रायपुर : 13 साल बाद भी 26 नवंबर 2008 की वह रात कोई भी नहीं भुला सकता है, जब 10 आतंकियों ने मुंबई की सड़कों पर खून बहाया था। देश ने अब तक का सबसे बड़ा और भयावह आतंकी हमला झेला था, जिसमे 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे। इस घटना को याद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों और शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- आज देश 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हर वीर को कोटि-कोटि नमन करता है। विनम्र श्रद्धांजलि।
बीजापुर : जिले में मद्देड़ के जंगल में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है।रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे साथी जवान घटना स्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायर खोल दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
बीजापुर: नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक 19 नवंबर से अनुपस्थित था, वहीं अब पुलिस वालों को उसकी हत्या की खबर मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र स्थिति अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जवान की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पंकज शुकला ने वारदात की पुष्टि की है। भैरमगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर: अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) की सीमा से लगे जंगल में गुरुवार दोपहर एक बाघ का शावक का शव मिला है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एटीआर के उप निदेशक सत्यदेव शर्मा ने इस संबंध में बताया कि शावक का शव तेंदुआ वन रेंज के टिंगीपुर जंगल में मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि शावक के शरीर के सभी अंग बरकरार थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पिछले साल भी नवंबर में पड़ोसी कबीरधाम जिले के भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघ मृत पाया गया था।
राजनांदगांव, मुंबई से चलकर हावड़ा को जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस में अज्ञात युवक की लाश मिली है। मामले की सूचना मिलते ही राजनांदगांव स्टेशन में शव को उतारा गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक शख्स को संदिग्ध हालत में देखा। वहीं जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को बरामद किया।रेलवे पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 217 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8500 और कोविशिल्ड 26520 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
अम्बिकापुर, सरगुजा के दरिंमा क्षेत्र में प्रेमिका के प्रेमी ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही प्रेमिका की पहचान और सबूत छुपाने उसे जलाने की कोशिश की।
दरिंमा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाठ घाटी के अंधे हत्याकाण्ड की गुत्थी पुलिस ने अब सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक तुकाराम कामले ने खुलासा करते हुए बताया कि बहुत प्रयासों के बाद अज्ञात मृतिका को तलाश कर लिया गया है। सैकडो सीसीटीवी एवं 700 घंटो से ज्यादा की फुटेज खंगाली गई जिसके बाद पता लगा की मृतिका का प्रेमी ही उसका हत्यारा है।
पुलिस अधीक्षक कामले ने बताया कि अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती हो जाने के बाद आरोपी की तलाश की गई। जिस पर जानकारी मिली की मृतिका पिछले कुछ महीनो से अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रहती थी, और वही राजपुर स्थित रूपेश अग्रवाल के बजाज ऑटो शो रूम में काम करने लगी थी। जहां उसकी पहचान शोरूम में ही रिकवरी का काम करने वाले अशोक कौशिक पिता रामदास कौशिक उम्र 25 वर्ष साकिन परसागुड़ी थाना राजपुर जिला बलरामपुर से हुई। जिसके साथ मृतिका का प्रेम संबंध निर्मित हुआ।
मृतिका अशोक से कहती थी कि वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती और वह उससे शादी करना चाहती है। इस बात से आरोपी अशोक भयभीत हो गया। 25 अक्टूबर को सुबह 5:30 से 6 बजे के मध्य मृतिका फोन पर आरोपी को बोली की वह अपने घर से निकल गयी है और वह उसके घर आ रही है।
