CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : एक्शन मोड में आई पुलिस विभाग, चिटफंड कंपनी के डॉयरेक्टर को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : एक्शन मोड में आई पुलिस विभाग, चिटफंड कंपनी के डॉयरेक्टर को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार | चिटफंड कंपनी द्वारा कम समय में रकम दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगने वाली आरोपी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है । इस कड़ी आज जेएमआर रियल काम प्राइवेट लिमिटेड के डॉयरेक्टर सोमे चंद कश्यप को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक आईके ऐलेसेला ने बताया कि कंपनी ने 600 निवेशकों से 3 करोड़ 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी. मामले में अब तक जेएमआर रियल काम लिमिटेड के 3 डायरेक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है । वहीं सात डायरेक्टर अभी भी फरार हैं ।

‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ की मुहिम में छत्तीसगढ़ सरकार बैंकों के साथ : कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ की मुहिम में छत्तीसगढ़ सरकार बैंकों के साथ : कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

रायपुर | कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (भोपाल वृत्त) रायपुर के आंचलिक अधिवेशन में शामिल हुए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम और संस्थान देश की ताकत है। इन संस्थाओं की स्थापना देश के विकास को गति देने के लिए की गई थी। समय के साथ देश के विकास में इन संस्थाओं ने अपनी भूमिका साबित भी की। कृषि, उद्योग, व्यापार सहित कई क्षेत्रों में विकास का सिलसिला आगे बढ़ा। ऐसे महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं का निजीकरण देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी देश को आगे बढ़ाने के लिए किया था। वर्तमान में महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं को निजीकरण की राह में धकेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार इसका विरोध करती है और बैंक अधिकारियों के साथ ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान के समर्थन में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

 

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के भोपाल वृत्त की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैंकों और एटीएम की संख्या में वृद्धि के साथ बैंकों ने अपनी जिम्मेदारी समझी और राज्य की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश के विकास की नींव रखी। उन्होंने उस समय कहा था कि बैंक देश के विकास का सबसे बड़ा माध्यम बनेंगे। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, गरीबी हटाओ जैसे अभियान चलाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में एयर इंडिया, डाक, रेलवे और बैंक जैसी संस्थाओं पर निजीकरण का खतरा मंडरा रहा है। इनके निजीकरण को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं।

कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुल एक लाख सात हजार करोड़ रूपए बजट में से 27 हजार करोड़ रूपए केवल कृषि के लिए है। कोरोना काल में भी राज्य के बाजारों में रौनक रही। सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हाथ में लगातार पैसा पहुंचाया। कृषि क्षेत्र, व्यापारिक, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां नियमित संचालित होती रहीं। इसमें भारतीय स्टेट बैंक का भी सहयोग रहा है। वित्तीय गतिशीलता से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने कार्यक्रम में राज्य की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना काल में सुरक्षित रखने तथा प्राथमिकता के साथ उनका टीकाकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और शासन को धन्यवाद दिया। 

 

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, रायपुर अंचल के उप-महासचिव श्री वाई. गोपाल कृष्णा ने छठ पर्व पर अवकाश के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार और झारखंड के बाद छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है जिसने छठ पर्व पर अवकाश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थानीय त्यौहारों पर अवकाश देने से बैंक में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी परिवार के साथ त्यौहार मना पा रहे हैं। उन्होंने छेरछेरा पर घोषित स्थानीय अवकाश का लाभ बैंक कार्मिकों को भी देने की मांग की। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ और अखिल भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी फेडरेशन के महासचिव श्री सौम्या दत्ता, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, भोपाल वृत्त के अध्यश्र श्री मदन जैन, महासचिव श्री संजीव सभलोक, रायपुर अंचल के अध्यक्ष श्री विजय येचुरी, रायपुर आंचलिक कार्यालय के उपमहाप्रबंधकद्वय श्री एस.व्ही. राधाकृष्णा राव और श्री गुणीन्द्र शाह तथा रायपुर जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल सहित भारतीय स्टेट बैंक के अनेक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

