CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भारी बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित, तटीय इलाकों में अलर्ट घोषित

भारी बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित, तटीय इलाकों में अलर्ट घोषित

गरियाबंद: जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीती रात और आज सुबह हुई तेज बारिश से जिले के सबसे बड़ी पैरी नदी और अंचल की छोटे नदी नाले उफान पर है। आज सुबह तक गरियाबंद तहसील में ही 197.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वही राजिम में 112.6 और छूरा में 137,7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज 107.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है । पैरी नदी में बाढ़ आ जाने के कारण नेशनल हाईवे 130c में आवागमन अवरुद्ध हो गया है, साथ ही छुरा अंचल में भी तेज बारिश से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, एसपी श्रीमती पारुल ठाकुर और आला अधिकारी मालगांव पण्टोरा के पास बाढ़ की स्थिति का स्वयं जायजा लिए हैं।

साथ ही कलेक्टर ने तत्काल बाढ़ प्रभवित इलाकों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मैदानी अमलों को भी अपने पंचायत में रहने के निर्देश दिए गए हैं, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है वही बाढ़ में जिले के अलग अलग जगहों पर 8 लोग फंसे हैं जिन्हें लोगों को की सहायता और पुलिस , एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सुरक्षित निकाला जा रहा है ।जानकारी के मुताबिक मैनपुर में दो ,छुरा में तीन और मालगांव पण्टोरा में 3 लोग फंसे होने की जानकारी है। चिखली में फंसे 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है ।

पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से राहत और बचाव का कार्य जारी है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पंचायतों में रहने के लिए कहा गया है ।नगरीय क्षेत्र में गरियाबंद में स्थानीय मंगल भवन में लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर ने राजस्व अमला को भी गरियाबंद के प्रभावित 30 गांवों में जन माल की हानि का रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी तटीय इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया है।



कलेक्टर क्षीरसागर ने आम लोगों से भी अपील किया है कि बाढ़ के पानी को पार करने से बचें और पानी जब खतरे से नीचे उतरे तब ही आवागमन करें। उन्होंने बताया कि सिकासेर बांध में 20669 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आज दोपहर 12:00 बजे की स्थिति में 22 गेट में से 17 गेट को 3 फीट तक खोला गया है। अभी सिकासेर बांध में जलभराव की स्थिति लगभग 90% तक हो गई है।

CG BREAKING: बाढ़ में फंसे लोगों की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने की मदद

CG BREAKING: बाढ़ में फंसे लोगों की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने की मदद

गरियाबंद: भारी बारिश के बीच जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नदी और तटीय इलाकों में लोग फंसे हुए हैं। इनमें से चार जगह पर लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। पुलिस प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन दल ने इस रेस्क्यू मिशन को अंजाम दिया। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि चार स्थानों पर फंसे लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि मालगांव के पास पंटोरा में फंसे तीन लोग और सुहागपुर के गौशाला में फंसे 3 लोगों को निकालने रेस्क्यू जारी है।

उन्हें भी निकाल लिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि और अन्य स्थानों पर लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है, लेकिन वे सभी सुरक्षित स्थान पर है और उसे भी सफलतापूर्वक निकाल लिया जाएगा। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले की नदियों और नालों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, इसलिए अपने घरों में ही रहे और नदियों के आसपास ना जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुल के ऊपर से बहते हुए पानी को पार न करें। किसी भी विकट परिस्थिति के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र साहू के मोबाइल नंबर 9425281108 पर संपर्क कर तत्काल जानकारी और सहयोग लिए जा सकता है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नदी में मिली युवती की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नदी में मिली युवती की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

महासमुंद जिले के जोक नदी में एक युवती की लाश मिली है। युवती की लाश आस-पास के लोगों ने नदी में तैरती हुई देखी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। युवती कौन है इस बात का पता नहीं चल सका है। युवती के शरीर पर रस्सी बंधी हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर नदी में फेंका गया है। मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, सांकरा इलाके में जोक नदी में एक युवती की लाश मिली है। जहां पर युवती की लाश मिली। वहां पर दोपहर में गांव के लोग नहा रहे थे कि अचानक देखा कि नदी में युवती की लाश तैर रही है। इसके बाद उसके शव को नदी से निकाल दिया गया और इस बात की जानकारी सांकरा थाना पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों ने देखा की युवती की शरीर पर कुछ जगह पर चोट के भी निशान हैं।


