जांजगीर-चांपा: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस, जलसा जैसे सामूहिक सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप आज भी निरंतर जारी है। इसलिए आवश्यक है कि ऐसे सुरक्षात्मक उपाय किया जाए, जिससे स्वास्थ्य स्थितियां जिले में बेहतर बनी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पत्र ने दिए गए निर्देश अनुसार जिले में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकालने, जलसा आयोजित करने, आदि जैसे सामूहिक/सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नही होगी। ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शासन एवं जिला प्रशासन कोरोना वायरस (कीविड-19) के संक्रमण से बचाव के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
कोंडागांव में बुधवार रात गरबा उत्सव के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव के बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव और SDOP के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि नशे में धुत सिद्धार्थ और उनके दोस्त हंगामा कर रहे थे। मना करने पर SDOP से भिड़ गए। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच सिद्धार्थ के पिता मनीष ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विकास नगर स्थित स्टेडियम मैदान में गरबा उत्सव चल रहा था। गश्त पर निकले SDOP निमितेश सिंह परिहार को सूचना मिली कि वहां कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं। SDOP वहां पहुंचे और मना किया तो एक युवक ने मारपीट शुरू की दी। इस दौरान उनके ड्राइवर ने बीच बचाव किया तो आरोप है कि उसका मोबाइल छीन कर पटक दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाकी सभी भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी युवक प्रदेश कांग्रेस महासचिव का बेटा सिद्धार्थ श्रीवास्तव है।
सभी आरोपी गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार
पुलिस ने अगले दिन गुरुवार सुबह 5 और लड़कों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एडिशनल SP राहुल देव शर्मा ने बताया कि SDOP निमितेश सिंह राउंड पर निकले हुए थे। कुछ लड़कों के हुड़दंग की सूचना पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन वे अभद्रता करने लगे। इस पर सभी के ऊपर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। सभी सूखे नशे में धुत्त थे।
महासचिव बोले- दोषी है तो कार्रवाई करें, पर सुधरने का मौका भी दें
कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा, अगर उनके बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव से कोई गलती हुई है तो पुलिस निष्पक्ष रूप से उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। यह बात भी पर ध्यान रखें कि अभी वह बच्चा है। ऐसी कार्रवाई ना हो जाए कि जिससे उसे भविष्य में सुधारने का मौका ना मिले।
छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, भाजपा के पार्षद मनोज वर्मा के खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाने में FIR दर्ज की गई है। पार्षद पर आरोप है कि उसने 18 साल के एक स्कूली छात्र को बेवजह पीट दिया। उसके मां-बाप से भी गाली गलौज की। अपने पद की धौंस दिखाते हुए पार्षद ने पूरे परिवार को धमकियां दी। स्टूडेंट के परिजनों की शिकायत के आधार पर पार्षद के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ पार्षद अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और फंसाने की साजिश बता रहे हैं।
घटना 9 अक्टूबर की दोपहर रावणभाटा दशहरा मैदान की है। मठपुरैना में रहने वाला 12वीं का छात्र दीपक चक्रधारी स्कूल से छुट्टी होने पर अपने दोस्तों हर्षल सिंह और दुष्यंत साहू के साथ लौट रहा था। मैदान के पास पहुंचकर तीनों हंसी मजाक करने लगे। इतने में मैदान में दशहरा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे पार्षद मनोज वर्मा ने तीनों को देखा और करीब आकर कहने लगा- तुम लोग यहां आकर गुंडागर्दी कर रहे हो, ये दशहरा मैदान है। मैं यहां का अध्यक्ष हूं। इसके बाद पार्षद ने लड़कों को गालियां देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर डंडे से छात्र को पीटा, पिता से भी अभद्रता की
छात्रों के विरोध करने पर पार्षद ने पंडाल के काम के लिए रखे डंडे को उठाया और दीपक की पिटाई कर दी। ये देखकर उसके दोस्त वहां से भाग गए। पार्षद यहीं नहीं रुका उसने दीपक से उसके पिता राधेश्याम चक्रधारी का फोन नंबर लिया। पार्षद ने स्टूडेंट के पिता से भी फोन पर बदसलूकी की। स्टूडेंट अपनी जांघ में आई चोट को थामकर मैदान में पड़ा हुआ था और पार्षद उसके पिता को गालियां देते हुए कह रहा था- अपने बेटे को संभाल कर रखो।
मां ने फोन पर बात की तो बेटे की टांग तोड़ने की धमकी दी
