CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: जमीन हड़पने के मामले में पूर्व जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

CG NEWS: जमीन हड़पने के मामले में पूर्व जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

कोरबा: जालसाजी पूर्वक जमीन हड़पने के मामले में पूर्व जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भजपा शासन काल में देवेंद्र पांडेय बिलासपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने उरगा थाना में शिकायत दर्ज कराइ थी कि देवेंद्र पांडेय ने उनकी ग्राम भलपहरि स्थित 0.65 एकड़ जमीन को जालसाजी पूर्वक अपने नाम करा ली है। पीड़िता को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने आवश्यक कार्य के लिए पटवारी रिकॉर्ड लेने पहुंचीं। तब उन्हें ज्ञात हुआ कि देवेंद्र पांडेय ने उक्त खसर नम्बर की जमीन को 9 फरवरी को अपने नाम दर्ज करवा ली है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता की शिकायत पर उरगा थाना में 27 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई।

नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखे सूची

नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखे सूची

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। निकाय चुनाव के लिए हर जिले से सूची जारी की जाएगी। इसकी शुरूआत नरहरपुर पंचायत से हो गई है। 15 वार्ड के नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों कि सूची जारी की गई है, इसके अलावा भानुप्रतापपुर से एक वार्ड प्रत्याशी का एलान किया गया है।

CG NEWS: दंतैल हाथियों ने महिला को पटक-पटककर मार डाला, शव के हुए तीन टुकड़े

CG NEWS: दंतैल हाथियों ने महिला को पटक-पटककर मार डाला, शव के हुए तीन टुकड़े

धमतरी: मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में दंतैल हाथियों ने एक कमार महिला को पटक-पटककर मार डाला है। महिला का शव तीन टुकड़ों में अलग अलग स्थानों में पड़ा मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मामला मगरलोड थाना इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भालुचुआ के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार 61 वर्ष का पति पपीत राम के साथ सोमवार की रात्रि विवाद हुआ था। कमला बाई गाँव के प्रमुख लोगों को इस बात की सूचना देने निकली थी, कि तभी देर रात लगभग 12 बजे निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथियों के दल में से एक हाथी ने कमला बाई को पटक -पटक मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची। सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया।


उपनिरीक्षक विवेचक सुभाष लाल ने बताया कि पति पत्नी में झगड़ा होने के बाद पत्नी गांव के लोगों को बताने जा रही थी। इसी बीच हाथी ने महिला को अपना शिकार बना लिया। जिसके तीन टुकड़े हो गए थे। सुबह मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
केरेगांव रेंजर रूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि वन विभाग द्वारा महिला के परिवार को तत्काल दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। साथ ही आसपास गांवो में मुनादी कराई गई है।

बड़ा हादसा: सड़क हादसे में बालाजी अस्पताल के 3 डॉक्टर घायल, 1 गंभीर

बड़ा हादसा: सड़क हादसे में बालाजी अस्पताल के 3 डॉक्टर घायल, 1 गंभीर

रायपुर: देर रात हुए सड़क हादसे में राजधानी के निजी अस्पताल के डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादस राजधानी के विधानसभा रोड स्थित सेमरिया के पास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा रोड सेमरिया स्थित शान्ति सरोवर के पास सड़क के किनारे कड़ी ट्रक से एक कार टकरा गई। कार में सवार श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष चौरसिया तथा उनके दो मित्र प्रांजल शर्मा और पराग झा घायल हो गए हैं। जिनमे न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष चौरसिया की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

BIG BREAKING: ओमिक्रोन को लेकर राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

BIG BREAKING: ओमिक्रोन को लेकर राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

रायपुर: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट ओनिक्रॉन (8.1.1.529) के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के संबंध में आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागों के भारसाधक सचिव, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर और समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से कहा गया है कि शासकीय पत्र के माध्यम से नोवेल कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन (B.1.1.529) नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है। उपरोक्तानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। 

धान खरीदी केंद्र में मची भगदड़, कई महिलाएं घायल...

धान खरीदी केंद्र में मची भगदड़, कई महिलाएं घायल...

