CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: गुमशुदा युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: गुमशुदा युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: सिरगिट्टी क्षेत्र के भागड़ा चौक में रहने वाला श्यामदेव यादव 24 वर्ष छात्र थे। रविवार की दोपहर वे अपने घर से किसी काम से निकले। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। इस पर स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। किसी ने बस्ती बाहर खेत में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। इसकी सूचना पर स्वजन वहां पहुंचे। लाश पुरानी होने के कारण स्वजन ने कपड़ों से मृतक की पहचान की। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन से पूछताछ में घटना कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का पीछा कर पुणे से बालिका को किया पुलिस ने बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का पीछा कर पुणे से बालिका को किया पुलिस ने बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: खुर्सीपार पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का तीन दिनों तक पीछा किया। लगभग ढाई हजार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुणे बस स्टैंड में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। इसके बाद 14 वर्षीय बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,366 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है। खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर की रात एक नाबालिग बालिका 14 वर्षीय घर से बिना बताए निकल गई।

परिजनों की रिपोर्ट पर मामले में धारा 363 के तहत दर्ज कर खोजबीन शुरू की। नाबालिग के पास कोई मोबाइल नम्बर नहीं था। पुलिस टीम ने नाबालिग के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें रात को नाबालिग का फुटेज मिला। फुटेज में दिखाई दिया कि लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी। इसके बाद एक टीम को उसके पीछे लगाया गया। रास्ते में कैमरे को ट्रैक किया। पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उसका फुटेज मिला। इसके बाद लोकेशन व सूचनाओं के आधार पर आगे बढ़ते रहे।जहां बस स्टैंड के पास अपहृत व संदेही लड़के को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

मानवता शर्मसार: 13 साल की बेटी की आबरू लूटता रहा कलयुगी पिता, कोर्ट ने दी ये सजा...........

मानवता शर्मसार: 13 साल की बेटी की आबरू लूटता रहा कलयुगी पिता, कोर्ट ने दी ये सजा...........

बिलासपुर: कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से कई सालो तक बनाता रहा शारीरिक संबंध 15 साल की लड़की की मां बचपन में ही घर छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से ही पिता लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।फिर बेटी हिम्मत कर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराई। दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग किशोरी जब 29 सितंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब वह 15 साल की थी। घर में छोटा भाई व बहन भी हैं। उसके पिता से परेशान होकर मां 7 साल पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। तब से वह अपने पिता के साथ ही रह रही है। मां के जाने के बाद उसके पिता जबरदस्ती उसके साथ साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। किसी को बताने पर घर से भगा देने की धमकी देता था। इसके डर से वह किसी को कुछ नहीं बता सकी।पिता की हरकतों से नाबालिग बेटी तंग आ गई थी। फिर हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दो साल से जेल में बंद है। इस बीच फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। जस्टिस विवेक कुमार तिवारी ने विचारण के बाद आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का दोषी माना है। इस पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

CG NEWS: दुर्ग के इस नामी ज्वेलर्स के सभी ठिकानों में पड़ा डीआरआई का छापा............

CG NEWS: दुर्ग के इस नामी ज्वेलर्स के सभी ठिकानों में पड़ा डीआरआई का छापा............

दुर्ग: जिले के सबसे चर्चित सहेली ज्वेलर्स के भिलाई 5 ठिकानों दुर्ग, भिलाई और सिविक सेंटर की दुकान सहित गोदाम और 2 घरों पर डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) का छापा पड़। पिछली बार इनके यहां पड़े छापो के दौरान टीम से मारपीट करने के कारण इस बार डीआरआई की टीम सेंट्रल आम्र्स फोर्स के जवानों के साथ पहुंची और संस्थानों को सील कर दिया और मीडिया सहित किसी भी व्यक्ति जाने पर रोक लगा दिये।

मामला जानकारी के अनुसार डीआरआई की इस कार्रवाही से पूरे शहर के बड़े ज्वेलरी दुकान के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई है क्योंकि बीते मई में सांखला ज्वेलर्स के यहां छापा पड़ा था और टेक्स चोरी और बिना बिल का बड़ी मात्रा में सोना चांदी मिला था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश से आईडीआरआई की टीम के 42 सदस्यों ने सुबह करीब 6 बजे सहेली ज्वेलर्स के सभी ठिकानों पर एक साथ छापे मारकार सभी जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

CG BREAKING: गर्भवती प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या, हत्या की वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..............

