CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: दो नाबालिगों ने बुजुर्ग पर चाकू से किया हमला, पकड़े गए तो बोले-

CG NEWS: दो नाबालिगों ने बुजुर्ग पर चाकू से किया हमला, पकड़े गए तो बोले-

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, मंगलवार देर शाम दो लड़कों ने एक बुजुर्ग को चाकू मार दिया। इसके बाद भाग निकले। स्थानीय लोगों ने देखा तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बस ऐसे ही चाकू मार दिया।


जानकारी के मुताबिक, मल्हापारा निवासी ध्रुव निषाद (52) मछली बेचने का काम करता है। वह मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे नवीन बाजार से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दरीपारा जिम के पास 2 लड़कों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद तलवार जैसे धारदार चाकू से पीठ पर वार कर दिया। हमला होते ही ध्रुव सड़क पर गिर पड़ा तो लड़के वहां से भाग निकले।

बुजुर्ग पर हमले से भड़के लोग, सड़क पर किया हंगामा
बुजुर्ग पर हमले के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते ही बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

बड़ी चोरी का खुलासा: इंदौर से क्रेटा में आये थे चोर, सोना, डेढ़ किलो चांदी, नगद सहित अन्य सामान बरामद

बड़ी चोरी का खुलासा: इंदौर से क्रेटा में आये थे चोर, सोना, डेढ़ किलो चांदी, नगद सहित अन्य सामान बरामद

राजनांदगांव: शहर के बसंतपुर एवं कोतवाली थाना अंतर्गत हुई चोरी का आज बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें चोरों ने लगभग तीन से चार बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों के पास से एक क्रेटा कार, सोना,डेढ़ किलो चांदी, नगदी सहित अन्य सामान बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में लगातार हुई चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देश पर टीम गठित कर चोरों की पतासाजी के लिए अलग - अलग राज्यो में टीम को भेजा था। ष्ष्ह्ल1 फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए 4 चोरों को इंदौर से पकडऩे में सफलता हासिल की है।

चोरों के पास से लगभग डेढ़ किलो चांदी, सोना, लगभग साढ़े चार लाख रु सहित चोरी में प्रयुक्त क्रेटा कार, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर इंदौर से क्रेटा कार में आए थे। कार को राजनांदगांव के समीप पेंड्री में रखकर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की और शहर में रेकी कर सूने मकान में लाखों की चोरी कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोर मूलत: इंदौर के श्रद्धापूरी आकाश नगर के रहने वाले हैं। चोरों का नाम राणा सिंह, अनिल सिंह , समीर सिंह, कुंदन सिंह है।

CG BREAKING: बालिग होने की बात कहकर 5 सालों तक युवती से दुष्कर्म

CG BREAKING: बालिग होने की बात कहकर 5 सालों तक युवती से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, एक युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने बताया की आरोपी बालिग होने की बात कहकर 5 सालों तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब वह बालिग हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती सीधे छावनी थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।


छावनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक अली खुर्सीपार थाना अंतर्गत गौतम नगर का रहने वाला है। अशफाक ने 5 साल पहले एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शादी करने की बात कही। जब लड़की उसके प्रलोभन में आ गई तो वह अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से बालिग होने पर उसके साथ शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। जैसे ही लड़की बालिग हुई तो उसने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने कई बार उसे टाला, लेकिन जब लड़की जिद पर आ गई तो प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जब तक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने जाती वह घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

CG NEWS: मामूली विवाद पर अस्पताल के गार्ड की धारदार हथियार से हत्या

CG NEWS: मामूली विवाद पर अस्पताल के गार्ड की धारदार हथियार से हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, मंगलवार देर रात एक गार्ड की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस और एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नेवई थाना के रिसाली निवासी सन्नी जॉन (50) पुत्र एपी जॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन हॉस्पिटल की बिल्डिंग में गार्ड सन्नी जॉन का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही सुबह करीब 5 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गार्ड की हत्या चोरी के लिए नहीं की गई। उसे पुरानी रंजिश या फिर रात में वाद-विवाद होने पर मारा गया है। हत्या करने में आरोपियों धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। सन्नी 1 नवंबर को यहां गार्ड की ड्यूटी करने आया था। रात में वह यहीं रहकर ड्यूटी करता था।


झगड़ा करने के मिले साक्ष्य
घटना स्थल का मुआयना करने पर ऐसा लग रहा है कि गार्ड का रात में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ है। वह लोग धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर चोरी या फिर नशा करने की नीयत से वहां गए थे। गार्ड ने उन्हें रोका होगा, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। घटना स्थल पर गार्ड की शर्ट का टूटा बटन व झगड़ा होने के निशान दिख रहे हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने गार्ड के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।

CG CRIME NEWS: लंगर का खाना खाने की वजह से बड़े भाई की हत्या, थाना प्रभारी और आरक्षक पर भी किया हमला

