपन करें.
अब जिस ई-मेल आईडी को आपको ब्लॉक करना हैं, उसका कोई भी मेल ओपन कर लें.
इतना करने के बाद अब ई-मेल के ऊपरी तरफ राइट साइड में तीन डॉट नजर आएंगे. यहां आपको कई ऑप्शंस नजर आएंगे.
इन ऑप्शंस में से आपको Block के ऑप्शन पर सलेक्ट करना है. इतना करते ही यूजर ब्लॉक हो जाएगा.
वहीं अगर आप इस आईडी को फिर से अनब्लॉक करना है तो यही स्टेप फॉलो करना होगा.

 

 VIDEO VIRAL : बाल सुखाते सुखाते पांचवी मंजिल से गिरी लड़की, फिर क्या हुआ जानिये

VIDEO VIRAL : बाल सुखाते सुखाते पांचवी मंजिल से गिरी लड़की, फिर क्या हुआ जानिये

कहते हैं कि जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में है। ऊपरवाला जब मेहरबान होता है तो मौत चाह कर भी कुछ नहीं कर पाती और किस्मत जिंदगी बचा लेती है। किस्मत जब मेहरबान होती है तो जी का जंजाल बने बाल भी जाल बन जाते हैं औऱ जान बचा लेते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया पुणे की एक लड़की के साथ हो गया जिसकी यमराज से मुठभेड़ होने वाली थी लेकिन उसके उलझे बालों ने उसकी जिंदगी को बचा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये वाकया कैद हुआ जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।  

दरअसल पुणे में एक इमारत में लड़की पांचवी मंजिल की बालकनी पर खड़ी होकर बाल सुखा रही थी और अचानक बाल सुखाने के दौरान वह पाचवीं मंजली से गिर गई। लेकिन खुशकिस्मती से लड़की के बाल फ्लैट की खिड़की की ग्रिल में फंस गए जिसके कारण वो वहीं लटक गई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और काफी घंटों की कवायद के बाद लड़की को बचा लिया गया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं रेस्क्यू टीम ने लड़की तक पहुंचने के लिए एक लंबी रस्सी फेंकी और लड़की को बचाने के लिए सीढ़ी लगाई और फिर उसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। 
 

Video Viral : नदी किनारे पानी पी रहे हाथी का मगरमच्छ ने पकड़ा सूंड़ और फिर....

Video Viral : नदी किनारे पानी पी रहे हाथी का मगरमच्छ ने पकड़ा सूंड़ और फिर....

हाथी जमीन पर तो मगरमच्छ नदी में सबसे बड़ा जानवर होता है. दोनों ही किसी दूसरे जानवर को आसानी से मारने की ताकत रखते हैं. लेकिन जब ये दोनों ही जानवर आपस में भिड़ जाएं तो फिर क्या होगा? शायद ही आपने इस तरह का नजारा या वीडियो कभी देखा होगा. जिसमें हाथी और मगरमच्छ एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए हों. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में हमें एक वीडियो मिला. जिसमें नदी किनारे पानी पी रहे हाथी (Elephant) के एक परिवार एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया.

 

 उसके बाद हाथी और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी और हथिनी अपने बच्चे के साथ किसी नदी में पानी पीने पहुंचे हैं. तीनों नदी किनारे आराम से पानी पी रहे हैं. तभी अचानक से नदी से एक मगरमच्छ आता है और हाथी की सूंड़ पकड़ लेता है.


ये देखकर हथिनी और उसका बच्चा डर जाते हैं. हथिनी और बच्चे जल्द से पानी से बाहर निकल जाते हैं लेकिन हाथी मगरमच्छ से लड़ने लगता है. हाथी मगरमच्छ को अपनी सूंड़ से छुड़ाने के लिए अपनी सूंड को जोर-जोर से इधर-उधर घुमाता है. लेकिन मगरमच्छ उसकी सूंड़ नहीं छोड़ता वहीं दूसरी ओर हाथी भी हिम्मत नहीं हारता. वह मगरमच्छ को पानी दबोचता है तो कभी हवा में उछालने की कोशिश करता है. उसके बाद हाथी मगरमच्छ को अपनी सूंड़ में लटकाकर गहरे पानी में ले जाता है और जमीन में दबाने लगता है.

जिससे मगरमच्छ तिलमिला जाता है और हाथी की सूंड़ छोड़ देता है. इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये वायरल होने लगा. इस वीडियो को अब तक 3300 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 49 लाइक्स और 11 बार इस वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है.

