CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर: रायपुर-दुर्ग लोकल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बड़ी खबर: रायपुर-दुर्ग लोकल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रायपुर, रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया। रायपुर-दुर्ग लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोकल ट्रेन को 15 मिनट देरी से रवाना किया गया। 

CG News: भाजपा पार्षद के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

CG News: भाजपा पार्षद के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

महासमुन्द । नगरपंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद व निर्दलीय पार्षद ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज शनिवार को कांग्रेस में प्रवेश किया। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने पार्षद साहू व सेन का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को नगरपंचायत तुमगांव के पार्षद शैलेंद्र सेन व गजेंद्र साहू संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान अमन चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, तोषण कन्नौजे, हितेश साहू व मानिक साहू मौजूद थे। इसी तरह आज शनिवार को ग्राम कांपा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गणेश बंजारे, रूपेश बंजारे, दिनेश बंजारे, कृष्णा, लोकेश्वर महिलांग, भोला बंजारे, रोहित, गुलाब बघेल, जदीश मांडले, चुन्नी धृतलहरे, हेमंत कुर्रे, सीताराम विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश भारती, विशेषर गायकवाड़, राजकुमार गायकवाड़, सन्नी टंडन, धर्मेंद्र महिलांग सहित सोमी टंडन, मानबाई कुर्रे, शकीला बानो, कुमारी बाई कुर्रे, कल्याणी दुबे, कौशिल्या गायकवाड़ ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों का संसदीय सचिव चंद्राकर ने गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर अनुसुईया अग्रवाल  समेत इन साहित्यकारों-भाषाविदों को करेंगे सम्मानित

संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर अनुसुईया अग्रवाल समेत इन साहित्यकारों-भाषाविदों को करेंगे सम्मानित

रायपुर, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 28 नवम्बर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 19 साहित्यकारों-भाषाविदों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभागार में सवेरे 9 बजे से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल कुमार भतपहरी ने बताया कि कार्यक्रम में जिन साहित्यकारों-भाषाविदों को सम्मानित किया जाएगा उनमें रायगढ़ के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बिहारी लाल साहू, नवापारा खैजा के सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री हर प्रसाद निडर, शासकीय महाविद्यालय महासमुंद की प्राध्यापक डॉ. अनुसुईया अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं चंदैनी गोंदा के उद्घोषक डॉ. सुरेश देशमुख, मगरलोड के वरिष्ठ साहित्यकार श्री पुनूराम साहू, दुर्ग के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व बैंक प्रबंधक श्री अरूण निगम, कुडुख, सादरी एवं हिन्दी कविता और कहानी लेखक एवं सहायक प्राध्यापक जशपुर डॉ. कुसुम माधुरी टोप्पो, दुर्ग के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार श्री गिरवरदास मानिकपुरी, रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार तथा नगरीय प्रशासन संचालनालय में निज सचिव श्री रमेश विश्वहार, महासमुन्द के पूर्व सहायक पशु चिकित्सा परिक्षेत्राधिकारी श्री बंधु राजेश्वर खरे, वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी उद्घोषक एवं कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी रायपुर के श्री श्याम वर्मा, रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार पहट पत्रिका श्री गुलाल वर्मा, हरिभूमि चौपाल के सम्पादक डॉ. दीनदयाल साहू दुर्ग, न्यूज 24 म.प्र-छ.ग. के सम्पादकीय सलाहकार श्री संदीप अखिल रायपुर, न्यूज 36 वेब चैनल के सम्पादक श्री नवीन देवांगन बिलासपुर, बिलासपुर की वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री लता राठौर, सरगुजिहा भाषा की पत्रिका के प्रकाशक एवं सेवानिवृत्त बैक अधिकारी अंबिकापुर डॉ. सुधीर पाठक, गोंडी भाषा की साहित्यकार सुश्री जयमति कश्यप कोण्डागांव और रायपुर की वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी उद्घोषिका श्रीमती तृप्ति सोनी शामिल हैं।

 

छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद में अशासकीय सदस्यों का हुआ मनोनयन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद में अशासकीय सदस्यों का हुआ मनोनयन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

