बिलासपुर, सर्दियों की शुरुआत होते ही ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। कोहरे के कारण दुर्ग-छपरा-दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग दिनों के लिए रद्द किया गया है।
रेलवे मंडल रायपुर के अनुसार 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक घना कोहरा होने के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया है। रायपुर मंडल के दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा-दुर्ग ट्रेन को दिनांक 1 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।
किस-किस दिन नहीं चलेगी छपरा-दुर्ग ट्रेन?
ट्रेन नंबर 15159 छपरा-दुर्ग ट्रेन बुधवार, शुक्रवार, रविवार को दिसंबर में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15,17,19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसम्बर को नहीं चलेगी। जनवरी में 02, 05, 07, 09,12,14,16,19, 21, 23, 26, 28 और 30 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, फरवरी में 02, 04, 06, 09, 11, 13,16,18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी को ये ट्रेन नहीं चलेगी।
किस-किस दिन नहीं चलेगी दुर्ग-छपरा ट्रेन?
ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा ट्रेन गुरुवार, शनिवार, सोमवार को दिसंबर महीने में 02, 04, 06, 09,11,13,16,18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसंबर को रद्द रहेगी। जनवरी महीने में 01, 03, 06, 08,10,13,15,17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी को रद्द रहेगी। फरवरी में 03, 05, 07,10,12,14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी को ये ट्रेन नहीं चलेगी।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 54 है। आज तक रायपुर में 158197 मरीजो की पहचान हुई है और 155002 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 316 है | आज प्रदेश में 18252 टेस्ट हुए है |
20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 22 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/jmbFVq24Of
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 1, 2021
रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य सचिव की तरह सहकारी समितियों और धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से दौरा कर वहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और किसानों की सहूलियत के लिए केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान खरीदी सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, यह सुनिश्चित की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को धान खरीदी के पहले दिन रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केन्द्र पहुंचकर वहां धान बेचने आए किसानों का फूल- मालाओं से स्वागत और पूजा-अर्चना के बाद स्वयं धान तौलकर धान खरीदी का शुभारंभ करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसी तरह आकस्मिक रूप से धान खरीदी केन्द्रों का मुआयना करना चाहिए और किसानों से बातचीत कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास लगातार किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि आज एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी को लेकर किसानों में बेहद उत्साह है। धान खरीदी के लिए राज्य में 2399 उपार्जन केेन्द्रों बनाए गए हैं। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा इस साल 88 नये उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए हैं, ताकि किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। नये उपार्जन केन्द्रों की स्थापना विधायकगणों, किसान संगठन एवं किसानों की मांग पर शुरू किए गए हैं। बीते वर्ष राज्य में धान उपार्जन 2311 केन्द्रों में किया गया था। इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 22 लाख 66 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस साल धान के रकबे और किसानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लगभग 105 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। बीते वर्ष राज्य में समर्थन मूल्य पर 92 हजार मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था।
रायपुर, राज्य शासन ने कर्मचारियों के लिए सांतवा वेतनमान एरियर्स का आदेश जारी किया है। कर्मचरियों को वेतन का चौथा किस्त देने का आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें कि अब तक बकाया वेतन के तीन किश्तों का भुगतान शासकीय कर्मचारियों को कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार चौथे किश्त के रूप में माह अक्टूबर 2016 से दिसम्बर 2016 तक के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।
राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम (2017) लागू किया गया है। इसके तहत पुनरीक्षण वेतन का एक जुलाई 2017 से नियमित भुगतान किया जा रहा है। एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक 18 माह के बकाया वेतन का भुगतान छह समान वार्षिक किश्तों में करने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। अब तक बकाया वेतन के तीन किश्तों का भुगतान शासकीय कर्मचारियों को कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार चतुर्थ किश्त के रूप में माह अक्टूबर 2016 से दिसम्बर 2016 तक के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा कार्यभारित तथा आकस्मिकता मद से वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के तहत एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक वेतन एरियर्स का नगद भुगतान छह समान वार्षिक किश्तों में करने का निर्णय लिया गया है। अब तक बकाया वेतन के तीन किश्तों का भुगतान शासकीय कर्मचारियों को कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार चतुर्थ किश्त के रूप में माह अक्टूबर 2016 से दिसम्बर 2016 तक के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।
कोण्डागांव : कोरोना वायरस के विदेशों में नये व खतरनाक वैरियंट ओमिक्रोन के पाये जाने के बाद पूरे विश्व में चिंता बनी हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति तक टीके को पहुंचाने के लिए महा टीकाकरण अभियान कोरोना टीकाकरण तिहार के रूप में चलाया जाएगा। इसके लिए 12 दिसम्बर को एक दिन में 01 लाख से अधिक लोगों का एक साथ टीकाकरण कर हर गांव हर नगर हर कस्बे हर पारे में हर व्यक्ति तक टीका पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके लिए बुधवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की बैठक हुई थी। जिसमें जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, डीपीएम सोनल धु्रव सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी करेंगे सहभागिता
इस बैठक में कोरोना टीकाकरण तिहार केे लिए जिले के समस्त विभागों में समन्वयन स्थापित करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिसमें स्वास्थ्य, जिला पंचायत, बिहान समूहों, शिक्षा, नगरपालिका, राजस्व, पंचायत और अन्य सभी विभागों को कार्य दिये जायेंगे। इस अभियान में ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पदाधिकारी सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इन्हें ग्रामीण स्तर पर लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें टीकाकरण केन्द्रों में लाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, चिकित्सकों की टीकाकरण के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला व विकासखंड स्तर के अधिकारियों को तीन-तीन ग्राम पंचायतों के लिए नोडल नियुक्त करते हुए उनके समन्वयन व संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
घर-घर जाकर दिया जायेगा तिहार में आने का न्यौता
कोरोना टीकाकरण तिहार के द्वारा कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को टीकाकरण द्वारा रोकने के प्रयास के लिए मनाये जा रहे इस तिहार के लिए लोगों को घर-घर जाकर हल्दी, चावल से तिलक कर तिहार में शामिल होने के लिए न्यौता दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कला जत्थों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। हर गांव एवं नगरों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों व दीवार लेखन द्वारा टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी पूर्व में प्रस्तारित कर दी जाएगी।
घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे
12 दिसम्बर के तिहार के पूर्व जिला प्रशासन की ओर से घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए शेष लोगों के चिन्हांकन के लिए सर्वे किया जाएगा, साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। सर्वे का कार्य 04-05 दिसम्बर के मध्य पूर्ण करने के पश्चात् 06 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक कर्मचारियों को अभियान के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें पहले ब्लॉक स्तर पर फिर ब्लॉक से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूली बच्चों की ओर से लोगों को प्रेरित करने के लिए शिक्षण समय के पहले अथवा बाद में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। टीकाकरण तिहार के दिन व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 11 दिसम्बर को मॉकड्रिल करते हुए संभावित समस्याओं का निदान किया जाएगा। ऑनलाईन एन्ट्रीयों को सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर डाटा संग्रहण केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इन केन्द्रों के समन्वयन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना टीकाकरण तिहार के माध्यम से हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए शत् प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें 12 दिसम्बर का दिन ऐतिहासिक महत्व रखेगा। इस दिन जिले का हर व्यक्ति तिहार में शामिल होकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दे सकेंगे।
बलौदाबाजार पुलिस नें किया चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ़्तार है। बलौदाबाजार पुलिस ने आज बुधवार को सनशाइन इन्फ्राबिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर वकील सिंह बघेल को दिल्ली के प्रीत विहार से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार लाया गया है।