CG CRIME NEWS: लंगर का खाना खाने की वजह से बड़े भाई की हत्या, थाना प्रभारी और आरक्षक पर भी किया हमला

बिलासपुर/रायपुर: जरहाभाटा ओम नगर डल्ला निवासी मनोज सूर्यवंशी की उसके छोटे भाई ने हत्या कर दी। हत्या का कारण लंगर में खाना खाना था।


बता दे कि बड़े भाई की हत्या छोटे भाई ने सिर्फ इस कारण कर दी क्योंकि बड़ा भाई घर का बना खाना खाने की जगह रोजाना सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के लंगर से खाना ला कर खाता था। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब छोटे भाई से बड़े भाई ने खाना खाने की बात कही हैम गुस्साए छोटे भाई ने पहले तवा से वार किया और फिर हसिया से वारकर हत्या कर दी।


सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम पर भी आरोपी ने हसिया फेंककर वार कर दिया। जिससे आरक्षक शिव जोगी के सिर पर चोटे आई है। थाना प्रभारी शनीप रात्रे व टीम पहुंची तो थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।

CG NEWS : शराब दुकान में जवान ने की फायरिंग, गिरफ्तार......

CG NEWS : शराब दुकान में जवान ने की फायरिंग, गिरफ्तार......

अंबिकापुर: गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित शासकीय शराब दुकान के पास देर रात आर्मी के जवान ने फायरिंग की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी जवान के पास से राईफल व जिंदा कारतूस जब्त किया है। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि गंगापुर शराब दुकान के पास चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति राइफल से फायरिंग कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और आरोपी विकास कुमार यादव 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। विकास 20 कुमाऊं रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून कैंट में पदस्थ है। 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आचार संहिता लागू, इस तारीख को पड़ेंगे वोट

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आचार संहिता लागू, इस तारीख को पड़ेंगे वोट

रायपुर: प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की आखिरकार घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह के बताया कि 20 दिसंबर को वोटिंग तथ 23 को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है।


प्रदेश में बीरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा व रिसाली नगर निगम। 5 नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ के अलावा 6 नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ व भोपालपट्टनम में चुनाव होना है। निकाय चुनाव के लिए नामांकन 27 नवंबर से शुरू होंगे, और 3 दिसंबर अंतिम तिथि है। तथा नाम वापसी के लिए 6 दिसंबर अंतिम तिथि है। मतदान के लिए 1000 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे। नगर पालिका के लिए डेढ़ लाख तथा नगर पंचायत के लिए 50 हजार व्यय की अनुमति दी गई है।


नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठकल बुलाई है। इसमें एआईसीसी छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।


इनके अलावा चुनाव वाले नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला संगठन के प्रभारी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन के साथ प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा होगी।

बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर रवाना हो चुके है। कुछ देर में शास. महा विद्यालय धरमपुरा जगदलपुर पहुंचेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.35 बजे धरमपुरा क्रमांक एक में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात करेंगे और उनके लिए फिजियोथेरेपी ऑन व्हील का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्री बघेल वर्किंग वुमेन हॉस्टल के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे धरमपुरा क्रमांक-3 स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवाचार थिंक बी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.40 बजे वे स्मार्ट क्लास रूम और लैब का शुभारंभ और अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.50 बजे शासकीय कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड में कृषि मड़ई में शामिल होंगे और चिराग परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.50 बजे कुम्हरावंड से सर्किट हॉउस आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे नयापारा में नवीन पत्रकार भवन का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, सभी शामिल हुए थे शादी समारोह में

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, सभी शामिल हुए थे शादी समारोह में

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बढ़ रहा है। रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में 39 मरीजों की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 7 नए मरीज रायगढ़ में दर्ज हुआ।
एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी उदयपुर के रहने वाले है। दो दिन पहले ही सभी शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहीं अब कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे माइको कंटेंमेंट जोन बनाकर निगरानी शुरू कर दी है। बता दें कि सरगुज़ा में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

 

खारुन नदी पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

खारुन नदी पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

रायपुर । खारुन नदी पुल के ऊपर मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटन में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इसकी वजह से मुख्य मार्ग का यातायात 2 घंटे के लिए प्रभावित रहा। यातायात पुलिस और थाना आमानाका पेट्रोलिंग ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की व्यवस्था कर वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर जब्त किया तब जाकर मुख्य मार्ग का यातायात को बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुर्ग की ओर से रायपुर आ रहा था। तभी यह घटना घटी। ट्रक का क्रमांक सीजी 10 सी 9604 है। पुलिस गाड़ी के मालिक की पतासाजी कर रही है। आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना आमानाका में 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही यातायात पुलिस रायपुर ने मोटरयान अधिनियम की धारा 194(1) के तहत कारवाई करते हुए वाहन जब्ती कर प्रकरण कोर्ट भेजा है।
 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एसोसियेशन-संघों को इस बात का दिया आश्वासन, पढ़े ये खबर

