सरसींवा। सरसीवा थाना ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। सब्जी के आड़ में एक पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करने ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।
ओडिशा से जांजगीर-चांपा क्षेत्र में गांजा तस्करी करने का शिकायत लगातार सरसींवा पुलिस को मिल रही था। गुरुवार को भी सरसीवा थाना को सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। इस आधार पर सरसीवा थाना की पुलिस ने ग्राम जैतपुर मैं घेराबंदी कर सब्जी के आड़ में गांजा तस्करी कर रहे दो नशे के सौदागर को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जप्त किया गया है।इसकी कीमत लगभग 14 लाख 25 हजार आंकी गई है। दोनों आरोपी ओडिशा के ही रहने वाले है। दोनों आरोपियों के प्रति एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ 111 बटालियन समेली कैम्प में पदस्थ जवान ने अपने आप को गोली मार ली है। गोली लगने से जवान घायल है। घायल जवान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 207 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 6390 और कोविशिल्ड 30190 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूची:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 28 है। आज तक रायपुर में 157939 मरीजो की पहचान हुई है और 154772 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर में सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 25383 टेस्ट हुए है |
रायपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में प्रथम युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर समाज, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाले राज्य के युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को संगठित और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हम युवाओं के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने जा रहे हैं। युवा शक्ति संगठित हो, उन्हें शिक्षा और रोजगार का बेहतर अवसर मिले, यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा राज्य के युवाओं को रचनात्मक कार्यो से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों और नगरी निकायों के वार्डो में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इस क्लब में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं शामिल होंगे, जो सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपनी भागीदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति का सूत्रपात किया और कम्प्यूटर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं को मताधिकार, त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। अब हम गोबर से बिजली उत्पादन करने जा रहे हैं।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के हितों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया गया है। इससे सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छालीवुड सुपरस्टार श्री प्रकाश अवस्थी, पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू एवं नैना सिंह धाकड़, सिंगर आरू साहू, ऋषि राज पांडे एवं सहदेव दिरदो, सोशल मीडिया के लिए काजोल श्रीवास, पैरा ओलंपिक में सिल्वर पदक विजेता योगेश काथुलिया, यूपीएससी में चयनित श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं श्री आकाश शुक्ला तथा राज्य लोक सेवा आयोग में टॉपर टेन को सम्मानित किया, जिसमें श्री नीरनिधि नंदेहा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, श्री सोनल डेविड श्री गगन शर्मा, सुश्री रुचि शार्दुल, सुश्री वर्षा बंसल सुश्री हर्षलता वर्मा ,श्रीमती अश्री मिश्रा, श्री आकाश शुक्ला एवं श्रीमती मधुलिका डिकसेना शामिल है।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ,रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य महात्मा गांधी के विचारों का ही अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहा है। हम आर्थिक रूप से लचीले जिस भारत की कल्पना कर रहे हैं, उसका अर्थ ऐसे भारत का निर्माण है, जिसकी अर्थव्यवस्था हर तरह की आपदा का सामना करने में सक्षम हो। कोरोना-काल ने हमें बता दिया है कि विकास में संतुलन कितना जरूरी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पीएचडी चेम्बर ऑफ कामर्स के कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच के माध्यम से इसी संतुलित विकास की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। यह कोई एकदम नया विचार नहीं है। इसी विचार को महात्मा गांधी ने भी व्यक्त किया था।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पूरे संकट के दौरान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था तुलनात्मक रूप से अच्छी बनी रही। हमारे यहां न केवल एग्रीकल्चर सेक्टर, बल्कि ऑटोमोबाइल सहित दूसरे बहुत से सेक्टरों में ग्रोथ होता रहा। बेरोजगारी दर लगातार नियंत्रित रही। इस समय भी छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर केवल 3.8 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय औसत 7.6 प्रतिशत से आधी है। हमने जीएसटी कलेक्शन में भी पूरे देश में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें यह उपलब्धि इसलिए भी मिली क्योंकि हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कोरोना संकट शुरु होने से बहुत पहले शुरु कर दिया था। दिसंबर 2018 में जब हमारी सरकार बनी तब सबसे पहला निर्णय किसानों को कर्ज मुक्त करने, उन्हें उनके पसीने की सही कीमत दिलाने तथा उन्हें उनके अधिकार दिलाने का लिया। इसके फलस्वरूप हमारे गांव मजबूत बने रहे, संकट काल में भी हमारे किसानों के पास पैसा था इसलिए बाजार में न तो मांग में कमी थी और न खरीददारों की। कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ में रौनक बनी रही।