अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा से महापौर के दावेदार भाजपा के प्रबोध मिंज और कांग्रेस के अजय तिर्की भी अपने अपने वार्ड से चुनाव जीत गए हैं। वहीं रायपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस मे कांट की टक्कर दिखाई दे रही है, 32 वार्ड में भाजपा आगे चल रही है वहीं कांग्रेस भी 29 वार्ड में आगे चल रही है। इनके अलावा 7 वार्ड में निर्दलीयों ने बढ़त बनाई हुई है। साथ ही यहां जनता कांग्रेस 1 वार्ड में आगे चल रही है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर 823 वोटों से आगे चल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 21 दिसंबर को हुए मतदान के उपरांत आज सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से मतपेटी से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई।
रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है, लेकिन बाहर खड़े लोगों में उत्साह की कमी नज़र आ रही है।इसका कारण यह है कि मतगणना केंद्र के बाहर लगा लाउड स्पीकर बंद है। इसके चलते लोगों में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। भारी भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर है, लोग आस-पास से मतगणना के रुझान और अपने चहेते प्रत्याशी की जीत की घोषणा सुनने सेजबहार में इकट्ठा हैं, लेकिन व्यवस्था में इस कमी के कारण लोगो में उत्साह में कमी नजर आ रही है।
कवर्धा| पूर्व सीएम रमन सिंह के गृह जिले कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कवर्धा में भाजपा हार की ओर अग्रसर है। नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतगणना सुबह 9 से शुरू हो चुका है। जारी रुझान में देखा जा सकता है कि निर्दली उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कुछ निकायों में नतीजे सामने आने लगे हैं। कवर्धा से सामने आए आंकड़ों के अनुसार...
आज 24 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:विभिन्न विधाओं में 43 नृत्य शैलियों का होगा प्रदर्शन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पंचायत चुनाव का भी बिगुल बज जाने पर कार्यकर्ताओं को अपना उत्साह बरकरार रखते हुए इस नई चुनौतियों से निपटने में जुट जाने का आह्वान किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शानदार जीत से ही भाजपाजनों में जबरदस्त उत्साह है। इसी उत्साह का प्रकटीकरण निकाय चुनाव में भी दिखा जहां प्रदेश के सत्ताधारी दल द्वारा हर तरह का प्रपंच रचने, सत्तातंत्र और अपनी ताकत का जमकर दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्तागण चुनाव में पूरी तरह मुस्तैद रहे। श्री उसेंडी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी समूचे प्रदेश में भाजपा समर्पित उम्मीदवारों की भारी जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों के साथ बुरी तरह विश्वासघात का मामला हो या युवाओं को ठगने का, समूचे प्रदेश को शराब की मदी जैसा बना देने का। कांग्रेस की कुनीतियों से प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। उसेंडी ने कहा कि उन्हीं आक्रोशों का प्रकटीकरण पंचायत चुनाव में भी होगा। जनता का यह आक्रोश भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए वोट में परिवर्तित होगा ऐसा विश्वास श्री उसेंडी ने जताया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को पंचायत चुनाव की शुभकामना दी है।
रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर नगर निगम पार्षद चुनाव अभिकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमें मतगणना के दौरान पल-पल की जानकारी रखनी होगी। हमारे प्रत्याशियों को लेकर हमें सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम में हमारी जीत सुनिश्चत है। हमारे पार्षद पद के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि हमें मतगणना के दौरान सचेत रहना की आवश्यकता है। चुनाव मतगणना अभिकर्ता की सारी जिम्मेदारी है कि सजगता के साथ मतगणना में जुटे। चुनाव अभिकर्ता प्रशिक्षण में चुनाव विधिक प्रकोष्ठ संयोजक नरेश गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, देवजी पटेल, नंदे साहू, मोतीलाल साहू, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, छगनलाल मूंदड़ा, केदार गुप्ता, दीपक म्हस्के, अशोक पाण्डेय, सुरेन्द्र खाखरिया, रमाकांत मिश्रा, जेपी चंद्रवंशी, सत्यम दुवा श्याम सुन्दर अग्रवाल, जयंती पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद प्रत्याशी व मतगणना अभिकर्ता मौजूद थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के क्रियान्वयन में एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का नमूना पेश किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है। 1 अप्रैल 2019 से 21 दिसम्बर 2019 तक पिछले नौ महीनों में प्रदेश के 83 हजार 436 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ इस मामले में पूरे देश में चौथे स्थान पर है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मनरेगा में लगातार अच्छे कार्यों के लिए विभागीय अमले को शाबाशी दी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि वे आगे भी इस योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से जारी रखें ताकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर हम इसमें देश के प्रथम तीन राज्यों में अपनी जगह पक्की कर सकें। उल्लेखनीय है कि मनरेगा के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभी 19 दिसम्बर को ही केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रदेश को सात पुरस्कारों से नवाजा है।