कुछ देर बाद जब पार्षद वहां से चला गया तो जैसे-तैसे स्टूडेंट दीपक अपने घर पहुंचा और मां को सारी बात बताई। मां ने पार्षद को फोन किया। मनोज वर्मा ने दीपक की मां से बात करते हुए कहा- तुम्हारा लड़का अगर दोबारा रावणभाठा मैदान में दिखा तो मै टांग तोड़ दूंगा। दीपक के परिजन का दावा है कि घटना के बाद परिवार डर गया था, मगर धमकियों से तंग आकर अब पार्षद के खिलाफ शिकायत की है। थानेदार संजीव मिश्रा ने बताया कि 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई है। उसने एक किशोरी को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने बढ़ते रेप के मामलों पर चिंता भी जताई। कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति नरम दृष्टिकोण नहीं रख सकते हैं। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र में करीब 2 साल पुराना है।
बिल्हा क्षेत्र के आमापारा निवासी महेश बघेल (20) ने अपने परिचित की किशोरी से दोस्ती की। फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। किशोरी भी उसकी बातों में आ गई। बाद में 29 नवंबर 2019 को वह अपने साथ किशोरी को लेकर भाग गया। किशोरी के गायब होने पर परिजन ने अगले दिन थाने में सूचना दी।
पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया
पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और महेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से किशोरी भी बरामद हो गई। पूछताछ में किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने की बात का भी पता चला। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363 के साथ ही 366, 376 व पाक्सो एक्ट जोड़ दिया। अदालत में चालान प्रस्तुत किया गया और ट्रायल में युवक को दोषी पाया गया।
गंभीर अपराध में नरम दृष्टिकोण नहीं रखा जा सकता
अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने महेश को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन्होंने टिप्पणी भी की। कहा, किसी युवक के अपराधी होने के संबंध में कोई केस न हो, तो भी गंभीर प्रकृति के अपराध में उसके प्रति नरम दृष्टिकोण नहीं रखा जा सकता। यौन हिंसा अमानवीय कार्य के साथ ही किसी नारी जाति की पवित्रता के अधिकार का उल्लंघन है। ऐसी घटना उनके सर्वोच्च सम्मान पर गंभीर प्रहार है। नाबालिग के साथ इस तरह की घटना हो तो अपराध की गंभीरता और बढ़ जाती है।
दुर्ग: नगर के कसारीडीह में स्थित इंडियन बैंक के मेन ब्रांच के कैशियर और हेड क्लर्क को बुधवार को पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने बैंक के कैशियर और हेड क्लर्क को पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर उनको स्कूटर से उतारकर खुद ही स्कूटर सहित उसमें रेख हुए 15 लाख रूपये लूट लिये। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि कैशियर ने स्कूटी के अंदर 15 लाख रुपए रखे हैं। घटना के पश्चात पीडित बैंककर्मी ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसारीडीह ब्रांच के हेड क्लर्क राहुल चौहान 35 वर्ष बुधवार सुबह 10 बजे इंडियन बैंक दुर्ग की मुख्य शाखा में कैश लेने गया था। उसने वहां से 15 लाख रुपए निकाले और स्कूटी की डिक्की में डालकर कसारीडीह ब्रांच के लिए निकला। जैसे ही राहुल पोलसायपारा के पास लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पहुंचा पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक से तीन युवक पहुंचे और राहुल को रोक लिया। राहुल कुछ समझ पाता उन लोगों ने उसके पीछे से पिस्टलनुमा हथियार टिका दिया। इससे राहुल काफी डर गया। उन लोगों ने उसे स्कूटी से उतार दिया। इसके बाद उनका एक साथी स्कूटी लेकर भाग गया। पीछे से पल्सर सवार भी फरार हो गए। फिर राहुल ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया और डायल 112 में फोन कर लूट की जानकारी दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पल्सर सवार आरोपी व पीडि़त।
त्यौहार का सीजन आते ही शुरू हो जाती है लूट, बैंक की लापरवाही भी सामने आई
त्यौहार का सीजन आते ही लुटेरों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने का मामला बढ जाता है। पहले तो ये भीड़ भाड़वाले जगह और खासतौर आउटर की या छोटे बैंकों की कई दिन तक ये रेंकिक करते है। उसकेा बाद लूट की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह बाहरी हो सकता है। यह गिरोह त्योहारी सीजन में अपनी सक्रियता को बढ़ाता है और छोटे बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस के मुताबिक इंडियन बैंक की छोटी शाखाओं का कलेक्शन हर दिन शाम को दुर्ग की मुख्य ब्रांच में जमा होता है। अगले दिन सुबह वही कैश बैंक कर्मचारियों द्वारा फिर से अपनी.अपनी ब्रांच बिना किसी सिक्योरिटी के ले जाया जाता है। कसारीडीह ब्रांच के राहुल चौहान भी इसी तरह अपनी ब्रांच का पैसा लेने हर दिन मुख्य ब्रांच जाते थे। इतनी मात्रा में कैश ले जाने के लिए वह स्कूटी के डिक्की का उपयोग करते थे। पुलिस का कहना है कि यदि बैंक के पास खुद की सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे तो उन्हें कैश लाने ले जाने के समय की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को देने थी।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 96 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2000 और कोविशिल्ड 10560 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 18 है। आज तक रायपुर में 157962 मरीजो की पहचान हुई है और 154805 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 207 है | आज प्रदेश में 20428 टेस्ट हुए है |
आज 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/p9x7WBlZI5