रायपुर, आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन संबंधी संस्कृति विभाग की अधिसूचना दिनांक 27 अक्टूबर 2020 की कंडिका तीन के बिंदु क्रमांक 31 में प्रावधान अनुसार छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के लिए निम्नानुसार अशासकीय सदस्यों को मनोनीत किया गया है|
देखें आदेश की कॉपी
 

बड़ी खबर रायपुर: पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रोफेसर की हुई बहस

बड़ी खबर रायपुर: पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रोफेसर की हुई बहस

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार से एक प्रोफेसर ने बदसलूकी की है। मामला इस कदर बिगड़ा कि अब शिकायत थाने पहुंची है। मुजगहन थाने की पुलिस इस मामले में जांच के बाद प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज कर सकती है। घटना की जानकारी रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल तक भी पहुंची है। दो दिन पहले हुई इस घटना के बाद अब यूनिवर्सिटी कैंपस में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


पूरा विवाद डिप्टी रजिस्ट्रार सौरभ शर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल के बीच हुआ। दरअसल, नवंबर के इस महीने में खंडेलवाल की जॉइनिंग से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाना था। कुछ प्रक्रियाओं की कमी के चलते डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने कर्मचारियों को फाइल पूरी करने को कहा था। इस फाइल को पास होता न देख खंडेलवाल के सब्र का बांध टूट गया और वह गालियां देते हुए शर्मा के केबिन में जा घुसे।


खंडेलवाल ने गालियां देते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से कहा कि तू CGPSC से आया है तो खुद को बहुत होशियार समझता है। मेरी फाइल में तेरा इंट्रेस्ट है क्या। तब सौरभ शर्मा ने बताया कि फाइल नियमों के तहत ही पास होगी। प्रक्रियाएं पूरा करने के लिए कर्मचारियों से कहा है, इसके बाद ही आगे बढ़ेगी। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। शर्मा की शिकायत के मुताबिक जबरदस्ती नियमों का उल्लंघन करते हुए खंडेलवाल फाइल आगे बढ़ाने का दबाव बना रहे थे।

CG NEWS: आदम खोर तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद,एक महीने पहले महिला का किया था शिकार

CG NEWS: आदम खोर तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद,एक महीने पहले महिला का किया था शिकार

गरियाबंद: गरियाबंद जिले में एक आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इस तेंदुए ने इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में काफी आतंक मचाया था। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान और नाराज थे। एक महीने पहले इस इलाके में एक महिला का तेंदुए ने किया शिकार किया था। इसके अलावा बच्ची समेत 2 लोगों का भी इसी तेंदुए ने शिकार किया। वन विभाग ने टीम ने तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा के जंगल का है।दरअसल, पिछले कुछ महीनों में महिला और बच्ची का शिकार तेंदुए ने किया था। जिसके बाद से ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर थी। टीम ने गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा ,बम्हनी और कुचैना के जंगल में पिंजरा लगाया था। इस बीच शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे तेंदुए काजनसरा में लगे पिंजरे में आकर फंस गया। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। तब टीम मौके पर पहुंची। बाद में पिंजरे को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्वे क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

 

 

CG NEWS: नशीली दवाई बेचने वाले को कोर्ट ने दी ये सजा..............

CG NEWS: नशीली दवाई बेचने वाले को कोर्ट ने दी ये सजा..............

रायपुर: रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में नशीली दवा बेचते पकड़ाए लोगों पर न्यायालय ने 10 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस विनोद भारत ने बताया, 5 दिसम्बर 2019 को पुलिस ने रजबंधा मैदान से मो. साजिद और सूरज सोनी से भारी मात्रा में नशीले दवा का जखीरा जब्त किया था, जिसमें टेबलेट और सीरप शामिल है।

भारत ने बताया, पुलिस पूछताक्ष में आरोपियों ने उपरोक्त दवा राजेश अग्रवाल की तिरूपति फार्मा से दुर्ग के चौहान मेडिकल और अन्य लोगों को सप्लाई हो्ने की बात स्वीकारी थी। मुख्य रूप से सूरज ही दवा को खपाने का कार्य करता था।

एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी सूरज को 10 वर्ष की कैद, 1 लाख रुपए का जुर्माना, मो. साजिद को 4 वर्ष की कैद, 25000 रुपए का जुर्माना, राजेश अग्रवाल और अजय चौहान को 6-6 माह की कैद व 10-10 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया है।

BIG BREAKING: स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग विभाग ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING: स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर: राज्य सरकार ने स्कूलों के नियमित रुप से पूरी उपस्थिति के साथ खोले जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों कैबिनेट ने इसे लेकर मंज़ूरी दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है ..राज्य के शासकीय/नीजि विद्यालयों की कक्षाएँ संपूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण उपस्थिति के साथ नियमित रुप से संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

RAIPUR NEWS: अपने ही दोस्त को युवकों ने मारा चाक़ू....

RAIPUR NEWS: अपने ही दोस्त को युवकों ने मारा चाक़ू....

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी का मामल सामने आया है, जिसमे युवकों में अपने ही दोस्त पर चाक़ू से हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के डीमार्ट के पास का है। पराग बरछा और उसके तीन दोस्तों ने अजय तम्बोली को चाकू मारा है। जिसके बाद अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे तुंरत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डीडीनगर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को ढूंढ रही है।

लव, सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया, 4 दिन पहले दुष्कर्म किया, घरवालों राजी नहीं हुए तो छोड़कर भागा

लव, सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया, 4 दिन पहले दुष्कर्म किया, घरवालों राजी नहीं हुए तो छोड़कर भागा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है , जहाँ एक युवक को युवती से प्यार हो गया। 3 साल तक आई लव यू कह कर उसके चक्कर लगाता रहा। युवती ने हां कहा तो 4 दिन पहले उसे शादी का झांसा दे घर से भगा ले गया। सारी रात बगीचे में रखा और दुष्कर्म करता रहा। अगले दिन लड़की को लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती को रास्ते में छोड़ कर भाग निकला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, सक्ती निवासी एक युवती की करीब दो-तीन साल से ग्राम कटौद निवासी नितीश सिदार से पहचान हुई। नितीश उसके पीछे चक्कर लगाता और कहता कि वह युवती से प्यार करता है। उससे शादी करना चाहता है। बार-बार प्यार का इजहार करता। युवती उसकी बातों में आ गई। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। आरोप है कि 23 नवंबर की रात करीब 2 बजे नितीश युवती के घर पहुंचा और बोला कि शादी करना चाहता हूं।


आरोपी को उसके परिजनों ने घर से भी भगाया
युवती को अपने घर ले जाने की बात कह कर बाइक से ले भागा। आरोप है कि ग्राम कटौद पहुंचने से पहले युवती को भाठापारा के बगीचा में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। नितीश ने रात भर युवती को वहीं रखा। अगले दिन सुबह अपने घर ले गया। वहां उसके माता-पिता ने दोनों के रिश्तों से इनकार कर दिया और नितीश को भी घर से भगा दिया। इस पर नितीश घर से बाहर निकला और बाइक स्टार्ट कर युवती को छोड़ कर भाग निकला।


पुलिस ने 20 घंटे बाद अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया
युवती किसी तरह घर पहुंची और अगले दिन 25 नवंबर को डभरा थाने पहुंच कर FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने बयान लेने के बाद युवती का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश शुरू की और करीब 20 घंटे बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

CG BREAKING: नकाबपोश बदमाशो ने क्लास में घुसकर छात्रों को पीटा, 2 के सिर फूटे, 2 का हाथ फ्रैक्चर

CG BREAKING: नकाबपोश बदमाशो ने क्लास में घुसकर छात्रों को पीटा, 2 के सिर फूटे, 2 का हाथ फ्रैक्चर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक शासकीय अंग्रेजी स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गया जब भिलाई से पहुंचे कुछ अराजक तत्वों ने गुरुवार को जमकर बवाल किया। 20-25 की संख्या में नकाबपोश लड़कों ने स्कूल में जाते ही गाली गलौज शुरू कर दी। क्लास रूम में घुसकर पढ़ाई कर रहे बच्चों मार-मारकर बाहर खदेड़ने लगे। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल का माहौल तनावपूर्ण है। स्कूल प्रबंधन ने स्मृति नगर चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

