CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब- भूपेश बघेल

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब- भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश का मिलेट हब बनेगा। ये बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और 14 जिलों के साथ एमओयू किया गया। आई.आई.एम.आर. मिलेट उत्पादन बढ़ाने छत्तीसगढ़ के किसानों को तकनीकी जानकारी देगा। इससे उच्च क्वालिटी के बीज, सीड बैंक की स्थापना में मदद और प्रशिक्षण मिलेगी।

मिलेट उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उपज की सही कीमत और आदान सहायता देने के साथ समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की पहल की। मिलेट के प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन से किसानों, महिला समूहों और युवाओं को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ के 20 जिलों के 85 विकासखण्डों में मिलेट्स का उत्पादन होता है।

प्रथम चरण में 14 जिलों कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और सूरजपुर जिलों के साथ एमओयू किया गया। मिलेट मिशन में आगामी पांच वर्षों में 170 करोड़ 30 लाख रूपए खर्च किये जायेंगे।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 156 टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाये जायेंगे वैक्सीन के 29480 प्रथम एवं द्वितीय खुराक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 156 टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाये जायेंगे वैक्सीन के 29480 प्रथम एवं द्वितीय खुराक

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 156 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 6040 और कोविशिल्ड 23440 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।


देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, फिर बढ़ रहे है कोरोना मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, फिर बढ़ रहे है कोरोना मरीज

 रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 26 है। आज तक रायपुर में 157894 मरीजो की पहचान हुई है और 154729 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव से सर्वाधिक 4 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 396 है | आज प्रदेश में 20891 टेस्ट हुए है |

CG BREAKING: कार से नगदी साढ़े आठ लाख रूपये समेत लाखों के सोने-चांदी के गहनें बरामद

CG BREAKING: कार से नगदी साढ़े आठ लाख रूपये समेत लाखों के सोने-चांदी के गहनें बरामद

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नगदी 8 लाख 50 हजार एवं सोने-चांदी के लाखों के गहनें बरामद करते हुए कार सवार लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिंघाड़ा थाना क्षेत्र में आज पुलिस अंतर राज्य चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडि़शा से रायपुर की ओर आ रही छग की स्विफ्ट कार सीजी04-6506 को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो कार से 1139.243 ग्राम सोने के आभूषण जिसकी कीमत 55 लाख, 105 किलो ग्राम चांदी के आभूषण व सिल्ली कीमत 67 लाख एवं नगदी 8 लाख 50 हजार रूपये बरामद किया। कार में सवार वाहन चालक हीरालाल यादव व सुनील जैन निवासी रायपुर से जब गहनों व रूपयों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गहनों के कोई वैध दस्तावेज दिखा नहीं पाये, जिसके बाद पुलिस ने रूपये व गहनों के साथ कार जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सुनील जैन की सदन बाजार रायपुर में एसएस सिल्वर के नाम से ज्वेलर्स दुकान है। बताया गया कि आरोपी गहनों को बेचने के उद्देश्य से ओडि़शा ले गये थे। जब्त कार की कीमत 05 लाख रूपये है। पुलिस इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। आगे की पूछताछ इनकम टैक्स विभाग आरोपियों से करेगी।

CG NEWS: झाडिय़ों में मिली महिला की नग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: झाडिय़ों में मिली महिला की नग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर: गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना देने पति बदहवास थाने पहुंचा। पुलिस जब मौके पर पहुंची और घटनास्थल तथा मृतिका के घर की जांच की। पुलिस को घर में ही खून के छींटे मिले। इससे पुलिस का शक उसके पति पर गहरा हो गया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा निवासी मनबसिया पति पुरुषोत्तम पंडा 45 वर्ष की लाश बुधवार की दोपहर घर के पास ही झाडिय़ों के बीच मिली। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पति को इसकी खबर लगी तो वह बदहवास गांधीनगर थाने पहुंच गया और बताया कि उसकी पत्नी को किसी ने मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस जब मृतिका के घर पहुंची तो वहां खून के निशान मिले। यह देख पुलिस का शक उसके पति के ऊपर गहरा हो गया। मृतिका के पति से पूछताछ कर रही है। मैं फिलहाल महिला के हत्या की थी नहीं सुलझ पाई है।

RAIPUR BREAKING: इमरजेंसी में बात करनी है कहकर लोगो से मांगते थे मोबाइल, मिलते ही हो जाते थे फरार

RAIPUR BREAKING: इमरजेंसी में बात करनी है कहकर लोगो से मांगते थे मोबाइल, मिलते ही हो जाते थे फरार

राजधानी रायपुर से लूट-पाट का मामला सामने आया है, तेलीबांधा थाना पुलिस ने 19-20 साल के दो लड़कों को मोबाइल चोरी और लूट के आरोप में पकड़ा है। भाठागांव की बीएसयूपी कॉलोनी निवासी दोनों लड़के मोटरसाइकिल से शहर में घूम-घूमकर वारदात को कई महीनों से अंजाम दे रहे थे। चोरी की 9 कीमती मोबाइलों के लिए ग्राहक की तलाश में दोनों पुलिस के रडार पर आ गए और पकड़े गए।


