BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
VIDEO: बारिश में भीगते हुए तमन्ना भाटिया ने पोस्ट किया अपना ग्लैमरस विडियो, यहां देखे

VIDEO: बारिश में भीगते हुए तमन्ना भाटिया ने पोस्ट किया अपना ग्लैमरस विडियो, यहां देखे

सोशल मीडिया पर साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया काफी एक्टिव रहती हैं. उनके ग्लैमरस फोटोशूट पहले से ही काफी तहलका मचा रहे थे. अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो गार्डन में बारिश में भीगती दिख रही हैं. साथ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस पोज भी दे रही हैं. ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर वनपीस पहने तमन्ना इसमें बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. सिंपल ड्रेस और मेकअप के साथ खुले बालों में वो काफी सुंदर लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Tamannaah Instagram) अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका ये नेचरल लुक फैंस का दिल मोह रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना बारिश में डांस कर रही हैं तो कभी तितलियों के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं. तमन्ना का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर साथ में लिखा- "प्रकृति के साथ समय बिताना, घास पर नंगे पांव चलना, तितलियों का पीछा करना और धरती से जुड़ना आसान है. ये खुद को फिर से सक्रिय कर सकता है. ये मेरी जिंदगी की खुशियां हैं. आपकी क्या है? मुझे नीचे कमेंट में बताएं."
तमन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में हैं. हाल ही में तमन्ना (Tamannaah Video) का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो इंग्लिश गाने पर गजब के डांसिंग स्टेप्स करती दिख रही थीं. उसके बाद अब उनका ये वीडियो भी लायरल हो रहा है जिसमें वो मानसून का मजा ले रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना (Tamannaah) ने 15 साल की उम्र में ही फिल्मों में एंट्री ले ली थी. उन्होंने 'चांद सा रौशन चेहरा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही उनके कुछ साउथ के प्रॉजेक्ट की भी चर्चा है.

 

VIDEO: नोरा फतेही की ये ग्लैमरस विडियो सोशल मीडिया मे हो रही वाइरल, यहाँ देखे

VIDEO: नोरा फतेही की ये ग्लैमरस विडियो सोशल मीडिया मे हो रही वाइरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली। नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन-फॉलोइंग हैं. नोरा फतेही का स्टाइल और लुक सबसे डिफरेंट हैं, जो उनके फैन्स को खासा पसंद आता है. नोरा ने अपने डांस के साथ-साथ एक्टिंग से भी पहचान बनाई है. वहीं बॉलीवुड में उनके स्पेशल सॉन्ग की वजह से वो काफी फेमस हैं. उनके ये डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आते हैं. अकसर नोरा फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. इन दिनों नोरा अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में उनके डांस के साथ-साथ उनकी एक्टिंग भी कमाल की है. फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

ब्लैक स्किन फिट ड्रेस में हुई स्पॉट
नोरा फतेही का ये वीडियो वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही को कार से उतारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नोरा कार से उतरकर अपने घर की और जाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नोरा ने ब्लैक कलर का शानदार सा स्किन फिट ड्रेस पहना हुआ है. इस ड्रेस में नोरा का लुक काफी ज्यादा जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार और करीना कपूर के का सॉन्ग 'गिला गिला' सुनाई दे रहा है. फैन्स भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.


नोरा की आने वाली फिल्म
बता दें, नोरा फतेही ने बिग बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग में काम किया. बॉलीवुड में 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है. वहीं नोरा अब जल्द ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी.

 

 

 कोरोना से संक्रमित हुई फेमस टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट :  फोटो शेयर कर बोलीं- 'कोविड मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता'

कोरोना से संक्रमित हुई फेमस टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट : फोटो शेयर कर बोलीं- 'कोविड मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता'

मुंबई: फेमस टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) इस समय कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में आई गई हैं. कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए बताया है कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है. हाालंकि पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एहतियात बरतते हुए एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.

जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फनी फोटो शेयर कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है. शेयर किए गए फोटो में जेनिफर पूरी तरह से कपड़ों में पैक हैं और फनी चेहरा बनाते हुए पीठ के बल लेटी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को शेयर कर जेनिफर ने लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा है-‘डाउन हूं लेकिन आउट नहीं हूं...ये सही है ! कोरोना ने दस्तक दी और मुझे चपेट में ले लिया. लेकिन मैं एसिम्पटोमैटिक हूं और बिल्कुल ठीक हूं. जो लोग चिंतित हैं वो परेशान न हो. क्वारंटाइन में हूं,रो रही हूं और खा रही हूं और फिर से एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं. यह एक छोटी सी रुकावट है,पॉज है लेकिन वादा है कि इसके बाद मजबूती से स्वस्थ होकर आऊंगी. आप सभी के शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, लेकिन कोविड मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. जल्द ही लौटूंगी’.

