BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भोजपुरी जगत की इस अभिनेत्री ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरे, यहाँ देखे

भोजपुरी जगत की इस अभिनेत्री ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरे, यहाँ देखे

नई दिल्ली. भोजपुरी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, मोनालिसा अपने अलग अंदाज और स्टाइल से पहचानी जाती हैं. मोनालिसा को बिग बॉस से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. इसके बाद वो हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी नजर आने लगी. सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश फोटो और डांस वीडियो अकसर देखने को मिल जाते हैं. हालही में उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ग्लैमरस फोटो की शेयर
मोनालिसा ने अपने फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए है. इन फोटो में उन्होंने ग्रीन कलर स्विमसूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं. फोटो में देखा जा सकता है मोनालिसा पूल किनारे बैठे बड़े मजे से चील कर रही हैं. दरअसल वो इन दिनों अपने पति के साथ गोवा वेकेशन पर गई हुई हैं. जहां से अपनी हर एक्टिविटी फैन्स के साथ लगातार शेयर कर रही हैं.


मोनालिसा की फिल्में

बता दें, मोनालिसा की इन फोट पर अब तक 146 हजार लाइक और 1,803 हजार कमेंट आ चुके हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा के साथ मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो टीवी शो 'नमक इस्क का' से में काम कर रही हैं. इससे पहले उन्हें टीवी शो 'डायन' में देखा गया था.

तीन भाषाओँ में बनने वाली फिल्म “द रेज ऑफ अर्जुन” का पोस्टर रिलीज़

तीन भाषाओँ में बनने वाली फिल्म “द रेज ऑफ अर्जुन” का पोस्टर रिलीज़

मुंबई: फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी आजकल तीन भाषाओं में बननेवाली फिल्म `द रेज ऑफ अर्जुन` का एक्शन कोरियोग्राफी करने में व्यस्त है। साथ ही साथ वोदिक फिल्म्स व एज़ प्रोडक्शन के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रजेंट कर रहे है। यह फिल्म तीन भाषाओं में बन रही है। इस फिल्म का लुक यानि रिलीज़ एक ही दिन यानि 16 जुलाई को तीन जगह पोस्टर रिलीज़ किया गया। साउथ के सुपरहिट स्टार पुनीत राजकुमार द्वारा कन्नड़ में,रेमो डिसूजा द्वारा हिंदी में व तामिल में विजय सेतुपति द्वारा रिलीज़ किया गया। मुंबई के वसई (ईस्ट) के वी-2 स्टूडियो में शूटिंग के पहले दिन तेलुगु भाषा में बननेवाली का पोस्टर विजय सेतुपति द्वारा रिलीज़ के दौरान अनूप सागर, अमरजीत शेट्टी,चीता यजनेश शेट्टी, फिल्म के हीरो सुशांत पुजारी व निर्देशक किशोर बॉयज़ोन व यूनिट के लोग उपस्थित थे। फिल्म हिंदी, तेलगू और कन्नड़ में बन रही है। इसके निर्माता किरण शेट्टी दुबई,आशिका सुवर्णा,विनोद कुमार और शिवराज आरएम है।कहानी और पटकथा एम चंद्रमौली और सुजय एस कामथ का है।डायलॉग केजीएफ फेम एम चंद्रमौली का है। इसकी मुख्य नायिका हर्षिका पुनचा है।

चीता यजनेश शेट्टी ने फिल्म फिल्म के बारे में कहा,`यह डांस पर आधारित एक्शन फिल्म है। मेरे द्वारा एक्शन कोरियोग्राफी तथा अंदलिब पठान द्वारा एक्शन निर्देशन है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।`
फिल्म `द रेज ऑफ अर्जुन` में डीओपी दिलीप कुमार एम.एस. है, संगीत सचिन बसरूर का,सह-निर्देशन रघु अथर्वा और सुजय एस कामथ का,एक्शन डायरेक्टर अंदलिब पठान का,कोरियोग्राफी दीक्षित कुमार, प्रशांत शिंदे, अमित रोकड़े,अभय जनबंधु का,प्रचार डिजाइन थीक्षान आचार्य का तथा इसके कार्यकारी निर्माता मुरली फिक्सर्ट, डेंसन पिंटो और प्रथीक भांडी है।

अब आपको अपनी व्हाट्सएप चैट लीक होने का डर नहीं रहेगा, जल्द ही आने वाला है ...

