नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर रोक, जाने पूरी खबर...

जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर रोक, जाने पूरी खबर...

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। आसन्न पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रजत बंसल ने जिले में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि बिना उनकी पूर्वानुमति के कोई भी अधिकारी-कर्मचारी न तो अवकाश पर जा सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे। अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रखने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं।
2010 से अलग और खतरनाक है नया एनपीआर, चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा

2010 से अलग और खतरनाक है नया एनपीआर, चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा

नईदिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून का हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी)और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर घमासान तेज हो गया है. केंद्र सरकार की ओर से एनपीआर को मंजूरी मिलने के बाद से बढ़े विवाद पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है|


चिदंबरम ने कहा है कि बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के पास एक बड़ा और भयावह एजेंडा है. यही कारण है कि उनके द्वारा अनुमोदित एनपीआर, 2010 के एनपीआर और उसके टेक्स्ट से बहुत ही अलग और खतरनाक है.
चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि बीजेपी ने 2010 में एनपीआर के लॉन्च का एक वीडियो क्लिप जारी किया है. कृपया वीडियो सुनें, हम देश के सामान्य निवासियों की गणना कर रहे थे. जोर रेजीडेंसी पर था न कि नागरिकता पर. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामान्य निवासी को अपने धर्म या जन्म स्थान से बेपरवाह होना चाहिए. एनपीआर ने 2011 की जनगणना की तैयारी का समर्थन किया. एनआरसी का कोई उल्लेख नहीं था.
 
चिदंबरम ने कहा, अगर बीजेपी की मंशा ईमानदार है, तो सरकार बिना शर्त बताएं कि वो 2010 के एनपीआर फॉर्म और डिजाइन का समर्थन करती हैं और इसे विवादास्पद एनआरसी से जोडऩे का कोई इरादा नहीं है| गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को मंजूरी दे दी हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में अब सवाल उठाए जाने लगे हैं. हालांकि, केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि एनआरसी और एनपीआर के बीच कोई संबंध नहीं है|
कोहरे के कारण 25 ट्रेनें चल रही हैं 2 से 6 घंटे लेट

कोहरे के कारण 25 ट्रेनें चल रही हैं 2 से 6 घंटे लेट

उत्तरी भारत में कड़ाके ठंड

नईदिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तरी भारतीयों लोगों को ठंड से कंपकपी छूट रही हैं। कोहरे के कारण लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में रेल और हवा यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है। दिल्ली में गुरुवार को काफी कोहरा छाया हुआ है।पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर कोहरे की सफेद चादर में घिरी हुई नजर आई। कई क्षेत्रों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गया है। कोहरे के कारण दिल्ली में आ रही 25 ट्रेनें लेट चल रही है। इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए।
 एलओसी पर पाक की नापाक हरकत का भारत ने दिया करारा जवाब

एलओसी पर पाक की नापाक हरकत का भारत ने दिया करारा जवाब

दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर
नईदिल्ली। भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया है। दरअसल, बीती रात लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने भी इस बात को कबूल किया है कि सीजफायर तोडऩे के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। बताते चलें कि बुधवार से ही जारी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर भारतीय सेना ने भारी गोलाबारी करते हुए करारा जवाब दिया। भारत की ओर से दागे गए मोर्टार और भारी गोलाबारी में पाकिस्तानी ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्ता ने माना है कि पीओके के देवा सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। भारतीय सेना के एक सूबेदार भी शहीद हो गए हैं।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान की ओर से उरी के हाजीपीर में सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर गोलीबारी शुरू की गई। गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए। पाकिस्तान की सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इसकी वजह से आम नागरिक चपेट में आ गए है। चुरुंदा गांव में नसीमा नाम की एक महिला की मौत हो गई तो एक अन्य जख्मी हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने बारामुला जिले के कई सेक्टरों में कई नागरिक और रक्षा ठिकानों को हल्के हथियारों से भी निशाना बनाया। तोपों से हुई गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा के इस पार भीतरी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में खौफ का माहौल पैदा हो गया। बता दें, पाकिस्तान ने तनाव ऐसे माहौल में बढ़ाया है, जब भारत सरकार ने दो दिन पहले ही कश्मीर से 7 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को वापस बुलाया है। इन्हें अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने से पहले तैनात किया गया था।
 राजधानी के कृष्णा नगर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जाने पूरी खबर...