 

बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़कर महिला ने बनवाया वीडियो, देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, हर सेकेंड निकलेगी जान | देखें Viral Video

बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़कर महिला ने बनवाया वीडियो, देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, हर सेकेंड निकलेगी जान | देखें Viral Video

Burj Khalifa Par Air Hostess: बुर्ज खलीफा को देखने दुनिया भर से लोग दुबई पहुंचते हैं. इसकी ऊंचाई इतनी है कि शायद ही कोई इसके टॉप पर जाने की सोचे. पर एक महिला ने ये हिम्मत कर दिखाई है. वो न केवल टॉप पर जाकर खड़ी रही, बल्कि वहां एक वीडियो शूट भी कराया. अब पूरी दुनिया में इस शूट के चर्चे हो रहे हैं.
बुर्ज खलीफा पर बना ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. चर्चा का विषय ये वीडियो तो है ही, साथ ही महिला का जज्बा भी है.
दरअसल, बुर्ज खलीफा के टॉप पर फ्लाइट एमिरेट्स का एड शूट किया गया है. जो लड़की टॉप पर खड़ी है वो भी एयर होस्टस की ड्रेस में दिख रही है.
जानकारी के अनुसार, टीम ने इस शूट के लिए काफी मेहनत की. उन्हें इमारत के टॉप तक पहुंचने में ही सवा घंटे का समय लगा.
जो लड़की बुर्ज खलीफा के टॉप पर दिख रही है, उसका नाम है निकोल स्मिथ-लुडविक. इस हैरतअंगेज स्टंट के बाद उनके इंस्टाग्राम पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़े हैं.

एयरलाइंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ये विज्ञापन शेयर किया है. लोग इस बात से ज्यादा हैरान हैं कि ये एक रियल वीडियो है. इसमें किसी तरह की छेड़खानी नहीं की गई है. इसे इमारत के टॉप से ही शूट किया गया है.
देखें वीडियो-

 

 

सहदेव के साथ गाए गाने को बादशाह ने किया लांच, विडियो मचा रहा है धूम, देखे विडियो

सहदेव के साथ गाए गाने को बादशाह ने किया लांच, विडियो मचा रहा है धूम, देखे विडियो

Bachpan Ka Pyaar: पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छत्तीससगढ़ के सहदेव की आवाज में गाया गया गाना बचपन का प्यार... सबकी जुबान पर है। सिंगर बादशाह और सहदेव का एलबम बचपन का प्यार बादशाह के यू-ट्यूब हेंडर से बुधवार को लांच किया गया। इस गाने को अब तक यू-ट्यूब में 1,822,130 ने देखा और 59 हजार 500 यूजर ने लाइक किया। छत्तीबसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव इंडियल आइडल और डांस दीवाने के स्टेज पर भी धमाल मचा चुके हैं।
बुधवार को बादशाह ने अभी कुछ देर पहले ही लिखा कि सहदेव जब पहली बार मुझसे मिले तो वे मुझे अपने गांव से एक तोहफा लेकर आए। यह मेरे पास सबसे कीमती चीजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। और हम सुनिश्चित करेंगे कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए।
इस गाने को नए रूप में मशहूर रैपर ने मंगलवार को यू-ट्यूब पर टीजर लांच किया और लिखा - पूरे देश में BachpanKaPyaar ट्रेंड में आनलाइन शामिल होने के बाद, बादशाह आपके लिए 10 साल के वंडर बाय सहदेव डर्डो के साथ आस्था गिल और रिको को वायरल गाने के पूर्ण संस्करण पेश कर रहा है।जबकि मूल संगीत मयूर नादिया द्वारा बनाया गया था, नया संस्करण हितेन द्वारा रचित है और इस नए संस्करण के गीत बादशाह ने स्वयं लिखे हैं।
B2gether Pros द्वारा निर्देशित, संगीत वीडियो में बादशाह, आस्था और रीको के साथ सहदेव को बिल्कुल मज़ेदार और कलरफूल सेटिंग में दिखाया गया है, जो निश्चित रूप से प्रशंसकों को नाचने पर मजबूर कर देगा।
देखे विडियो
 

नाराज प्रेमिका नहीं मानी तो आक्रमक हो गया, लड़की ने भी माइक टायसन बन कर दिया बुरा हाल | वायरल हुआ मजेदार वीडियो