इस जानकारी  के बाद जेनिफर विंगेट के  फ्रेंड्स और फैंस उनके जल्द ठीक होकर लौटने की दुआ कर रहे हैं.बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते बुधवार को मुंबई में 435 नए कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.

जेनिफर को टीवी के फेमस शो ‘दिल मिल गए’, ‘बेहद और बेपनाह’  की वजह काफी पॉपुलैरिटी मिली है.वर्क फ्रंट की बात करे तो जेनिफर ने पिछले साल थ्रिलर शो ‘बेहद’ के सेकेंड सीजन में काम कर रहीं थीं लेकिन देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में कैंसिल हो गया . इसके अलावा 2020 में ऑल्ट बालाजी सीरीज से डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं.
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा का आया बड़ा बयान, ट्विट कर शेयर किया विडियो

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा का आया बड़ा बयान, ट्विट कर शेयर किया विडियो

मुंबई | राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी के केस में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं | जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे राज कुंद्रा की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं | राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्न कंटेंट क्रिएट करने और ऐप्स पर अपलोड करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और अब तक वो कस्टडी में ही हैं | वहीं शर्लिन चोपड़ा ने मामले में एक और ट्विस्ट ला दिया है |


शर्लिन ने मार्च में दर्ज कराया था बयान
राज कुंद्रा का ये मामला सामने आने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं | उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि जिस व्यक्ति ने साइबर सेल को इस मामले में सबसे पहले बयान दिया था वो मैं ही थी | वीडियो में शर्लिन कह रही हैं कि पिछले काफी समय से उन्हें पत्रकार राज कुंद्रा के मामले में कुछ कहने के लिए बोल रहे हैं | उन्होंने बताया कि मार्च में उन्होंने ही इस पूरे मामले में निष्पक्ष बयान दर्ज करवाया था |

न भागी, न हुईं अंडरग्राउंड
शर्लिन चोपड़ा ने इस वीडियो में आगे कहा कि जब मार्च में उन्हें इन्वेसटिगेशन का नोटिस मिला था तो वो ना तो देश छोड़कर भागीं, न गायब हुईं न अंडरग्राउंड हुईं | उन्होंने मार्च में साइबर सेल के ऑफिस पर अपना बयान दर्ज करवाया था | उनका कहना था कि इस मामले में यूं तो काफी कुछ कहने को है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं |

कृष्णा श्राफ के इस टॉपलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, तेजी से हो रहा है वायरल

कृष्णा श्राफ के इस टॉपलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, तेजी से हो रहा है वायरल

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्राफ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस और बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बीच कृष्णा ने instagram में टॉपलेस फोटो शेयर की है। फोटो के शेयर होते ही सोशल मीडिया में आग लग गई है |

कृष्णा का टॉपलेस अवतार
कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में कृष्णा टॉपलेस नजर आ रही हैं, और उन्होंने हाथों के अपनी अपर बॉडी को कवर किया है। वहीं फोटो में कृष्णा की पैंट का बटन भी अनहुक है, जिससे उनका बैली टैटू और एब्स साफ देखे जा सकते हैं।

मैग्जीन का कवर पेज
बता दें कि कृष्णा का ये फोटोशूट एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए है। कृष्णा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैन्स जहां उनके बोल्ड अवतार और फिटनेस को खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

 

VIDEO: बंदर और चूजे की दोस्ती सोशल मीडिया पर हो रही वाइरल, देखे विडियो

VIDEO: बंदर और चूजे की दोस्ती सोशल मीडिया पर हो रही वाइरल, देखे विडियो

अपने ट्विटर अकाउंट पर IFS ऑफिसर सुसांता नंदा ने प्यार भरा वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएगा. Susanta एक फॉरेस्ट ऑफिसर हैं और अक्सर है एनिमल वीडियो पोस्ट किया करते हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब स्माइल बांट रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ' Innocent is innocent does ' और आप भी जब यह वीडियो देखेंगे तो ऐसा है ख्याल आपके मन में भी आएगा. इस वीडियो में दो अलग अलग प्रजाति के जीव आपको नजर आएंगे पर उनके बीच प्यार और अपनापन देखकर आप आश्चर्य में जरूर पड़ सकते हैं।