खम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी राकेश धनकर ने बताया कि यह झगड़ा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम स्कूल के 11वीं क्लास के बच्चों के बीच शुरू हुआ है। 17 नवंबर को इनके बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुवार दोपहर स्कूल के दो लड़के सुपेला फरीद नगर से 20-25 गुंडे किस्म के लड़कों को लेकर स्कूल पहुंचा था। यहां उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में दो लड़कों का सिर फूट गया है। दो लड़कों के हाथ में फ्रैक्चर है। उनका इलाज किया जा रहा है। यह घटना काफी निंदनीय है।

बच्चों ने दिखाई एकता की शक्ति
मारपीट कर रहे लड़कों को स्कूल के छात्रों ने मिलकर खदेड़ा। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख सूचना मिलने पर स्कूल जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत की थी कि कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ वीडियो मिले हैं। उनके आधार पर और लोगों से पूछताछ करके असामाजिक तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

महिला ने चौकी स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप
17 नवंबर को झगड़े के बाद एक छात्र की मां जानबाई बंजारे शिकायत लेकर 19 नवंबर की शाम स्मृति नगर चौकी पहुंची थी। यहां उसने शिकायत दर्ज करने की बात कही तो यहां के स्टाफ ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि चौकी में मौजूद सैयद नाम के सिपाही ने उससे कहा कि मिठाई खिलाओ, पैसा दो, पैसा नहीं है तो मेरे साथ घूमने चलो। यह सुनकर महिला वहां से चली गई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और चौकी प्रभारी से की, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मामले में जांच कर की जाएगी कार्रवाई
दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। यह हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाबालिग बच्चों का झगड़ा है। परिजन ने जो आरोप लगाया है, वह गंभीर है। इसकी भी जांच की जाएगी। अगर इसमें सच्चाई मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: सोता रहा परिवार, ट्रेन से 15 लाख के जेवर पार

CG NEWS: सोता रहा परिवार, ट्रेन से 15 लाख के जेवर पार

रायगढ़: दो लोगों ने हावड़ा–मुंबई मेल में राउरकेला के रहने वाले परिवार को चपत लगा दी। मुंबई मेल से राउरकेला का रहने वाला परिवार रायपुर जाने बैठा था और रायगढ़ आते तक में ही 15 लाख रुपए के जेवर से भरा बैग पार हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर की रात को राउरकेला से अशोक अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ हावड़ा–मुंबई मेल के ए–2 में सफर करने बैठे थे। ट्रेन में सीट पर आने के बाद ये परिवार अपना सामान सेटल कर सो गया और जब खरसिया के आसपास परिवार के लोगों की नींद खुली तो एक बैग ट्रेन की सीट के नीचे से गायब मिला।


पार हुए बैग में थे सोने–डायमंड के जेवर
मुंबई जाने वाली मेल एक्सप्रेस में दो लोग कोलकाता से रायपुर जाने के लिए पहले से ही उसी ए–2 में सफर कर रहे थे। इनलोगों ने काले रंग के बैग को अपने साथ रायगढ़ स्टेशन पर उतार लिया। इन दोनों की गतिविधि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हुई है। रेलवे चार्ट के अनुसार इन दोनों को मेल से ही रायपुर जाना था और इनका नाम दिनेश और मनोज सामने आया है। जो बैग पार किया गया उसमें सोने और डायमंड के लगभग 15 लाख रुपए के जेवर थे।


रेलवे स्टेशन पर जिन दो लोगों को सीसीटीवी में स्पॉट किया गया है उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पीड़ित परिवार का काले रंग का बैग दिखाई दे रहा है। ये दोनों शातिर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह उतर गया और सामने प्लेटफार्म पर खड़ी जनशताब्दी ट्रेन पकड़कर रायगढ़ से निकल गए इसकी आशंका है,जबकि इनकी टिकट मेल में रायपुर तक की थी।


राउरकेला से रायगढ़ आते तक में पार हो गए जेवर रखे बैग की वारदात की रिपोर्ट रायपुर स्टेशन पर पीड़ित परिवार ने जीआरपी में दर्ज कराई है जहां से शून्य पर कायमी कर मामला रायगढ़ भेजा गया है। इधर पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी से बदमाशों की तस्वीर साझा की है।

 CG NEWS : नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 20 डिब्बे डिरेल...