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एसोसियेशन-संघों को इस बात का दिया आश्वासन, पढ़े ये खबर

रायपुर,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 23 नवम्बर, 2021 को दोपहर 3 बजे से चेम्बर कार्यालय, चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में थोक बाजार हेतु स्थल एवं स्वरूप के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने बैठक में उपस्थित रायपुर के सभी संघ/ एसोसियेशन के प्रतिनिधियों को जानकारी दी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया कि मुख्यमंत्री जी ने थोक बाजार स्थल के लिये तत्काल स्वीकृति प्रदान की । छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पहल पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश में सभी जिलों में राजधानी स्थित डूमरतराई व बिलासपुर स्थित व्यापार विहार की तर्ज पर थोक बाजारों के लिए होलसेल कॉरीडोर निर्माण हेतु शहर के बाहर उचित स्थान उपलब्ध करवाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

श्री पारवानी ने कहा कि थोक बाजार शहर से बाहर होने से रायपुर शहर के नागरिक भी लाभान्वित होंगे, शहर की यातायात में सुगमता होगी जिससे रायपुर नगर के फुटकर व्यापारियों को लाभ होगा, होलसेल मार्केट बाहर जाने से उनको भी काफी फायदा होगा एवं व्यापार में वृद्धि होगी क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश सात समीपवर्ती राज्यों से घिरा हुआ है, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और नये रोजगार का सृजन होगा।

बैठक में उपस्थित व्यापारिक संघों/एसोसियेशनों के पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों के लिये आवश्यकतानुसार दुकानों की मांगे रखी तथा अपने-अपने सुझाव भी दिये, जिसके प्रत्युत्तर में श्री पारवानी ने सभी संघांे के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें कितनी दुकानें, दुकान की साइज, दुकान का स्वरूप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी लिखित में चेम्बर कार्यालय में भिजवायें ताकि इस संबंध में उचित निर्णय लिया जा सके।

श्री पारवानी ने कहा कि थोक बाजार हेतु स्थल के संबंध में यह चेम्बर की पहली बैठक है। इस संबंध में कार्यवाहंी पूर्ण होने तक और भी लगातार बैठकें आयोजित की जायेगी । सभी एसोसियेशनों की मांग के अनुरूप दुकान उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन का सहयोग लिया जायेगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में रायपुर के सभी संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी संघों के पदाधिकारियों रायपुर में थोक बाजार हेतु स्थल के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद दिया एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर के इस पहल की सराहना करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी का आभार व्यक्त किया। बैठक में सभी संघों के प्रतिनिधि बहुत ही उत्साहित एवं प्रसन्नचित्त थे।

बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंहदेव ने किया।

आज की बैठक के दौरान सोलर एसोसियेशन, रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसियेशन, रायपुर फुटवेयर एसोसियेशन, स्वीट्स एंड नमकीन एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता एवं विके्रता संघ, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसियेशन, छत्तीएगढ़ अगरबत्ती एसोसियेशन, जीवनबीमा मार्ग व्यापारी संघ, डूमरतराई थोक सब्जी व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ साबुन निर्माता संघ, मेडिकल एसोसियेशन, रायपुर मिल मशीनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ एफएमसीजी एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने थोक बाजार में दुकान प्रदान करने हेतु अपना प्रस्ताव रखा तथा कुल 1459 दुकानों की मांग की। बाकी 100 से अधिक एसोसियेशन ने अपने व्यापारियों के साथ बैठक कर, उनकी मांग के अनुसार चेम्बर में लिखित आवेदन करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से चेम्बर सलाहकार परमानंद जैन, दीपक बल्लेवार, सुरिन्दर सिंह अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष -राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, उपाध्यक्ष- हीरा माखीजा, कन्हैया लाल गुप्ता, विजय पटेल, टी.श्रीनिवास रेड्डी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, जय नानवानी, मंत्री- शंकर बजाज, जयराम कुकरेजा, विक्रांत राठौर, कार्यकारिणी सदस्य- सतीश श्रीवास्तव सहित अनेक व्यापारिक एसोसियेशनों /संघों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री ने लिखी 16 सांसदों को चिट्ठी, इन मुद्दों को उठाने की अपील...

मुख्यमंत्री ने लिखी 16 सांसदों को चिट्ठी, इन मुद्दों को उठाने की अपील...