बलौदाबाजार जिले के SP आई.के.एलेसेला ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए बतया कि सनशाइन इन्फ्राबिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के साथ और भी लोगो की संलिप्तता हो सकती है जिसकी पूछताछ की जा रही है। हम आपको बता दे कि सनशाइन इन्फ्राबिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा 6000 निवेशको से 13 करोड़ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
बलौदाबजार पुलिस चिटफंड कंपनियों के मालिकों की धरपकड़ में कोई कसर नही छोड़ रही है। बलौदाबाजार SP आई.के.एलेसेला के नैतृत्व मे चीटफंड कंपनी के डायरेक्टरो के उपर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार पिछले एक महीने में बलौदाबाजार पुलिस की चिटफंड कंपनियों पर यह 9वीं कार्यवाही है जिसमे चिटफंड कंपनियों के डाइरेक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कोरबा : सोमवार को प्रार्थी श्यामलाल उरांव पिता समार साय उरांव उम्र 53 वर्ष पता अमर सिंह होटल, बेलगड़ी बस्ती का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26 नवम्बर 2021 को बालको के साप्ताहिक बाजार में अपनी मोटर साईकिल को खड़ा कर बाजार अंदर सब्जी लेने चला गया था। वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर साईकिल नही था। इस रिपोर्ट पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 624/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर 21 को बालको सेक्टर 3 में एक छात्र ट्यूशन पढने गया था, जिसकी साईकल चोरी होने की रिपोर्ट परमानंद कहार के द्वारा किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठन कर बालको टाउनशिप में लगे समस्त सीसीटीवी को देखा गया। सीसीटीवी में एक व्यक्ति स्कूली छात्र की साईकल ले जाते दिखा। फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान भूपेश उर्फ राहुल साहू भदरापारा के रूप में हुआ जो बालको थाने का निगरानी बदमाश है। भूपेश उर्फ राहुल को भदरापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे व अन्य जगहों से 2 मोटर साइकिल व 12 साईकल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के सरायपाली थाने सें शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक नाबालिग गोद में नवजात लेकर परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसे वापस घर भेजा गया और जब नाबालिग कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के पास बयान देने पहुंची तो पता चला कि नवजात की मौत हो गई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को तत्काल आदेश जारी कर बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकालने कहा। पुलिस ने कब्र से नवजात के शव को बाहर निकाल फोरेंसिक जाँच के रायपुर लैब लिए भेजा है। पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में एक आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सरायपाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के मुताबिक बीते 29 नवंबर को नाबालिग अपने नवजात बच्चे को लेकर परिजनों संग रेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर लिया और दूसरे दिन मजिस्ट्रेट बयान लेने के लिए बुलाया। मंगलवार को जब नाबालिग और परिजन सरायपाली पहुंचे तो बच्चे के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार को नवजात की मौत हो गई और उसे गांव में ही दफना दिया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार और डॉक्टर की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव को जांच के लिए महासमुंद भेजा गया। जहां से पीएम के लिए फॉरेंसिक लैब रायपुर भेज दिया गया है।
बिलासपुर : घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा के खैरखुंडी में देखने को मिला है। दरअसल यहां ग्रामीण एक तालाब में मझली पकड़ने गया था, तालाब में उसने जाल डाल कर बैठा रहा लेकिन जब उसने जाल उठाया तो उसमें एक साथ तीन तीन मगरमच्छ फंस गए। इसे देखकर कुछ समय तो ग्रामीण की धड़कनें ही थमी रही। फिर किसी तरह उन्हे बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और यह तय हुआ कि इन मगरमच्छों को उनकी सही जगह में छोड़ना चाहिए, फिर ग्रामीणों ने उन्हे पकड़कर खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, जिले में पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठे रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में बीवी ने पति की हत्या कर दी। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की (40) और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार रात को दोनों पर घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन बाई ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।
शराब के नशे में थे दोनों
बताया गया जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे। इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी। उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था। दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया। हमले में वह भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रही।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं बुधवार सुबह आस-पास के लोग और मृतक के दोस्त ने इस बात की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरिन बाई से पूछताछ की तो उसने बताया साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
