CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर हाथी के हमले से दो की मौत, ग्रामीण दहशत में

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर हाथी के हमले से दो की मौत, ग्रामीण दहशत में

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम गौरखेड़ा के पास हाथी ने एक अधेड़ की जान ले ली। वहीं दो व्यक्ति बाइक से अपनी जान बचाकर भाग निकले।

महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 8 निवासी राजू विश्वकर्मा 60 वर्ष अपने दो साथियों के साथ बाइक से महादेव पठार घुमने गया था। वहां से रात 8 बजे तीनों वापस लौट रहे थे तभी ग्राम गौरखेड़ा के पास अचानक सामने में हाथी आ गया। जिससे हड़बड़ी में राजू बाइक से नीचे गिर गया और वहीं उसके दो साथी अपनी जान बचाने बाइक से भाग निकले। जिससे हाथी ने राजू को कुचल कर मार डाला। वहीं वन विभाग के टीम पहुंचकर गांव के आसपास अलर्ट कर रहे थे। तभी सूचना मिला कि हाथी गौरखेड़ा से तीन किलोमीटर आगे झालखम्हरिया गांव पहुंच गया और वहां मूंगफली फसल की रखवारी कर रहे 30 वर्षीय युवक परमेश्वर कमार पर हमला कर दिया। इससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
   रायपुर: बीमार बेटी को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा देकर हजारों की ठगी, 2 महिला सहित 6 केे खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: बीमार बेटी को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा देकर हजारों की ठगी, 2 महिला सहित 6 केे खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। बीमार बेटी को झांड़-फूंक से ठीक करने का झांसा देकर 8 हजार रुपये नगदी तथा एक कट्टा चावल लेकर धोखधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम निमोरा धरसींवा निवासी गजेन्द्र सिंह चौहान 47 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी मीनाक्षी को टाईफाईड हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। प्रार्थी की पत्नी ने बताया कि उनके घर एक महिला आयी थी जो स्वयं को माता जी बतायी तथा झाड़ -फूंक से मीनाक्षी को ठीक कर दूंगी बोली है। दूसरे दिन प्रार्थी को माता जी का कॉल आया उसने मीनाक्षी को तुरंत ठीक कर दूंगी कहकर अटल आवास अभनपुर लेकर आने को कहा । वहां पहुंचने पर प्रार्थी ने माताजी नामक महिला को कॉल किया तब उसके कुछ साथी कार से उसके पास आये व अपने पीछे आने को कहकर अटल आवास  ले गए।
 
वहां पहुंचने पर दो महिलाए मिली जिन्होंने मीनाक्षी को झाड़,फूंक से ठीक करने का झांसा दिया तथा इसके लिए 1 कट्टा चावल 8000 रुपये नगद लेकर आने को बोला,कुछ देर बाद महिलाएं एवं उनके साथी उन्हें पूजा  के लिए पास में बैठाकर अगरब्ती व अन्य पूजा सामग्री से कुछ देर पूजा किया। इसके बाद बोले की तुम्हारी बेटी पूरी तरह ठीक हो चुकी है ले जाओं। लेकिन घर पहुंचने पर लड़की का स्वास्थ्य ठीक नही हुआ ,तब आस-पास के लोगों से पता चला कि दोनों महिलाएं एवं उनके साथी पहले भी षडय़ंत्र रचकर कुछ लोगों को झाड-फूंक का झांसा देकर उनसे  धोखाधड़ी कर चुके है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जयके धु्रव, मनोज गोंड, गोवर्धन निषाद, अमीन गोंड, सती बाई पोर्ते एवं नगीना बाई गोंड के खिलाफ धारा 120 बी ,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के टीकाकरण सेंटरों में आज कोवैक्सीन की सिर्फ इतनी डोज़ है मौजूद, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के टीकाकरण सेंटरों में आज कोवैक्सीन की सिर्फ इतनी डोज़ है मौजूद, जल्द करें अपना स्लॉट बुक

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 202 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 1455 और कोविशिल्ड 23990 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:- 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का हुआ तबादला आदेश जारी

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का हुआ तबादला आदेश जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सुखनंदन राठौड़ को एएसपी- एटीएस, रामगोपाल करियारे को ज़ोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को एएसपी गौरेल,पेंड्रा, मरवाही, कीर्तन राठौड़ को एएसपी रायपुर ग्रामीण, अभिषेक वर्मा को एएसपी कोरबा और लखन पटले को एएसपी रायगढ़ बनाया गया है।
देखे आदेश:-


 

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 1 हुआ स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 1 हुआ स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 30 है। आज तक रायपुर में 157903 मरीजो की पहचान हुई है और 154734 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कांकेर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 376 है | आज प्रदेश में 14309 टेस्ट हुए है |

 

BIG BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची, यहाँ देखे

BIG BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची, यहाँ देखे

रायपुर : राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक अधिकार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम चार में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत अपदस्थ किया है देखें आदेश की कॉपी

BREAKING NEWS: प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देखे पूरी लिस्ट

BREAKING NEWS: प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर : राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला किया है. इस बार तबादला सूची में 20 IAS अफसरों का नाम शामिल है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

बड़ी खबर रायपुर: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर टीचर से की लाखो की ठगी

बड़ी खबर रायपुर: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर टीचर से की लाखो की ठगी

राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उन्हें दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाई है। हाल ही में रायपुर शहर के कबीर नगर इलाके में रहने वाली एक रिटायर टीचर को इन बदमाशों ने फोन करके ठग लिया था। महिला से आरोपियों ने एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लगभग ढाई लाख रुपए ऐंठे थे। पुलिस की गिरफ्त में आए ठगों के नाम प्रशांत कुमार और अंकुश कुमार हैं।