BIG BREAKING CG : खेत में मिली पिता पुत्र की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING CG : खेत में मिली पिता पुत्र की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर |  छग के सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर के नजदीक स्थित एक गांव के एक खेत में पिता पुत्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कु म्हरता में सुबह आज रक्तरंजित शव बरामद हुआ। दोनों ही शव पिता और पुत्र के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया है। पुलिस ने बताया कि शव गांव के ही रहने वाले सोमनाथ और प्रमोद है। प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान है। ऐसी आशंका जताई जा रही है दोनों को संबल या कुदारी से मारमार कर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ : कैबिनेट बैठक के बाद हो सकता है निकाय चुनाव के संबंध में बड़ी घोषणा

निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ : कैबिनेट बैठक के बाद हो सकता है निकाय चुनाव के संबंध में बड़ी घोषणा

रायपुर | प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तो पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल भी तैयारी में जुट गए है। बताया जा रहा है कि 22 को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के तारीखो का ऐलान कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में इन निकायों में चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। इनमें से कई निकायों में आज सीएम की करोड़ के विकास कार्यों की शुरूआत करने वाले हैं। वहीं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए निर्वाचन आयोग लगातार इन निकाय वाले जिलों के निवार्चन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। 12 और 17 नवंबर को हुई बैठक के बाद बस्तर के पांच जिलों के कलेक्टरों के साथ निर्वाचन आयुक्त 23 नवंबर को भी बैठक करने वाले हैं।

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने तो अपनी तैयारी तेज कर दी है। अपने प्रकोष्ठों का विस्तार कर दिया है और पदाधिकारियों की भी घोषणा हो गई है। इसलिए इसे चुनावी तैयारियों का ही हिस्सा माना जा रहा है। हालाकि भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे संगठन में तो विस्तार होता रहता है। निकाय चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की भी संगठन स्तर पर तैयारी पूरी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के तहत पार्टी का फोकस हर बूथ को मजबूत करने पर है।
जिले में आगामी चार निकायों में चुनाव होने है। और अभी वर्तमान में कांग्रेस-भाजपा में ही सीधा मुकाबला होता दिख रहा है। तीसरी ताकत का दावा करने वाली जोगी कांग्रेस के लगातार टूटने की वजह से कमजोर पड़ती जा रही है। हाल ही में पार्टी के दुर्ग ग्रामीण के सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वही अगर आप पार्टी की बात करें तो यहां पर अभी तक संगठन खड़ा नहीं हो पाया है। इन सब राजनीतिक समीकरणों देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि अगर चुनाव के समय राजनीतिक दलों के टिकट बटवारे में किसी नेता की उपेक्षा होती है तो उसका सीधा लाभ निर्दलीय उम्मीदवार को हो सकता है।
इन निकायों में होने जा रहा है चुनाव...
रायपुर नगर पालिका निगम बिरगांव, दुर्ग नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पालिक निगम जामुल, नगर पालिक निगम चरोदा, राजनांदगांव नगर पालिका परिषद खैरागढ़, बीजापुर नगर पंचायत भैरमगढ़, नगर पंचायत भोपालपट्टनम, कांकेर नगर पंचायत नरहरपुर, बेमेतरा नगर पंचायत मारो, कोरिया नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, नगर पालिका परिषद् शिवपुर चरचा, सूरजपुर नगर पंचायत प्रेमनगर, सुकमा नगर पंचायत कोटा तथा रायगढ़ नगर पालिका सारंगढ़।

बड़ी खबर : महामाया वार्ड में एक युवक ने किया नगर पालिका सफाई कर्मचारी पर चाकू से प्राण घातक हमला, इलाके में दहशत का माहौल

बड़ी खबर : महामाया वार्ड में एक युवक ने किया नगर पालिका सफाई कर्मचारी पर चाकू से प्राण घातक हमला, इलाके में दहशत का माहौल