CG BREAKING: गर्भवती प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या, हत्या की वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..............

कोरबा: कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया। युवती तीन माह की गर्भवती थी। आरोपी उसे अबार्शन के लिए कह रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। युवती का शव पुलिस को एक दिसंबर को मिला था। इसके बाद दो दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के मुताबिक, एक दिसंबर को जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर गिरारी नाले में एक युवती का शव मिला था।

ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी फूल और सड़ चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ गांव के बोरो निवासी बूंदमती कुमारी के रूप में हुई। यह भी पता चला कि वह तीन माह की गभर्वती थी। पुलिस जांच करते हुए बोरो गांव पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि गांव का ही नरेश पटेल रिश्तेदारी में गया था। वहीं से वह और बूंदमती घूमने जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। इस पर पुलिस ने नरेश की तलाश शुरू की तो वह गांव में ही छिपा मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

मौसम अलर्ट: चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ में खासा असर दिखेगा, बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट: चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ में खासा असर दिखेगा, बारिश की संभावना

जगदलपुर: बंगाल की खाड़ी से लगें अंडमान सागर के ऊपर बने एक कम दबाव के क्षेत्र के चलते बन रहे चक्रवात के कारण अगले 12 घंटों में और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ऐसे में बस्तर में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। ऐसे में 04 से 06 दिसंबर के बीच बस्तर में आंध्र और ओडिशा तट पर मौसम के खराब होने के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए वाल्टेयर रेलमंडल ने 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और जगदलपुर से चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस भी शामिल है। रेलमंडल के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर एके त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनों में चक्रवात के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं जगदलपुर-राउरकेला के बीच चलने वाली ट्रेन को भी 05 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा। झारसुगुड़ा में पैसेंजर यार्ड और गुड्स यार्ड को जोडऩे के साथ ही तीसरी लाइन का काम करने और चक्रधरपुर डिवीजन में सिग्नल के काम के चलते इसको रद्द किया।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना है, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने और बाद अगले 12 घंटों के दौरान प्रबल होकर बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे, और प्रबल होकर उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों के करीब 04 दिसंबर की सुबह पहुंचने की संभावना है।

CG BREAKING: कलयुगी पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी व छुरे से वार कर उतारा मौत के घाट, उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूला

CG BREAKING: कलयुगी पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी व छुरे से वार कर उतारा मौत के घाट, उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूला

गरियाबन्द: अमलीपदर थाना के भेजीपदर पंचायत के नदीपारा में रहने वाला 26 वर्षीय चन्द्रशेखर ध्रुवा साल भर से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। 1 दिसम्बर को सुबह से ही चन्द्रशेखर पर पागलपन सवार था। वह कुल्हाड़ी-तलवार लेकर पूरे परिवार को मारने पर तुला था। पत्नी चंम्पा ध्रुवा बेटे प्रेमलाल, बेटी रायमनी व टिकेश्वरी को लेकर बगल में जेठ के घर शरण ले ली। उस वक्त घर के अन्य बड़े सदस्य मजदूरी करने बाहर गए थे।

लगभग 2 बजे चंद्रशेखर हथियार लेकर बाजू के घर में भी घुस गया, और अपने 4 साल के बेटे प्रेम को झपटते हुए अपने घर लेकर कमरे में बन्द कर दिया। पीछे-पीछे परिवार के अन्य सदस्य छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते रहे। हथियार के डर से कोई भी सामने जाने का साहस नहीं जुटा पाया। इस दौरान उसने अपने बेटे को पहले जमीन पर पटका, फिर कुल्हाड़ी व छुरे से दो तीन वार कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया।उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। इस हृदयविदारक घटना की जांच में जुटी पुलिस कारणों की तलाश कर रही है। घटना 01 दिसंबर की है।

CG NEWS: 'जवाद' तूफान के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें.........