कोरबा : अस्वस्थ्य होने की वजह से मां अस्पताल में छह दिन दाखिल रही। इस बीच घर पर अकेली नौ साल की बेटी पर उसके अपने पिता की नीयत बिगड़ गई। पिता ने बेटी को पहले खूब डराया धमकाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी पत्नी डिस्चार्ज होकर लौट आई, उसके बाद भी वह मौका देख कर दुष्कर्म करने से बाज नहीं आता था।
यह घटना रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत की है। आटो चलाने वाले एक पिता के रूप में हैवान का चेहरा सामने आया है। करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी अस्वस्थ्य हुई और उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। करीब छह दिन उसका वहां इलाज चला। इस बीच घर में उसकी नौ साल की बच्ची अकेली थी। पहले दिन तो उसके पिता उसे बेवजह गाली-गलौच करते हुए उसे प्रताडि़त किए। दूसरे दिन रात को उसके साथ अश्लील हरकतें की और बाद में उसके हौसले इतने बढ़ गए कि बच्ची के साथ वह दुष्कर्म करने लगा। हैवानियत की हद हो गया कि जब वह अप्राकृतिक कृत्य करने बाज नहीं आया। पत्नी के अस्पताल से वापस लौटने के बाद सुबह एक फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी। इस दौरान उसका पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म किया करता था। करीब तीन माह तक हैवानियत का यह दौर चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ धारा 376 चए 376 ,2 ढ, 376 ,3.च, 323, 506, पास्को एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया है।
बिलासपुर : मस्तूरी इलाके में ग्राम किसान परसदा में घर के पास खेल रहे 13 साल के बालक सूर्य प्रकाश जोशी पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आकर चढ़ गई।
उसके सीने में गहरी चोट आई। उसे मस्तूरी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक कांता प्रसाद कुर्रे को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को जब्त किया है।
कोरबा: जिले का पहला हाट स्पाट कटघोरा में मरीजों की संख्या कम होने के बजाए फिर बढऩे लगी है। सप्ताह भर पहले यहां संक्रमितों की संख्या दो थी, वह अब बढ़कर 10 हो गई है। संक्रमण के मामले में निगम क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। यहां सात मरीज अब भी सक्रिय है। पाली और करतला संक्रमण मुक्त हो गए थे, दोनों ही जगह में फिर से तीन मरीज पाए गए हैं। संक्रमण मुक्त होने के कगार में आ चुके कटघोरा में फिर संक्रमितों के बढऩे से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
टीकाकरण कराने वालों की संख्या में बढ़त होने के बाद भी जिला संक्रमण मुक्त नहीं हुआ है। जिले में 20 मरीज अब भी सक्रिय हैं। संक्रमितों में पांच मरीज इएसआइसी अस्पताल में दाखिल हैं। दो मरीजों की आक्सीन बेड में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब जिले के संक्रमण मुक्त होने का इंतजार है। कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक जिले में 54419 लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैंए इनमें 53515 स्वस्थ्य हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 884 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के पांचों ब्लाक में से सबसे अधिक संवेदनशील कटघोरा मरीजों की संख्या में फिर से बढ़त होना स्वास्थ्य अमले के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। शुरूवात से ही कटघोरा हाट स्पाट के रूप जाना जा रहा है। संक्रमितों के मौत का आंकड़ा भी इसी विकासखंड से सर्वाधिक रहा है। सघन आबादी होना भी संक्रमण का कारण है। इसके जिले का सबसे बड़ा विकासखंड विरल आबादी के कारण संक्रमण मुक्त हो चुका है। सप्ताह भर पहले पोड़ी उपरोड़ा के साथ करतला और पाली भी संक्रमण मुक्त थे। तीन विकासखंड का एक साथ संक्रमण मुक्त होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थीए लेकिन संक्रमण वापसी ने फिर से समस्या खड़ी कर दी है। बहरहाल पोड़ी उपरोड़ा पिछले माह भर से संक्रमण मुक्त है। संक्रमण की पुनरावृत्ति नहीं होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
संक्रमण में कमी आने के बाद लोग सावधानी के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं। 50 फीसद से अधिक लोगो के चेहरे से मास्क उत्तर चुका है। सावधानी के प्रति लापरवाही अब भी खतरे को आमंत्रण दे रहा है। ठंड का असर बढऩे से सर्दी जुकाम की शिकायत भी बढऩे लगी है। कोरोना अस्पताल के नोडल अधिकारी डा एलएस ध्रुव का कहना है कि खतरा अभी भी नही टला है। गर्मी के बजाय ठंड मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.बीबी बोडे का कहना है कि टीकाकरण के बावजूद सावधान रहने की जरूरत है। टीकाकरण हमें सुरक्षा चक्र प्रदान करता है। इससे सामान्य लोगो की अपेक्षा संक्रमण के दायरे में आने संभावना कम रहती है। अधिकारी की माने तो जिले में 9.40 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। वंचित लोगो को टीकाकरण से जोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग 29 नवंबर से विकासखंड स्तर पर टीकाकरण महाभियान शुरू हो चुका है। इससे सुरक्षा चक्र के दायरे में बढ़त होगी।
