CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: हाथियों का उत्पात जारी, फिर तोड़े 4 मकान

CG NEWS: हाथियों का उत्पात जारी, फिर तोड़े 4 मकान

कोरबा: वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के पसान सर्किल में मौजूद 35 हाथियों के दल ने शुक्रवार की रात उत्पात मचाते हुए पोड़ीकला गांव के बुंदेलीपारा में 4 मकानों को तोड़ दिये तथा अमझर व पोड़ीकला में 1 दर्जन से अधिक किसानों की फसल भी रौंदी। हाथियों का उत्पात पूरे रात भर चला।


हाथियों के दल के अमझर व पोड़ीकला पहुंचने व उत्पात मचाये जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों तथा हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ मिलकर उत्पाती हाथियों को खदेडऩे की कार्रवाई की। वन अमले द्वारा काफी मश्क्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा जा सका। खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया तब ग्रामीण व वन अमले ने राहत की सांस ली। सुबह होने पर वन अमले द्वारा नुकसानी का आंकलन किया गया और रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोड़ीकला में 4 ग्रामीणों के मकान को हाथियों ने बूरी तरह तोड़ दिया है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रेंजर धर्मेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि वन्यप्राणी के उत्पात में ग्रामीणों को हुई नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग मुआवजा देगा। इसके लिए पीडि़तों की सूची तैयार की जा रही है। प्रकरण तैयार कर इसे डीएफओ के समक्ष पेश किया जायेगा।


वन विभाग द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। दिन में वन विभाग के कर्मियों की अलग ड्यूटी लगाई गई है। जबकि रात में दूसरे कर्मचारियों को मौक पर भेजा जा रहा है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर लगातार ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि वे हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाये। यदि किसी कारणवश जाना आवश्यक हो तो वे पूरी तरह सावधानी बरते। कल भी क्षेत्र में सायं को हाथियों के मण्डराने की सूचना मिलते ही वन अमले को पोड़कला व अमझर रवाना कर दिया गया था। जिन्होंने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। वन विभाग की सतर्कता से कोई जनहानी नहीं हो सकी। लेकिन हाथियों ने 4 ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया तथा वहां रखे चावल व अन्य अनाज को भी खा गये।

 छत्तीसगढ़: युवती का अपहरण कर युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर गांव में फेंका शव

छत्तीसगढ़: युवती का अपहरण कर युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर गांव में फेंका शव

बेमेतरा। खेत में काम कर लौट रही युवती का अपहरण कर दिनदहाड़े दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहचान उजागर न हो इसके लिए युवती की हत्या कर पास के गांव में फेंक दिया। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने देर रात गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद युवती के गांव लौटते समय युवकों ने मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा लिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए दूसरे गांव में लाश को फेंक दिया। मृत युवती को देखने के बाद गांव वालों ने पहचान कर पुलिस को जानकारी दी। 

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए देर रात गांव के दो युवकों भूपेंद्र डहरिया और टिकेन्द्र कोशले को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर आसपास के गांव में दहशत के साथ लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि लोग दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं। 
 
 छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी, हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी, हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर

जशपुर। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल के बीच हुए आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे सवार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे सवार की हालत खतरे से बाहर है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा एसडीएम आकांशा त्रिपाठी और तहसीलदार अविनाश चौहान ने मौके पर पहुंचकर ऑटो के जरिए चारों को अस्पताल भेजा। एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है. चारों युवक की पहचान नहीं हो पाई है। 
मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा बयान `राहुल गांधी को भी नहीं थी वैष्णो देवी दौरे की जानकारी`

मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा बयान `राहुल गांधी को भी नहीं थी वैष्णो देवी दौरे की जानकारी`

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसान की राहुल गांधी से वैष्णो देवी में मुलाकात पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने बवाल मचा रखा है। सवाल उठाने वालों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तारीफ यहां भी की जा सकती है, वहां भी। लेकिन लोगों के चेहरे और हवाइयां उड़ने लगी है, ये तकलीफदायक है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को राहुल गांधी को भी नहीं पता था कि उनको वैष्णो देवी जाना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के वैष्णोदेवी की यात्रा पर छत्तीसगढ़ के किसान भागवत वर्मा से मुलाकात पर भाजपा के सवाल उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सीने में सांप के क्यों लोट रहा है। 15 साल डॉ. रमन सिंह को अवसर मिला, लेकिन कुछ नहीं किया। किसी को लाभ मिला है तो परेशानी क्यों हो रही है। उसे लाभ मिला है, वह यहां भी बता सकता है, और वहां भी बता सकता है। लाभ केवल भागवत वर्मा को मिला है, ऐसा नहीं है। यहां ऐसे ऐसे गोपालक हैं जिन्हें 3 से 4 लाख रुपए मिला है।

   छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरकर किन्नर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : चलती ट्रेन से गिरकर किन्नर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। मुंबई -हावड़ा रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरकर एक किन्नर की मौत हो गई है. किन्नर की लाश अप लाइन पर भिलाई- 3 स्टेशन से पहले गांधी नगर के पास मिली है. मौके पर काले रंग का बैग और नकली बाल का विग मिला है. घटना सुबह 8 से सवा 8 बजे के बीच का है. फिलहाल मृतक किन्नर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बड़ी खबर : पीएससी पर फिर लगा मनमानी का आरोप, हाईकोर्ट ने जज भर्ती परीक्षा की नामजद अंतिम सूची पर लगाई रोक...

बड़ी खबर : पीएससी पर फिर लगा मनमानी का आरोप, हाईकोर्ट ने जज भर्ती परीक्षा की नामजद अंतिम सूची पर लगाई रोक...

बिलासपुर। सिविल जज परीक्षा-2020 पास करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने लोक सेवा आयोग पर चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने अंतिम सूची में नामजद कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाईं है। मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2020 में सिविल जज के 32 पद पर परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 13 पद अरक्षित थे। सामान्य वर्ग की याचिकाकर्ता खुशबू जैन ने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने 86 नंबर स्कोर किए थे। इतने ही नंबर कई अन्य अभ्यर्थियों ने भी हासिल किए, लेकिन सबसे अधिक उम्र होने के बावजूद लोक सेवा आयोग ने खुशबू को अंतिम सूची के 12वें पद के लिए 2 अभ्यर्थियों से नीचे रखा।

 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर भी लगी रोक, सीटीईटी बना रोड़ा...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर भी लगी रोक, सीटीईटी बना रोड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य शासन से जवाब तलब भी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 2019 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।याचिकाकर्ता एके रात्रे ने सरगुजा सम्भाग के लिए आवेदन किया था, उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसमें यह कहकर याचिकाकर्ता को अयोग्य ठहरा दिया कि सीटीईटी यानि केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा लोक शिक्षण की परीक्षा के बाद पास की है, इसे याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

इसमें कहा गया कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ टेट परीक्षा उत्तीर्ण लोगों को शिथिलीकरण कर अनुमति दी गई है उसी प्रकार हमें भी स्वीकार किया जाए, क्योंकि छत्तीसगढ़ टेट का परिणाम भी 2020 में आया हैं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए शासन से जवाब तलब किया है।

 

 बड़ी खबर: राजधानी में शराब दुकान के पास युवक से कट्टे की नोक पर लूट

बड़ी खबर: राजधानी में शराब दुकान के पास युवक से कट्टे की नोक पर लूट

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थानाक्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान के पास कट्टा की नोक पर मोबाइल छीन लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चमारगुडा थाना भाटापारा जिला बलौदाबाजार का निवासी एशवंत  कुमार ध्रुव 20 वर्ष वर्तमान में झंडा चौक रायपुर में किराये के मकान में में रहता है। प्रार्थी ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह वाल डिजाईन का काम करता 09 सितंबर को रात्रि 08-30 बजे एक व्यक्ति के आर्डर पर उसके दुकान के दीवाल का नाप लेने जा रहा था तभी अंग्रेजी शराब दुकान के पास ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा के पास एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से पैदल आकर  कट्टा दिखाकर डरा धमका मोबाईल कीमत 20,500/- रूपये का लूटकर पैदल ट्रांसपोर्ट नगर ट्रक पार्किंग तरफ तेजी से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 25,27,392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
 छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने हरसंभव पहल : मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने हरसंभव पहल : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में 'मेरी चिडिय़ा' नामक हिन्दी फीचर फिल्म के निर्माण यूनिट के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ रामापीर स्टूडियो और फोक फीचर फिल्म के बैनर तले किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर फिल्म निर्माण इकाई के आग्रह पर मेरी चिडिय़ा फिल्म के लिए मुहूर्त शॉट दिया।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। जिसमें फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए हर आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। यहां की धरा में जहां कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पुरातात्विक महत्व के स्थल है, वहीं वन संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ राज्य अनेक नयनाभिराम मनोरम दृश्यों से भी भरा-पड़ा है। इस तरह राज्य में फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त और बेहतर सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।

मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर फिल्म निर्माण इकाई ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर 'मेरी चिडिय़ा' फिल्म का दृश्यांकन किया जाएगा। इसके लिए फिल्म निर्माण इकाई द्वारा राज्य में स्थित ऐतिहासिक धरोहर तथा रमणीय पर्यटन स्थलों में सिरपुर, सरगुजा, मैनपाट तथा बस्तर क्षेत्र के स्थल का चयन किया गया है। इस अवसर पर निर्माता दर्शन सांखला, निर्देशक दीपक गर्ग तथा अभिनेता अनुज ओमप्रकाश शर्मा और फिरदौस हसन आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय कवि संगम  के तत्वावधान में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता-2021 का भव्य आयोजन आज

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता-2021 का भव्य आयोजन आज

रायपुर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि संगम, रायपुर जिला इकाई द्वारा आज 11 सितंबर 2021 को दोपहर 2:00 बजे से श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन वी. आई. पी. रोड स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में किया जाना है ।
उक्त कार्यक्रम में तक़रीबन 70 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों द्वारा श्री राम जी पर आधारित हिंदी, छत्तीसगढ़ी, संस्कृत, एवं छत्तीसगढ़ की अन्य बोलियों पर लिखी हुई ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा का गुणगान हो ऐसी रचनाओं का काव्य-पाठ करेंगे | रचना किसी भी रचनाकार की हो सकती है जो कि श्री राम जी महिमा, उदारता, शक्ति, शील-सौंदर्य के वर्णन पर आधारित होगी। किसी भी आयु-वर्ग के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं | विषय चयन और भाव सौंदर्य- 10 अंक, उच्चारण और लय-10 अंक, स्मृति, आत्मविश्वास और प्रभाव-10 अंक, आदि को देखते हुए विजेताओं का चयन किया जायेगा और उन्हें राज्य रतर पर तदुपरांत विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जायेगा | जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2100 रु. द्वितीय पुरस्कार 1100 रु. एवं तृतीय पुरस्कार 500 रु. के साथ प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह रखा गया है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी भेंट किये जायेंगे।
कार्यक्रम में अतिविद्वान अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति होने के साथ उनके प्रेरक उद्बोधन और सीख सभी के लिए लाभप्रद होंगे।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज पुरे प्रदेश भर में से सर्वाधिक मरीजों की हुई पहचान, नहीं हुए कोई स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज पुरे प्रदेश भर में से सर्वाधिक मरीजों की हुई पहचान, नहीं हुए कोई स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 05 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 00 कुल 00 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 31 है। आज तक रायपुर में 157899 मरीजो की पहचान हुई है और 154729 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 23 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 391 है | आज प्रदेश में 19867 टेस्ट हुए है |

 

CG NEWS: हत्या के 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की हुई सजा

CG NEWS: हत्या के 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की हुई सजा

कोण्डागांव: जिले के ई-कामॅ कोरियर सर्विस सेंटर कार्यालय के सुपर वाईजर रोशन यादव की हत्या कोरियर सर्विस में कार्य से हटाने पर नाराज हत्या के तीन आरोपियों बरजेश पाण्डे, राहुल वास्तव, तथा मुकेष मंडावी ने कर दिया था। हत्या के मामले पर आज दिये गये निर्णय में अपर सत्र न्यायाधीश शांतनु कुमार देशलहरे ने धारा 449 भादसं में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा और 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड, एवं धारा 394 भादसं में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा और 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 302 भादवि. के तहत आजीवन कारावास की सजा के साथ 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया हैं। अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं करने पर 03-03 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास पृथक से भुगतने का आदेश पारित किया गया है। शासन की ओर हेमंत गोस्वामी, अतिरिक्त लोक अभियोजक ने पैरवी की।


अतिरिक्त लोक अभियोजक हेंमत गोस्वामी ने बताया कि प्रकरण में प्रार्थी परसराम सिन्हा ने 02 फरवरी 2019 को थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ई-कामॅ कोरियर सर्विस सेंटर कार्यालय के सुपर वाईजर रोशन यादव को 01 फरवरी की रात्रि में अज्ञात हत्यारों के द्वारा हत्या कर कोरियर सेंटर से नगदी रकम एक लाख पचास हजार रूपये व अन्य वस्तुयें लूट कर फरार हो गये है। मृतक रोशन यादव का बैग व मोबाईल नहीं भी नहीं था। साईबर सेल कोण्डागांव के द्वारा मृतक के मोबाईल के ईएमआई नंबर के आधार पर पता किये जाने से आरोपी बरजेश पाण्डे का माबाईल नंबर मृतक के मोबाईल सेट पर चलाते हुये पाया गया। संदेह के आधार पर आरोपी बरजेश पाण्डे, राहुल वास्तव, तथा मुकेष मंडावी से पूंछताछ की गयी। पूछताछ में आरोपी बरजेश पाण्डे ने बताया कि जिस पत्थर से रोशन यादव के सिर पर मारकर हत्या किया गया उस पत्थर को तथा खून से सने कपड़े और पेचकस तथा आरी ब्लेड को बैग में भरकर ड़ोंगरीपारा की झाड़ी में फेका है।