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य से सभी 16 सांसदों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के माध्यम से मुख्यमंत्री बघेल ने सांसदों से लोकसभा और राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के किसानों, उसना मिल मजदूरों के हित सहित छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को पुरजोर से उठाने अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सांसद किसानों को फसल का लाभदायक मूल्य दिलाने और उसना मिल मजदूरो को बेरोजगार होने से बचाने के लिए एकजुट होकर संसद में आवाज उठाएं।
सांसदों को लिखी चिट्ठी में राज्य के सांसदों से उम्मीद जताई है कि वे राज्य की पौने तीन करोड़ जनता के प्रतिनिधि के रूप में देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) में होते हुए राज्य की आशा व आकांक्षाओं को पूरा कराने का भरसक प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल की ओर से केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखे गए पत्र की प्रति भी सांसदों को भेजी गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसदों से अपील की है कि संसद में उनकी सक्रिय और सशक्त उपस्थिति प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विजय बघेल, संतोष पांडेय, श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, दीपक बैज, मोहन मंडावी, गुहाराम अजगल्ले, श्रीमती गोमती साय, अरूण साव एवं चुन्नीलाल साहू तथा राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी, श्रीमती छाया वर्मा, श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सरोज पांडेय एवं रामविचार नेताम को लिखे पत्र में कहा है कि, अन्नदाता की खुशहाली के बिना देश की खुशहाली की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में अन्नदाता को हर हालत में उसके द्वारा उत्पादित फसलों का लाभदायक मूल्य दिया जाना चाहिए और इसके लिये हर संभव उपाय किये जाने चाहिये। इसके समाधान के लिए उन्होंने कृषकों, सभी दलों के जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि विपणन विशेषज्ञ एवं कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि, चालू खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में भारतीय खाद्य निगम द्वारा छत्तीसगढ़ से 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल लेने का निर्णय लिया गया है जब कि पूर्व वर्षों में राज्य से अधिकांशतः उसना चावल ही लिया जाता रहा है क्योंकि राज्य में उत्पादित धान से अधिकतर उसना क्वालिटी का चावल बनता है। वर्तमान में प्रदेश में उसना के 418 पंजीकृत मिलर हैं, जिनकी मासिक मिलिंग क्षमता 5.95 लाख मीट्रिक टन है। यदि एफसीआई द्वारा उसना चावल नहीं लिया जाता, तो मासिक मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं होने से धान के निराकरण में विलंब होगा। इससे धान के खराब होने की स्थिति निर्मित होगी, जो कि प्रदेश के साथ ही अनाज की राष्ट्रीय क्षति होगी। इसके साथ ही उसना मिलों में काम करने वाले हजारों मजदूर बेरोजगार हो जायेंगे। देश के अन्य कई राज्यों से उसना चावल लिया जा रहा है। उन्होंने मांग रखी है कि छत्तीसगढ़ को भी कम से कम 24 लाख मीट्रिक टन उसना चावल एफसीआई द्वारा लेने का लक्ष्य दिया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने सांसदों को अपनी ओर से छत्तीसगढ़ से जुड़े कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समीचीन विषयों को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र से भी अवगत कराया है। इस पत्र में उल्लेखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं को भी संसद सत्र के दौरान उठाने की अपील मुख्यमंत्री ने सांसदों से की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से केन्द्रीय वित्तमंत्री को लिखे पत्र में प्रमुख रूप से राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग भी की गई है। वहीं, जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षों के लिए और जारी रखे जाने, कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की मांग, धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध, केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने की मांग, केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की मांग शामिल है।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र में लिखा है कि राज्य को वैधानिक अधिकार होने के बाद भी विभिन्न कारणों से वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वर्गों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन संभव नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से राज्य के न्यायिक हितों के अनुरूप राज्य को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है।
 

रायपुर महापौर ने देखा खारुन नदी का हाल , तत्काल सफाई के दिए निर्देश

रायपुर महापौर ने देखा खारुन नदी का हाल , तत्काल सफाई के दिए निर्देश

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी के साथ महादेवघाट पहुंचकर नाव से खारून नदी का एनिकेट की ओर एवं चारों ओर से निरीक्षण करते हुए गोवर्धन नाला क्षेत्र से खारून नदी में जा रहे गन्दे पानी के झाग को प्रत्यक्ष देखा।
इस दौरान महापौर ढेबर ने नाव से नदी का निरीक्षण करते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव को मोबाइल पर तत्काल जोन 8 में विशेष सफाई गैंग को खारून नदी में भेजकर सफाई करवाने , नदी से झाग को पूरी तरह से हटाया जाने के लिए निर्देशित किया।
महापौर ढेबर ने नगर निगम जल विभाग के अधिकारियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शेष बचा हुआ लगभग 10 प्रतिशत कार्य पहली प्राथमिकता बनाकर सतत मॉनिटरिंग करके पूर्ण करने निर्देशित किया है ।
जल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 90 प्रतिशत निर्माण एवं विकास कार्य सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पूर्ण किया जा चुका है, शेष बचे हुए कार्यों को शीघ्रता से गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करने के निर्देश है। ताकि वर्तमान में खारून नदी में जा रहे 17 नालों के गन्दे पानी की पुरानी समस्या से शीघ्र ही राजधानीवासियों को स्थाई रूप से निजात दिलाया जा सके।
 

