रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 239 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 16300 और कोविशिल्ड 28720 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 18 है। आज तक रायपुर में 157908 मरीजो की पहचान हुई है और 154751 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 42 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 23081 टेस्ट हुए है |
28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/FcRejFljTQ
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 18, 2021
रायपुर | रायपुर कलेक्टर ने गणेश विसर्जन को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। आदेश के अनुसार मुर्ति विसर्जन के समय मार्ग में किसी भी प्रकार के डीजे, धुमाल या वाद्य यंत्र बजाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा सामान्य दिनों में निर्धारित समय व ध्वनि सीमा के भीतर ही डी.जे. एवं धुमाल बजाने के निर्देश देने के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी रायपुर प्रणव सिंह द्वारा संचालकों को उच्चतम न्यायालय एवं जिला कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

रायपुर | राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में लूडो खेलने के दौरान चाकूबाजी और पिस्तौल की फायरिंग चली।चाकूबाजी में वीरेंद्र रात्रे नाम के एक युवक को सर और पेट में चोट आई है। वीरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना खमतराई स्थित जूटमिल का है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में आये तीन बदमाशों ने पिस्तौल टिकाकर युवक पर फायर किया है। लेकिन फायर से युवक की जान बच गई। जिसके बाद आरोपी भरत ने वीरेन्द्र के सर और पेट पर चाकू से वार किया। जिससे युवक पूरी तरह से घायल हो गया। सभी आरोपी रामेश्वर नगर के बताए जा रहे है।
धमतरी | पीजी कॉलेज धमतरी में पदस्थ कॉमर्स विभाग के सहायक प्राध्यापक अमर सिंग साहू को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। अमर सिंह साहू आवेदन देकर कोतवाली थाना पहुंचे। जिसमें उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11:23 से 11:26 बजे के बीच उनके वाट्सएप कॉल पर अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर 7974809969 से फोन आया। उसने पूछा कि अमर सिंह साहू बोल रहे हो, हां कहते ही अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। श्री सिंग ने कोतवाली में आवेदन देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञात हो कि इन दिनों प्रवेश के लिए कॉलेज में जमकर भीड़ है। आशंका जताई जा रही है कि किसी असंतुष्ट छात्र द्वारा ही फोन किया गया होगा। बहरहाल यह तो जांच में ही पता चल पाएगा।
रायपुर | नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत खारून नदी के तट पर प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड में किये जाने अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व दिनांक 19 सितम्बर 2021 को सुबह 6 बजे से दिनांक 22 सितम्बर 2021 को दोपहर 2 बजे तक व्यवस्था का प्रशासनिक तौर पर सुचारु संचालन करने नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है. आयुक्त ने सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा मूर्ति विसर्जन को लेकर जारी किये गये सभी दिशा - निर्देशों का गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान पूर्ण व्यवहारिक पालन शत-प्रतिशत रूप से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ, वहीं छत्तीसगढ़शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पूर्ण परिपालन करने निर्देशित किया है.महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड सहित विभिन्न तालाबों के किनारे नगर निगम ने राजधानी के गणेश भक्तों एवं श्रद्धालुजनों की सुविधा हेतु नदी एवं तालाबों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अस्थाई विसर्जन कुंड की व्यवस्था दी है. महापौर एजाज ढेबर ने सभी श्रद्धालुजनों को अनंत चतुर्दशी पर्व की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनसे शहर हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु खारून नदी एवं तालाबों में गणेश की मूर्तियों का विसर्जन ना करके प्रशासन द्वारा दी गयी व्यवस्था के तहत महादेवघाट के अस्थाई विसर्जन कुंड सहित विभिन्न तालाबों में दी गयी अस्थाई विसर्जन कुंडों की व्यवस्था का पूर्ण सदुपयोग करने का एक बार फिर आव्हान किया है. महापौर ढेबर ने सभी श्रद्धालुओं से रायपुर जिला प्रशासन द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन हेतु जारी की गयी कोरोना प्रोटोकॉल नियमावली का पूर्ण व्यवहारिक पालन लोक स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु करने का अनुरोध किया है.आज नगर निगम जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महादेवघाट स्थित अस्थाई विसर्जन कुंड के क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु व्यापक रूप से फागिंग अभियान चलाया।
रायपुर | राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में लगातार नवनिर्माण कार्य के भूमिपूजन का सिलसिला जारी हैं, इसी क्रम में शनिवार को आज क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के लोगों को 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामदरबार केनाल लिंकिंग रोड कोटा में नाम के अनुरूप भगवान राम के दरबार की प्रतिमा निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में विधायक विकास उपाध्याय ने किया साथ ही रायपुर पश्चिम के तिलक नगर,प्रीतम नगर और चौबे कॉलोनी में सड़क एवं नाली नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक विकास उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति में क्षेत्रीय जनता के करकमलों से करवाया।
