Viral Video: A Girl Continuously Beating a Man (Driver of Car) at Awadh Crossing, Lucknow, UP and allegedly Damaging his Phone inspite of him asking for Reason pic.twitter.com/mMH7BE0wu1
— Megh Updates (@MeghUpdates) July 31, 2021
Viral Video: A Girl Continuously Beating a Man (Driver of Car) at Awadh Crossing, Lucknow, UP and allegedly Damaging his Phone inspite of him asking for Reason pic.twitter.com/mMH7BE0wu1
— Megh Updates (@MeghUpdates) July 31, 2021
नई दिल्ली। बिग-बॉस विनर अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. श्वेता तिवारी ने टीवी के प्रसिद्ध शो 'कसौटी जिंदगी की' से इंडस्ट्री में नाम कमाया है. इस सीरियल में उन्होंने प्रेरणा का किरदार निभाया था. जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. ऐसा ही प्यार फैन्स श्वेता तिवारी को सोशल मीडिया पर भी देते हैं. उनकी हर पोस्ट को फैन्स खूब पसंद करते हैं. वहीं अब श्वेता तिवारी ने फैन्स के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं।
श्वेता तिवारी लेटेस्ट फोटोशूट
श्वेता तिवारी ने अपने इस नए फोटोशूट की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटो में श्वेता तिवारी ने पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है. लाइट मेकअप के साथ श्वेता स्टाइलिश लग रही हैं. उनकी इस पोस्ट पर उनकी बेटी पलक तिवारी ने कमेंट कर तारीफ में कहा 'Ok we get it. YOURE HOT'. साथ ही फैन्स भी उनकी इन फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।
श्वेता तिवारी का करियर
श्वेता तिवारी को आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था. वहीं श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. अब जल्द ही वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आने वाली हैं।
अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपोलड करने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। ताजा खबरों की माने तो मुंबई पुलिस ने हॉटशॉट एप से 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है।
खबरों के अनुसार सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि पुलिस ने करीब 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है। ये फिल्में राज के दो एप से बरामद हुईं हैं। सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की हैं। वकील ने कहा है कि इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से है।
बता दें कि राज को 27 जुलाई को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। राज कुंद्रा के लिए जेल में एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। वह लगातार कोर्ट से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। राज कुंद्रा की अंतरिम जमानत पर फैसला मुंबई की सेशन कोर्ट में 2 अगस्त को होगा।
राज कुंद्रा पर गेम गैम्बलिंग का आरोप भी लग चुका है। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता राम कदम ने कहा था कि राज कुंद्रा ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही की। राम का आरोप है कि राज कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पे। राज कुंद्रा ने ऑनलाइन गेम GOD के जरिए धोखाधड़ी की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब उनके लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस का ध्यान खींचा है. दरअसल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्डन कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं.
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का लुक वाकई देखने लायक हैं. वो गोल्डन थाई स्लिट गाउन में बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. ओपन हेयर में पोज देते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कमाल लग रही हैं, उन्होंने हाई हिल्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है.
मलाइका ने अपने लिए जो रिस्क पैटर्न वाली स्लिट ड्रेस चुनी थी, उसे इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर का है. एक्ट्रेस का ये ग्लैमरस लुक देखकर उऩके हाचने वाले भी जमकर उनपर प्यार बरपा रहे हैं. मलाइका को देख जहां एक बंदा बोला ‘मेरे बचपन का प्यार’ तो एक ने कहा ‘आप इतनी हॉट क्यों हो’
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं और ‘सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2’ (Super Model of The Year 2) के लिए भी उन्होंने ये फोटोशूट करवाया है. आपको बता दें, सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा. इस शो को मलाइका (Malaika Arora) के अलावा मिलिंद सोमन (Milind Soman) और अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) भी जज करेंगे.
नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मे शुमार हैं, मलाइका फिल्मों से दूर होते हुए भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं और जिनकी पोस्ट को देखना भी लोग खूब पसंद करते हैं. मलाइका से जुड़ा कोई भी पोस्ट क्यों न हो, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है. मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि कई बार लोग उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल भी कर देते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ, जब अभिनेत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.
मलाइका अरोड़ा के लुक का फैन्स ने उड़ाया मजाक
मलाइका का अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो में मलाइका रिप्ड जींस, शॉर्ट टॉप और उसके ऊपर लॉन्ग रेड जैकेट में दिखाई दे रही हैं. अभिनेत्री के इस लुक ने जहां लोगों को इम्प्रेस किया है, वहीं कुछ लोग उनकी ड्रेसिंग स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं. खासकर लोग उनके जींस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लगता है ये ऑटो से लटककर आई है, जिस वजह से इसकी जींस फट गई है”.