बैंक डिटेल की वजह से पकड़े गए
एक महीने पहले ठगी का शिकार हुई शम्पा गुप्ता ने उन बैंक खातों की डिटेल्स पुलिस को दी थी जिसमें ठगों की बातों में आकर पैसे डाले गए। पुलिस ने बारीकी से जांचा परखा और टीम को अहम सुराग मिला कि ठग दिल्ली से अपने रैकेट को ऑपरेट कर रहे हैं। कुछ बैंक ट्रांजैक्शन दिल्ली के ATM से देखे गए। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच गई थी। लगभग 15 से 20 दिनों की मेहनत और स्थानीय स्तर पर कई लोगों से पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस प्रशांत कुमार तक पहुंच गई। यह यमुना पार इलाके में रह रहा था इसका एक साथी अंकुश कुमार, त्रिलोकपुरी में था।


दोनों ने पुलिस के सामने यह बात कबूली कि इन्होंने ही रायपुर की महिला को फोन करके ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल हुए आईफोन सहित कुल आठ फोन बरामद किए हैं। इनके पास से 7 हजार 500 रुपए नगद भी मिले हैं। कई बैंकों के पासबुक और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जिनके जरिए ठगी किया करते थे। आरोपियों के बैंक खाते में 25 हजार थे जिसे फिलहाल पुलिस ने सीज करवा दिया है। जांच टीम को शक है कि यह देश के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, फिलहाल दूसरी घटनाओं के संबंध में भी इनसे पूछताछ की जा रही है।


ऐसे लिया था महिला को झांसे में
कबीर नगर में रहने वालीं शम्पा धरगुप्ता पिछले 25 सालों से टीचिंग की जॉब में थीं। पिछले दिनों नौकरी छूट गई तो नौकरी डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अप्लाय किया था। 8 जुलाई को इन्हें मोबाइल नंबर 9933011568 से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं इंडियन एयरलाइंस से बोल रहा हूं। उसने कहा कि आपका सलेक्शन इंडियन एयरलाइंस में हो चुका है, हमें आप जैसे पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत है। अब आपका टेलीफोनिक इंटरव्यू होगा। इसके बाद एक और नंबर 8923830312 से महिला के पास फोन आया। उसने महिला से बात की। कहा कि आपको हम जॉब दे रहे हैं।


ये सुनकर महिला खुश हो गई। मगर यहीं असली पेंच था। ठग ने महिला से कहा कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के 2 हजार, डॉक्यूमेंटेशन के 7 हजार, मेडिकल के 15 हजार, ट्रेनिंग के 28 हजार 600, ड्रेस कोड के 24 हजार, इंश्योरेंस के 39 हजार 999, बॉन्ड के 59 हजार 999, मुंबई में ट्रेनिंग के 79 हजार 999 रुपए मिलाकर कुल 2 लाख 56 हजार 597 रुपए जमा कराने होंगे। ठग ने भरोसा दिया कि सैलेरी मिलने पर इनमें से रुपए लौटा दिए जाएंगे। ठग ने यूको बैंक के खाते की डीटेल महिला को भेजी और फोन पे के जरिए रुपए ले लिए। लगातार 10 दिनों तक महिला से ठग इधर-उधर की बातें करते रहे न रकम लौटाई न जॉब का कोई कंफर्मेशन मिला। ठगी का शक होने पर इसके बाद महिला थाने चली गई और शिकायत दर्ज करवाई।

BREAKING NEWS CG: कृषि दवाई दुकान में हुई चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक अपचारी बालक

BREAKING NEWS CG: कृषि दवाई दुकान में हुई चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक अपचारी बालक

धमतरी: पुरानी कृषि उपज मंडी के पास कृषि दवाई में 7-8 सितंबर की दरम्यानी रात को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद आरोपियों ने माल का बटवारा कर लिया था। उनसे अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज पारख ने 9 सितंबर को थाना कोतवाली में मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी। पुराना कृषि मंडी के पास स्थित उनके धनसुख ट्रेडर्स कृषि दवाई दुकान में रात्रि चोरी हुई है। दुकान में रखे एचपी कंपनी का लैपटॉप, पुराना मॉनिटर व सीपीयू एवं 7 नग टाइटन कंपनी की घड़ी जुमला कीमती 70000 रूपये चोरी कर ले गया। साथ ही बाजू स्थित कृषि दवाई दुकान की दीवाल को भी छेदकर लेनेवो कंपनी का लैपटॉप चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने जांच टीम बनाई। पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों की सतत पतासाजी में लगी रही। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर स्टेशन पारा औद्योगिक वार्ड के संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पृथक पृथक पूछताछ की गई।

जिसमें चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी हेमंत पांडे ने अपने साथी विकास नेताम एवं लक्ष्मी नारायण साहू उर्फ गोपी व अपचारी बालक के साथ मिलकर प्लान बनाकर कृषि दवाई दुकान के पीछे की दीवाल को तोड़कर अंदर घुसकर लैपटॉप, सीपीयू, मॉनिटर एवं घडिय़ों को चोरी करना तथा चुराई हुई संपत्ति को आपस में बंटवारा कर अपने-अपने पास छिपाकर रखना स्वीकार किया। जिसकी निशानदेही पर आरोपी विकास नेताम एवं लक्ष्मी नारायण साहू उर्फ गोपी व अपचारी बालक को हिरासत में लेकर चोरी गया सामान बरामद किया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत पांडे 21 वर्ष पिता अशोक पांडे, विकास नेताम 24 वर्ष पिता नारायण सिंह नेताम, लक्ष्मी नारायण साहू उर्फ गोपी 19 वर्ष पिता कन्हैयालाल साहू तथा 1 अपचारी बालक हैं। सभी स्टेशन पारा औद्योगिक वार्ड धमतरी के रहने वाले हैं। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष कोमरा, आरक्षक दिनेश तुरकाने एवं नितिन पांडेय शामिल रहे।