बालोद । राज्य में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है, जिसके लिए 29 नवंबर से टोकन बंटने शुरू हो गए है। सोमवर को सभी केन्द्रो में टोकन के लिए भारी भीड़ लगी रही, वही खबर आ रही है कि बालोद के एक केंद्र में टोकन के लिए मची भगदड़ में कई महिलाएं घायल हो गई हैं। मामला बालोद जिले के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत 4 गाँव आते हैं। सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के कार्यक्षेत्र के चार गांव के किसानों को आज एक ही दिन टोकन देने के लिए बुलाया गया था। जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ सोसाईटी के गेट के सामने जुट गई थी। सोसाईटी का गेट जैसे ही खुला अंदर घुसने के लिये बाहर खड़ी भीड़ में आपाधापी मच गई और इस भगदड़ में करीब 17 महिलाएं भीड़ में चोटिल हो गई।
 

60 बोरी अवैध धान जप्त, झारखंड से ला रहे थे छत्तीसगढ़...

60 बोरी अवैध धान जप्त, झारखंड से ला रहे थे छत्तीसगढ़...

रायपुर। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 60 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल ने जप्त किया है।
प्रदेश में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किसानों द्वारा सुगमतापूर्वक धान विक्रय के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं । मंत्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।
 

CG NEWS: मड़ई मेले में शराबियों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: मड़ई मेले में शराबियों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा: जिले में 28 नवंबर की देर रात शराबियों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। जब पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे तो युवकों ने गाड़ी पर पत्थर फेंके। हमले में चालक सहित 3 सिपाही घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। तीनों सिपाहियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना करतला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, डायल-112 में तैनात कॉन्स्टेबल ईश कुमार पटेल, जयराम कंवर, राजेंद्र पटेल और सुरेंद्र कुर्रे की ड्यूटी रविवार रात मड़ई मेले में लगी थी। इसी दौरान कई युवक शराब के नशे में हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और विवाद शुरू हो गया। युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच अन्य युवक भी पहुंचे और पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

BIG BREAKING: कलेक्टर ने 5 राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला, आदेश जारी

BIG BREAKING: कलेक्टर ने 5 राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला, आदेश जारी

गरियाबंद: कलेक्टर ने जिले के पांच राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यो के लिए पदस्थापना किया। जारी आदेश अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल बिन्द्रानवागढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को गरियाबंद तहसील में पदस्थ किया गया है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के आरआई पुनीत राम यदु को बिन्द्रानवागढ़, राजिम के चन्द्रप्रकाश सोनी को छुरा, छुरा के बलदाऊ प्रसाद साहू को राजिम एवं भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में पदस्थ धनराज लांझेकर को राजस्व निरीक्षक मंडल देवभोग पदस्थ किया गया है।

CG NEWS: किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, गिरफ्तार

CG NEWS: किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, गिरफ्तार

बिलासपुर: जिले में नशीली दवाओं के कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जरहाभाठा में सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने महिला सरगना सहित उसके गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीली दवाओं का जखीरा, कार, बाइक, स्कूटी सहित 13 लाख का सामान बरामद हुआ है। एसपी दीपक झा ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती में महिला व नाबालिग लड़कों के नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त होने की सूचना मिली थी।

इस पर 28 नवंबर को पुलिस की 31 सदस्यीय टीम बनाकर एक-एक घरों की तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि यहां रहने वाली जुगनी बाई गिरोह की सरगना है।किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करती है। उसके गिरोह में नाबालिग लड़के व दर्जन भर युवक शामिल हैं। इस दौरान टीम ने मोहल्ले में नशे का व्यापार करने वालों के कब्जे से 514 नशीली इंजेक्शन, 71 कफ सीरप, एक हजार टैबलेट, 51 पाव देसी शराब जब्त किया। टीम ने तीन नाबालिग, 2 महिला समेत 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

RAIPUR BREAKING: गर्लफ्रेंड से मिलने नहीं दिया तो गर्लफ्रेंड की मां को मारे मुक्के और थप्पड़