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरु करके फसलों पर इनपुट सब्सिडी की व्यवस्था की गई। कर्ज मुक्ति से किसानों में नया आत्मविश्वास आया और इनपुट सब्सिडी ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करके खर्च की चिंता किए बिना अच्छी खेती के लिए प्रेरित किया। बीते तीन वर्षों में हर साल किसानों की संख्या बढ़ी है, खेती का रकबा बढ़ा है, उत्पादन बढ़ा है। पिछले साल हम लोगों ने 22 लाख किसानों से 92 लाख मिटरिक टन धान खरीदा था, इस साल यह आंकड़ा एक करोड़ टन तक पहुंच सकता है। खरीफ सत्र 2019-20 के लिए हमने पिछले साल 18 लाख किसानों को 5628 करोड़ रुपए की इनपुट सब्सिडी दी थी। खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए इस साल 22 लाख किसानों को 5702 करोड़ रुपए की इनपुट सब्सिडी दे रहे हैं। खरीफ 2021 राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दायरा और बड़ा करते हुए इसमें खरीफ की सभी फसलों, लघु धान्य फसलों उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण को भी शामिल कर लिया है। अगली बार इनपुट सब्सिडी प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या और भी ज्यादा होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना-संकट के समय हमने एक और महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना शुरु की। इस योजना में किसानों और पशुपालकों से 2 रुपए किलो में गोबर खरीदकर उससे वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के लगभग 20 हजार गांवों में से लगभग हर गांव के दर्जनों लोग इस प्रक्रिया में शामिल होते हैं। इनमें महिलाएं सबसे ज्यादा हैं। इस तरह ग्रामीणों को आय और रोजगार का नया जरिया मिला है। योजना 20 जुलाई 2020 को शुरु हुई। अभी तक हम 102 करोड़ रुपए से अधिक का गोबर खरीद चुके हैं। हम केवल किसानों और ग्रामीणों के रोजगार और आय के लिए तात्कालिक व्यवस्था नहीं कर रहे हैं, बल्कि सुराजी गांव योजना के माध्यम से गांवों के अर्थतंत्र को मजबूती देते हुए एक स्थायी व्यवस्था का निर्माण भी कर रहे हैं। इस योजना में नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से सिंचाई, पशुधन, रोजगार, जैविक खेती और पोषण के बढ़ावा देने की प्राचीन पद्धतियों को पुनर्जीवित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इसी योजना के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में 10 हजार से ज्यादा गोठान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 6000 से ज्यादा गोठानों का निर्माण पूरा गया है। इन गोठानों को रूरल इडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करके ग्रामीणों को उत्पादन और उद्यमिता के नये क्षेत्रों से जोड़ा जा रहा है। आज हमारे गांव नये उत्पादन केंद्र बनकर उभरे हैं। छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों की कई कमी नहीं है। खनिज आधारित उद्योगों की प्रचुर संभावनाएं हमेशा रही हैं, लेकिन कृषि और वन संसाधनों के मामले में भी इतने ही संपन्न होने के बावजूद अब तक इन सेक्टरों की ओर ध्यान ही नहीं दिया था। हमारी सरकार ने यह संतुलन स्थापित किया है। आज हमने जो नयी उद्योग नीति तैयार की है, उसमें कृषि और वन आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। कृषि और वन उत्पादों का स्थानीय स्तर पर ही वैल्यू एडीशन कर रहे हैं। लघु वनोपजों की खरीदी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में 52 प्रकार के लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं। इससे वन क्षेत्रों में भी ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, गीदम थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर चर्च का एक पास्टर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पास्टर भी शादीशुदा है।
गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी।
मेडिकल स्टोर से लाकर जबरदस्ती खिलाई दवा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले आया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। DSP आशारानी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पति की मौत के बाद किया धर्म परिवर्तन
लगभग 12 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहती थी। हालांकि अपनी बेटी को सास-ससुर के पास छोड़ दी थी। पति की मौत के बाद मजदूरी का काम कर अपनी जिंदगी चला रही थी। कुछ दिनों के बाद महिला बीमार हुई, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज के लिए इसके पास पैसे नहीं थे। इसी बीच मिशनरी लोगों से महिला का संपर्क हुआ। उन्होंने इसका इलाज भी करवाया था। जिसके बाद महिला ने धर्मांतरण कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मर्जी से अपना धर्म परिवर्तन की थी।
पास्टर के घर पर काम करती थी महिला