CG NEWS: 6.84 ली. अंग्रेजी तथा 35 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार

CG NEWS: 6.84 ली. अंग्रेजी तथा 35 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार

सूरजपुर: विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग.एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पाेरेशन द्वारा मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण एवं कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में पी.एल. नायक, जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत 12 सितंबर को जिला सूरजपुर आबकारी वृत्त सूरजपुर की टीम ने थाना बिश्रामपुर अंतर्गत शेखर प्रसाद पिता जुगेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष के कब्जे से गोवा ऑफ स्मूथ 6.840 लीटर मध्यप्रदेश में विक्रय के लिए निर्मित, तेजराम पिता कवल साय उम्र 37 वर्ष के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब श्रीमती रजनी दास पति मोहन दास उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर महुआ मदिरा जप्त कर तीनो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 59 (क), 36 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया।

उक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी शशिकला पैकरा , सहायक जिला आबकारी संभागीय उडनदस्ता श्रीमती शीला बड़ा, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती सपना सिन्हा, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक जिला सरगुजा धर्मेंद्र शुक्ला के साथ हेड कॉन्स्टेबल कुमारुराम, रमेश दुबे आबकारी आरक्षक गिरजाशंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा , श्याम सुंदर, कामेश्वर राजवाड़े, छक्केलाल गुप्ता, रोशन सिंह, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र राजवाड़े, रमेश गुप्ता नगर सैनिक राजकुमारी एवं वाहन चालक प्रमोद साहू की विशेष भुमिका रही।

जिले में गणेश समितियो को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश

जिले में गणेश समितियो को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश

धमतरी जिले में 10 सितंबर से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पीएस एल्मा ने कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है।


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कहा है कि आयोजन समितियों को आदेशित किया है कि उनके द्वारा कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाए। आयोजन स्थल पर पंडाल की साइज 15 गुणा 15 से कम होगी तथा प्रतिमा की अधिकतम ऊंचाई 8 फीट तक होगी। प्रतिमा पंडाल के सामने 500 फीट की जगह खाली होनी चाहिए, जिससे कि लोग छह फीट की दूरी से प्रतिमाओं को देख सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि पंडाल के सामने एक समय में 50 से अधिक लोग नहीं रह सकते और पंडाल के समक्ष कुर्सियां नहीं रखी जाएंगी। पंडाल में भोज, जगराता, संगीत मंडली, भंडारा या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बैंड बाजा, धुमाल और डीजे का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

बड़ा हादसा रायपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत व बुर्जुग महिला घायल, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

बड़ा हादसा रायपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत व बुर्जुग महिला घायल, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो जाने तथा पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट लगने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बतौरी सिलतरा धरसींवा निवासी फिरता साहू 60 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 11 सितंबर को शाम 7 बजे उसका दामाद ने उसे फोन कर सूचना दिया कि प्रार्थी का भतीजा एवं उसकी बहन बाइक से जा रहे थे, तभी दिलबाग होटल ग्राम सांकरा के पास एक्सीडेन्ट हो गया है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तब पता चला कि अज्ञात वाहन ने प्रार्थी के भतीजे की बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिय। रोड एक्सीडेन्ट में संजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी बहन फिरंतीन बाई को गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

CG NEWS: खूंखार आदमखोर तेंदुए को पकडऩे मे वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, 2 लोगों का किया था शिकार

CG NEWS: खूंखार आदमखोर तेंदुए को पकडऩे मे वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, 2 लोगों का किया था शिकार

कांकेर: आखिरकार आज रविवार को वन विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है भैसाकट्टा और पलेवा क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला चुके दो आदमखोर तेंदुए को पकडऩे मे वन विभाग सफल हुआ है । एक पलेवा गांव से तो दूसरा भैसा कट्टा गांव में पकड़ा गया ।


पिछले चार दिनों से लगातार बकरे का लालच देकर पिंजरा लगाया गया था कि आखिरकार तेंदुआ इस पिंजरे में फंस जाए लेकिन इस बीच वन विभाग को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा इस दौरान एक बकरा को लकड़बग्घा खा गया तो दूसरे पिंजरे में भालू घुस गया था जिसे सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया लेकिन आज बीती रात्रि आवासपारा पहाडी क्षेत्र में एक तेंदुआ आखिरकार फंस गया अब वन विभाग इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोडऩे जा रही है।


गौरतलब हो कि 15 दिनों में 2 लोगों को तेंदुए ने शिकार कर लिया था पहला मामला पलेवा गांव से जो एक बुजुर्गों को तो दूसरा भैसाकट्टा गांव में एक महिला को शिकार बना लिया था। वही क्षेत्र के लोगों में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है एक और तेंदुआ है जो अब भी बेखौफ घूम रहा है बीती रात भी तेंदुआ गांव के आसपास मंडराता हुआ देखा गया था ।

BIG BREAKING CG: रायगढ़ के स्काई एलॉयज कंपनी में हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

BIG BREAKING CG: रायगढ़ के स्काई एलॉयज कंपनी में हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सभी कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे कि अचानक सैलो नीचे गिर गया। उसी फ्लाई एश से भरे सैलो में दबने से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

घटना के बाद तुरंत ही घायल लोगों को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसे में मुन्नीलाल राम, यदराम सारथी, बसंत सिंह की मौत हो गई है। वहीं, बच्चा प्रसाद और शिव प्रसाद घायल हुए हैं। फिलहाल घटना किस वजह से हुई है। ये पता नहीं चल पाया है ।