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 13, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल एवं उद्योग चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के द्वारा बेबीलॉन केपिटल वीआईपी रोड में एक कार्यशाला का आयोजन गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत को लेकर किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज को आमंत्रित किया गया था,जो कि आर्थिक क्षेत्रों से बहुस्तरीय संपर्क के लिए गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत जो 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आगामी दशहरा पर्व में रावण पुतला दहन को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आदेश में कुल 19 बिन्दुओं को शामिल किया गया है | कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने रावन पुतला दहन के दौरान लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड बाजा को प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार दशहरा उत्सव समिति को 19 बिन्दुओं को मानते हुए कार्य करना होगा | इसी तरह भंडारे और पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित क्षमता से आधे लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।


राजनांदगांव | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के दृष्टिगत तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आगामी दशहरा पर्व में जिले में रावण पुतला दहन के संबंध में निर्देश प्रसारित किया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, श्री आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी श्री दीपक कुमार झा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर | कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष 2021 को भी दुर्गा माता की प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्वक विसर्जन हेतु श्रद्धालु नागरिकों के लिए नगर निगम रायपुर की ओर से खारून नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुंड में दिनांक 14 अक्टूबर को को सुबह 6 बजे से 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक निगम जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी है। आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर को दुर्गा माता विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु महादेव घाट में लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के आदेश दिये है।
रायपुर: ट्रेन में सफर करने के दौरान सावधान रहे नही तो आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। रेलवे प्रशासन ट्रेन में सफर के दौरान आम यात्रियों की सुरक्षा की बात तो करता है। लेकिन ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों का मोबाइल ,पर्स व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। लंबी दूरी तक सफर करने वाला यात्री थकान की वजह से अपने बर्थ पर आराम करने लगते है। इसी का फायदा उठाकर चोर गिरोह घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है। ट्रेन में उतरे व चढऩे के दौरान भी रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री पाकिटमारी के शिकार हो रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को जामताड़ा झारखण्ड निवासी विशाल कुमार 29 वर्ष पिता रंजन कुमार चौधरी का अजमेर पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के बर्ड-7 व बोगी नंबर एस 3बैठकर सफर कर वडोदरा से पूरी के लिए सफर कर रहा था तभी रात 12 से 1.30 बजे के बीच उसका ट्राली बैग जिसमें 17 हजार रुपये नगदी व कपड़े रखे थे दुर्ग से रायपुर के बीच किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जिसके बाद प्रार्थी ने पुरी जीआरपी में घटना की शिकायत की तब जीरो में मामला दर्ज कर घटन रायपुर का होने की वजह से जीआरपी को शून्य डायरी भेजी गई है। रायपुर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इसी तरह लाखेनगर आजाद चौक रायपुर निवासी संजय यदू 38 वर्ष पिता रामकुमार यदू ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 12 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लोकल ट्रेन शाम 6.25 पर उतरा इसी दौरान किसी ने जेब में रखा मोबाइल ओप्पो अनुमानित कीमत 12700रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करायी गई है। वही ग्राम दरबा रायपुर निवासी सौरभ कुमार साहू 18 वर्ष ने जीआरी रायपुर में 12 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 11 अक्टूबर को अपने दोस्त के साथ डोंगरगढ़ जा रहा था तभी रायपुर स्टेशन में ट्रेन में चढऩे के दौरान किसी ने उसके जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत 12999 रुपये को चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पर जीआरापी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। अनुज कुमार बेहेरा पिता तुलाराम बेहेरा उम्र 18 वर्ष पता वार्ड न 12 दर्लीपडा काटाभांजी थाना कांटाभाजी जिला बंलागीर उडिसा का निवासी ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 10.10.21 को कांटाभाजी से डोगरगढ बम्लेश्वरी माता मंदिर का