BIG BREAKING CG: कृषि लोन के नाम पर 6 किसानों से की 50 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

BIG BREAKING CG: कृषि लोन के नाम पर 6 किसानों से की 50 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

छत्तीसगढ़ से कृषि लोन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, 5 साल पहले 2016 में 6 किसानों से कृषि लोन के नाम पर लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर को उड़ीसा से सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठगी करने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।


सिटी ASP उमेश कश्यप ने बताया कि कृषि लोन के नाम पर एक्सिस बैंक सरकंडा ब्रांच के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार दास और हीरालाल साहू ने मिलकर लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी की थी। लोन के लिए अप्लाई करने वाले किसानों से दोनों आरोपी चेक पर साइन ले लिया करते थे। उसके बाद किसानों को लोन सैंक्शंन नहीं होने की बात कह दिया करते थे। लेकिन बाद में किसानों के साइन किए चेक से पैसे निकाल कर खुद हड़प कर जाते थे।


किसानों ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
4 किसानों ने साल 2016 में सरकंडा थाने में अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी को लेकर FIR दर्ज करवाई थी। बाद में 2 और किसानों ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद 2019 में हीरालाल साहू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन आरोपी प्रबोध कुमार दास घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 2016 से ही फरार चल रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने एक्सिस बैंक की नौकरी छोड़ उड़ीसा के इंडसइंड बैंक में नौकरी कर रहा था।

CG BREAKING: पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 11 लाख 50 हजार रुपए का सामान व नगदी बरामद

CG BREAKING: पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 11 लाख 50 हजार रुपए का सामान व नगदी बरामद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, दुर्ग के साकेत कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 11 लाख 50 हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। चोरी के पैसे से एक आरोपी ने अपने घर में CCTV कैमरा लगवा लिया था। CSP कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि मोहन नगर थाना अंतर्गत साकेत कॉलोनी में पुरुषोत्तम कृष्ण चौधरी(70) रहते है। वहा कोल इंडिया लिमिटेड कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी है।


करीब दो साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो जाने की वजह से अकेले यहां रहते थे। 12 अगस्त 2021 की दोपहर अपने रिश्तेदार से भिलाई सेक्टर-2 मिलने गए थे। जहां रात करीब 11 बजे वापस लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया था। घर में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी की इस घटना की शिकायत मोहन नगर थाने में की गई थी। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की सूचना मिली कि कातुलबोर्ड निवासी शंकरनाथ उर्फ बिट्‌टू(21) और हनुमान नगर निवासी आकाश यादव उर्फ गोल्डी(21) पिछले कुछ दिनों से अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर रहे है।


सूचना के आधार पर दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पूछताछ में साकेत कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि चोरी के जेवरात को रायपुर गोलबाजार निवासी ज्वेलर करन पटेल(25) को बेच दिया है। उसके बाद करन को हिरासत में लेकर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त कर लिए।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हजार रुपए नगदी के साथ 235 ग्राम सोने के जेवर, चांदी की पायल,बिछिया, चार मोबाइल,तीन घड़ी समेत सारा सामान बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।

CG NEWS: राजनांदगांव को मुख्यमंत्री ने दी सवा तीन करोड़ की सौगात

CG NEWS: राजनांदगांव को मुख्यमंत्री ने दी सवा तीन करोड़ की सौगात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजनांदगांव जिले को सवा तीन करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से माँ बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ में ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजनांदगांव जिले के ग्राम मानपुर एवं मुढ़ीपार में सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। ये दोनों भवन 36-36 लाख रूपए की लागत से बनाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत अम्बिकापुर से वर्चुअल रूप से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राजनांदगांव जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में इसी तरह के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तरों, उपकरणों, चिकित्सकों, मेडिकल-स्टाफ, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, कंस्ट्रेटर सहित किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। अछोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन के साथ-साथ 10 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत अतिरिक्त 10 बिस्तर कोविड केयर वार्ड, और 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मर्चुरी भवन के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। राजनांदगांव जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन बेड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। मेडिकल कॉलेज पेंड्री के 520 बेड सहित विभिन्न अस्पतालों में कुल 970 बिस्तरों पर पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर ली गई है। चिन्हित शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जा रही है। राजनांदगांव जिले में सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार अभियान काफी सफल रहा है। अब तक जिले में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने टीके लगवा लिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव और खाद्य मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उल्लेखनीय है कि मानपुर और खैरागढ़ विकासखंड स्थिति मुढ़ीपार राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल के गांव है। किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जुलाई 2021 को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त दोनों ग्रामों में सहकारी बैंक की शाखा के भवन निर्माण की घोषणा की थी। जिसके तहत आज इन भवनों का शिलान्यास भी किया गया।

डोंगरगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ के विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पुष्पा गौकरण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।

BIG BREAKING: नंदकुमार बघेल न्यायालय से मिली जमानत, पूरी खबर पढ़े

BIG BREAKING: नंदकुमार बघेल न्यायालय से मिली जमानत, पूरी खबर पढ़े

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को न्यायालय ने जमानत दे दी है. नंद कुमार बघेल की ओर से वकील गजेंद्र सोनकर द्वारा लगाई याचिका पर सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायाधीश जनक कुमार हिड़गो की बेंच ने जमानत प्रदान की. ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर नंदकुमार की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा था.


बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नंदकुमार बघेल के खिलाफ ब्राह्मण समाज की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस थाना में धारा 153-A, 505-1, ख के तहत मामला दर्ज किया गया था. उत्तर प्रदेश के आगरा से उनकी गिरफ्तारी के बाद रायपुर जिला न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जनक कुमार हिडको की कोर्ट पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था.

CG NEWS: गणेश जी की मूर्तियां देख रही महिला का पर्स ले भागे बदमाश, महिला का रो-रो कर बुरा हाल

CG NEWS: गणेश जी की मूर्तियां देख रही महिला का पर्स ले भागे बदमाश, महिला का रो-रो कर बुरा हाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कंपनी गार्डन के पास गणेश चतुर्थी के दिन बाइक सवार बदमाशो ने महिला का पर्स छीन भाग निकले। गणेश भगवान की मूर्ति देख रही महिला का बाइक सवार चोर पर्स छीन कर भाग गया। घटना के बाद से महिला का रो-रो बुरा हाल है। वहीं लोगों द्वारा समझाए जाने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज करवाने पंहुची।


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कटनी जिला का रहने वाले हितेश कुमार ताम्रकार अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर किसी काम से आया हुए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच उनकी पत्नी कंपनी गार्डन के पास जब लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति देख रही थी। महिला के कंधे पर पर्स टंगा था। दोनों स्टाल के पास ही खड़े थे,तभी पीले रंग का टी शर्ट पहने बाइक सवार ने उसका पर्स छीन कर भाग गया। कंपनी गार्डन के पास इस समय गणेश और दूसरी प्रतिमाओं का बाजार लगा हुआ है। यहां कई स्टाल में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री हो रही है। जिस वक्त घटना हुई उस समय चारों तरफ लोगों की भीड़ थी। हितेश ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ की उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया। पर्स में 10 हजार का मोबाइल और नगद 1300 रुपए था।

बड़ी खबर रायपुर: चार पहिया वाहन के सीट के नीचे छुपाकर रखा था गांजा, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

बड़ी खबर रायपुर: चार पहिया वाहन के सीट के नीचे छुपाकर रखा था गांजा, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा इलाके से पुलिस ने गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन से 4 किलों 200 ग्राम गांजा जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे शताब्दी नगर तेलीबांधा में वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 4641 को घेराबंदी कर रोकने पर वाहन चेक करने पर सीट के नीचे एक काले रंग की बैग में अलग-अलग पाकेट में रखा 4 किलों 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम कृष्ण चंद्र बेहरा 30 वर्ष पिता कुलमणी बेहरा निवासी बंकापुर राजा खरियार नुवापाडा उडि़सा बताया है।


आरोपी वर्तमान में रावतपुरा कालोनी फेस 2 टिकरापाना में रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलों 200 ग्राम गांजा तथा वाहन जब्त कर उसके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है।

 

CG NEWS: पत्नी से विवाद होने पर पति ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

CG NEWS: पत्नी से विवाद होने पर पति ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है, एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया है। बताया गया है कि युवक को अपने घर से कुछ समय पहले आपत्तिजनक सामान मिला था। जिसके बाद उसका विवाद उसकी पत्नी से हो गया था। फिर राखी के दिन वो अपने पत्नी को मायके छोड़ आया था। युवक गुरुवार को अपने कमरे में गया था, लेकिन फिर वो वापस नहीं लौट सका है। 21 घंटे बाद उसके ही कमरे से उसकी पंखे पर झूलती हुई लाश मिली है। इस मामले में दुखद बात ये है कि मृतक का 2 साल का बेटा था। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।