नाराज प्रेमिका नहीं मानी तो आक्रमक हो गया, लड़की ने भी माइक टायसन बन कर दिया बुरा हाल | वायरल हुआ मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कह नहीं सकते. अभी एक कपल का मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तैर रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने की कोशिश करता नजर आता है. मगर अगले ही पल कुछ ऐसा घटता है कि हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक पर बैठी प्रेमिका किसी बात पर दुखी है. पास में ही खड़ा प्रेमी उसे मनाने की कोशिश करता है मगर लड़की उसे दूर जाने के लिए कहती है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रेमिका के इस बर्ताव पर शख्स नाराज हो गया और उसके दोनों हाथ पकड़कर पीछे धकेलने की कोशिश करने लगा. इसमें नाकाम हुआ तो गाल पर कई थप्पड़ रसीद कर दिए. प्रेमी की इस हरकत पर लड़की ने किसी तरह खुद को संभाला और माइक टायसन की तरह कई मुक्के मार दिए. लड़की ने इसके बाद उसे कई थप्पड़ भी रसीद कर दिए. खुद को पिटता देख शख्स को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.
यहां देखें वीडियो-
 

बड़ी खबर : एक्टर प्रकाश राज हुए एक्सीडेंट का शिकार, जल्द होगा उनका ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : एक्टर प्रकाश राज हुए एक्सीडेंट का शिकार, जल्द होगा उनका ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीबॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज का एक एक्सीडेंट हो गया और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. प्रकाश राज ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी. उन्होंने फैंस को बताया कि वह इसके लिए उन्हें एक सर्जरी भी करवानी पड़ेगी. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि वह ठीक हैं और घबराने वाली कोई बात नहीं है. 

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, "एक छोटा सा गिरना.. एक छोटा सा फ्रैक्चर.. एक सर्जरी के लिए मेरे दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद के लिए फ्लाइट से जा रहा हूं.. मैं ठीक हो जाऊंगा. चिंता की कोई बात नहीं है.. मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें."

एक्ट्रेस निया शर्मा ने बेकलेस टॉप में ढाया कहर, ट्रोल करने वालों को विडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

एक्ट्रेस निया शर्मा ने बेकलेस टॉप में ढाया कहर, ट्रोल करने वालों को विडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्लीटीवी एक्ट्रेस निया शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण खबरों में बनी रहती हैं. निया अपने बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं और फैंस उनके इसी लुक के दीवाने भी हैं, लेकिन कभी कभार वह अपने बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ.

दरअसल, निया ने हाल ही में ब्लैक कलर के बैकलेस टॉप के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में उन्हें उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया था. अब निया ने उन लोगों को एक करारा जवाब दिया है, जो उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल कर रहे थे. निया ने उसी ब्लैक कलर में आज एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं.


इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा है, ‘बैकलेस पहनते समय लापरवाह न करें’. उन्होंने अपने कैप्शन में एक यूजर के कमेंट को लिखते हुए करारा जवाब भी दिया. उन्होंने लिखा, (ये भी उतार दे, नं, कपड़े नहीं हैं क्या, बेशर्म…) ऐसा कहने वाले सभी के लिए- भाड़ में जाओ’. बता दें, निया शर्मा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, ‘वे एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘जमाई राजा’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कुबूल है’, ‘आप के आ जाने से’, ‘नागिन 3’ और ‘नागिन 5’ का हिस्सा रह चुकी हैं.

दुखद खबर: फिल्म की शूटिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से मशहूर स्टंटमैन की सेट पर मौत!

दुखद खबर: फिल्म की शूटिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से मशहूर स्टंटमैन की सेट पर मौत!

साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक शख्स की जान चली गई है. दरअसल, कर्नाटक के जोगेनाहल्ली में चल रही कन्नड़ फिल्म ‘लव यू रच्चू’ की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन विवेक की बिजली का झटका लगने से दर्दनाक मौत हो गई है. ये घटना तब हुई जब पूरी टीम एक फाइट सीक्वेंस को शूट कर रही थी जहां रस्सी और क्रेन का इस्तेमाल किया जाना था. 9 अगस्त को घटी इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.


रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक की जो लोहे की रस्सी थी जिससे वो बंधे हुए थे, वो एक बिजली के तार के संपर्क में आ गई. करेंट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक और स्टंटमैन बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे बेंगलुरू के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को बेंगलुरू के राजाराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें कि 28 साल के विवेक ने बतौर स्टंटमैन 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

पुलिस ने इस मामले में निर्देशक शंकर एस राज, प्रोड्यूसर गुरू देशपांडे और एक्शन कोरियोग्राफर विंदू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. लव यू रच्चू फिल्म में अजय राव और रचिता राम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करने के दौरान अजय राव ने कहा- “मैं घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बैठा था. मैंने उनकी चीखें सुनीं और दौड़कर देखने गया कि आखिर ये शोर क्यों हो रहा है. तभी मैंने देखा कि विवेक की घनास्थल पर ही मौत हो गई है. एक हाई टेंशन तार वहीं पड़ा था और उसके पास ही पानी पड़ा हुआ था. कोरोना के कारण मैंने इस स्टंट सीन में भाग लेने से मना कर दिया था क्योंकि मैं लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहता था.” कुछ लोगों का कहना है कि ये हादसा फिल्म क्रू की लापरवाही के कारण हुआ है.

शाहरुख की अगली फिल्म में नज़र नजर आएंगी ये तीन अभिनेत्रियां

शाहरुख की अगली फिल्म में नज़र नजर आएंगी ये तीन अभिनेत्रियां

पिछले काफी समय से शाहरुख खान निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। भले ही इस फिल्म का नाम अब तक सामने नहीं आया, लेकिन आए दिन इससे जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक नहीं, बल्कि तीन अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इसके लिए काजोल, तापसी पन्नू और विद्या बालन के नाम पर चर्चा थी।


रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अप्रवास के मुद्दे पर आधारित होगी। काजोल, विद्या बालन और तापसी पन्नू में से कोई भी इसका हिस्सा नहीं होंगी। खबरें थीं कि फिल्म में काजोल जहां शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाएंगी, वहीं, तापसी एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। विद्या के किरदार को लेकर कहा जा रहा था कि वह फिल्म में शाहरुख की गाइड के रूप में दिखेंगी। शाहरुख सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।


अब फिल्म की हीरोइन कौन होगी, यह तो नहीं पता, लेकिन फिल्म में मनोज बाजपेयी और बोमन ईरानी नजर आ सकते हैं। दोनों से ही फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई है। हालांकि, फिल्म में अभी किसी के भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है। सुनने में आ रहा है कि जल्द ही बोमन और मनोज फिल्म साइन कर सकते हैं। उसके बाद फिल्म में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
शाहरुख साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली की फिल्म में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे।


रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश चल रही थी, जो नयनतारा पर आकर खत्म हुई है। कई भाषाओं में बनने जा रही यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल होगी। इंडस्ट्री के कई प्रतिभाशाली कलाकारों को इसमें काम करने का मौका मिलेगा।
पठान शाहरुख की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। शाहरुख थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर राज और डीके की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने शाहरुख के साथ इजहार नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं।

BIG BREAKING : अब इस लोकप्रिय अभिनेत्री ने 35 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : अब इस लोकप्रिय अभिनेत्री ने 35 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में शोक की लहर

तिरुवनंतपुरम | मलयाली फिल्म जगत से एक शोक की खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का निधन हो गया है | जानकारी मिली है कि लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 35 वर्ष की थीं और कई साल से मस्तिष्क के ट्यूमर से पीड़ित थीं। कई बार उनकी सर्जरी भी हुई थी।

सरन्या जब वित्तीय संकट से जूझ रही थीं तो उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उनके उपचार के लिए चंदा एकत्र किया था। ट्यूमर के उपचार के बीच उन्हें इस साल मई में कोरोना वायरस संक्रमण भी हो गया था। संक्रमण से ठीक होने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ रही थी। वह कन्नूर जिले की रहने वाली थीं और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। वह केरल में एक लोकप्रिय टीवी कलाकार थीं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सरन्या ने बीमारी से डटकर मुकाबला किया।

 

एक्टर अनुपम श्याम को आखरी विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स, नम आँखों से दी विदाई

एक्टर अनुपम श्याम को आखरी विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स, नम आँखों से दी विदाई

मुंबईएक्टर अनुपम श्याम के निधन की खबर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में 'सज्जन सिंह' की भूमिका निभा कर फैंस कि दिल जीत चुके अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 63 साल के थे। अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वहीं, उनके निधन के बाद गोरेगांव से अभिनेता अनुपम श्याम के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। 

अनुपम श्याम का अंतिम संस्कार सोमवार को गोरेगांव स्थित शिवधाम क्रिमेटोरियम में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्रिटीज उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिनमें संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल थे। उनकी कुछ आखिरी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।