टना की जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई है। खरसिया के टेमटेमा गांव में स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में राखड़ जमा करने का काम किया जाता है। यहां आसपास के कई कंपनी के राखड़ जमा किए जाते हैं। मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, अभी ये पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस की टीम और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसा में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।


उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल लोगों के राहत और बचाव के सभी उपाय करने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।

पति की जान बचाने भालुओं से भिड़ गई पत्नी, खुद जख्मी होकर भी बचाई अपने पति के प्राण

पति की जान बचाने भालुओं से भिड़ गई पत्नी, खुद जख्मी होकर भी बचाई अपने पति के प्राण

कोरबा, लेमरु थाना क्षेत्र के ग्राम अलगीडोंगरी में अपने पति की जान बचाने के लिए पत्नी दो भालुओं से भिड़ गई। जीवन साथी की रक्षा करते हुए पत्नी भालू के हमले में बुरी तरह घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। लेमरु थाना क्षेत्र के ग्राम अलगीडोंगरी में रहने वाली ईतवारी बाई पति पवित्तर सिंह के साथ बीती शाम करीब पांच बजे बकरी चराने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर दो भालुओं ने पवित्तर सिंह पर हमला कर दिया। पति की जान संकट में देख ईतवारी बाई भालुओं से भिड़ गई और अपने पति की जान बचाने में कामयाब हो गई। हालांकि भालुओं से लोहा लेने के दौरान वह बुरी तरह जख्मी हो गई। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। भालू के हमले में घायल इतवारी बाई की पुत्री कुमारी गांगी ने बताया कि उन्हें वन विभाग से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। घटना के कई घंटो बाद भी उसे मदद मुहैया नहीं हो सकी जिससे वे काफी परेशान है।बहरहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मंडावी के पुत्र के साथ आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मंडावी के पुत्र के साथ आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी के साथ बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. घटना बीती रात की बताई जा रही है. बीती देर रात शंकर नगर इलाके में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने अमन मंडावी के साथ मारपीट की है. अमन अपने दोस्त वैभव के साथ एक निजी होटल में खाना खाने गया था. इसी दौरान बदमाशों के साथ कहासुनी हो गई. इसके बाद बदमाशों ने अमन की पिटाई शुरू कर दी. सिविल लाइन पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. अन्य बदमाशों की तलाश जारी है. 

छत्तीसगढ़ में फिर से लॉकडाउन की शुरुआत! इस जिले में सिनेमा घरों और वाटर पार्क को बंद करने के आदेश जारी, जाने क्या है कारण

छत्तीसगढ़ में फिर से लॉकडाउन की शुरुआत! इस जिले में सिनेमा घरों और वाटर पार्क को बंद करने के आदेश जारी, जाने क्या है कारण

राजनांदगांव। पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र की सीमा से लगे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, इसको देखते हुए ऐतिहातन शहर के सिनेमा घरों और वाटर पार्क को बंद करने का आदेश प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले को ज्यादा केस बढ़ने पर लॉकडाउन के संकेत भी माना जा रहा है।
राजनांदगांव जिला प्रशासन अब बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए अलर्ट मोड पर है, जिला प्रशासन लगातार अपने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए है और साथ ही साथ तीसरी लहर से निपटने के लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है, कलेक्टर ने आम जनता से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की अपील की है और साथ ही साथ आगामी त्योहारों के समय को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की है।
गौरतलब है कि दूसरी लहर के शुरुआती दौर में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाकों में ही सामने आए थे, इसको देखते हुए प्रशसन अलर्ट मोड में है और ऐहतियातन सिनेमा घर और वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है।
 

लोकवाणी : राज्य के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री

लोकवाणी : राज्य के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित होने वाली ‘लोकवाणी’ की 21वीं कड़ी (आपकी बात-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ) में बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का विषय ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ है। इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय जनता की सोच, इच्छा तथा अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन को और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। इस तरह राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाते हुए विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गणेश चतुर्थी, नवा खाई तथा विश्वकर्मा जयंती जैसे कई पावन पर्वों के अवसर पर इस महीने के लोकवाणी का प्रसारण हो रहा है। आप सभी सावधानी तथा सुरक्षा के साथ इन पर्वों को खुशी-खुशी मनाते हुए सामाजिक एकता, सौहार्द्र और समरसता की हमारी महान विरासत को आगे बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रशासनिक इकाई के रूप में जिलों को महत्व देते हुए हमने अल्प समय में ही 5 नये जिले बनाने की पहल की है। साथ ही जिला स्तर पर जनहितकारी योजनाएं, कार्यक्रम और अभियान संचालित करने की खुली छूट दी है, ताकि स्थानीय जनता की सोच, इच्छा और अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन अधिक सक्षम हो सके। रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए आमजनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और स्थानीय जरूरत के हिसाब से कदम उठाने के लिए प्रशासन को फ्री-हेंड दिया गया है। इस तरह आमजनों के जीवन-स्तर का तीव्र उन्नयन और उनकी आजीविका के लिए स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