अधिकारियों ने बताया, बीएसयूपी कॉलोनी, भाठागांव निवासी बबलू सोनी (19) और शुभम सोनी (20) को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उनके पास कुल 9 नग कीमती मोबाईल फोन मिला। दोनों से मोबाईल फोन के बिल और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो दोनों देर तक गुमराह करते रहे। कड़ाई से पूछताछ करने पर बबलू सोनी एवं शुभम सोनी ने मोबाइल चोरी और लूट का होना बताया। आरोपियों द्वारा रायपुर शहर के अलग - अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाईल फोन को चोरी एवं लूट करना बताया गया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 9 मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल को जप्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया, जो मोबाइल पकड़े गए हैं, उसमें से एक की लूट की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज है। जुलाई में तेलीबांधा थाने में हर्ष यादव नाम के एक व्यक्ति ने FIR कराई थी। उसके मुताबिक 12 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र में कैनाल रोड पर दो लड़कों ने उनका फोन मांगा। उन्होंने इमरजेंसी बताकर कहा कि बात करना बहुत जरूरी है। उन्होंने फोन दिया तो दोनों फोन लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस अब दूसरे मोबाइल फोन के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।


मुखबीरों से पुलिस तक पहुंची चोरों की सूचना
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि श्याम नगर में मोटर साइकिल सवार दो लड़के अपने पास कई कीमती मोबाईल फोन रखें है। वे सस्ते दाम में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस सूचना के बाद एएसपी सिटी तारकेश्वर पटेल, एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, सीएसपी नसर सिद्धकी को चोरों को रंगे हाथ पकड़ने की जिम्मेदारी दी।


पुलिस ने बिछाया जाल और धर दबोचा
तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के नेतृत्व में पुलिस ने श्याम नगर में जाल बिछाया। मुखबीर की मदद से मोटरसाइकिल सवार उन लड़कों को चिन्हित किया गया। उसके बाद पुलिस उनके पास पहुंची और रोका। नाम-पता पूछ रहे थे इसी बीच दोनों लड़के खतरा भांपकर भाग निकले। आसपास पहले से चौकन्ना सिपाहियों ने दोनों को दबोच लिया।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 8 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 29 जवानों का हत्यारा था

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 8 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 29 जवानों का हत्यारा था

छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को आज यानि गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। "पूना नर्कोम" यानी "नई सुबह" अभियान से प्रभावित होकर खूंखार माओवादी सोढ़ी मूया ने CRPF DIG योज्ञान सिंह व SP सुनील शर्मा के सामने हथियार डाल दिए हैं। नक्सली मूया वर्तमान में केरलापाल एरिया कमेटी सचिव है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। साथ ही अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर 29 से ज्यादा जवानों की शहादत का जिम्मेदार भी है। मूया की पहचान इलाके में खूंखार हार्डकोर नक्सली के रूप में होती है।


जानकारी के मुताबिक, सोढ़ी मूया साल 2006 से नक्सल संगठन में जुड़कर काम कर रहा था। हार्डकोर महिला नक्सली तारक्का एवं सूर्यम ने मूया को संगठन से जोड़ा था। वहीं मूया लगभग 15 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय है। सरेंडर के बाद मूया ने पुलिस को बताया कि, वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) सुजाता और रमन्ना के साथ भी काम कर चुका है। सुकमा जिले के ही अलग-अलग थानों में इस पर 20 से ज्यादा नामजद अपराध दर्ज हैं। ऐसे में मूया के सरेंडर को पुलिस अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है।


कसालपाड़ और भेज्जी की घटना का था मास्टरमाइंड
नक्सली मूया सुकमा जिले के कसालपाड़ और भेज्जी की नक्सल घटना का मास्टरमाइंड था। साल 2014 में कसालपाड़ इलाके में सर्चिंग में निकले जवानों को एंबुश में फंसाकर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इस घटना में कुल 14 जवान शहीद और 14 जवान घायल हुए थे। साथ ही साल 2017 में भेज्जी इलाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में निकले जवानों पर IED ब्लास्ट कर यहां भी जवानों को एंबुश में फंसाया था। इस घटना में 12 जवान शहीद जबकि 2 जवान घायल हुए थे। मूया इन दोनों घटनाओं का मास्टरमाइंड है।


नक्सलियों से ज्यादा सरकार की नीति आई पसंद, इसलिए डाले हथियार
9 अगस्त को सुकमा पुलिस ने पूना नर्कोम अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार नक्सलियों से घर वापसी की अपील भी कर रही है। सरेंडर के बाद मूया ने पुलिस को बताया कि, बड़े नक्सली लीडर लगातार उसकी उपेक्षा कर रहे थे। साथ ही उनकी भेदभावपूर्ण नीति से तंग आ गया था। इधर "पूना नर्कोम" अभियान के बारे में सुना था। सरकार की नीतियों का फायदा मिलेगा सोचकर हथियार डाल दिया। मूया ने कहा कि मैं अपने गांव नहीं जाऊंगा। पुलिस में भर्ती होकर काम करूंगा।


