CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर, अब इन्हें नहीं कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर, अब इन्हें नहीं कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल में आंशिक संशोधन करते हुए यात्रियों को रियायत दी है। अब रेल और विमान से यात्रा करके छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले ऐसे लोग जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगावा चुकी है और उनके पास प्रमाणपत्र है तो उन्हें अब आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं होगा। 

कल मुख्यमंत्री बघेल करेंगे इस जिले के चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस

कल मुख्यमंत्री बघेल करेंगे इस जिले के चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल 23 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11 बजे राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 36 लाख की राशि वापस करेंगे। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी से प्राप्त की गई है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का पता लगाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 300 कंपनियों का विवरण तैयार किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय को भेजा गया है। जिसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम घोटिया में चिटफण्ड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की कुल 9.72 एकड़ भूमि को कुर्की करने अंतःकालीन आदेश पारित कर विशेष न्यायालय (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को अंतिम आदेश के लिए प्रस्तुत किया गया है। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी से 2 करोड़ 36 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं, इसे निवेशकों को वापस की जाएगी।
 

राजधनी के 8 कैफे में निगम ने जड़ा ताला, जाने क्या है वजह...

राजधनी के 8 कैफे में निगम ने जड़ा ताला, जाने क्या है वजह...

रायपुर, राजधानी के 8 कैफे में निगम की टीम ने ताला जड़ दिया । वीआईपी रोड क्षेत्र में फुण्डहर चौक के किनारे स्थित कैफे पर जोरदार कर्रवाही हुई। निगम की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर 8 दुकानदारों द्वारा दुकान का अवैध व्यवसायिक उपयोग किये जाने पर ताला जड़ा गया। इस दौरान तेलीबांधा पुलिस थाना बल भी उपस्थित था। कार्रवाई करते हुए दिया कैफे, एलएसडी कैफे, मोगली कैफे, मनोज कैफे, वे प्लस कैफे, द चाईज, मिनिस्ट्री कैफे, रमेश पान पैलेस को सील बंद किया गया है। इसके अलावा वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड परम्परा में गन्दगी होने की शिकायत लगातार आ रही थी, जिसे सही पाए जाने पर सम्बंधित होटल संचालक पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी गई है। 

छतीसगढ़ सरकार की आज मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णय को जानिये इन 27 बिन्दुओ में...

छतीसगढ़ सरकार की आज मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णय को जानिये इन 27 बिन्दुओ में...

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक लिए गए निर्णय कुछ इस प्रकार है जानिये 27 बिन्दुओ में-