मलाइका की चाल ने भी लोगों को किया हैरान
मलाइका अरोड़ा के लुक के अलावा लोग उनकी चाल देखने के बाद भी काफी हैरान हैं. इस वीडियो में लोगों को उनकी चाल भी काफी अजीब लग रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “ये ऐसे क्यों चल रही है”. तो वहीं एक अन्य यूजर लिखती हैं, “मलाइका तो बहुत ग्रेसफुली चलती है, इसे क्या हुआ?”. इस तरह से उनकी इस लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी स्कैंडल को लेकर फिलहाल जेल में हैं. उन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है. राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर आरोप हैं कि उन्होंने ना सिर्फ पोर्न फिल्मों के कारोबार में पैसा लगाया है बल्कि इससे वो मोटा मुनाफा भी कमा रहे थे.
इस मामले में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से भी पूछताछ हुई है, इसके अलावा दौरान एक्ट्रेस को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह पहली बार नहीं जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा विवादों में आए हैं. राज कुंद्रा विवादों से पुराना नाता रहा है. कुंद्रा पर अक्सर धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं और आईपीएल में फिक्सिंग का आरोप भी उन पर लगा था. राज आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के को-ऑनर थे.
ना सिर्फ राज कुंद्रा बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी विवादों में बनी रही हैं. आइए उनसे जुड़े कुछ विवादों में हम आपको बताते हैं. शिल्पा शेट्टी की किसिंग कंट्रोवर्सी भी खासी सुर्खियों में रही थी. दरअसल शिल्पा शेट्टी की एक पुजारी से जुड़ी कंट्रोवर्सी भी काफी सुर्खियों में रही. 2009 में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उड़ीसा (Odisha) के साक्षीगोपाल मंदिर पहुंचीं थीं. यहां एक पुजारी ने उन्हें गाल पर किस कर लिया था. पुजारी और शिल्पा की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्हें फिर से लोगों ने निशाने पर ले लिया था. जिसके बाद शिल्पा ने कहा था कि वो पुजारी उनकी पिता की उम्र के हैं.
इससे पहले हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर (Richard Gere) ने शिल्पा शेट्टी को साल 2007 में एक प्रोग्राम के दौरान किस (Richard Gere and Shilpa Shetty Kiss) कर लिया था. किस की तस्वीरें वायरल होने के बाद इस घटना से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड एक अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए भारत आए हुए थे. इस प्रोग्राम में शिल्पा भी शामिल हुई थीं. इसी दौरान रिचर्ड गेर ने शिल्पा को पहले बार-बार गले लगाया था और इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को स्टेज पर सबके सामने किस कर दिया था. इस किसिंग सीन को लेकर शिल्पा का कहना था कि उन्हें संभलने तक का मौक़ा नहीं मिला था. इस घटना को लेकर देशभर में शिल्पा शेट्टी को खासे विरोध का सामना करना पड़ा था.
अक्षय कुमार अभिनीत जासूसी थ्रिलर ‘बेल बॉटम’ अब 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज अप्रैल 2021 से 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी.
अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की पूरी कास्ट के साथ खबर साझा की.
‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक पर बनी एक जासूसी थ्रिलर है. फिल्म को बड़े पैमाने पर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में लॉकडाउन के बीच शूट किया गया है. रंजीत एम. तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता भूपति और हुमा कुरैशी भी हैं.