महासमुंद | शहर में चाकूबाजी की तीसरी घटना घटित हुई है। चाकूबाजी की घटनाएं शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। युवक चाकू लेकर घूम रहे है। हालांकि पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन अपराध में लगाम नहीं लग पा रहा है। इसका कारण कि युवक बेधड़क चाकू लेकर घुम रहे हैं। बस स्टैंड, महामाया पारा, नयापारा सहित ऐसे इलाके है, जहां आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती है। महामाया वार्ड क्रमांक 15 में एक युवक ने चाकू से पालिका के सफाई कर्मचारी पर चाकू से प्राण घातक हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है , वहीं एक फरार है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 निवासी भारत डोंगरे पिता पुनुराम नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पद कार्यरत है। शुक्रवार को वह अपने घर में के सामने खड़ा था। उसी समय उसका पड़ोसी खगेश्वर उर्फ छोटा  बाइक को प्रार्थी के घर के सामने खड़ी किया। इसे देखकर प्रार्थी ने बाइक खड़ी करने के लिए मनाया किया, तो खगेश्वर व उसका भाई नंदू श्रीवास्तव आवेश में आ गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से गले में प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने लात घुसों से भी पिटाई की।  

 

 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, नाराज दूल्हा हुआ मंडप से फरार, शादी घर में मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, नाराज दूल्हा हुआ मंडप से फरार, शादी घर में मचा हड़कंप

बिलासपुर |  जिले के सकरी स्थित गणेश वाटिका में शादी के दौरान दहेज में ऑडी कार नहीं मिलने से नाराज दुल्हा शादी समारोह को छोड़कर भाग निकला। इस बात का पता चलने के बाद लड़की पक्ष थाने पहुंच गए और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। दोनों पक्ष दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे।

मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपिका के एसइसीएल कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष भी हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। थाने पहुंची दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे था।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : बारात लेकर गए बारातियों ने खाया दुल्हन के घर का नाश्ता, 18 बाराती हो गए गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : बारात लेकर गए बारातियों ने खाया दुल्हन के घर का नाश्ता, 18 बाराती हो गए गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट

बिलाईगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां 18 व्यक्तियों को गम्भीर हालात में एडमिट कराया गया हैं। बताया जा रहा सभी पीड़ित ग्राम पवनी से सेमरियां विवाह कार्यक्रम में बाराती बनकर शामिल हुए थे। सेमारियां में सभी ने नाश्ते के साथ कुछ मिठाई खाई, जिसके बाद सभी का हालात बिगड़ने लगी, और पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिसमें कई लोगों का हालात काफी ज्यादा खराब हो गई। आनन फानन में सभी को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और भर्ती कराया गया, जहां सभी का ईलाज जारी हैं। फिलहाल अभी सभी की स्थिति पहले से बेहतर है।

क्या आपने अभी भी नहीं लगवाया है कोरोना वैक्सीन, तो जल्द पहुंचे राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में, देखें सूची

क्या आपने अभी भी नहीं लगवाया है कोरोना वैक्सीन, तो जल्द पहुंचे राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केंद्रों में, देखें सूची

  रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 200 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8140 और कोविशिल्ड 24750 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

BIG BREAKING : जतमई से घटारानी के लिए निकली बस अनियंत्रित हो कर पलती, कई लोग हुए घायल

BIG BREAKING : जतमई से घटारानी के लिए निकली बस अनियंत्रित हो कर पलती, कई लोग हुए घायल

गरियाबंद | जिले में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। फिंगेश्वर थाना प्रभारी राजेश जगत ने जानकारी देते हुए बताया की घटारानी पार्किंग स्थल से कुछ ही दूरी पर जतमई मार्ग के लिए निकली एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।

तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस में सवार पर्यटक जांजगीर चांपा के निवासी हैं जो यहां घूमने आए थे।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना ढा रहा है कहर, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, एक्टिव मरीज हुए इतने

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना ढा रहा है कहर, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, एक्टिव मरीज हुए इतने

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 05 कुल 07 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 77 है। आज तक रायपुर में 158143 मरीजो की पहचान हुई है और 154925 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है | आज प्रदेश में 21126 टेस्ट हुए है |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : दो युवकों ने दिन दहाड़े टांगी से काटा युवक को, फ़िल्मी स्टाइल में हत्यारों ने पानी टंकी में चढ़ कर मीडिया के साथ किया पत्रकारवार्ता