कोदो-कुटकी तथा रागी फसलों के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि आर्थिक तंगी और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से हमारे प्रदेशवासियों को किसी तरह की तकलीफ न हो, बल्कि उनकी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने छत्तीसगढ़ में अनेक नये-नये उपाए किए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब लघु धान्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ इन्हें बेहतर दाम तथा सुविधाएं देने की पहल की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन की स्थापना की गई है और उत्पादन में वृद्धि तथा प्रसंस्करण के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। लघु धान्य फसलें पोषण की दृष्टि से बहुत उपयोगी होती है लेकिन इन फसलों को अन्य कृषि उत्पादों की तुलना में कम महत्व मिलता रहा है। इन फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को भी अन्य किसानों की तुलना में कम महत्व मिलता रहा है। हमने इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की है। राज्य के बस्तर संभाग अंतर्गत दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर जिलों में कुछ लघु धान्य प्रसंस्करण इकाइयां शुरु भी हो चुकी हैं लेकिन अब बड़ी संख्या में ऐसी इकाइयां लगाई जाएंगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार में इस बात का ध्यान रखा गया है कि जो किसान धान के बदले कोदो-कुटकी-रागी की फसल लेंगे, उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की आदान सहायता दी जाएगी, जो फसल बेचने से होने वाली उनकी आय के अतिरिक्त होगी। मैंने विधानसभा में घोषणा की थी कि आदिवासी अंचलों में उपजाई जाने वाली कोदो-कुटकी और रागी फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हमने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल और रागी का समर्थन मूल्य 3 हजार 377 रुपए प्रति क्विंटल तय कर दिया है। इनको खरीदने की व्यवस्था भी लघु वनोपज संघ के माध्यम से कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के सिलसिला में मैंने निर्देश दिए थे कि सड़क, सिंचाई, बिजली या ऐसी किसी भी अधोसंरचना की बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लेने के साथ ही, इस बात पर ध्यान दिया जाए कि अधूरी पड़ी या किसी भी कारण से अनुपयोगी हो गई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए, जिससे उस परियोजना में निवेश हो चुकी धनराशि का लाभ जनता को मिल सके। मुझे खुशी है कि दुर्ग जिले में इस सोच को साकार करने के लिए गंभीरता से पहल की गई। सिपकोना नहर के बारे में कहा जाता है कि यह नहर एशिया की सबसे लंबी नहरों में शामिल है। बताया गया कि वर्ष 2008 में इसे आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। लाइनिंग, सफाई और मरम्मत पर ध्यान दिया जाता तो इस योजना में हुए निवेश का बहुत लाभ किसान भाई-बहनों को मिलता।
मुझे खुशी है कि जिला प्रशासन ने पहल करके सिपकोना नहर को 22 की जगह 51 गांवों की जीवन-रेखा बनाने की दिशा में काम शुरू किया। इस तरह रणनीति अपनाने से पहले जहां सिर्फ 22 गांवों को पानी मिल पाता था, वहीं अब 51 गांवों में पहुंचेगा। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के 7 गांवों में 1 हजार 259 हेक्टेयर और दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के 44 गांवों में 10 हजार 252 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा दी जाएगी। मुझे लगता है कि कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का यह बहुत अच्छा मॉडल है। इसमें सिंचाई विभाग के अलावा मनरेगा की मदद भी ली जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। यह कन्वरजेन्स का भी एक अच्छा प्रयास है।

नंदिनी माइंस वृहद ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि दुर्ग शहर से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम नंदिनी में 2500 एकड़ की जमीन में पहले चूना पत्थर की खदान थी। बरसों से इस खदान में खनन गतिविधियां बंद हैं। जिला प्रशासन ने बहुत व्यापक सोच के साथ इस क्षेत्र में जंगल विकसित करने की कार्ययोजना बनाई है, जो दुर्ग-भिलाई के औद्योगिक प्रदूषण से निपटने में भी मदद करेगा और प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। इस क्षेत्र में 80 हजार से अधिक पौधे लगाने का काम शुरू किया गया है, जिससे बहुस्तरीय वन का विकास होगा। यहां घास प्रजाति का पौधरोपण भी किया जाएगा ताकि पशुओं को अच्छी गुणवत्ता का चारा मिल सके। परियोजना के तहत जैव विविधता का संरक्षण भी किया जाएगा जिससे इस मानव निर्मित विशाल वन क्षेत्र में वन्यप्राणियों का बसेरा और समूचा अंचल वृहद ईको पर्यटन स्थल के रूप में आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

आदिवासी अंचल में नवाचारों का बड़े पैमाने पर मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए आदिवासी अंचल में भी कई ऐसे नवाचार किए गए हैं, जिसका लाभ अब लोगों को बड़े तादाद में मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि इनमें मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के माध्यम से लोगों को बहुत बड़ी राहत दिलाई है। आज मलेरियामुक्त बस्तर अभियान की सफलता की चर्चा चारों तरफ हो रही है। निश्चित तौर पर बस्तर को मलेरिया से बचाने की सोच और उस पर जिस तरह से अमल किया गया, उसे एक नवाचार ही माना जाएगा। हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर संभाग के सातों जिलों में जब हमने सर्वेक्षण कराया तो पता चला कि मलेरिया प्रभावितों के बारे में बताने वाला वार्षिक परजीवी सूचकांक, जिसे एपीआई कहा जाता है, वह 10 से अधिक था, जो बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है। अभियान के तहत हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सर्वे किया और एक-एक व्यक्ति की जांच की गई। निःशुल्क दवाएं दी गईं। घरों में मच्छररोधी दवाइयों का छिड़काव किया गया। मेडिकेटेड मच्छरदानियां बांटी गईं। इन प्रयासों के कारण एपीआई की दर लगातार कम हुई। बीते एक साल में पॉजिटीविटी दर 4.6 प्रतिशत से घटकर 0.86 प्रतिशत पर आ गई। पूरे बस्तर संभाग में मलेरिया की प्रभाव दर 45 प्रतिशत कम हो गई है। जिस तरह से युद्धस्तर पर काम हुआ उसकी सराहना नीति आयोग और यूएनडीपी ने की है तथा इसे देश के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए भी अनुकरणीय बताया है। मैं यह भी बताना चाहता हूं कि ‘मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना’ का भी इसमें बहुत सहयोग मिला, जो कि अपने आप में एक नवाचार था। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 11 लाख से अधिक लोगों का इलाज हुआ। इस तरह से मलेरिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान से सुपोषण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को भी बल मिला। मलेरियामुक्ति का अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए वरदान साबित हुआ है। इसका लाभ सुरक्षा बलों तथा सभी निवासियों को मिला है।
इसी तरह दंतेवाड़ा में इन दिनों जो बदलाव की बयार चल रही है, उसमें हमारे नवाचार के अभियान की बहुत बड़ी भूमिका है। आपने डेनेक्स ब्रांड की कपड़ा फैक्ट्री के बारे में तो सुना ही होगा। 31 जनवरी 2021 को इसका उद्घाटन हुआ था और आज इसमें 300 परिवारों को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह के 3 और केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा। डेनेक्स ब्रांड को अब एफपीओ सेक्टर में भी उतारा गया है, जिसके अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले में खाद्य सामग्री तथा हस्तकला की सामग्री भी बेची जा रही है। किंग कड़कनाथ, छिंदगुड़, मौरिंगा पाउडर, कोदो-कुटकी, इमली, चार बीज आदि को बड़ा बाजार मिलने लगा है। दंतेवाड़ा जिले में लघु वन उपज, खाद्य, उद्यानिकी और खनिज उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए 500 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लघु उद्योगों की स्थापना की जा रही है, जिसमें 5 हजार परिवारों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ग्राम स्वरोजगार केन्द्र, नव चेतना बेकरी, वनोपज संग्रहण, मनरेगा, गोधन न्याय योजना, बिहान योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, वन अधिकार अधिमान्यता पत्र प्रदाय, कृषि विकास, दंतेश्वरी माई मितान पेंशन योजना आदि के माध्यम से पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा को व्यापक सफलता मिल रही है, जिसका लाभ जीवन स्तर उन्नयन, बेहतर स्वास्थ्य तथा बेहतर आजीविका के रूप में मिल रहा है।