इस वीडियो की शुरुआत में आपके बेबी मंकी यानी एक छोटा बंदर दिखाई देगा और उसके साथ दिखेगा बेबी चिकन यानी चूजों का एक झुंड. वीडियो में बंदर का बिहेवियर कुछ ऐसा है जैसे कि वो उन चूजों का गार्जियन हो. कभी वह चूजों को सहलाता दिखेगा, कभी चूजे उसके पीछे भागते नजर आएंगे. एक सीन में बंदर आराम से मैदान में सोता हुआ नजर आ रहा है और एक चूजा उसके ऊपर सो रहा है, वहीं एक और चूजे को बंदर ने हाथ में पकड़ रखा है. बंदर के हाथ में चूजा बिल्कुल सुरक्षित महसूस कर रहा है और ब्रेफिक्र होकर नींद पूरी कर रहा है. चूजों और बंदर के बीच इस प्यार भरे रिश्ते को लोग इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

 

 खुशखबरी: इस नए नाम के साथ TikTok करने वाला है भारत में वापसी

खुशखबरी: इस नए नाम के साथ TikTok करने वाला है भारत में वापसी

शॉर्ट वीडियो के लिए दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला ऐप टिकटॉक (TikTok) एक बार फिर भारत में वापसी की प्लानिंग कर रहा है. कंपनी इसे नए नाम के साथ भारत में लॉन्च करना चाहती है. बताया जा रहा है कि इसे एक नए  नाम Tick Tock के साथ लॉन्च किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने पिछले साल राष्‍ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर Tik Tok समेत सैंकड़ों चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी.

ट्रेड मार्क किया अप्लाई
Tik Tok की भारत में वापसी की खबरों को इसलिए हवा मिली क्योंकि इसकी पैरेंट कंपनी बाइट डांस (ByteDance) ने Controller General of Patents, Designs and Trade Marks में नए ट्रेड मार्क के लिए आवेदन किया है. जिसके बाद ये माना जा रहा है कि टिक टॉक भारत में वापसी कर सकता है. हालांकि अभी सिर्फ ये कयास लगाए जा रहे हैं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान कंपनी की तरफ से नहीं दिया गया है. 

IT नियम पालन करने का दिया आश्वासन
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल PUBG को भी भारत में बैन कर दिया था लेकिन इस गेम की बैटलग्राउंड इंडिया मोबाइल के नाम से भारत में दोबारा एंट्री हो गई. अब यूजर्स को इंतजार है कि पबजी की तरह टिक टॉक को भी भारत में एक बार फिर से यूज किया जा सकेगा. देखने वाली बात ये होगी कि भारत सरकार अब ByteDance के ऐप्लीकेशन को लेकर क्या रिएक्शन देती है. वहीं बाइट डांस ने अपनी अर्जी में सरकार से ये स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी भारत के नए आईटी नियमों का कड़ाई से पालन करेगी. 
 
शॉर्ट फ्रॉक और खुले बालों में दिखा रश्मि देसाई का ग्लैमरस अंदाज

शॉर्ट फ्रॉक और खुले बालों में दिखा रश्मि देसाई का ग्लैमरस अंदाज

एक्ट्रेस रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। रश्मि देसाई को उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है । उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनका लेटेस्ट अंदाज़ फैन्स की नींदें उड़ाता रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे रश्मि का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। इन फोजोट में एक्ट्रेस फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इनमें उनका लुक तो देखते ही बनता है। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रश्मि देसाई ने कैप्शन लिखा है, क्लासी हों लेकिन भड़ास भी हो।  इन तस्वीरों में रश्मि देसाई ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा है, जिसके साथ उन्होंने अपने चिक्स को ब्लश की मदद से हाइलाइट करते हुए मूव लिप शेड लगाया है। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जुदाई से साल 2004 में की थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में सीरियल उतरन से कदम रखा था।

यही वह सीरियल है जिसके बाद आज रश्मि घर-घर में मशहूर हो गई हैं।  रश्मि दिल से दिलतक, इश्ककारंगसफेद, अधूरी कहानी हमारी, नच बलिए 7 और खतरों के खिलाड़ी 6, बिग बॉस 13 जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके बार रश्मि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज की तारीख में टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 