प्रेमिका बोली तुम नही रखोगे तो थाने में केस कर दूंगी जिस पर आरोपी मृतिका से बोला कि वह बस से चरगढ़ तक आये। जिसके बाद वहां से वह उसे बाईक में बैठा ले गया। मृतिका और आरोपी वहां से मैनपाठ जाने के रास्ते की ओर निकले। जहां पर आरोपी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान न हो पाये इस कारण आरोपी ने मृतिका के चेहरे एवं उपरी हिस्से को जला दिया। उसके मोबाईल तथा सीम को फेंक दिया था। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महासमुंद: महासमुंद जिले में बसना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में गोहत्या का एक बड़ा ही वीभत्स मामला उजागर हुआ है। क्षेत्र में बड़ी तेजी से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो लोग गोवंश के एक अल्पायु पशु का गला बेरहमी से काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सर्व हिंदू समाज ने बसना नगर समेत आसपास के इलाके में बंद करा दिया है। पुलिस चौक-चौराहों पर सतर्क और सजग दिख रही है। उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ है।
जिसमें कुछ लोग एक पशु का गला रेतते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र का है। इस पर बसना पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में पतासाजी की। विडियो कब और कहां का है, तब पता चला कि वीडियो में दिख रहे दो लोग बसना थाना क्षेत्र के रहने वाले वि_ल उर्फ छोटा, धरमु बंदे थे। छानबीन में यह भी पता चला कि उनके साथ इस कृत्य में आलेख रौतिया भी शामिल था। इन तीनो ने आपस में एक राय होकर इस घटना को अंजाम दिया है। बसना पुलिस ने गैर जमानती धारा 429, 34 भादवि एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत अपराध दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय में तीनो आरोपियों को पेश किया जा रहा है।
बिलासपुर: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर चार दिन में जांच पूरी कर 24 नवंबर को न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि सात साल की मासूम से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। क्षेत्र में रहने वाली बच्ची अपनी दादी के साथ पास के गांव बाजार गई थी। .वहां खरीदारी के बाद दोनों पैदल लौट रहे थे।
रास्ते में उनका परिचित मोहदा निवासी भोलाराम निषाद 22 मिला। उसने बच्ची को साइकिल से उसके घर तक छोडऩे की बात कही। इस पर उसकी दादी ने मासूम को युवक के साथ भेज दिया। आरोपित युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कहते हुए मासूम को घर के पास छोड़ दिया। घर पहुंचने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोंडागांव: जिले के ग्राम पिटीसपाल में पत्नी, बेटे और बेटी द्वारा पिता के खेत में धान काटे जाने से नाराज पिता ने अपने ही पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया ग्राम पिटीसपाल के रहने वाले आशाराम नेताम का उसका पुत्र, पुत्रि और पत्नी से हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आशाराम का बेटा, पत्नी और बेटी कुछ दिनों पहले मारगपुरी में रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। तीनों ने मिलकर पिता के खेत में धान की खेती की थी, कुछ दिनों पहले तीनों धान काट रहे थे। तभी आशाराम आया और विवाद करने लगा, इस दौरान पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा: थाना बांगोक्षेत्र के रहने वाली एक महिला को आरोपी गणेश दास पिता तुलसीदास 30 साल साकिन बांझीआमा चिनवारी पारा थाना बांगो जिला कोरबा के द्वारा दिसंबर 2018 से पीडि़ता के घर आकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया और कटघोरा के मोहलैनभांठा में किराए का मकान लेकर शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी गणेश दास द्वारा पीडि़ता से 17 नवंबर तक शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाया। पीडि़ता द्वारा आरोपी गणेश से शादी की बात करने पर अलग अलग समाज का बोलते हुए पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देने पर पीडि़ता के रिपोर्ट पर थाना बांगो में अपराध क्रमांक 210/2021 धारा 376,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण के गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आरोपी गणेश दास को गुरसिया बस स्टैंड में बस से भागने हेतु बस का इंतजार करने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल द्वारा हमराह स्टाफ के गुरसिया बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लाकर थाना लाया गया। आरोपी द्वारा पीडि़ता के साथ घटना कारित कर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु जेएमएफसी न्यायालय, कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक दाऊद कुजूर, आरक्षक नीलेंद्र तंवर,दुष्यंत गोभिल ए खम्मन सिंह, विकास भारद्वाज का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
राजनांदगांव: बोरतलाव के पीपरखार में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार भी कर लिया है। डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीपरखार के 40 वर्षीय बालकिशन लोधी ने गांव के ही मंगल यादव को बकरा बेचा था। इसके बाद से बालकिशन लगातार मंगल पर बकरे की रकम देने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहा-सुनी भी हुई।