कोरबा | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितंबर को कोरबा जिलेवासियों को 109 करोड़ 11 लाख 75 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। बघेल 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। कोरबा जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 104 करोड़ सात लाख 99 हजार रूपए की लागत से तीन सड़कों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान पांच करोड़ तीन लाख 76 हजार रूपए की लागत से बने तीन विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर के विधायक ननकी राम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रीना जयसवाल भी मौजूद रहेंगी।
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम भैंसाकट्टा के जंगलों में वन विभाग द्वारा लागये गए पिंजरे में शनिवार को एक और आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया है, एक हप्ते पहले भैंसाकट्टा और पलेवा में 1-1 आदमखोर तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में वन विभाग को सफलता मिली थी। गौरतलब हो कि कांकेर जिले के चारामा वन परीक्षेत्र अंतर्गत भैसाकट्टा में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। गांव में दहशत फैला रहा एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है। जिसे वन विभाग सुरक्षित जगह पहुंचाने की तैयारी में जुटी हुई है। ग्रामीणों की माने तो अभी भी बड़ी संख्या में तेदुए आसपास के जंगली क्षेत्रो में मौजूद है, वहीं क्षेत्र में 2 लोग की मौत से ग्रामीणों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वही तेंदुए की फसे जाने की खबर सुनते ही तेंदूए को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी ।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त पुलिस आरक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ शासन की नीति का लाभ उठाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। आप सब अपने समुदाय के लिए प्रेरक बनकर लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करें। इस मौके पर सभी आरक्षकों ने मुख्यमंत्री को राज्य में तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण, पुनर्वास एवं संरक्षण हेतु बनाई गई पॉलिसी के लिए आभार जताया।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : 80 फ़ीट नीचे खाई में गिरा ट्रक, चालक-खलासी की मौके पर ही मौत...
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सभी जाति, वर्ग, समुदाय और लिंग के व्यक्तियों हितों एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। सामाजिक सद्भाव और समरसता को आगे बढ़ाना राज्य सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने राज्य के तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए पॉलिसी बनाई है। छत्तीसगढ़ राज्य ने तृतीय लिंग के व्यक्तियों के पुनर्वास एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु कल्याण बोर्ड का गठन भी किया है।
पढ़ें : रायपुर : युवती के मोबाईल पर अश्लील मैसेज कर किया मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने इस साल के बजट में तृतीय लिंग के व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु आश्रम सह पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने के लिए 76 लाख का प्रावधान रखा है। यह देश में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा। तृतीय लिंग समुदाय के डाटा संधारण के लिए ऑनलाईन सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। सर्वेक्षण में 2 हजार 919 तृतीय लिंग के व्यक्ति चिन्हांकित किए गए हैं जिसमें से 1,025 व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी किया गया है, जो राशन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि के लिए मान्य है।
पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में युवती से छेडख़ानी का वीडियों सामने आते ही पुलिस ने किया दो बदमाशों को गिरफ्तार
समाज कल्याण के संचालक श्री पी.दयानंद ने बताया कि पुलिस आरक्षक की भर्ती में तृतीय लिंग समुदाय के 97 लोगों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 23 परीक्षार्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए हुआ था, जिसमें 13 प्रतिभागी सफल होकर आरक्षक के पद पर चयनित हुए और वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ हैं। आरक्षक पद के प्रतिभागियों को प्रशासन एकेडमी और राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र में 5 माह तक लिखित एवं फिजिकल टेस्ट की तैयारी विषय-विशेषज्ञों द्वारा कराई गई। इस दौरान प्रतिभागितयों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण किये जाने के बाद सरकार ने मेडिकल कॉलेज में जो 1041 पदों पर भर्ती स्वीकृत किये थे उसमे आज वित्त विभाग ने आदेश जारी करते हुए अपनी स्वीकृति दे दी है | अब इन स्वीकृत पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी |
रायपुर | भारत सरकार के केबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर देश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा जन स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, डिविजनल कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं स्वास्थ्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