इन बड़ी घटनाओं में था शामिल
• साल 2014 को कसालपाड़ में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 7 जवान घायल हुए थे, जिनका रेस्क्यू करने पहुंचे हेलिकॉप्टर पर भी फायरिंग की थी।
• साल 2014 में ही कसालपाड़ के जंगल में सुराक्षा बलों को एंबुश में फंसा कर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 14 जवान शहीद और 14 जवान घायल हुए थे।
• साल 2017 में भेज्जी में हुए नक्सल घटना में शामिल था। इस घटना में 12 जवान शहीद हुए थे जबकि 2 जवान घायल थे।
• साल 2017 में ही सामसेटी गांव में IED ब्लास्ट किया था। इस घटना में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।
• साल 2018 में भेज्जी के एलारमडगू तालाब के पास मुठभेड़ की घटना में शामिल था, इस घटना में 2 जवान शहीद जबकि 6 जवान घायल हुए थे।

 

CG NEWS: 2 लाख के प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स जब्त , दो गिरफ्तार

CG NEWS: 2 लाख के प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स जब्त , दो गिरफ्तार

रायपुर: राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में 8 सितम्बर को 2 लाख रूपए मूल्य के प्रतिबंधित पेंगोलिन स्केल्स की जब्त की गई। इसमें संलिप्त झारखण्ड निवासी दो आरोपियों को जेल दाखिला कराया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक वयस्क पेंगोलिन की कीमत 10 लाख रूपए तक है।

वन मण्डल बिलासपुर की टीम ने 8 सितम्बर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अपराधी को तिफरा बस स्टेण्ड से बस से उतरने के बाद पकड़ा। वन विभाग ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है। दोनो अपराधी झारखण्ड राज्य के है। वन विभाग को पिछले कुछ दिनों से लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि बिलासपुर में पेंगोलिन के स्केल्स की डिलीवरी होनी है। वन विभाग ने विगत एक माह से दो टीमों का गठन कर अपराधियों से संपर्क किया। जैसे ही आज डील फाइनल हुई। उसके पश्चात आरोपियों के खिलाफ तत्परता से सफलतापूर्वक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। दोनों ही अपराधियों पर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत प्रकरण तैयार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों को 14 दिनों के रिमाण्ड पर न्यायिक हिरासत लेकर जेल दाखिल किया गया।

बड़ी खबर रायपुर: दोस्त ने दोस्त का घर बनाया, 1 साल से नहीं मिला पैसा तो थाने में खाया जहर

बड़ी खबर रायपुर: दोस्त ने दोस्त का घर बनाया, 1 साल से नहीं मिला पैसा तो थाने में खाया जहर

राजधानी रायपुर से धोकाधडी का मामला सामने आया है, गंज थाने में एक फरियादी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसके जहर खा लेने की जानकारी के बाद थाने में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों में आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


गंज थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया, कबीर नगर के देवेंद्र नारायण वर्मा और मोहन लाल साहू दोस्त हैं। देवेंद्र राज मिस्त्री का काम करता है। उसने मोहन लाल का घर बनाया था, लेकिन उसका पैसा नहीं मिला। उसी पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। दो-तीन महीने पहले उसने फाफाडीह क्षेत्र में मोहन लाल की स्कूटी छीन लिया था। पुलिस में शिकायत आई तो उसको वापस कराया गया। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। वहां पता चला कि देवेंद्र ने जहर खा लिया है। तुरंत थाने में ही उसको उल्टी कराई गई। उसके बाद गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। अभी उसकी स्थिति सामान्य है।

CG BREAKING: आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड अधिकारी

CG BREAKING: आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड अधिकारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चर्चित समाज कल्याण विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले मामले में ML पांडे ने ED के विरुद्ध लगाई याचिका दायर कर दी है। M.L पांडे पर विभाग में पदस्थ रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनकी इस याचिका पर अब 16 सितंबर को जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच में अंतिम सुनवाई होगी।


जानकारी के अनुसार, फरवरी 2017 में ACB और EOW ने रायपुर समाज कल्याण विभाग के एडिशनल डायरेक्टर M. L पांडे के घर पर छापा मार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ था। EOW और ACB को उनके परिवार के बैंक खातों से भी भारी भरकम ट्रांजेक्शन की बात पता चली थी। जिसका कोई भी हिसाब दे पाने में पांडे परिवार सक्षम नहीं था। बाद में यह मामला मनी लांड्रिंग का बना जिसके बाद इसे प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED को सौंप दिया गया। ED ने पिछले दिनों पांडे और उनके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। रिटायर्ड अधिकारी ने ED के इसी समन को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।