दुर्ग: स्मृति नगर थाना क्षेत्र में सिविल कांट्रैक्टर ने कर्ज से परेशान खुदकुशी कर ली। फांसी पर झूल कांट्रैक्टर के शव को पुलिस ने नीचे उतारा और जैसे ही उसके मोबाइल को चालू किया उसमें एक के बाद एक फोन आने लगे। यह फोन किसी और के नहीं बल्कि उन्हीं लेनदारों के थे जिनसे प्रबीर राय ने कर्ज ले रखा था।
भिलाई नगर टीआई एमएल शुक्ला ने बताया कि अयोध्या नगर निवासी सिविल कांट्रैक्टर प्रबीर राय 47 वर्ष कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। बार-बार लेनदारों के फोन और घर में तागादेदारों के पहुंचने से वह फोन बंद करके शनिवार को घर से बिना किसी को कुछ बताए चला गया था और फिर तीन दिन तक घर ही नहीं लौटा। चौथे दिन मंगलवार सुबह सेक्टर-7 गैरेज रोड कोसानाला के पास एक पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। जांच में उसके शरीर पर कही चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस को मौके से उसकी गाड़ी मिली है, जिसे उसने जब्त कर लिया है।
बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र में चलती बाइक व चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार रायपुर जिले के धरसीवां में रहने वाला रिंकू विश्वकर्मा 30 नवंबर की सुबह अपने रिश्तेदारी में जांजगीर-चांपा जिले के अमोरा गया था। वहां से शाम को वापस धरसीवां जाने के लिए निकला था। अभी बाइक सवार रिंकू मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पेंड्री के पास पहुंचा था। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिंकू गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोंटे आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया। फिर रिंकू के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी चालक व वाहन की जानकारी जुटा रही है।
रायपुर, फेडरेशन ऑफ एजूकेशनल सोसाइटीज, छत्तीसगढ़ , रायपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा विगत 25 वर्षों से निजी विद्यालयों एवम महाविद्यालयों के हितों को संरक्षित करता रहा है। फेडरेशन की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रजत जयंती समारोह, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी रोड , रायपुर में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी , विधायक एवं पूर्व मंत्री , छत्तीसगढ़ शासन , रायपुर थे।
मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने इस तथ्य पर हैरानी प्रकट की, कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के 11 वर्षों के उपरांत भी इसके लिए दी जाने वाली राशि , शुल्क प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि नहीं की गई है ।शिक्षा विभाग द्वारा आर टी ई के अंतर्गत प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों, गणवेश तथा लेखन सामग्री आदि के लिए कुछ राशि प्रदान की जाती थी , अब एक आदेश द्वारा यह समस्त भार निजी शालाओं पर डाला गया है , इसे शासन की गंभीर त्रुटि मानते हुए, उन्होंने यह आदेश तत्काल रद्द करने की सलाह दी ।उन्होंने यह भी कहा कि निजी शालाओं के संचालन में कई तरह की खर्च होते हैं, यदि पालक समय पर फीस नहीं देंगे तो स्कूल सुचारू ढंग से नहीं चलाए जा सकते। यह सर्वमान्य सिद्धांत "सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट "का हवाला देते हुए अभिभावकों को समझाइश दी कि अच्छी शिक्षा पाने के लिए समय पर फीस का भुगतान करना आवश्यक है ।शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निजी शालाओं की भूमिका की सराहना करते हुए शासन से कहा कि निजी शालाओं का हर संभव सहयोग करें पीठ न थपथपाए लेकिन छोटी-छोटी बातों पर परेशान भी ना किया जावे। कोरोना महामारी के चरम काल में खाद्य सामग्री के अनवरत वितरण के लिए फेडरेशन आफ एजुकेशनल सोसायटी , छत्तीसगढ़ , रायपुर के सदस्यों, स्कूलों तथा भारत स्काउट एवं गाइड , जिला संघ रायपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की भी सराहना की। जब लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे तब साहस पूर्वक वंचित लोगों को मदद में डटे रहना सराहनीय है । उन्होंने आशा प्रकट की कि फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज हमेशा की तरह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य करता रहेगा ।