बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वो कई मौकों पर साफ पार्यावरण पर बात कर चुके हैं। इसके अलावा वो जागरुकता फैलाने वाले कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के बारे में जानकर आज चौंक जाएंगे। कई यूजर्स आमिर खान पर आरोप लगा रहे हैं कि वो लदाख के गावों में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान कचरा फैला रहे हैं।
वीडियो में दिखाया नजारा
दरअसल, हाल ही में कुछ यूजर्स ने आमिर खान के वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है वो लद्दाख के वाखा गांव में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वो और उनकी टीम शूटिंग के बाद कचरा छोड़ कर चली गई है।
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये तोहफा बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा लद्दाख के वाखा गांव के लिए छोड़ कर गए हैं। आमिर खान 'सत्यमेव जयते' में वातावरण के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तो ये सब करते हैं'।
This is the gift Bollywood star Amir Khan's upcoming movie Lal Singh Chada has left for the villagers of Wakha in Ladakh.
— Jigmat Ladakhi (@nontsay) July 8, 2021
Amir Khan himself talks big about environmental cleanliness at Satyamev Jayate but this is what happens when it comes to himself. pic.twitter.com/exCE3bGHyB
बचाव में आए फैंस
कई यूजर्स आमिर खान और फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आमिर के कई फैंस उनके बचाव में भी आए हैं, लोगों ने ट्वीट करेत हुए कहा है कि आमिर खान और उनकी टीम अभी भी शूटिंग पूरी करके वहां से गई नहीं है, वो जब जाएंगे तो सफाई जरूर करके जाएंगे।
शादी में मस्ती-धमाल न हो तो वो शादी अधूरी ही लगती है. सबसे ज्यादा मजे करते हैं दूल्हे के दोस्त. लेकिन इस वीडियो में दुल्हन की ऐसी मस्ती देखते ही बनती है . ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आपका मन भी डांस करने का होगा.इसमें दुल्हन स्टेज में जाते हुए मस्ती से डांस करते हुए दिखाई दे रही है और अपने दुल्हे को इशारा कर बुलाई जिसके बाद दूल्हा भावुक हो कर रो पड़ा फिर दुल्हन ने सबके सामने किस कर उसे भी नाचने के लिए कर दिया मजबूर.इस बीच परिवार वालो ने जमकर की मस्ती.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingmomentslove अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
शादी में मस्ती-धमाल न हो तो वो शादी अधूरी ही लगती है. सबसे ज्यादा मजे करते हैं दूल्हे के दोस्त. इनकी तूफानी मस्ती तो थमने का नाम ही नहीं लेती. ऐसी ही मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आपका मन भी डांस करने का होगा.
वीडियो शादी का है. दोस्त की शादी में दोस्त मजे कर रहे हैं. स्टेज पर लड़के जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. मजेदार बात ये है कि सभी लड़कों ने एक जैसा आउटफिट पहना है. सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट.
लड़कों ने दुपट्टे को घूंघट की तरह ओढ़ रखा है. वे सभी फिल्म करन अर्जुन के फेमस सॉन्ग ‘मुझको राणा जी माफ करना’ पर डांस कर रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingmomentslove अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
नई दिल्ली. टीवी जगत मे रुबीना दिलैक काफी मशहूर हैं, रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन रुबीना दिलैक के वीडियो वायरल होते नजर आते हैं, कभी वो मजेदार अंदाज में डांस करती नजर आती हैं तो कभी वो अपनी अदाओं से फैन्स को लुभाती नजर आती हैं| एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रुबीना दिलैक स्विमिंग पूल में पोज देती नजर आ रही हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है|
पूल में चील करती आईं नजर
रुबीना दिलैक ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देख सकते है कि रुबीना दिलैक ने येलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है. वीडियो में वो आहिस्ता से स्विंमिंग पूल में उतर रही हैं और फिर बाद में पूल में रिलेक्स करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो उनके फोटोशूट के समय का है. रुबीना दिलैक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. उनके फैन्स उनके इस लुक को देख कई कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'ओह माय गॉड रुबी आप बहुत ही सुंदर हो', वहीं दूसरे फैन ने लिखा है 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है'.