दर्शन करने गया था दिनांक 11.10.21 को डोगरगढ से दर्शन कर रायपुर आया था। प्रार्थी रायपुर से कांटाभाजी जाने के लिए रेल्वे स्टेशन रायपुर में स्टेशन के बाहर आटो स्टैण्ड के पास में बैठा था तभी रात 12 से 1 बजे के बीच झपकी आने पर पेंट के पाकिट में रखा हुआ मोबाइल सैमसंग कीमत 5990 रुपये कीमत को किसी ने चोरी कर लिया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में पैरालंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्हें धमकी किसी और ने नहीं बल्कि पैरालंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने ही दी है। खिलाड़ी ने दोनों पर घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने बताया कि सचिव और अध्यक्ष के खिलाफ उन्होंने खेल विभाग में शिकायत की थी। जिसकी वजह से उन्होंने उसे धमकी दी है। जिसके बाद महिला खिलाड़ी ने दोनों के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, सरकंडा के चिंगराजपारा निवासी दीक्षा तिवारी व्हीलचेयर तलवारबाजी की सीनियर खिलाड़ी हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बीच राज्य शासन ने शहीद राजीव गांधी खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए विजेता खिलाड़ियों के नाम मंगाए गए। लेकिन, जिला खेल संघ ने उनका नाम नहीं भेजा।
इसकी जानकारी जब दीक्षा तिवारी को लगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत खेल विभाग के अधिकारियों से कर दी। वहीं इस बात का पता जब 10 अक्टूबर को पैरालंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डीआर साहू को लगा तो वे अपनी पत्नी जया साहू के साथ दीक्षा के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी दीक्षा को धमकी देते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही खेल संघ को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।
सचिव भी घर पहुंच गया
मंगलवार को संघ के सचिव दीपक साहू भी दीक्षा के घर पहुंच गए। दीपक के साथ उनका साथी खिलाड़ी भी मौजूद था। दीपक ने भी दीक्षा को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने दीक्षा को अपने साथ स्टेडियम चलने को भी कहा। फिर जब दीक्षा के परिचित घर पहुंचे तो दीपक और उनका साथी खिलाड़ी घर से चला गया। इसी बात से परेशान होकर दीक्षा ने मंगलवार को पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाना में दर्ज कराई है।
अंबिकापुर: सरगुजा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ दस लाख क़ीमत के ब्राउन शूगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए झारखंड के सासाराम निवासी मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी को ब्राउन शुगर लाने और अंबिकापुर के रसेल एक्का को खऱीदने के मामले में गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 625 ग्राम ब्राउन शूगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी क़ीमत एक करोड़ दस लाख आंकी गई है। वही तस्करो से पूछताछ जारी है।
दुर्ग: दशहरा-दीवाली के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के मूल वेतन के बराबर राशि का बोनस देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने इस संबंध में प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद इस बार भी बोनस दिया जा रहा है। कार्पोरेशन के मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने अभार जताते हुए कहा है कि कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा के कार्यकाल में अधिकारी कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले किए गए हैं। कार्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी इन फैसलों के लिए सदैव आभारी रहेंगे।
मुख्यालय में वोरा से मुलाकात कर कर्मचारी हित में फैसले लेने के लिए आभार व्यक्त करने वालों में संतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, मनीश नायक, किशोर चंदवानी, विजय ध्रुव, रामनाथ पटेल, गमरेला प्रधान, प्रेमलता खुटे, मृदुला मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। वोरा ने अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे कार्पोरेशन की सेवाओं को उत्कृष्ट तरीके से करें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता से करें। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के स्तर और सेवा कार्यों में लगातार सुधार हो रहा है। भविष्य में भी अधिकारी-कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर फैसले लिए जाएंगे।
धमतरी: जिले के कुरूद थाना इलाके के ग्राम परखंदा में एक प्रेमी जोडे ने जहर का सेवन कर लिया.जिससे प्रेमी की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई.जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया है.घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
दरअसल आज सुबह परखंदा के लोगो ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को पड़े हुए देखा.जिसके बाद इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी गई.जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक कलेश्वर यादव पिता रमेश की मौत हो गई थी.वही प्रेमिका इतेन्द्री की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.