समाज कल्याण विभाग का चर्चित 1 हजार करोड़ का घोटाला
रायपुर के रहने वाले कुंदन सिंह ठाकुर की ओर से अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर ने कुछ साल पहले हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया था कि राज्य के 6 आईएएस अफसर आलोक शुक्ला, विवेक ढांढ, एमके राउत, सुनील कुजूर, बीएल अग्रवाल और पी.पी सोती समेत सतीश पांडेय, राजेश तिवारी, अशोक तिवारी, हरमन खलखो, एमएल पांडेय और पंकज वर्मा ने फर्जी संस्थान स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) (राज्य स्रोत निशक्त जन संस्थान) के नाम पर करीब 1 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इसी मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर जांच करने कहा था। हालांकि बाद में रिटायर्ड IAS अधिकारी एम.के राउत और विवेक ढांढ ने सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी थी जिसके बाद शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

 छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : मुख्यमंत्री बघेल ने जताई नाराजगी, आईजी और एसपी को दिए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर : मुख्यमंत्री बघेल ने जताई नाराजगी, आईजी और एसपी को दिए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में ट्रिपल मर्डर हुआ है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है. हत्या की जानकारी मिलते ही सीएम लाॅ एंड आर्डर की स्थिति को देख भड़क उठे. उन्होंने सरगुजा आईजी और एसपी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने एसीएस होम सुब्रत साहू और इंटेलीजेंस चीफ डाक्टर आनंद छाबड़ा के साथ समीक्षा की है.

दरअसल उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. मृतकों में चन्द्रिका सिरदार (10 वर्ष), उसकी मां कलावती (27 वर्ष) और मेघु राम (50 वर्ष) शामिल है. क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कामले घटनास्थल पर पहुंच पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. घटना के संदर्भ में प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश या चोरी की वारदात के दौरान अंजाम देना प्रतीत होना बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा के चट्टीपारा में गुरुवार की सुबह जब लोग उठे, तो नाबालिग चंद्रिका का शव खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला. उससे कुछ कदम की दूरी पर 50 वर्षीय वृद्ध का शव भी रक्तरंजित अवस्था में घर के बाहर पड़ा शव मिला. घर के अंदर 27 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कलावती के पति भजन ने 2-3 वर्ष पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी. तबसे उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव में रहकर जीवनयापन कर रहे थी. मेघु के 3 पुत्र और हैं. जिसमें बनारसी, पीला और बिशुन जो एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहते हैं. हत्या की वजह क्या है, अभी साफ नहीं है. पुलिस की टीम दल बल सहित मौके पर उपस्थित होकर ट्रिपल मर्डर की बारीकी से जांच में जुटे हुए हैं. ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.
 
 बड़ी खबर: बाइक के विवाद में पिता की हत्या कर बेटे ने दफनाया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बड़ी खबर: बाइक के विवाद में पिता की हत्या कर बेटे ने दफनाया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कवर्धा। युवक ने बाइक के विवाद में अपने बाप की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। दो दिन बाद बुधवार को सरपंच के घर आरोपी युवक पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। फिर ग्रामीणों और सरपंच पति के साथ तलाश करने निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद जब एक जगह संदेह होने पर जमीन को खोदा गया तो शव देख युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम घानीखुंटा निवासी प्रभुलाल वर्मा (53) के दो बेटे कैलाश (22) और सोनू (6) हैं। कैलाश का अपने पिता से अकसर बाइक चलाने को लेकर विवाद होता था। प्रभुलाल उसे बाइक चलाने नहीं देता और टीवी देखने से रोकता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कैलाश ने रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया। पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन को खोदा गया तो उसमें से प्रभुलाल का शव बरामद हुआ। हालांकि वह सडऩे की स्थिति में था।

तीसरे दिन सरपंच पति को दी पिता के लापता होने की जानकारी
आरोपी कैलाश वारदात के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सरपंच पति फगन सिंह के पास पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर सरपंच पति उसे और अन्य ग्रामीणों को लेकर गांव में ही प्रभुलाल को तलाश करने के लिए निकले। इस दौरान एक जगह मिट्?टी खोदकर दोबारा पाटा गया था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पिता का शव देख हत्या की बात युवक ने की स्वीकार
शव को देखते ही कैलाश चीखने लगा कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां पूछताछ में बताया कि 4 सितंबर की रात वह नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर अगले दिन पिता से झगड़ा हुआ। उसके पिता शराब से चिढ़ते थे।
कैलाश ने बताया कि रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया।

कैलाश ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बैंगलुरु में काम करता है। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा था, लेकिन पिता से नहीं पटने के कारण ननिहाल में रहता था। इन दिनों उसकी मां भी वहीं है। वारदात से 4 दिन पहले कैलाश घर पहुंचा था। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया। छोटा भाई सोकर उठा तो उसके लिए खाना बनाया और खिलाया। फिर उसे खेलने भेज दिया। उसके जाने के बाद शव को बाहर ले गया और दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।
 छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों ने ली स्कूटी सवार परिवार की जान, युवक को कुचला और बेटे को फुटबॉल की तरह फेंका