CG NEWS: 'जवाद' तूफान के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें.........

रायपुर। आंध्रप्रदेश-ओडिश तट पर संभावित चक्रवाती तूफान जवाद से सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने इस मार्ग की अनेक गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने व गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं। इनमे 5 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पूरी-बलसाड एक्सप्रेस और 4 दिसंबर को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

RAIPUR BREAKING: महिंद्रा शोरूम में चोरों का धावा, कैश काउंटर से नकदी पार...

RAIPUR BREAKING: महिंद्रा शोरूम में चोरों का धावा, कैश काउंटर से नकदी पार...

रायपुर: राजधानी के टाटीबंध स्थित महिंद्रा शोरूम में बड़ी चोरी हुई है। शोरूम के कैश काउंटर से 11 लाख रुपए पार हुए हैं। शोरूम के पीछे की बाउंड्री फांदकर 2 नकाबपोश अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीँ इस घटना के बाद से शोरूम में हड़कंप मचा हुआ है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात 1:30 से 2 बजे के बीच पूरी वारदात हुई है। नकाबपोश 2 शातिर चोरों ने शोरूम के पीछे वाली बाउंड्रीवाल फांदकर कैश काउंटर के दरवाजे के लॉकर को रॉड से तोड़कर 11 लाख रुपए ले उड़े, जिसके बाद आज दोपहर काम पर आए कैशियर ने पूरी घटना की जानकारी दी है।


शोरूम के कैश काउंटर के ड्रोज में इतनी बड़ी रकम रखी गई थी। इस पूरी वारदात में शोरूम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। इस पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को मिलते ही आनन-फानन में आला अधिकारी पहुंचे।


पश्चिम अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, आजाद चौक सीएसपी, स्थानीय थाना प्रभारी समेत सायबर सेल के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। शोरूम परिसर के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहें है। सुरक्षा गार्ड से आने-जाने वालों की जानकारी भी जुटाई गई है।


आमानाका थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि महिंद्रा शोरूम में चोरी की सूचना मिली है। शोरूम के कैश काउंटर से 11 लाख रुपए नगद रकम उड़ाए गए हैं। मुखबिर तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पैरावट में लगी आग, दो बच्चों की मौत एक गंभीर

बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पैरावट में लगी आग, दो बच्चों की मौत एक गंभीर

जगदलपुर, भानपुरी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जिसमे दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकरी गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती शाम के समय ये तीनों बच्चे पैरावट में खेल रहे थे इसी दौरान आग लगने से एक 5 साल के बच्चे की झुलसने से मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक 9 साल के बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। वहीं अन्य एक की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दुखद घटना के बाद से गांव भर में मातम फैला हुआ है। आग लगने की सूचना के बाद एसडीआरएफ के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


भानपुरी एसडीओपी घश्याम तामड़े ने बताया कि मुरकरी गांव में एक घर के आंगन में रखे पैरावट में तीनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे पैरावट को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान 5 साल के बच्चे की आग में पूरी तरह से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे पैरावट से बाहर निकाला। एक 9 साल के बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। वहीं अन्य एक की हालत नाजुक बनी हुई है। भानपुरी एसडीओपी ने जानकारी दी कि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य बच्चे को बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 31 हजार से अधिक खुराक, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 31 हजार से अधिक खुराक, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 198 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8540 और कोविशिल्ड 23110 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज मिले इतने नए कोरोना मरीज, जिले में लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज मिले इतने नए कोरोना मरीज, जिले में लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 06 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 57 है। आज तक रायपुर में 158203 मरीजो की पहचान हुई है और 155005 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 328 है | आज प्रदेश में 22626 टेस्ट हुए है |
 

CG BREAKING: दस लाख के इनामी माओवादी दम्पति ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