राजधानी के कृष्णा नगर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। राजधानी दिल्ली में फिर एकबार आग लगने की खबर है। बुधवार देर रात करीब 2.10 मिनट पर कृष्णा नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस आगजनी में 40 लोगों बचाया गया। दिल्ली फायर सर्विस ने इस बात की जानकारी दी है। इस आग की वजह से आग ने भगदड़ मचाया है। बताया गया कि जिस इमारत में आग लगी वह कबाड़ का गोदाम है। तीन मंजिला गोदाम में देर रात आग लगने से भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए 40 लोगों को सकुशल बचाया। 
 
गोदाम में प्लास्टिक के समान ज्यादा होने के कारण आग फैल गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बता दें कि दिल्ली में दिसंबर महीने में आग लगने की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं। दिल्ली के अनाज मंडी में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हो गए थे। वहीं किराड़ी में एक इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा इस महीने ही दिल्ली में अन्य छोटी-छोटी आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। 
 पिकनिक मनाने गये डॉक्टर की हृदयाघात से मौत, जाने पूरी खबर...

पिकनिक मनाने गये डॉक्टर की हृदयाघात से मौत, जाने पूरी खबर...

दंतेवाड़ा। कटेकल्याण में पदस्थ डॉक्टर नागेंद्र प्रताप की मौत हृदयाघात से झारा नाला झरना के पास हो गया। डॉ नागेंद्र अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने झरना स्थल पर गए थे। भोजन के बाद उन्होंने उल्टियां की और सीने में दर्द की बात कहते वहीं बैठ गए। साथियों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजधानी में रोड डिवाईडर पर खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी में रोड डिवाईडर पर खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में धनेली के पास सड़क पार करने के लिए रोड डिवाईडर पर खड़ी एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 25 दिसंबर की रात लगभग 7.15 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका रत्नी सिंह पति भगवान (38) निवासी धनेली कल रात में बालाजी मेडिकल के पास सड़क पार करने के लिए रोड डिवाईडर के पास खड़ी थी इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी04एचएस7133 का चालक ने ट्रक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रत्नी सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 294, 506, 324 के तहत मामला दर्ज किया है।

 डी मार्ट की महिला मैनेजर पर 12 हजार रूपये के सामान चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

डी मार्ट की महिला मैनेजर पर 12 हजार रूपये के सामान चोरी करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित डी मार्ट की महिला मैनेजर पर 12 हजार रूपये के सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की शिकायत शत्रुहन भगत निवासी जी04 आनंद नगर सेक्टर-02 द्वारा लिखाई गई है। शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि आरोपी महिला श्रीमती शुक्ला कांजीवाल निवासी न्यू राजेन्द्रनगर जो डी मार्ट में ही मैनेजर के पद पर कार्यरत है 22 दिसंबर को शाम 5 बजे एक अन्य महिला के साथ डी मार्ट से एक नग टाप, टी शर्ट, लैगिस, चप्पल, घी, ईलायची, मसाला, बादाम आदि जिसकी कीमत 12 हजार रूपये है अपने कपड़े में छिपाकर चोरी कर ले गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 380, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
बैलेट पेपर से पारदर्शी तरीके से हुए नगरी निकाय के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित-कांग्रेस