केबिनेट सचिव ने देश में संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए राज्यों के अस्पतालों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, ऑक्सीजन सर्पोटेड बैड, आई.सी.यू., वेन्टीलेटर्स, ऑक्सीजन कन्टेनर्स की व्यवस्था सहित कोविड-19 टीकाकरण, कोविड गाईड लाइन के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में कोविड गाईड लाइन को अपनाने के लिए नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग लेने के लिए अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।
रायपुर। राजधानी रायपुर में बेखौफ हुए मनचले बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के बंगले के सामने दिनदहाड़े सरेराह युवती के साथ छेड़-छाड़ करने लगे। लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने कार चलाना रोककर घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कोयला से भरा 18 पहिए वाला ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से करीब 80 फीट नीचे खाई में गिर गया है। हादसे में चालक व खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के 18 घंटे बाद काफी मशक्कत से ट्रक के नीचे दबे दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के चिरमिरी के गोदरीपारा से दुबछोला-खडग़वां जाने वाले मार्ग पर ग्राम भूकभुकी की खड़ी पहाडिय़ों के बीच खतरनाक रास्ते हैं। यहां से होकर गुजर रहा कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 14 एसी-4655 खाई में 80 फीट नीचे गिर गया। हादसे में ड्राइवर व खलासी की दबकर मौत हो गई। सुबह लोगों ने जब ट्रक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृत चालक सबुद्दीन अंसारी व खलासी इरफान अंसारी ग्राम बरवा झारखण्ड के निवासी थे।
रायपुर। प्रार्थी पीयूष वर्मा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह13 सितम्बर के रात्रि 08ः00 बजे लगभग मरहीमाता चैक सिग्नल के पास अपने मोबाईल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान मोटर सायकल में सवार अज्ञात 3 व्यक्ति आकर प्रार्थी को पकड़कर मारपीट किए एवं अपने पास रखें धारदार हथियार से प्रार्थी को डरा धमकाकर प्रार्थी का 1 नग मोबाईल फोन छीनकर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 176/21 धारा 356, 379, 34 भादवि. एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा घटना में संलिप्त आरोपी जगमोहन बघेल उर्फ बिक्कू पिता श्याम बघेल उम्र 25 साल निवासी शांति नगर एकता हाॅस्पिटल के पास थाना सिविल लाईन रायपुर एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। घटना में संलिप्त फरार आरोपी सावंत दीप की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
रायपुर। शराबी कर्मचारी को काम से निकालने पर पिकअप वाहन में आग लगा दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 190 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 7550 और कोविशिल्ड 23350 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 00 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 18 है। आज तक रायपुर में 157907 मरीजो की पहचान हुई है और 154750 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरिया से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 346 है | आज प्रदेश में 22544 टेस्ट हुए है |
आज 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 31 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/MXzKVu5W8R
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 17, 2021
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा - 2019 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा - 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थी किसी तरह निराश न हो, अधिक लगन तथा उत्साह के साथ सफलता के लिए निरंतर प्रयास में जुटे रहें।
सूरजपुर: विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग. व प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पोरेशन की ओर से मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी, उपयुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता संभाग सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत् आज थाना बिश्रामपुर क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के वीरेंद्र राजवाड़े पिता लखन राजवाड़े उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 91.8 लीटर अवैध शराब अन्य राज्य की मदिरा, ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के लखनराम पिता बैगुराम उम्र 58 वर्ष जाति रजवार के कब्जे से 95.580 लीटर अन्य राज्य की मदिरा तथा ग्राम दतिमा थाना विश्रामपुर निवासी संतोष जायसवाल पिता गंगाराम उम्र 40 जाति कलार के कब्जे से 9.3 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। आरोपियों को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34(2) एवं 59(क), 36 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर शशिकला पैकरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा, संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा, आबकारी उप निरीक्षक सूरजपुर सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारुराम खैरवार, रमेश दुबे, आबकारी आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा, श्याम सुंदर सिंह, जयनंदन राजवाड़े, वाहन चालक कुशल प्रसाद खुटे, प्रमोद साहू, त्रिलोचन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।




.jpeg)

