CG NEWS : नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 20 डिब्बे डिरेल...

दंतेवाड़ा : नक्सलियों ने 26 नवंबर की रात जमकर उत्पात मचाया। बचेली से विशाखापटनम की ओर लौह अयस्क लेकर जा रही मालगाड़ी नक्सलियों को बेपटरी कर दिया। मालगाड़ी के तीन इंजन और बीस वैगन बेपटरी हो गये है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे दर्जनों की संख्या में हथियार बंद भांसी और बचेली के बीच रेल्वे ट्रेक पर पहुँचे और पटरी उखाड़ दी। इसी बीच मालगाड़ी ट्रेक से गुजरी और डिरेल हो गई। नक्सलियो ने घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य इंजन में एक बैनर में टंगा है जिमसें भारत बंद का आह्वान किया गया है। घटना की जिम्मीदारी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। रेल लाइन क्लियर करवाने रेल कर्मचारी और सुरक्षा बल घटना स्थल पहुँच गये है।

 

 

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। घटना 26 नवंबर शाम की है। कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि कुछ लोग गाद लेकर लमेर से कोटा की ओर आ रहे थे। लमेर के पास ट्रैक्टर की ट्राली का बेयरिंग टूट गया। इससे चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर सामान लेने गया था। इसी बीच लमेर निवासी दिनेश कुमार यादव 35 वर्ष अपने काम के बाद घर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को ट्राली नजर नहीं आई। बाइक सवार युवक ट्राली से टकरा गया। मृतक की पहचान के बाद उसके घर में इसकी सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर घटना की जानकारी होने के बाद ट्रैक्टर का चालक वहां लौटकर नहीं आया। पुलिस ट्राली के नंबर से उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

CG BREAKING: नामी व्यवसायी के घर व दफ्तर पर इनकम टैक्स की रैड

CG BREAKING: नामी व्यवसायी के घर व दफ्तर पर इनकम टैक्स की रैड

रायगढ़। कोतरारोड निवासी शहर के नामी व्यवसायी सुभाष अग्रवाल पर इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी। आपके बता दें कि सुभाष अग्रवाल कोयले से संबंधित व्यवसाय करते हैं और शहर के कोतरारोड स्थित रुकमणी बिहार कॉलोनी में सपरिवार निवास करते हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम की छापेमारी कर रही है। साथ ही तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो इनकम टैक्स की टीम को बड़े पैमाने में बेनामी संपत्ति की सूचना मिली थी । जिसके तहत उनके ने यह कार्रवाई की गई हैं ।

बड़ी खबर रायपुर: हड़ताल में रहेंगे रेजिडेंट डॉक्टर, बंद रहेंगे ओपीडी

बड़ी खबर रायपुर: हड़ताल में रहेंगे रेजिडेंट डॉक्टर, बंद रहेंगे ओपीडी

रायपुर: मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिये होने वाली नीट परीक्षाओं व काउंसलिंग तथा कोर्ट के स्टे के कारण लगातार सत्र शुरू होने में देर के चलते देश समेत प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार को ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल करेंगे। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन (forda) के बैनर तले आयोजित हडताल में प्रदेश के लगभग 400 डॉक्टरों समेत देश भर के 10,000 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ओपीडी सेवाओ को पूरी तरह बन्द रखा गया है। ओपीडी बन्द होने से प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर व जगदलपुर के मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कल शुक्रवार की रात केंडल मार्च भी निकाला था।


मेडिकल में एमबीबीएस करने के बाद छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिये उस विषय मे पीजी करनी पड़ती है। पीजी के लिए नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा क्वालिफाई करनी होती है। परीक्षा तिथि पहले 5 जनवरी तय की गई थी,जिसे आगे बढ़ा कर 18 अप्रैल कर दी गयी पर कोरोना के चलते तब भी कोरोना के चलते परीक्षा नही आयोजित की गई और 11 सितम्बर की तिथि तय की गई। 11 सितम्बर को परीक्षा संपन्न हुई तथा अक्टूबर माह में रिजल्ट घोषित किये गए। रिजल्ट घोषित होने के बाद नवम्बर माह से काउंसलिंग आयोजित की गई थी। काउंसलिंग के शुरुवात के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग में स्टे दे दिया। सुप्रीम कोर्ट में दीपावली के बाद सुनवाई की जानी थी पर अब शीतकालीन सत्र के बाद 5 जनवरी को सुनवाई होगी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचने के कारण 5 जनवरी 2022 को मामले की सुनवाई होनी है जिसके कारण सत्र पूरे एक साल पिछड़ गया है।