बीमारी से लड़ रहे जंग

अनुपम श्याम पिछले करीब डेढ़ साल से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। श्याम की बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी। वहीं, उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

मशहूर अभिनेता का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

मशहूर अभिनेता का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

मुंबई । बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का 8 अगस्त को 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में दुख छा गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा, `सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें`।
बता दें कि जब पिछले साल अनुपम श्याम अस्पताल में भर्ती थे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी आर्थिक मदद की थी। उनके इलाज के लिए सीएम योगी ने करीब 20 लाख रुपये की मदद की थी। उस वक्त किडनी इनफेक्शन की जानकारी सामने आने के बाद से मुंबई के अस्पताल के एक इंटेसिव केयर यूनिट में उनका चल रहा था।पिछले साल अनुपम श्याम का नार्थ मुंबई सबर्ब के एपेक्स किडनी केयर में डायलसिस चल रहा था लेकिन तबीयत बिगड़ जाने के चलते उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी ने बताया था कि उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद दी गई थी।
अनुपम श्याम ने दस्तक, शक्ति, हल्ला बोल, रक्तचरित, परजानिया, दास कैपिटल, पान सिंह तोमर, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, कच्चे धागे, तक्षक, बवंडर, नायक, कसूर, लगान, लज्जा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया।
फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है। बता दें कि अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थिएटर किया। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा (NSD) चले गए।
00 ज्यादातर निभाए नेगेटिव किरदार :
अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव किरदार ही निभाने को मिले। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में ऐसा किरदार निभाया था, जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों की आंखें फोड़ देता था। वे शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन में भी काम कर चुके थे।
00 कई टीवी सीरियल में काम कर चुके अनुपम :
अनुपम श्याम ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इनमें अमरावती की कथाएं, रिश्ते, मन की आवाज प्रतिज्ञा, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों की, कृष्णा चली लंदन और मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 शामिल हैं। बता दें कि अनुपम श्याम पिछले साल उस वक्त चर्चा में थे जब किडनी के इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। एसे मुश्किल दौर में टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी मदद की थी।
 

उड़ान को तैयार था विमान और तभी हो गई सांप की एंट्री, वीडियो वायरल

उड़ान को तैयार था विमान और तभी हो गई सांप की एंट्री, वीडियो वायरल

सांप कहीं भी निकले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यह किसी फ्लाइट में निकल आए तो चौंकाने वाली बात होगी और वहां अफरातफरी जरूर मच जाएगी। ऐसा ही कुछ नजारा एक फ्लाइट से सामने आया जब वहां अचानक लोगों के सामने सांप पहुंच गया।
दरअसल, यह घटना कोलकाता में हुई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे लोगों ने सामने देखा तो एक सांप नजर आया। यह सांप फ्लाइट के अंदर से ही निकला। जब स्टाफ ने देखा कि फ्लाइट के अदंर सांप है तो उनके होश उड़ गए।
इंडिगो एयरलाइन्स की ये फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जाने वाली थी। जैसे ही यात्रियों का सामान रखने के लिए कर्मचारी कार्गो तक पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक लंबा-मोटा सा सांप दिखा। ये सांप तेजी से इधर-उधर टहल रहा था और वह प्लेन के अंदर जाने की कोशिश करता है।
सांप को देखते ही तुरंत इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। उन्होंने वन विभाग को इसके बारे में बताया। मौके पर वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू करने पहुंच गई. वो इसे रेस्क्यू कर साथ ले गए। यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए अलग प्लेन का अरेंजमेंट करवाया गया।
बताया कि प्लेन के कोलकाता आने से पहले ही सांप उसके अंदर था। फिलहाल सांप को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो..
 

अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, यहाँ देखे

अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, यहाँ देखे

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अकसर अरबाज और जॉर्जिया को साथ देखा जा सकता है. दोनों की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हालही में जॉर्जिया ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में जॉर्जिया एंड्रियानी को स्विमिंग पूल के किनारे चिल करते देखा जा सकता है. जॉर्जिया एंड्रियानी की ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

जॉर्जिया एंड्रियानी स्विमसूट में शेयर की फोटो
जॉर्जिया एंड्रियानी ने जो फोटो शेयर की है. उसमें उन्होंने गोल्डन कलर का स्विमसूट पहना हुआ है. जॉर्जिया एंड्रियानी का ये फोटो काफी शानदार लाग रहा है. जॉर्जिया इस फोटो में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. फैन्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने ललिखा है 'इसी का इंतजार था', वहीं दूसरे फैन ने लिखा है 'लुकिंग सो ब्यूटीफुल'.