1 आम जनता के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का निर्णय लिया गया। जिसके तहत डीजल में वेट पर दो प्रतिशत और पेट्रोल में वेट पर एक प्रतिशत कमी करने का निर्णय लिया गया। इससे राज्य सरकार को करीब एक हजार करोड़ रूपए की राजस्व की हानि होगी।
2 शिक्षाकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति के प्रावधान को शिथिल किया गया। जिसके तहत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय भर्ती नियमों में प्रावधानित 5 वर्ष के अनुभव को एक बार के लिए शिथिल करते हुए 3 वर्ष के अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। संविलियन हुए शिक्षाकर्मियों को जहां उनकी सेवा अवधि का लाभ मिलने से वे पदोन्नत हो सकेंगे वहीं बच्चों को उनके शिक्षकीय अनुभव का लाभ मिलेगा।
3 स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के शासकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षाएं संपूर्ण कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण उपस्थिति के साथ नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
4 समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग के लिए मंत्रि-मंडलीय उप समिति द्वारा प्रस्तुत संशोधनों और नवीन अनुशंसाओं के साथ विगत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की धान एवं मक्का उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग नीति को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में लागू करने का निर्णय लिया गया।
5 खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. को धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में प्रदत्त 14,700 करोड़ की शासकीय प्रत्याभूति का 31 अक्टूबर 2022 पुनर्वैधीकरण करने का निर्णय लिया गया।
6 धान उपार्जन वर्ष 2020-21 में सहकारी समितियों को धान उपार्जन में हुए नुकसान से बचाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु एकमुश्त क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
7 खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान में से सरप्लस (अतिशेष) धान की नीलामी के माध्यम से निराकरण हेतु मंत्रि-मण्डलीय उप समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का अनुसमर्थन किया गया।
8 खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कस्टम मिलिंग अनुबंध की बचत धान की मात्रा का निरस्तीकरण एवं उस पर प्रस्तावित पेनाल्टी को माफ करने का निर्णय लिया गया।
9 छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, दंत चिकित्सा महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय एवं फिजियोथेरैपी महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं सह प्राध्यापक के पदों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरे जाने एवं पदोन्नति नियमों में एक बार छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में संविदा में कार्यरत शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि को आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट देने तथा उन्हें सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक भी देेने का निर्णय लिया गया। बोनस अंकों की अधिकत्तम सीमा 10 अंकों तक होगी।
10 संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा विशेषज्ञ के पद पर पदोन्नति के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम-1988 में निर्धारित अर्हता अनुभव को केवल एक बार के लिए शिथिल करते हुए न्यूनतम अनुभव की अवधि को दो वर्ष करने का निर्णय लिया गया।
11 छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर चयन परीक्षा वर्ष 2021 के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के ऊंचाई एवं सीना के माप में दी गई छूट का अनुमोदन किया गया।
12 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए जारी प्रतीक्षा सूची की वैधता अवधि को एक बार के लिए शिथिल करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।
13 संविधान की 5वीं अनुसूची के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में रिक्त तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में किए गए प्रावधानों की समय-सीमा 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 तक करने का निर्णय लिया गया।
14 बस्तर एवं सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वालेे जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले के जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की उद्भूत रिक्तियों की भर्ती इन जिलों के स्थानीय निवासियों से करने के लिए गठित विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की कालावधि 31 दिसंबर 2021 में वृद्धि करते हुए 31 दिसंबर 2023 तक करने का निर्णय लिया गया।
15 सरगुजा एवं बस्तर संभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग स्तरीय पदों की विद्यमान एवं उद्भूत होने वाली रिक्तियों का चयन इन क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों से करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।
16 न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, प्रधानमंत्री वन-धन योजना, अन्य योजनाओं के अंतर्गत संग्रहित एवं प्रसंस्कृत वनोपज के व्यापार से हुई हानि की प्रतिपूर्ति तथा लाभांश के वितरण के संबंध में निर्णय लिया गया।
17 छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) द्वारा औद्योगिक प्रयोजन हेतु आपसी सहमति से निजी भूमि के क्रय नीति में संशोधन का अनुमोदन किया गया।
18 राज्य की औद्योगिक नीति 2001-06, 2004-09, 2009-14 में विद्युत शुल्क छूट से संबंधित प्रावधानों तथा इस संबंध में विभागों द्वारा जारी अधिसूचनाओं की विसंगतियों के निराकरण का निर्णय लिया गया।
19 छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम (संशोधन) विधेयक-2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
20 छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम को वित्तीय वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय निगमों से ऋण प्राप्त करने के लिए 38.52 करोड़ रूपए की स्टेट ब्लॉक गारंटी 31 मार्च 2022 तक ऋण आहरित करने तथा प्रत्याभूति शुल्क माफ किए जाने का निर्णय लिया गया।
21 जिला बस्तर के दरभा थानांतर्गत झीरम घाटी क्षेत्र में 25 मई 2013 को घटित नक्सली घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया।
22 प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ मौसम 2022-23 से दलहन फसल के उपार्जन हेतु प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) लागू करने का निर्णय लिया गया।
23 राज्य में हुक्काबार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक-2021 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
24 नगरीय निकायों के द्वारा संपादित किए जाने वाले सार्वजनिक जन उपयोगी कार्य के लिए संबंधित निकाय द्वारा आवेदन किए जाने पर एक रूपए प्रति वर्गफुट के मान से भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
25 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व एवं पश्चात मोटरयानों पर बकाया कर के एकमुश्त निपटान योजना-2020 को पुनः लागू करने का निर्णय लिया गया। एक मुश्त निपटान योजना की अवधि एक सितंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक होगी।
26 औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी एवं कोविड-19 के संक्रमण के दुष्प्रभाव के कारण स्टील उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में ऊर्जा प्रभार में छूट हेतु घोषित विशेष राहत पैकेज की वैधता जो 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गई है, को जुलाई 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
27 प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए वितरित किए जा रहे रेडी टू ईट पोषण आहार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीयकृत व्यवस्था अपनाई जाएगी। इस व्यवस्था में स्वचलित मशीनों के जरिए रेडी टू ईट पोषण आहार का उत्पादन किया जाएगा।
आज मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था के अंतर्गत टेक होम राशन में रेडी टू ईट फूड निर्माण एवं वितरण का कार्य अब कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित इकाईयों के माध्यम से किया जाएगा।

 

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

भाटापारा :  छत्तीसगढ़ के भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र से दुष्कर्म बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है। इसके पहले आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर लिया था, फिर युवती से दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही युवती को आरोपी के कब्जे से मुक्त करा लिया है।
 

CG CRIME NEWS: दुकान में ग्राहक बनकर आये बदमाश ने सराफा व्यापारी पर 8 बार हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर

CG CRIME NEWS: दुकान में ग्राहक बनकर आये बदमाश ने सराफा व्यापारी पर 8 बार हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आयी है सराफा व्यापारी पर बदमाश ने 8 बार हथौड़े से हमला किया और भाग निकला है। इस घटना में व्यापारी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा था। उसी बहाने उसने व्यापारी पर हमला किया और दुकान से दौड़ता हुआ भाग निकला है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, शहर के बीचों-बीच स्थित ओवर ब्रिज के पास दर्री रोड निवासी विनोद सोनी (57) लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार को भी उन्होंने दुकान खोलकर अंदर बैठे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे से 12.30 बजे के बीच कोई अज्ञात शख्स दुकान में कुछ सामान रिपेयरिंग कराने के बहाने पहुंचा था।


बताया गया कि जैसे ही विनोद ने सामान लेकर रिपेयरिंग करना शुरू किया। वैसे ही बदमाश ने हथौड़े से उन पर करीब 8 बार हमला किया। जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हथौड़ी लेकर दुकान से दौड़ता हुआ भाग निकला है।


घटना के बाद आसपास के लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही बदमाश भाग चुका था। कोरबा सराफा अध्यक्ष जगदीश ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका कि किसने उन पर हमला किया है। पीड़ित व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे बातचीत के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। घटना में विनोद को काफी चोटें आई हैं। उनकी सिर से काफी खून बह गया है। अभी उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। आरोपी दुकान से भी कुछ लेकर नहीं गया है। व्यापारी पर किस वजह से हमला किया गया, यह अभी नहीं पता चल सका है। वहीं हमले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

BIG BREAKING: कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, इतने रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल.....

BIG BREAKING: कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, इतने रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल.....

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में कई रियायतों का प्रस्ताव था। सबसे अहम प्रस्ताव पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का था, इसे स्वीकार कर लिया गया। पेट्रोल पर 1 फीसदी VAT कम किया गया है और डीजल में 2 फीसदी VAT कम किया गया है। इससे राज्य के खजाने पर 1 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एक और अहम फैसला कैबिनेट ने किया। इसमें पूरे राज्य के स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी। अभी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल रहे थे। फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत में 78 से 90 पैसे और डीजल की कीमत में प्रति लीटर करीब 1.44 रुपए कमी आएगी।

पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली कमी के बाद अब राजधानी में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92 रुपए प्रति लीटर बेचा जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रस्ताव सभी पड़ोसी राज्यों में VAT की दर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में इस समय पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 93.86 रुपया प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। पड़ोसी राज्यों में उत्तर प्रदेश और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमतें यहां से अधिक हैं। जबकि डीजल के मामले में केवल महाराष्ट्र और आंध्र-तेलंगाना में कीमतें छत्तीसगढ़ से अधिक हैं।


ऐसे में विभाग ने 5 से 7 रुपए तक कटौती का प्रस्ताव दिया है। तर्क है कि इससे कीमतें पड़ोसी राज्यों की न्यूनतम कीमतों के आसपास हो जाएंगी। इसकी वजह से अंतरराज्यीय परिवहन में लगे वाहन छत्तीसगढ़ में अधिक तेल भराएंगे। वहीं सीमावर्ती जिलों के लोग सस्ते तेल की तलाश में पड़ोसी राज्यों में नहीं जाएंगे। इस तरह तेल की खपत बढ़ने से टैक्स कम करने का साइड इफेक्ट कमजोर होगा।

 9 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार,पढ़िये पूरी ख़बर.......

9 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार,पढ़िये पूरी ख़बर.......

रायपुर : टाटा एस में गांजा की तस्करी करते आरोपी ड्राइवर अब्दुल ऐहेतेशाम को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने टाटा एस वाहन में गांजा रखा है तथा बिलासपुर की ओर से रायपुर आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना गंज की संयुक्त टीम को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह स्थित ओव्हर ब्रीज के पास उक्त व्यक्ति व वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चिन्हांकित कर वाहन को आता देखकर रूकवाया गया।
वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम अब्दुल ऐहेतेशाम निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा टाटा एस वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 2 पैकेट गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अब्दुल ऐहेतेशाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रूपये) एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन ए/0774 को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 249/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपी -

अब्दुल ऐहेतेशाम पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 25 साल निवासी संतोषी नगर जोगी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
 

बड़ी खबर रायपुर: आगजनी के शिकार प्रॉपर्टी डीलर की इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर रायपुर: आगजनी के शिकार प्रॉपर्टी डीलर की इलाज के दौरान मौत