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों ने ली स्कूटी सवार परिवार की जान, युवक को कुचला और बेटे को फुटबॉल की तरह फेंका

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जंगली हाथियों ने बुधवार रात स्कूटी सवार परिवार की जान ले ली। हाथियों ने युवक को कुचल दिया, वहीं पत्नी और 4 साल के बेटे को फुटबॉल की तरह 100 मीटर दूर फेंक दिया। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर वहीं बैठे रहे। घटना उदयपुर क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, कुन्नी निवासी गौतम दास (30) अपनी पत्नी रीना दास (28) और 4 साल के बेटे युवराज के साथ स्कूटी से उदयपुर गया था। वहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 30 हजार रुपए निकालने के बाद तीनों बुधवार रात गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास रास्ते मे खड़े हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया। हाथियों ने महिला व बच्चे को उछालकर दूर फेंक दिया और गौतम को कुचल दिया। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर वहीं बैठे रहे।

ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई
घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। हाथियों को जंगल की ओर भगाने के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार की मौत से ग्रामीण भी भड़क गए। हालांकि जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह ने लोगों को समझाइश दी और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके बाद भी दहशत के चलते ग्रामीण सारी रात आग जलाकर वहीं बैठे रहे।

मृतकों के परिजलों को 75 हजार की सहायता राशि दी जाएगी
रेंजर सपना मुखर्जी ने बताया कि केदमा ट्रनिंग प्वाइंट पर स्कूटी सवार परिवार हाथी की चपेट में आ गया। पीडि़त परिवार को गुरुवार सुबह 75 हजार की तात्कालिक सहायता दी जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है। लोगों की भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 हाथियों का दल था। जो क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहा है। इसके चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

हाथियों ने 2 मकान तोड़े, खेतों की फसल भी रौंदी
हाथियों ने रामनगर में दो लोगों के मकान को तोड़ दिया। इसके साथ ही कई ग्रामीणों की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। वन विभाग ने बताया कि अभी हाथियों का दल करमकथा घनघोर जंगल में मौजूद है। मंगलवार रात 1 बजे 8 हाथियों का दल, जिसमें एक बच्चा भी है, उसने प्रेमनगर से नारायणपुर होते हुए उदयपुर के जंगल में प्रवेश कर रामनगर गांव का रुख किया, जहां जंगल से 200 मीटर की दूरी पर बसे दुहनराम गोंड व नोहर बसोड के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 रायपुर में दिनदहाड़े लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट...पैसों से भरा बैग लूटकर बाइक सवार 3 लुटेरे फरार

रायपुर में दिनदहाड़े लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट...पैसों से भरा बैग लूटकर बाइक सवार 3 लुटेरे फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐश्वर्य विंडमिल इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। गैस एजेंसी के मैनेजर से पैसों से भरा बैग लूटकर बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरे फरार हो गए। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही खमारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह इलाके में ऐश्वर्या विंडमिल के पास तकरीबन 11 बजे आस-पास की है। रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह एजेंसी मालिक के घर से 1 लाख 82 हजार रुपए बैग में लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। इस बीच रास्तेर में बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देकर पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची गई है। पीड़ित से पूछताछ के बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है।
 
 बड़ी खबर: रायपुर के कमल विहार इलाके में जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 4 लाख 62 हजार रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त

बड़ी खबर: रायपुर के कमल विहार इलाके में जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 4 लाख 62 हजार रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में एक सुने मकान में जुआ खेलने की सूचना पाकर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 4 लाख 62 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक सेजबहार थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार की देररात 9.30 बजे कमल विहार के एक सूने मकान में छापामारकर रुपये पैसे का दाव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लाख 62 हजार रुपये नगदी तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। मौके से नागेश्वर साहू 26 वर्ष पिता जीवराखन साहू एवं अन्य 11 के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज कर सभी को जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ :  जिले में तीन दिनों के लिए मास-मटन के विक्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ : जिले में तीन दिनों के लिए मास-मटन के विक्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 10 सितम्बर गणेश चतुर्थी, 11 सितम्बर पर्युषण पर्व, और 13 सितम्बर क्षमावाणी दिवस, तीन दिनों के लिए मास-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।निगमायुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा द्वारा आदेश जारी किया गया। 3 दिनों शुक्रवार,शनिवार और सोमवार को पशुवध गृह और समस्त मांस - मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने कहा गया है।निगमायुक्त ने कहा है किसी भी दुकान में मास विक्रय करते पकड़े जाने पर मांस जब्त और जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक,सफाई दरोगा एवं अमला मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन करेंगे।