अब आपको अपनी व्हाट्सएप चैट लीक होने का डर नहीं रहेगा, जल्द ही आने वाला है ...

अब आपको अपनी व्हाट्सएप चैट लीक होने का डर नहीं रहेगा। जल्द ही आपकी व्हाट्सएप चैट पहले से ज्यादा सुरक्षित होने जा रही हैं। पॉप्युलर इस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो ऑनलाइन सेव किए गए चैट बैकअप को एनक्रिप्ट करेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को फिलहाल व्हाट्सएप के लेटेस्ट Android Beta वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।

इस तरह काम करेगा नया फीचर
दरअसल व्हाट्सएप पर की जाने वाली चैट end-to-end encryption (एंड टू एंड एन्क्रिप्शन) के साथ आती हैं, लेकिन चैट बैकअप लेने के बाद यह एनक्रिप्टेड नहीं रह जाती। ऐसे में अब व्हाट्सएप चैट बैकअप्स पर भी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन लागू करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया फीचर आपकी चैट हिस्ट्री और मीडिया फाइल्स को सुरक्षित रूप से बैकअप करेगा।

नए फीचर के साथ आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी। सभी यूजर्स के लिए नया फीचर आ जाने के बाद आपको चैट बैकअप रीस्टोर करने के लिए एक पासवर्ड सेट करना होगा। ऐसे में अगर आप अपना फोन खो देते हैं या पासवर्ड भूल जाते हैं तब आपको यह बैकअप वापस नहीं मिलेगा। आप वैकल्पिक रूप से एक 64-डिजिट की encryption key भी बना सकते हैं, लेकिन अगर आप वह Key खो देंगे तब भी चैट बैकअप खो बैठेंगे।

इस तरह चोरी होती है चैट
दरअसल, अधिकतर लोग अपनी व्हाट्सएप चैट को गूगल ड्राइव या iCloud पर सेव करते हैं। किसी नए फोन में व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करने पर आप इस बैकअप के जरिए पुरानी चैट वापस पा लेते हैं। लेकिन किसी कारणवश अगर आपका जीमेल या iCloud अकाउंट हैक हो जाता है तब हैकर्स आपके चैट बैकअप को भी पा लेते हैं। इस तरह आपकी चैट लीक होने का खतरा बना रहता है।

 

VIDEO: दिलीप कुमार को याद कर के इमोशनल हुए धर्मेंद्र, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: दिलीप कुमार को याद कर के इमोशनल हुए धर्मेंद्र, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अभी भी दिलीप कुमार के निधन के सदमे से उबर नहीं पाये है. वो हर पल अपने चहेते एक्टर को याद कर रहे हैं. हाल ही में धर्मेंद्र 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर पहुंचे, जहां दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी गई. इसी दौरान धर्मेंद्र उन्हें याद कर रोने लगे. सोशल मीडिया पर यह इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र के साथ-साथ इस दौरान वहां मौजूद जज और कंटेस्टेंट भी इमोशनल दिखे. सोनी टीवी के इंस्टाग्राम से शे के आगामी एपिसोड के वीडियो को शेयर किया गया है.

इमोशनल हुए धर्मेंद्र
दिलीप कुमार को याद कर धर्मेंद्र ने इस दौरान कहा: "अभी हम सदमें से उबरे नहीं हैं. मैं तो नहीं उबरा हूं. वो मेरी जान थे. मैंने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म इन्हीं की देखी थी. इनको देखकर लगा कि कितना प्यारा है. मुझे लगा मैं भी इंडस्ट्री में जाऊं और लोगों से मुझे भी ऐसे ही प्यार मिले. इंडस्ट्री में जाते ही इनसे मुलाकात भी हो गई. और मुझे बेपनाह प्यार भी मिलने लगा. दिलीप साहब जितने बड़े फनकार थे उससे बड़े वो अजीम इंसान थे. इंडस्ट्री में बड़े-बड़े आर्टिस्ट हैं, लेकिन मुझे दिलीप साहब से बढ़कर कुछ नजर नहीं आता."


धर्मेंद्र और अनीता राज पहुंचे शो पर
'इंडियन आइडल 12' के आगामी एपिसोड में हमें 80 के दशक की हिट जोड़ी धर्मेंद्र और अनीता राज नजर आने वाले हैं. शो में कंटेस्टेंट ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से इन सितारों का दिल जीत लिया. धर्मेंद्र ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें हीरो बनने का ख्याल भी दिलीप कुमार को देखकर ही आया. वैसे भी धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे. और कई मौकों पर अपने प्यार को वो जता चुके हैं.