रायपुर: विधानसभा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले आगजनी का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ता और प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक राय की इलाज के दौरान मौत हो गयी। खुद को आग के हवाले करना उन्हें महंगा पड़ गया। ज्ञातव्य है कि 18 नवम्बर की रात को कार्यकर्ता ने आपसी विवाद के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इससे अभिषेक 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा उनकी मौत हो गयी।

अभिषेक राय ने बीते दिनों अपनी प्रेमिका से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया था। घटना के बाद अभिषेक ने झूठा बयान देकर दोस्त तूफान वर्मा को जेल भिजवाया था। जांच के बाद सामने आया था कि मामला प्यार-मोहब्बत और फिर झगड़े का था। मगर प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही एक दोस्त को इस मामले में फंसा दिया, क्योंकि दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। लेकिन बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आग किसी और ने नहीं बल्कि अभिषेक राय ने खुद ही लगाई थी।

CG NEWS: पैर फिसलने पर गहरे पानी पर जा गिरा बच्चा, डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

CG NEWS: पैर फिसलने पर गहरे पानी पर जा गिरा बच्चा, डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आया है, स्थित नरहरा जलप्रपात में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह रविवार को परिवार के साथ नरहरा में पिकनिक मनाने आया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया था। उस दौरान उसका चाचा भी पानी में डूब गया था। मगर उसे बचा लिया गया था। वहीं बच्चे का शव 18 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिल सका है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, 12 साल का शेख अर्शसलाम रायपुर के पंडरी इलाके से अपने चाचा और परिवार के लोगों के साथ नरहरा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आया था। सभी दोपहर के वक्त नहा रहे थे। इस दौरान शेख अर्शसलाम भी अपने चाचा के साथ नहा रहा था, लेकिन पैर फिसलने से वो और उसका चाचा शेख अजीज गहरे पानी में डूब गए थे। आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, जिससे शेख अजीज को तो बचा लिया था। मगर शेख अर्शसलाम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।


हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने किसी तरह से पुलिस को इस बात की सूचना थी। इस इलाके में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जिसकी वजह से पुलिस को देर से जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शाम हो चुकी। इसके चलते रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सोमवार को गोताखोरों ने बच्चे को तलाशने फिर से रेस्क्यू शुरू किया, तब करीब सुबह 10 बजे बच्चे का शव मिली है। शव को पानी से निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग के उड़े होश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग के उड़े होश

गरियाबंद: जिले में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला तेंदुआ।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की सूचित किया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौक पर पंहुच कर तेंदुआ की रेस्क्यू करने के वन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।

CG BREAKING: किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था हुक्का, गिरफ्तार

CG BREAKING: किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था हुक्का, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुक्का बार चलाने व उसका सामान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराना दुकान की आड़ में हुक्का, उसकी तंबाकू व अन्य सामान बेचता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 पैकेट तंबाकू फ्लेवर, पाइप व कोयला आदि जब्त किया है।


सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि खम्हरीया दीनदयाल कम्प्लेक्स में एक व्यक्ति किराए की दुकान लेकर किराना दुकान चलाता है। वह किराना दुकान की आड़ में हुक्का, तम्बाकू व उससे जुड़ा अन्य सामान बेचता है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करके आरोपी प्रदीप साहू को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीनदयाल कॉलोनी में पीजी रहकर पढ़ने वाले लड़के व लड़कियों में हुक्का व उसकी सामग्री की अच्छी खासी डिमांड है। इसी डिमांड को देखकर उसने हुक्का का सामान भी रखना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप साहू के खिलाफ धारा 8, 11 ध्रूमपान निषेद अधिनियम व ध्रुमपान न करने वालों की स्वास्थ्य प्रतिरक्षा निषेद अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए तैयार किया गया पोर्टल, जानिये कौन सा है पोर्टल....

आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए तैयार किया गया पोर्टल, जानिये कौन सा है पोर्टल....

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीजी कैम्प पोर्टल किया उद्घाटन किया। यह पोर्टल राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग का ऑनलाइन एडवांस प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, नरवा—गरूवा—घुरवा—बाड़ी योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।


सीजी कैम्प पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता वाली योजनाओं की किसी भी जिले की विभिन्न समय अवधि की प्रगति, जिलों की प्रगति का तुलनात्मक आंकलन किया जा सकता है। यह एकीकृत डैशबोर्ड में वास्तविक समय पर राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य होगा।


आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए जन शिकायत पोर्टल तैयार किया गया है। जन शिकायत पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। पोर्टल द्वारा रजिस्ट्रेशन कर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों की जानकारी, निदान और मॉनिटरिंग के लिए जिलेवार, विभागवार जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।