अक्सर दोनों के बीच उधारी को लेकर झंझट भी होते थे। बालकिशन मंगल यादव के पास उसके घर पहुंचा और रकम की मांग करने लगा। इस बात से गुस्से में आकर मंगल यादव ने टंगिये से बालकिशन पर वार कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर मृतक की पत्नी संतुराबाई ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि बकरा बेचने के बाद मृतक अपनी रकम मांग रहा था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।
बिलासपुर। कांग्रेस भवन के लिए आबंटित जमीन पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। जमीन मिलने के बाद अब नए कांग्रेस भवन का निर्माण शीघ्र शुरू होने का दावा किया जा रहा है। जमीन नहीं मिलने के कारण यहां भवन का निर्माण रुका हुआ था।
कोरोना काल के पूर्व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में नया कांग्रेस भवन बनाने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राजीव भवन का नाम दिया था। कोरोना के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने वर्चुअल आधार शिला रखी थी। लेकिन, बिलासपुर में जमीन आबंटन के अभाव में काम ही शुरू नहीं हो सका था।
राजनांदगांव: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नगरीय निकायों के सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले सभी शस्त्र लायसेंसियों को आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 25 नवम्बर तक जमा करने के निर्देश दिए है। सभी लायसेंसी 23 दिसम्बर के उपरांत अपने अस्त्र-शस्त्र वापस प्राप्त कर सकेंगे। यह आदेश बाहर के जिलों से आये लायसेंसी पर भी लागू होगा । ये निर्णय निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप से चुनाव सुनिश्चित कराने तथा लोक शांति की सुरक्षा के साथ ही आम व्यक्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है ।
इस आदेश से समस्त मान्यता प्राप्त बैंकों के सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय रायफल संघ व जिला रायफल संघ तथा जिले के औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों पर सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे। लेकिन संबंधित व्यक्ति अपने अस्त्र-शस्त्र की सूचना संबंधित थाने में अवश्य देंगे तथा अपने अस्त्र बिना थाना प्रभारी की अनुमति के अपने परिसर की सीमा क्षेत्र से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।
रायपुर: राजधानी रायपुर के रविभवन में स्थित एप्पल कंपनी की नकली मोबाइल और पावर बैंक बेचने वाले दुकानों पर गोलबाजार थाने की पुलिस ने दबिश दी। एप्पल कंपनी की विजिलेंस टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दो दुकानों की जांच की। ये दुकानदार एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद को असली बताकर बेचने वाले दो दुकान संचालक विनय कृष्णानी और अशोक कुमार चेनानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इन आरोपित दुकानदारों के दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के आईफोन, नकली मोबाइल कवर, एप्पल कंपनी के नकली लाइटिंग केबल, यूएसबी केबल, यूएसबी पावर एडाप्ट, एप्पल कंपनी के वायरलेस इयरफोन समेत भारी मात्रा में एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया। पुलिस और एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम के अनुसार बरामद सामानों की कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपित दुकानदारों के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला किया दर्ज किया है ।
काफी दिनों से विजिलेंस टीम को मिल रही थी जानकारी
एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम में शामिल दो अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गोलबाजार के रविभवन में कंपनी का नकली मोबाइल और एसेसरीज बेचने की जानकारी मिल रही थी। छत्तीसगढ़ में बिक्री कम होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जब पता लगाना शुरू किया तो उनको यह जानकारी मिली।
एक दिन पहले फास्टट्रेक कंपनी की टीम ने दी थी दबिश
गोलबाजार मेंं सुपर बेल्ट हाउस पर फास्टट्रेक कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ दबिश दी। दुकान से कंपनी का नकली बेल्ट, पर्स और घड़ी बेचते दुकानदार अब्दुल कयूम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुकान से भारी मात्रा में कंपनी का बेल्ट, पर्स और घड़ियां मिली थी। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कापीराइट एक्ट में कार्रवाई की थी।