बताया जा रहा है कि, अटल आवास के पास स्थित चर्च सहित सामाजिक कार्यों में महिला अक्सर आया करती थी। 4 साल पहले महिला और पास्टर की पहचान हुई। पति की मौत के बाद महिला की आर्थिक स्थिति को देख पास्टर ने उसे अपने घर में काम पर रखा था। यह भी जानकारी मिली है कि पास्टर ने इसे रहने के लिए दूसरा मकान भी दिया था। वहीं पिछले 2 सालों से शादी का झांसा देकर पास्टर महिला के साथ लगातर दुष्कर्म कर रहा था। पास्टर भी पहले से शादीशुदा है। इसके एक बेटा और एक बेटी है जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।
एक सप्ताह पहले खिलाई थी दवा
पुलिस ने बताया कि, पास्टर ने लगभग एक सप्ताह पहले गर्भपात के लिए महिला को दवा खिलाई थी। 27 सितंबर को महिला की तबियत अचानक बिगड़ी जिसे गीदम के अस्पताल लाया गया था। वहीं 28 सितंबर को पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। पास्टर से पूछताछ में लगभग 1 दिन से ज्यादा का समय लग गया। 29 सितंबर को विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाई पुलिस ने की और इसे न्यायालय में पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है, एक तरफा प्रेम में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। आरोपी बच्चे की मां से प्यार करता था, कई बार वह इस बात को उस महिला से भी कह चुका था, लेकिन महिला बार-बार उसे इनकार कर देती थी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के बच्चे की फावड़ा और टंगिया मारकर हत्या कर दी है। मामला बेरला थाना के साकरा गांव का है। पुलिस ने आरोपी को घर से भागते समय ही गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, साकरा निवासी भुनेश्वर साहू (25) गांव की है एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। जब-जब वो इस बात को महिला से कहता था, तब दोनों के बीच विवाद हो जाता था। वो इसी बात से नाराज रहता था। इधर, जब बुधवार शाम को उसने ने देखा कि महिला का बेटा हेमेश धनकर घर के पास ही बहने वाली एक छोटी नाली में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा है तो उसके वो उसके पास गया और कहने लगा कि तुम मछली नहीं पकड़ पाते हो। मेरे घर चलो मैं तुम्हें मच्छरदानी दूंगा। मच्छरदानी से तुम अच्छे से मछली पकड़ पाओगे।
इसके बाद वह बच्चे को लेकर अपने साथ घर चला गया। घर पर उसने बच्चे के गले में फावड़े से वार किया, जिससे वो नीचे गिर गया। फिर टंगिया लेकर भी उसके शरीर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के शरीर से काफी खून बह चुका था। वारदात को अंजाम देकर वो भाग निकला था। उधर, भुनेश्वर के घर में जैसे ही उसके परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हेमेश जमीन पर खून से लतपथ हालत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद बच्चे के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद वो सभी मौके पर पहुंचे और हेमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घर से भागकर बेरला की तरफ जा रहा था
वारदात के बाद बच्चे के परिजनों ने बेरला पुलिस में भुनेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वो घर से भागकर बेरला की तरफ जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले से एक दु:खद समाचार मिली है। जिले के पथरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में स्थित तालाब में स्नान करने गए भाई बहन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
रायपुर। मंत्रालय में डाटा एंट्री के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। राजधानी के टाटीबंध इलाके में टायर का डिस्क फट जाने की वजह से कर्मचारी की एक आंख खराब हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद दुकान संचालक के खिलाफ धारा 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
रायपुर। रायपुर के खरोरा थानाक्षेत्र में एक्सीस बैंक के मैनेजर को चाकू मारकर नगदी 45 हजार रुपये एवं मोबाइल,टैबलेट लूट लेने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है।
केशकाल/बस्तर। केशकाल नगर के इतिहास में पहली बार केशकाल घाटी के मोड़ पर वन्यजीव तेंदुआ देखने को मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह तेंदुआ घाटी में स्थित तेलिन सती माता के मंदिर के समीप स्थित मोड़ में बैठा हुआ था। केशकाल बीआरसी प्रकाश साहू ने बताया में केशकाल से कांकेर की ओर अपने मित्र के कार से जा रहा था इसी दरमियान केशकाल घाट मंदिर के नीचे वाले मोड़ के पास एक विशालकाय तेंदुआ बैठा दिखाई दिया जिसे हम लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में तेंदुए की तस्वीर भी ली। काफी देर तक बैठने के पश्चात तेंदुआ वापस जंगल की ओर रवाना हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि कुछ ही दिनों में शारदेय नवरात्र पर्व का शुभारंभ होने वाला है, इसलिए यह तेंदुआ माता के मंदिर के समीप विचरण कर रहा है। बहरहाल नवरात्र पर्व के ठीक पहले केशकाल घाट में पहली बार मन्दिर के पास इस तरह विशालकाय तेंदुए का नजर आना नगरवासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वही वन अधिकारियों का मानना है क्षेत्र में अक्सर समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखा गया है हमारे द्वारा उन सभी तेंदुओं का गणना कर जानकारी एकत्र की जा रही है ।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति ने शादीशुदा महिला से अवैध संबंध की वजह से अपने दोस्त को शराब के साथ जहर देकर हत्या कर दिया। इस मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर के अथक प्रयास से अब नवा रायपुर अटल नगर की सड़कों पर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ई-चालान कार्रवाई शुरू की जा रही है।