 

CG NEWS: राह चलती महिला से बदमाशो ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटा, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: राह चलती महिला से बदमाशो ने दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटा, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार की शाम महिला के गले से नकाबपोश युवक ने दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के बाद युवक फरार हो गया। घटना सिविल लाइन थाना के ग्रीन गार्डन कॉलोनी के पास की है।


पुलिस के अनुसार रश्मि सोनी रायपुर के आर्दश नगर मठपारा रहती हैं। वह 19 नवंबर को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने सरकंडा के सीपत चौक स्थित संस्कार भवन आई हैं। रविवार की शाम करीब 4.30 बजे वह अपनी मां भगवती देवी स्वर्णकार के साथ उसलापुर-मंगला स्थित ग्रीन गार्डन कॉलोनी अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी।


कॉलोनी पहुंचने से पहले आईएएस एकेडमी के पास ऑटो से उतरकर दोनों मां-बेटी पैदल जा रही थीं। तभी सामने से चेहरे में स्कार्फ बांधे युवक स्कूटी में सवार होकर आया और अचानक महिला के गले से सोने की मंगलसूत्र छीन कर भाग निकला। जेवर की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही युवक दूर भाग गया था। बाद में महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।


चिल्लाती रह गई महिला, किसी ने नहीं दिया ध्यान
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद महिला ने चिल्लाती रही और स्कूटी सवार युवक को पकड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ लोगों ने महिला से पूछताछ कर जानकारी ली। लेकिन, तब तक लुटेरा गायब हो गया था।


CCTV के भरोसे पुलिस की जांच
इस वारदात के बाद पुलिस मौका का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान पुलिस आसपास की दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसमें लुटेरा व उसकी स्कूटी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अन्य संस्थानों व चौक में लगे कैमरे से भी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV कैमरे से लुटेरे व उसकी स्कूटी की पहचान कर उसकी धरपकड़ की जा सकती है।

CG NEWS: पार्षद हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: पार्षद हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: भिलाई के हथखोज में हुए पार्षद हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की वजह पुराने लेनदेन को बताया है। इस। मामले में दुर्ग पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

ज्ञातव्य है कि 15 नवम्बर को भिलाई तीन के हथखोज के पार्षद सूरज बंछोर की शराब पार्टी और जुआ खेलने के दौरान अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए थे। हत्या की इस घटना को देखते हुए पुलिस ने लगभग एक दर्जन संदेहियों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए लोगों से जब किसी तरह का कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने इसकी जांच दूसरे एंगल से शुरू की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि, इस मामले में कुछ संदेही फरार है। इस सूचना के बाद चार संदेही दिनु पाल, पुरुषोत्तम उर्फ भूरा जामुल के सरडूँगा से लोकेश और चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ में चारों आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जिनसे पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दो आरोपी भिलाई के और बाकी दो आरोपी रायगढ़ जिले के चंद्रपुर के बताए जा रहे है। सभी आरोपियों को पुलिस दुर्ग लेकर आ गई है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।

मौसम अलर्ट: देर रात की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम अलर्ट: देर रात की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर: राजधानी रायपुर में देर रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में देर रात बारिश होने से मंगलवार से तापमान गिरने की संभावना है। जिसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।बता दें कि देर रात से हो रही बारिश से राजधानी में कई जगह जल भराव की स्थिति है।


इससे पहले रविवार को राजधानी रायपुर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रविवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद भी तापमान अधिकतम होने से गर्मी में बढ़ोतरी रही।


हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक दो दिनों तक अभी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके ही बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है।


वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, रायपुर के माना में सबसे ज्यादा 71.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

CG BREAKING: कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल सहित इन विषयों पर चर्चा

CG BREAKING: कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल सहित इन विषयों पर चर्चा

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में सहकारिता के कर्मचारियों की मांग को लेकर भी निर्णय हो सकता है। गौरतलब है कि 8 नवंबर से 5 सूत्री मांगों को लेकर सहकारिता के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए बैठक में स्कूल को 100% उपस्थिति के साथ खोले जाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है हालांकि स्कूल खोले जाने को लेकर पालक संघ ने हामी नहीं भरी है। इस विषय पर पालक संघ और प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन अपने अलग अलग तर्क दे रहे हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का फैसला होगा। वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन को प्रस्ताव भेज दिया है। संकेत है, पेट्रोल में 5 रुपये और डीज़ल में सात रुपये की कटौती हो सकती है। इससे पहले भारत सरकार ने डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में 5 रुपये की कटौती कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि विभाग ने 5-6 रुपए कटौती का प्रस्ताव दिया है। अगर इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलती है ताे लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिल जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को टोटल अनलॉक का प्रस्ताव दिया है। इसको मंजूरी मिली तो स्कूलों में 100% उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी एक दिन में कुल रजिस्टर विद्यार्थियों के आधे हिस्से को ही बुलाया जाता है।

पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम रखने की चुनौती
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कहा था, छत्तीसगढ़ में VAT सबसे कम है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में कीमतों को कम रखा जाएगा। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। अभी डीजल की कीमतें कई प्रदेशों में छत्तीसगढ़ से कम हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत उत्तर प्रदेश में कम है। अब देखना हाेगा कि राजस्व दबाव से जूझ रही सरकार उपभोक्ताओं को अपनी तरफ से कितनी राहत दे पाती है।

संकटों से घिरी धान खरीदी
इस बैठक में धान खरीदी नीति और उससे जुड़ी परेशानी चर्चा का प्रमुख केंद्र रहने वाली हैं। सरकार ने एक दिसंबर से धान की सरकारी खरीदी करने की घोषणा की है। अगले कुछ महीनों में 1 लाख 5 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 5 लाख गठान बारदाना चाहिए होगा। अभी सरकार के पास 3 हजार गठान ही मौजूद है। वहीं केंद्र सरकार ने उसना चावल लेने से मना कर दिया है। ऐसे में करीब 500 राइस मिलों पर संकट है। वहीं 61 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल देने के लिए मौजूदा राइस मिलों की क्षमता नाकाफी है।

BIG BREAKING: बेहोश हुए 7 हाथी, वन विभाग के भी उड़े होश

BIG BREAKING: बेहोश हुए 7 हाथी, वन विभाग के भी उड़े होश

अंबिकापुर: सरगुजा संभाग के शिवबहरा गाँव के पास क़रीब सात हाथी बेहोश होकर गिरे हुए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के भी होश उड़ गए। ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई है कि जंगल के भीतर कई हाथी अचेत हैं। हाथियों का वीडियो भी आया है जिसमें हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उठ नहीं पा रहे है।


दरअसल रविवार को तीस हाथियों का दल मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सरहद से लगे इलाक़े में प्रवेश कर सक्रिय था। इस दल ने रात को कुछ ग्रामीणों के घर को तोड़ा और खेत तथा घरो में रखा अनाज खाया है। आशंका जताई गई है कि घर में रखे अनाज और खेत की फसल को खाने के दौरान शायद हाथियों कीटनाशक भी खा गए हैं। हालाँकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।


वहीं कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि सुबह सूचना आई है कि कुछ हाथी बेहोश हैं। डीएफ़ओ मौक़े के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासनिक दल डीएफ़ओ के सहयोग के लिए अलर्ट रखा गया है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 201 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 32 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 201 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 32 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन, देखें सूची

   रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 201 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7840 और कोविशिल्ड 24410 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

तीसरी बार स्वच्छता में छत्तीसगढ़ नं.1, चैम्बर ने मुख्यमंत्री दी बधाई, अध्यक्ष पारवानी ने कहा- व्यापारियों की भी बड़ी भूमिका, चलाएंगे जनजागरूकता अभियान

तीसरी बार स्वच्छता में छत्तीसगढ़ नं.1, चैम्बर ने मुख्यमंत्री दी बधाई, अध्यक्ष पारवानी ने कहा- व्यापारियों की भी बड़ी भूमिका, चलाएंगे जनजागरूकता अभियान

रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को देश का लगातार सबसे स्वच्छतम राज्य का अवार्ड मिलना प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के लिए गौरव का विषय है। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री और उनकी टीम को जाता है, साथ ही प्रदेश की जनता के साथ व्यापारियों का भी स्वच्छता के अभियान में बड़ा योगदान है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है, साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मो. अकबर, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य केबिनेट मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनाएं दी है। एवं कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के माध्यम से प्रदेशभर में जिला इकाइयों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान के लिए ग्राहकों और कारोबारियों को जागरूक किया जाएगा।

श्री अमर परवानी ने कहा कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2021 में भी छत्तीसगढ़ को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला। यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 67 निकायों को स्वच्छता पुरस्कार मिला। छत्तीसगढ़ लगातार तीसरी बार स्वच्छता में नम्बर वन बना। वर्ष 2019 एवं 2020 में राज्य ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। स्वच्छता रैंकिंग छत्तीसगढ़ के साथ रायपुर का भी शानदार प्रदर्शन रहा। रायपुर जिला देशभर में 5वें स्थान पर रहा। रायपुर को मिला सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