RAIPUR BREAKING: गर्लफ्रेंड से मिलने नहीं दिया तो गर्लफ्रेंड की मां को मारे मुक्के और थप्पड़

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है, आजाद चौक थाने में रविवार की रात एक शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


45 साल की महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोकने-टोकने लगे। ये बात अंकित को रास नहीं आई। संडे की रात वो महिला के घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गया और खूब उत्पात मचाया।


महिला ने बताया कि बेटी से मिलने न देने की बात कहकर अंकित विवाद करने लगा। गालियां दी तो महिला ने उसे रोका। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। बेटी भी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी। अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।

RAIPUR NEWS: कंपनी को कैशियर ने लगाया लाखों का चूना, जांच में जुटी पुलिस

RAIPUR NEWS: कंपनी को कैशियर ने लगाया लाखों का चूना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: मोटर कंपनी को कैशियर ने 18 लाख का चूना लगाया है। शिवनाथ मोटर्स के कैशियर अजय गुप्ता ने गबन किया है। मोवा में संचालित कंपनी के संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धारा 408 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मोवा स्थित शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में बलौदा बाजार निवासी अजय गुप्ता 2018 से कैशियर के पद पर कार्यरत था। कंपनी को इसके द्वारा रकम की हेराफेरी और राशि गबन करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जब इससे पूछताछ की गई तो उसने बताया की नगद राशि जमा करने वाले ग्राहक से राशि लेकर यह रसीद काटता था एवं बाद में उस रसीद को निरस्त रिपोर्ट करता था।

इस तरह आरोपी अजय गुप्ता ने कंपनी की कुल 18 लाख 34 हजार 550 रुपए गबन किए हैं। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस ने शिवनाथ मोटर्स के प्रबंध संचालक की शिकायत पर आरोपी अजय गुप्ता के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वर्तमान में फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिला।

CG CRIME NEWS: शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर युवक की मां को आरोपी ने मारा चाकू

CG CRIME NEWS: शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर युवक की मां को आरोपी ने मारा चाकू

दुर्ग: खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला के पेट में चाकू मार दिया, क्योंकि उसके बेटे ने शराब पीने के लिए रुपए देने से मना कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव करने आए महिला के पड़ोसी को भी चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी शुभम राजपूत को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 294, 307, 327 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना 26 नवम्बर की रात करीब 9.30 बजे की है।

सन्यासी गली गौतम नगर निवासी दसमत कुर्रे अपने घर पर खाना खाकर सो रही थी। उसका बेटा राहुल टहलने निकाला था और घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे घर के पास ही शुभम राजपूत शराब के नशे में मिला। उसने राहुल को रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इस पर राहुल ने उसे पैसे देने से मना किया और घर की ओर चल दिया।इस दौरान शुभम भी उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गया।

उसने राहुल के घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इससे राहुल की मां दसमत कुर्रे आई और जैसे ही उसने दरवाजा खोला शुभम ने उसेक पेट में चाकू मार दिया। इससे दसमत दर्द से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी जावेद अली बीच बचाव करने पहुंचा। इस पर शुभम ने उसेक ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। खुर्सीपार पुलिस ने छापेमारी करके 28 नवंबर शाम उसे गिरफ्तार किया।

CG NEWS: मामूली विवाद पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

CG NEWS: मामूली विवाद पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

कोरबा: ज़िले के कुसमुंडा में देर रात एक युवक से विवाद के बाद उसे गोली मार दी गई। पुलिस को मामले में तीन आरोपियों की तलाश है।
पुलिस थाने में दर्ज ब्यौरे के अनुसार तिफरा बिलासपुर निवासी सुमित चौधरी का झगड़ा रेल्वे साईडिंग कुसमुंडा के पास राजा खान अशरफ खान और अभिषेक आनंद से हुआ, रात दस बजे हुए इस झगड़े में सुमित पर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल सुमित चौधरी का उपचार अस्पताल में जारी है।


खबरें हैं कि यह वर्चस्व की लड़ाई का मसला है, खदान इलाक़े पर प्रभाव जमाने के लिए गोलीकांड जैसी घटना की गई है। हालाँकि पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पता तलाश की जा रही है और मामले की जाँच जारी है विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