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : दो युवकों ने दिन दहाड़े टांगी से काटा युवक को, फ़िल्मी स्टाइल में हत्यारों ने पानी टंकी में चढ़ कर मीडिया के साथ किया पत्रकारवार्ता

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि दिन दहाड़े दो युवकों ने गाँव के बीच ग्रामीण को टांगी से काट दिया है | जानकारी के नुसार इतने खौफनाक तरीक़े से घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे गाँव की टंकी पर चढ़ गए और मीडिया को बुलाकर पत्रकार वार्ता की तर्ज़ पर बयान जारी कर खुद को पाकसाफ बताते हुए दोष मृतक को दिया। वारदात के दो घंटे से उपर तक हत्यारों का यह अजीब तमाशा चलता रहा और टंकी के नीचे पुलिस समेत अमला बेबस मूक दर्शक बन खड़ा रहा।

घटना जांजगीर चाँपा के तुसमा में पंच भागवत साहू की हत्या बीच गाँव में कर दी गई। हत्यारे उसी गाँव के निवासी है। हत्यारों के नाम कुमार केंवट और सुनील केंवट हैं। हत्यारों ने बीच बस्ती गंडासे से हत्या की और गाँव में घूमते हुए टंकी पर चढ़ गए। पुलिस मौक़े पर पहुँची लेकिन टंकी पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

हत्यारों ने फ़िल्मी स्टाइल में टंकी में उपर पत्रकारों को बुलवाया और खुद को साफ़ दिल का बताते हुए मृतक भागवत साहू पर आरोप लगाया कि वह उनके पिता को धोखे में रख कर ज़मीन बेच दिया था और पैसे के लिए घुमा रहा था। क़रीब दो घंटे के तमाशे के बाद हत्यारे नीचे आए फिर शिवरीनारायण पुलिस उन्हें हिरासत में ले पाई।

 शर्मनाक घटना : मकान मालिक बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर युवतियों का बनाता था अश्लील वीडियो

शर्मनाक घटना : मकान मालिक बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर युवतियों का बनाता था अश्लील वीडियो

कांकेर : घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से है जहाँ मकान मालिक ने से बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत पर कोतवाली थाना ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 दरसअल कांकेर शहर में कामकाजी और पढ़ाई करने आई लड़कियों ने चॉलनुमा मकान किराए पर लिया था। इन सभी किरायदारों के लिए एक कॉमन बाथरूम दिया गया था। 3 नवम्बर को एक युवती ने देखा की एक हिडन कैमरा बाथरूम में फिट है, जिसकी सूचना उसने अपने साथ रह रही युवतियों को भी दी। जब युवतियों ने कैमरे और चीप की जांच की तो उन्होंने ने पाया के उनके अश्लील वीडियो उन में रिकॉर्ड हुए है। बेज्जती होने के डर से युवतियाँ कुछ दिन शांत रहे, लेकिन आज कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया की कैमरा लगाते वक्त आरोपी मकान मालिक का भी वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों नौकरी में है, उनकी पता तलाश की जा रही है।
 

हड़बड़ी ने ली जान: बंद फाटक पार करने के चक्कर में ट्रैक में फंसी बाइक, ट्रेन की टक्कर से 200 मीटर दूर गिरा

हड़बड़ी ने ली जान: बंद फाटक पार करने के चक्कर में ट्रैक में फंसी बाइक, ट्रेन की टक्कर से 200 मीटर दूर गिरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आयी है, शनिवार को जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रैक में बाइक फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार उछल कर 200 मीटर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची और बाइक निकलवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, दशरथ भाटा, उरगा निवासी राजाराम कोरबा रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करने वाली ठेका कंपनी में काम करता था। रोज की तरह शनिवार सुबह भी करीब 6.15 बजे काम पर निकला था। उरगा में रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में उसने बाइक को नीचे से निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक का पहिया रेलवे ट्रैक में फंस गया। वह बाइक का पहिया निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गई।

तेज रफ्तार से आई मालगाड़ी से राजाराम को बचने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की टक्कर लगते ही बाइक के साथ ही राजाराम भी उछल कर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। जबकि बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने GRP को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दे दी है। इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

CG BREAKING: स्टील व सीमेंट संस्थान पर जीएसटी का छापा...