कुरूद थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन ने बताया कि कुछ माह पहले ग्राम परखंदा निवासी कलेश्वर पटेल रोजी मजदूरी करने के लिए कांकेर क्षेत्र गया था.जंहा तरपावन गांव की रहने वाली इतेन्द्री यादव से उनका प्रेम हो गया.वही मंगलवार की रात दोनो गांव आए थे और गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनो ने जहर सेवन कर लिया.बताया कि घटना स्थल से जहर की शीशी और शादी करने का सामान मिला है.टीआई का कहना है कि इतेन्द्री के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग पायेगा.फिलहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
देश में कोयले की कमी से उत्पन्न बिजली संकट की खबरों के बीच केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। उनके साथ कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल भी आए हैं। दोनों एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कोरबा चले गए। छत्तीसगढ़ की 41 खदानों से कोल इंडिया की कंपनी SECL कोयला निकालती है। यह देश से निकलने वाले कोयले का 20 फीसदी है। 150 लाख मीट्रिक टन कोयले का सालाना उत्पादन होता है। कोरबा जिले की ही खदानों से SECL 130 लाख मीट्रिक टन कोयला निकालती है।
कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने मीडिया से बात नहीं की। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर मंथन करेंगे और कोरबा में अधिकारियों की बैठक लेकर उत्पादन की समीक्षा करेंगे। इस समय देश में डिमांड बढ़ गई है और बारिश के कारण खदानों से कोयला निकालने में परेशानी हो रही थी, इसलिए ऐसी स्थिति थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बिजली कंपनियों की डिमांड 1.1 मिलियन टन है, लेकिन हम आज की तारीख में ही 2 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने लगे हैं।
मंत्री जोशी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट दीपका, गेवरा व कुसमुंडा खदान का दौरा करेंगे। कोयला मंत्री जोशी अधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर दोपहर 2:30 बजे वापस गेवरा से बिलासपुर आएंगे। फिर तीन बजे बिलासपुर से विशेष विमान से रांची के लिए रवाना होंगे।
कोरोना काल में बिजली की खपत कम होने से घटा उत्पादन
देश में कोयला संकट गहराने का प्रमुख कारण कोरोना काल में उत्पादन कम करने को माना जा रहा है। अफसर बताते हैं कि जिन राज्यों को SECL द्वारा कोयला उपलब्ध कराया जाता है उन राज्यों ने बिजली उत्पादन कम होने के कारण कोल इंडिया से कोयला लेने में आनाकानी की। उनके द्वारा कोयला खरीदी के अनुबंधों का भी नवीनीकरण नहीं कराया गया। इसके चलते SECL को उत्पादन घटाना पड़ गया।
नहीं मिला हेलिकॉप्टर, सड़क के रास्ते गए कोरबा
केंद्रीय मंत्री को हेलिकॉप्टर से बिलासपुर से कोरबा जाना था। लेकिन, उनका हेलिकॉप्टर नहीं मिल पाया, इसलिए उन्हें सड़क के रास्ते कोरबा जाना पड़ा। उनके आधिकारिक कार्यक्रम में हेलिकॉप्टर से कोरबा पहुंचने और खदानों का दौरा करके वापस बिलासपुर व रांची जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। ऐसी स्थिति में अब उनका शेड्यूल दो ढाई घंटा लेट होगा।
कोयला मंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट पर प्रह्लाद जोशी से मिलने सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, महिला आयोग की सदस्य हर्षिता पांडेय, विधायक डाक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इन्होंने जोशी का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की।
रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने हाथी दांत के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला जूटमिल पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बीती रात पुलिस टीम गश्त में थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काशीराम चौक के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दो नग हाथी दांत के साथ पकड़ा है। हाथी दांत की कीमत लगभग 4 लाख आंकी जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।
कवर्धा: कवर्धा नगर में 3 अक्टूबर को हुए झंडा विवाद मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी 12 अक्टूबर को की है।
झंडा को लेकर युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। एक गुट के 16 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 11 अक्टूबर को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 29 हो गई है। ये सभी एक पक्ष के हैं तथा कवर्धा के रहने वाले हैं।
झंडा विवाद मामले में शामिल लोगो के खिलाफ कवर्धा थाना में अपराध क्रमांक 801/2021 ,अपराध क्रमांक 802/2021,804/2021 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध क्रमांक 801/2021 में धारा147,148,294,295,323,506 बी , भा द वि और अपराध क्रमांक 802/2021 में धारा 294,336,147 भा द वि और अपराध क्रमांक 804/2021 में धारा 147,148,353,332,153 ए,427,295 भा द वि 25,27 आर्म्स एक्ट और लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था।
झण्डा विवाद को लेकर बने तनाव के माहौल को देखते हुए कवर्धा नगर में धारा 144 लागू की गई थी। इसके बावजूद 5 अक्टूबर को जुलूस निकाल दिया गया था।जुलूस में शामिल लोगों ने नगर में हिंसा मचा दी तो कर्फ्यू लगाना पड़ा। जुलूस की अगुवाई राजनांदगांव लोकसभा सीट के सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कर रहे थे। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर 77 लोगो की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार लोग कबीरधाम जिले के न होकर अन्य जिलों के हैं।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 88 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2000 और कोविशिल्ड 9660 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 20 है। आज तक रायपुर में 157961 मरीजो की पहचान हुई है और 154802 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बिलासपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है | आज प्रदेश में 20756 टेस्ट हुए है |

रायपुर, विगत 2 वर्षों के सामाजिक गतिविधियों के विषम काल के उपरांत अब समय है की पुनः पूर्ण मनोबल से सामाजिक प्रकल्पो को गति दी जाय ।
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय समिति और पत्रिका समिति के तत्वावधान में रायपुर की सभी इकाइयों द्वारा इस वर्ष पुनः वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जो की 17 अक्टूबर रविवार को रायपुर में आयोजित है ,
कोरोना महामारी की स्थिति और आशंकाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष विचार किया गया है कि अभिभावक/प्रत्याशी/निकट रिश्तेदार/पदाधिकारियों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाए । जो कि आप सभी इकाई पदाधिकारियों के प्रयासों के बिना कठिन है ।
अतः आप सभी से निवेदन है कि अपने इकाइयों में विवाह योग्य बच्चो के परिवारों से संपर्क कर उनके बायोडाटा पत्रिका समिति को उपलब्ध कराने, साथ ही सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें ।

परिचय सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा/ प्रमुख बिंदु :
