बेमेतरा । नगरीय निकाय चुनाव के तहत बेमेतरा नगर पालिका में आज भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने यहां 12 वार्डों में कामयाबी हासिल की है। जबकि कांग्रेस 8 और 1 वार्ड में अन्य को जीत मिली है।
15 में से 10 वार्डो में कांग्रेस ने किया कब्जा, 02 पर भाजपा, 03 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते
दुर्ग | दुर्ग जिले के उतई नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है. यहां 15 वार्डों में से 9 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं महज 2 सीट पर ही भाजपा को संतोष करना पड़ा जबकि निर्दलीयों ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है।
कोंडागांव। केशकाल घाट के पहुंचने से पहले यात्रियों से भरा हुआ दुबे ट्रेव्लस की बस सड़क के किनारे पलट गई। बस पलटने से 05 यात्री घायल हो गये हैं। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। दुर्घटना केशकाल घाट से पहले होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ी जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबे ट्रेव्लस की बस बैलाडीला से दुर्ग जा रही थी इसी बीच केशकाल घाटी से पहले बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। बस में सवार 40 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे, जिसमें से 05 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। उक्त बस कई बार रास्ते में खराब हुई और बस के लाईट की रोशनी भी कमजोर थी। जिसके कारण दुर्घटना होना माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडेक्टर फरार हो गये।
कवधा। कवर्धा नगरी निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस का अध्यक्ष नगर पालिका का होगा इस चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीट प्राप्त की वहीं भाजपा 6 सीट और निर्दलीय 2 सीट
विभाग ने शासन को भेजा है 18 हजार कव्हर के लिए मांगपत्र
मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के दीनदयाल वार्ड क्रमांक 22 की मतगणना में विवाद की खबरें आ रही हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार वाधवा 4 वोटों से आगे हैं और इस वार्ड की मतगणना खत्म हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण जैन के समर्थकों का आरोप है कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है, इसलिए पुनर्मतगणना की मांग कर रहे हैं। इस बात को लेकर हंगामें का माहौल है।
भिलाईनगर। धमधा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार ढीमर को नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के द्वारा 6 साल के लिए कांँग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया। महामंत्री नीलेश चौबे ने जानकारी दी कि, नगर पंचायत के चुनाव में पार्षद प्रत्याशी हिम्मत ढीमर, सुनीता गुप्ता, कलीम मोहम्मद और राजीव गुप्ता के खिलाफ प्रचार करने और पार्टी विरोधी कार्य करने पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष राणा की अनुशंसा पर जिला कांँग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा रामकुमार ढीमर को पार्टी से निष्काषित किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत के चुनाव में काँंग्रेस प्रत्याशी को हराने का लगातार प्रयास किया गया। पदाधिकारियों के द्वारा समझाइस के बावजूद उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुँचाने का कार्य किया
मामला फाफाडीह चौक का
रायपुर । निगमों के शुरुआती रूझान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि करीब आधा दर्जन निगमों में कांग्रेस की बढ़त जरूर है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीन निगमों को छोड़ बाकी जगहों पर फासला बिल्कुल करीब का है। सबसे चौकाने वाला रूझान रायपुर नगर निगम का आ रहा है। महापौर प्रमोद दुबे भी पीछे चल रहे हैं। ये बड़ा उलटफेर करने वाला रूझान बताया जा रहा है।
नई दिल्ली. जेल में अपने कर्मों की सजा काट रहे बाबा राम रहीम के लिए सोमवार का दिन एक अच्छी खबर ले कर आया. अच्छी खबर ये कि जब उसे जेल के प्रहरी ने बताया कि उससे मिलने हनीप्रीत जेल आई है.
रायपुर। घर के बाहर गंदा पानी फेकने निकली लड़की को जबरन घर के अंदर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद निवासी पिता 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 14 वर्ष 9 दिसंबर को घर के बाहर गंदा पानी फेकने निकली थी तभी सतीश यादव ग्राम सण्डी मंदिर हसौद निवासी ने लड़की को जबरन हाथ-बाह पकड़कर खिचकर पड़ोस में रहने वाले भूपेन्द्र नामक युवक के घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस घटना की सूचना लड़की ने घर वालों को दिया,उसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में लिखवाई गई है।
गुंडरदेही। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उठाईगिरी लेडी गैंग की 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महाराष्ट्र से तीनों महिलाएं हैं. उठाईगिरी लेडी गैंग की महिलाओं ने गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकोसा गांव के बस स्टैंड में 1 लाख 30 हजार रुपये की उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था. गुंडरदेही पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी व चेक बरामद कर लिया है| मिली जानकारी के मुताबिक बस सुपरवाइजर व पुलिस की तत्परता से आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी मिली है| उठाईगिरी लेडी गैंग की महिलाएं बस में यात्रा कर स्थान बदल-बदलकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे पूर्व में भी ये लेडी गैंग दुर्ग जिले के छावनी व खुर्सीपार क्षेत्र में उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस के अधिकारियो ने आम लोगो से अपील किया की ऐसे किसी के झांसे में न आये सुरछित रहे सतर्क रहे।
रायपुर। नगर निगम रायपुर के ताजा रुझान-



