सत्र पिछड़ने से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है, जिसके पहले चरण में आज ओपीड़ी सेवाओ को बंद किया गया है। उसके बाद ऑपरेशन थियेटरों का रेजिडेंट डॉक्टर बहिष्कार करेंगे। माँगे नही माँगे जाने पर फिर इमरजेंसी सेवाओ का भी बहिष्कार रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण के विरोध में सरपंच की हत्या, नक्सलियों ने जेसीबी भी फूंका

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण के विरोध में सरपंच की हत्या, नक्सलियों ने जेसीबी भी फूंका

नारायणपुर: जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के विरोध में सरंपच की हत्या कर दी। वहीं निर्माण में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। कुकराझोर थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच बिजु सलाम की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सड़क निर्माण को प्रभावित करने जेसीबी मशीन को जला दिया और निर्माण कार्य बंद करने की सख्त चेतावनी दी। नक्सली घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरपंच का शव बरामद किया है।

कोरोना से जंग में बढ़ाएं एक कदम, जल्द से जल्द करवाएं टीकाकरण, देखें राजधानी रायपुर के टीकाकरण केंद्रों की सूची

कोरोना से जंग में बढ़ाएं एक कदम, जल्द से जल्द करवाएं टीकाकरण, देखें राजधानी रायपुर के टीकाकरण केंद्रों की सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 216 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8360 और कोविशिल्ड 26210 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पशुपालक को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पशुपालक को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार...

रायपुर : केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री परूषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और पशुपालन, डेयरी ,मत्स्यपालन मंत्रालय ने भारत में श्वेत क्रांति के जनक स्वर्गीय वर्गीज कुरियन की जन्म शताब्दी व राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुजरात के आनंद में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की पशुपालक माधुरी जंघेल और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

पशुपालन व पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय ने चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशुपालक माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी हैं। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी को तीन लाख रूपए का द्वितीय पुरस्कार मिला है। वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक माधुरी जंघेल को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में दो लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छात्राओं से अश्लील हरकत करता था टीचर, आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा..........

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छात्राओं से अश्लील हरकत करता था टीचर, आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा..........

हदरीबाजार: शासकीय बालक एंव कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में गुरुवार दोपहर को अचानक छात्रा छात्राओं के महिला पालक 10-12 की संख्या में एवं छात्र-छात्राएं प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे जहां पालकों एवं छात्राओं ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल के शिक्षक महेंद्र कश्यप के प्रति आरोप लगाते हुए कहा गया कि महेंद्र कश्यप शिक्षक हैं इसके बावजूद भी लड़कियों के ऊपर बुरी नजर डालते है उनसे गलत - गलत शब्दों में बात करते है हमेशा दुव्र्यवहार किया जाता है ऐसे आरोप लगाते हुए महेंद्र कश्यप के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही गई पालक,शिक्षकों व शाला समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच में चर्चा विमर्श पश्चात भी मामला नही सुलझा तब पालक महिला एवं छात्रऐं नारे बाजी करते हुऐ हरदी बाजार चौकी में जाकर महेंद्र कश्यप के खिलाफ कराई करने की मांग लेकर लिखित बयान दिऐ,तब जाकर उपनिरीक्षक तारनदास कोसले ने शिक्षक महेंद्र कश्यप के उपर 354 छेडखानी का मामला दर्ज कर लिया गया तब जाकर पालक महिला व छात्राऐं, सरपंच व जनपद सदस्य भी उपस्थित थे,जो कार्यवाही पशच्चात अपने घर वापस गये । वही शिक्षका समिति ने विघालय में शुक्रवार सुबह 12 बजे शाला समिति की बैठक में कठोर कार्यवाही करने की बात कही । संस्था के प्राचार्य बी एन दीवाकर ने उक्त घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को देने की बात कही है ।