रायपुर: प्रदेश के 5 जिलों पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर-रामानुजगंज, सुकमा और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 21 जिलों में 24 नवम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 24 हजार 306 सैंपलों की जांच में 19 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है।
राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 24 नवम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में एक-एक, जशपुर में तीन, रायपुर में पांच और दुर्ग में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 310 है।
बालोद : पुलिस विभाग ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ढाई लाख का गांजा भी जब्त किया है।दरअसल मामला 16 नवम्बर गुरुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान फोर्ड फ्यूजन वाहन से बोरियों में बंद 23 किलों गंजा जब्त किया गया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, उड़ीसा से गांजा लाकर भिलाई गाज़ियाबाद, एनसीआर यूपी में खपाया करते थे। पकड़े गए सभी आरोपी तस्करी के लिए ऑनलाइन खरीदे वाहन का उपयोग करते थे और पकड़े जाने के डर से फर्जी सिम का भी उपयोग किया करते थे।गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र सिरमौर थानेश्वर विश्वकर्मा , अर्जुन मंडल सनातन विश्वास आरोपी है। सभी के खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।
बैकुंठपुर: खड़गवां वन परिक्षेत्र के सकड़ा सर्कल बेलबहरा बीट में चार दिन से 42 हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने आते ही खेत, खलिहान में पके धान के साथ अनाज, महुआ के लिए कच्चे मकानों पर हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों के डर से सारी रात ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लिए रहे। वन विभाग की टीम ने प्रभावित ग्रामीणों को भोजन करवाया, साथ ही उनकी सुरक्षा में पूरी रात डटे रहे। नेवरी, पैनारी गांव में सोमवार, मंगलवार रात गांव में घुसे हाथियों ने 3 कच्चे मकान तोड़ दिए और अंदर रखा राशन खा गए। वहीं 35 किसानों की फसलें भी तहस-नहस कर दिया है।
हाथियों का दल महादेवपाली, मेंड्रा, नेवरी, बेहबहरा, धौराठी के गांव के आसपास जंगल में विचरण कर रहा है। देर रात हाथी गांव में पहुंचकर आतंक मचाना शुरू कर देते हैं। इससे पहले दल ने लालपुर, जरौंधा, फुनगा में 20 किसानों की फसल को रौंद दिया था। वहीं एक मकान को तोड़ दिया था। कच्चे मकानों को तोड़कर हाथी घर के अंदर रखा राशन और धान चट कर गए। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में वन विभाग की टीम बनी हुई है। गांव वालों को हाथियों से सर्तक रहने मुनादी कराई जा रही है। उन्हें हाथियों से दूर रहने सुरक्षात्मक उपाए भी बताए जा रहे हैं। डीएफओ के निर्देश पर यहां गजराज टीम लगातार हाथियों पर नजर बनाई हुई है। वहीं लोगों को सुरक्षित रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोपी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सरिदा दास की अदालत ने ऐसे अपराध को जघन्य अपराध बताया है। अदालत ने विशेष टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अत्यंत गंभीर है और सामाजिक व मानवीय पहलुओं को देखते हुए अत्यंत शर्मनाक भी है। इस परिस्थिति में अभियुक्त के प्रति नरम रुख अपनाना उचित नहीं होगा। इतना ही नहीं न्यायालय ने इस मामले में पीड़ित किशोरी के पुनर्वास के लिए शासन से 4 लाख रुपए की प्रतिकर राशि दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है।
लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश सरिता दास की अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता को न्याय देते हुए फैसला सुनाया है। न्यायालय ने अभियुक्त मधुसूदन नायक उर्फ सेम मोरसन (20 वर्ष) को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास व 2000 रुपए अर्थदंड, धारा 376 के तहत 10 वर्ष कठोर कारावास व 2 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोपी को पुलिस ने 25 जनवरी 2018 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। उसके बाद से वह फैसला सुनाए जाने तक जेल में ही निरुद्ध है।
यह है मामला