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज , छत्तीसगढ़ , रायपुर के संस्थापको श्री जे एल दवे जी, श्री गोकुल दास डागा जी, श्री रतन लाल गोयल जी, श्री एस पी सिंह जी , श्री आर के बनर्जी जी , सरदार लखवंत सिंह गिल जी, श्री अजय तिवारी जी इत्यादि , चक्रधर सम्मान से सम्मानित श्री सुनील तिवारी जी , श्री ए एन बंजारा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, श्री राजेश सक्सेना जी , श्री गोपाल कृष्ण चक्रधारी जी को शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही करोना कॉल में जरूरतमंदों को भोज्य सामग्री वितरण करने में सहयोग प्रदान करने वाले 161 व्यक्तियों, संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी , कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला , उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल , श्री आरके तिवारी , महासचिव श्री अरविंद शर्मा , श्री अशोक दुबे, श्री ए बी दुबे ने शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। डॉ मंजरी बख़्शी एवं श्रीमती कुसुम त्रिपाठी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में भातखंडे ललित कला समिति के सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल , गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता , कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डा विद्या नाथ सिंह, फेडरेशन के सचिव श्री शरद दुबे जी , श्रीमती इंद्राणी देवी जी श्रीमती शीबा चंडोक , श्री सुधीर कुमार चौबे श्री केके शर्मा श्री रमन मिश्रा, श्री संजय दुबे आदि कई निजी विद्यालय के आदरणीय संचालकगण तथा प्राचार्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। देश-दुनिया में इसे सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने परिषद के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को आगे लाने के लिए मिलजुल कर तेजी से काम करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद में कला संस्कृति और इससे जुड़ी विधाओं के विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे की छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और साहित्य को देश में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से राज्य की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सल प्रदेश के रूप में थी। नई सरकार के गठन के बाद पिछले तीन वर्षों में किसानों और खेती-किसानी, आदिवासियों के विकास और संस्कृति संरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं, इससे राज्य की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण सांस्कृतिक आधार पर हुआ है। परिषद में नवनियुक्त सदस्यों की महती जिम्मेदारी है कि राज्य के सांस्कृतिक पक्षों के सकारात्मक पहलूओं को देश-दुनिया के सामने बेहतर ढ़ंग से प्रस्तुत करने अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यो के बेहतर संचालन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
बैठक में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के उपाध्यक्ष एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समग्र रूप से आगे बढ़ाने के लिए परिषद के माध्यम से एक नई शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गठित किए गए विभिन्न अकादमियों और संस्थाओं को एक छत के नीचे समग्र रूप से काम करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश को जो ऊंचाईयां मिली उसमें छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान था। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद यहां की संस्कृति को देश में नई ऊंचाई देने के लिए छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक परिषद का गठन किया गया है। इससे राज्य की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
बैठक में खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चन्द्राकर, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., संचालक श्री विवेक आचार्य, कला विशेषज्ञ श्री जयंत देशमुख, श्री नवल शुक्ला, श्री भूपेश तिवारी, श्री योगेंद्र त्रिपाठी, नृत्य विशेषज्ञ सुश्री वासंती वैष्णव, श्री कालीचरण यादव, श्री ललित कुमार, श्री रामकुमार तिवारी, श्री ईश्वर सिंह दोस्त, चित्रकला-मूर्तिकला विशेषज्ञ सुश्री सुनीता वर्मा, नाट्य विशेषज्ञ श्री भूपेन्द्र साहू उपस्थित थे।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 179 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7180 और कोविशिल्ड 21370 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 14 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 05 और होम आइसोलेशन से 07 कुल 12 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 55 है। आज तक रायपुर में 158195 मरीजो की पहचान हुई है और 154999 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 34 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 14 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 318 है | आज प्रदेश में 24030 टेस्ट हुए है |
आज 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/vMeGVOIpKx
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 30, 2021
धमतरी | अपने मालिक के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले व्यक्ति की हरफ़तराई नहर में लाश मिली है। पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अधारी नवागांव वार्ड निवासी राधेलाल गुप्ता 55 वर्ष पिता शंकरलाल गुप्ता पुराना बस स्टैंड स्थित गोकुल पान दुकान में काम करता था। सोमवार को अपने मालिक के परिवार में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वह निकला हुआ था। मुक्तिधाम पहुंचने के बाद वह वहां से निकल गया। सोमवार शाम को पता तलाश की गई लेकिन जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह हरफ़तराई नहर में लाश मिली। नहर किनारे साइकल, चप्पल और शराब की शीशी मिली है। आशंका है कि वह अंतिम संस्कार से निकलकर शराब लेकर नहर किनारे आया होगा और थोड़ी शराब पी होगी। इसी दौरान वह नहर में फिसलने से गिर गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई। अर्जुनी पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने 30 से ज्यादा सब इंजीनियर की पदस्थापना आदेश की जारी।