इस फिल्म में दिखेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि वो करण जौहर की नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ-साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी मजबूत टीम बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी. बता दें सकि धर्मेंद्र जल्द ही 'अपने 2' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके दोनों बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोता करण देओल भी नजर आएंगे.

 

VIDEO: जंगल मे एक साथ गुजरे गजराज का समूह, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: जंगल मे एक साथ गुजरे गजराज का समूह, यहाँ देखे विडियो

जंगल से होकर जाने वाली सड़को पर सैकड़ों हाथियों के समूह को एक साथ गुजरते हुए शायद ही आपने देखा होगा. ऐसा नजारा लोगों को कम ही देखने को मिलता है. हाल ही में IFS अधिकारी रमेश पांडेय ने हाथियों के झुंड का ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बहुत सारे हाथी जंगल से लगी एक पगडंडी से गुजरते दिखाई दे रहा है. हाथियों के इस झुंड में विशाल हाथी से लेकर कई बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं. हाथियों के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं|


वन अधिकारी रमेश पांडेय सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं. वो अक्सर वन्य-जीवों से संबंधित कुछ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं और अपने फॉलोअर्स को जानकारियां देते रहते हैं. इस वीडियो के साथ भी उन्होंने हाथियों के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हाथी भोजन और पानी की तलाश के लिए घूमते रहते हैं. इस काम में वो अपने जीवन का 80 प्रतिशत समय लगाते हैं. एक व्यस्क हाथी को रोज़ 150-175 किलोग्राम भोजन की आवश्यकता होती है और करीब 100 लीटर पानी की ज़रूरत होती है. ये झुंड में ही भोजन और पानी की तलाश करते हैं. इनके बीच आपसी प्रेम को महसूस किया जा सकता है.


ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा. करीब 4.5 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को देखा है और करीब 500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी आए हैं. इतने सारे हाथियों को एक साथ देखना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि हाथी भी अपने परिवार के साथ रहते हैं. हमें ये सीखने की ज़रूरत है कि हम हाथियों के बीच कैसे रह सकते हैं. एक अन्य यूज़र ने कुछ अतिरिक्त जानकारी देकर कमेंट किया कि भले ही हाथी 150 किलो भोजन करता है, मगर उसे पचा नहीं पाता है. सिर्फ 40 प्रतिशत भोजन ही हाथी पचा पाते हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो जंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए शूट हुआ है.

 

VIDEO: 4 आंख और 5 होंठों वाली लड़की को देखे के आपके उड़ जाएंगे होश, यहाँ देखे

VIDEO: 4 आंख और 5 होंठों वाली लड़की को देखे के आपके उड़ जाएंगे होश, यहाँ देखे

सोशल मीडिया पर हर दिन हमे कुछ नया देखने को मिलता है, आपने अबतक बहुत से अनोखे कलाकार और उनकी अनोखी कलाकारी देखी होगी. लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना सर पकड़ लेंगे और समझ ही नहीं पाएंगे कि ये कैसे हो सकता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की के चेहरे पर आर्टिस्ट ने ऐसी अनोखी कलाकारी की है, कि उसे देखकर आप समझ ही नहीं पाएंगे कि उसकी असली नाक, आंख, होंठ और मुंह कहां है.
वायरल हो रहे फेस आर्ट के इस वीडियो में आर्टिस्ट ने लड़की के चेहरे पर कई सारे आंख, नाक मुंह और होंठ बना दिए हैं, जिसे देखकर पता ही नहीं चल पा रहा है कि कौन सा असली है और सा नकली. आर्टिस्ट ने ऐसी गजब पेंटिंग की है कि आपका दिमाग ही घूम जाएगा|

 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी की इस फोटो ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहाँ देखे

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी की इस फोटो ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहाँ देखे

नई दिल्ली. मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सभी किरदार फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्हीं कलाकारों में से एक हैं मुनमुन दत्ता, जो शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते हैं. एक्ट्रेस ने फिर से अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो मड बाथ लेती नजर आ रही हैं. मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी की यह तस्वीरें 4 साल पुरानी है, लेकिन उन्होंने इसे फिर से शेयर किया है|