भिलाई नगर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का अचानक जनवरी 2018 में तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भ से है। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने बताया कि 2 माह पहले 11 नवंबर 2017 की शाम वह अपनी सहेली के साथ अपने फेसबुक मित्र मधुसूदन नायक उर्फ सेम मोरसन (20) से मिलने उसके घर गई थी। वहां सेम ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और 23 जनवरी 2018 को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जशपुर: जशपुर जिले के छिछली गाँव में धान की मिसाई कर के लौट रहा एक ट्रैक्टर गहरे तालाब में जा घुसा। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम पंचायत छिछली (अ) की है। जहाँ धान की मिसाई कर ट्रैक्टर मालिक मनोज टोप्पो लौट रहा था तभी तालाब के पास ट्रैक्टर अनकंट्रोल हो गया और सड़क से उतरकर सीधे गहरे तालाब में जा घुसा। घटना एकम्बा रोड पर घटित हुई है। राहत की बात यह है कि ट्रैक्टर चालक इस दुर्घटना में बाल बाल बच गया हालाँकि ट्रैक्टर पूरी तरह पानी मे डूब गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में चिराग परियोजना का शुभारंभ किया। कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि मड़ई कार्यक्रम में परियोजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्व बैंक की सहायता से संचालित होने वाली लगभग 1735 करोड़ रुपए की इस परियोजना को बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बड़ी योजना का शुभारंभ बस्तर में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि ये योजनाएं सफल भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “चिराग परियोजना” छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग सहित 14 जिलों मंे लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिराग परियोजना आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शासकीय महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा का नामकरण धरमू माहरा के नाम पर और बस्तर हाईस्कूल को जगतू माहरा के नाम पर करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने जगतू माहरा के नाम पर भव्य सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कृषि मड़ई में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी के अवसरों को बढ़ाना, गांवों में पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना, क्षेत्र की जलवायु पर आधारित पोषण-उत्पादन प्रणाली विकसित करना, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की कार्यप्रणाली का विकास करना है। इस परियोजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र में विकास के नये और विकसित तौर-तरीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। “चिराग परियोजना” आदिवासियों के लिए नये अवसर और नयी आशाएं लाने वाली परियोजना है। आधुनिक खेती और नवाचारों से जुड़कर वे नये जीवन में प्रवेश करेंगे।
इस परियोजना के लिए विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र संघ की कृषि विकास हेतु स्थापित संस्था आईएफएडी ने वित्तीय सहायता दी है। विश्व बैंक द्वारा 730 करोड़ रुपए, आईएफएडी द्वारा 486.69 करोड़ रुपए की सहायता इस परियोजना के लिए दी गई है। राज्य सरकार ने इस परियोजना की कुल राशि में 30 प्रतिशत राशि, 518.68 करोड़ रुपये अपने राजकीय कोष से उपलब्ध कराए हैं। चिराग परियोजना को बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, मुंगेली, बलौदाबाजार, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के आदिवासी विकासखंडों में लागू किया जाएगा। चिराग परियोजना बस्तर संभाग के बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड व बस्तर, कांकेर जिला के विकासखंड चारामा, नरहरपुर में, जिला कोंडागांव में विकासखंड बड़े राजपुर और माकड़ी, नारायणपुर जिले के विकासखंड नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड दंतेवाड़ा व कटेकल्याण, सुकमा जिले के विकासखंड छिंदगढ़़ और सुकमा, बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपट्नम और भैरमगढ़ के चयनित ग्रामों में क्रियान्वयन की जाएगी। इससे बस्तर अंचल में खेती-किसानी को समृद्ध और लाभदायी बनाने में मदद मिलेगी और बस्तर अंचल के किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर होंगे। इससे उनकी माली हालात बेहतर होगी और उनके जीवन में खुशहाली का एक नया दौर शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिराग परियोजना का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुसार उन्नत कृषि उत्तम स्वास्थ के दृष्टिकोण से पोषण आहार में सुधार, कृषि और अन्य उत्पादों का मूल्य संर्वधन कर कृषकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना है। परियोजना के अंतर्गत लघुधान्य फसलें, समन्वित कृषि, जैविक खेती को प्रोत्साहन, भू-जल संवर्धन, उद्यानिकी फसलों, बाड़ी और उद्यान विकास, उन्नत मत्स्य और पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन के अतिरिक्त किसानों के उपज का मूल्य संवर्धन कर