 खौफनाक वारदात : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मां-बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या, घटना से इलाके में फैली सनसनी

खौफनाक वारदात : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मां-बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या, घटना से इलाके में फैली सनसनी

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से खौफनाक वारदात की घटना सामने आई है। यहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या का ये मामला ग्राम लैंगा से सामने आया है। जिसमें मां, बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद उदयपुर थाना का पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना स्थल पर थाना प्रभारी धीरेन्द्रनाथ दुबे समेत बड़ी संख्या में स्टॉफ मौजूद है और घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा, 29 वर्षीय महिला, और करीब 55 साल का बुजूर्ग है। हत्यारोपी कौन है,इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण सेंटरों में आज कोवैक्सीन और कोविशील्ड की 40595 टीके हैं मौजूद, अभी करें अपना स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण सेंटरों में आज कोवैक्सीन और कोविशील्ड की 40595 टीके हैं मौजूद, अभी करें अपना स्लॉट बुक

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 187 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 10685 और कोविशिल्ड 29910 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।


देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल की अपेक्षा आज ज्यादा मिले कोरोना मरीज, रायपुर में एक्टिव केस की संख्या पहुंची इतनी

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल की अपेक्षा आज ज्यादा मिले कोरोना मरीज, रायपुर में एक्टिव केस की संख्या पहुंची इतनी

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 27 है। आज तक रायपुर में 157893 मरीजो की पहचान हुई है और 154727 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 48 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 12 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 390 है | आज प्रदेश में 29614 टेस्ट हुए है |

CG NEWS: ससुराल में हुई दामाद की पिटाई, इस वजह से ससुराल वालो ने दामाद को पिटा, जानिए डिटेल में

CG NEWS: ससुराल में हुई दामाद की पिटाई, इस वजह से ससुराल वालो ने दामाद को पिटा, जानिए डिटेल में

कवर्धा में ससुराल आए दामाद की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके शरीर पर मिर्च पाउडर मल दिया और उसे लात-घूंसों से पीटा। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी के इलाज के लिए पत्नी को 9 हजार रुपए दिए थे। जिसे मांगने पर पत्नी ने इनकार कर दिया। इस पर पति ने उसे साथ चलने को कहा था। इस बात से भड़के आरोपियों ने कहा कि तीजा पर ले जाने की बात करता है और पीटना शुरू कर दिया। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मरियाटोला, बोड़ला निवासी देवानंद लहरे (22) की पत्नी फुलमनी बेटी लिशा के साथ तीजा मनाने के लिए अपने मायके दलपुरवा गांव आई थी। यहां अचानक बेटी लिशा की तबीयत खराब हो गई। इस पर फुलमनी ने 6 सितंबर को पति देवानंद को कॉल किया और मायके बुलाया। इस पर देवांनद रात को ही ससुराल पहुंच गया। साथ ही बेटी के इलाज के लिए लाए 9 हजार रुपए पत्नी के पास रखवा दिए।


पत्नी साथ चलने को तैयार हुई तो ससुर ने किया विरोध
अगले दिन सुबह बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए उसने पत्नी से रुपए मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर देवानंद ने कहा कि बच्ची के उपचार के लिए रुपए हैं, उसे वापस नहीं कर रही हो। अगर ऐसा है तो साथ में अस्पताल चलो। फुलमनी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। आरोप है कि ससुर छगन खांडे नाराज हो गया और कहा कि तीजा में बेटी को ले जा रहे हो। हम लोगों को चोर समझते हो। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी।


पत्नी पिटते देखती रही, सास ने किया बीच-बचाव
ससुर को गालियां देते देख देवानंद ने विरोध किया तो आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्यों मोहन खांडे, लल्लू, केवरा बाई और भोंदा बाई ने उसे पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद शरीर पर मिर्च पाउडर मल दिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान फुलमनी वहीं खड़े-खड़े तमाशा देखती रही। शोर सुनकर देवानंद की सास पहुंची और बीच बचाव किया। इसके बाद देवानंद ने अपने परिजनों को सूचना दी और थाने जाकर FIR दर्ज कराई।

BREAKING NEWS CG: करंट लगने से महिला की मौत, घर वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

BREAKING NEWS CG: करंट लगने से महिला की मौत, घर वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव में एक महिला की बिजली से चलने वाले हीटर से चिपक कर मौत हो गई। महिला के घर वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध होने की वजह से उसकी साजिश के तहत हत्या की गई। पूरे मामले में कोनी थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि हम मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, महमंद गांव निवासी पूजा रजक(22) की चार साल पहले राज मिस्त्री का काम करने वाले परमेश्वर रजक(28) के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। परिजनों के अनुसार पूजा को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। परमेश्वर बहुत कम ही अपने घर आया करता था। पूजा ने अपने परिवार वालों को बताया था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। विवाद सुलझाने के लिए महिला के घर वालों ने कई बार दोनों को समझाइश भी दी थी।