बैलेट पेपर से पारदर्शी तरीके से हुए नगरी निकाय के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित-कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहां की बैलेट पेपर से पारदर्शी तरीके से हुए मतदान से नगरी निकाय चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई। नगरीय निकाय चुनाव में जनसमर्थन जुटाने में असफल डॉ. रमन सिंह और सुनील सोनी जैसे भाजपा नेता भाजपा की हार से तिलमिला गये हैं। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेताओं के तिलमिलाहट से स्पष्ट हो गया भाजपा को जनता पर नहीं कि ईवीएम मशीन पर भरोसा था। बैलेट पेपर से हुये चुनाव से भाजपा की पोल खुल गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 1 साल के काम के बदौलत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन नगरी निकाय चुनाव में किया है, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ निरंतर झूठ फरेब भ्रम फैलाने का काम भाजपा के नेताओं ने किया है। भाजपा के भ्रम को जनता ने अस्वीकार कर दिया है। भाजपा के द्वारा जो लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक झूठ का माहौल तैयार करने की कोशिश की गयी उसे मतदाताओं ने नकार दिया है। छत्तीसगढ़ के किसानों, नौजवानों, महिलाओं, युवाओं में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है। भाजपा को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रति जनता का आक्रोश कांग्रेस के पक्ष में मतदान में परिवर्तित हुआ।
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सहित प्रदेश के किसानों के हित की बात कर रहे थे ऐसे में भाजपा के नेता और भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों के विरोध में खड़े थे जिसका परिणाम नगरी निकाय चुनाव में इनको भुगतना पड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के जन हितेषी जनकल्याणकारी फैसलों के खिलाफ खड़ी भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। किसानों के कर्ज माफी उनके उपज का 2500 रू. मूल्य बिजली बिल हाफ आदिवासियों के जमीन लौटाने तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा करने 15 वनोपज का समर्थन मूल्य में खरीदने की नीति बनाने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री पर लगे बैन को हटाना आंगनबाड़ी मितानिन कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाना सहित शासकीय कर्मचारियों के हक में जो फैसला भूपेश बघेल की सरकार ने लिया है, उसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिला है। 
हर युग में प्रेरणा स्रोत रहेंगे अटल बिहारी वाजपेयी- बृजमोहन अग्रवाल

हर युग में प्रेरणा स्रोत रहेंगे अटल बिहारी वाजपेयी- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। युगपुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंचानवे जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धेय अटल जी के संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बिरले व्यक्तित्व के धनी,परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत की ताकत का लोहा मनवाने वाले राजनीति के अजातशत्रु अटल जी से हमें सीखना चाहिए कि जीत हार हमें जनता की सेवा से विमुख नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस विपरीत परिस्थितियों में भी आप की मेहनत से भाजपा इस नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह जीत अटल जी की विचार धारा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा के इस विशाल वटवृक्ष के माली अटल जी जैसे लोग ही है जिनकी देखरेख में भाजपा पल्लवित हुई।
सांसद सुनील सोनी जी ने कहा कि हम महापुरुषों की जयंती उन्हें याद करने के लिए व उनसे प्रेरणा लेने के लिए मनाते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी से सीखना चाहिए कि अपने छोटे से छोटा कार्य को भी पूर्ण ं ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम शून्य से जिस शिखर पर हैं उसके वैचारिक विशालता के अटल बिहारी वाजपेयी शिल्पकार है।
रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि अटल जी की कल्पनाशीलता से ही हमें अपना छत्तीसगढ़ का भौगोलिक स्वरूप मिला है और उन्होंने हमेशा यह प्रेरणा दी है कि पराक्रमी कभी परास्त नहीं होता वह कर्मयोग से हमें जीवन पथ पर लगा होता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में हमेश वे ध्रुव तारे की तरह रहे हैं। हम उनसे सदैव प्रेरणा लेकर एकात्म मानव वाद के अनुयायी के रूप में सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे।
आज नवनियुक्त पार्षद, सूर्यकांत राठौर, मृत्युंजय दुबे , मीनल चौबे, गोदावरी साह,ू भोला साहू, विनोद अग्रवाल, सुशीला धीवर ,कामिनी देवांगन, सीमा साहू,माना नगर पंचायत में भाजपा को बहुमत दिलाने वाले संजय साहू, के अबू, लोकमती ठाकुर,सुपत मंडल,मिथुन मंडल,उर्मिला चौहान ,संगीता सिंग,अंजू बर्मन सहित नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, छगन मूंदड़ा, रसिक परमार, अशोक पांडेय, श्याम सुंदर अग्रवाल, जयंती पटेल,अंजय शुक्ला, जेपी शर्मा, बजरंग खंडेलवाल, योगी अग्रवाल, मुरली शर्मा, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली उपस्थित थे।

सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की हो गयी मौत

सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की हो गयी मौत

कोण्डागांव,जिले के बड़ेबंजोड़ा गांव में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है। यहां एक पानी भरे गड्डे में गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पहले ही सड़क निर्माण के लिए खोदा गया था, जिसके बाद इसे भरा नही गया। घटना के बाद आक्रोशित नागरिको के साथ साथ  BJP और CONG के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। 

मजदूरी बचाने को गर्भाशय निकलवा देती हैं महिलाएं, कहा हो रही है इस तरह की घटनाये, पढ़े पूरी खबर

मजदूरी बचाने को गर्भाशय निकलवा देती हैं महिलाएं, कहा हो रही है इस तरह की घटनाये, पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मजदूरी बचाने के लिए महिलाओं द्वारा गर्भाशय निकलवा देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस मामले में कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मांग की है कि वह इसमें हस्तक्षेप करें। नितिन राउत के मुताबिक, इस क्षेत्र में गन्ना श्रमिकों में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है और वे अपनी मजदूरी बचाने के चक्कर में गर्भाशय ही निकलवा देती हैं।

सीएम उद्धव ठाकरे को मंगलवार को लिखे पत्र में नितिन राउत ने कहा है, 'माहवारी के दिनों में बड़ी संख्या में महिला मजदूर काम नहीं करती हैं। काम से अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें मजदूरी नहीं मिलती है। ऐसे में पैसों की हानि से बचने के लिए महिलाएं अपना गर्भाशय ही निकलवा दे रही हैं, ताकि माहवारी ना हो और उन्हें काम से छुट्टी ना करनी पड़े।'

 

लगभग 30 हजार है ऐसी महिलाओं की संख्या

कांग्रेस नेता राउत का कहना है कि ऐसी महिलाओं की संख्या करीब 30,000 है। राउत का कहना है कि गन्ने का सीजन छह महीने का होता है। इन महीनों में अगर गन्ना पेराई फैक्टरियां प्रति महीने चार दिन की मजदूरी देने को राजी हो जाएं तो इस समस्या का समाधान निकल सकता है।

 

नितिन राउत ने अपने पत्र में ठाकरे से अनुरोध किया है कि वह मानवीय आधार पर मराठवाड़ा क्षेत्र की इन गन्ना महिला मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को आदेश दें। राउत के पास पीडब्ल्यूडी, आदिवासी मामले, महिला एवं बाल विकास, कपड़ा, राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय विभाग हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शिवसेना के अतिरिक्त कांग्रेस और एनसीपी भी शामिल हैं।

झगडे के बाद नाराज बीवी चले गई मायके, इधर पति की फंदे पर लटकी मिली लाश, पीएम रिपोर्ट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

झगडे के बाद नाराज बीवी चले गई मायके, इधर पति की फंदे पर लटकी मिली लाश, पीएम रिपोर्ट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

रायपुर. मामूली विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। इसके बाद पति का शव कमरे में लटकता हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करके शव लटकने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

खमतरी पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर डाबरपारा निवासी दीनदयाल ध्रुव (32) का शव शनिवार को उसके कमरे में पंखे में लगे फंदे से लटका मिला। कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृतक के गले में खरोंच का निशान देखा। इसके आधार पर दीनदयाल की मौत फांसी लगाने के बजाय गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की। अज्ञात व्यक्ति ने हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया था और घटना को फांसी लगाकर खुदकुशी बताने की कोशिश की थी।