मुनमुन दत्ता ने लिया मड बाथ
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो डेड सी के सामने मिट्टी से लथपथ दिख रही हैं. मुनमुन दत्ता की यह फोटो साल 2017 की है और वो उस समय वेकेशन पर जॉर्डन गई थीं. उन्होंने उसी दौरान मड बाथ लिया था. मुनमुन दत्ता समुद्र के सामने खड़ी हैं इसे डेड सी कहा जाता है|


जॉर्डन में लिया मड बाथ
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है: 'डेड सी और मड बाथ. जॉर्डन 2017.' मुनमुन दत्ता की इस तस्वीर पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. फोटोज पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं|

 Viral Video : मेकअप कर ऑनलाइन क्लास ले रही थी मैडम… बच्ची बोली- कितना सज-धज के आई हैं…

Viral Video : मेकअप कर ऑनलाइन क्लास ले रही थी मैडम… बच्ची बोली- कितना सज-धज के आई हैं…

सोशल मीडिया पर आए दिन ऑनलाइन क्लासेस के कई फनी वीडियो शेयर किए जाते हैं. जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.वायरल हो रहे इस वीडियो में मैडम क्लास ले रही हैं इस दौरान एक बच्ची अपनी फ्रेंड को बताती है कि उसकी सोशल स्टडीज की मैम कितना मेकअप करके आई हैं.

बच्ची बता रही हैं कि मैम ने लिपस्टिक, कान के टॉप्स, काजल और यहां तक की हाइलाइटर तक लगाया है. बच्चाी आगे अपनी फ्रेंड को बताती है कि मैडम गोरी दिख रही हैं. दूसरे बच्चे यह सुनकर हैरान रह जाते हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो बच्ची माइक को ऑफ करना भूल गई.
 

 पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डेड बॉडी पर मिले गोलियों के निशान

पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डेड बॉडी पर मिले गोलियों के निशान

 लॉस एंजिल्स। पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार डाहलिया स्काई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। डेड बॉडी पर बंदूक की गोलियों के निशान थे। वहीं देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए।

 

 
 

 

 
 
जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय डाहलिया स्काई की लाश अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सैन फर्नांडो में एक कार में मिली। शरीर में गोलियों के निशान देख पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। पुलिस हत्या के एंगल से भी पतासाजी कर रही है।

 

 
 

 

 
 
बता दें कि पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार डाहलिया स्काई ने 600 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्हें फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया था। वहीं अब संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से लोग सकते में आ गए हैं।

 

 
 

बताया जा रहा है कि स्काई ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं, और हाल ही में वो डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। एडल्ट फिल्म निर्माता हंस ने भी स्काई की कैंसर से लड़ाई को लेकर स्थानीय मीडिया से बात की। ​वहीं अब अचानक मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डाहलिया स्काई को श्रद्धांज​लि दी है।
ट्विटर ने अपने इस फीचर को बंद करने की घोषणा की

ट्विटर ने अपने इस फीचर को बंद करने की घोषणा की

ट्विटर ने 14 जुलाई, 2021 को घोषणा की कि वह अपने फ्लीट्स (Fleets) फीचर को बंद करने जा रहा है। ट्विटर के मुताबिक 3 अगस्त के बाद यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा। ट्विटर इस फीचर को बंद कर रहा है क्योंकि यह ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने में विफल रहा।

फ्लीट्स (Fleets)
ट्विटर का फ्लीट फीचर “इंस्टाग्राम की गायब होने वाली स्टोरीज” के समान था। इसे नवंबर 2020 में ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से विचार साझा करने वाले लोगों को लक्षित करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। फ्लीट्स 24 घंटे के बाद गायब हो जाते हैं। लोग फ्लीट पर केवल डायरेक्ट मैसेज के जरिए प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

ट्विटर (Twitter)
ट्विटर एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से, यूजर्स ट्वीट्स कहे जाने वाले संदेशों को पोस्ट और इंटरैक्ट करते हैं। पंजीकृत यूजर्स ट्वीट को पोस्ट, लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं। अपंजीकृत यूजर्स केवल उन पोस्ट को पढ़ सकते हैं। दुनिया भर में ट्विटर के 25 से अधिक कार्यालय हैं। ट्विटर मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा बनाया गया था और जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 

 दारू के ठेके में घुसकर बंदर ने जमकर छलकाए जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दारू के ठेके में घुसकर बंदर ने जमकर छलकाए जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral: सोशल मीडिया पर बंदर का ठेके के अंदर घुसकर दारू पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि बंदर जबरदस्ती ठेके के अंदर घुस जाता है। इतना ही नहीं वाइन शॉप के अंदर वह बोतल हाथ में ले लेता है और दारू पीने लगता है। बंदर के दारू पीने यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंडला का बताया जा रहा है।
 