CG BREAKING: स्टील व सीमेंट संस्थान पर जीएसटी का छापा...

रायगढ़: गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने गुरुवार को कोतरा रोड इलाके में स्टील या सीमेंट के कारोबारी के संस्थान पर छापा मारा। कार्रवाई में डीजीजीआई के साथ सेंट्रल जीएसटी की टीम भी शामिल थी। फर्म के खिलाफ जीएसटी में फर्जी आईटीसी के जरिए लाभ लेने की गड़बड़ी उजागर हुई है। लंबी पूछताछ के बाद व्यापारी ने आरोप कबूल किया।

व्यापारी पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाए जाने की बात सामने आई है। अब जांच पूरी नहीं हुई है हालांकि अफसरों की टीम रायपुर लौट गई है। अफसरों ने औपचारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया। जांच पूरी होने के बाद खुलासे की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कारोबारी बोगस बिलों से खरीदी-ब्रिक्री बता कर टैक्स की चोरी कर रहा था।

हाल के दिनों में कारोबारी द्वारा महंगी गाड़ियां और प्रापर्टी में बड़े निवेश के बाद जीएसटी विभाग के निगरानी में आया।गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल अजय पाण्डेय के निर्देश पर कार्रवाई की गई । बताया गया है कि जब्त दस्तावेजों की जांच के साथ ही फर्म के संचालक और दूसरे व्यापारियों से पूछताछ की जाएगी। अफसरो के अनुसार व्यापारी द्वारा फर्जी बिल बना कर सीमेंट और स्टील का कारोबार किया गया है। इसके बाद इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया जा रहा था।

टैक्स चोरी से सरकार को नुकसान हुआ है। इसी वित्तीय वर्ष 2021-22 के वित्तीय वर्ष में यह गड़बड़ी सामने आई है। अफसरों का कहना है कि पिछले वर्षों के बही खातों और खरीदी ब्रिक्री की जानकारी ली जा रही है, उसमें और भी गड़बड़ी होने की संभावना है।

 RAIPUR NEWS : चाकू के साथ 3 पकड़ाए, जानिये क्या है पूरी घटना...

RAIPUR NEWS : चाकू के साथ 3 पकड़ाए, जानिये क्या है पूरी घटना...

रायपुर : राजधानी पुलिस चाकूबाजी व अन्य घटनाओं पर लगातार नियंत्रण करने के उद्देश्य से चाकूबाजों/धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की पतासाजी कर लगातार कार्यवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। इन पर धारा 25, 27 आम्र्स के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सूरज कुमार दुर्गा सिविल लाईन का निवासी है, अंकित बाग टिकरापारा का रहने वाला है और आरोपी प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चाकू जप्त कर अग्रिम कारवाई की गयी है।  

छत्तीसगढ़ के नौ जेलर जांच के दायरे मे लाखों की गड़बड़ी का आरोप...

छत्तीसगढ़ के नौ जेलर जांच के दायरे मे लाखों की गड़बड़ी का आरोप...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जेलों में पदस्थ रहे नौ जेलर बंदी पारिश्रमिक में पीड़ित पक्ष को प्रदान की जाने वाली राशि में गड़बड़ी के चलते जांच के दायरे में लिए गए हैं। जिन जेलरों के खिलाफ जांच चल रही हैं उनमें जशपुर जेल के तत्कालीन सहायक जेल अधीक्षक रमाशंकर सिंह ( वर्तमान पदस्थापना सूरजपुर ), उप जेल अधीक्षक उत्तम पटेल ( अब रायपुर में पदस्थ ) रायगढ़ जेल के जीएस शोरी ( फिलहाल प्रभारी जेल अधीक्षक दंतेवाड़ा ) एसके मिश्रा ( सेवानिवृत ) जांजगीर के एसएस जांगड़े ( वर्तमान में कटघोरा ) महासमुंद के डीडी टोण्डर ( वर्तमान में जांजगीर ) एसके साहू ( सेवानिवृत ) कोरबा के केएल देशमुख ( निधन ) और बेमेतरा के एसपी कुर्रे ( फिलहाल रायगढ़ में पदस्थापना ) शामिल बताये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि जेल में सजा काटने वाले तमाम बंदियों ( विचाराधीन को छोड़कर ) को शासन के नियम के अनुसार प्रतिदिन एक निश्चित पारिश्रमिक प्रदान किया जाता है। वर्तमान में कुशल बंदी को 70 रुपए और अकुशल बंदी को 60 रुपए का भुगतान होता है। यह राशि बंदियों को एक साथ मिलती हैं, लेकिन इस राशि का एक बड़ा हिस्सा उस पीड़ित पक्ष को दिया जाता है जो बंदी के अपराध से प्रभावित होता है। अर्थात बंदी अगर हत्या के जुर्म में सजा काट रहा है तो उसके पारिश्रमिक का आधा हिस्सा पीड़ित के परिवार को प्रदान किया जाता है। पीड़ित को प्रदान की जाने वाली राशि में किसी तरह की अनियमितता न हो इसके लिए जेल विभाग की तरफ से कुछ नियम भी बनाए गए हैं। पीड़ित को दी जाने वाली राशि का भुगतान चेक के जरिए ही किया जाता है। पीड़ित पक्ष को राशि सही ढंग से पहुंचे इसके लिए जेल विभाग बकायदा थाने को लिखित पत्र के जरिए सूचना भी देता है।

