BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 Video : स्टेज पर सबके सामने भाभी की गोद में जा बैठा देवर, फिर हुआ कुछ ऐसा

Video : स्टेज पर सबके सामने भाभी की गोद में जा बैठा देवर, फिर हुआ कुछ ऐसा

शादी में मस्ती-मजा तो होता ही है, पर सोचिए क्या हो जब दुल्हन की गोद में जाकर देवर बैठ जाए? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि शादी का माहौल है. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. तभी वहां पर देवर आता है. अचानक ही वो दुल्हन यानी अपनी भाभी की गोद में बैठ जाता है. ये देखते ही वहां मौजूद महिलाएं हंसने लगती हैं. उनमें से एक महिला लड़के को दुल्हन की गोद से उठा देती है. सभी को देखकर दुल्हन की हंसी भी नहीं रुकती. वो भी तेज-तेज हंसने लगती है.

 

   करण जौहर की अगली फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा से रोमांस कर सकती हैं जान्हवी

करण जौहर की अगली फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा से रोमांस कर सकती हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया, लेकिन जान्हवी के पास एक के बाद एक फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे। अब करण जौहर की एक और फिल्म उनके खाते से जुड़ गई है। जान्हवी ने फिल्ममेकर कायोजे ईरानी की एक फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बन सकती है। आइए पूरी खबर जानते हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक कायोजे ईरानी के निर्देशन में बनने वाली पहली फीचर फिल्म में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। यह एक इमोशनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा। खबर के मुताबिक कायोजे इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी एक को लेना चाहते थे। आखिरकार उन्होंने इसके लिए सिद्धार्थ का नाम फाइनल कर दिया। 

एक सूत्र ने बताया कि जाह्नवी धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर दो फिल्में करने वाली थीं। एक दोस्ताना 2 और दूसरी मिस्टर लेले। हालांकि, दोनों ही फिल्में बीच में लटकी हुई हैं। ऐसे में जाह्नवी ने कायोजे की फिल्म साइन कर ली है। उन्हें इसकी कहानी और इसमें अपना किरदार बेहद पसंद आया है। इससे पहले जाह्नवी गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और रूही में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को सराहा गया था।

जान्हवी जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ही हैं। उनकी फिल्म घोस्ट स्टोरीज में जान्हवी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। जान्हवी धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर पीरियड फिल्म तख्त में भी एक खास भूमिका निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म गुड लक जैरी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलेन के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकती हैं। 

सिद्धार्थ की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह मिशन मजनू में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में वह साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखेंगे। वह कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह में भी नजर आएंगे। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसके अलावा सिद्धार्थ, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म थैंक गॉड में भी नजर आने वाले हैं। 
धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा,  ऐसे धन का मोह छोड़ दें, जाने क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा, ऐसे धन का मोह छोड़ दें, जाने क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

जीवन में हर कोई तरक्की, सफलता और धन-संपत्ति से परिपूर्ण रहना चाहता है, लेकिन इस कमाई में कोई ग्रहण न हो, कोई कमी न हो, इसके लिए इसका एक हिस्सा दान करने का भी विधान है.
आचार्य चाणक्य के शब्दों में कहें तो जीवन में सच्चाई और ईमानदारी से अर्जित धन भी आपके अनुकूल रहे, इसके लिए इसका एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना चाहिए. जरूरी नहीं कि यह आर्थिक रूप में हो. यह वस्त्र, शिक्षा, अन्न या सामग्री के तौर पर भी मान्य है. इसी तरह बचत का प्रावधान है, जिसमें कमाई का हिस्सा जरूर बचत करके रखें, क्योंकि कठिन समय में यह आपके लिए संजीवनी साबित होगा. ये उक्ति जरूर कही जाती है कि खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाना है, मगर जब तक दुनिया में हैं, तब तक आजीविका-परिवार के पालन-पोषण के लिए धनार्जन जरूरी है.


धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा
व्यक्ति को धन रखते हुए भी इस आधार पर एक बार रिश्तों की परख जरूर करनी चाहिए. इसमें पत्नी की परीक्षा धन और संपत्ति खोने के बाद तो दोस्त की जरूरत के समय, नौकर को जिम्मेदारी भरा काम देने के बाद परखना जरूरी है.