भागा तो मारी गोली, जांघ में लगी
गोली सुमित की जांघ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुमित ने बताया कि खदान के पास पहले से आरोपी खड़े थे। वह पहचानता था तो उनके पास चला गया। थोड़ी देर में देखा तो खदान की ओर से सफेद रंग की बोलेरो डीजल लेकर आ रही थी। आरोप है कि तभी अशरफ खान बोला कि तू यहां क्या कर रहा है। राजा बोला कि इसे मार दो नहीं तो सबको बता देगा। भागने लगा तो पीछे से गोली मार दी।

सुमित बोला- साजिद खान के लिए करता था काम
सुमित ने बताया कि वह बिलासपुर के साजिद खान के लिए पहले काम करता था। साजिद डीजल चोरी करवाता है। पहले वे लोग कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ इस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ( SECL) की कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करते थे, लेकिन अब बंद कर दिया है। सुमित ने बताया कि वह 4-5 दिन से कोरबा में था। उसे पेशी में गरियाबंद जाना था तो अपने साथी के साथ निकला था। वहीं दर्री CSP लितेश सिंह ने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला है। पुलिस जांच कर रही है।

रायपुर के डी डी नगर थानाक्षेत्र में नशीले टेबलेट के साथ महिला हुई गिरफ्तार

रायपुर के डी डी नगर थानाक्षेत्र में नशीले टेबलेट के साथ महिला हुई गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्रांतर्गत जोगी बंगला पास नशीली टेबलेट बेचते पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खार्पडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला लक्ष्मी मानिकपुरी जोगी बंगला के पास खड़े होकर नाईट्रोसन-10 टेबलेट बेच रही है।
सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी लक्ष्मी मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला आरोपी लक्ष्मी मानिकपुरी के कब्जे से अलग-अलग स्ट्रीप में 56 नाईट्रोसन-10 टेबलेट बरामद किए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 

नक्सलियों ने फूंका मोबाइल टॉवर ...

नक्सलियों ने फूंका मोबाइल टॉवर ...

कांकेर। पखांजुर क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित ताड़ावेली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। टावर का कंट्रोल यूनिट जलकर खाक हो गया है। घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
एक दिन पहले ही गढ़चिरौली मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने 27 नवम्बर को बंद बुलाया था। नक्सली बंद के दौरान उत्तर बस्तर में जगह -जगह नक्सली बैनर पोस्टर बांध दिए हैं।
 

छत्तीसगढ़ के इस कोल खदान में बड़ा हादसा एक मजदूर की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के इस कोल खदान में बड़ा हादसा एक मजदूर की हुई मौत

कोरबा। जिले के SECL के बांकीमोंगरा कोल खदान में 28 नवंबर को एक बड़ा हादसा की जानकारी मिली है। खदान में जमीन के नीचे काम करते वक्त मजदूर के ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिससे खदान में काम कर रहे मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को मालवाहक गाड़ी से ही एसईसीएल के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेेज दिया गया है।वही पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। सुबह रामचरण अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रीलर मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था। अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके शरीर में गिर गया। मजदूर की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे।  

तिरस्कृत लोगों को महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में दिलाया सम्मान : भूपेश बघेल

तिरस्कृत लोगों को महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में दिलाया सम्मान : भूपेश बघेल

रायपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महात्मा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले ने समाज के वंचितों, पीड़ितों, शोषितों और तिरस्कृत लोगों के लिए जीवन भर काम किया। उन्हें जीवन की राह दिखायी और समाज में सम्मान दिलाया। महात्मा फुले का जीवन एक उत्कट क्रांतिकारी का जीवन था। उन्होंने अपने समय की समस्याओं को नजदीक से देखा, समझा और उनका निदान भी खोजा। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़ियों पर सीधे तौर पर प्रबल प्रहार किया, उस समय की शिक्षा, चिकित्सा और समता की समस्याओं के निदान का काम करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री बघेल को रविवार, 28 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे में ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि’ में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् द्वारा आयोजित समारोह में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल ने फुले पगड़ी, मानद शाल, सम्मान निधि और स्मृति चिन्ह प्रदान कर ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए फैसलों और असाधारण महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस वर्ष के ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुस्तक ’किसान का कोड़ा’ की प्रति भेंट की गई। इसके पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि’ में महात्मा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ वितरण समारोह में कहा कि महात्मा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले ने समाज के वंचितों, पीड़ितों, शोषितों और तिरस्कृत लोगों के लिए जीवन भर काम किया, उन्हें जीवन की राह दिखायी और समाज में सम्मान दिलाया। महात्मा फुले का जीवन एक उत्कट क्रांतिकारी का जीवन था। उन्होंने अपने समय की समस्याओं को नजदीक से देखा, समझा और उनका निदान भी खोजा। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़ियों पर सीधे तौर पर प्रबल प्रहार किया, उस समय की शिक्षा, चिकित्सा और समता की समस्याओं के निदान का काम करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर महाराष्ट्र की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि महात्मा ज्योतिबा फूले, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सहित अनेक संत महात्माआंे की और वैचारिक क्रांति भूमि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब पूरी दुनिया के जीडीपी का 23 प्रतिशत हिस्सा हिन्दुस्तान का होता था। हिन्दुस्तान के पांच हजार साल के इतिहास में साढ़े तीन हजार साल पिछड़ों का राज रहा। लोग खेती किसानी करते थे, और हुनरमंद शिल्पकार और कारीगर शिल्पकारी और कारीगिरी करते थे। प्राचीन काल में हिन्दुस्तान का व्यापार देश दुनिया में खूब फला-फूला इसलिए हिन्दुस्तान सोने की चिड़िया कहलाया। यह स्थिति मुगलकाल में भी रही लेकिन अंग्रेजों के शासन काल में देश की अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। खेती किसानी नष्ट होने लगी, हुनरमंद लोगों के पास काम नहीं रहा। ऐसे में एक ज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले के रूप में सामने आई। जिन्होंने समाज सुधार के माध्यम से समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य किया। वंचितों, तिरस्कृतों को सम्मान दिलाया और शिक्षा पर जोर दिया। विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा था कि विद्या के बिना मति नहीं, मति के बिना नीति नहीं, नीति के बिना गति नहीं और गति के बिना अर्थ नहीं। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रणी नेता थे, तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजनीतिक क्रांति के अग्रणी समाज सुधारक थे। महात्मा गांधी ने लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कुटीर उद्योगों पर जोर दिया। चरखा और तकली को हथियार बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने महात्मा फुले के काम को आगे बढ़ाया। उन्होंने समाज के उत्पादक समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। बघेल ने भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से हमें बराबरी का, समानता का अधिकार दिलाया। उन्होंने आज की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमारा संविधान और संस्थाएं खतरे में हैं। इन्हें बचाने की जरूरत है। उन्होंने आज की परिस्थितियों में पूंजीवाद और बाजारवाद से लड़ने के लिए छोटे कारिगरों द्वारा उत्पादि वस्तुओं के उपयोग को आवश्यक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात से कम आरक्षण मिल रहा है। लेकिन इस विषय में सब मौन है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा क्वांटिफायबल डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिसे बहुत जल्द उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि जिसका जितना हक है वह उन्हें मिल सके।
श्री बघेल ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद बस्तर के लोहंडीगुड़ा में इस्पात संयंत्र लगाने के लिए 1700 किसानों से अधिकृत की गई 4200 एकड़ जमीन उन्हें लौटाई गई। किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को इनपुट सब्सिडी देने की शुरूआत की। गोधन न्याय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना में दो रूपये किलो में गोबर खरीद कर गौठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हजारों महिलाओं को रोजगार मिला है। अब जैविक खाद के साथ गोबर से बिजली भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्मी खाद का उत्पादन कर हम जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। वर्षा के जल को रोकने के लिए 12000 नालों की रि-चार्जिंग की जा रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली ताई, बापू भुजबल, हरि नरके, सिद्धार्थ कुशवाहा सहित अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् के अनेक पदाधिकारी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
 

पागलपन की हदे पार: बीवी से बोला- मुझसे कितना प्यार करती हो, साबित करो, जबरदस्ती मुंह में डाल दिया कीटनाशक, फिर......