बीवी से हुआ था झगड़ा

पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे नजर होकर वह अपने मायके भनपुरी चले गई थी। उसे आने के लिए कहा गया, तो वह भी नहीं आई थी। बताया गता है कि रात में मृतक की उसके छोटे भाई विष्णु से लड़ाई हुई थी। रात करीब 1 बजे झगड़ा खत्म हुआ। इसके बाद सब अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

सुबह करीब 9 बजे तक दीनदयाल अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इससे परिजनों को शक हुआ। इस बीच जहां वह काम करता था , उस कंपनी का मालिक घर पहुंच गया। दरवाजा बंद था। सभी भीतर गए, तो दीनदयाल का शव फंदे में लटका मिला।

हत्या का मामला दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद खमतराई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दरवाजा भीतर से बंद था। इससे हत्या के मामले को लेकर संदेह है। हालांकि पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में मिला है।

खमतराई टीआई, रमाकांत साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दरवाजा भीतर से बंद था। इससे हत्या को लेकर संदेह है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने ही सरकार की कार्यप्रणाली पर लगाया प्रश्नचिन्ह,कह दी ये बड़ी बात

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने ही सरकार की कार्यप्रणाली पर लगाया प्रश्नचिन्ह,कह दी ये बड़ी बात

कोरबा, नगरीय निकाय चुनाव 2019 में कोरबा में कांग्रेस के कम वार्ड में जीत मिलने का ठीकरा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से भाजपा सरकार के साथ काम कर रहे अफसरों में भाजपाई मानसिकता अभी भी बनी हुई है। भाजपा को सहयोग करने पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशियों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने डराया धमकाया। जिसकी वजह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भय का माहौल था। इसका असर सीधे तौर पर निकाय चुनाव के नतीजों पर पड़ा।

मंत्री जयसिंह ने अधिकारियों के दफ्तर में कोयला तस्करों के उठने बैठने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे घटना क्रम को मुख्यमंत्री से अवगत कराने की बात उन्होंने कही है। भाजपा के प्रवक्ता सचिदानन्द उपासने के अपने ही पार्टी को कोसने के मसले पर कहा कि पिछली बार महापौर चुनाव में जो उन्हें भुगतना पड़ा था, वह दर्द अब जाकर छलक रहा है। उन्होंने कहा कोरबा से लेकर राजधानी तक भाजपा में सिर फुटव्वल है, इसका फायदा हमे कोरबा समेत राज्य के अन्य निकायों में मिलेगा। ज़्यादातर निकायों में कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष होंगे।

 

भोपाल से प्रकशित होने वाली शोध पत्रिका समागम का नया अंक कर्मवीर एवं मूकनायक पर होगा केंद्रित

भोपाल से प्रकशित होने वाली शोध पत्रिका समागम का नया अंक कर्मवीर एवं मूकनायक पर होगा केंद्रित

भोपाल विगत 19 वर्षों वर्षों से नियमित  प्रकाशित शोध पत्रिका समागम  मीडिया सिनेमा  एवं सोसाइटी के विषयों  पर केंद्रित एक अलग किस्म की शोध पत्रिका है। समय-समय पर विभिन्न विषयों को लेकर पत्रिका का प्रकाशन किया जाता रहा है। वर्ष 2020 जनवरी माह में पंडित माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा संपादित कर्मवीर पत्रिका एवं बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा संपादित मूक नायक के 100 वर्ष  पूर्ण  हो रहे हैं । इस अवसर पर  समागम  एक विशेष अंक का  संयोजन कर रही है  जो  वर्तमान पत्रकारिता  एवं  पराधीन भारत की पत्रकारिता  का  एक अध्ययन क्रम होगा।  यह अपने आप में  महत्वपूर्ण अंक होगा। शोध पत्रिका समागम  इसके पहले भी  ऐसे ही महत्वपूर्ण विषयों पर अनेक अंको का प्रकाशन  कर चुकी है।  महात्मा गांधी के डेढ़ सौ वर्ष  पूर्ण होने पर  समागम के  दो विशेष अंक प्रकाशित  किये जा चुके हैं । इस क्रम में  देश की  संभवत  अकेली पत्रिका है  जिसने  महात्मा गांधी के साथ  कस्तूरबा गांधी  पर भी  केंद्रीत सामग्री का  प्रकाशन  किया था।  उल्लेखनीय की  गांधी के जन्म के  6 माह पूर्व  कस्तूरबा गांधी का  जन्म हुआ था और  दोनों ही  का  यह  150 हुआ जन्म वर्ष है  शोध पत्रिका समागम  फरवरी 2020  में अपने 20 वर्ष में  प्रवेश कर रही है।  शोध पत्रिका समागम के साथ  देश के  सुपरिचित पत्रकार शिक्षाविद एवं शोधार्थी जुड़े हुए हैं और समय-समय पर वे पत्रिका को अपने लेखन से समृद्ध करते हैं। समागम के सिनेमा के 100 वर्ष अंक चर्चा में रहा।