रुबीना दिलैक का वर्कफ्रंट
बता दें कि रुबीना दिलैक के इस वीडियो पर अब तक 393 हजार व्यूज आ चुके हैं. साथ ही इस पर 87 हजार लाइक और 6,494 हजार कमेंट आ चुके हैं. वहीं उनके काम की बात करें तो, वो इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में सौम्या का किरदार निभा रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर उनके अलग अंदाज के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं|
नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमे हर रोज कई मजेदार वीडियो देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का मूड फ्रेश हो जाता है, अब एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और साथ ही आपको खूब मज़ा भी आएगा, वायरल वीडियो में एक बंदर का मज़ेदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है|
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर पानी में बैठकर ब्रश से रगड़-रगड़कर अपने कपड़े धो रहा है. बंदर कपड़े को साबुन के पानी में भिगोता है और फिर उसपर ब्रश लगाकर उसे खूब रगड़-रगड़कर धोता है. बंदर को कपड़े धोते देखकर लोगों को खूब मज़ा आ रहा है. बंदर का यह अंदाज़ लोगों के लिए काफी नया और अनोखा है|
बंदर की मजेदार वीडियो को silence.heart03 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 18 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो पर ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में बंदर के कपड़े धोने को क्यूट बोल रहे हैं. बंदर को कपड़े धोते देखकर एक यूजर ने लिखा, "सफेदी की चमकार."
लड़कों को सड़क पर लड़ते तो आपने देखा होगा, पर क्या कभी लड़कियों को सरेआम भिड़ते देखा है? अगर नहीं देखा तो वायरल वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो में लड़कियां कोचिंग सेंटर के सामने आपस में लड़ती दिख रही हैं.
वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़कियां कोचिंग सेंटर के बाहर हाथापाई कर रही हैं. पहले तीन लड़कियों में लड़ाई शुरू होती है और फिर बाद में दो लड़कियां जमकर एक-दूसरे को मार रही हैं.
लड़ाई में लात-घूंसे भी चल रहे हैं. आसपास और स्टूडेंट्स भी खड़े हैं पर कोई इनकी लड़ाई के बीच में नहीं आता. और ना ही इन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर satu_saini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके बैकग्राउंड में टीवी शो महाभारत का साउंड ट्रैक लगाया गया है.
देखें वीडियो-
थम नहीं रहा कोरोना का कहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन सेन्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. और कई बार वो अपनी फैशन च्वॉइस के लिए फैशन पुलिस के निशाने पर भी आई हैं. सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि वो अपने ग्लोबल सर्किल में भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचान बना चुकी हैं. इसी बीच सोनम कपूर का एक और क्लासिक लुक लोगों की नजर में आया है. सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में सोनम बेहद ही अलग अंदाज में और एक खास आउटफिट में दिखाई दे रही हैं.
सोनम ने शेयर की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वारें
दरअसल इन तस्वीरों में सोनम कपूर बेहद महंगे इंटरनेशनल ब्रांड लुई विटॉन की एक बेहद महंगी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वो एक ब्लैक बटन क्रॉप टॉप में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. इस टॉप के कॉलर में स्टाइलिश बटन का इस्तेमाल किया गया जो उन्हें पावरफुल लुक दे रहा है. टॉप के कॉलर पर ग्रे लाइनिंग इसे और खास बना रही है. सोनम ने इसके साथ ब्लैक कार्गो पैंट्स पहनी हैं. इसके साथ सोनम कपूर ने बीज, चंकी बेल्ट का इस्तेमाल किया है.
क्लासी लुक में नजर आई सोनम
वहीं सोनम ने इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए मिडल पार्टीशन के साथ बालों बन में बनाया है. सोनम का ये लुक क्लासी और फैशनेबल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिख रहा है. इस दौरान सोनम कपूर ने एक्सेसरीज के तौर पर काले रंग का लुई विटॉन बैग भी कैरी किया है.
ये है आउटफिट की कीमत
सोनम के इस क्लासी लुक में इस्तेमाल किए गए आउटफिट की कीमत की बात करें तो उनके क्रॉप टॉप की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं कार्गो पैंट्स करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की हैं तो जो बैग वो साथ में कैरी कर रही हैं वो करीब पौने चार लाख रुपये का है. साफ है कि इतनी कीमत में आप हीरे के महंगे गहने खरीद सकते हैं.