पुलिस ने मृतक का नाम राकेश कुमार सेन (31) बताया है। युवक गुरुवार को सुबह 10.30 बजे अपने कमरे में गया था। दोपहर को राकेश की मां भी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी मां वापस लौट आई थी। जब रात भर वो कमरे से बाहर नहीं निकला था। तब राकेश का भाई शुक्रवार को सुबह 7बजे दरवाजा खटखटाने लगा, फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर राकेश के भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां अंदर पंखे पर फांसे के फंदे पर राकेश लटका हुआ था और उसकी मौत हो गई थी।


मजदूरी करता था राकेश
पूरे घटनाक्रम के बाद मामले की जानकारी जामुल पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने बताया कि राकेश को राखी के 3 दिन पहले अपने घर से आपत्तिजनक सामान मिला था। उसे अपने पत्नी से किसी से संबंध का शक था। इसी बात को लेकर उसका विवाद उसकी पत्नी से हुआ था। बाद में राखी के दिन वो अपने पत्नी को उसके मायके रायपुर के बिरगांव छोड़ा आया था। यहां उसने इस बात की जानकारी अपने ससुर को भी दी थी। लेकिन सुसर से भी उसका विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि राकेश मजदूरी का करता था और उसका एक 2 साल के बेटा भी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

BIG BREAKING: महिला से बनाना चाहता था प्रेम संबंध, मना करने पर कर दी हत्या, बच्चे और ससुर को भी नहीं छोड़ा

BIG BREAKING: महिला से बनाना चाहता था प्रेम संबंध, मना करने पर कर दी हत्या, बच्चे और ससुर को भी नहीं छोड़ा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बुधवार देर रात एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 3 बच्चों का बाप है। वह महिला से प्रेम संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने घर में घुसकर चाकू से महिला का गला रेत दिया। इस दौरान महिला के 10 साल के बच्चे और ससुर ने बीच-बचाव किया तो उन दोनों की भी निर्ममता से हत्या कर दी।


दरअसल, गुरुवार सुबह उदयपुर क्षेत्र के लैंगा गांव निवासी कलावती सिरदार (27) पत्नी सव. भजन सिदार का शव घर में पड़ा मिला था। उसके 10 साल के बेटे चंद्रिका का शव घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे और ससुर मेघूराम सिरदार (50) का शव वहीं से थोड़ी दूर मिला। महिला अपने बेटे के साथ रहती थी, जबकि मेघूराम पड़ोस के मकान में रहता था। तीनों की गला रेत कर हत्या की गई थी। बच्चे के पेट में भी चाकू से वार किया गया था।


शरीर पर मिले खून के धब्बों से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। करीब 100 लोगों से पूछताछ के दौरान अवैध संबंधों की बात सामने आ रही थी। इस बीच पुलिस ने महिला के पड़ोसी अरविंद सिरदार को संदिग्ध मान हिरासत में लिया। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले थे। ग्रामीणों से उसको लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस ने पूछताछ की तो अरविंद पहले तो गुमराह करता रहा, फिर सख्ती की गई तो हत्या करना स्वीकार कर लिया।


महिला पर चाकू से वार किया, बचने की कोशिश में बच्चे को लगा
अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह कलावती से प्रेम संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह बार-बार मना कर देती थी। इस बीच एक अन्य युवक को उसके घर आते देखा तो भड़क गया। बुधवार रात करीब 12 बजे अरविंद कलावती के घर पहुंचा। उसके दरवाजा खोलने के बाद कलावती गुस्से में चिल्लाने लगी कि इतनी रात को क्यों आए हो। इस पर अरविंद ने चाकू से कलावती पर वार कर दिया, लेकिन बचने की कोशिश में उसके बेटे चंद्रिका के पेट में लग गया।


चीख-पुकार सुनकर ससुर पहुंचा तो उसका भी गला रेत दिया
पेट में चाकू लगते ही चंद्रिका निकल कर घर से बाहर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद अरविंद ने पहले कलावती का गला रेत दिया, फिर चंद्रिका का भी गला काट दिया। शोर और चीख-पुकार सुनकर ससुर मेघूराम पहुंचे तो आरोपी ने उनको भी मार डाला। इसके बाद चाकू खेत में छिपा दिया, जबकि खून से सने कपड़े और कलावती का मोबाइल जला दिया। पुलिस ने चाकू और जले हुए कपड़े व मोबाइल बरामद कर लिए हैं।