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे घपले को अंजाम देने के पीछे बिलासपुर जेल में सजा काट चुके घनश्याम जांगड़े नाम के एक कैदी की भूमिका बताई जाती है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व कैदी ने सहायक जेलरों से सांठगांठ कर रायगढ़ से जनार्दन वेलफेयर सोसायटी नाम से एक संस्था खोली और जशपुर जेल से अपना खेल प्रारंभ किया। एक शिकायत के बाद जब जांच प्रारंभ हुई तब पता चला कि पीड़ित पक्ष को दी जाने वाली अधिकांश धनराशि जनार्दन वेलफेयर सोसायटी के घनश्याम जांगड़े को ही प्रदान की जाती थीं।

इस जांच में खुलासा हुआ कि जशपुर जेल के रमाशंकर सिंह ने 23 लाख 84 हजार दो रुपए का गोलमाल किया है। इस तरह इसी जेल के उत्तम कुमार ने 7 लाख 75 हजार 815 की अफरा-तफरी की। जेल विभाग ने जेल अधीक्षक जीएस शोरी के खिलाफ जांच में पाया कि उन्होंने 18 लाख 20 हजार 328 रुपए का हेर-फेर किया है। जेल अधीक्षक एसके मिश्रा पर 4 लाख 37 हजार 78 रुपए, एसएल जांगड़े पर 38 लाख 77 हजार 113 रुपए, डीडी टोण्डर पर 10 लाख 65 हजार 235, एसके साहू पर 4 लाख 65 हजार 313, केएल देशमुख 6 लाख 22 हजार 750 एवं सहायक जेल अधीक्षक एसपी कुर्रे पर 16 लाख 90 हजार 781 रुपए के हेरफेर का आरोप है।

इन जेलरों में से उत्तम कुमार पटेल के खिलाफ एक पीड़ित ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। फिलहाल उत्तम कुमार जमानत पर है। जेल विभाग ने जांच में दोषी पाए गए सभी जेलरों को नोटिस जारी कर पीड़ित पक्ष को प्रदान की जाने वाली राशि को जमा करने के लिए कहा है। खबर हैं कि उत्तम पटेल और रमाशंकर सिंह ने अपनी गलती मानते हुए घोटाले की राशि जेल विभाग के पास जमा भी कर दी है। जेल विभाग के सूत्रों का कहना है कि संबंधित जेलरों के द्वारा राशि जमा कर दिए जाने के बाद भी विभागीय जांच चलती रहेगी। जेलरों में एक केएल देशमुख का कोरोना काल में निधन हो चुका है। देशमुख की फाइल बंद होगी या जांच चलती रहेगी यह फिलहाल साफ नहीं है। विभाग इन मामलों को लेकर फूंक फूंक कर कदम रख रहा हैं।