रायपुर को फास्टेस्ट मूवर कैपिटल, थ्री स्टार रेटिंग व सेल्फ सस्टेनेबल बिग सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर को ‘फास्टेस्ट मूवर कैपिटल' सहित तीन अवार्ड से नवाजा गया हैं। स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिष्ठित सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में उत्कृष्ट में प्रदर्शन करते हुए रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। रायपुर ने स्वच्छता रैंकिंग में पिछले 62वें स्थान से उंची छलांग लगाकर इस वर्ष छठा स्थान प्राप्त किया है जिसका पूरा श्रेय माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विभागीय मंत्री शिव डहरिया जी के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर व उनकी पूरी टीम को जाता हैं जिसके लिए पुनः चैम्बर उन्हें बधाई देता है। जिले को इस प्रतिष्ठा पूर्ण स्वच्छता रैंकिंग में देश में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। गार्बेज फ्री सिटी स्टार रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3 स्टार रेटिंग के साथ ही रायपुर को ओडीएफ- प्लस प्लस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। 

मुख्यमंत्री बघेल से वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री कुमार ने की सौजन्य मुलाक़ात

मुख्यमंत्री बघेल से वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री कुमार ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने सौजन्य मुलाक़ात कर राज्य में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री नलिन प्रभात और महानिरीक्षक सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ मुख्यालय श्री प्रकाश डी. उपस्थित थे।

BIG BREAKING CG : खेत में हुए पिता और पुत्र की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, इस वजह से तीन भाइयों ने दोनों को उतरा मौत के घाट

BIG BREAKING CG : खेत में हुए पिता और पुत्र की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, इस वजह से तीन भाइयों ने दोनों को उतरा मौत के घाट

अंबिकापुर | प्रदेश के सरगुजा जिले से बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आज सुबह दरिमा क्षेत्र में हुए पिता पुत्र की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों ने जमीन विवाद के चलते मृतक पिता और उसके बेटे की हत्या की थी।

जानकारी के मुताबिक, अम्बिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हरता में आज सुबह शोभनाथ व उसके पुत्र प्रमोद की रक्त रंजित लाश पड़ी हुई मिली थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इनकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, एसएफएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और इनकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, दल्लू उर्फ दीनदयाल और उसके दोनों तीनों भाइयों का मृतक शोभनाथ के साथ जमीन सम्बधी विवाद काफी लम्बे समय से चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, गांव के ही अमरीका के साथ मिलकर चारों ने शोभनाथ और उसके बेटे की हटी शनिवार के रात में की थी। हत्या का कारण तीनों ने जमीन विवाद हुआ बताया। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और समूहों को जारी की 2.37 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और समूहों को जारी की 2.37 करोड़ की राशि

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के ऑनलाईन कार्यक्रम में गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालकों, ग्रामीणों, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 2 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि जारी की। जिसमें गोबर विक्रेताओं को 2 करोड़ 6 लाख रूपए तथा गौठान समितियों और महिला समूहों का लाभांश 31 लाख रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोबर से गौठानों में बनने वाली वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद रासासनिक खाद का सशक्त विकल्प बनी है। 

मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन 2021 में रासायनिक खाद की कमी विशेषकर डीएपी की किल्लत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पूरे देश में रासायनिक खाद को लेकर मारामारी की स्थिति थी, उस समय छत्तीसगढ़ महतारी, गौ-माता और माता कौशल्या की कृपा से छत्तीसगढ़ राज्य इससे अछूता रहा। डीएपी की कमी को छत्तीसगढ़ ने गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट खाद सेे पूरा किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी रासायनिक उर्वरक विशेषकर डीएपी की आपूर्ति में दिक्कत आने की सम्भावना है। उन्होंने राज्य के किसान भाईयों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों से इस कमी को पूरा करने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत राम सुंदर दास, आयोग के सदस्यगण, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर से बनी वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद के उपयोग से सार्थक परिणाम खेती-किसानी में देखने और सुनने को मिल रहे हैं। रासायनिक खादों पर हमारी निर्भरता कम हो, खेती की लागत में कमी आए, इसके लिए जरूरी है कि हम वर्मी कम्पोस्ट का ज्यादा-ज्यादा से उत्पादन और उपयोग करें। यह राज्य और किसानों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हमें गौठानों को और मजबूत करना होगा, ताकि रासायनिक खाद की कमी की चुनौती को हम इसके माध्यम से दूर कर सके। 

कार्यक्रम में गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. एस. भारती दासन ने बताया कि  गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी के एवज में अब तक पशुपालक किसानों को 111 करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों को 41 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान अब तक किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 10 हजार 564 गौठान स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 07 हजार 751 गौठानों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि गौठानों में 9 लाख 6 हजार 151 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 6 हजार 831 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ है, जिसमें से 79.78 करोड़ रूपए की खाद बिक चुकी है। उन्होंने चारागाह विकास के बारे में भी जानकारी दी।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ 2 शिक्षकों की नदी में डूबने से हुई मौत, शिक्षकों का दल पहुंचा था पिकनिक मनाने