आतंक मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

आतंक मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

रायपुर, डीडी नगर इलाके के सैलून में आतंक मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक नाबालिग है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर के रायपुरा बाजार चौक में निगरानी बदमाश ने आतंक मचाते हुए एक सेलून में घुसकर वहां रखी कैची और ब्लेड से 3 लोगों पर प्राणघातक हमला किया था।
इसमें से एक आरोपी निगरानी बदमाश ओम दुबे था। दोनो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद बाजार में पड़ोसी दुकानदारों की भीड़ बढ़ती देख दोनों बदमाश ओम दुबे और एक अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
 

11000 केवी लाइट के चपेट में आने से धान जलकर हुआ ख़ाक,जानिये किया है पूरी घटना

11000 केवी लाइट के चपेट में आने से धान जलकर हुआ ख़ाक,जानिये किया है पूरी घटना

लखनपुर:  किसान को हुआ भारी नुक्सान रास्ते में तार की चपेट में आने से धान में आग लग गई। और हजारों का धान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लटोरी के आश्रित ग्राम झरोखीड़ाड़ निवासी किसान शिव प्रसाद गुप्ता पिता बाबूलाल उम्र 47 वर्ष जो अपने आश्रित ग्राम रामपुर में स्थित खेत से धान काट कर ट्रैक्टर में भरकर अपने ग्राम झरोखीड़ाड़ में ला रहा था। इसी बीच शासकीय बालक आश्रम जमगला के समीप के 11000 केवी लाइट के तार में ट्रैक्टर से भरा हुआ धान चपेट में आ गया, जिससे अचानक उसमें आग लग गई।

इसी बीच ट्रैक्टर को बचाने में ट्रैक्टर चालक धान को वहीं रोड पर डंप कर दिया। और अपनी जान को बचाया। आग इतनी भीषण थी की ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों की मदद के बावजूद आग को काबू नहीं किया जा सका। इस घटना से किसान के 1 एकड़ में लगी धान की फसल जिसका अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार बताई जा रही है। जो धू-धू जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी क्षेत्र के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिसेक बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच की।

इस घटना से लखनपुर देवगढ़ मार्ग लगभग 2 घंटे तक जाम रहा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विद्युत विभाग के द्वारा लगाई गई तार पर और सुरक्षा देने की आवश्यकता है। क्योंकि जिस जगहों से होकर यह 11000 केवी का तार गुजरा है, उस जगह पर स्कूल है, साथ ही खंभों की दूरी काफी ज्यादा होने के कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग को यहां सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने का कार्य करना चाहिए।
 

CG NEWS : महंगाई का विरोध के उद्देश्य से जन-जागरण पदयात्रा निकाली

CG NEWS : महंगाई का विरोध के उद्देश्य से जन-जागरण पदयात्रा निकाली

दुर्ग : महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण और ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिलाई जन जागरण पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा काली मंदिर चरोदा से प्रारंभ हुई और पंचशील नगरए चरोदा बस्ती, चरोदा भाठा, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे कॉलोनी, जोन 1 चिल्ड्रन पार्क, इंदिरा नगर, प्रगति नगर, समता कालोनी, ज्योति स्कूल से जैन मंदिर के पास समाप्त हुई । इस पदयात्रा में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन शामिल हुए। पदयात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने किया।


गिरीश देवांगन ने कहा कि जब से देश में मोदी की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम पर है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमत आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर के बेतहाशा बढ़ोतरी से गृहणियों का रसोई चलाना दुभर हो गया है। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि मोदी सरकार को देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं। मोदी सरकार भारत की जनता की सरकार नहीं बनकर, चंद लोगों की सरकार के रूप में काम कर रही है। देश में बढ़ती हुई महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है।


इस पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, पप्पू चंद्राकर, डॉ बालमुकुंद वर्मा, मोहन साहू, बीएन राजू, सुजीत बघेल, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, मोहम्मद आमिर, इंद्रजीत यादव, सेवक वर्मा, कुमुंद मढरिया, विटामिन वर्मा, कलिंदरी नायक, तारकेश्वरी साहू, पूजा सिंह, संतोषी निषाद, दीपा चंद्राकर, किरण नायडू, कुंती लहरें, दुलारी वर्मा, सीमा शर्मा, एम सुनीता, उपासना उपाध्याय, सीमा ठाकुर, कुमारी दीक्षा पांडे, बलराम साहू, विनोद निषाद, बालक साहू, संतोष तिवारी, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कोसरे, नरेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, संतोष महानंद, ईश्वर साहू, संतोष मंडपे, डॉ नौशाद सिद्दीकी, रमाशंकर वर्मा, तपन दादा, एम शरद कुमार डोरा, बाबू, सौरभ देवांगन, अरमान अहमद, लुकमान अहमद, अनिल सिन्हा, जीत सिंह, आशीष बंजारी, आनंद, विनोद प्रसाद, वेंकटरमना, डे साहब वर्मा, तौहीद खान, उपेंद्र पाल, भागीरथ निर्मलकर, गुड्डू यादव, राजू वर्मा, बल्लू चंद्राकर, सतीश धुरंधर, राकेश साहू, छन्नू बंजारे, टीपेश साहू, भागवत, कामता साहू, भूपेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।
 