पागलपन की हदे पार: बीवी से बोला- मुझसे कितना प्यार करती हो, साबित करो, जबरदस्ती मुंह में डाल दिया कीटनाशक, फिर......

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिले में एक सनकी पति ने अपनी ही बीवी को कीटनाशक पिला दिया। उसने पहले अपनी पत्नी से पूछा कि वह उसे कितना प्यार करती है। पत्नी ने कहा- खूब सारा, तो पति बोला सबूत दो। पत्नी ने पूछा कि क्या सबूत चाहिए। उसके ये पूछते ही पति ने उसका मुंह पकड़कर उसे कीटनाशक पिला दिया। कीटनाशक पीते ही महिला उल्टी करने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।


बेमेतरा में रहने वाली उमा टंडन 25 नवंबर को अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। उसी वक्त सुबह 10 बजे उसका पति यशवंत टंडन बाहर से घूम कर घर आया और उमा से कहने लगा कि तुम मुझसे कितना प्यार करती हो, यह साबित करना पड़ेगा। इसके बाद यशवंत उमा को कमरे में ले गया। फिर जबरदस्ती कीटनाशक दवा को उमा के मुंह में डाल दिया। घटना के वक्त घर पर और कोई नहीं था।


अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बाद आसपास के लोग उमा के घर पहुंचे, तब उन्हें इस मामले का पता चला। पड़ोसी तुरंत उमा को लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद महिला की ही शिकायत पर ही आरोपी के खिलाफ धारा 307( हत्या के प्रयास) में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

SECL में बड़ा हादसा: काम करते वक्त कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, मजदूर की मौत

SECL में बड़ा हादसा: काम करते वक्त कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, मजदूर की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिले में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा। जिससे उसने दम तोड़ दिया। वहीं मामले में कोल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद मजदूरों को मालवाहक गाड़ी से उसे को अस्पताल ले जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। शनिवार रात को वह ड्यूटी में आया था।

 

सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होती। लेकिन इसके पहले ही करीब 4 से 5 बजे के बीच कोयले का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी सांसे थम गई। बता दें कि बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे से कोयला निकालने का काम किया जाता है। यहां अलग-अलग शिफ्ट में करीब 200 मजदूर काम करते हैं।


सुबह रामचरण इस अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रिल मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था। अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिरा। जिसके बाद रामचरण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कोयले को उसके ऊपर से हटाया।


वहीं कर्मचारियों ने प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की। लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद मजदूर उसे मालवाहक गाड़ी से ही SECL के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

RAIPUR BREAKING: शादी-शुदा महिला को ब्लैकमेल करने वाला आशिक पहुंचा हावालात में..........

RAIPUR BREAKING: शादी-शुदा महिला को ब्लैकमेल करने वाला आशिक पहुंचा हावालात में..........

रायपुर: रायपुर की सरस्वती नगर थाने की पुलिस ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर रुपए एठने वाले आशिंक को हिरासत में लिया है। इस शख्स ने फेसबुक के जरिए रायपुर की शादीशुदा महिला से दोस्ती की। दोनों के बीच रिश्ते गहराने लगे तो युवक ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। वह महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पहले ही लाखों रुपए हड़प चुका था। शनिवार को वह चाकू लेकर एक बार फिर महिला के घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। बड़ी होशियारी से महिला ने पड़ोसियों से मदद मांगी और अब फेसबुक वाले इस आशिक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


इस मामले में आरोपी शैलेष झा मूलत: कोरबा का रहने वाला है। 2 साल पहले रायपुर के कोटा की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला से शैलेष की फेसबुक पर दोस्ती हुई। शैलेष ने धीरे-धीरे महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसकी मीठी बातों में आकर महिला भी छुप-छुपकर शैलेष से चैट किया करती थी।