घटना की खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि युवती कौन है। हम सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवती का पता लगा रहे हैं। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होगी। उसने लाल रंग की कुर्ती और सफेद लैगिन्स पहन रखी थी। अभी उसके शरीर पर कोई ऐसा विशेष पहचान चिन्ह नहीं मिला है, जो उसकी शिनाख्त में मदद दे। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अच्छी खेल सुविधाएं, कोच और प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अनेक अवसरों पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश-प्रदेश का नाम रौशन किया है। बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नवा रायपुर में आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने की। कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे इस अवसर पर उपस्थित थे। 

‘‘द रायपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बैडमिंटन’’ नाम से प्रारंभ हुई इस अकादमी की स्थापना के लिए टाटा ट्रस्ट द्वारा शत् प्रतिशत फंडिंग की गई है। यह मध्य भारत की नवीनतम और सबसे अच्छी बैडमिंटन अकादमी है। आईटीएम यूूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा अकादमी के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के साथ परिचालन लागत वहन की जाएगी। अकादमी के संचालन में भी यूूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा सहयोग दिया जाएगा। अकादमी में विश्वस्तरीय 8 बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं तथा 300 से अधिक दर्शकों की बैठने की व्यवस्था की गई है। 

खिलाड़ियों और कोच के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों के लिए डायटिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और काउंसलर की सुविधाएं भी अकादमी में उपलब्ध है। आईटीएम प्रबंधन द्वारा मुंबई में ओलंपियन पी.वी. सिंधु के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में रायपुर और बड़ौदा में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमियों के निर्माण की घोषण की गई थीे, जिसके तहत आज रायपुर में अकादमी का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अकादमियां प्रारंभ होने से प्रदेश में खेलों के लिए अच्छा वातावरण बनेगा। 

आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में आज विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुरू होना केवल इस विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। टाटा ट्रस्ट ने इस अकादमी के लिए सराहनीय योगदान दिया है। इसी तरह यदि राज्य के उद्योग भी खेलों के विकास में आगे आएं तो राज्य में खेलों का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की गयी है। अन्य खेलों के लिए भी अकादमियां प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

खेल मंत्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह मंशा है कि जो बच्चे खेल को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें खेल अकादमियों के माध्यम से अच्छी सुविधाएं और प्रशिक्षण मिले। उन्होंने आईटीएम यूनिवर्सिटी प्रबंधन और टाटा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव अजय सिंघानिया, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनवर ढ़ेबर, टाटा ट्रस्ट की स्पोर्टस हेड नीलम बाबरदेसाई, आईटीएम यूनिवर्सिटी बैडमिंटन अकादमी के डायरेक्टर और नेशनल चीफ जूनियर कोच संजय मिश्रा, आईटीएम युनिवर्सिटी रायपुर के वाइस चांसलर डॉं. विकास सिंह, सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय, सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
 
 वृंदावन कॉलोनी में गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक फरार लुटेरा गिरफ्तार

वृंदावन कॉलोनी में गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक फरार लुटेरा गिरफ्तार

जगदलपुर। शहर के वृंदावन कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के ऊपर गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 01 फरार लुटेरा मनी प्रधान निवासी ग्राम मुण्डपाल जिला जाजपुर उड़ीसा को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक लूट में शामिल 05 आरोपियों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 01 आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 मोटर साइकिल एवं लूट के 83 ग्राम सोना बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले गिरफ्तार किए गए लूट के 04 आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 470 ग्राम सोना, 02 मोटरसाइकिल, 01 पिस्टल सहित 10 हजार रुपये नगद बरामद किया था। 

एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि मोटर साइकिल से लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी ओडि़सा की ओर भाग गए थे। जिन्हें पकडऩे के लिए बस्तर पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर उड़ीसा रवाना किया गया था। जहां से टीम ने पहले 04 आरोपी को गिरफ्तार किया था। और आज 01 अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं फरार 01 आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी मनी प्रधान ग्राम मुण्डपाल जिला जाजपुर उड़ीसा का निवासी हैं। जिसे कार्यवाही के उपरांत न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

उल्लेखनिय है कि 18 जुलाई की देर शाम को सोने-चांदी के व्यापारी संजय मार्केट से अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर बैग लेकर अपने घर वृंदावन कॉलोनी लौट रहा था। इसी दौरान 03 मोटर साइकिल में पहुंचे लुटेरों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से पहले लूटपाट की जिसके बाद व्यापारी के ऊपर गोली से हमला भी कर दिया था।
 छत्तीसगढ़ के इस जिले में मधुमक्खी के हमले से युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मधुमक्खी के हमले से युवक की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुटवा में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार  पेड़ से  युवक नीचे उतरने की कोशिश करने लगा और संतुलन बिगडऩे से गिर गया. मधुमक्खी भी उस पर टूट पड़ी. वहां मौजूद परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन पेड़ से गिरने के कारण उसे अंदरूनी चोट ज्यादा आई थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही ग्राम कुटवा निवासी 28 वर्षीय युवक सिलमानुष लकड़ा पिता राजाराम की मौत हो गई।
 बड़ी खबर : बाइक में फंसा महिला का गमछा, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत

बड़ी खबर : बाइक में फंसा महिला का गमछा, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत

नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना से 04 किलोमीटर दूर ग्राम नेतानार निवासी मसुराम नेताम अपनी मौसी को लेने बेनूर आया हुआ था। वह अपनी मौसी को लेकर अपने गृहग्राम नेतानार जा रहा था कि बेनूर से 01 किलोमीटर दूर ग्राम भीरागांव पटेलपारा के पास चलती मोटर साइकिल के चक्के में गमछा फंस जाने से मसुराम की मौसी गिर गई जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेनूर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बंजारे अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
 छत्तीसगढ़ : कपड़ा सुखाते नानी को लगा करंट, बचाने गई नातिन भी आई चपेट में, दोनों की मौत

छत्तीसगढ़ : कपड़ा सुखाते नानी को लगा करंट, बचाने गई नातिन भी आई चपेट में, दोनों की मौत

महासमुंंद। शहर के नया रावणभाठा में आज सुबह करंट से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के समय परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर वे आंगन में पहुंचे जहां नानी और नातिन दोनों को एक साथ गिरे देख बचाने के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। वार्ड 30 निवासी उतियाबाई बाघ पति दुर्गा प्रसाद (47) और प्रियंका बाघ (रीता) सुबह काम में जाने के लिए नहा रही थी। नहाने के बाद उतिया बाई गीले कपड़े को आंगन में सुखाने तार पर डाल रही थी कि अचानक करंट लगा जिससे वह चिपक गई। चीख सुनकर प्रियंका दौड़ते पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे करंट की वजह से स्वयं चिपक गई।
 
इघर, चीख पुकार के बाद घर की रसोई में नास्ता बनी रही बहू मंजूलता नेताम शांतनु, दीपांजलि, दिव्यांशी और आर्यन नेताम केे साथ आंगन में पहुंची और घर के बाहर खड़े पति चिंतामणी को आवाज लगाई। उनकी चीख सुनकर मोहल्ले के समीप ठेले पर बैठे उतिया बाई के पति दुर्गा दौड़ते हुए पहुंचे और तार को लकड़ी से मारकर तोड़ दिया।
 
घटना की जानकारी मोहल्ले में फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर इकठ्ठे हो गए। हालांकि उनके पहुंचने से पहले दोनों की मौत चुकी थी। परिजन तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उन्होने पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि घर में मीटर के सर्विस वायर से लगकर कपड़ा सुखाने का तार लगा हुआ है। सर्विस वायर कहीं से कटा होगा जिससे करंट प्रवाहित हुआ होगा।
 
घूमने आई थी प्रियंका
जानकारी के मुताबिक प्रियंका ओडि़शा नुआपाड़ा के ग्राम सीमापाली  की निवासी है जो नुआखाई में अपनी नानी के यहां आई थी। खाली होने की वजह से वे अपनी नानी के साथ सुबह साबुन पैकिंग के लिए जाती थी।
 
जांच के बाद ही पता चलेगा हादसे की वजह
मामले में कोतवाली प्रभारी शेरङ्क्षसह बंदे का कहना है कि दोनों की मौत करंट से हुई है। लेकिन घटना कैसे किन हालातों मेें हुई है यह तो मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पंचनामा पश्चात पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जल्द जांच शुरु की जाएगी। 
बड़ी खबर : रायपुर में ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर : रायपुर में ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार की रात चोरों ने शुभम मंगलम ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक माना थाना में पीडि़त सीमा सोनी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई और शिकायत में प्रार्थियां ने बताया कि दुकान का सामान बिखरा पडा था, काउंटर व डब्बे में रखे सोने की अंगुठी पांच नग, सोने का कान का टाप्स सात जोड़ी, सोने की बाली आठ जोड़ी, सोने की नाक का बाली बीस नग, बच्चों का ओम लाकेट सोने की 6 नग, सोने के दाने करीब बीस ग्राम, सोने की दो पत्ती, चांदी के पायल बच्चों का 6 जोड़ी, पायल बड़ा दो जोड़ी, नकदी रकम 7,000 रुपये कुल कीमत करीब 2,07,000 रुपये का मशरूका नहीं था। इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : रायपुर से दिल्ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी थीं सवार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : रायपुर से दिल्ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी थीं सवार

 छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं यह घटना सुबह 10 बजे रनवे नंबर 24 पर घटित हुई। पायलट ने सुझबुझ से फ्लाइट को नीचे उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद इंजीनियरों द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि कहीं फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं आई।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते जारी किया अलर्ट, रायपुर-गरियाबंद हाईवे बंद

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते जारी किया अलर्ट, रायपुर-गरियाबंद हाईवे बंद

रायपुर। प्रदेश में पिछले दिनों से हो रही भरी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। वहीं भारी वर्षा के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद के समीप रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

कोविड वैक्सीनेशन : राजधानी रायपुर के इन चुनिंदा वैक्सीनेशन सेंटरों में मौजूद है कोवैक्सीन, देखे रायपुर के 180 वैक्सीन सेंटरों की सूची

कोविड वैक्सीनेशन : राजधानी रायपुर के इन चुनिंदा वैक्सीनेशन सेंटरों में मौजूद है कोवैक्सीन, देखे रायपुर के 180 वैक्सीन सेंटरों की सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 180 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की
540 और कोविशिल्ड 19960 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-  

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, अब राजधानी में बचे हैं इतने एक्टिव केस

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, अब राजधानी में बचे हैं इतने एक्टिव केस

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 00 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 26 है। आज तक रायपुर में 157903 मरीजो की पहचान हुई है और 154738 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 38 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 376 है | आज प्रदेश में 26311 टेस्ट हुए है |

बड़ी खबर : मूर्तियों के विसर्जन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जारी किए दिशानिर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : मूर्तियों के विसर्जन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जारी किए दिशानिर्देश, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | वर्तमान समय में गणेशोत्सव तदुपरांत दुर्गोसव पर्व पर जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए मूर्ति विसर्जन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके परिपालन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कलेक्टर एवं निगम निगम के आयुक्त को पत्र जारी कर तत्संबंध में दिशानिर्देश का पालन करने के लिए कहा है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने उक्त पत्र में वर्णित गाइडलाइन का पालन करने की अपील जिले की आयोजन समितियों से की है।

कलेक्टर ने शासन की ओर से जारी किए गए पत्र के हवाले से बताया है कि नदी और तालाब में विसर्जन के लिए विसर्जन पांड, बंड, अस्थायी पांड का निर्माण कर मूर्ति व पूजा सामग्री जैसे फूल, वस्त्र, कागज व प्लास्टिक से बनी सजावट की वस्तुओं आदि को मूर्ति विसर्जन के पूर्व अलग कर दिया जाए तथा इनका अपवहन उचित तरीके से किया जाए, जिससे नदी या तालाब में प्रदूषण की स्थिति नियंत्रित हो सके। साथ ही सभी प्रमुख शहरों में पृथक से आवश्यक सुविधा के साथ विसर्जन पाण्ड, पहुंचमार्ग सहित बनाने पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है जिन्हें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पूरा किया जाना है।
पत्र में उल्लेखित दिशानिर्देश के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि विसर्जन के बाद वेस्ट मटेरियल, पूजन सामग्री, फूल, कपड़े प्लास्टिक पेपर, आदि को सुरक्षित ढंग से एकत्र कर पुनउर्पयोग व कम्पोस्टिंग आदि में किया जा सकता है। वेस्ट मटेरियल को विसर्जन स्थल पर जलाना प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त घेराबंदी व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिन्हांकित विसर्जन स्थल पर नीचे सिंथेटिक लाइनर की व्यस्था करने तथा विसर्जन उपरांत उक्त लाइनर को वहां से हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे अवशेषों को बाहर निकाला जा सके। बांस, लकडिय़ां आदि का पुन: उपयोग करने और मिट्टी को भू-भराव के लिए उपयोग में लाने का भी निर्देश दिया गया है।
पत्र में यह भी वर्णन किया गया है कि मूर्ति निर्माताओं को मूर्ति निर्माण के लिए लायसेंस प्रदान करते समय मान्य व अमान्य तत्वों की सूची प्रदान की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मूर्तियां केवल प्राकृतिक, जैव अपघटनीय, ईको फ्रेंडली व कच्चे माल से ही बनाई जाएं। मूर्ति निर्माण में प्लास्टर ऑफ पेरिस, प्लास्टिक, थर्मोकोल और बेक्ड क्ले का उपयोग नहीं किया जाए। मूर्ति की सजावट के लिए सूखे फूल, संघटकों आदि का तथा प्राकृतिक रेजिन का इस्तेमाल किया जाए और मूर्ति की उंचाई कम से कम रखी जाए।
उल्लेखनीय है कि मूर्तियों का विसर्जन किए जाने के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, भोपाल की ओर से समय-समय पर आदेश जारी कर गाईडलाइन के अनुसार ही मूर्ति विसर्जित किए जाने व सभी आवश्यक व्यवस्था समय के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं।