CG BREAKING: दस लाख के इनामी माओवादी दम्पति ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा: दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लोन बर्राटू अभियान को गुरुवार 2 दिसम्बर को एक और बड़ी सफलता मिली है । इस अभियान से प्रभावित होकर दस लाख रुपये के इनामी दुर्दांत माओवादी दम्पति ने डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह और दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए मुख्य धारा से जुड़ गए है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार 2 दिसम्बर को डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह और दन्तेवाड़ा एसपी के समक्ष टेकुलगुड़ा और मीनपा में सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले दुर्दांत माओवादी दम्पति ने आत्मसमर्पण कर दिया है । दोनों माओवादियों पर शासन ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था । आत्मसमर्पित माओवादी पोज्जा उर्फ संजू माड़वी एवं लख्खे उर्फ तुलसी माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी के सदस्य के रूप कार्यरत थे ।इसके अलावा पोज्जा प्लाटून नम्बर 9 का कमांडर भी था, वहीं तुलसी डीवीसी सुरक्षा दलम की कमाण्डर थी ।समर्पित इन माओवादी दम्पति पर 100 से अधिक सुरक्षा बलों की हत्या का मामला दर्ज है । इसके अलावा कई दर्जन बड़े हथियार लूटने और आगजनी के मामले भी दर्ज हैं । दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लोन बर्राटू अभियान के तहत अब तक 119 इनामी सहित 459 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।


दोनों पति पत्नी ने भास्कर को एनकाउंटर की बताई कहानी...
सवाल- टेकलगुड़ा की घटना की प्लानिंग क्या थी? किस तरह से जवानों को एंबुश में फंसाया गया था?
जवाब- टेकलगुड़ा की घटना को अंजाम देने के लिए पहले से कोई प्लानिंग नहीं बनी थी। DKSZC लीडर हिड़मा और संगठन के कई बड़े लीडर जंगल में बैठे हुए थे। इसी बीच संगठन के मिलिशया सदस्यों ने वॉकी-टॉकी से हिड़मा को जानकारी दी कि भारी संख्या में फोर्स जंगल में घुस रही है। वे टेकलगुड़ा की तरफ ही आ रहे हैं। खबर मिलने के बाद हिड़मा ने वहां मौजूद 450 नक्सलियों को इकट्ठा किया , फिर 10 मिनट तक बात कर सभी से कहा - मौका मिला है सफलता चाहिए। जिसके बाद नक्सली ऊंचाई वाली जगह पर छिप गए थे। सर्चिंग करते हुए जवानों को आगे जंगल मे और अंदर घुसने दिया। जब टेकरी की ओर पहुंचे तो चारों तरफ से घेर लिया गया। फिर जवानों पर गोलियां चलाई गई। फोर्स पूरी तरह से एंबुश में फंस गई थी।


सवाल- इस घटना को CG के नक्सलियों ने अंजाम दिया या फिर तेलगु नक्सली थे? जवाब- टेकलगुड़ा में सभी छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य के ही नक्सली थे। इसमें महिला माओवादियों की संख्या भी ज्यादा थी। सभी हथियारों से लैस थे। इस घटना को हिड़मा लीड कर रहा था। सुजाता, रघु समेत और भी कई बड़े नक्सली थे। मुठभेड़ में एक भी तेलगु नक्सली शामिल नहीं था।


सवाल - एनकाउंटर में कुछ नक्सली भी मारे गए थे क्या?
जवाब - एनकाउंटर में स्पॉट में ही 4 नक्सली मारे गए थे। 5 नक्सली घायल हुए थे जिनका बोटेम गांव में इलाज करवाया गया था। जिनमें बाद में 3 नक्सली इलाज के दौरान दम तोड़ दिए थे। इस घटना में कुल 7 नक्सली मारे गए थे।