जब महिला का भरोसा बढ़ा तो आरोपी उसकी तस्वीरें मांगने लगा। शैलेष महिला के साथ अश्लील चैट किया करता था। यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। बीते 6 महीनों में महिला के चैट और तस्वीरें पति को दिखाने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से साढ़े 5 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। महिला भी बदनामी और पति को इस बात की जानकारी न हो इस लिए वह आरोपी की बात मानती रही।


रुपयों के लालच की वजह से आरोपी शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रार्थिया के घर आ पहुंचा। उसे खबर लगी कि महिला का पति इंदौर गया हुआ था। महिला घर पर अपने 8 साल के बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर के वक्त शैलेश महिला के घर में चाकू लेकर घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। चाकू दिखाकर वो महिला और उसके बच्चे की हत्या करने की धमकी देकर 50 हजार मांगने लगा,आरोपी ने महिला के पास से मोबाइल फोन छीन लिया था।


जब कुछ बच्चे दरवाजा खटखटा महिला के बच्चे को बाहर खेलने बुलाये, तब बाहर किसी को शक न हो इसलिए शैलेष ने बच्चे को धमकाते हुए बाहर जाने दिया। उसे तैयार करने के बहाने महिला ने एक चिट बेटे की जेब में डाल दी। इसमें लिखा था कि चाकू लेकर एक आदमी हमारे घर में घुस आया है। महिला ने बेटे को समझाया कि बाहर जो भी दिखे उसे चिट दे दे। बेटे ने वैसा ही किया। कुछ पड़ोसियों को बच्चे ने चिट दिखा दी।
इसके बाद लोग महिला के घर के बाहर जमा हो गए। मुलाकात का बहाना कर महिला को बुलाने लगे। महिला मौके का फायदा उठाकर झट से घर से बाहर निकली और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। अब चाकू लिए हुए कमरे में बंद शैलेष झा चीख रहा था। फौरन स्थानीय लोगों की मदद से महिला ने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ़्तार कार ने बाइक-स्कूटर को ठोका, 1 युवती की मौत, 5 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ़्तार कार ने बाइक-स्कूटर को ठोका, 1 युवती की मौत, 5 घायल

रायपुर: राजधानी में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने 3 बाइक और स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 1 युवती की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक सोनिक बग्गा को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के एक होटल में निजी कंपनियों के आयोजित मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहीं 3 सगी बहनों की दो स्कूटर और एक अन्य बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से नीता सिदार नामक युवती की मौके पर मौत हो गई।

जबकि 5 अन्य घायल हो गए। देर रात पांचों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वही कार चालक भनपुरी निवासी सोनिक बग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

RAIPUR NEWS: वीआईपी क्लब गोलीकांड का मुख्य आरोपी दिलीप गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस जप्त

RAIPUR NEWS: वीआईपी क्लब गोलीकांड का मुख्य आरोपी दिलीप गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस जप्त

रायपुर: वीआईपी क्लब गोलीकांड का फरार मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ज्ञातव्य है कि 13-14 नवंबर की रात्रि क्लब के डांस फ्लोर से आरोपी दिलीप मिश्रा ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया था। इसक घटना की रिपोर्ट क्लब के मैनेजर ने मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराइ थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लब के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराइ कि 13-14 नवंबर की दरम्यानी रात क्लब के डिस्को में लोग डांस कर रहे थे। तभी क्लब में अक्सर आने वाले दिलीप मिश्रा अपने साथी शैंकी ठाकुर एवं अन्य दो के साथ आया तथा डांस फ्लोर में आकर कुछ देर पिस्टल निकालकर फ्लोर पर हवाई फायर किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध दिलीप मिश्रा के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 498/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी अपराध अभिषेक माहेश्वरी, सीएसपी माना एलसी मोहले, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद को आरोपी को पिस्टल के साथ रंग हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी दिलीप मिश्रा की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्रवाई कर आरोपी दिलीप मिश्रा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की।


गिरफ्तार आरोपी - दिलीप मिश्रा 37 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके आए पार्षद श्री नायक की समस्याओं से राज्यपाल हुई अवगत

तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके आए पार्षद श्री नायक की समस्याओं से राज्यपाल हुई अवगत

रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद श्री धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने श्री धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। श्री धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।