बिलासपुर के जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा मुताबिक़ बंदी पारिश्रमिक की राशि में से पीड़ित पक्ष को देय प्रतिकर राशि के भुगतान में जोरदार ढंग की अनियमितता सामने आई है। मैं सहायक जेल अधीक्षक टोण्डर और एसपी कुर्रे की जांच कर रहा हूं। अभी जांच चल रही है।वहीँ कांकेर के जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी का कहना हैं कि बंदी पारिश्रमिक की राशि में से पीड़ित पक्ष के परिजनों को राशि प्रदान करने का नियम है। मैं सहायक जेल अधीक्षक एसएलजांगड़े, एसके साहू और उत्तम पटेल के द्वारा की गई अनियमितता की जांच कर रहा हूं। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। इसी तरह अन्य जेलों में हुई अनियमितता की भी जांच जेल विभाग करा रहा हैं।

CG NEAWS : टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स ने वैक्सीनेशन कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला

CG NEAWS : टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स ने वैक्सीनेशन कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव : वैक्सीनेशन कर्मचारियों के साथ मारपीट की ख़बर आई सामने । कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है।

मारपीट का मामला राजनांदगांव जिले का है। खड़गांव थाना के ग्राम सिवनी में वैक्सीनेशन कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया।

इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
 

CG NEWS : दो गांजा तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी ख़बर........

CG NEWS : दो गांजा तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी ख़बर........

रायपुर : राजधानी पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ रोकथाम के तहत एक और कारवाई की है। 2 व्यक्तियों को मादक पदार्थ परिवहन करते ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। थाना गोलबाज़ार लाखेनगर हनुमान मंदिर के पास आरोपी राजकुमार सोनकर और मुन्नीलाल सोनकर करीब 8 किलो 200 ग्राम गांजा मादक पदार्थ एक्टिवा गाड़ी में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें नारकोटिक्स 20 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी गाड़ी भी अपने कब्जे में रखी है।  

BIG NEWS : प्रभारी आईजी-डीआईजी बने आईजी, देखे आदेश...

BIG NEWS : प्रभारी आईजी-डीआईजी बने आईजी, देखे आदेश...

रायपुर : राज्य सरकार के गृह विभाग ने डीआईजी स्तर के 5 पुलिस अधिकारियों को आईजी पद पर पदोन्नति दी है। इसके साथ ही राज्य के 3 संभाग में पदस्थ प्रभारी आईजी को आईजी का फूल चार्ज भी दिया गया है। वहीं पीएचक्यू में पदस्थ डीआईजी को भी आईजी पीएचक्यू बनाया गया है। 

 

 

BIG BREAKING: 5 आईपीएस अफसरों को मिली वेतन वृद्धि, देखे आदेश

BIG BREAKING: 5 आईपीएस अफसरों को मिली वेतन वृद्धि, देखे आदेश

रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य के 5 आईपीएस अफसरों के वेतनमान में वृद्धि की है। इन आईपीएस अफसरों को 01 जनवरी 2021 को 13 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने पर भारतीय पुलिस सेवा नियम के प्रावधानों के तहत दिया है।

CG NEWS: कांग्रेस पार्षद के हत्या के मामले में पुलिस ने किये अहम खुलासे, 2 गिरफ्तार

CG NEWS: कांग्रेस पार्षद के हत्या के मामले में पुलिस ने किये अहम खुलासे, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 थाना के अंतर्गत हथखोज इलाके के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर के हत्यारों का पता चल गया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि वहीं का ही रहने वाला है। उसने पुरानी मारपीट की रंजिश को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया। इस काम में उसका साथ गांव के ही एक अन्य युवक और खुर्सीपार क्षेत्र के दो लड़कों ने दिया है। पुलिस दो आरोपियों को तो अपनी कस्टडी में ले चुकी है, लेकिन मुख्य दो अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए तीन टीमों को जिले के बाहर भेजा है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।