 

लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग कह रह हैं कि यह बंदर नशे का आदी है। वहीं वाइन शॉप पर रह रहे कर्मचारियों का कहना है कि यह बंदर अक्सर शॉप पर आता रहता है। एक दूसरे कर्मचारी का कहना हैं बंदर शराब का आदि हो गया है। वह जब भी दुकान के अंदर आता है जबरदस्ती दारू पीने के बाद ही वहां से जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर sudhanshu maheshwari अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडिया को ट्विटर पर 1.5K views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो को देखने के बाद शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि जब आदमी शराब पी सकता है तो बंदर क्यों नहीं। वहीं एक अन्य का कहना हैं कि यह शराबी बंदर है।
 
 
 रायपुर में लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

रायपुर में लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवतियां मारपीट और गाली गलौज करते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में जो दुकानें आसपास दिख रही हैं उससे ये तो साबित हो रहा है कि वीडियो रायपुर का ही है, लेकिन यह इलाक़ा कौन सा है इसे लेकर भ्रम बना हुआ है। वीडियो में दूर से रिकॉर्डिंग करते युवकों की आवाज़ें भी है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियों का मसला क्या करें बीच में जाकर। देर तक ‘कैट-फाईट’ से कुछ ज़्यादा स्तर की यह लडाई देख दुकानदारों ने तेज आवाज़ में फटकार लगाई तो समुह में भिड़ी युवतियाँ अलग अलग हो गई। पर यह वीडियो कब कहाँ किन परिस्थितियों में क़िस वजह से बना इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सुरेखा सीकरी का निधन, नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा

सुरेखा सीकरी का निधन, नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा

दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं। उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है। सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार की सुबह सुरेखा सीकरी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से उनके मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह 75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह तमाम जटिलताओं से जूझ रही थीं। परिवारवाले और केयर टेकर उनकी देखभाल कर रहे थे। परिवार इस वक्त प्राइवेसी चाहता है।‘
ब्रेन स्ट्रोक की हुई थीं शिकार

‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की शिकार हुई थीं। उस वक्त उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी। इससे पहले नवंबर 2018 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसकी वजह से वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं।
3 बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी।

ई-साइकिल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही, महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन इतने से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली

ई-साइकिल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही, महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन इतने से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में ई-साइकिल्स की भी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता कंपनी नाहक मोटर्स ने हाल ही में अपने दो नई साइकिलों को पेश किया था और इनकी बुकिंग भी शुरू की। महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन 1,500 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही पहले फेज की बुकिंग शुरू की थी और बुकिंग का ये आंकड़ा बीते 2 जुलाई से लेकर 11 जुलाई के बीच का है। कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक साइकिलों का निर्माण भारत में ही हुआ है, जिनके नाम Garuda और Zippy हैं। कंपनी ने इन साइकिलों के बुकिंग के साथ इस बात की भी घोषणा कि थी कि, इनकी होम डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। जहां तक कीमत की बात है तो Garuda की कीमत 31,999 रुपये और Zippy मॉडल की कीमत 33,499 रुपये तय की गई है।

कंपनी का दावा है कि भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों ने इन दोनों मॉडलों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इन साइकिलों की सबसे ज्यादा बुकिंग तकरीबन 73 फीसदी इन्हीं क्षेत्रों से की गई है। इतना ही नहीं, घरेलू बाजार के अलावा विदेशों में भी इन साइकिलों की खूब डिमांड है। कंपनी द्वारा पेश किए आंकड़े के अनुसार कुल बुकिंग का तकरीबन 9% जर्मनी, यूके, कनाडा, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों से प्राप्त हुआ है। ये दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल रिमूवेबल ली-आयन बैटरी, LCD डिस्प्ले और पेडल सेंसर तकनीक के साथ आती हैं। जैसा कि कंपनी का दावा है, इन इलेक्ट्रिक साइकिलों की बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये साइकिल 40 किलोमीटर तक चल सकती है। इन साइकिल के निर्माण में अलॉय स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसे हल्का रखते हुए मजबूती भी प्रदान करते हैं।