शिक्षा के नवाचारी प्रयासों को मिली राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी, कोरोना ने हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ऐसी स्थिति में भी चुनौतियों का सामना करते हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई जारी रहे, इसके लिए ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। cgschool.in नाम से एक पोर्टल का निर्माण कर ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की गईं। इस ऑनलाइन पढ़ाई से घर बैठे ही लाखों बच्चे सुरक्षित पढ़ाई करने लगे। इंटरनेट की पहुंच नहीं होने वाले क्षेत्रों व ऐसे बच्चे जिनके पास मोबाइल नहीं था, उसे ध्यान में रखते हुए मोहल्ला कक्षा प्रारंभ की गई। हमारे प्रदेश के शिक्षकों ने पढ़ाने के लिए कई नवाचारी गतिविधियां आयोजित कीं। शिक्षकों की मेहनत से बच्चों का पढ़ाई से रिश्ता बना रहा बल्कि पढ़ाई और अधिक रोचक और व्यापक हो गई। हमारे गुरुजनों ने अपनी लगन, निष्ठा और नवाचार से समाज में शिक्षकों की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है। इन नवाचारी प्रयासों को न केवल राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली बल्कि पुरस्कार भी मिले हैं। मैं चाहता हूं कि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कोरोना काल में जिस तरह शिक्षा के नए-नए प्रयोग किए, उसे आगे भी करते रहें। सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सजाने और इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने की हमारी सोच एक बहुत बड़ा नवाचार है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के तहत 171 स्कूलों का उन्नयन कोरोना काल में ही हुआ है। अब मैंने निर्देश दिया है कि इसी की तर्ज पर उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शाला भी विकसित की जाएं। यह नवाचार प्रदेश की सरकारी स्कूलों में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगा और सामान्य तथा गरीब परिवारों के बच्चों का जीवन संवारेगा।

सुराजी गांव योजना से ग्रामीण जनजीवन में आ रहा तेजी से बदलाव
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सुराजी गांव योजना से छत्तीसगढ़ के जनजीवन में जो बदलाव आ रहा है, उससे तो मैं भी रोमांचित और अभिभूत हूं। सबसे खुशी की बात यह है कि हम लोग एक दिशा देते हैं तो आप लोग उसमें काम करने की नई-नई संभावनाएं खोज लेते हैं। यही तो नवाचार है। हमने तो नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी को छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी के रूप में बचाने की सोच के साथ, एक नए रास्ते पर चलना शुरू किया था लेकिन आप लोगों ने अपनी मौलिक सूझबूझ से, उसे इतना व्यापक रूप दे दिया है कि उसमें नए-नए उत्पाद और नए-नए रोजगार के अवसर बनने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में जल की उपलब्धता को लेकर बड़ी विलक्षण स्थिति है। हमारे प्रदेश में हिमालय के किसी ग्लेशियर से जल-धारा प्रवाहित नहीं होती। हमारी नदियां और नरवा हमारे लिए पानी के स्रोत हैं। इंद्रावती, महानदी, सोन, शिवनाथ, अटेम, महान व केलो आदि नदियों की संख्या तो सीमित हैं, लेकिन 2 से 11 किलोमीटर तक बहने वाले नालों की संख्या हजारों में है। इस तरह नरवा हमारी बड़ी अहम धरोहर हैं। निश्चित तौर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से नदी-नालों में जल कम हुआ है। इसलिए हमने समय रहते ‘नरवा’ परियोजना पर बल दिया। अभी तक लगभग 32 सौ नालों में जरूरी सुधार कार्य किया जा चुका है। आगामी साल करीब 11 हजार नालों को पुनर्जीवित करने की योजना पर हम युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
मैं बताना चाहता हूं कि हमारे प्रयासों का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। कई क्षेत्रों से भू-जल स्तर बढ़ने की सुखदायी खबरें आने लगी हैं। जलवायु परिवर्तन से सूखे की परिस्थितियां बनने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने दी है, लेकिन मुझे विश्वास है कि नरवा विकास की हमारी तैयारी, हमें हर संकट से उबार लेगी। गरुवा से गोबर, गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट और फिर सुपर कम्पोस्ट प्लस। गरुवा और घुरुवा को विकसित करने से नए रास्ते बनते चले गए और गोबर से धन बरसने लगा। गोधन न्याय योजना के 8 सितम्बर के आंकड़े से एक अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस योजना से क्या लाभ मिल रहा है। अभी तक गोबर बेचने वालों को 100 करोड़ 82 लाख रुपए, महिला स्वसहायता समूह को 21 करोड़ 42 लाख रुपए तथा गौठान समितियों को 32 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना से 1 लाख 77 हजार 437 पशुपालकों को लाभ मिला है, जिसमें भूमिहीनों की संख्या 79 हजार 435 है। वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट तथा सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन 11 लाख क्विंटल से अधिक हो चुका है और करीब 8 लाख क्विंटल की बिक्री भी की जा चुकी है। यह रूझान बताता है कि छत्तीसगढ़ में जैविक खाद के उपयोग के लिए तेजी से जागरूकता बढ़ रही है। 1 हजार 634 गौठान आत्मनिर्भर बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनता को सशक्त करना है और विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है और हम सबको मिलकर 'नवा छत्तीसगढ़' गढ़ना है।