सवाल - एक जवान को भी पकड़ कर ले गए थे, उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया था?
जवाब- एनकाउंटर के बाद जवानों के पास से सारे हथियार लेकर इकठ्ठा कर रहे थे। इस बीच एक जवान भी जिंदा मिला था। दूसरी पार्टी ने उसे पकड़ लिया था। उसके पास से हथियार भी ले लिए थे। जवान को हिड़मा के पास लेकर गए थे। कई दिनों तक हिड़मा, सुजाता और कई बड़े लीडरों ने पूछताछ की थी। बड़े लीडरों ने छोड़ने का निर्णय लिया। जवान से कहा कि फोर्स में मत आओ। घर जाकर परिवार के साथ खेती बाड़ी करो।


सवाल - घटना के बाद शहीद हुए जवानों की वर्दी भी उतारे थे, क्यों?
जवाब- नक्सली दंपती ने बताया कि, माओवादी पार्टी ऐसा काम नहीं करती है। इस घटना में गांव के ही 25 से 30 मिलिशया सदस्य थे। उनमें से कुछ लोगों ने वर्दी उतार ली थी। जिसके बाद उस वर्दी को वे पहन रहे थे।


सवाल- इस घटना में हिड़मा ने भी गोली चलाई थी क्या?
जवाब- नहीं। हिड़मा अब लड़ाई नहीं करता है। वो बंदूक रखता जरूर है लेकिन गोली नहीं चलाता है। टेकलगुड़ा कि घटना में केवल वो प्लानिंग बना रहा था। लड़ाई कैडर के लोग कर रहे थे। वो सिर्फ बताता गया, कहां से जाना है और कहां से आना है। हिड़मा बीमार नहीं है, वो बिल्कुल ठीक है।

 

CG NEWS: मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में समान जब्त

CG NEWS: मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में समान जब्त

धमतरी: नगरी बस स्टैंड स्थित मोबाइल दुकान में हुए मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 20 मोबाइल फोन के साथ दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद किया है। जब्त किए गए सामानों की कीमत 3,46,231रुपए आंकी गई है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि साइबर सेल और नगरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी भूपेंद्र साहू उर्फ बाऊ और उसके नाबालिक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपियों के कब्जे से बरामद एक्टिवा वाहन की चोरी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में दर्ज है।

 

बड़ा हादसा: स्वागत द्वार ट्रेलर पर गिरा,चालक की मौत

बड़ा हादसा: स्वागत द्वार ट्रेलर पर गिरा,चालक की मौत

जांजगीर: जांजगीर में स्वागत द्वार ट्रेलर पर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा हाइड्रोलिक ट्रॉली के स्वागत द्वार से टकराने के चलते हुआ। इसके बाद ड्राइवर ट्रेलर के केबिन में ही फं स गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुबह बाहर निकाला। इसके बाद हालत गंभीर देख उसे रायगढ़ रेफ र किया गया, लेकिन उपचार के दौरान करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर डस्ट डंप करने के बाद हाइड्रोलिक ट्रॉली को नीचे करना भूल गया था।


मिली जानकारी के अनुसार धोबनीपाली निवासी विमल कुमार 32 वर्ष बुधवार देर रात डभरा के आरकेएम पावर प्लांट से ट्रेलर में डस्ट लेकर हसौद क्षेत्र के रनपोटा गांव डंप करने के लिए गया था। वहां डस्ट डंप करने के बाद वह हाइड्रोलिक ट्रॉली को नीचे करना ही भूल गया। लौटने के दौरान रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार में चल रहे ट्रेलर की ट्रॉली गांव के स्वागत द्वार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट का बना पूरा गेट ट्रेलर पर जा गिरा।


तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर की ओर भागे तो देखा कि पूरा स्वागत द्वार ट्रेलर के केबिन पर गिरा है और चालक अंदर फंस गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कटर के जरिए किसी तरह केबिन काट कर सुबह 10 बजे के करीब चालक को बाहर निकाला जा सका। ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख उसे रायगढ़ रेफ र कर दिया गया था।