Mission: To Entertain you on the BIG SCREEN
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 30, 2021
Date: August 19, 2021
Announcing the arrival of #BellBottom! #BellBottomInCinemasAug19@vashubhagnani @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @madhubhojwani @nikkhiladvani @EmmayEntertain pic.twitter.com/4z9jCdmJj3
सोशल मीडिया पर शादी के मनोरंजक वीडियो अक्सर आपने देखे होंगे, और लोगों को ऐसे वीडियो काफी पसंद भी आते हैं. आजकल शादी से पहले लोग शादी का प्री वेडिंग फोटोशूट करवाना काफी पसंद करते हैं. या फिर यूं कहिए की वेडिंग फोटोशूट का एक ट्रेंड सा चल गया है. सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपना वेडिंग फोटोशूट करवा रहे हैं. लेकिन इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे के साथ जो किया वो देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे।
वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के बीचोबीच एक स्टेज पर खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन पोज दे रहे हैं. तभी कैमरामैन आकर दूल्हे का हाथ पकड़कर दुल्हन को पोज बताने लगता है. इतने में दुल्हन को मस्ती सूझती है और वो पोज के लिए खड़े दूल्हे और कैमरामैन दोनों को पानी में जोर का धक्का दे देती है , जिससे दोनों तेजी से पानी में गिर जाते हैं।
ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और आपने देखा कि कैसे दुल्हन-दूल्हे को धक्का देने के बाद ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस वीडियो को करीब 2 हजार बार देखा जा चुका है।
नई दिल्ली. 'बालिका वधू' की फेम आनंदी यानी अविका गोर के सोशल मीडिया काफी फैंस है, अविका गोर ने कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'बालिका वधू' से खूब लोकप्रियता हासिल की थी. एक ही झटके में उन्होंने अपनी अदाकरी से सभी को दीवाना बना दिया था. अब वो सोशल मीडिया पर फैन्स को अपने स्टाइलिश लुक से दीवाना बना रही हैं. अकसर वो फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करके जुड़ी रहती हैं. एक बार फिर अविका गोर (Avika Gor) ने अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
अविका गोर (Avika Gor) शेयर की फोटो
अविका गोर ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन फोटो में उनका स्वेग देखने लायक है. अविका गोर बचपन में जितनी क्यूट लगती थी अब वो उससे ज्यादा क्यूट लगने लगी हैं. इन फोटो में अविका ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और कानों में झुमके पहने हुए हैं. उनका सादगी भरा यर अंदाज काफी शानदार लग रहा है. कुछ समय पहले भी उन्होंने कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर का खूबसूरत सा ड्रेस पहना हुआ था.
अविका गोर (Avika Gor) का करियर
बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू (Balika Badhu)' से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' सीरियल में देखा गाया. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.
सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरने में कोई भी एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती है अक्सर अपनी हॉट फोटोज इंस्टा पर शेयर करती है। तेलुगू फिल्म एक्ट्रेस लेखा प्रजापति की बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं
Dhuan Udati Dulhan: अक्सर आपने देखा होगा कि शादी में दूल्हा और उसके दोस्त जमकर मस्ती करते हैं. पर क्या शादी के तुरंत बाद किसी दुल्हन को धुएं के छल्ले उड़ाते देखा है? अगर नहीं तो वायरल वीडियो आपके होश उड़ा देगा.
अक्सर शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के संग डिनर करते हैं. ये वीडियो भी उसी समय का है.
वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन एक साथ बैठे हैं और काफी रिलेक्स दिख रहे हैं. तभी दुल्हन ऐसा कुछ करती है कि सब देखते रह जाते हैं.
दुल्हन कुछ खाती है और फिर धुंए के छल्ले बनाती नजर आ रही है. ये देखकर लोग जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि वो स्मोकिंग कर रही है या नहीं, ये बात वीडियो देखकर साफ नहीं होती. क्योंकि वो कुछ खाती है और धुंआ निकलता है. उसके हाथ में कुछ भी नहीं है.
मुंह से धुंआ निकलता देख दूल्हा उसे कोहनी मारता है, मानों वो उसे एलर्ट कर रहा हो कि सबके सामने ये करना ठीक नहीं.
वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है, हाल ही में उनका फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का गाना 'जालिमा कोका कोला' रिलीज हुआ था, इस गाने में नोरा फतेही के डांस ने धूम मचा दी है. वहीं अब नोरा फतेही ने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. नोरा फतेही के इस तस्वीर के शेयर करती ही यह तेजी से वायरल हो रही है. नोरा की इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट की लाइन लग गई है।
30 मिलियन पूरे होने की खुशी में शेयर किए ग्लैमरस फोटोज
बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन (3 करोड़) फॉलोअर्स पूरे हुए हैं. नोरा ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए दो बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नोरा ने टाइगर प्रिंट कलर का कोल्ड शोल्डल क्रॉप टॉप पहना हुई है साथ ही हाई थाई स्लिट स्कर्ट में उनका अंदाज तारीफ के काबिल है. नोरा ने इस पोस्ट के साथ ही लिखा है- '30 मिलियन पूरे हुए, आपके इस प्यार का शुक्रिया' नोरा इस समय मोरक्को घूमने गईं हैं।
इन प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं नोरा
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से नोरा फतेही का करियर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गानों में देखा गया. खासकर 'दिलबर' और 'गर्मी' सॉन्ग ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है. नोरा हाल ही में 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं. इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं. नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. भुज 11 अगस्त को रिलीज होगी।
आपने कभी न कभी में हर प्रकार की मछलियां देखी ही होगी, जिनमें से कुछ बहुत विशालकाय और कुछ बहुत छोटी होंगी. डॉल्फिन मछलियां दुनिया की सबसे विशाल मछली होती है जो समुद्र में चलते बड़े-बडे जहाजों को पलटने की ताकत रखती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली (Fish) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हू-ब-हू इंसानों जैसी दिखती है. इस मछली को देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में हमें एक ऐसी मछली का वीडियो मिला जो बिल्कुल इंसानों के जैसी दिखती है।
इस वीडियो को द डार्क साइड ऑफ नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक दो लाख 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 6000 से ज्यादा लाइक्स और 1300 से अधिक रिट्वीट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं. साथ ही तमाम यूजर्स ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी झील में एक मछली तैर रही है. जो धीरे-धीरे किनारे की ओर आ रही है. दूर से देखने में वह आम मछलियों के जैसे ही दिखाई दे रही है. लेकिन जैसे ही वह मछली किनारे पर आती है देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती है क्योंकि मछली की शख्स बिल्कुल किसी इंसान की तरह है जिसकी बड़ी बड़ी आंखें देखकर किसी को भी डर लग जाए क्योंकि ऐसा लगता है कि वह इंसानों को देख रही है और कुछ ही पलों में हमला भी कर सकती है।
इस मछली की आंखों के अलावा नाम, कान, गाल और मुंह साफ इंसानों की तरह ही दिखाई दे रहा है. मछली किनारे पर आती है और कुछ खाने के बाद वापस पानी की ओर चली जाती है. हालांकि इस वीडियो के बारे में अभी तक ये पता नहीं चला कि ये है कहां का, लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है और तरह तरह के सवाल उनके मन में पैदा हो रहे हैं।
— The Dark Side Of Nature (@darksidenatures) July 26, 2021
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और फैमिली के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. खुशी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. फैंस को उनका लुक काफी पसंद आता है. आज खुशी ने फॉर्मल लुक में फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
खुशी को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है और उनके फैन पेज बन गए हैं जो उनकी फोटोज शेयर करते रहते हैं. खुशी का इंस्टाग्राम अकाउंट पहले प्राइवेट था उन्होंने कुछ समय पहले ही इसे पब्लिक किया है. तब से उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है.
नई दिल्ली. संजय दत्त बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा है जो विवादों से घिरे रहने के बावजूद फैंस के दिलों पर राज किया है, 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर जन्मे संजय दत्त आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. संजय दत्त इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जिसमें से एक है केजीएफ 2 (KGF 2). फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है और फिल्म का अपना लुक भी शेयर किया है।
केजीएफ को लेकर संजय दत्त ने फैंस से कही खास बात
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते हुए ट्वीट किया है कि 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद #KGFChapter2 पर काम करना अद्भुत रहा है. मुझे पता है कि आप सभी लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह इंतजार के लायक होगा.' केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील इस फिल्म को सिनेमाघरों में 16 जुलाई को रिलीज करने के तैयार थे, लेकिन देशव्यापी महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था. ऐसे में उम्मीद मानी जा रही है कि फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
कौन-कौन होगा इस फिल्म में
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) अधीरा के लुक में नजर आएंगे. संजय दत्त के इस डेडली अवतार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है. केजीएफ 2 में संजय दत्त के अलावा रॉकिंग सुपरस्टार यश, रवीना टंडन जैसे मंझे हुए कलाकारों को देखा जाएगा. विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश करेगा. इस फिल्म को हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.