 

लखनऊ में अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ में अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर यानी बुधवार को लखनऊ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। साथ ही कई योजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा...

अटलजी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में, समग्रता में नहीं सोचेंगे।

आज सुशासन दिवस के दिन यूपी का शासन जिस भवन से चलता है। वहां अटलजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उनकी ये भव्य प्रतिमा लोक भवन में कार्य करने वाले लोगों को सुशासन की, लोकसेवा की प्रेरणा देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। अब 70 लाख लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

उन्‍होंने कहा कि अभी तक गरीबों को जब गंभीर बीमारी होती थी तो वह मृत्यु का इंतजार करना ज्यादा बेहतर समझते थे, क्योंकि पूरे परिवार को कर्ज में नहीं डुबोना चाहते थे, पर आयुष्मान योजना से उन्हें नया जीवन मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में करीब 11 लाख लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। पिछले 5 साल में बड़ी संख्या में मेडिकल सीटें बढ़ाई गई हैं और करीब 75 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी जा चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि लखनऊ के सांसद ने मेरा स्वागत किया। मैं काशी का सांसद आप सबको धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटलजी की प्रतिमा लोक भवन में काम करने वाले लोगों को सुशासन की प्रेरणा देती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद रहते हुए अटलजी ने लखनऊ के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। आज यहां के सांसद राजनाथ सिंह उनकी विरासत को संभाल और संवार रहे हैं

फिल्म और टेलीविजन की पढ़ाई के इच्छुक युवाओं के लिए होने जा रहा है निशुल्क सेमिनार ,पढ़े पूरी खबर

फिल्म और टेलीविजन की पढ़ाई के इच्छुक युवाओं के लिए होने जा रहा है निशुल्क सेमिनार ,पढ़े पूरी खबर

 रायपुर के गुरू घासीदास संग्रहालय आडिटोरियम में 28 दिसम्बर को हो सकते हैं निःशुल्क शामिल, पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं

एफटीआईआई, फिल्म डिवीजन और एसआरएफटीआई का आयोजन

 देश के प्रतिष्ठित फिल्म और टेलीविजन संस्थानों में पढ़ाई कर कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए रायपुर में प्रवेश जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। गुरू घासीदास संग्रहालय ऑडिटोरियम में 28 दिसम्बर को सवेरे 11 बजे से यह सेमीनार आयोजित है। इच्छुक युवा बिना किसी पूर्व पंजीयन के, निःशुल्क इसमें शामिल हो सकते हैं।

      फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे (एफटीआईआई), सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोलकाता (एसआरएफटीआई) और फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस सेमीनार में युवाओं को एफटीआईआई पुणे और एसआरएफटीआई कोलकाता में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों, प्रवेश परीक्षा की योजना और संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी।

      वर्ष 2020 में एफटीआईआई और एसआरएफटीआई में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 15 और 16 फरवरी 2020 को देशभर के 27 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 है। जेईटी-2020 में शुरू की गई परीक्षा की नई योजना में उम्मीदवार तीन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों संस्थानों के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस बार युवाओं के लिए ज्यादा मौके हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट applyadmission.net का अवलोकन किया जा सकता है।      