कंपनी जल्द ही इन साइकिलों की डिलीवरी शुरू करेगी, पहले इसे 15 अगस्त से शुरू किया जाना था। लेकिन कंपनी इसे आगामी 25 जुलाई से ही शुरू करने जा रही है। इन साइकिलों को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी और महज 2,999 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा।

VIDEO: अपने आस-पास कार को घूमते देख गैंडे को आया गुस्सा, यहाँ देखिये विडियो

VIDEO: अपने आस-पास कार को घूमते देख गैंडे को आया गुस्सा, यहाँ देखिये विडियो

ज्यादातर जंगली जानवर अपने आसपास इंसानों की मौजूदगी पसंद नहीं करते. इसीलिए वह अपने आसपास इंसानों को देखकर गुस्सा हो जाते हैं और उनपर हमला कर देते हैं, जिसमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है, सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला. जिसमें एक गैंडे (Rhino) को अपने पास कार देखकर गुस्सा आ गया. उसके बाद उसने क्या किया ये आप इस वीडियो (Video) में देख सकते हैं. इस वीडियो को भी ट्विटर पर शेयर किया गया है. जिसे अब तक एक लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है|

वहीं 3200 से ज्यादा लाइक्स और 700 से ज्यादा रिट्वीट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं. इस वीडियो में आप देख सकते है कि किसी स्थान पर एक गैंडा घूम रहा है. तभी पीछे से एक कार आ जाती है. गैंडा बड़े आराम से आगे जा रहा था, कार चालक भी मस्ती से उसके पीछे-पीछे कार चलाने लगता है जैसे ही कार चालक गैंडे से आगे कार निकालने की कोशिश करता है. वैसे ही गैंडे को गुस्सा आ जाता है और वह बेकाबू होकर कार पर टूट पड़ता है. जब तक कि कार चालक कार को लेकर वहं से भागता गैंडे ने कार पर हमला बोल दिया|


वह कार को अपनी गर्दन पर उठा लेते हैं और उसे किसी फुटबॉल की ओर चारों ओर घुमाने लगता है. गैंडा काफी देर तक ऐसे ही कार को अपने सिर पर उठाकर घुमाता रहता है. उसके बाद वह कार को धक्का देना शुरु कर देता है. गैंडे के धक्के से कार बुरी तरह से क्षतग्रस्त हो जाती है और वह उसे तेजी से धक्का मरता हुआ आगे ले जाता है.
जब गैंडे का मन भर जाता है तो वह कार को अपने सिर से जोरदार धक्का देता है जिससे कार पलट जाती है गैंडा एक बार फिर से कार में जोरदार धक्का मारता है जिससे कार वापस सीधी हो जाती है लेकिन कार में बैठे लोगों का पता नहीं चलता कि वह बच पाए या मारे गए|

 

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, यहां देखिये

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, यहां देखिये

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमायरा दस्तूर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है, अभिनेत्री कभी अपने फोटोशूट तो कभी डांस वीडियो के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं. आए दिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं. हालही में अमायरा दस्तूर का नया गाना 'पिंड खाली लगदा' रिलीज हुआ था, जिसे इंटरनेट खूब पसंद किया गया था. इसके बाद अब अमायरा दस्तूरने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैन्स उनके इस फोटोशूट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

अमायरा दस्तूर ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट

अमायरा दस्तूर ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. अमायरा दस्तूर इस फोटोशूट में काफी स्टनिंग लग रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि, अमायरा दस्तूर ने सी ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है. फोटो में उनका ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैन कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके इस फोटो पर 112 हजार लाइक और 778 हजार कमेंट आ चुके हैं.

 


अमायरा दस्तूर का करियर

बता दें, अमायरा दस्तूर ने फिल्म 'इस्क' से बॉलीवुड में इंट्री की थी. अमायरा दस्तूर 2017 में चीन और भारत के सहयोग से बनी फिल्म 'कूंग फू योगा' में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में जैकी चैन और सोनू सूद लीड रोल में थे. साथ ही वो तमिल और तेलुगू में कई फिल्में कर रही हैं. अमायरा सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आईं.

 कार की बोनट पर बैठकर मंडप में एंट्री मारना दुल्हन को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ FIR

कार की बोनट पर बैठकर मंडप में एंट्री मारना दुल्हन को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ FIR

महाराष्ट्र के पुणे से एक मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए एक खास अंदाजा अपना. दुल्हन गाड़ी के बोनट पर बैठकर शादी हाल में पहुंची. रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा हैरान रह गया. दुल्हन या उसके किसी भी परिजन को उसकी जान की जरा भी चिंता नहीं थी. दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय दुल्हन और उसके साथ कुछ और लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जानकारी कि शुभांगी नाम कि लड़की शादी करने जा रही है थी वह कार की बोनट पर बैठकर शादी हाल पहुंची.
 