बात करें पर्सनल लाइफ की तो रश्मि देसाई की शादी टीवी एक्टर नंदीश संधू से हुई थी, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. आखिरी बार रश्मि को एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4 में देखा गया है। फि़लहाल रश्मि अब तमाम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 

ऐसे लोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं, जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

ऐसे लोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं, जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

चाणक्य की चाणक्य नीति जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है. चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है. चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ साथ राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और कूटनीति शास्त्र के भी जानकार थे. इसके साथ चाणक्य को सैन्य शास्त्र की भी गहरी समझ थी. चाणक्य का संबंध अपने समय के प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से था. चाणक्य इस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की शिक्षा प्रदान किया करते थे. चाणक्य के मानें तो जीवन में सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होती है. इसके लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है. जिस प्रकार से एक साधु अपनी साधना के प्रति गंभीर रहता है, उसी प्रकार लक्ष्य के प्रति व्यक्ति को समर्पित रहना चाहिए. ये लक्ष्य, शिक्षा, व्यापार या फिर किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो सकता है. लेकिन इन लक्ष्य को प्राप्त करने का एक ही मार्ग है. चाणक्य ने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ बाते बताई हैं, आइए इन्हें जानते हैं-


कठोर परिश्रम- चाणक्य के अनुसार बिना कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त नहीं होती है. इस बात को अच्छे ढंग से समझ लेना चाहिए, जो लोग परिश्रम का विकल्प तलाशने में समय व्यर्थ करते हैं, सफलता से उतने ही दूर होते जाते हैं. शास्त्रों में भी बताया गया है कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है. परिश्रम करने वालों को लक्ष्मी जी भी अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं.


संसाधन- चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने आसपास मौजूद सीमित संसाधनों का प्रयोग अपनी सफलता के लिए करता है, उसे कभी निराशा नहीं होती है. ऐसे लोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी बात है, लगन और समर्पण. जब तक लगन और समर्पण की भावना जागृत नहीं होगी तब तक कितने ही अच्छे संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएं, सफलता नहीं मिलेगी. सीमित संसाधनों से प्राप्त सफलता ही व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करती है. 

VIRAL VIDEO: इस बच्चे के डांस को देख कर बड़े बड़े डांसर हो जाएंगे हैरान, देखे विडियो

VIRAL VIDEO: इस बच्चे के डांस को देख कर बड़े बड़े डांसर हो जाएंगे हैरान, देखे विडियो

अपने ट्विटर अकाउंट पर आईएसएस अधिकारी अवनीश शर्मा ने एक बेहद मनोरंजक वीडियो शेयर किया है. इंटरनेट पर यूँ तो तमाम वीडियो आते रहते हैं. कुछ वीडियो आपको इंटरेस्टिंग लगते हैं तो कुछ को आप बिना देखे ही स्क्रॉल डाउन कर देते हैं. मगर कुछ वीडियो ऐसे भी आते हैं जो आपके दिल को छू जाते हैं या जिन्हें देखकर बस मजा आ जाता है. यह ऐसा ही एक वीडियो है. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा भी जा रहा है. इसे अब तक 65 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आप भी इस वीडियो को कई बार रिपीट करके जरूर देखेंगे।


'नाचो ऐसे जैसे कोई नहीं देख रहा'
इस वीडियो के कैप्शन में अवनीश ने लिखा कि डांस ऐसे करो जैसे कोई न देख रहा हो, प्यार ऐसे करो जैसे आप कभी हर्ट नहीं हुए, गाना यूं गाओ जैसे कोई न सुन रहा हो और जियो इस तरह जैसे धरती पर ही स्वर्ग है।