Thank you so much everyone for all the warm birthday wishes. Working on #KGFChapter2 has been amazing. I know you all have been waiting for the film's release for a long time and I assure you that it'll be worth the wait!@TheNameIsYash @prashanth_neel @VKiragandur @hombalefilms pic.twitter.com/zXSqJGeb6i
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) July 29, 2021
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से पब्जी और फ्री फायर जैसे आनलाइन और आफलाइन गेमों की निगरानी और इसके लिए नीति बनाने की मांग पर विचार करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने इस मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को यह निर्देश दिया है। याचिका में इस तरह के आनलाइन और आफलाइन खेलों की नियमन के लिए एक प्राधिकार भी बनाने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सरकार को इस याचिका को बतौर प्रतिवेदन स्वीकार करने और इसमें किए गए मांगों कर विचार करने को कहा है। पीठ ने सरकार को मौजूदा कानून, नीतियों के आधार पर याचिका में उठाए गए पहलुओं पर विचार करने और समुचित निर्णय लेने को कहा है। इसके साथ ही न्यायालय ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका में सरकार से पब्जी और फ्री फायर जैसे आनलाइन और आफलाइन गेमों की निगरानी और इसके लिए नीति बनाने का आदेश देने की मांग की गई थी। साथ ही सरकार को एक समिति बनाकर यह पता लगाने का आदेश देने की मांग की है कि ये गेम कितना हानिकारक है और बच्चों व युवाओं पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। उच्च न्यायालय में गैर सरकारी संगठन ‘डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट क्लेकटिव’ ने दाखिल की थी। याचिका में सरकार को आनलाइन और आफलाइन गेमों के निगरानी के लिए नीति बनाने और अन्य देशों की तरह गेम का ग्रेडिंग करने का भी आदेश देने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि ये हिंसात्मक गेम बच्चों में आक्रामकता की ओर ले जा रहा है। याचिका में दावा किया गया कि इस तरह के गेम बच्चा व युवाओं को गलत रास्ते की ओर ले जाने का प्रयास करता है।
संगठन की ओर से अधिवक्ता रोबिन राजू ने याचिका में महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय को पक्षकार बनाया है। याचिका में कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान न सिर्फ ऑफिस बल्कि स्कूलों का संचालन भी ऑनलाइन हो रहा है, ऐसे में बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई करने लगे। साथ ही कहा है कि ऑनलाइन कक्षा की वजह से बच्चों के हाथ में भी मोबाइल आ गया है। याचिका में कहा गया है कि बच्चे मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ अलावा ऑनलाइन गेम खेलने लगे हैं। याचिका में कहा गया है कि बच्चे व युवा इन खेलों के आदि हो चुके हैं।
नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर और बिग बॉस फेम शहनाज गिल भले ही बिग-बॉस 13 का खिताब ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके पोस्ट वायरल होते रहते हैं. शहनाज गिल अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को चौंका देती हैं. बीते दिनों उनका मैग्जीन के लिए किया गया कवर शूट काफी वायरल हुआ था. इस लुक में शहनाज गिल ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. वहीं अब एक बार फिर शाहनाज का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनकी शेयर की गईं ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर हाई कर रही हैं।
लेटेस्ट फोटोज ने जीता फैंस का दिल
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Instagram) द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी है, साथ ही मल्टीकलर की पैंट कैरी की हुई है. खुले बिखरे बाल और न्यूड मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वे लिखती हैं, 'जिंदगी एक इंद्रधनुष की तरह है. अपने आपको रंगीन बनाने के लिए आपको बारिश और सूरज दोनों की ही जरूरत होती है.' बता दें कि इन तस्वीरों को शेयर किए हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और अब तक शहनाज गिल की तस्वीरों पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं शहनाज गिल
बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की फिल्म 'सिलसिला सिडनाज का' भी जारी की गई थी. इसमें बिग बॉस के घर की अनसीन फुटेज दिखाई जा रही है. इसके अलावा शहनाज के काम की बात करें तो वे अब जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ 'हौसला रख' फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग कनाडा में हुई है. शहनाज के फैंस उनकी फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शादी के मनोरंजक वीडियो आते रहते है, अक्सर शादी के फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते हमारा पेट फूल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे और कहेंगे भला दुल्हन ऐसा भी करती है क्या ? इस वीडियो में दुल्हन अपनी जयमाला के दौरान स्टेज पर गजब का ड्रामा करते हुए दिखाई दे रही है.
ये वीडियो देखने में काफी मजेदार और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसको ट्विटर पर @aflatoon391 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दूल्हे के हाथ में जयमाला है, जो वो दुल्हन को पहनाने के लिए खड़ा है. लेकिन जैसे ही वो दुल्हन को जयमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है, दुल्हन स्टेज पर इधर-उधर भागने लगती है. ये ड्रामा काफी देर तक चलता है और दूल्हे का भागते-भागते बुरा हाल हो जाता है. आखिरकार दूल्हा, दुल्हन को जयमाला पहना लेता है.
लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपने तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि कौन सी दुल्हन स्टेज पर ऐसे कबड्डी खेलती है. एक यूजर ने लिखा, इथनी मेहनत कौन करता है भाई. दूसरे ने लिखा, ये कुछ ज्यादा हो रहा है.
Koi to rok lo isse pic.twitter.com/Ae9Ves9G5m
— Rofl_Baba (@aflatoon391) July 26, 2021