लोनी कालभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था, पुलिस के मुताबिक लड़की का यह वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था.

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला चलते वाहन के बोनट पर बैठी थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था. हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत महिला, वीडियोग्राफर और चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है. उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था.’’
 दारू पीकर आया पति तो पत्नी ने इस तरह उतारा नशा, वायरल वीडियो को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

दारू पीकर आया पति तो पत्नी ने इस तरह उतारा नशा, वायरल वीडियो को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स घर पर शराब पीकर घर आता है। घर आने पर उसकी पत्नी उसे बांधकर पीटाई लगाती है। शराबी की पीटाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर एक युवक ने कमेंट किया है कि शराब छुड़ाने का जब कोई तरीका काम नहीं आया, तो आखिरी में यही रास्ता बचा था।


वायरल वीडियो को देखकर एक युवक कमेंट कर रहा है कि यह शराब छुड़ाने का 100 फीसदी सटीक घरेलू तरीका है। शराब छुड़ाने का इससे अच्छा तरीका और कोई हो ही नहीं सकता। इन दिनों यह वीडिया खूब वायरल हो रहा है।
 
वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रूक पाएगी। वीडियो में दिख रही लाठी वाली आंटी के आप फैन हो जाएंगे। वहीं लोगों का कहना है कि अब गलती आंटी की भी नहीं। शराब छुड़ाने का जब कोई तरीका काम नहीं आता, तो आखिरी में यही रास्ता बचता है। 

वायरल वीडियो को ट्विटर पर Rupin Sharma IPS के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 2.8K views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं इस वीडियो को लोग लाइक भी कर रहे हैं।
 
लड़की को पहनानी थी सगाई की अंगूठी, हाथ पकड़ते ही कांपने लगा लड़का | देखें Viral Video

लड़की को पहनानी थी सगाई की अंगूठी, हाथ पकड़ते ही कांपने लगा लड़का | देखें Viral Video

सगाई-शादी में मस्ती-मजा न हो तो अधूरा-अधूरा सा लगता है. पर सोचिए की सगाई में लड़के के हाथ ही कांपने लग जाएं तो आप क्या कहेंगे. ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि लड़का और लड़की स्टेज पर खड़े हैं. सगाई की रस्म चल रही है.
लड़का, लड़की को अंगूठी पहनाने जा रहा है लेकिन तभी जैसे ही वो लड़की का हाथ पकड़ता है उसका हाथ कांपने लगता है. बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, ‘जंचता ही नहीं दुनिया में कोई…
वीडियो को इंस्टाग्राम पर trending_wedding_couples अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-

 

शूटिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर चम्बल बॉय रवि का फोटो हो रहा है वायरल

शूटिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर चम्बल बॉय रवि का फोटो हो रहा है वायरल

चम्बल बॉय रवि यादव इन दिनों दर्शको के दिल में शूटिंग शुरू होने से पहले ही जगह बना लिए हैं। चम्बल बॉय रवि यादव की आगामी फ़िल्म आग और सुहाग जिसकी शूटिंग 15 जुलाई से सिद्धार्थनगर के खूबसूरत लोकेशन बांसी में शुरू होगी। फ़िल्म की पूरी तैयारी के साथ रवि यादव फाइनली लोकेशन पर आ चुके है, और फ़िल्म के लिए दिन रात एक कर के मेहनत किये है। चम्बल बॉय ने बताया कि ये फ़िल्म आप सभी को काफी पसंद आने वाली है। फ़िल्म के निर्माता राकेश चंद्रा है। निर्देशक संजय वत्सल है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में चम्बल बॉय रवि यादव, श्रुति राव, अवधेश मिश्रा, अनामिका पांडेय (अन्नु ), जे नीलम, अनिता सहगल, संतोष पहलवान, आयुषी पॉल, खुशबू यादव, कृष्णा यादव, बंटी तिवारी, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म के अपने अंदाज में कैद करेंगे डीओपी जग्गी पाजी, लेखक शकील नियाज़ी, फ़िल्म के गीतकार है भोजपुरी के जाने माने गीतकार प्यारे लाल, राजेश मिश्रा, अजय बच्चन प्रदीप सत्यदेव है।