पार्षद की हत्या के मामले में 30 सीसीटीवी और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को कातिल का पता चल गया। भले ही अभी कातिल पकड़ा नहीं गया, लेकिन पुलिस का दावा है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के मुताबिक हत्या किसी और ने नहीं बल्कि हथखोज के ही युवक ने की है। उसका घर तालाब (घटना स्थल) से कुछ दूर पर ही है। आरोपी बाहर रहता है और हत्या के दिन ही हथखोज आया था। इसके बाद उसने अपने मोहल्ले के दोस्त व खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की आरोपी ने इससे पहले ही पार्षद की हत्या का प्रयास किया था, लेकिन कभी अकेला न होने से वह ऐसा नहीं कर पाया था।


किडनैपिंग की झूठी कहानी से पुलिस को मिला सुराग
जिस टाइमिंग पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हत्या किसी तीसरे व्यक्ति ने की है। पुलिस की जांच मृतक सूरज के दोस्तों के इर्दगिर्द ही घूम रही थी। इसी दौरान आरोपी कातिल की मां ने अपने बेटे के किडनैप होने की शिकायत की तो पुलिस को असली सुराग मिल गया। पुलिस को पता चला कि आरोपी का सूरज से पुराना झगड़ा हुआ था और वारदात के समय उसका मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के पास ही था। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और वह फरार है। इस शक के चलते पुलिस ने उसके साथ देखे गए खुर्सीपार के दो लड़कों को उठाया और पूछताछ की। पूछताछ में खुर्सीपार के दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम हथखोज के दो युवकों ने मिलकर दिया है। इसमें इन दोनों ने भी मदद की है।


5 मिनट के अंदर दिया वारदात को अंजाम
जिस आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया उसका घर घटना स्थल से कुछ दूर पर ही है। रात 8.30 बजे के बाद उसने सूरज पर नजर बना ली थी। वारदात से पहले ही उसके दोस्त मंदिर के पीछे छिप गए थे। रात 9 बजे के करीब जैसे ही सूरज के दोस्त गए और उसने ड्राइवर को गाड़ी लेने भेजा आरोपी घऱ से उसके पास आया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर सूरज के ऊपर हमला कर दिया। जब सूरज अचेत हालत में नीचे गिर गया तो वह अपने घर चला गया और फिर मौका देखकर हथखोज से बाहर चला गया।

बड़ी खबर रायपुर: पेशी से बंदी को भगाया, निलम्बित आरक्षक के खिलाफ हुआ एफआईआर, आरोप पत्र जारी...

बड़ी खबर रायपुर: पेशी से बंदी को भगाया, निलम्बित आरक्षक के खिलाफ हुआ एफआईआर, आरोप पत्र जारी...

रायपुर: रायपुर में पेशी के दौरान बंदी को भागने के आरोप में निलंबित आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा, जिसकी टिकरापारा थाना, डी. डी. नगर थाना में दर्ज अपराध की 21 अक्टूबर को अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर में पेशी थी। पेशी में पुलिस लाइन रायपुर के आरक्षक 2477 रावेन्द्र प्रसाद पटेल की ड्यूटी लगाईं गई थी, पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस संबंध में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षक 2477 रावेन्द्र प्रसाद पटेल को निलंबित कर प्राथमिक जांच की गई।


जांच में पाया गया कि आरक्षक बंदी के परिजनों के लगातार सम्पर्क में था और आरक्षक विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा को फरार होने में सहयोग किया। प्राथमिक जांच के बाद विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। आपराधिक कार्रवाई भी संस्थित करते हुए थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई है।

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 17 साल के लड़के की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 17 साल के लड़के की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 17 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग और एक युवक घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नाबालिग की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था। हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव में पेंटिंग का काम करने वाले दुलाराम बरेठ (17) पुत्र संतोष बरेठ, अपने दो साथियों रतन कंवर (17) पुत्र मानसिंह कंवर और देवनारायण कंवर (25) पुत्र धन सिंह कंवर के साथ खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और दुलराम उसे चला रहा था। अभी वे सुकली और पचेड़ा गांव के बीच पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए।


हादसे में दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन कंवर और देव नारायण घायल हो गए। रतन कंवर की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे ट्राली पलट गई। इसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक जय सिंह गोड़ को हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार दो बाइक आमने-सामने टकराई, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार दो बाइक आमने-सामने टकराई, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

रायपुर: राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, वहीँ 1 की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां दतरेंगा के पास तेज रफ़्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।