घटना के वक्त घर मौजूद थे लोग
पूजा के जीजा अमित निर्मालकर(28) ने बताया कि आज सुबह 10:30 उन्हें सूचना मिली की पूजा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ससुराल वालों ने बताया कि उनके यहां खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल होता है। घटना के समय पूजा खाना बनाने के दौरान हीटर से चिपक गई थी। जब हम अस्पताल उसे देखने पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अमित ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ससुराल पक्ष के कई सदस्य मजूद थे, ऐसे में किसी ने भी कैसे उसे नही देखा यह हैरत की बात है। वहीं उसके पति ने बताया कि इस दुर्घटना से पहले ही वह काम पर निकल चुका था।


दो बच्चियों के सर से उठा ममता का साया
पूजा की दो बेटियां है। एक का नाम (पल्लवी) केवल 6 महीने की है। वहीं 2 साल की एक और बेटी है जिसका नाम प्रगति है। दोनों को ही अभी तक समझ नही आया है कि उनकी मां अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। दोनों केवल अपनी मां को ढूंढ रही हैं और रो रही हैं।

CG NEWS: दोस्त की बहन को मैसेज भेजता था युवक, दोस्त के मना करने पर भी नहीं माना, तो ईंट से पीट-पीट कर मार डाला

CG NEWS: दोस्त की बहन को मैसेज भेजता था युवक, दोस्त के मना करने पर भी नहीं माना, तो ईंट से पीट-पीट कर मार डाला

छत्तीसगढ़ के बालोद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, बहन को मैसेज भेजने पर एक युवक ने मंगलवार देर रात अपने दोस्त को ईंट से पीट-पीट कर मार डाला। आरोपी ने दोस्त के चेहरे और सिर पर तीन ईंटों से 10 वार किए। इसके चलते ईंटें टूट गईं। वह शव को घटनास्थल पर छोड़कर गांव में घूमता रहा। अगले दिन सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो जांच में वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मंगचुआ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम रेंगाड़बरी निवासी खोरबहरा राम राणा (21) और दुर्देशी साहू (25) अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ रहते थे। मंगलवार को भी दोनों काम के सिलसिले में डौंडीलोहारा जनपद कार्यालय गए थे। वहां से लौटने के दौरान दोनों ने मंडी के पास बैठकर रात 8 बजे तक शराब पी। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट खरीदने रुके तो खोरबहरा ने देखा कि दुर्देशी उसकी बहन को मैसेज कर रहा है। इस पर खोरबहरा ने मना किया।


गांव से 200 मीटर पहले बाइक रोकी और हत्या कर दी
दोनों वहां से बाइक से गांव के लिए चल पड़े, लेकिन दुर्देशी ने मैसेज भेजना बंद नहीं किया। बार-बार मना करने पर जब दुर्देशी नहीं माना तो आरोप है कि गांव से 200 मीटर पहले रात करीब 11.30 बजे खोरबहरा ने बाइक रोकी और ईंटों से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह घर आ गया और अगले दिन भी गांव में घूमता रहा। इसके बाद अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने वहां दुर्देशी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।


बात करने से मना किया था
ASP डीआर पोर्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्देशी आरोपी की बहन से बात करता था। बार-बार मना करने पर भी नहीं मान रहा था। इसी के चलते हत्या की गई है। हालांकि, उन्होंने आरोपी की बहन और दुर्देशी के बीच प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। बताया कि दोस्त होने के कारण दुर्देशी का खोरबहरा के घर आना-जाना लगा रहता था।


शराब के नशे में पहले भी हो चुका रिश्तों का कत्ल
जून माह में भाटा तालाब गोड़ेला में शराब के नशे में खुरसुल निवासी टामेश ठाकुर (26) की हत्या विक्रम ने धारदार हथियार से की थी। जान से मारने की धमकी देना, दुकान में आने वाले ग्राहकों से जरूरत की चीजें मांगना, ग्राहकी कम होना, शराब पिलाने के लिए रोज बार-बार परेशान होने से तंग आने के बाद आरोपी ने हत्या की थी। विक्रम इतना गुस्से में था कि धारदार हथियार से 20 से ज्यादा वार किए थे। गर्दन के पीछे के हिस्से को भी काट दिया था।

CG BREAKING: मामूली विवाद पर बेटे ने बाप की निर्मम हत्या की, जानिए पूरा मामला

CG BREAKING: मामूली विवाद पर बेटे ने बाप की निर्मम हत्या की, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कवर्धा शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, एक युवक ने बाइक के विवाद में अपने बाप की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। दो दिन बाद बुधवार को सरपंच के घर आरोपी युवक पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। फिर ग्रामीणों और सरपंच पति के साथ तलाश करने निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद जब एक जगह संदेह होने पर जमीन को खोदा गया तो शव देख युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम घानीखुंटा निवासी प्रभुलाल वर्मा (53) के दो बेटे कैलाश (22) और सोनू (6) हैं। कैलाश का अपने पिता से अकसर बाइक चलाने को लेकर विवाद होता था। प्रभुलाल उसे बाइक चलाने नहीं देता और टीवी देखने से रोकता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कैलाश ने रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया।