दिल जीत लेगा इस बच्चे का डांस
इस वीडियो में एक व्यक्ति नगाड़ा बजाता हुआ नजर आ रहा है. जैसे ही व्यक्ति नगाड़ा बजाना शुरू करता है वैसे ही एक छोटा सा बच्चा जिसकी उम्र महज 5 या 6 साल के आस पास होगी, डांस करना शुरू कर देता है. इस बच्चे को डांस मूव्स इतने कमाल के हैं कि अच्छे-अच्छे डांसर भी चकरा जाएं. उसपर ये बच्चा अपनी ही मस्ती में मस्त होकर बेपरवाही से डांस का मजा ले रहा है. पहले म्यूजिक स्लो रहता है तो बच्चा स्लो डांस स्टेप करता है जैसे जैसे म्यूजिक इंटेंस होता है वैसे वैसे बच्चा अपने डांस स्टेप्स तेज कर देता है और एक समय मानो बिजली की रफ्तार से डांस करने लगता है. 24 सेकंड के इस वीडियो पोस्ट को अब तक 9 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो पर 2018 बैच की IPS ऑफिसर अंकिता शर्मा (Ankita Sharma IPS) ने भी अपना रिएक्शन दिया और कहा कि इस बच्चे में यह टैलेंट शायद पिछले जन्म से ही है और यह बेहद शानदार है.

 

'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार, यहां देखे विडियो

'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार, यहां देखे विडियो

नई दिल्ली. टीवी का लोकप्रिय शो जो दर्शकों के चेहरे मे मुस्कान लाता है, जो रोते हुए लोगों को भी हंसना सिखा देता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं, 'द कपिल शर्मा शो' की जो अब फिर से आपके चेहरे की हंसी लेकर लौट रहा है। हाल ही में एक प्रोमो लॉन्च हुआ है जिसमें सभी कॉमेडियन्स फॉम में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं, शो के जारी किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी और भारती सिंह नजर आ रहे हैं।

मजबूत टीम के साथ फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' के बंद होने से सभी फैंस काफी निराश हुए थे. वहीं एक बार फिर कपिल अपनी मजबूत टीम के साथ वापस आ रहे हैं. इस वीडियो को भारती सिंह ने शेयर करते हुए लिखा है, 'हम बहुत जल्द वापस आ रहे हैं.' अब फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. बता दें कि जारी किए गए इस प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती नजर नहीं आ रही हैं. वहीं फैंस कमेंट कर उनके शो में होना का कंफर्मेंशन ले रहे हैं. याद दिला दें की सुमोना का किरदार डॉक्टर गुलाटी के साथ खास पसंद किया गया था वहीं सुमोना और कपिल की नोकझोक फैंस को काफी पसंद आती थी. उन्होंने सरला बन लोगों का दिल जीत लिया था.

फरवरी 2021 को बंद हुआ था शो
खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) 21 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा. इस सिलसिले में बीते दिनों कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की मीटिंग भी हुई थी. बता दें कि जाना माना यह शो फरवरी 2021 को बंद हुआ था. इसी दौरान कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने थे. वे पिछले कुछ महीनों से पेरेंट्स हुड पीरियज एंजॉय कर रहे हैं

 

 LIVE मैच के दौरान महिला दर्शक के साथ शख्‍स ने की अश्लील हरकत, अब सोशल मीडिया में वीडियो  हो रहा तेजी से वायरल

LIVE मैच के दौरान महिला दर्शक के साथ शख्‍स ने की अश्लील हरकत, अब सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले जा रहे घरेलू टूर्नामेंट वाइटैलिटी ब्‍लास्‍ट के एक मैच के दौरान एक शख्स ने महिला दर्शक के साथ शर्मनाक हरकत किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लोग ट्वीट कर कई तरह की प्रतिक्रिया भी इस वीडियो पर दे रहे हैं।
 


बता दें कि वाइटैलिटी ब्‍लास्‍ट में दुनियाभर के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन इसी टूर्नामेंट का ही एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने काफी चर्चा बटोर ली है। दरअसल सरे और मिडलसेक्स के बीच खेले गए एक मैच के दौरान महिला दर्श‍क के साथ एक शख्‍स शर्मनाक हरकत करते हुए नजर आ रहा है।

बता दें कि इस मैच के ही दौरान कैमरामैन ने दर्शकों की ओर अपना कैमरा किया। तभी एक पुरुष एक महिला दर्शक के साथ गलत व्यवहार करते हुए पकड़ा गया। नीले रंग की ड्रेस पहने ये महिला अपने कंधे पर झुक रही थी, इसी बीच पुरुष दर्शक ने 'हरकत' की. सोशल मीडिया पर यही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
VIDEO: डॉग ने ब्रश मुंह से पकड़ कर बनाई खूबसूरत पेंटिंग, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: डॉग ने ब्रश मुंह से पकड़ कर बनाई खूबसूरत पेंटिंग, यहाँ देखे विडियो