छात्राएं बोलीं- नीयत शुरू से बुरी थी, पर अब हद हो गई
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। टीचर को स्कूल से हटाने को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं होती देख वे पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नीयत शुरू से ही उन पर बुरी थी। लोक-लाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन जब हद हो गई तो मजबूर होकर उन्हें परिजनों से शिकायत करनी पड़ी।

आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा रहे हैं तो ट्रांसफर कर दीजिए
इस संबंध में जब आरोपी टीचर से बात की गई तो उसने सारे आरोप झूठे बताए। कहा कि वे इतने सालों से पढ़ा रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपने बच्चों की तरह मानता है। सुबह से शाम तक का समय देता है। हमेशा हर बच्चे का खुद को गार्जियन समझता रहा। अब बच्चों ने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। टीचर ने कहा कि आरोप लगाया तो ट्रांसफर कर दीजिए।

DEO को दी गई जानकारी, होगी विभागीय कार्रवाई
स्कूल के प्राचार्य डीएन दिवाकर ने कहा कि शाला समिति की बैठक कर शिक्षक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक महेंद्र कश्यप साल 2007 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहा है। इतने लंबे अंतराल तक स्कूल में पदस्थ रहने के बाद जिस तरह से छात्राओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, यह एक गंभीर मसला है।

CG NEWS : बेमौसम बारिश ने किसानों पर ढाया कहर.....

CG NEWS : बेमौसम बारिश ने किसानों पर ढाया कहर.....

रायपुर: बीते दिनों प्रदेश ‌‌भर में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌हुये बेमौसम बारिश ने किसानों पर कहर ढा दिया है । अच्छी फसल का आस संजोये किसान साॅसत् में आ गये हैं। इस बारिश की वजह से नुकसान हुये फसल की क्षतिपूर्ति की मांग उठने लगी है। समितियों के माध्यम से फसल की बीमा करने वाले कंपनी के पिछले रव्वैये को‌ देखते हुये किसान इस बार भी क्षतिपूर्ति राशि मिल पाने को ले सशंकित हैं । किसानों ने शासन से सर्वे करवा बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी है ।


ज्ञातव्य हो कि वर्तमान कृषि वर्ष में पहले खरीफ फसल के लिये सामयिक वर्षा न होने से किसान अकाल को ले आशंकित थे। देर से सही पर अच्छी बरसात होने से अच्छी फसल होने की संभावना को‌ ले किसान खुश थे पर फसल पकने के समय हुये कीट प्रकोप से फसल को कुछ नुकसान पहुंचा था जिसे कि किसानों ने अनदेखी कर दिया था पर फसल कटाई के‌ दौरान हुये‌ बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया है ।पूरे प्रदेश में कमोबेश कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश हुयी है । अधिक बारिश वाले ग्रामों की बात तो दूर कम बारिश वाले ग्रामों के धारी वाले खेतों में पानी भर गया है । खड़ी फसल गिर चुका है 


खेतों में रखे करपा व‌ बोझा पानी भरे खेतों में डूब गये हैं तो जिन खेतों में पानी नहीं भरा ‌‌है उन खेतों के भी गीला होने‌‌ के कारण बोझा करपा पर बारिश का कहर बरपा है । किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है कि खेतों के गीले होने के कारण हार्वेस्टर से कटाई नहीं हो पा रहा व धान के खड़े पौधों के गिर जाने से हार्वेस्टर से कटाई तकरीबन दुगना पड़ेगा । करपा व‌ बोझा को उठाने ‌‌मे काफी धान झरेगा जो कि किसानों का नुकसान होने के साथ-साथ धान की गुणवत्ता प्रभावित होने से शासन द्वारा भी समर्थन मूल्य में धान खरीदने आनाकानी की जावेगी तो धान को समर्थन मूल्य पर न खरीदने वाले व्यापारी और औने-पौने दाम में बेचने किसानों को मजबूर करेंगे। खलिहान में मिसाई के बाद रखें धान की‌ गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ जमीन के संपर्क में रहे धान के अंकुरित हो जाने की भी जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि यह भी किसानों को नुकसानी ही देगा। उन्होंने कहा है कि बीते वर्षों में फसल बीमा कराने वाले किसानों का क्षतिपूर्ति के मामले में अनुभव सुखद नहीं रहा है और इसी कारण फसल नुकसानी उठा रहे किसान क्षतिपूर्ति मिलने के प्रति आशंकित हैं । उन्होंने प्रदेश शासन से व्यापक किसान हित में बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने प्रभावी पहल व व्यवस्था की मांग की है।
 