ऐसे धन का मोह छोड़ दें
ऐसा धन जो काफी परिश्रम के बाद आए और इसके लिए आपको धर्म तक छोड़ना पड़ जाए, शत्रुओं की खुशामद करनी पड़े तो इस तरह की कमाई को कभी हाथ न लगाएं.

 

कला और दान-पुण्य ही असली धन
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को ऐसी जगह रहना नहीं चाहिए, जहां लोग नियम-कानून से नहीं डरते हैं, लोग चतुर नहीं होते हैं और दान-पुण्य की भावना की कमी हो, इसी तरह जहां कला का वास न हो, वहां भी धन नहीं टिक सकता।

 

पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी 1 साल की शादी को लेकर लिया यह बड़ा फैसला

पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी 1 साल की शादी को लेकर लिया यह बड़ा फैसला

पोर्न स्टार मिया खलीफा ने बड़ा फैसला लिया है, दरअसल मिया खलीफा अपने पति से तलाक ले रही हैं। मिया ने रॉबर्ट सैंडबर्ग से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। खलीफा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मिया खलीफा और रॉबर्ट ने लॉकडाउन के दौरान शादी की थी, लेकिन एक साल में ही इनका ये रिश्ता तलाक तक पहुंच गया। मिया ने लिखा ‘हम ये कॉन्फिाडेंट के साथ कह सकते हैं कि हमने हमारी शादी को कामयाब बनाने में कोई कमी नहीं की लेकिन एक साल की थेरेपी और कोशिश के बाद हम अपने रास्ते अलग कर रहे हैं.’

 

आज खत्म हो रही कुंद्रा की पुलिस हिरासत, अभी तक कई सबूत हाथ लगे,  हिरासत बढ़ाना चाहती है पुलिस

आज खत्म हो रही कुंद्रा की पुलिस हिरासत, अभी तक कई सबूत हाथ लगे, हिरासत बढ़ाना चाहती है पुलिस

मुंबई ,अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में बंद हैं। उनकी पुलिस हिरासत आज यानी 27 जुलाई को खत्म हो रही है। इस मामले में पुलिस को अभी तक कई सबूत हाथ लगे हैं और हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाना चाहती है। राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी में आईटी प्रमुख रयान थोर्प की भी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है।
हाईकोर्ट में याचिका पर भी सुनवाई
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। आज उनकी इस याचिका पर भी सुनवाई होगी।
फरवरी में दर्ज हुआ था केस
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।  
पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं।

यह देश लाने जा रहा अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस नाम से, जाने क्या है नाम

यह देश लाने जा रहा अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस नाम से, जाने क्या है नाम

बांग्लादेश, ‘जोगाजोग’ (Jogajog) नाम से अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है जो विश्व स्तर पर लोकप्रिय फेसबुक का विकल्प होगा और ‘अलापोन’ व्हाट्सएप का विकल्प होगा। बांग्लादेश के राज्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के मंत्री जुनैद अहमद पालाक ने 24 जुलाई को यह घोषणा की। Jogajog एप्प के माध्यम से देश के उद्यमी डेटा, सूचना और संचार के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस और समूहों के अपने संस्करण बना सकेंगे। मंत्री ने कहा कि देश की 2018 की डिजिटल ई-कॉमर्स नीति का लक्ष्य वर्ष 2021 तक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 20 लाख से अधिक नौकरियां पैदा करना है। उम्मीद की जा रही है कि बीपीओ, ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सेक्टर साल 2021 तक 20 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा करने के देश के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होंगे। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में सुधार से न केवल देश के रोजगार क्षेत्र में सुधार होगा बल्कि वर्ष 2025 तक निर्यात राजस्व के रूप में 5 बिलियन अमरीकी डालर की कमाई भी संभव होगी। 

 गदर 2 में फिर पाकिस्तान जाएंगे सनी देओल, जाने इस बार किसके लिए करेंगे सरहद पार

गदर 2 में फिर पाकिस्तान जाएंगे सनी देओल, जाने इस बार किसके लिए करेंगे सरहद पार

 

सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा ऐतिहासिक फिल्मों में शुमार की जाती हैं। फिल्म के जरिए सनी और अमीषा की जोड़ी को बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल हुआ था। हाल में फिल्म के सीच्ल बनने की खबर आई थी। अब गदर 2 की कहानी को लेकर जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो गदर 2 में सनी फिर पाकिस्तान जाएंगे। अपने बेटे उत्कर्ष के लिए सनी पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। 


इस फिल्म में सनी तारा सिंह नामक शख्स के किरदार में दिखे थे, जबकि अमीषा सकीना के किरदार में नजर आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सनी का किरदार एक बार फिर पाकिस्तान की यात्रा पर दिखेगा। हालांकि, बाताया जा रहा है कि इस बार अपनी प्रेमिका को वापस लाने के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे उत्कर्ष के लिए सनी पाकिस्तान कूच करेंगे। वह अपने बेटे उत्कर्ष को वापस लाने की जद्दोजहद में दिखेंगे।

एक सूत्र ने कहा, फिल्म गदर एक टाइमलेस लव स्टोरी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाया था। 20 साल बाद अनिल, सनी और उनके बेटे उत्कर्ष के साथ गदर का एक सीच्ल प्लान कर रहे हैं। फिल्ममेकर ने सीच्ल के लिए एक आइडिया विकसित है। तारा अब अपने बेटे चरणजीत सिंह (उत्कर्ष) को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाएगा। अब फिल्ममेकर लेखक के साथ फिल्म की पटकथा को तैयार करने में जुट गए हैं। 

फिल्म को पहले भाग की तरह ही जी द्वारा निर्मित किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले अनिल 2007 में आई फिल्म अपने के सीच्ल को पूरा करेंगे। फिल्म में देओल परिवार की चार पीढिय़ां एक साथ नजर आएंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी, बॉबी देओल और करण देओल मुख्य भूमिका में दिखेंगे। अपने पूर्व मुक्केबाज बलदेव के ऊपर आधारित है, जो अपने बेटों के माध्यम से करियर में खोया हुआ सम्मान वापस पाने की कोशिश करता है। 

गदर: एक प्रेम कथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने किया था। फिल्म में सनी, अमीषा और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में दिखे थे। यह फिल्म 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। फिल्म में अमीषा मुस्लिम लड़की की भूमिका में थीं, जबकि सनी सरदार के किरदार में दिखे थे। 
 दुखद खबर : 'तुमसे अच्छा कौन है' समेत 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन

दुखद खबर : 'तुमसे अच्छा कौन है' समेत 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन

बेंगलुरु। सोमवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।

जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से  80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, एमजीआर और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

हिंदी फिल्मों में भी किया काम
जयंती ने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 100 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।
 
श्वेता तिवारी की हॉट साड़ी लुक ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहां देखे

श्वेता तिवारी की हॉट साड़ी लुक ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहां देखे

नई दिल्ली. श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस है, हाल ही मे श्वेता राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में शामिल हुई थीं, जो राहुल वैद्य के साथ शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हैं. वे शादी में शामिल हुए स्टार मेहमानों में से एक थीं, श्वेता ने इस अवसर पर नीले रंग की साड़ी पहनी थी. उन्होंने शानदार साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था. एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था. करीने से संवारे गए बाल और ईयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।


श्वेता साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही थीं. श्वेता ने एक नए ट्रेनर के साथ नए जिम रूटीन से अपना वजन काफी कम किया है. साड़ी को पूजा पेशोरिया ने डिजाइन किया है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साड़ी पर हाथ से कढ़ाई की गई है. साड़ी पर खास किस्म के स्टोन लगे हुए हैं. साड़ी की कीमत 90 हजार रुपये है. इस रकम से आप अपने लिए एक अच्छी बाइक खरीद सकते हैं या फिर पूरे घर को सजा सकते हैं।


श्वेता तिवारी पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरी हुई हैं. एक्ट्रेस के पूर्व पति अभिनव कोहली ने उन पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें बेटे रेयांश से अलग कर रही हैं। 
श्वेता तिवारी को टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasauti zindagi kay) से लोकप्रियता मिली थी. वे सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, जहां मनोज तिवारी के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थीं. श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वे रवि किशन (Ravi kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के साथ फिल्मों में रोमांस करती नजर आ चुकी हैं.