हम सोशल मीडिया पर अकसर कुत्तो के मज़ेदार विडियो देखते रहते हैं, ज्यादातर लोगों को कुत्तों से बेहद प्यार होता है और वो अपने घर में भी कुत्ते पालते हैं. लोग अपने कुत्तों को इतना कुछ सिखा देते हैं कि कई बार तो उनके टैलेंट को देखकर हम अपनी आखों पर विश्वास ही नहीं कर पाते. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू कुत्ता पेंटिंग करते हुए नजर आ रहा है. उसके इस टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता मुंह में ब्रश दबाए कैनवस पर ब्रश से पेंटिंग करता नजर आ रहा है. कुत्ता इतने प्यार और आराम से पेंटिंग कर रहा है, कि उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो खुद किसी को पेंटिंग करना सिखा रहा है. एक-एक करके कई रंगों का इस्तेमाल करके कुत्ता कैनवस पर एक सुंदर से फूल की पेंटिंग बना डालता है।
लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं, क्योंकि किसी को भी ये देखकर विश्वास नहीं हो रहा है कि भला कोई कुत्ता इतनी अच्छी पेंटिंग कैसे कर सकता है. इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 Video : मंडप में बैठी दुल्हन को Kiss करने लगा दूल्हा, यह देखकर शरमा गईं औरतें

Video : मंडप में बैठी दुल्हन को Kiss करने लगा दूल्हा, यह देखकर शरमा गईं औरतें

Wedding Video : भारत में शादी के दौरान किए जाने वाले रस्मों-रिवाज हर राज्य में अलग-अलग हैं, लेकिन कुछ ऐसे रिवाज हैं जो सभी शादियों में कॉमन हैं. हालांकि, दूर-दराज इलाकों में ऐसे भी रिवाज है, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम ही मालूम है. सोशल मीडिया पर किसी गांव का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा के गाल पकड़कर किस करने की कोशिश करते हुए मालूम पड़ रहा है.

Kiss करने की कोशिश करने लगा दूल्हा
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दुल्हन के सामने दूल्हा बैठा होता है और आस-पास घर-परिवार के लोग बैठे हुए हैं. इस दौरान दूल्हा अचानक से दुल्हन की गर्दन पकड़ता है और अपने पास खींचते हुए Kiss करने की कोशिश करने लगता है.

कुछ अलग ही तरह का है ये रिवाज
हालांकि, वीडियो में देखकर कुछ ऐसा ही समझ आया, लेकिन गौर किया जाए तो यह एक रस्म है कि दुल्हन के मुंह में पान रख दिया जाता है और उसे बिना हाथ लगाए छीनने को कहा जाता है. ऐसे में जब दूल्हे ने दुल्हन के मुंह से पान खींचने की कोशिश की तो ऐसा लगा कि दूल्हे ने किस करने की कोशिश कर रहा है. 
 

वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल
वीडियो को देखने के बाद लोग फिलहाल यही समझ रहे हैं कि दूल्हा दुल्हन को चूमने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी का नया ग्लैमरस लुक आया सामने, यहाँ देखे तस्वीरे

‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी का नया ग्लैमरस लुक आया सामने, यहाँ देखे तस्वीरे

नई दिल्ली. ‘मोहब्बतें' फेम प्रीती झंगियानी की न्यू फोटोस इन दिनो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है, प्रीती झंगियानी ने फिल्म ‘मोहब्बतें' से डेब्यू करके सभी के दिलों में अपने मासूम से चेहरे से एक खास पहचान बनाई थी. इस फिल्म में वे अभिनेता जिम्मी शेरगिल के अपोजिट देखी गई थीं. हालांकि फिल्म में प्रीती के काम की सराहना तो हुई थी, लेकिन इसके बाद वे दर्शकों को अपने अभिनय से लुभाने में नाकामयाब साबित रहीं. इसके बाद प्रीती को ‘आवारा पागल दीवाना', ‘चांद के पार चलो', ‘वाह! तेरा क्या कहना' जैसी फिल्मों में देखा गया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।


फिल्मों से दूर हैं प्रीती झंगियानी
प्रीती झंगियानी ने अब खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है और वे अपने परिवार संग एक सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. प्रीती काफी लंबे अरसे से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं. हालांकि उनके फैन्स आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं. प्रीती झंगियानी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. प्रीती की उम्र अब 40 हो गई है और इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. प्रीती की जो लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, उसमें वे काफी यंग और स्टाइलिश लग रही हैं।