अधिक आय अर्जित करने केे कार्य किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न कृषि उत्पादों के लिए बाजार उपलब्धता के भी प्रयास किए जाएंगे। परियोजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार के सुराजी योजना के गौठानों को केन्द्र में रखकर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से यहां प्रारंभ की गई सभी योजनाएं सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की इसी धरती पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान प्रारंभ किया गया था और आज परिणाम यह है कि कुपोषण की दर 32 फीसदी कम हो गई है। इसी तरह 80 हजार से अधिक महिलाएं एनीमियामुक्त हो गई हैं। मलेरियामुक्त बस्तर अभियान भी यहीं से प्रारंभ किया गया था। इस अभियान से बस्तर में मलेरिया के मामलों मंे 45 फीसदी और सरगुजा में 60 फीसदी की कमी आई है। यहीं से प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के कारण अब उल्टी-दस्त और डायरिया के कारण शिविर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उद्योगों की स्थापना के लिए किसानों की जमीन ली जाती है मगर बस्तर के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में पहली बार उद्योग स्थापना के लिए अधिग्रहित भूमि को वापस करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि बस्तर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बस्तर की पहचान बदलने के लिए 1735 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से अधोसंरचना के विकास के साथ ही तकनीकी आधारित कृषि को बढ़ावा देने और उत्पादों के प्रसंस्करण के माध्यम से स्थानीय युवाओं की आय में वृद्धि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के उत्पादों की अच्छी गुणवत्ता के कारण इसकी अपनी पहचान है। अब बस्तर के यह उत्पाद दिल्ली-मुंबई में भी बिकेंगे और फ्लिपकार्ट व अमेजन जैसे ऑनलाईन मार्केट प्लेटफार्म में भी उपलब्ध होंगे। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस वर्ष 1 करोड़ 5 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में मिलेट मिशन की शुरुआत हुई है, जिसके तहत कोदो-कुटकी जैसे लघु धान्य फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा। जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा और सांसद श्री दीपक बैज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम व श्री विक्रमशाह मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.एस. सेंगर, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीख की घोषणा आज निर्वाचन आयोग ने कर दी है। चुनाव 04 निगम, 5 नगर पालिका एवं 06 नगर पंचायत में होंगे। चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को होंगे एवं मतगणना व परिणाम 23 दिसंबर को जारी होंगे।
भारत के संविधान में अनुच्छेद 243 ट एवं 243 यक में राज्य निर्वाचन आयोग का गठन का प्रावधान है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधीक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण में नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन का कार्य संपन्न होता है। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील नंबर 5756/2005 किशन सिंह तोमर विरूद्ध म्युनिसिपल कार्पोरेशन ऑफ द सिटी ऑफ अहमदाबाद एवं अन्य में अवधारित किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन कराने हेतु वही शक्तियां रखता है, जो भारत निर्वाचन आयोग में निहित है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के नगरपालिकाओं अर्थात् नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद् तथा नगर पंचायतों के 10 जिलों (रायपुर, दुर्ग, राजनांदगावं, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर, सुकमा एवं बीजापुर) में आम निर्वाचन तथा प्रदेश के 11 जिलों (रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा एवं कांकेर) में उप निर्वाचन की कार्रवाई जारी कार्यक्रम अनुसार संपन्न होगी। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सपन्न कराने हेतु आयोग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा संलग्न है।
15 नगरपालिकाओं के कुल 370 वार्डो में आम निर्वाचन एवं 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों का उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। इसमें से 3 वार्डो के उपनिर्वाचन (रायगढ़ वार्ड क्र 9, धमतरी (आमदी वार्ड क्र 14) एवं कांकेर (भानुप्रतापपुर वार्ड क्र 9) में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 25.11.2021 को होने के बाद तत्काल जारी किया जाएगा ।
नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन में 3,87,530 पुरूष मतदाता, 3,90,843 महिला मतदाता, 47 अन्य मतदाता, कुल 7,78,420 मतदाता एवं उप निर्वाचन में 13,225 पुरूष मतदाता, 13,668 महिला मतदाता, 03 अन्य मतदाता, कुल 26,896 मतदाता निर्वाचन में भाग लेंगे। आयोग द्वारा मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया गया है। मतदान के लिए आम निर्वाचन हेतु कुल मतदान केन्द्र 1,000 तथा उप निर्वाचन हेतु कुल 37 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।
नगरपालिकाओं के लिए मतदान, मतपेटी के माध्यम से मतदान कराया जावेगा।
छ.ग. नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 48 (2) के परन्तुक के प्रावधान अनुसार मतदान के समय मतदाताओं के प्रतिरूपण को रोकने और उनकी पहचान को सुगम बनाने तथा पहचान स्थापित करने के लिए आयोग द्वारा 18 पहचान पत्र निर्धारित किए गए है जिसमें से किसी भी एक पहचान पत्र को मतदाता द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान की अनुमति दी जा सकेगी। नियम 63.ट (3) (ख) के प्रावधान अनुसार यदि मतदाता किसी भी अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान अभिलिखित नहीं करना चाहता है, तो वह मतपत्र में ''उपर्युक्त में से कोई नहीं'' (छव्छम् व्थ् ज्भ्म् ।ठव्टम्) पर अपना मत अभिलिखित कर सकेगा। यह मतपत्र में पार्षद पद के अभ्यर्थियों की सूची के अंतिम अभ्यर्थी के पश्चात् मुद्रित किया जावेगा।
नगरपालिक निगमों, नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं के क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन की घोषणा की तारीख से निर्वाचन सम्पन्न होने तक किसी नगरपालिका द्वारा या राज्य सरकार के किसी विभाग या उपक्रम द्वारा न तो ऐसा कोई आदेश पारित किया जा सकेगा और न ही ऐसी कोई घोषणा की जा सकेगी जिससे किसी क्षेत्र या किसी वर्ग के मतदाताओं को लाभान्वित करने की दृष्टि से कोई सुविधा, छूट, सहायता या किसी भी अन्य रूप में कोई वित्तीय सहायता या धनराशि प्राप्त होती हो। निर्वाचन कार्यवाही की कालावधि में निर्वाचन वाले नगरपालिकाओं या राज्य शासन द्वारा किसी नये कार्य, योजना या परियोजना की स्वीकृति अथवा घोषणा नहीं की जा सकेगी।
आयोग निर्वाचन प्रक्रिया आचार संहिता के पालन तथा पार्षद पदों के लिए निर्धारित व्यय सीमा पर निगरानी रखने के लिये निर्वाचन प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये जाएंगे।
पार्षद पद हेतु व्यय सीमा निर्धारित की गई है (राजपत्र की प्रति संलग्न)। पार्षद पद हेतु व्यय सीमा की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति की जायेगी, जो पार्षद पद के अभ्यर्थियों की व्यय लेखा की जांच करेंगे। अभ्यर्थिता वापसी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि एवं मतदान तिथि के मध्य अभ्यर्थियों द्वारा अपनी व्यय लेखा की अनिवार्यत: जांच निर्वाचन व्यय संपरीक्षक के पास कराया जाएगा। आवश्यकता होने पर निर्वाचन व्यय संपरीक्षक दो बार से अधिक भी जांच हेतु अभ्यर्थी को लेखा रजिस्टर के साथ बुला सकता है।
विगत आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 की भांति इस बार भी इस नगरीय निकाय निर्वाचन में अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु ऑनलाईन नामनिर्देशन ;व्छछव्द्ध की व्यवस्था की जा रही है। व्छछव् के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नामनिर्देशन पत्र ऑनलाईन भरकर उसका प्रिन्टआउट निकालकर नामनिर्देशन पत्र हेतु निर्धारित तिथि एवं समय में अपने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को स्वत:/प्रस्तावक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। इस ऑनलाईन व्यवस्था से अभ्यर्थी नामनिर्देशन पत्र में होने वाली तकनीकी (लिपिकीय) त्रुटियों से बच सकेंगे।
विगत आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 की भांति इस बार भी आयोग द्वारा मतपेटी को लाने ले जाने हेतु प्रयुक्त मतपेटी थैली के स्वरूप में भी परिवर्तन किया गया है ताकि मतदान दल को सुविधा हो सके।
विगत आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 की भांति इस बार भी नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाईन सॉफ्टवेयर ैम्ब्.म्त् के माध्यम से तैयार कराया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) आदेश 2019 दिनांक 31 अक्टूबर 2019 एवं निर्वाचन व्यय (मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति गठन एवं दत्त मूल्य समाचार विनियमन) आदेश, 2019 दिनांक 07 नवंबर 2019 जारी किया गया है।
निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ''जागव बोटर (जाबो)'' कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें राज्य भर में लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही है।