महापौर ने अधिकारीयों की ली क्लास, अधिकारीयों पर जमकर बरसे महापौर, जाने क्या था कारण

महापौर ने अधिकारीयों की ली क्लास, अधिकारीयों पर जमकर बरसे महापौर, जाने क्या था कारण

दुर्ग | नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष पर विकास कार्यो को लेकर इंजीनियरों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक बुलाई। इस कड़ी में महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अधिकारियों की क्लास लगाकर विकास कार्यो की समीक्षा की। रुके हुए विकास कार्यो को लेकर नाराजगी जताई। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, शिक्षा एवं खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी के अलावा कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता ए.आर. रंगहडाले, सहायक अभियंता आरके पालिया, राजेन्द्र धबाले, श्रीमती अर्पणा मिश्रा, श्रीमती भारती ठाकुर, आसमा डहरिया, मोहित गुप्ता, विकास दमाहे, पंकज साहू, करण यादव मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत् विकास कार्यो के साथ विकास कार्य और सभी वार्डो पर प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई । पेयजल जल व्यवस्थाएं, खेल,पार्क, बैटमिंटन ग्राउण्ड जैसे अन्य जगहों पर विकसित करने के प्रस्ताव बनाने के लिए दिए निर्देश।विकास कार्यो के लिए राज्य शासन द्वारा राशि 4 करोड़ स्वीकृत किया गया है,विकास निर्माण कार्यो के लिए टेंडर जारी करने के लिए निर्देश दिए है।उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डो के कार्य की समीक्षा के साथ ही शहर में मूलभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहर के वार्डो में हो रहे विकास कार्यो को रोक रोककर नही करवाए निरन्तर कार्य जारी रखें।इंजीनियर अपने अपने वार्डो में कामो की स्थिति की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिए।वार्डो में कई क्षेत्र ऐसे है जहां बारिश के कारण पानी जाम हो जाता है वहां गड्ढों को पाटने व सड़क के संधारण के कार्यो को पूरा करेंगे।
बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल ने नाराजगी दिखाई। निर्देशों के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए काम नहीं कर सकते तो स्पष्ट करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क की हालत खराब है गढ्ढे पर डस्ट नही डाला गया है लगातार शिकायतें मिल रही है। शहर के सभी वार्डो में गढ्ढे की संधारण में ले ऐसे में बैठक के बाद दोबारा शिकायत मिली तो संबंधितों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर दुर्ग धीरज बालकीवाल ने कहा कि विकास कार्यो को लेकर लेटलतीफी की शिकायत है। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा अब लापरवाही कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

धमतरी | कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड्ढापारा विंध्यवासिनी वार्ड में रविवार की रात युवक पर धारदार चाकू से हमला हुआ है। जिसे इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाशपति नगर अटल आवास निवासी रूपेश उर्फ लल्ला टंडन उम्र 22 वर्ष का 4 माह पूर्व राहुल यादव की बहन के साथ प्रेम विवाह हुआ था। रविवार की रात रूपेश गड्ढापारा की ओर आया था। रात 1:30 बजे विंध्यवासिनी वार्ड निवासी आकाश राजपूत 25 वर्ष पिता राजकुमार ने पुरानी रंजिश के चलते रुपेश पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। विवेचक उपनिरीक्षक सीएल साहू ने बताया कि राहुल यादव की रिपोर्ट पर आरोपी युवक आकाश राजपूत को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है।

BIG BREAKING : जिला खनिज संस्थान न्यास में सहायक ग्रेड 3 पद पर संविदा नियुक्ति के लिए कौशल परीक्षा होगी इस दिन

BIG BREAKING : जिला खनिज संस्थान न्यास में सहायक ग्रेड 3 पद पर संविदा नियुक्ति के लिए कौशल परीक्षा होगी इस दिन

रायपुर | जिला खनिज संस्थान न्यास, रायपुर द्वारा 3 जुलाई को जारी विज्ञापन के तहत रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास के सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति हेतु कौशल परीक्षा 21 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे से शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज बैरन बाजार रायपुर में आयोजित की गई है।

अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी इसी दिन सबेरे 10.30 बजे से जिला पंचायत रायपुर में किया जायेगा । जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सचिव प्रबंध कारिणी समिति रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना प्रेषित की गई है । सूची का अवलोकन रायपुर जिले की वेबसाईट में किया जा सकता है।

वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर, आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसके लिए नवा-रायपुर 75 से 100 एकड़ की जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था का प्रावधान भी किया जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 02 अक्टूबर 2021 से पहले इस संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि इस परियोजना के पीछे महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित सेवाग्राम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1936 में महात्मा गांधी और उनकी सहधर्मिणी कस्तूरबा के निवास के रूप की गई थी, ताकि वहां से वे मध्य भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कर सकें। वर्धा का यह संस्थान महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्रामीण भारत के पुननिर्माण का केंद्र भी था। गांधीजी का मानना था कि भारत की स्थितियों में स्थायी रूप से सुधार के लिए ग्राम-सुधार ही एकमात्र विकल्प है। अब 21वीं सदी में महात्मा गांधी के उन्हीं सपनों के अनुरूप ग्राम-सुधार के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नवा-रायपुर में सेवा-ग्राम की स्थापना की जा रही है। इस सेवा-ग्राम का निर्माण मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और सीखने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी इसके माध्यम से जीवंत रखा जा सकेगा।
रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां अतिथि विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पर्यटन के अवसरों को बढ़ा देकर, छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन देकर, बुजुर्गों को दूसरा-घर देकर और वैचारिक आदान-प्रादन के लिए छत्तीसगढ़ में एक विश्वस्तरीय व्यवस्था का निर्माण करके स्थानीय लोगों का सशक्तिकरण करना है। सेवा-ग्राम में प्रस्तावित 'विजिटर्स सेंटर' सीखने, निर्वाह करने और गांधी के सिद्धांतों का स्मरण करने का केंद्र जगह होगा।
छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट कला और शिल्प के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों में बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस का उपयोग करके विभिन्न कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। सेवाग्राम एक ऐसा स्थान होगा जहां आगंतुक स्थानीय कला और शिल्प, स्थानीय व्यंजनों को बारे में जान सकेंगे। अपनी जानकारियों और अनुभवों को साझा कर सकेंगे। सेवा ग्राम में एक ओपन थियेटर भी होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

क्या आज भी जलमग्न होगा शहर! रायपुर में आज फिर हो रही है मुसलाधार बारिश

क्या आज भी जलमग्न होगा शहर! रायपुर में आज फिर हो रही है मुसलाधार बारिश

रायपुर, आज एक बार फिर शनिवार की तरह बारिश अपने पूरे शबाब पर है साथ ही साथ भयंकर गर्जना भी कर रही है पिछले शनिवार को हुए बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी थी जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आकर उसे सुधारने का प्रयास भी किया पर आज की बारिश इनके दावों की सच्चाई को सामने ला देगी, अब देखना ये है कि शनिवार कि तरह एक बार फिर रायपुर शहर की सदके जलमग्न हो जाएगी या स्थिति में कुछ सुधार होगा, फिलहाल रायपुर में बहुत ही तेज वर्षा हो रही है साथ ही साथ तेजी से बादल भी गरज रहे हैं 

   बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते डेढ़ दर्जन जुआरी गिरफ्तार, नगदी लाखों रुपये एवं ताश पत्ती जब्त

बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते डेढ़ दर्जन जुआरी गिरफ्तार, नगदी लाखों रुपये एवं ताश पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई व मुजगहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने रुपये पैसे का दाव लगाकर  ताश पत्ती से जुआ खेलते डेढ़ दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 6400 रुपये नगद तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है।

मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार की देररात ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा में रुपये पैसे का दाव लगाकर ताश पत्ती से  जुआ खेलते 14 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरी  आशीष अग्रवाल पिता केसरमल अग्रवाल  38 साल निवासी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग के फ ड़ से 4,500 रूपये पास से 2,500  रूपये, राजेश कुमार अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल  39 वर्ष रांवाभाठा फड से 3,000 रूपये पास से 4,000 रूपये, कृष्णकांत चौरसिया पिता रामचरण चौरसिया 32 वर्ष साकिन डीएम टावर रांवाभाठा के फड़ से 6,000 रूपये पास से 1,000/- रूपये,डोमार सिंह सिन्हा पिता सेतराम सिन्हा  36 वर्ष दुर्गा नगर बीरगांव थाना खमतराई के फड़ से 3,300 रूपये पास से 3,700/- रूपये, प्रकाश प्रसाद जयसवाल पिता शिव शंकर प्रसाद जयसवाल  44 वर्ष साकिन शिवानंद नगर सेक्टर 03 थाना खमतराई के फड़ से 6,500/- रूपये पास से 500- रूपये, संदीप कुमार ध्रुव पिता मालिक राम धु्रव  31 साल  दुर्गा नगर बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर के फ ड़ से 3,000 रूपये पास से 4,000/- रूपये . जिवेश वर्मा पिता राम स्वरूप वर्मा  28 वर्ष डी एम टावर रांवाभाठा थाना खमतराई फ ड़ से 2,900 रूपये पास से 4,100/- रूपये,   विष्णु प्रसाद साहू पिता मंतराम साहू  30 साल पिन्टू चौक भनपुरी थाना खमतराई के फ ड़ से 5,100 रूपये पास से 1,900/- रूपये शत्रुहन वर्मा पिता गौकरण वर्मा 35 साल रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट के फ ड़ से 3,500/ रूपये पास से 3,500/- रूपये, वेदप्रकाश साहू पिता मंतराम साहू  26 साल ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के फ ड़ से 5,700/ रूपये पास से 1,300/- रूपये, रूपेश कुमार यदु पिता अशोक कुमार  32 साल भगत सिंह चौक भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर के फ ड़ से 5,500/ रूपये पास से 1,500/- रूपये,पवन कुमार साहू पिता गिरीश चंद साहू  39 साल भनपुरी फ ड़ से 4,900/ रूपये पास से 2,100/- रूपये, विजय साहू पिता अनिल साहू  29 साल बंजारी नगर मैटल पार्क खमतराई के फ ड़ से 7,000/ रूपये पास से 4,400/- रूपये, मोहित कुमार वर्मा पिता दमलेश कुमार वर्मा  20 साल  ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के फ ड़ से 8,000/ रूपये पास से 2,000/- रूपये कुल नगदी 1, 5 हजार 400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, एक चटाई एवं मोमबत्ती जब्त की है।

इसी तरह मुजगहन थाना पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर 12 सितंबर रविवार को शाम 6 बजे ग्राम सिवनी में होरीलाल पाल 35 वर्ष एवं अन्य 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 1000 रुपये तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध कायम कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। 
बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में मर्डर, पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में मर्डर, पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को किया गिरफ्तार

 रायपुर। निर्मल ताण्डी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डबरापारा शिवाजी नगर में अपने लडके रिंकू उर्फ खुचखुच के साथ रहता है। 12 सितम्बर को रात्रि करीब पौने नौ बजे अपने घर के बाहर बैठा था तथा उसका लड़का खुचखुच घर के सामने डांस कर रहा था। उसी समय मोहल्ले का रितिक सोना वहां आया और के लड़के के साथ झगड़ा करने लगा और उसे जमीन में पटक दिया और अपने पास रखें धारदार हथियार से उसके सीने एवं पेट में प्राण घातक वार किया। बीच बचाव के लिए दौड़ा तो रितिक सोना को भी पत्थर से मारा और भाग गया। अपने लडके के पास जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध 247/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक पुष्पेन्द्र नायक, प्रभारी सायबर सेल वीरेन्द्र चन्द्रा एवं थाना प्रभारी आमानाका राजेश सिंह को आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपी रितिक सोना की पतासाजी प्रारंभ की गई।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम को आरोपी की उपस्थिति भिलाई 3 में होने की महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्य भिलाई रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी रितिक सोना को भिलाई 3 स्थित सिरसा गेट पास गिरफ्तार करने में सफलत मिलीं। आरोपी रितिक सोना द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर रिंकू ताण्डी उर्फ खुचखुच की धारदार हथियार से हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी रितिक सोना के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर अरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – रितिक सोना पिता दुदे सोना उम्र 19 साल निवासी शिवाजी नगर डबरीपारा थाना आमानाका रायपुर।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर थाना आमानाका, सायबर सेल से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, अभिषेक सिंह एवं धनंजय गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

 बड़ी खबर : रायपुर में धारदार व घातक हथियार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : रायपुर में धारदार व घातक हथियार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस द्वारा धारदार और घातक हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मगर, लगता है कि वर्दी का खौफ अब बदमाशों के दिलों में नहीं है। धारदार व घातक हथियार रखकर आम लोगों को आतंकित करने वाले थाना पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी पास के आरोपित कोमल साहू, थाना आजाद चौक क्षेत्र के अग्रसेन चैक पास आरोपित भारत कुमार धीवर, थाना कोतवाली क्षेत्र के इंडोर स्टेड़ियम सामने आरोपी अजय पियुड़े एवं थाना गोलबाजार क्षेत्र के शास्त्री बाजार पास आरोपी सईद एजजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उक्त चारों आरोपियों के कब्जे से कुल चार नग धारदार और घातक हथियार जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई है। बताते चलें कि रविवार को ही एक मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महज छह घंटों के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब आम जनता से अपील की है कि चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें। रायपुर पुलिस भी धारदार व घातक हथियार के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसके मद्देनजर ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस अधिकारी भी मुखबिरों की मदद से चाकूबाजों को तलाश रहे हैं।
 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई सबसे बड़ी सजा...