# प्रातः 11बजे से पंजीयन प्रारम्भ
# समाज के बीसा अग्रवाल बंधुओं का पंजीयन पूर्णतः निशुल्क
# दसा एवं अन्य अग्रवाल बंधुओं से सहयोग राशि 1200 (600 मंगल माधुरी वैवाहिक + 300 मंगल माधुरी पत्रिका + 300 भोजन व अन्य)
# मंच के माध्यम से प्रतिभागियों /अभिभावकों के लिए सकारात्मक परिचय का माहौल और मंच आमंत्रण ( उनकी स्वीकृति अनुसार )
# मंच में समाज के महानुभावों का सम्मान
# जूनून म्यूजिकल पार्टी द्वारा प्रस्तुति
# गढ़कलेवा का स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन
# 2 वर्ष उपरांत आपसी मेलमिलाप का बहुप्रतीक्षित अवसर ।
# अभिभावकों को सामाजिक वरिष्ठजनों के सानिध्य में आपसी मेलजोल और वैवाहिक संबंधों की जानकारी
# नए पुराने वैवाहिक बायोडाटा की उपलब्धता ....
कार्यक्रम हेतु संपर्क सूत्र :
कार्यक्रम सूत्रधार : अनुराग अग्रवाल (मो.9826108005), अध्यक्ष, रायपुर इकाई
कार्यक्रम संयोजक : अमित अग्रवाल
(मो.92292 07980)
कार्यक्रम प्रचार प्रभारी : धीरज अग्रवाल
(मो.98266 48000)
बॉयोडाटा संकलन : डॉ.जेपी अग्रवाल
(मो.83700 70000, 70004 81315)
पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र :
सुशील अग्रवाल (मो.9826189350)
अजय अग्रवाल (मो.7225090077)
सत्यप्रकाश अग्रवाल (मो.8959300001)
मनीष अग्रवाल (मो.9826603707)
रायपुर, केंद्र सरकार के मात्र अरवा चावल लेने की अनुमति के चलते राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। अब राज्य सरकार केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर अरवा के साथ ही उसना चावल लेने की भी अनुमति मांग कर रही है।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल भी 60 लाख मीट्रिक टन की सहमति दी थी, लेकिन 24 लाख मीट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा करने की अनुमति मिली थी। अभी 61 लाख मीट्रिक टन चावल की अनुमति दी है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस अनुमति से राहत तो यह है कि 61 लाख मिट्रिक टन चावल की अनुमति है, लेकिन इसमें भी केंद्र सरकार ने एक कारण दिया है कि केवल अरवा चावल ही लिया जाएगा, उसना नहीं। इसकी वजह से यहां चावल देने में सरकार को परेशानी होगी।
मंत्री ने कहा कि केंद्र को दोनों चावल मिलाकर ही दिया जाता था। अब जो दूसरी परिस्थिति केंद्र सरकार ने केवल अरवा चावल लेने की पैदा की है, उसमें अब राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर मांग की है कि उसना चावल भी खरीदे, ताकि परेशानी से निजात मिले।
रायपुर, हिंदू धर्म के पवित्र त्यवाहर नवरात्र में माता के अराधना के लिए गरबे का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल ,क्लब ,समितियां द्वारा आयोजन किया जाता है।भारतीय जनता पार्टी के रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस के द्वारा माना थाना के नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपते हुए `द इंडियन वोक रेस्टोरेंट` में गरबे के नाम पे हुक्का परोस कर युवाओं को बिगाड़ने का जो कार्य किया जा रहा है उससे अवगत करवाया साथ ही साथ ऐसे कार्यक्रमों में तुरंत रोक लगाने की माँग की गई। भाजयुमो जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी ने बताया कि गरबे के नाम ऐसे कार्यक्रमों से लोगों की आस्था को चोट पहुँचती है और इसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने माँग की होटल संचालक एवं आयोजन समिति के ऊपर कार्यवाही हो और इस आयोजन को तुरंत बंद किया जाए। पुलिस के बिना जानकारी के ऐसे आयोजन कैसे हो जाते है जबकि नियमता पुलिस प्रशासन के आदेश के बिना ऐसा कोई भी आयोजन नहीं हो सकता है और ऐसा आयोजन हो रहा है तो पुलिस के कार्यप्रणाली पे सवाल भी खड़ा करता है। अगर ये आयोजन बंद नहीं होगा तो भाजयुमो आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और रेस्टोरेंट संचालक/ आयोजन समिति की होगी।ऐसे घटिया आयोजन हम आस्था के नाम पे रायपुर में नहीं होने देंगे।
इस ज्ञापन में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरिओम साहू, प्रणय साहू, जिला कोषाध्यक्ष रितेश मोहरे, जिला मंत्री मुकेश पटेल, सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्ले, भरत कुंड, कृष्णा यादव, प्रेम राहुल सेन, कान्हा यादव, प्रेम कुर्रे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




.jpeg)





.jpeg)