 

सिरपुर को टूरिज्म से जोड़ने हेलीपेड निर्माण के लिए जापानी प्रतिनिधि मंडल ने किया आग्रह,पढ़े पूरी खबर

सिरपुर को टूरिज्म से जोड़ने हेलीपेड निर्माण के लिए जापानी प्रतिनिधि मंडल ने किया आग्रह,पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए जापानी प्रतिनिधि मण्डल ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में स्थित पुरातात्विक स्थल सिरपुर और प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि सिरपुर और प्रज्ञागिरी में सुविधाएं विकसित की जाएं तो ये दोनों स्थल जापानी पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। उन्होंने सिरपुर के नजदीक हेलीपेड निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे जापान के पर्यटक दो दिनों में सिरपुर का भ्रमण कर वापस जापान लौट सकेंगें।

    उल्लेखनीय है कि सिरपुर के उत्खनन में बौद्ध धर्म से संबंधित अनेक पुरातात्विक स्थल सामने आए हैं और प्रज्ञागिरी को बौद्ध तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर के नजदीक हेलीपेड निर्माण का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि इससे जापान से आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी और उनके समय की बचत होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जापान के लोगों के लिए भारत एक पवित्र तीर्थ स्थान है। जापान के लोग भारत से प्यार करते हैं। जब हम भारत आते हैं तो भारत की धरती को प्रणाम करते हैं और जब हम जापान जाते हैं तब भारत-भूमि के पावन मिट्टी जापान लेकर जाते हैं। 

      मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को भारत देश से इतना स्नेह रखने के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में बौद्ध धर्म की पुरातात्विक सम्पदा दुनिया के लिए अनमोल धरोहर है। यहां अनेक बौद्ध विहार और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं मिली हैं।  मुख्यमंत्री ने बताया कि सिरपुर में बौद्धाचार्य नागार्जुन निवास करते थे और चीनी यात्री हृेनसांग सिरपुर आये थे। जिन्होंने भारतीय इतिहास को चीनी भाषा में लिखकर भगवान बुद्ध के शांति एवं भाईचारा के संदेश को दुनिया में फैलाया और भारतीय इतिहास को बचाकर रखा। आप लोग सिरपुर का यात्रा करें और सिरपुर का अध्ययन करें। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सिरपुर को टूरिज्म से जोड़ने को आग्रह किया वहां के नजदीक में एयरपोर्ट-हेलीपेड बनाने का भी आग्रह किया जिससे जापान के लोग दो दिन में भारत आकर जापान लौट सकें। हमारे जापानी लोगों के लिए समय बहुत बहुमूल्य होता है। चर्चा में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में अभी 27, 28, 29 दिसम्बर को रायपुर में आयोजित तीन दिन के अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य के संबंध में जानकारी दी। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जापान में भी पारम्परिक नृत्य और गाने की समृद्ध परम्परा है। लोग बहुत उत्साह के साथ इनके आयोजनों में हिस्सा लेते है। आप रूचि लेंगे तो हम जापानी और भारतीय लोक पारम्परिक नृत्य का आयोजन कर सकते हैं।

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जापान यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया

    मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने बाबूजी श्री नंदकुमार बघेल के नेतृत्व में मुलाकात की। जापान से आये पूज्य भन्ते शीन्दो कोन्दो ने जापानी भाषा में जापान की संस्कृति एवं वहां के लोगों के भारत के प्रति सद् विचारों की जानकारी दी। पूज्य भदन्त संघरत्न मानके ने भन्ते शीन्दो कोन्दो की बातों का हिन्दी अनुवाद मुख्यमंत्री को बताया। इस प्रतिनिधिमंडल में जापान से आये ताकाहिरो यामाशकी जापान ग्लोबल स्टेªटजी डेवलपमेंन्ट टीम के सदस्य हैं। उनके साथ सगुन लाल वर्मा, अधिवक्ता रामकृष्ण जांगड़े, विवेक वासनिक, रघु साहू एवं रजत गजबिये भी उपस्थित थे। 