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ 2 शिक्षकों की नदी में डूबने से हुई मौत, शिक्षकों का दल पहुंचा था पिकनिक मनाने

दंतेवाड़ा | प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि दंतेवाड़ा जिले के केन्द्रीय विद्यालय के 2 शिक्षकों की नदी में डूबने से मौत हो गई है | जानकारी के अनुसार शिक्षक पिकनिक मनाने गए थे। डूबने की सूचना मिलने के बाद एक शिक्षक को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ 5 शिक्षकों का दल रविवार होने की वजह से पिकनिक मनाने मुचनार पहुँचा हुआ था। वहां नदी के किनारे चट्टानों पर टहलते हुए पैर फिसलने से 30 वर्षीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार नदी में गिर पड़े। इन्हें नदी में डूबता हुआ देख कर दूसरे 34 वर्षीय शिक्षक मोहनीश ने भी पीछे पीछे नदी में झलांग लगा दी। पर नदी की गहराई अधिक होने व बहाव तेज होने के कारण दोनो ही गहरे पानी मे जाने लगे। उन्हें बचाने के लिये उनके साथी शिक्षक चिल्लाने लगे।

आवाज सुन कर आस पास के लोगो ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह धर्मेंद्र को बाहर निकाल लिया पर मोहनीश गहरे पानी मे चला गया। सूचना पर पुलिस के गोताखोर भी पहुँच गए है और शिक्षक को तलाश कर रहे हैं

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी अब इस जिले को 11.89 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी अब इस जिले को 11.89 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

कोरिया | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल रूप से जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में जिले को 11 करोड़ 89 लाख 6 हजार रूपये की सौगात दी। जिसमें नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 40 कार्यों के लोकार्पण के लिए 5 करोड़ तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 कार्यों के लोकार्पण के लिए 1 करोड 89 लाख 6 हजार एवं 16 कार्यों के भूमिपूजन के लिए 5 करोड़ रूपये की राशि शामिल हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव वर्चुअल रूप से जुड़ी। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्याम धावड़े, एसडीएम बैकुण्ठपुर एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने जिला पंचायत सभाकक्ष में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री बघेल को सौगात के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 11 नगरीय निकायों के 67 करोड़ 13 लाख 58 हजार के सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक एवं मांगलिक भवन निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस दौरान अधोसंरचना विकास के लिए नगरीय निकाय बैकुंठपुर में 5 करोड़ के 40 विकास कार्यों एवं नगरीय निकाय शिवपुर चरचा के 5 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 1 करोड 89 लाख रुपए के 15 विकासकार्याे का ई लोकार्पण किया गया।
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 40 कार्यों का लोकार्पण-
मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर मे 5 करोड़ रूपये की राशि के 40 कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें 2 करोड 28 लाख 40 हजार रूपये के सीसी, बीटी रोड, रोड चौडीकरण एवं नाली निर्माण के 22 कार्य, 2 करोड 12 लाख 10 हजार रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण के 11 कार्य, 19 लाख रूपये के चौक में सौंदर्यीकरण सह चेयर स्थापना निर्माण का 1 कार्य, 17 लाख 50 हजार रूपये के कारपेट ग्रीसिंग का 1 कार्य, 8 लाख रूपये के शेड निर्माण के 2 कार्य, 4 लाख रूपये के तालाब जीर्णोध्दार का 1 कार्य एवं 11 लाख रूपये के इंटरलाकिंग के 2 कार्य शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 31 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन -
नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 1 करोड 89 लाख 6 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिसमें 1 करोड 42 लाख 17 हजार रूपये के सीसी, बीटी रोड निर्माण के 13 कार्य, 15 लाख 39 हजार रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण का 1 कार्य एवं 31 लाख 50 हजार रूपये के स्काई लिफ्ट क्रय का 1 कार्य शामिल हैं। वहीं 5 करोड़ रूपये के 16 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिसमें 3 करोड 58 लाख 67 हजार रूपये के सीसी एवं बीटी रोड निर्माण के 11 कार्य, 64 लाख रूपये के स्ट्रीट लाईट निर्माण के 2 कार्य, 49 लाख 93 हजार रूपये के कार्यालय भवन विस्तारीकरण का 1 कार्य, 25 लाख रूपये के सामुदायिक भवन निर्माण का 1 कार्य एवं 2 लाख 40 हजार रूपये के आरसीसी नाली निर्माण के 2 कार्य शामिल हैं।