कलावती के पति ने की थी खुदकुशी, फिर बेचने लगी शराब
ग्रामीणों ने बताया कि मेघूराम के 4 बेटे हैं, लेकिन सब अलग-अलग रहते हैं। कलावती के पति भजन सिरदार की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी थी। इसके बाद से कलावती घर में ही शराब बनाकर बेचने लगी। इसके चलते ग्रामीणों का भी घर में आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बजे चिल्लाने की आवाज सुनी थी, लेकिन लगा कि कोई ऐसे ही शोर कर रहा होगा, इसलिए कोई गया नहीं।

 Raipur Accident: सड़क हादसे में 2 की मौत एक घायल, हाईवा व ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Raipur Accident: सड़क हादसे में 2 की मौत एक घायल, हाईवा व ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में  ट्रेलर व हाईवा वाहन की ठोकर 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरोरा मजदूर नगर उरला निवासी सागर कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज  करायी है कि वह 9 सितंबर को रात 1.35 बजे मोटरसाइकिल के पीछे रानी धीवर 32 वर्ष पति विनोद धीवर निवासी सरोरा उरला को बैठाकर जा रहा था तभी आरती स्पंज सिलतरा के पास तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6793 के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे उसे चोट लगी तथा रानी धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह सिलतरा धरसींवा निवासी आलम खान 35 वर्ष पिता अकबर खान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब राकेश धर्मकांटा के पास सिलतरा में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एनएल 01 एडी 2740 के चालक ने प्रार्थी के चचेरा भाई सलीम खान 37 वर्ष पिता सत्तार खान  को मोटरसाइकिल से जाते समय एक्सीडेन्ट कर दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने हाईवा व ट्रेलर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर ली है।
बड़ी खबर रायपुर: लोन दिलाने का झांसा देकर समूह की महिलाओं से ठगी, आरेापी ने उनके नाम पर फाइनेंस करा लिया दो-पहिया वाहन

बड़ी खबर रायपुर: लोन दिलाने का झांसा देकर समूह की महिलाओं से ठगी, आरेापी ने उनके नाम पर फाइनेंस करा लिया दो-पहिया वाहन

रायपुर। प्राइवेट समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उनके नाम से अलग-अलग दो-पहिया वाहन फाइनेंस करा धोखाधड़ी किया। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर अमलीडीह निवासी निलोफर अली 35 वर्ष पिता नियाज अली ने थाने में  शिकायत दर्ज करायी है कि वह प्रायवेट समूह चलाती है। जनवरी 2020 में पवन जयसवाल नामक व्यक्ति ने प्रार्थिया व उसके समूह की महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड ,पेन कार्ड तथा बैक पासबुक, चेक एवं अन्य जरुरी दस्तावेज मांगकर ले  गया। कुछ महीने बाद सभी महिलाओं को फोन करके लोधीपारा चौक रायपुर में टीव्हीएस- शो रूम में बुलया तथा वहां एक व्यक्ति से मिलाकर लोन सेंक्शन कराने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज में हस्ताक्षर करवाया। साईन करने के बाद पवन ने समूह की महिलाओं को बताया कि उनके खाते में 20-20 हजार रुपये जमा हो गया है। ये पैसा किस्त पटाने के लिए है , 4-5 माह बाद एलएनटी फाइनेंस से उसके पास कॉल आया कि उसके द्वारा किस्त की रकम नही पटाया जा रहा है। इसकी जानकारी समूह की बाकी महिलाओं को दिया तब पता चला कि उनके पास भी ऐसा ही कॉल आ रहा है। शो-रुम जाने पर पता चला की  समूह के महिलाओं के नाम पर दो-पहिया 3 ज्युपिटर तथा एक मेस्ट्रो गाड़ी मोपेड़ फाइनेंस कराया गया है। इसी तरह राजेन्द्रनगर निवासी सरिता वैष्णव 40 वर्ष पति घनश्याम वैष्णव ने थाने शिकायत दर्ज करायी है कि पवन जायसवाल नामक व्यक्ति ने उसे व उसके समूह की महिलाएं  गौरी, माधुरी, कामिनी , अंजू को 5 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर आधार, पेन, बैक पासबुक, चेक व अन्य जरुरी पेपर लेकर काली मंदिर राजेन्द्र नगर में बुलाया। पेपर लेने के बाद आरोपी ने उन्हें लालपुर सीटी होंडा में बुलाकर दस्तावेज रखकर कहा की एलएनटी  से आपका लोन हो रहा है कहकर कागज में हस्ताक्षर करा लिया ।  आरोपी ने उन्हें बताया कि उनके खाते में अभी कुछ रकम डाला जा रहा है जो किस्त पटाने के काम आयेगा । 4-5 महीने उपरांत उसके पास एलएनटी फ ाइनेंस से फ ोन आया और बताया गया कि उसके नाम से होण्डा एक्टहीवा दो पहिया वाहन फाइनेंस हुआ है जिसका किस्त जमा नही हुआ है।  इस पर वह समूह के अन्य महिलाओं को इसकी जानकारी दी तब पता चला कि उनके पास भी ऐसा ही फोन आया है तथा उनके नाम से भी पवन जयसवाल ने दो-पहिया वाहन फाइनेंस कराया है। लॉकडाउन होने की वजह से महिलाओं को मामले की अधिक जानकारी नही मिल पाई थी, इसके कारण उन्होंने मामले की शिकायत 09 सितंबर 2021 को थाने में दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पवन जयसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर धारा 420,406 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बड़ी खबर: रायपुर में सट्टा पट्टी लिखते 114 सटोरिए गिरफ्तार, एक लाख 64 हजार रुपये नगदी जब्त