रायपुर : मामला राजधानी रायपुर से सामने आ रही है जहाँ पुलिस की टीम ने एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है। रविभवन में स्थित एप्पल कंपनी की नकली मोबाइल और मोबाइल पावर बैंक बेचने वाले दुकानों पर गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई की। एप्पल कंपनी की विजिलेंस टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दो दुकानों की तलाशी ली। पुलिस ने नकली उत्पाद बेचने के आरोप में दो दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के नाम विनय कृष्णानी और अशोक कुमार चेनानी है। पुलिस ने दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के आईफोन, नकली मोबाइल कवर, एप्पल कंपनी के नकली लाइटिंग केबल, यूएसबी केबल, यूएसबी पावर एडाप्ट, एप्पल कंपनी के वायरलेस इयरफोन समेत भारी मात्रा में एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया। जब्त किये गए सामान की कीमत 1 लाख के करीब आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला किया दर्ज किया है।
एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम में शामिल दो अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गोलबाजार के रविभवन में कंपनी का नकली मोबाइल और एसेसरीज बेचने की जानकारी मिल रही थी। छत्तीसगढ़ में बिक्री कम होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जब पता लगाना शुरू किया तो उनको यह जानकारी मिली।
रायपुर: थाना आरंग के अंतर्गत ग्राम खपरी प्रार्थी दीपक कुमार साहू में पुलिस विभाग की जानकारी दी। अज्ञात लोग ने उसके सुने मकान ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, ए.टी.एम. कार्ड तथा सोफा के पास रखा मोबाईल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस थाना ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 703/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी की शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना आरंग की संयुक्त टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। टीम के सदस्यों ने चोरी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जिसे अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में समीप ग्राम परसकोल निवासीअज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर आरोपी टीकम साहू की पतासाजी कर पकड़ा गया। जिस पर आरोपी टीकम साहू की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात, 01 नग मोबाईल फोन, ए.टी.एम.कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी टीकम साहू पूर्व में भी लूट के प्रकरण में थाना राजिम जेल जा चूका है ।
घटना छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से है जहाँ नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में युवक को उम्र कैद की सजा मिली है। युवक ने10 वीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कोर्ट ने वारदात के 20 महीने बाद अपना फैसला सुनाया है।
दरअसल, 03 मार्च 2020 को मरवाही थाना क्षेत्र के जल्दा गांव में नाबालिग अपने नाना के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह शाम को करीब 6 बजे अपने घर के बाहर अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। उसी दौरान हेमंत सिंह पिता लाल सिंह पोटटाम और एक अन्य नाबालिग आरोपी उसे जंगल की तरफ उठाकर ले गए थे। इसके बाद दोनों ने जंगल में ही बारी-बारी से उसके साथ रेप किया था।
पीड़िता के घरवालों को इस बात की जानकारी तब लगी थी, जब उसके साथ खेल रही उसके सहेली ने उन्हें इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद घरवाले जब जंगल की ओर गए तब नाबालिग वहीं जंगल में पड़ी मिली थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे। पीड़ित के बयान के आधार पर हेमंत सिंह और एक नाबालिग के खिलाफ मरवाही थाने में केस दर्ज हुआ था।
मरते दम तक सुनाई जेल में रहने की सजा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 366ए, 376डी और पास्को एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया था। दोनों को अगले दिन ही गिरफ्तार भी कर लिया गया था। जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। अब मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। जिसके मुताबिक हेमंत को धारा 363 के तहत 3 साल तक जेल में रहने की सजा और 2 हजार रुपए जुर्माना, धारा 366 के तहत 10 साल जेल और 2 हजार जुर्माना। इसके अलावा पास्को एक्ट के तहत हेमंत को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है।




.jpeg)