 

टीकाकरण केंद्र : रायपुर के इन 178 टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाये जायेंगे वैक्सीन, देखे कहाँ उपलब्ध है कौन सी वैक्सीन

टीकाकरण केंद्र : रायपुर के इन 178 टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाये जायेंगे वैक्सीन, देखे कहाँ उपलब्ध है कौन सी वैक्सीन

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 178 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 2770 और कोविशिल्ड 20970 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है जल्द से जल्द टीका लगवाए और दुसरो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-
 

रायपुर : नेशनल लोक अदालत में 50 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण

रायपुर : नेशनल लोक अदालत में 50 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ राज्य में तहसील से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। सभी न्यायालयों में राजीनामा योग्य प्रकरणों को पक्षकारों की आपसी सुलह-समझौते से निराकृत किया गया। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लोक अदालतों में 50 हजार प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की भौतिक अथवा वर्चुअल उपस्थिति में हुआ। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत में 05 खण्डपीठों के द्वारा कुल 83 प्रकरणों का निराकरण किया गया है, जिसमें मोटर दुर्घटना के 63 प्रकरणों का निराकरण करते हुए एक करोड़ 89 लाख 92 हजार 290 रूपए का अवार्ड पारित किया गया है।
श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार उक्त लोक अदालत हेतु प्रत्येक जिलों को मजिस्ट्रेट की स्पेशल सिटिंग की शक्ति प्रदान दी गई थी। छोटे-छोटे मामलों में पक्षकारों की स्वीकृति के आधार पर निराकृत किये गये। इसके अतिरिक्त विशेष प्रकरणों जैसे दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 321, 258 एवं पेट्टी आफैन्स के प्रकरणों तथा कोरोना काल में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अतर्गत दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुए थे, उन्हें भी प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के रूप में पक्षकारों की आपसी समझौते के आधार पर निराकृत किये गये। समाचार लिखे जाने तक कुल 50 हजार प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जिसमें लगभग एक हजार मामले कोरोना काल में उल्लंघन से संबंधित धारा 188 के हैं, जो शासन की पहल पर वापस लिये गये हैं। 

 BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 4 हुए स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 4 हुए स्वस्थ, देखे पूरी स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 29 है। आज तक रायपुर में 157901 मरीजो की पहचान हुई है और 154733 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 36 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 379 है | आज प्रदेश में 24635 टेस्ट हुए है |

 

राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश, मंत्री के बंगले की दीवार ढही

राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश, मंत्री के बंगले की दीवार ढही

रायपुर: प्रदेश में आज हुई मुशलाधर बारिश से राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही प्रदेश के मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले की दीवार भी ढह गई। इस घटना में दीवार के पास खड़ी दो कारे दबकर छतिग्रस्त हो गई।


राजधानी में हुई मुशलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों को तरबतर कर दिया। शहर के बीचो बीच स्तिथ लाल गंगा शॉपिंग मॉल इलाके में तेज बारिश की वजह से दुकानों में पानी भर गया। सिर्फ 2 घंटें की बारिश से कई इलाकों का बुरा हाल हो गया है। लाल गंगा स्थित शॉपिंग मॉल का ग्राउंड फ़्लोर पूरी तरह से पानी में डूब गया है. जिस कारण व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हो गए है।मुख्यमंत्री निवास से महज 1 किमी दूर जलविहार कॉलोनी के घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया है। कई जगहों पर तो सड़कों पर करीब3 फीट तक भरा पानी भर गया है

CG BREAKING: जंगल में नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी

CG BREAKING: जंगल में नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब लोगों ने जंगल के अन्दर कंकाल को देखा। वहीं कंकाल को देखते हुए ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी। घरघोड़ा पुलिस मौक़े पर घटना स्थल पर पहुंची और नर कंकाल को बरामद कर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोनपरा गांव के नजदीक बागधारी डोंगरी में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नर कंकाल देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस स्टाफ को नर कंकाल अस्त व्यस्त मिला वहीं घटनास्थल से पुलिस को पेड़ से लटका हुआ टावेल, अंगूठी, चैन, चप्पल व आधार कार्ड मिला है। जिसमें ऋषिकेश पाण्डेय बक्सर बिहार का पता लिखा है।