 

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन 'क्रिसमस' की बधाई और शुभकामनाएं दी । बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके बताए दया, करुणा, प्रेम और सेवा के मूल्यों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया । उन्होंने सभी लोगों को केक खिलाकर क्रिसमस की खुशियां बांटी। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन क्रिसमस पूरी दुनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोगों को और विशेषकर बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए प्रभु यीशु से सुख, समृद्धि की कामना की। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर समाज के सभी वर्गों और प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, विधायक डॉ. श्रीमती रेणु जोगी और कुलदीप जुनेजा, नव निर्वाचित पार्षद एजाज ढेबर, बिशप राबर्ट अली, पादरी शमशेर सैमुअल, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष जान राजेश पाल, चर्च के सचिव आशीष सालोमन, कोषाध्यक्ष प्रमोद मसीही, महेंद्र छाबड़ा सहित मसीही युवा सभा, महिला सभा और संडे स्कूल के पदाधिकारी, मसीही समाज के सदस्य और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केथेड्रल कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में किया । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में बाइबल प्रकाशित की गई है और चर्च में समय-समय पर छत्तीसगढ़ी भजन भी गाए जाते हैं। चर्च द्वारा यह भी तय किया गया है कि वर्ष में एक रविवार को चर्च की पूरी आराधना छत्तीसगढ़ी में करेंगे । इस अवसर पर डीकन मर्कुश केजु सेवक श्री अब्राहम दास और वानी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को चर्च की ओर से स्मृति चिन्ह और विशेष बाइबिल भेंट की गई।

भूपेश बघेल ने कहा नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत विकास कार्यों पर जनता की मुहर, जाने पूरी खबर

भूपेश बघेल ने कहा नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत विकास कार्यों पर जनता की मुहर, जाने पूरी खबर

रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव में हुए मतदान के बाद कांग्रेस के एक वर्ष के विकास कार्यों पर मिली जीत जनता की मुहर है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही जनविकास कार्यों को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-रात मेहनत करती रही है। उक्त जीत का श्रेय पार्टी पदाधिकारी, कांग्रेस के मंत्री एवं कार्यकर्ताओं को जाता है। उक्ताशय की जानकारी राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी। बघेल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि क्रिसमस के पर्व पर वे प्रदेशवासियों को शुभ कामनाएं देते हैं साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृहनगर एवं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। दुर्ग में कांग्रेस को एक तरफा विजय मिली है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार धमतरी की जनता ने कांग्रेस पर अपना विश्वास व्यक्त कर नगर सरकार बनाने का मौका दिया है। यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक जीत है। 

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य उत्सव पर 27, 28, 29 को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी की नेत्री प्रियंका वाड्रा के आने की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष आनंद का क्षण है, जब पहली बार उसे आदिवासी नृत्य महोत्सव में मेजबानी करने का अवसर मिला है। पत्रकारवार्ता में एनआरसी बिल पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने उक्त बिल का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले का माता-पिता का रिकार्ड रहवासी के रूप में मांगना भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करने की अमान्य शर्त है। वे इसे छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करेंगे। 
महापौर कौन बनेगा के प्रश्न पर जवाब देते हुए बघेल ने कहा कि चुने हुए पार्षद ही महापौर का चुनाव करेंगे। उक्त चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में महापौर का चयन जीते हुए पार्षद करेंगे। 
कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन मोहन मरकाम ने कहा कि उक्त जीत के असली हकदार पार्टी के वे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत कर प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अपना अहम योगदान दिया है। पत्रकारवार्ता में नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, घनश्याम राजू तिवारी, संचार प्रमुख शैलेश नीतिन त्रिवेदी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, कांग्रेस कमेटी के महासचिव गिरीश देवांगन, पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक, प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला मौजूद थे।