CG NEWS : मंगलसूत्र चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : मंगलसूत्र चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

रायपुर : थाना डीडी नगर में एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व महादेवघाट में मंगलसूत्र चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आयोध्या नगर निवासी आरोपी तरूण पारधी (21 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की 1 नग सोने का मंगलसूत्र मिला है जिसकी कीमती 30,000 रुपये है। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कारवाई की गयी है।

डी.डी.नगर थाने में भूमिका श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महादेव नगर चंगोराभाठा में अपने परिवार के साथ रहती है तथा गृहिणी है। 20 को महादेव घाट मेला देखने तथा मंदिर दर्शन करने गयी थी। मेला में भीड अधिक होने के कारण उसने अपने गले में पहना सोने का मंगलसूत्र एक छोटे काले रंग के पर्स में रख लिया और फिर उस पर्स को भी एक बडे पर्स में दाल दिया था। इसी दौरान लक्ष्मण झूला के पास पहुंची तब देखा कि उसके कंधे में लटके बडे़ पर्स की चैन खुलीहुई है।चेक करने पर छोटा पर्स उसमें से गायब था।
 

BIG NEWS : चिटफंड निवेशकों को राशि लौटाने वाला एकमात्र राज्य है छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल

BIG NEWS : चिटफंड निवेशकों को राशि लौटाने वाला एकमात्र राज्य है छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनादगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि उनके खाते में वापस लौटने के साथ ही मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उनकी राशि वापस मिलने पर बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जो अपने राज्य के निवेशकों को जिनके साथ चिटफंड कंपनियों ने धोखाधड़ी की है, उनकी राशि वापस लौटा रहा है। इसके लिए चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की और नीलामी कर उससे प्राप्त होने वाली राशि निवेशकों को वापस दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी है ।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षको को चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही और वसूली का अभियान तेजी से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनादगांव जिले में इससे पहले 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि वापस लौटाई जा चुकी है। साथ ही आज 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि वापस की गई है। इसको मिलाकर अब तक राजनांदगांव जिले में चिटफंड के निवेशकों को 9 करोड़ 78 लाख रुपए वापस लौटाये जा चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को न्याय दिलाना है। इसके लिए शासन प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।


इस अवसर पर कलेक्टर राजनादगांव तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि राजनंदगांव जिले में चिटफंड कंपनी के निवेशकों से 3 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। 462 चिटफंड कंपनियों का विवरण तैयार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनी शुभ साईं इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में 10 एकड़ जमीन कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पारित अंतिम आदेश के तहत मटिया गांव में 3 एकड़ तथा हरडूआ में आधा एकड़ जमीन की नीलामी की कार्रवाई दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी, और इससे प्राप्त होने वाली राशि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई जारी है।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध 31 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 27 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं । एक प्रकरण में चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को सजा भी मिली है। कुल 61 डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों की 17 प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है, जिनकी कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। राशि वापसी के ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ीं निवेशक शारदा बाई ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 5 लाख रुपये का निवेश वर्ष 2010 में किया था।

उनकी पूरी राशि डूब गई थी। शारदा बाई ने राशि वापस मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। खैरागढ़ के पुन्नू राम ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 50 हजार रूपए का निवेश किया था। कंपनी ने राशि 3 गुना वापस कर लौटाने की बात कही थी। महरु राम ने बताया कि उसने 3 लाख चिटफंड कंपनी में वर्ष 2014 में जमा किए थे, उनकी पूरी जमा पूंजी डूब गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्हें 90 हजार रुपए वापस मिले थे। आज 30 हजार रुपए वापस उनके खाते में आए हैं। हरिराम ने बताया कि उसने भी चिटफंड कंपनी में 2 लाख 16 हजार रुपए का निवेश किया था, परंतु चिटफंड कंपनी के भाग जाने की वजह से उनकी पूरी राशि डूबत में चली गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर डूबत राशि उन्हें वापस मिल रही है। पहले उन्हें 65 हजार और दूसरी बार 21 हजार रूपए की राशि वापस मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
 

CG NEWS : परिवहन में लगी भीषण आग, जानिये क्या है पूरी घटना

CG NEWS : परिवहन में लगी भीषण आग, जानिये क्या है पूरी घटना

कोरबा : घटना कोरबा के कुसमुंडा थाना अंतगर्त कुसमुंडा खदान की है जहाँ सोमवार को कोल परिवहन में अचानक में आग लग गई। घटना में ट्रक पर सवार चालक की किस्मत अच्छी थी, कि आग भीषण रूप लेती इससे पहले वह वाहन से कूद गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान में कोल डिस्पैच में लगी सिद्धि विनायक कंपनी ट्रक के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके कुछ देर बाद ट्रक से आग की लपटें उठनी लगी।

कुछ देर में ट्रक पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। ट्रक में आग लगने का कारण ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट काे बताया जा रहा है। जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हाेगा। बताया जा रहा है कि ट्रक में आग लगने के बाद इस पर काबू पाने समय रहते प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से आग की लपटाें से घिर गई। कुसमुंडा खदान में कुछ माह पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। खदानाें में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही है।
 

जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर ने सुनी 39 शिकायते, दिया निराकरण का निर्देश.......

जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर ने सुनी 39 शिकायते, दिया निराकरण का निर्देश.......

दुर्ग : जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने सोमवार को 39 शिकायतों को सुना व उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश अतिक्रमण की शिकायतें, आर्थिक सहायता, सीमांकन व बटांकन, व्यवस्थापन की मांग व भेड़सर के पटवारी को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की है। इंदिरा गांधी शासकीय अनुदान प्राप्त शाला में मेल-फिमेल शौचालय व बोर खनन शासन निधि से निर्माण कराए जाने की मांग की गई ।


पार्वती साहू वार्ड-36 जीवनप्लाजा के पीछे गंजपारा के जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत 7/2/19 से संभागायुक्त दुर्ग कार्यालय में की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। डीएफएम मद से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी की संविदा भर्ती की चयन परीक्षा में मैरिट बेस पर ले रहे है उसमें साक्षात्कार की मांग डिप्लोमा इन एनीमल हसबेंडरी के छात्र महेन्द्र रात्रे, शंकर, कु. कुसुम ने की है।

सुंदरलाल देवांगन आशानगर वार्ड-21 निवासी ने बताया कि खरीदी गई जमीन खसरा नं. 32/18 रकबा 0.024 हे. 2500 वर्गफीट पर निर्मला देवांगन ने किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने की शिकायत की गई।
 

पार्षद सूरज बंछोर की हत्या में शामिल पांच गिरफ्तार....

पार्षद सूरज बंछोर की हत्या में शामिल पांच गिरफ्तार....

दुर्ग: भिलाई-चरोदा नगर निगम के हथखोज वार्ड पार्षद सूरज बंछोर की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो साल पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 15 को हत्या को अंजाम दिया था। सप्ताह भर बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों से दो नग देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो मोटर साइकिल जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने सोमवार को पत्रकारवार्ता लेकर कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया।


माामले में आरोपी दीनू उर्फ दिनेश पाल (41 वर्ष), बालाजी नगर खुर्सीपार और उत्तम सोना उर्फ पुरुषोत्तम सोना (32 वर्ष) बालाजी नगर खुर्सीपार और दीपक उर्फ भुरु साहू (32 वर्ष) पुरानी बस्ती छावनी खुसीपार को जांजगीर चांपा में दबोचा गया। वहीं लोकेश साहू (20 वर्ष) हथखोज निवासी व मोहन खुर्सीपार निवासी को भी हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से दो नग देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस हत्या में प्रयुक्त धरादार कटाव व गुप्ती सहित अपराध के दौरान उपयोग में लायी गई दो मोटर साइकिल जब्त किया गया है।
टीम ने घटना स्थल से लेकर हर संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सायबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी एवं भिलाई तीन टीआई विनय सिंह बघेल और उनकी टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी रही। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि दो साल पहले दिनेश पाल उर्फ दीनू के साथ पार्षद सूरज बंछोर की मारपीट हुई थी। दीनू की तलाश शुरू की गई तो वह घटना दिनांक से ही गायब मिला। परिचितों से पूछताछ के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक राजेश पांडेय के नेतृत्व में आरक्षक संदीप सिंह, सत्येंद्र मढरिया, रिंकू सोनी, शहबाज खान को जांजगीर भेजा गया। जहां शक्ती थाना प्रभारी रुपक शर्मा से सहयोग लेकर तीनों संदेहियों को गिरफ्तार किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के मुताबिक मृतक सूरज बंछोर का कई कारणों से दीनू पाल से विवाद था। डेढ़ वर्ष पहले मनोज चौधरी और आशिक विश्वकर्मा ने विवाद के कारण दीनू पाल को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद दीनू बदले की भावना से मनोज व आशिक को सबक सिखाना चाह रहा था। लेकिन सूरज बंछोर, मनोज व आशिक को मदद कर रहा था। दीनू पाल कुछ माह पहले देशी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। दीनू पाल के अनुसार उस कट्टे को सूरज बंछोर ने उसे रखने के लिए दिया था। जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा। इस मामले में सूरज से कोई मदद नहीं मिलने से दीनू की नाराजगी बढ़ गई थी। इसके अलावा हथखोज में दीनू के पान ठेला लगाने पर भी सूरज बंछोर ने आपत्ति जताया था। इससे दीनू पाल ने सूरज की हत्या करने का मन बना लिया।इसके लिए उसने पुरुषोत्तम उर्फ बूढ़ा और दीपक उर्फ भूरा को शामिल किया। हत्या के उद्देश्य खुर्सीपार निवासी मोहन को कट्टा उपलब्ध कराने का जिम्मा आरोपियों ने दिया। कुछ समय पूर्व ही मोहन ने दो नग देशी कट्टा उपलब्ध करा दिया। पत्रकार वार्ता में एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और सीएसपी भिलाई-3 विश्वास चंद्राकर उपस्थित थे।