आधार कार्ड के पते पर संबंधित थाना क्षेत्र से जानकारी जुटाने की प्रयास कर रही है। मौके पर मिले आधार कार्ड में जिस युवक का नाम लिखा है। जिसके नाम से थाने में यदि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज मिलती है तो मामला स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG NEWS: मटकी फोड़ के दौरान हत्या करके फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार होने क बाद कर रहे थे माली का काम

CG NEWS: मटकी फोड़ के दौरान हत्या करके फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार होने क बाद कर रहे थे माली का काम

छग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान मारपीट कर एक युवक की जान लेने वाले फरार 3 आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। इस मारपीट में यादव मोहल्ले के उमेश यादव (35) की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पहले ही जांजगीर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी अपनी पहचान छुपा कर पुणे में माली का काम कर रहे थे।


30 अगस्त की रात यादव मोहल्ले में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन मोहल्ला वासियों ने किया था। उसी दौरान छोटे से विवाद में रात नौ बजे गांव के ही दूसरे मोहल्ले के लड़के जितेंद्र, राजा धुरी, सुनील भार्गव, आकाश, विशाल, गौरव और उसके साथी वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मटकी फोड़ रहे लोगों को लाठी से पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसका CCTV फुटेज भी जारी हुआ था। हमले में अमन यादव , घनश्याम , रिंकू , विकास , दुर्गेश , उमेश और वसंत घायल हुए थे। डायल 112 की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया था। बाद में गंभीर रूप से घायल उमेश को रायपुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।


पुणे में पहचान छुपा कर काम कर रहे थे आरोपी
मामला का खुलासा करते हुए ASP शहर उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी 6 आरोपी फरार चल रहे थे। जिसमें से 3 को पहले ही पुलिस ने जांजगीर में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आरोपी राजकुमार धुरी (20), विशाल बंजारे (20) और जितेंद्र भार्गव (22) का कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल सर्विलेंस पर लेकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन से पता चला की आरोपी पुणे में है। जहां पुलिस की टीम ने जाकर उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह तेलंगाना के रास्ते पुणे निकल गए थे। जहां कामसेत नाम की जगह पर मौजूद गुलाब गार्डन में मजदूरी और माली का काम करने लगे।

BIG BREAKING: भाजपा नेता सुसाइड केस की गुत्थी सुलझी, महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़

BIG BREAKING: भाजपा नेता सुसाइड केस की गुत्थी सुलझी, महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भाजपा नेता संजीव जैन सुसाइड केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है, संजीव जैन सुसाइड केस में अंतरराज्यीय ठग फैमिली का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपी मानसी यादव और उसके पति ललित सिंह को गिरफ्तार किया है। महिला ने संजीव को अपने प्रेम जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर पौने दो करोड़ रुपए वसूले थे। इसके बाद और रुपए मांग रहे थे। इसी से तंग आकर संजीव ने सुसाइड कर लिया था। इस ठगी में महिला का देवर कौशल सिंह भी शामिल है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


दरअसल, 10 अगस्त की रात भाजपा नेता बसंतपुर क्षेत्र के हीरा-मोती लाइन निवासी संजीव जैन ने खुदकुशी कर ली थी। उनका शव कुंआ चौक नंदई स्थित पुराने घर के ही एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। मौके से 10-12 पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज होने और उसे चुकाने के लिए लोन के लिए अप्लाई करने के बाद भी पास नहीं होने की बात लिखी थी। पुलिस जांच में एक लड़की की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया था।


बैंक खातों की डिटेल ने आरोपियों तक पहुंचाया
पुलिस ने सुसाइड नोट में मिले नामों के साथ बैंक की डिटेल चेक की। पता चला कि संजीव जैन ने किसी मानसी यादव के अकाउंट में 1.77 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने मानसी की तलाश शुरू की। रायपुर, दिल्ली और मेरठ टीम भेजी गई, तो पता चला कि बैंक में दर्ज पते पर वह सालों से नहीं रह रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि मानसी रायपुर स्थित अपनी बहन मधु के घर तीज मनाने पहुंची है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रॉन्ग नंबर के जरिए 8 साल पहले हुई थी संजीव से जान-पहचान
पूछताछ में मानसी ने पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले रॉन्ग नंबर लगने से संजीव जैन से उसकी पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान उसे पता चला कि संजीव पैसे वाला है। इस पर संजीव को प्रेम जाल में फंसाया। कई बार वह संजीव से मिलने राजनांदगांव आई। वहीं, संजीव को भी रायपुर और मेरठ बुलाया। इस बीच दोनों में हर बार शारीरिक संबंध भी बने। मानसी कभी पढ़ाई, कभी नौकरी तो कभी मकान खरीदने के नाम पर रुपए लेती और लोन पास होने पर लौटाने का झांसा देती।

बैंक लोन के लिए अपने पति और देवर को बनाया बैंक अफसर
मानसी ने बैंक लोन लेने की बात कहकर पति ललित सिंह को मोहित शर्मा और देवर कौशल सिंह को निखिल जैन व आशीष बनाकर संजीव से बात कराई। इसके बाद से उसका पति ललित व कौशल ने खुद को बैंक अफसर बताया और लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में लाखों रुपए मानसी और अलग-अलग लोगों के खाते में ट्रांसफर कराए। संजीव रुपए देने से मना करता तो आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते।

सुसाइड नोट में संजीव ने फेडरल और यूनियन बैंक के अफसरों का किया था जिक्र
पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश में मेरठ के गंगानगर के रहने वाले हैं। वहीं मानसी का ससुराल है। जबकि रायपुर में उसका मायका है। इस मामले में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस उनका भी पता लगा रही है। संजीव ने अपने सुसाइड नोट में यूनियन बैंक के निखिल जैन और फैडरल बैंक के आशीष व अन्य व्यक्तियों के लोन दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ रुपए लेने और परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी थी।