CG NEWS: ज्वेलरी शॉप में डीआरआई की टीम ने दी दबिश

CG NEWS: ज्वेलरी शॉप में डीआरआई की टीम ने दी दबिश

दुर्ग: दुर्ग-भिलाई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दबिश दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भिलाई के आकाशगंगा स्थित ज्वेलरी शॉप में कार्रवाई चल रही है। वही 40 से अधिक अधिकारी दुकान, गोदाम सहित 2 निवास में दस्तावेजों की जांच कर रहे है। मौके पर सीएएफ के सुरक्षा बल तैनात है।


इसके पूर्व वर्ष 2005 में इनकम टैक्स की टीम दुर्ग के सहेली ज्वेलर्स में दुकान में जांच के लिए पहुंची थी। उस समय भी दुर्ग के सराफा कारोबारियों ने आइटी की टीम को घेरकर पीटा था।

RAIPUR BREAKING: कैफे में पिला रहे थे हुक्का, संचालक गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: कैफे में पिला रहे थे हुक्का, संचालक गिरफ्तार

रायपुर: थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते 2 संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे के संचालक अपने कैफे में हुक्का पिला रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने उक्त कैफे में जाकर रेड मारी। कार्रवाई के दौरान लोगों को हुक्का पिलाते वाइट अर्थ कैफे के संचालक तनूज पंजवानी व रवि आहूजा को पकड़कर उनके कब्जे से 3 हुक्का पॉट और राॅ मेटेरियल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्रवाई की गई है। नियमों का पालन नहीं करने और कैफे के विरूद्ध लगातार शिकायत प्राप्त होने पर कैफे का लायसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रहीं है।


गिरफ्तार आरोपी (कैफे संचालक)
तनूज पंजवानी उम्र 20 साल निवासी संतोषी नगर मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
रवि आहूजा उम्र 23 साल निवासी गली नंबर 03 थाना तेलीबांधा रायपुर।

मौसम अलर्ट: 'जवाद' तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में अचानक बदलेगा मौसम, फसलों के नुकसान होने का खतरा..........

मौसम अलर्ट: 'जवाद' तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में अचानक बदलेगा मौसम, फसलों के नुकसान होने का खतरा..........

छत्तीसगढ़ में 'जवाद' तूफान के चलते फसलों के नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। यह एक चक्रवाती तूफान है जो बंगाल की खाड़ी में उठा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह तूफान चार दिसंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से उन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी 3 से 6 दिसंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश के आसार बन रहे हैं।


रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रारंभिक सूचना के अनुसार मध्य अंडमान सागर और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन रहा है। गुरुवार को प्रबल होकर यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अवदाब में बदल जाएगा। इसके पुनः प्रबल होकर एक चक्रवात के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना बन रही है।


इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए 4 दिसंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट से टकराने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। अनुमान है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में इसके प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का अधिकतर क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा।


किसानों को बड़े नुकसान का अंदेशा
छत्तीसगढ़ में धान की कटाई अंतिम चरण में है। नवंबर में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ था। काटकर और मिंजाई के बाद रखी फसल भी गीली हो गई थी। किसान अभी उस फसल को किसी तरह सुखाकर बचाने की कोशिश में लगे हैं। अगर दिसंबर में भी बारिश होती है तो फसल का अधिकांश हिस्सा बर्बाद हो सकता है।

खरीदी केंद्रों पर भी भीगेगा धान
प्रदेश में धान की सरकारी खरीदी एक दिसंबर से शुरू हुई है। इसके लिए 2 हजार 399 केंद्र बने हैं। सरकार ने पहले ही दिन 88 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद लिया है। यह धान खरीदी केंद्रों पर खुले में पड़ा है। अगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई ताे यह धान भी भीगेगा। अगर ऐसा हुआ तो सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

'जवाद' के चलते रद्द रहेंगी रायपुर रेल मंडल की ये ट्रेनें...

'जवाद' के चलते रद्द रहेंगी रायपुर रेल मंडल की ये ट्रेनें...