CG BREAKING: फर्जी पत्रकार ने लगाया पंचायत को चूना, गिरफ्तार

CG BREAKING: फर्जी पत्रकार ने लगाया पंचायत को चूना, गिरफ्तार

राजनांदगांव: ग्राम पंचयत को करीब 5 लाख का चूना लगाने वाले फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 26 अक्टूबर को कोकपुर ग्राम पंचायत के सरपंच ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया था। वहीं वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक तिवारी नामक युवक 26 अक्टूबर को कोकपुर ग्राम पंचायत के सरपंच से मिलने गया था। उसने खुद को एक चैनल का संवाददाता बताते हुए ग्राम सरपंच का इंटरव्यू लिया। इसके बाद कोराना काल में स्वच्छता, पंचायत के कार्य विकास कार्य के लिए शासन से राशि की मांग करने के लिए न्यूज दिखाने की बात कहकर सरपंच से तीन हजार का चेक मांगा।

आरोपी ने गोविंदा ढोले को अपना बॉस बताते हुए 1 हजार का एक और चेक माँगा। इसके बाद आरोपी ने 1 हजार वाले चेक में 30 हजार बढ़ाकर क्रमश: 5 लाख 3 हजार और 31 हजार रूपए का आहरण कर कर लिया। सरपंच को धोखाधड़ी की जानकारी लगते ही थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने दिया झटका, ख़ारिज की अंतरिम राहत की मांग

जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने दिया झटका, ख़ारिज की अंतरिम राहत की मांग

बिलासपुर: निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को झटका देते हुए हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत की मांग को ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट ने राज्य शासन से 2 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।


ज्ञातव्य है कि जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग दो याचिकाएं दायर की है। अधिवक्ता आशुतोष पांडेय की ओर से दायर इन याचिकाओं में रायपुर में दर्ज राजद्रोह के साथ ही भिलाई में भयादोहन के मामले में की गई एफआईआर को चुनौती दी गई है।


इससे पहले 26 अगस्त गुरुवार को निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिंह को जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया था।

CG BREAKING: ठेकेदार के घर आयकर विभाग का छापा

CG BREAKING: ठेकेदार के घर आयकर विभाग का छापा

रायपुर: आयकर चोरी के मामले में आयकर विभाग ने राजधानी के ठेकेदार के घर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल के आवास और ऑफिस पर छापा मारा है। आयकर की टीम ने सुबह 4 बजे निवास पर दबिश दी। टीम ने दस्तावेज व कंप्यूटर अपने कब्जे में लिया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में टीम ने दबिश देकर विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर 102 में रहने वाले रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल के घर और आफिस में रेड मारी है। आयकर के 10 अधिकारियों की टीम दस्तावेजो और कम्प्यूटर, लेपटॉप की जांच कर रही है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: महिला सहकर्मी को वेतन बढ़ाने का लालच देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: महिला सहकर्मी को वेतन बढ़ाने का लालच देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: सुपेला टीआई ने बताया कि आरोपी कौशल भारती गुरुनानक नगर भिलाई में रहता है। वह मौर्या टॉकीज चौराहा के पास स्थित एक कंपनी में मैनेजर है। उसकी संस्था अलग-अलग बैंकों से टाई अप करके जरूरतमंद को पर्सनल लोन दिलाने का काम करती है। आरोपी ने साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को 27 अक्टूबर को क्लाइंट से मीटिंग होने की बात कहकर होटल में बुलाया। महिला सहकर्मी जब होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसका वेतन को बढ़ाने का लालच दिया। आरोप है कि उसके बाद मैनेजर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मैनेजर ने कई बार महिला को धमकी देकर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उसकी बात मानने से मना किया तो आरोपी ने उसे दफ्तर में बदनाम करने की कोशिश की। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।