रायपुर यातायात पुलिस की वर्षो से मांग रही है की रायपुर शहर की तर्ज पर नवा रायपुर में भी तेज गति से वाहन चलाने वालों एवं स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध e-challan कार्रवाई हो, जिसे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नया रायपुर से संचालित किया जाए। नवा रायपुर की सड़कों पर उपद्रवी एवं शरारती तत्वों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी तथा बहुत से दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है जिसे देखते हुए आरटीओ, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व यातायात पुलिस रायपुर समन्वय स्थापित कर रायपुर शहर की तर्ज पर नवा रायपुर में भी तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों को विरोधी चालान की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।
E-challan जारी होने पर उल्लंघन कर्ता वाहन चालक को घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से दिए गए लिंक पर जाकर अपना चालान pey करने की सुविधा दी गई है प्रथम बार उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत निर्धारित समन शुल्क राशि जुर्माना पे करना होगा तथा पश्चात वर्ती चालान जारी होने पर दोगुना राशि जुर्माना जमा करना पड़ेगा।
बता दें कि विगत तीन-चार सालों से नया रायपुर के सड़कों पर उपद्रवी व शरारती वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं स्टंट करने की शिकायतें प्राप्त हो हो रही थी जिसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसी उपद्रवियों पर कार्यवाही किया जाता था। किंतु पुलिस की गैरमौजूदगी में इन शरारती तत्वों द्वारा पुनः तेज रफ्तार एवं स्टंट करना शुरू कर दिया जाता था जिस के स्थाई समाधान हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर रायपुर शहर की तर्ज पर आईटी एमएस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जो यातायात पुलिस रायपुर के प्रयासों से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एनआईसी, आरटीओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नवा रायपुर की सड़कों पर 11 प्रमुख स्थानों में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिसके माध्यम से 65 km प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने वाले उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।
रायपुर। वन-जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव ने वनमंडल सूरजपुर के अंतर्गत तीन विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जंगली हाथी के कुचलने से वहां एक ग्रामीण की हुई मृत्यु पर की गई है।
इनमें निलंबित अधिकरी-कर्मचारियों में उपवन क्षेत्रपाल प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी प्रतापपुर कमलेश कुमार राय, परिक्षेत्र सहायक प्रतापुर परिक्षेत्र गुलशन यादव तथा परिसर रक्षक प्रतापपुर परिक्षेत्र जीतन सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत प्रतापपुर परिक्षेत्र के ग्राम सरहरी, पतरापारा में 28 सितंबर की रात्रि लगभग 12 बजे जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद कार्य में लापरवाही तथा ग्रामीणों को उचित समझाईश देने में असमर्थता के कारण उक्त तीनों अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में तीनों अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय वनमंडल कार्यालय सूरजपुर निर्धारित किया गया है।
मंत्री अकबर ने हाल ही में समीक्षा बैठक लेकर समस्त विभागीय अमले को सख्त निर्देश दिए है कि राज्य में मानव-हाथी द्वंद को गंभीरता से लें और किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए मानव-हाथी द्वंद में कमी लाने सहित नियंत्रण तथा समुचित प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें। उन्होंने इस दौरान जंगली हाथियों के साथ साहचर्य हेतु ग्रामीणों में जन जागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को शिक्षा तथा उनके साथ द्वंद से बचने के लिए उपायों को आदान-प्रदान करने पर भी विशेष जोर दिया है। इसके तहत उन्होंने राज्य के जंगली हाथियों से प्रभावित वनमंडलों में हाथियों के संरक्षण तथा मानव-हाथी द्वंद को न्यूनतम करने के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार, क्षमता विकास प्रशिक्षण तथा जन जागरूकता आदि के कार्यक्रमों को भी बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में निर्देशित किया है।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 150 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 5785 और कोविशिल्ड 17980 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूची:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 28 है। आज तक रायपुर में 157936 मरीजो की पहचान हुई है और 154769 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता देंछत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे से कोंडागांव में सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 09 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 22751टेस्ट हुए है |














.jpeg)