 

 

 

पोर्नोग्राफी केस : कई नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को भेजा

पोर्नोग्राफी केस : कई नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को भेजा

मुंबई । राज कुंद्रा मामले में कई नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। हर रोज एक नई बात सामने खुलकर आती है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पोर्नोग्राफी मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। इस पूरे मामले में रोज नई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। वहीं राज कुंद्रा के इस धंधे के खुलासे के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। हर किसी की अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस द्वारा तलब किए गए इन लोगों से आज इस पूरे गिरोह के बारे में सवाल किए जाएंगे।
वहीं बीते दिनों पूनम पांडे के राज कुंद्रा पर आरोपों के बाद गहना वशिष्ठ उनके बचाव में खड़ी हो गई थीं। गहना ने राज के बचाव में कई बातें सामने रखी थीं। उसके बाद गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे जिसमें गहना की भी भूमिका होती। अब इन सब बातों और खुलासों के बीच सभी की नजरें इसपर टिकी हैं कि आखिर गहना वशिष्ठ के साथ पूछताछ के बाद क्या नई बातें निकलकर सामने आएंगी।
बता दें, हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस का कहना है कि राज ने ना सिर्फ `हॉटशॉट्स` एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी।
 

बड़ी खबर : पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की बड़ी मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को राज की ऑफिस में मिला ख़ुफ़िया अलमारी, मिले अहम् सबूत

बड़ी खबर : पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की बड़ी मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को राज की ऑफिस में मिला ख़ुफ़िया अलमारी, मिले अहम् सबूत

मुंबईपोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट में उन्हें उस डील के बारे में भी पता चला था जहां राज कुंद्रा 9 करोड़ रुपये के लिए वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।
बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।
दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ `हॉटशॉट्स` (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी ने छोड़ा शो, जानिए क्या है मामला

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी ने छोड़ा शो, जानिए क्या है मामला

मुंबई. मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सभी कैरेक्टर दर्शको के बीच काफी फेमस हैं. दयाबेन यानी दिशा वकानी की अभी तक शो में वापसी न होने से उदास दर्शकों के लिए एक और झटका है, खबर है कि बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने भी शो छोड़ दिया है. बबीता जी और जेठालाल यानी दिलीप जोशी की मजेदार बातचीत दर्शकों को खासा पसंद आती है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के पिछले कुछ एपिसोड में मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं तो कयास लगाए जाने लगे कि बबीता जी ने शो को अलविदा कह दिया है. दरअसल, इसके पीछे एक वजह उनका विवादों में रहना भी माना जा रहा है. हाल ही में अपने एक वीडियो की वजह से मुममुन दत्ता विवादों में आ गईं थीं. हालांकि बाद में इसके लिए माफी मांग ली लेकिन कई एपिसोड से गायब रहीं।


मुनमुन दत्ता को लेकर इस तरह की अफवाह सामने आने पर शो मेकर्स ने इसका खुलासा करते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोडक्शन हाउस और नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक असित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘मुनमुन दत्ता बबीता जी के रोल में शूटिंग जारी रखेंगी. शो छोड़ने की अफवाहें बेसलेस और गलत हैं।


बता दें कि, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी (Babita ji) यानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद देशभर में कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. हालांकि इस मामले में मुनमुन दत्ता ने माफी मांग ली थी. एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए कहा था कि 'अलग भाषायी क्षेत्र से होने की वजह से बोले गए शब्द के अर्थ को नहीं जानती थीं. वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और उनका किसी के बारे में ऐसा गलत बोलने का बिल्कुल इरादा नहीं था'.

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि इरॉटिक और पोर्न में बहुत फर्क होता है, उनके पति निर्दोष हैं

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि इरॉटिक और पोर्न में बहुत फर्क होता है, उनके पति निर्दोष हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफिक मामले में फंसे हैं। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच शिल्पा के घर पर राज कुंद्रा को लेकर पहुंची थी, जहां दोनों को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस बीच शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं। इसके साथ ही उन्होंने हॉटशॉट्स ऐप के लिए जिम्मेदार शख्स का भी नाम लिया है। राज कुंद्र पोर्न निर्माण में शामिल नहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया, 'शिल्पा शेट्टी को हॉटशॉट्स के कंटेंट की पूरी जानकारी नहीं थी। शिल्पा का कहना है कि उनका हॉशॉट्स से कोई लेना देना नहीं है। शिल्पा का कहना है कि इरॉटिक और पोर्न में बहुत फर्क होता है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट के निर्माण में शामिल नहीं थे।'