देखें आदेश :





रायपुर | राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिकॉर्न (Omicron) को देखते हुए समुचित निगरानी और व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोविड-19 के नए वेरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में हेल्प डेस्क स्थापित कर विदेश से आने वालों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण तथा भारत आने के बाद क्वारेंटाइन एवं कोरोना के लक्षण सम्बन्धी जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सर्वेलेंस इकाई से समन्वय कर सभी जिलों को प्रतिदिन विदेशों से अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा कर आने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत आने के बाद अपनी सात दिनों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी नहीं की है, उन्हें सात दिनों के होम-क्वारेंटाइन का पालन सुनिश्चित कराने कहा गया है। इन व्यक्तियों के आठवें दिन आरटीपीसीआर जांच कराने और रिपोर्ट के धनात्मक आने पर सैंपल को डब्ल्यू.जी.एस. (Whole Genome Sequencing) जांच के लिए भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने सभी जिलों को नए वेरिएंट से बचाव एवं उसकी त्वरित पहचान के लिए कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने कहा है। सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोरोना जांच सुनिश्चित करने कहा गया है। नए वेरिएंट की पहचान एवं निगरानी के लिए रोज हर जिले को आरटीपीसीआर जांच में धनात्मक आने वाले कम से कम पांच प्रतिशत सैंपलों को डब्ल्यू.जी.एस. जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार (Covid Appropriate Behavior) जैसे मास्क लगाना, परस्पर दूरी एवं समय-समय पर हाथ धोने की आदतों के पालन के लिए कलेक्टरों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
राजनांदगांव: कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर जिले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्गत सीमावर्ती चेकपोस्ट में आज सुबह महाराष्ट्र तुमसर से उरला रायपुर की ओर जाते हुए एक ट्रक जिसमें करीबन 410 बोरी अवैध धान पाया गया। जिसमें दस्तावेज का परीक्षण कर अवैध धान परिवहन से संबधित जानकारी राजस्व अधिकारियों और कृषि उपज मंडी विभाग को सूचित किया गया है और अवैध धान जब्त किया गया।
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिले। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। हालांकि परिजन इसके लिए अक्सर आने वाले फोन कॉल को लेकर आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बता सकेगी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेंदरी निवासी अरुण चंद्रवंशी (40) कोटनापानी पंचायत सचिव था। वह रोज की तरह सोमवार को भी पंचायत ड्यूटी पर गया। वहां से वैक्सीन लगवाने के बाद दोपहर को घर लौट आया। रात को खाना खाने के बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक पंचायत सचिव के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। काफी देर कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।
पलंग पर पड़ा था पत्नी का शव
कमरे में अरुण का शव नाइलोन की रस्सी से पंखे से लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई चंद्रवंशी (36) का शव पलंग पर पड़ा था। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कपड़े से सूरज बाई का गला घोंटा गया था। उसके गले पर भी निशान मिले हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। दोनों उस रात अपने माता-पिता से अलग दूसरे कमरे में अन्य परिजनों के साथ सो रहे थे।
फोन कॉल से परेशान था भाई
छोटे भाई युवराज ने बताया कि अरुण अक्सर रविवार को आने वाले फोन कॉल से परेशान रहता था। कॉल किसका आता था, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि अरुण का किसी के साथ रुपयों का लेनदेन था। इसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। जांच अधिकारी एसआई राधा बोरकर ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही कुछ बता सकेंगे।
कोरबा: बाइक में 3 वर्षीय बच्ची के साथ पाली की ओर लौट रहे दंपती दीपका-पाली रोड पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत गई, जबकि पिता व बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार अमगांव निवासी संदीप सिंह कंवर सोमवार को बाइक में पत्नी वंदना व 3 वर्षीय बेटी गुडिय़ा के साथ पाली की ओर से आ रहा था। बाइक दीपका-पाली रोड पर नुनेरा के पास पहुंची ही थी, कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक समेत वे तीनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में कुचल जाने से वंदना की मौके पर मौत हो गई।









.jpeg)