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं. उनका हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आज नोरा ऑफ व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में टी-सीरीज के ऑफिस के बार स्पॉट हुईं. उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं. नोरा ने फोटोज में व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है और इसके साथ व्हाइट हैंडबैग कैरी किया है. उनके खुले बाल उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहे हैं. नोरा का ये अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वह उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस को कह रहे हैं नोरा ने अपने लुक से मुंबई का पारा बढ़ा दिया है. नोरा ने फोटोग्राफर्स के लिए टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर अलग अलग पोज दिए. जो उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं. नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनका अहम किरदार होने वाला है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. नोरा कुछ समय पहले डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में नजर आईं थीं. वह कुछ एपिसोड्स में बतौर जज नजर आईं थीं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन फिटनेस और अदाकारी की वजह से सुर्ख़ियो मे रहती हैं. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के अलावा स्टाइलिश सेंस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं, समय-समय पर नए-नए वीडियो के जरिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं, उनका फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश लुक में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं|
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी कई तस्वीरों का एक कोलाज बनाया है, जिसमें वो रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. इस दौरान अलग-अलग ड्रेस में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखती ही बन रही है. मलाइका के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं|
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों और स्टेज शो पर जबरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इसके जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 'छैंया छैंया', 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग उन्होंने दिए हैं. अपने डांस के साथ-साथ वह अपने लुक्स और स्टाइल से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. मलाइका अरोड़ा आखिरी बार एक्ट्रेस 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में बतौर जज नजर आई थीं|
नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी जगत मे बड़ा नाम है, खेसारी अकसर अपनी नई-नई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए फैन्स के दिलों पर छाए रहते हैं. उनका कोई भी गाना करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आता है. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video) और काजल राघवानी का इस गाने में रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है|
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 5 करोड़ 12 लाख बार देखा जा चुका है. यह गाना सुपरहिट फिल्म 'मेंहदी लगा के रखना' का है. खेसारी लाल यादव के गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसे गाया खेसारी ने ही है|
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' और काजल राघवानी संग 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.
फिल्में हों या असल जिंदगी अक्षय कुमार मस्ती-मजाक करने से नहीं चूकते। हाल ही में उनका गाना ‘फिलहाल 2’ रिलीज हुआ है। गाने में उनके साथ कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन हैं। वीडियो को काफी पसंद किया गया है। उन्होंने #Filhaal2Reels चैलेंज शुरू करते हुए एक इंस्टाग्राम रील बनाया है।
मजेदार है वीडियो
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में अक्षय नुपूर सेनन को KISS करने जाते हैं लेकिन जब वे आंखें खोलते हैं तो देखते हैं कि उनके सामने भूमि पेडनेकर हैं। यह देखकर अक्षय हैरान रह जाते हैं।
फैंस को दिया चैलेंज
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय लिखते हैं कि ‘#Filhaal2Reels कॉन्टेस्ट... भूमि पेडनेकर और नुपूर सेनन के साथ मेरी मजाकिया एंट्री। अब आपकी बारी। याद रहे कुछ नया हो।‘
Karishma Tanna- खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) की विनर करिश्मा तन्ना अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं. वे जिम में खूब पसीना बहाती हैं. हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वेट उठाती हुईं नज़र आ रही हैं.
लेकिन इसी दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि सबकी सांसें थम जाती हैं. इस वीडियो के साथ करिश्मा ने दिलचस्प कैप्शन देते हुए लिखा है. Every failure is a lesson. If ur not ready to fail, ur not ready to succeed.
करिश्मा ने लिखा- हर हार आपको कुछ सीखाती हैं. बता दें, करिश्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस के लिए प्यार और हेल्दी लाइफस्टाइल को शेयर करती रहती हैं और अपनी फिटनेस रूटीन की झलक देती रहती हैं.
Wife Ki Bolti Band: ऐसा रिमोट मिल जाए, जिससे पत्नी की बोलती बंद की जा सके, भला ऐसी ख्वाहिश किस पति की नहीं होगी. और ये रिमोट किसी के हाथ लग जाए तो वो क्या करेगा अब ये भी देख लीजिए. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को ऐसा ही रिमोट मिल गया है.
वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक सकेंगे. वीडियो में घर का सीन दिख रहा है. मियां-बीवी हैं. पति सोफे पर बैठा है वहीं पत्नी उस सोफे के पीछे खड़ी होकर बोल रही है.
पत्नी की बातों से परेशान पति एक रिमोट को दबाता है. इसे दबाते ही पत्नी की आवाज म्यूट हो जाती है. ये देखकर वो हैरान रह जाता है. बटन एक बार फिर दबाने से पत्नी की आवाज आती है. और वापस वैसा करने से वो फिर म्यूट हो जाती है.
हालांकि इस तरह का सच में कोई रिमोट नहीं है, ये केवल एक प्रैंक है. जिसे हंसने के लिए बनाया गया है.
वीडियो को IPS रूपिन शर्मा ने शेयर किया है. कैप्शन दिया है,
No words required
ख्वाहिश पे दम निकले..
देखें वीडियो-
No words required
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 8, 2021
ख्वाहिश पे दम निकले.. pic.twitter.com/sjb5eFtGX7
सोशल मीडिया के इस दौर मे हमे अक्सर नई-नई शादी के मजेदार विडियो देखने को मिलती हैं, कई बार तो ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं, ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. इस वीडियो में एक दुल्हन वरमाला के समय जमीन पर बैठ जाती है. उसके आगे जो हुआ वो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है|
वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा, दुल्हन को जैसे ही वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. दुल्हन मुस्कुराते हुए जमीन पर बैठ जाती है. और फिर दूल्हा उसे वरमाला पहना देता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दुल्हन की तारीफ कर रहा है. क्योंकि उसने जो सम्मान अपने होने वाले पति को दिया ऐसा कम ही लोग करते हैं|
चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है. लेकिन सफलता सोच लेने भर से नहीं मिलती है. इसके लिए परिश्रम और हर संभव जतन करने होते हैं, तभी व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है. सफलता की पहली शर्त परिश्रम यानि मेहनत है. कोई भी लक्ष्य बिना परिश्रम के प्राप्त नहीं किया जा सकता है. इसलिए सफलता का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है. जीवन में लक्ष्य को पाना है तो चाणक्य की कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखें. आइए जानते हैं चाणक्य की अनमोल बातें-
गलत आदतों से दूर रहकर ही सफलता प्राप्त होती है
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को गलत आदतों से दूर रहना चाहिए. गलत आदतें व्यक्ति को लक्ष्य से भटकाने का कार्य करती हैं. व्यक्ति जब लक्ष्य से भटक जाता है तो सफलता उससे काफी दूर हो जाती है. सफलता के लिए व्यक्ति को बहुत संघर्ष करना पड़ता है. इसलिए व्यक्ति को गलत आदतों से दूर रहना चाहिए. जीवन में यदि बड़ी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो गलत आदतों का तुरंत त्याग कर दें.
गलत आदतें प्रतिभा को नष्ट करती हैं
चाणक्य के अनुसार गलत आदतें, व्यक्ति की प्रतिभा का भी नाश करती हैं. गलत आदतों से घिरा व्यक्ति सही और गलत का अंतर भी भूल जाता है, जिस कारण कभी कभी उसे अपयश भी प्राप्त होता है. आचार्य चाणक्य की मानें तो गलत आदतें व्यक्ति को जल्दी प्रभावित करती हैं. इसलिए व्यक्ति इन आदतों को तरफ कब आकर्षित हो जाता है, उसे पता ही नहीं चलता है. जब परिणाम प्रभावित होने लगते हैं.
कार्य को कल पर न टालें
चाणक्य के अनुसार यदि जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो आलस का त्याग करें. आज के काम को कभी कल पर टालें. जो लोग ऐसा करते हैं, वे स्वयं के साथ बहुत बड़ा धोखा करते हैं. ऐसे व्यक्ति से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है. जीवन में धन का संकट खड़ा हो जाता है. इसलिए समय पर कार्यों को पूरा करने की आदत डालनी चाहिए, इसी में सफलता छिपी है.
मुंबई: फिल्मकार रिची मेहता 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर सीरिज बनाने जा रहे हैं। इसके लेखक और निर्देशक दोनों वही होंगे। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की निर्माण कम्पनी ‘आरएसवीपी’ और रमेश कृष्णमूर्ति की ‘ग्लोबल वन स्टूडियो’ के बैनर तले इसका निर्माण किय जाएगा। लेखक डोमिनिक लैपिएरे और जेवियर मोरो की 1997 में आई किताब ‘फाइव पास्ट मिडनाइट इन भोपाल : द एपिक स्टोरी ऑफ द वल्र्ड्स डेडलिएस्ट इंडिस्ट्रीयल डिजाज़स्टर’ पर आधारित होगी। रिची मेहता ने नेटफ्लिक्स की अपनी सीरिज दिल्ली क्राइम के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। पिछले साल, 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में उन्हें सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरिज का पुरस्कार भी मिला था। मेहता ने कहा कि इस सीरिज के जरिए उनका मकसद लोगों को उस त्रासदी के बारे में निष्पक्ष रूप से अवगत कराना है, जिसे शायद लोग भूल गए हैं। ऐसी त्रासदी जिसमें 15000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
रिची ने एक बयान में कहा, त्रासदी के 1980 के दशक में होने के कारण युवाओं को इसके बारे में अधिक नहीं पता। कई लोगों को इसके बारे में कुछ नहीं पता और कुछ ने भारत तथा विदेश में इसके बारे में अटकलें सुनी है। इसलिए मुझे लगता है कि इसे निष्पक्ष रूप से और इस पर अच्छी तरह जानकारी हासिल कर पेश करना जरूरी है, जैसा कि किताब में लेखक ने किया है। रिची के भाई शॉन मेहता इस सीरिज के सह-लेखक होंगे। सीरिज में छह से आठ धारावाहिक होने की संभावना है। इसकी शूटिंग 2022 की शुरुआत में शुरू की जाएगी।
मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री तान्या शर्मा को सोशल मीडिया पर खुदकुशी से जुड़ी तस्वीर साझा करने पर अब सफाई देनी पड़ रही है। तान्या शर्मा इन दिनों अपने बहुचर्चित टीवी शो ससुराल सिमर का 2 को लेकर काफी सुर्खियो में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह बाथटब में लेटी दिखाई दीं।