 

सड़क हादसा : पिकअप और डंपर में हुई जोरदार भिडंत......

सड़क हादसा : पिकअप और डंपर में हुई जोरदार भिडंत......

बालोद: आज सुबह बालोद जिले से सड़क हादसे की घटना सामने आ रही है आसपास घना कोहरा छाया हुआ था, जिसकी वजह से 2 मीटर दूर भी सहजता से देख पाना मुश्किल था। आज सुबह इसी वजह से बालोद—धमतरी मुख्य मार्ग पर घोटिया चौक के करीब एक पिकअप और डंपर में जोरदार भिडंत हो गई।


पिकअप चालक शादी समारोह में डीजे लेकर गया हुआ था, जहां से वह लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक के साथ ही भी कोहरे की समस्या थी, जिसकी वजह से दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में पिकअप बुरी तरह से पिचक गया, जिससे डरकर डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि पिकअप चालक गाड़ी में ही फंसा रहा।


कुछ देर बाद वहां भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया और हालात की जानकारी दी, जिसके चलते पुलिस जेसीबी और हाइड्रा की व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद पिकअप चालक की सलामती को ध्यान में रखते हुए पिकअप के पिचके हुए हिस्से को उठाया गया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चालक के सुरक्षित बच निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। पिकअप चालक भी इस हादसे से घबरा गया था, लेकिन मौके पर मिले सहयोग की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने इस हादसे को लेकर अपराध कायम कर लिया है। वाहनों को जप्त कर लिया गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकली 12 साल की छात्रा की करंट लगने से हुई मौत, पढ़िये पूरी ख़बर

मॉर्निंग वॉक पर निकली 12 साल की छात्रा की करंट लगने से हुई मौत, पढ़िये पूरी ख़बर

रायपुर: घटना रायपुर से सामने आ रही है जहाँ सटे नया रायपुर के सेक्टर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली 12 साल की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई है। मामला राखी थाना अंतर्गत झांझ गांव का है। सुबह हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित जनों ने चक्काजाम कर दिया है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

 


मिल रही जानकारी के मुताबिक नया रायपुर के राखी थाना अंतर्गत झांझ गांव की निवासी 12 साल की मोना पाल रोज की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सेक्टर 24 स्थित सेंट्रल पार्क में जब वह मॉर्निंग वॉक कर रही थी, उसी दौरान लगे रेलिंग पर उसका हाथ पड़ा और वह चिपक गई। इसका मतलब यह था कि रेलिंग में करंट प्रभावित हो रहा था। मौके पर उसे बचाने के लिए कोई भी नहीं था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।


इस मामले को लेकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास जारी है। वहीं प्रशासन को उनकी मांगों से अवगत कराए जाने की बात भी कही गई है, लेकिन फिलहाल मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, वहीं मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है।
 

घने कोहरे ने ठप की विमानों की आवाजाही ....

घने कोहरे ने ठप की विमानों की आवाजाही ....

रायपुर: पिछले दिनों की बारिश के चलते राजधानी के आसपास के इलाके सुबह से घने कोहरे की आगोश में समा गए है। घने कोहरे के चलते स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में विमानों की आवाजाही ठप हो गई है। रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक इतना घना हो गया है कि विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने को बताया कि विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए, जबकि इस समय 400 मीटर रह गई है।


बताया जा रहा है कि सुबह से एक भी विमान की न लैंडिंग हुई है और न ही उड़ान भरा है। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु के यात्री एयरपोर्ट पर विमानों की वेट कर रहे हैं। विमान की उड़ान न भरने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शहर में भी कोहरे की वजह से रोड पर लोगों को गाड़ी चलाने में भी तकलीफ हो रही है।
 

23 को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल...

23 को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे राजधानी स्थित निवास कार्यालय से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ‘राजनांदगांव जिले के चिटफंड निवेशकों द्वारा की निवेश राशि का अंतरण’ करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के होटल बेबीलान इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम ‘स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रायपुर के आनंद समाज वाचनालय में ‘इंश्योरेन्स इम्पलाईज यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इसी प्रकार शाम 7.15 बजे होटल बेबीलान केपीटल रायपुर में आयोजित ‘सम्मान समारोह-क्रेडाई’ में शामिल होंगे।