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई सबसे बड़ी सजा...

राजनांदगांव। कांकेतरा में सालभर पहले एक मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में राजनांदगांव जिला न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा दी है। पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेष शर्मा ने मामले में दोनों पक्ष की दलील को सुनने के बाद आरोपी शेखर कोर्राम को जघन्य वारदात का दोषी मानते फांसी की सजा देने के फैसले पर मुहर लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 23 अगस्त को कांकेतरा की चार साल की बालिका के साथ रेप कर उसकी गला दबाकर हत्या के मामले में चिखली पुलिस ने एक आरोपी शेखर कोर्राम को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसे वक्त में घटना को अंजाम दिया था, जब पूरा गांव तीज और गणेश पर्व की खुशी में शामिल था। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अबोध बालिका की हत्या कर लाश को खंडहरनुमा मकान में छुपा दिया था और गांव वालों के साथ मिलकर बालिका की तलाश करने का नाटक भी करता रहा। इधर सालभर के भीतर पॉक्सो के फास्ट कोर्ट ने आरोपी के विरूद्ध प्रस्तुत किए गए लोक अभियोजक के साक्ष्यों के आधार पर फांसी का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील के दलीलों को खारिज कर दिया।

शासकीय अभियोजक परवेज अख्तर ने पूरे प्रकरण में आरोपी के कृत्य को देखते कोर्ट से फांसी की सजा दिए जाने की अपील की थी। घटना से आहत परिजनों ने भी सरकार से फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। नांदगांव न्यायालय में पॉक्सो के आरोपी को फांसी दिए जाने का यह पहला मामला भी है।
 
 छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये बड़ी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल के क्षेत्र में राज्य में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी ड्डी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाडियों को शामिल किया जाएगा।
 अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, ओयो पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, ओयो पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

भिलाई। अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला,सराय,ओयो पर सघन चेकिंग अभियान भिलाई नगर अनुविभाग के 5 पॉइंट में की गई सघन वाहन चेकिंग तेज रफ्तार बाइक सवारों, नशे में गाड़ी चलाने वालों, तीन सवारी वाहन चालको, मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्यवाही 10 थाना प्रभारियों की टीम बनाकर की गई कार्यवाही। संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों, जोड़ो एवं होटल लॉज के संचालकों को  13.09.2021 को पुलिस नियंत्रण कक्ष किया गया तलब। विजुअल पुलिसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने की गई पैदल पेट्रोलिंग।12.09.2021 की शाम 5:00 बजे से अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बद्रीनारायण मीणा के निर्देश पर  जिले भर में होटल, ढाबा, रेलवे व बस स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दुर्ग पुलिस के 10 थाना प्रभारियों की स्पेशल टीम बनाकर होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, ओयो, बार आदि का चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।  इस दौरान पुलिस अफसरों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी भी ली। ढाबा संचालकों को दिशा-निर्देश भी दिया गया। उपरोक्त चेकिंग अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों एवं जोड़ों के मिलने पर उनको तथा निम्नांकित होटल, लॉज की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके संचालकों को पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में तलब किया गया हैजिनकी सूची निम्नानुसार है - छावनी- होटल साईं एवं होटल सिटी लाइट ,सुपेला क्षेत्र-,कुणाल लॉज, ईगल इन, राजपूताना होटल, सिटी टावर इन , होटल जयश्री, होटल कुणाल टू, होटल कृष 2, होटल लैंड मार्क 4, होटल लैंड मार्क 3,मोहन नगर क्षेत्र- होटल सम्राट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  बद्रीनारायण मीणा के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पूरे जिले में हर रोज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना के जवानों एवं यातायात पुलिस के जवानों के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए भिलाई नगर अनुविभाग के पांच मुख्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान के तहत  तेज रफ्तार बाइक सवारों, नशे में गाड़ी चलाने वालों, तीन सवारी वाहन चालको, मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन पर पुलिसिंग को विजुअल बनाने के लिए विजुअल पेट्रोलिंग* की जा रही है, जिसके माध्यम से  अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब दुर्ग पुलिस के द्वारा विजुअल पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस की टीम अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मुख्य-मुख्य स्थानों में कम से कम 10 से 15 मिनट तक खड़े होकर लोगों से भी मिलकर चर्चा कर रही है। पुलिस के ऐसा करने से अब लोगों में पुलिस के प्रति भी विश्वास बढ़ रहा है, साथ ही  सूचना तंत्र भी मजबूत हो रहा है।

उपरोक्त सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया, उन्होंने समस्त पॉइंट का स्वयं निरीक्षण कर मॉनिटरिंग कर तैनात जवानों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।