नई दिल्ली। नाइजीरिया के समुद्री तट के पास एक वाणिज्यिक पोत से समुद्री डाकुओं द्वारा तीन दिसंबर को अपहृत किए गए 18 भारतीयों को छुड़ा लिया गया है। नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। समुद्री डाकुओं के समूह ने बोन्नी द्वीप के पास हांगकांग के झंडे वाले पोत से भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया था। नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, ''नाइजीरियाई नौसेना और पोत परिवहन कंपनी ने तीन दिसंबर को एमटी नेव कॉन्स्टोलेशन से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने की पुष्टि की है। उन्हें सुरक्षित छुड़ाने में योगदान देने वालों का शुक्रिया। मिशन ने भारतीयों के अपहरण का मामला नाइजीरियाई सरकार के सामने उठाया था। क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी 'एआरएक्स मैरीटाइम के अनुसार पोत पर समुद्री डाकुओं ने तीन दिसंबर को कब्जा कर लिया था और 18 भारतीयों समेत 19 लोगों का अपहरण कर लिया था।
महासमुंद। बागबाहरा में महिला प्रत्याशियों के पतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार पोटरपारा निवासी मदन देवांगन की पत्नी निर्मला देवांगन वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद पद की उम्मीदवार हैं। शनिवार सुबह सवा 11 बजे वह मंडीपारा के पास बने पोलिंग बूथ के सामने मतदाताओं से मतदान के लिए आग्रह कर रहा था। उसी समय परमानंद साहू और उनका पुत्र दीपक साहू वहां आए और चुनाव में पैसा बांट रहे हो कहकर पिटाई कर दी। वहीं डबरापारा निवासी परमानंद साहू ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गोदावरी साहू वार्ड नंबर 14 फुलवारीपारा में पार्षद प्रत्याशी हैं। वह मतदान करने के लिए जा रहा था। उसी समय मदन देवांगन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और कालर पकड़कर पिटाई कर दी।
दुर्ग | दुर्ग से रायपुर चलने वाली महानगरी बस सेवा में ड्राइवर और कंडक्टर की महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी निरंतर बढ़ती ही जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण आज गरीब नवाज बस क्रमांक CG04 E 3134 में देखने को मिला बस में बैठी महिलाओं ने भिलाई 3 में बस को रोककर ड्राइवर की पिटाई तक कर डाली और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गया मौके पर पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ ।
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना
कांकेर। पुरुष शिक्षक के नशे में धुत होकर शिक्षकों के स्कूल आने की शिकायतें अभी तक आती रही है। लेकिन, कोयलीबेड़ा के कोतुल बालक आश्रम की महिला शिक्षक मीरा देवी उसेंडी के नशे में धुत होकर स्कूल में पड़े रहने से स्कूल के बच्चों में इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसा देखने में कम ही मिलता है, जब कोई महिला शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल में पड़ी रहे।
भोपाल| मध्यप्रदेश शासन प्रशासान ने सीबीएसई मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए 15 जनवरी तक स्कूल में पढ़ाए जाने वाले किताबों की सूची डीईओ कार्यालय में जमा करने को कहा है। सरकार के इस आदेश को लेकर निजी स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। यह आदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव तोमर ने जारी किया है।
जगदलपुर। कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल चोआ दास गेंदले अपनी ड्यूटी खत्म कर गीदम रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देखा कि दो युवक महिलाओं का पर्स छीनकर भाग गए महिलाओं की आवाज सुनकर हेड कांस्टेबल गेंदले ने उनका दूर तक गाड़ी से पीछा किया और रेलवे फाटक के पास एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी ने पर्स और गाड़ी छोड़कर तेजी से भाग गया।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तगड़ी, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
नईदिल्ली । दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के किराड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अग्निशमन सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह आग बीती रात करीब 12:30 बजे लगी। उस समय लोग गोदाम में सो रहे थे। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और गंभीर रूप से झुलसे हुए तीन लोगों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर | प्रदेश के 151 नगरीय निकायो में 10 नगर निगम, 38 नगर परिषद एवं 103 नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को संपन्न हुए मतदान के लिए मतगणना 24 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। मतगणना के साथ-साथ परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।
मुंगेली। लौदा गांव में मामूली रुपए के विवाद में एक युवक की जान चली गई। महज दो हज़ार रुपए उधार के पैसे वापसी के तगादे के लेकर मुंहबोले मामा और भांजे के बीच कुछ विवाद ऐसा हुआ कि रक़म का तगादा करने वाले भांजे ने मामा को छूरे से गोद कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटनाक्रम ग्राम लौदा का है, जहां शाम सात बजे के आसपास मृतक ज्वाला टंडन और उसके भांजे सिकंदर के बीच विवाद हुआ। सिकंदर ने कुछ महिने पहले दो हज़ार उधार ज्वाला टंडन को दिए थे, सिकंदर लगातार पैसे वापस माँग रहा था,पर उसे रक़म वापस नहीं मिल रही थी। कल देर शाम फिर इसी बात पर विवाद हुआ और आवेश में आकर सिकंदर ने छूरे से हमला कर ज्वाला टंडन की हत्या कर दी। पथरिया पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
रायपुर। शनिवार को नगर निगम चुनाव में प्रार्थियां श्रीमती अंजलि विभार आयु 35 वर्ष पति राधेश्याम विभार निवासी सांई मंदिर गली के पास डब्ल्यूआरएस कालोनी खमराई के साथ आरोपी केदार सोना, गोवर्धन नायक, जय क्षत्री जयकिशोर निवासी डब्ल्यूआरएस कालोनी ने घर के भीतर घुसकर जबरिया गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्याशी के समर्थन में हुए झगड़े के चलते उक्त विवाद के कारण आरोपियों ने मतदान तिथि के दिन ही प्रार्थिया को निपटाने की धमकी दी थी उक्त मामले में खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं पुलिस एक्ट 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा। शहर सरकार के पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद हो गया है। चौक-चौराहों में हार और जीत को लेकर बहस छिड़ गई है। वहीं प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर सट्टा बाजार गर्म हो गया है। खासकर महापौर के दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के हार-जीत पर गुपचुप तरीके से दांव लगने लगा है। कांगस के प्रत्याशियों का रेट कम चल रहा। इसका मतलब है कि ज्यादातर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद सट्टा बाजार में है। कुछ ऐसे भी वार्ड हैं जहां भाजपा प्रत्याशी का रेट कम चल रहा।
एचडीएफसी एर्गो ने छत्तीसगढ़ में रबी सीजन के लिये किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की
जांजगीर चांपा । निजी क्षेत्र में भारत की तीसरी सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता एचडीएफ सी एर्गो जनरल इंश्योऱेंस कंपनी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना (पीएमएफ बीवाय) लागू करने के लिये अधिकृत किया गया है। यह बीमा योजना जशपुर, बलरामपुर, जांजगिर-चम्पाी, मुंगेली और कबीरधाम जिलों में कर्जदार और गैर-कर्जदार किसानों के लिये रबी सीजन 2019 के लिये उपलब्धा कराई जायेगी। इस स्की म को छत्तीगसगढ़ सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अधिसूचित फसलों के लिये इन जिलों में लागू किया जायेगा। नीचे की तालिका में फसलों और कवर प्राप्तै करने की अंतिम तारीख के बारे में उल्लेंखित किया गया है।



