जॉर्जिया एंड्रियानी की आने वाली फिल्म
वहीं, जॉर्जिया एंड्रियानी 'वेलकम टू बजरंजपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. जॉर्जिया ने वेब सीरीज 'कैरोलिन एंड कामाक्षी' से एक्टिंग डेब्यू किया है, जिसके बाद वे सिंगर मीका सिंह के साथ 'रूप तेरा मस्तना' म्यूजिक एल्बम में नजर आई थीं. जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. वे फिल्म में एक धमाकेदार आइटम नंबर करती हुई दिखाई देंगी. फिल्म में जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वॉरियर भी नजर आने वाले हैं.

 

Bigg Boss OTT: एंट्री से पहले ही टीवी की इस एक्ट्रेस ने दिखाईं बोल्ड अदाएं, कहा- ‘टेंपरेचर बढ़ाने आ रही हूं’

Bigg Boss OTT: एंट्री से पहले ही टीवी की इस एक्ट्रेस ने दिखाईं बोल्ड अदाएं, कहा- ‘टेंपरेचर बढ़ाने आ रही हूं’

‘बिग बॉस ओटीटी’ में हॉट कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। जो अपने ग्लैमर से शो का पारा बढ़ा देंगी। शो शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है। अब मेकर्स ने एक और कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नए प्रोमो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं। यह कंटेस्टेंट हैं टीवी अदाकारा उर्फी जावेद।
बोल्ड है प्रोमो
प्रोमो में उर्फी जावेद का चेहरा नहीं दिखाया गया है। सामने आए वीडियो से साफ है कि वह शो में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं। वह कहती हैं कि ‘मैं आ रही हूं बिग बॉस का टेंपरेचर बढ़ाने। मैं इस कैंची की तरह हूं, ये कुछ नई चीजें बनाएगी भी और पुरानी चीजें काटेगी भी।‘
हॉटनेस बढ़ाई
वीडियो को शेयर करते हुए वूट ने कैप्शन में लिखा- ‘बिग बॉस जरा एसी बढ़ा दो, क्योंकि अब हॉटनेस बढ़ने वाली है। दर्शकों प्लीज अपने दिल बचा के रखें क्योंकि उन्हें चुराने वाली आ गई हैं। कौन है ये हसीन दिलरूबा? बताओ बताओ?’
कई यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद सही अंदाजा लगाया और उर्फी जावेद का नाम बताया।


टीवी शो में किया काम
उर्फी कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इनमें ‘मेरी दुर्गा’, ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘बेपनाह’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी के’ हैं। उर्फी ऑल्ट बालाजी के ‘पंच बीट 2’ में भी नजर आई हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो बोल्ड तस्वीरों की भरमार है।
बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन, करण नाथ, रिद्धिमा पंडित, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह सहित अन्य नजर आने वाले हैं।

 

बचपन का प्यार वाले सहदेव को दे रहा है टक्कर ट्रेन में  गाना गाने वाला ये बालक, बच्चे की आवाज सुनकर बोले लोग- सहदेव से कुछ कम नहीं है ये

बचपन का प्यार वाले सहदेव को दे रहा है टक्कर ट्रेन में गाना गाने वाला ये बालक, बच्चे की आवाज सुनकर बोले लोग- सहदेव से कुछ कम नहीं है ये

सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो की वजह से सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) रातों-रात स्टार बन गए. सहदेव, जिन्हें शायद की कोई जानता हो, उनका गाया हुआ बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyar) इंटरनेट पर छा गया.
अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों-करोड़ों लोगों ने उनको गाते हुए देखा. दिग्गज रैपर बादशाह तक ने उनके साथ एक गाना रिकॉर्ड करने की इच्छा जताई थी. बताया जाता है कि 11 अगस्त को सहदेव के साथ बादशाह का गाना रिलीज भी होने वाला है.
अब सहदेव की तरह एक और छोटे बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर तैर रहा है. वायरल वीडियो में बच्चा ट्रेन में बारिशों की तरह (Barishon Ki Tarah) गाना गा रहा है. करीब तीस सेकंड के वीडियो बच्चे को इतनी मधुर आवाज में गाते देख रेल यात्री तालियां से उसकी हौसला अफजाई करने से खुद को रोक नहीं पाते.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने बच्चे की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी आवाज सहदेव भी अच्छी है.