तीसरे दिन सरपंच पति को दी पिता के लापता होने की जानकारी
आरोपी कैलाश वारदात के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सरपंच पति फगन सिंह के पास पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर सरपंच पति उसे और अन्य ग्रामीणों को लेकर गांव में ही प्रभुलाल को तलाश करने के लिए निकले। इस दौरान एक जगह मिट्‌टी खोदकर दोबारा पाटा गया था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


पिता का शव देख हत्या की बात युवक ने की स्वीकार
इसके बाद पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन को खोदा गया तो उसमें से प्रभुलाल का शव बरामद हुआ। हालांकि, वह सड़ने की स्थिति में था। शव को देखते ही कैलाश चीखने लगा कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां पूछताछ में बताया कि 4 सितंबर की रात वह नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर अगले दिन पिता से झगड़ा हुआ। उसके पिता शराब से चिढ़ते थे।

हत्या के बाद छोटे भाई के लिए खाना बनाया, फिर उसे खेलने भेजा
कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह बैंगलुरु में काम करता है। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा था, लेकिन पिता से नहीं पटने के कारण ननिहाल में रहता था। इन दिनों उसकी मां भी वहीं है। वारदात से 4 दिन पहले कैलाश घर पहुंचा था। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया। छोटा भाई सोकर उठा तो उसके लिए खाना बनाया और खिलाया। फिर उसे खेलने भेज दिया। उसके जाने के बाद शव को बाहर ले गया और दफना दिया।

बड़ा हादसा रायपुर: मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराया,इलाज के दौरान मौत

बड़ा हादसा रायपुर: मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराया,इलाज के दौरान मौत

रायपुर: बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया। इस वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक रामसागर पारा उपरवारा निवासी आनंद गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का दामाद रोहित यादव 30 वर्ष मंगलवार को देररात 7.30 बजे नया रायपुर से उपरवारा अपने घर आ रहा था। तभी भैंसा चौक उपरवारा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोट लगने की सूचना प्रार्थी को फोन पर मिला। 112 वाहन के माध्यम उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मृतक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

CG NEWS: बुजुर्ग की हिम्मत से लुटेरे लुट के भागने में नाकाम

CG NEWS: बुजुर्ग की हिम्मत से लुटेरे लुट के भागने में नाकाम

भिलाई में एक बुजुर्ग की हिम्मत से लूट की वारदात नाकाम साबित हुई। स्कूटी सवार बदमाश मंगलवार शाम एक बुजुर्ग के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे। तभी बुजुर्ग ने पीछे बैठे बदमाश का बैग पकड़ लिया। वह खुद सड़क पर घिसटते चले गए, लेकिन तीनों को सड़क पर गिरा दिया। लुटेरे सामान नहीं ले जा सके, लेकिन भाग निकले। पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने देर रात तीनों लुटेरों को हिरासत में ले लिया है।


भिलाई नगर क्षेत्र के MIG, हुडको निवासी जी. लक्ष्मण राव (53) HSACL में कार्यरत हैं, लेकिन बीमार होने के कारण घर में ही रहते हैं। वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे DAV स्कूल के सामने कंप्यूटर शॉप पर अपने PF की रकम को लेकर जानकारी करने के लिए गए थे। इस दौरान दुकान के सामने ही खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे, तभी स्कूटी सवार 3 लड़के आए और झपट्‌टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया।


बदमाश भागे तो बुजुर्ग ने पीछे बैठे लड़के का पकड़ा बैग
इससे पहले कि वह भाग पाते, लक्ष्मण राव ने पीछे बैठे बदमाश के हाथ में लिए बैग को पकड़ लिया। इस खींचातानी में वह सड़क पर गिर गए और घिसटते चले गए, लेकिन बैग नहीं छोड़ा। बैलेंस बिगड़ने से बदमाश भी सड़क पर गिरे। इसके बाद मोबाइल और बैग वहीं छोड़कर स्कूटी से भाग निकले। बुजुर्ग ने देर शाम थाने पहुंचकर स्कूटी के नंबर सहित FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने देर रात सभी को हिरासत में ले लिया गया है।

बदमाश के पास मिला बैग भी लूट का, बुजुर्ग को आई चोटें
लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में बुजुर्ग भी चोटिल हो गए हैं। उन्हें कंधे और पैर में चोट आई है। उनकी पैंट भी सड़क पर रगड़कर फट गई। वहीं खींचातानी में बदमाशों के हाथ से गिरा बैग भी लूट का निकला। हालांकि, अभी तक पता नहीं चल सका है कि वह किसका है। पुलिस इस संबंध में बदमाशों से पूछताछ कर रही है। बैग लूट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि कुछ घंटों के बाद जानकारी मिल सकेगी।