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे जवाद चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा। चक्रवात की वजह से साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के रायपुर रेल मंडल की 7 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे के मुताबिक कोरबा विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम- कोरबा एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 4 दिसंबर को विशाखापट्टनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस, पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस और अहमदाबाद- पुरी एक्सप्रेस दो दिसंबर को रद्द रहेगी। जवाद चक्रवात की वजह से ट्रेनों का परिचालन आगे भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए यात्री सफर पर निकलने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल जरुर देख लें।

कांग्रेस ने जारी की नगर निगम भिलाई के प्रत्याशियों सूची, देखे सूची

कांग्रेस ने जारी की नगर निगम भिलाई के प्रत्याशियों सूची, देखे सूची

रायपुर: कांग्रेस ने नगर निगम भिलाई के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यहां के सभी 70 वार्डों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। देखें सूची...

CG BREAKING: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया झटका, इस आदेश पर लगाई रोक...

CG BREAKING: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया झटका, इस आदेश पर लगाई रोक...

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झटका देते हुए हुक्का बार पर बैन लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि बिना कानून लाए इस पर रोक नहीं लगा सकते हैं। साथ ही शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस आरसीएस सामंत की बेंच में हुई।


राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश में चल रहे हुक्का बार बंद करने का आदेश दिया था। जिसके बाद रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने एडिक्शन कैफे समेत 6 हुक्का बार संचालकों को कारोबार बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किया था। इस नोटिस को चुनौती देते हुए कैफे संचालकों ने याचिका दायर की है।


याचिका में कहा गया कि इससे पहले भी दो बार रायपुर में हुक्का बार बंद कराया गया था। प्रदेश में हुक्का बार बंद कराने कोई कानून नहीं होने से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बार बंद कराने के आदेश को निरस्त किया है। जस्टिस आरसीएस सामन्त ने हाईकोर्ट के पहले के आदेश के पालन में सरकार के हुक्का बार बंद कराने के आदेश पर रोक लगाई है। साथ ही कोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


बता दे कि ये पहली बार नहीं है इसके पहले भी रायपुर में बार बंद करने का आदेश दिया गया था। अब तक इसे बंद करने का कोई कानून नहीं है। पूर्व में भी हाईकोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्र और जस्टिस पी सेम कोशी ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था।


ज्ञात हो कि 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आईजी-एसपी कांफ्रेंस में हुई बैठक के बाद सीएम ने ने साफ तौर पर हुक्का बार पर बैन लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रदेश के अनेक जिलों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी।

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले...

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले...

बिलासपुर। चिटफंड के मामले में जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 प्रकरणों के करोड़ों के चिटफंड ठगी के मामले के आरोपी जीएन गोल्ड के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। कंपनी ने करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की है। उसके विरुद्ध बिलासपुर जिले में ही 7 अपराध दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। एएसपी रोहित कुमार झा को चिटफंड मामलों के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस सिलसिले में बिल्हा व रतनपुर के स्टाफ की एक टीम दिल्ली और हरियाणा रवाना की गई थी। आरोपी नरेंद्र सिंह को खोजबीन के बाद 28 नवंबर को फतेहाबाद जिले में गिरफ्तार किया गया। आज उसे विशेष अदालत में पेश किया गया।
कंपनी के विरुद्ध बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, सरकंडा, मस्तूरी, कोटा के अलावा धमतरी, कोरबा, सूरजपुर, रायपुर व दुर्ग में पीड़ितों ने अपराध दर्ज कराये हैं। उन्होंने निवेशकों से यह कहकर रुपये जमा कराये कि 6 वर्ष में उनकी रकम दुगनी कर दी जायेगी। रुपयों के बदले उन्हें एक बांड भी दिया जाता था। जब रकम वापसी का समय आया तो कंपनी के सारे डायरेक्टर फरार हो गये। दो डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा व देवेश बजाज भी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इनमें से एक आरोपी शैलेन्द्र गोस्वामी की धमतरी में संपत्ति होने का पता चला है जिसकी कुर्की के लिये कार्रवाई की जा रही है।
 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है  31 हजार से अधिक खुराक, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 31 हजार से अधिक खुराक, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 198 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8200 और कोविशिल्ड 23250 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-