बड़ी खबर: रायपुर में सट्टा पट्टी लिखते 114 सटोरिए गिरफ्तार, एक लाख 64 हजार रुपये नगदी जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 114 सटोरिए को गिरफ्तार किया है।  इसके लिए रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने स्पेशल टीमें गठित करके उन्हें निर्देश दिए थे कि अधिक से अधिक संख्या में सटोरियों के खिलाफ  कार्रवाई करें। शहर के 25 इलाकों से पकड़ में आए सटोरियों से 1 लाख 64 हजार 170 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे भी अपना अभियान जारी रखने का दावा कर रही है। बीते सोमवार को रायपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी पोस्टिंग के दिन ही नए स्स्क्क प्रशांत अग्रवाल ने तमाम डीएसपी और एएसपी ने बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने ट्रैफि क सिस्टम और जुआ सट्टे के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर कड़ा एक्शन लेने और बिना किसी के दबाव में गिरफ्तारियां करने को कहा था। सिविल लाइन इलाके में दिनेश ठाकुर, इरानी डेरा का मोहसिन अली, कालीबाड़ी इलाके का रवि साहू, अशोक नगर गुढिय़ारी का मोहम्मद शब्बीर, देवेंद्र नगर का गुलाब मखीजा, सिविल लाइन का सैफु ल्लाह अली, जीतू हरपाल,मौदहापारा का दुर्गेश राय, पुरानी बस्ती का देव कुमार, आकाश शर्मा गिरफ्तार किए गए हैं।  दिनभर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस को सिविल लाइन इलाके से 6, तेलीबांधा से 7, गुढिय़ारी से 8 खमतराई से 11, पुरानी बस्ती से 7 इस तरह 25 अलग-अलग स्थानों से कुल 114 सटोरिए पकड़े गए हैं। अब इन्हें शुक्रवार को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है 

 RAIPUR BREAKING : पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या

RAIPUR BREAKING : पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या

रायपुर। सट्टा-पट्टी खिलाने वाले युवक ने पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक के पास से मिले सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, न्यू शांति नगर में टंडन डेयरी के पास रहने वाले 35 वर्षीय प्रवेश माखीजा ने गुरुवार देर रात खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली.

सुबह बरामद युवक की लाश से मिले सुसाइट नोट में सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा और अमित यादव का जिक्र करते हुए प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने की बात कही है. इस मामले में थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि प्रवेश माखीजा नाम के एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में आत्महत्या की है, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसकी जांच की रही है.
बड़ी खबर : रायपुर में स्कूल जा रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, आपचारी बालक के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर : रायपुर में स्कूल जा रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, आपचारी बालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। स्कूल जा रही 10 वी की छात्रा को आपचारी बालक ने धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक जोगीनगर टिकरापारा निवासी कुमारी सवावित्री ढीमर 14 वर्ष पिता नीलाराम ढीमर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 8 सितंबर को 10.45 बजे स्कूल जा रही थी तभी स्कूल मैदान में एक आपचारी बालक उम्र 14 वर्ष संतोषीनगर तरुण बाजार टिकरापारा उसके पास आया व तेरे हाथ में मेरे नाम का जिंदगी रहेगा कहकर उसके कलाई पर धारदार हथियार से मारकर भाग गया। चोट लगने से लड़की के हाथ से खून बहने लगा। मामले की शिकायत पीडि़ता अपने मां के साथ जाकर थाने में दर्ज करायी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 324 के तहत अपराध कायम कर ली है।