प्रीती झंगियानी की फोटो हुई वायरल


प्रीती झंगियानी की यह फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वे मैरून कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. प्रीती ने ग्रे कलर के सोफे पर बैठ खिलखिलाकर हंसते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है. प्रीती की ये तस्वीरें सामने आते ही फैन्स एक बार फिर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और तस्वीरों पर अपने-अपने कमेंट्स दे रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

 मुंबई: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।

फरवरी से ही चल रही थी जांच
आपको बता दें, अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। JL Stream नामक ऐप के मालिक राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के भी सह-मालिक हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है, जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

इस कंपनी का राज कुंद्रा ने विदेश में रजिस्ट्रेशन इसलिए करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। होटल्स और घरों को किराये पर लेकर इनमें पोर्न फिल्में शूट की जाती थीं। मॉडल्स को काम देने के बहाने इन अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था। इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।

पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ न सिर्फ आरोपियों के बयान हैं, बल्कि टेक्नीकल सबूत भी हैं। राज कुंद्रा ने इस इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।


आपको बता दें पोर्नोग्राफी मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। इस केस में अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे कई साल जेल में भी बिताने पड़ते हैं।

 शोले फिल्म के गाने पर कुत्तों के सामने जमकर नाची बसंती, देखें वायरल वीडियो

शोले फिल्म के गाने पर कुत्तों के सामने जमकर नाची बसंती, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है एक लड़की बीच सड़क पर डांस कर रही है। लड़की के चारों तरफ कुत्ते बैठे हुए हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वायरल वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कमेंट्स में एक युवक ने लिखा है कि कुत्तों के सामने नाची बसंती, वहीं एक लड़के ने कमेंट किया हैं कि सुदंर डांस, वीडियाे पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लड़की के डांस का यह वीडयो रात के समय का है। आपने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो तो कई सामने आते रहते हैं, पर एक ऐसा वीडियो लोगों की पसंद बन रहा है जिसमें लड़की गजब तरीके से डांस कर रही है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर कुछ समय के लिए तो जरूर हसंगें। वायरल वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है। डांस वीडियो में देखा जा रहा है कि सड़क पर ज्यादा लोग नहीं है। केवल एक लड़की दिख रही है और कुछ कुत्ते सड़क पर बैठे हुए हैं। वायरल वीडियो को Rupin Sharma IPS ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक 5.4K views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिस गाने पर लड़की डांस कर रही है वह शोले फिल्म का है। लड़की के मशहूर गाने 'जब तक है जां जान ए जहां मैं नाचूंगी' पर जमकर ठुमके लगा रही हैं।
 
कटरीना कैफ ने शेयर किया वीडियो, पिंक ड्रेस में खूबसूरती देखकर फैंस हुए गदगद

कटरीना कैफ ने शेयर किया वीडियो, पिंक ड्रेस में खूबसूरती देखकर फैंस हुए गदगद

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ अक्सर सोशल मीडिया पर स्टनिंग फोटोज के जरिए फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। न्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स के साथ एक हैपी वीडियो शेयर किया। वीडियो में कटरीना पिंक ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में ट्रेंडिंग सॉन्ग कवर मी इन सनशाइन सुनाई दे रहा है। कैट काफी गॉरजस दिख रही हैं और फैंस एक बार फिर पूरी तरह से उनके प्यार में पड़ गए हैं। लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्स वीडियो शेयर करते हुए कटरीना कैप्शन दिया, कवर मी इन। इसके बाद उन्होंने सनशाइन वाला इमोजी बनाया। जैसे ही उन्होंने वीडियो पोस्ट किया, फैंस और दोस्त इस पर कॉमेंट करने लगे।

 

ऐक्ट्रेस की ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने लिखा, तुम मेरी सनशाइन हो। वहीं, फोन भूत में उनके को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने स्माइल वाला इमोजी पोस्ट किया। इन फिल्मों में दिखेंगी कटरीना वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना अब सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखेंगी। वहीं, सलमान खान के साथ 23 जुलाई से वह मुंबई में टाइगर 3 की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलन के रोल में दिखेंगे।

VIDEO: कुत्ते के उपर गुस्साई बिल्ली फिर जो हुआ, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: कुत्ते के उपर गुस्साई बिल्ली फिर जो हुआ, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई मजेदार विडियो आते है, ऐसे ही अभी कुत्ते-बिल्ली का एक विडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है|