प्रदीप बख्शी का लिया नाम
एएनआई ने थ्रेड ट्वीट में आगे लिखा, 'शिल्पा शेट्टी ने आगे बताया कि यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के ब्रदर- इन- लॉ प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे, शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।' एएनआई के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

ट्रोल हुईं शिल्पा
याद दिला दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) लंबे अर्से बाद बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। उनकी कमबैक फिल्म हंगामा 2 (Hungama 2) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ऐसे में शिल्पा ने जब फिल्म के प्रमोशन के लिए पोस्ट किया तो वो ट्रोल हो गईं। ट्रोल्स का मानना है कि राज पोर्न केस में फंसे हैं और शिल्पा फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

''गंदी बात'' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक वीडियो शेयर बताया है कि वह राज कुंद्रा का सपोर्ट क्यों कर रही हैं, पढ़े खबर

''गंदी बात'' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक वीडियो शेयर बताया है कि वह राज कुंद्रा का सपोर्ट क्यों कर रही हैं, पढ़े खबर

 बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं। वह यहां 27 जुलाई तक रहेंगे। इस मामले में आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब ''गंदी बात'' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने एक वीडियो शेयर बताया है कि वह राज कुंद्रा का सपोर्ट क्यों कर रही हैं।
क्या राज ने गहना की कोई मदद की-मॉडल ने दिया जवाब
वीडियो के शुरुआत में ही गहना कहती हैं कि- क्या राज ने मेरी कोई मदद की?। इस सवाल का जवाब देते हुए गहना कहती हैं, मैं ईमानदारी से कहूं तो नहीं! राज ने मेरी कोई मदद नहीं की है। ना ही फाइनेंसियली और ना ही किसी और तरह से। वह आगे कहती हैं कि जब मैं जेल के अंदर थी तब मेरे घर वालों से बात करने को नहीं मिला था, क्योंकि मेरा फोन छिन लिया गया था। मेरे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गये थे, जिससे घर वालों को बहुत फाइनेंसियली प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि जैसे-तैसे जो बेस्ट हो सकता था मेरे घर वालों ने और मेरे दोस्तों ने किया। उस समय बहुत पैसा खर्च हुआ और जितना बेस्ट वकील हायर कर सकते थे वो उन लोगों ने किया और मुझे बाहर निकाला। इसलिए राज ने इस मैटर में मेरी कोई मदद नही की।
राज कुंद्रा की मदद क्यों कर रही हैं गहना?
वीडियो में आगे गहना बताती हैं कि वह इस समय राज कुंद्रा की मदद क्यों कर रही हैं? इस सवाल का जवाब देते वह कहती हैं, मैं ऐसी चीज की सजा काट कर आईं हूं, जो क्राइम मैंने कभी किया ही नहीं। इसलिए मैं नहीं चाहती कि अब किसी और के साथ कुछ गलत हो। क्योंकि जेल के अंदर रहना कितनी दर्दनाक होता है ये बात मैं अच्छी तरह से जानती है। उन लोगों के साथ रहना जो वाकई में प्रोफेशनल क्रिमनल्स हैं एक भयानक स्थिती होती है। क्योंकि ऐसे लोगों का व्यावहार आम लोगों से एकदम अलग होता। अगन इन सब बातों को भी छोड़ दें तो जेल में एक कैदी बनकर रहना ही बेहद तकलीफ देने वाला होता है। इसलिए मैं नहीं चाहुंगी की कोई और इस दर्द से गुजरे वो चाहे राज हो या कोई और। अगर मुझे कभी ये पता चलता है कि कोई इंसान इस मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार हुआ है तो हमेशा मैं उसके साथ खड़ी रहूंगी। आज भी और कल भी। चाहे वह राजकुंद्रा हो या कोई और।

टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है, लेकिन भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा

टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है, लेकिन भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है। इसके संकेत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दिए हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को भारत में प्लांट लगाने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आने के फायदे गिनाए थे। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या स्थानीय स्तर पर कंपनी की कोई योजना है। इस सवाल के जवाब में एलन मस्क ने कहा है कि यदि कंपनी भारत में आयातित वाहनों के साथ सफल रहती है, तो बाद में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर विचार कर सकती है। मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम अस्थायी रूप से शुल्क राहत मिलेगी। एलन मस्क ने कहा कि भारत डीजल और पेट्रोल वाहनों की तरह ही स्वच्छ ऊर्जा वाहनों को भी लेता है, जबकि ये दोनों वाहन उसके जलवायु लक्ष्यों के अनुकूल नहीं है। एलन मस्क ने उम्मीद जताई कि भारत कम से कम इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी शुल्क राहत देगा। यह एक अच्छा कदम होगा।फिलहाल भारत 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत की पूरी तरह आयातित कार पर सीआईएफ (लागत, बीमा और भाड़े) के साथ 100 फीसदी का आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत की कार पर आयात शुल्क की दर 60 फीसदी है।

 सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा छात्र का गाना 'जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार', ​सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा छात्र का गाना 'जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार', ​सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़

सुकमा। जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार, गाना आज हर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहा है। बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और वो गाना गाने वाला लड़का सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उस लड़के को चंडीगढ़ बुलाया है। छिंदगढ़ ब्लॉक का छोटा सा गांव उरमापाल ब्लॉक मुख्यालय से सात किमी दूर है।

वहां का रहने वाला छात्र सहदेव दिरदो पेंदलनार में अध्ययनरत है। पिछले साल उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने शोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं। दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल के जरिये सहदेव से बातचीत की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इसके बाद अपने पिता व कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

घर में न टीवी और न ही मोबाइल
उरमापाल में रहने वाला छात्र सहदेव आज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है। मगर, खासबात यह कि उसके घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके बाद भी उसका गाना हिट हो गया। दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत से काफी प्यार है।

बदल रही सुकमा की पहचान
वैसे तो जिले की पहचान नक्सवाद से होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे जिले की पहचान बदल रही है। ऐसे लड़के जिनके गाने सोशल मीडिया में हिट हो रहे है। और उनकी पहचान अब बॉलीवुड तक हो रही है
 बिना कॉर्ड के 160 फीट ऊंचाई से युवती ने लगाई छलांग, हवा में ही युवती की हार्ट अटैक से मौत

बिना कॉर्ड के 160 फीट ऊंचाई से युवती ने लगाई छलांग, हवा में ही युवती की हार्ट अटैक से मौत

बोगोटा: कोलंबिया (Colombia) में कुछ रोमांचक करने के प्रयास में एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) की शौकीन महिला ने 160 फीट से छलांग लगा दी, लेकिन हवा में ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. दरअसल, कूदने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है, इस वजह से बीच में ही हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से उसकी मौत हो गई.

सीधे जमीन पर गिरीं Gomez
‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, येसेनिया मोरालेस गोम्ज (Yecenia Morales Gomez) हाल ही में 160 फीट ऊंचे पुल से बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) करने गई थीं. वहां इंस्ट्रक्टर के एक सिग्नल को वह गलती से कूदने का सिग्नल समझ बैठीं और पुल से छलांग लगा दी. इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर आ गिरीं. उन्हें किसी तरह अस्पताल ले गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहली बार गई थीं Jumping के लिए
पहले यह माना जा रहा था कि येसेनिया मोरालेस गोम्ज की मौत जमीन पर टकराने की वजह से हुई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया है कि येसेनिया की मौत की वजह हार्ट अटैक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन से टकराने से पहले ही येसेनिया की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी. पेशे से वकील Yecenia अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार बंजी जम्पिंग के लिए Colombia के Antioquia गई थीं.    

Boyfriend को दिया था कूदने का सिग्नल
खबर के अनुसार, इंस्ट्रक्टर ने येसेनिया के बॉयफ्रेंड से कूदने के लिए कहा था, लेकिन उन्हें लगा कि इंस्ट्रक्टर ने उन्हें कूदने का सिग्नल दिया है और उन्होंने छलांग लगा दी. हादसे के बाद फायर फाइटर की मदद से येसेनिया से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस हादसे के बाद से येसेनिया का परिवार सदमे में है.
पति के 'गंदे धंधे' में शिल्पा की कोई भूमिका है या नहीं, पुलिस कर रही पूछताछ