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। गांवों में रोजगार दिवस जैसे आयोजनों के जरिए सीधे वंचित समुदायों से काम की मांग के आवेदन लिए जा रहे हैं। मनरेगा की जिला एवं जनपद टीम द्वारा ऐसे परिवार जिन्हें 25, 50 और 75 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है, उन पर फोकस कर उन्हें 100 दिनों का काम दिलाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की राज्य स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा कर हर जिले में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में सूरजपुर जिला सबसे आगे है। वहां चालू वित्तीय वर्ष में पिछले करीब नौ महीने में नौ हजार 436 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार दिया गया है। इस मामले में कबीरधाम सात हजार 681 परिवारों के साथ दूसरे, बिलासपुर छह हजार 789 परिवारों के साथ तीसरे, राजनांदगांव छह हजार 378 परिवारों के साथ चौथे और जशपुर जिला चार हजार 721 परिवारों के साथ पांचवें स्थान पर है।
सिंगरौली। आंगबनाडी केन्द्रो के संचालन के लिए वर्ष 2020 में पूरे साल के रविवार के अतिरिक्त 13 दिवस का अवकाश स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार घोषित किए है। वर्ष 2020 में 15 जनवरी 2020 बुधवार को मकर संक्रान्ति, 21 फरवरी 2020 शुक्रवार को महाशिवरात्रि, 10 मार्च 2020 मंगलवार को होली, 25 मार्च 2020 बुधवार को गुढीपड़वा, 2 अप्रैल 2020 गुरूवार को रामनवमी, 25 मई 2020 सोमवार को ईद-उल-फितर, 1 अगस्त 2020 शनिवार को ईदुज्जुहा, 3 अगस्त 2020 सोमवार को रक्षाबंधन, 12 अगस्त 2020 बुधवार को जन्माष्टमी, 17 सितम्बर 2020 गुरूवार को पितृमोक्ष अमावस्या, 4 नवम्बर 2020 बुधवार को करवाचौथ, 14 नवम्बर 2020 शनिवार को दीपावली एवं 16 नवम्बर 2020 सोमवार को भाईदूज पर अवकाश घोषित किए है।
कोरबा | सोनपुरी क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है । मुख्य मार्ग में नहर के किनारे शव को देखने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी है। अब तक की स्थिति में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है । पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । खबर के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सोनपुरी क्षेत्र में पेड़ पर एक शव को लटके हुए आज सुबह क्षेत्र के कुछ लोगों ने देखा। जानकारी मिलने पर राहगीरों के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ यहां एकत्र हो गई। मृतक को पहचानने की कोशिश नाकाम रहे । इस बीच एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दीए पुलिस के द्वारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मार्ग दर्ज किया गया है । आसपास के थाना और चौकी को खबर दी गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके।
दुर्ग| एक ऐसा मामला सामने आरहा है जहां लोगो को मीठी मीठी बातो में फंसा कर उनसे लाखो की ठगी की जाती थी आपको बता दे की नोएडा में ठगी की फैक्ट्री डालकर विभिन्न राज्यों के लोगों से टावर लगाने व बीमा पॉलिसी का बोनस दिलाने के नाम पर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दुर्ग कोर्ट में पेश किया। उनकी दो दिन की और पुलिस रिमांड लेकर वापस लाई। पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मुंबई के सहारा बीमा कंपनी के एजेंट को भी लाखों रुपए की चपत लगाई गई है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की फसल के नुकसान का आंकलन अब सैटेलाइट से किया जाएगा। इसके बारे में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि रबी फसल वाले सीजन में कई फसलों को इसमें शामिल किया गया है। इस तकनीक से फसल उपज का सही अनुमान लगाया जा सकेगा। जिससे किसानों को बीमा दावों का भुगतान शीघ्र हो सकेगा वहीं आपको बता दें कि रबी फसल के लिए बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 है।
भोपाल। बीजेपी नेता घनश्याम राजपूत को करोड़ों का घोटाला करने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल का बड़े भू- माफिया के तौर पर गिने जाने वाले घनश्याम राजपूत को कोलार पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी घनश्याम राजपूत पर भोपाल पुलिस ने 20000 का ईनाम घोषित किया था।
महापौर बनने के लिए पार्षद बनना आवश्यक
जगदलपुर। नगरपालिका निगम का यह चौथे चुनाव में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से भाजपा कांग्रेस में चुनाव लड़ रहे लगभग एक दर्जन महिला पार्षद प्रत्याशी महापौर के दावेदार की दौड़ में शामिल हो गये हैं। यहां यह आवश्यक है कि महापौर बनने के लिए पहले पार्षद का चुनाव जीतकर आना होगा। दोनों ही राष्ट्रीय दल के महिला दावेदार चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त हैं। उनकी मंशा है कि पार्टी नेतृत्व से महापौर बनने का अवसर मिल सकता है। कांग्रेस के महिला नेत्रियों में महापौर बनने की संभावना अधिक होने से महिला नेत्रियां ज्यादा उत्साहित नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि मतदान के बाद मिल रही जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 24 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर पालिका निगम में महापौर बना सकती है। भाजपा के महिला नेत्रियों में इसे लेकर निराशा देखी जा रही है। भाजपा 18 पार्षदों तक की सीमित रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं 05 निर्दलीय के जीतने की संभावन व्यक्त की जा रही है। निर्दलीयों के कम जीतकर आने की संभावना से जोड़-तोड़ की राजनीति को भी झटका लग रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने आतंकवादी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ हथियार एवं गोले-बारूद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आतंकवादी से उत्तर कश्मीर में हुए आतंकवादी घटनाओं मेें उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।




