यूं तो आपने अक्सर ही बिल्लियों को कुत्तों से डरते हुए देखा होगा. लेकिन क्या भी आपने किसी कुत्ते को बिल्ली से डरते देखा है? अगर नहीं तो इंटरनेट पर सामने आए इस मजे़दार वीडियो में देख सकते हैं. वीडियो में एक कुत्ता बिल्ली से डर कर बुरी तरह भागता हुआ नज़र आ रहा है. कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई को देखकर लोगों को खूब हंसी आ रही है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुकान में सफेद रंग की बिल्ली आराम से बैठी हुई है. तभी अपने मालिक के साथ एक कुत्ता वहां आता है. कुत्ता बिल्ली को देखकर उसपर जोर-जोर से भौंकने लगता है.


कुत्ते को अपने ऊपर भौंकता देखकर बिल्ली को गुस्सा आ जाता है और बिल्ली गुस्से से कुत्ते पर हमला कर देती है. बिल्ली को अपनी तरफ आता देखकर कुत्ता डर कर उल्टे पैर तेज़ी से भागता हुआ नजर आ रहा है.


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो को budabenimkedim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.

 

SPLITSVILLA 10 की इस मशहूर प्रतिभागी ने अपने अपने सिंगल मदर होने का किया खुलासा

SPLITSVILLA 10 की इस मशहूर प्रतिभागी ने अपने अपने सिंगल मदर होने का किया खुलासा

नई दिल्लीअनमोल चौधरी डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 10' की एक मशहूर प्रतिभागी ने बढ़ा खुलासा किया है | उन्होंने हाल ही खुलासा किया कि वह अनमैरिड एक सिंगल मदर हैं | उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है | उन्होंने पूरी दुनिया से अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाया, लेकिन अब इसका खुलासा किया है |

अनमोल चौधरी ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने बच्चे को अपनी फैमिली और ब्वॉयफ्रेंड के सपोर्ट के बिना रखने के फैसले और अपने कठिन सफर के बारे में खुलासा किया |

अनमोल चौधरी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कहा, "जनवरी 2020 में मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं | बेशक, मेरा पहला विचार कभी भी बच्चे को नहीं रखना था क्योंकि मैं अपने ब्रेकअप के दौरा से गुजर रही थी |"

अनमोल चौधरी ने आगे कहा,"मेरे दोस्तों और काउंसलर्स ने मुझसे कहा कि बच्चे को रखना समझदारी नहीं होगी और उस वक्त मेरी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर थी |"

अनमोल ने आगे कहा,"मेरे ब्रेकअप के बाद, मैं बहुत उदास थी और जीना नहीं चाहती थी | मैं हमेशा प्यार की तलाश में रहती था लेकिन जिस व्यक्ति से मैं प्यार करती था, उसने मुझे छोड़ दिया | तो, मैंने सोचा कि यह बच्चा मेरे लिए उतना ही प्यारा हो सकता है और मैं बच्चे के लिए जीऊंगी |"

अनमोल ने प्रेग्नेंसी के बारे में उनके परिवार के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं एक रूढ़िवादी परिवार से आती हूं, इसलिए मुझे उन्हें बताने की हिम्मत नहीं थी लेकिन किसी तरह मैं अपनी मां को बताया | लेकिन मेरे पिता को इसकी जानकारी नहीं थी |"

अनमोल ने कहा, "मेरी मां कांप रही थीं और उन्होंने मुझे बच्चे का गर्भपात कराने के लिए कहा | फिर मैंने उनसे कहा कि मैं तुमसे पूछ नहीं रही हूं बल्कि बता रही हूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं और बच्चे को पाल रही हूं |"

अनमोल ने यह भी खुलासा किया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उसने गर्भपात करवाने के लिए कहा और गर्भपात के लिए जो भी खर्च होगा, उसे दोनों को मिलकर उठाने के लिए कहा |

अनमोल ने बताया कि इसके बाद वह डॉक्टर के पास गई और जब बेबी की दिल की धड़कन सुनी तो बच्चे को रखने का फैसला किया | लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड को पता चला तो वह उन्हें गालियां देने लगा |

लेकिन अनमोल चौधरी ने बच्चे को रखने का फैसला किया और कहा कि इसे गिराने के लिए मजबूर नहीं कर सकता | वह आज बेबी की साथ काफी खुश हैं और अक्सर बेबी की और अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर कर रहती हैं |

 

स्रोत : apb news