पति के 'गंदे धंधे' में शिल्पा की कोई भूमिका है या नहीं, पुलिस कर रही पूछताछ

पोर्नोग्राफी केस में कारोबारी राज कुंद्रा के फंसने के बाद अब आंच उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तक पहुंचती दिख रही है। मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को घर में पति राज कुंद्रा के सामने बिठाकर करीब 3 घंटे से सवाल-जवाब कर रही है। शिल्पा के बैंक खाते भी पुलिस की रडार पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रान्च इस बात की पड़ताल कर रही है कि पति के 'गंदे धंधे' में शिल्पा की कोई भूमिका है या नहीं। शिल्पा कुंद्रा की कंपनी वियान में डायरेक्टर रह चुकी हैं, जिसके तहत पोर्न फिल्मों का कारोबार चल रहा था। पुलिस अब शिल्पा शेट्टी से जानना चाहती है कि उन्हें पोर्न फिल्मों को लेकर जानकारी थी या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुंद्रा की गिरप्तारी के बाद कंपनी के सर्वर से डेटा डिलीट भी किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डेटा किसने डिलीट किया। इस बीच मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया, जांच में पाया गया है कि Hotshots ऐप्स के करीब 20 लाख सब्सक्राइबर्स थे। इसी ऐप पर अश्लील फिल्मों को अपलोड किया जा रहा था।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्मों के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मौजूदा समय को चुनौतियों से भरा बताते हुए कहा कि वह पहले भी अपनी जिंदगी में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं और उन्हें विश्वास है कि वह इससे भी निपट लेंगी।
अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कथित तौर पर कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में कुंद्रा (45) को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कुंद्रा को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और अब उनकी हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

 Viral Video: गुस्सा आया तो बुजुर्ग महिला के अंदर घुस गया Hulk, एक्शन का हुआ रिएक्शन और..

Viral Video: गुस्सा आया तो बुजुर्ग महिला के अंदर घुस गया Hulk, एक्शन का हुआ रिएक्शन और..

कहते हैं कि गुस्सा नहीं करना चाहिए क्योंकि गुस्से में लोग अपने अच्छे बुरे की पहचान भूल जाते हैं। एवेंजर्स की फिल्म देखी होगी तो हल्क याद होगा आपको जो गुस्से में आकर अपना ही बुरा कर लेता था। ऐसा ही कुछ एक बुजुर्ग महिला के साथ हो गया जिसने गुस्से में भरकर एक्शन करना चाहा लेकिन उसका रिएक्शन हो गया। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर urban jatt नामक पेज पर शेयर किया गया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेत के पास एक बुजुर्ग महिला की दूसरे बुजुर्ग से बहसबाजी हो गई है और आस पास लोग भी उस महिला को मनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रख पाने में नाकाम महिला पास खड़ी बाइक पर लात मारती है। बाइक तो गिर जाती है लेकिन भारी भरकम बाइक को लात मारने के बाद बुजुर्ग महिला भी कंट्रोल खो देती है और खुद भी गिर जाती है। इस शानदार वीडियो को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है और ये सिलसिला जारी है। यूजर हंसने के इमोजी डाल कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है -सारी डॉनपंती निकल गई। 
 
पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के घर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम, पुलिस ने कहा- केस का इंटरनेशनल कनेक्शन

पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के घर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम, पुलिस ने कहा- केस का इंटरनेशनल कनेक्शन

पोर्नोग्राफी केस में लगातार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची है. इस घर में शिल्पा शेट्टी भी रहती हैं.


पोर्नोग्राफी का इंटरनेशनल कनेक्शन
पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर अब इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आ रहा है. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें यह पता चला है कि राजकुंद्रा 121 वीडियो को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचने की बात कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है.

27 जुलाई तक बढ़ी राज कुंद्रा की हिरासत
इधर, मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पूर्व की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने मामले में और जांच के मकसद से उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया. पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि 45 वर्षीय कारोबारी अश्लील सामग्री के निर्माण एवं बिक्री की अवैध गतिविधि से आर्थिक लाभ कमा रहे थे.

पुलिस ने दावा किया कि उसने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त किया है और इसमें मौजूद सामग्रियों की जांच जरूरी है और साथ ही उनके कारोबारी सौदों एवं लेन-देन को भी देखना होगा. कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोरपे को भी अदालत में पेश किया. अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी.