CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: 22 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: 22 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर: विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान रखते हुए सचिव आबकारी आयुक्त छ.ग. एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पाेरेशन ने मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण एवं कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में उपायुक्त आबकारी, संभाग सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत् आबकारी उप निरीक्षक सपना सिन्हा ने 15 सितम्बर को सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तिलसिवां थाना सूरजपुर मीना बाई पति राम चरित्र उम्र 35 वर्ष जाति केवट के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं राजन पिता चमरु राम उम्र 23 जाति केवट के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई । आरोपियों को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

 बड़ी खबर : स्कूल जा रही शिक्षिका के स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका ने भागकर बचाई अपनी जान

बड़ी खबर : स्कूल जा रही शिक्षिका के स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका ने भागकर बचाई अपनी जान

धमतरी. धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया दरअसल, अचानक शिक्षिका की चलती स्कूटी में आग लग गई, किसी तरह वहां से भागकर शिक्षिका ने अपनी जान बचाई.

बता दें कि पूरी घटना धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कुहकुहा की है. यहां कुरुद की रहने वाली एक शिक्षिका सरिता श्रीवास जब स्कूल जा रही थी तभी उसकी स्कूटी में आग लग गई, अपनी जान बचाने के लिए शिक्षिका ने स्कूटी को रोक दिया. कुरुद में रहने वाली शिक्षिका सरिता श्रीवास भैसमुंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ है.

स्कूटी में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. शिक्षिका गुरूवार को स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद ड्यूटी जा रही थी. इसी दौरान कुहकुहा गांव में प्राथमिक स्कूल के पास उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई.

जिसके बाद आनन-फानन में शिक्षिका ने स्कूटी को रोका और उतर कर उससे दूर हो गई. देखते ही देखते पूरी स्कूटी धू-धू कर जल गई. वहीं स्कूटी में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. स्कूटी में पेट्रोल फुल टैंक था और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.
 गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गांजा, अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाये जाएंगे। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने इस तारतम्य में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुये कहा है कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध गांजा के राज्य में प्रवेश की सूचना अक्सर मिलती रहती है। गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिये सीमावर्ती जिले जिनकी सीमाएं अन्य प्रदेशों से लगती है, वहां पर चेक पोस्ट लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चेकपोस्ट में कैमरे लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि सीमावर्ती राज्यों से आने वाले मार्गों में चेकपोस्ट लगाकर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल तैनात करते हुये अवैध गांजा, शराब एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाएं। डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि सभी एसपी अपने जिले में गांजा व अन्य मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, विक्रय, अवैध परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करें।
 CG में बड़ा हादसा : कच्चा मकान गिरने से दादी और नातिन की मौत

CG में बड़ा हादसा : कच्चा मकान गिरने से दादी और नातिन की मौत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के मारो पुलिस चौकी के निकट खेड़ा गांव की है जहां तेज बारिश की वजह से बीती रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया हैं जहां सोए दादी एवम नातिन की मौत हो गयी है। 

आज सुबह जब गांव वालों को दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारो चौकी पुलिस एवम राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच चुके है।

नांदघाट थाना के मारो चौकी की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  नातिन और दादी कच्ची घर मे सोए थे रात भर हुई बारिश आए देर रात अचानक कच्चा मकान गिर गया जिसमें दबने से दोनो की मौत हो गयी है। मृतिका का नाम धनैया बाई यादव उम्र 80 वर्ष एवम ईश्वरी यादव 20 वर्ष बताया जा रहा है।

क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से दीवाल ढहने से जिले में इस वर्ष का यह दूसरा मामला है इससे पहले साजा क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में दीवाल ढहने की 2 बच्चे की मौत की घटना सामने आई थी।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी, सोशल मीडिया के जरिए हो सकी महिला की पहचान

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी, सोशल मीडिया के जरिए हो सकी महिला की पहचान

महासमुंद। सांकरा के जोंक नदी के नए पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं नदी में तेज बहाव होने के कारण महिला 200 मीटर दूर तक बह चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला। लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान हो पाई।
 
सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया में तस्वीर डालने के बाद इसाफ बैंक के कर्मचारी थाना आए थे। उन्होंने युवती की पहचान सलोनी दास, पति दीपक दास (30 वर्ष) के रूप में की है। पूछताछ में पता चला है कि वह बागबाहरा के थाना पारा की निवासी थी और पिथौरा के निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में पदस्थ थी।
  लड़कियों ने टेलर दुकान में किया जमकर हंगामा : दर्जी को पीटने लगी चप्पलों से और फिर

लड़कियों ने टेलर दुकान में किया जमकर हंगामा : दर्जी को पीटने लगी चप्पलों से और फिर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में देर शाम को 2 लड़कियों ने मिलकर जमकर हंगामा मचाया। दोनो लड़कियां एक हसमुद्दीन नामक दर्जी की दुकान में घुस गए और पहले तो दर्जी से बहसा बहसी शुरू हुई बाद में लडकिया दर्जी को पीटने लगी वो भी चप्पलों से ।

लड़कियों द्वारा दर्जी दुकान में हंगामा सुनकर आस पास के लोग भी इकट्ठे हो गए और जब लड़कियों से हंगामे का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि खुशबू टेलर्स का संचालक हसमुद्दीन लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ करता है। अबतक इलाके के 7 -8 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है ।

बहरहाल हंगामे के बाद मौके पर बगीचा पुलिस भी पहुंच गई है ।लड़कियों के द्वारा बगीचा थाने में टेलर दुकान के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है । एफआईआर के बाद ही पता चलेगा कि असली कहानी क्या है।
 बड़ी खबर : चरित्र संदेह के चलते मंदिर के पुजारी ने की अपनी पत्नी की हत्या

बड़ी खबर : चरित्र संदेह के चलते मंदिर के पुजारी ने की अपनी पत्नी की हत्या

बलौदाबाजार। जिले में स्थित साईं मंदिर के पुजारी ने बुधवार देर रात चरित्र संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुजारी दिनभर उससे विवाद और मारपीट करता रहा, फिर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसे पत्नी के ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल के लिए FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव निवासी रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है। वह मंदिर परिसर में ही पीछे की ओर बने मकान में पत्नी मंदाकनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) साल के साथ रहता है। आरोप है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का बुधवार सुबह से विवाद हो रहा था। इस दौरान रामनारायण उससे मारपीट भी करता रहा। 

जो हाथ में आया उसी से पत्नी को पीटा
विवाद के दौरान जो कुछ भी रामनारायण के हाथ में आया, उसने पत्नी की उससे ही पिटाई की। इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात करीब 9 बजे लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने किचन में रखे गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा।

 गैस चूल्हा बार-बार रखने से मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात के दौरान रामनारायण का साला रामायण, साली पूजा और दोनों बच्चे घर में ही थे। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उनके सामने ही आरोपी ने पत्नी को आग लगा दी। महिला मंदाकिनी का भाटापारा के तुमागांव में मायक है।
 
चौकी प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रामनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शक के स्वभाव के चलते अक्सर पत्नी से विवाद करता था। महिला कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलती थी। अपने भाई और बहन को भी अपने साथ रखे रही व दो छोटे बच्चे भी घर में ही रहते थे। वहीं आरोपी भी पूरा समय मंदिर परिसर और घर पर ही रहता था। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।
 
 छत्तीसगढ़ : नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत

छत्तीसगढ़ : नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत

भिलाई। नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेसुध हो गई. परिजन जब तक सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नेवई थाना इलाके में घटित घटना की पुलिस जांच कर रही है.
टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में खत्म हुई कोवैक्सीन की खुराक, आज रायपुर के इन 215 वैक्सीनेशन सेंटरों में लगेगी कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में खत्म हुई कोवैक्सीन की खुराक, आज रायपुर के इन 215 वैक्सीनेशन सेंटरों में लगेगी कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 215 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 00 और कोविशिल्ड 24900 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-  

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 0 और होम आइसोलेशन से 1 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 25 है। आज तक रायपुर में 157907 मरीजो की पहचान हुई है और 154743 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 350 है | आज प्रदेश में 27337 टेस्ट हुए है |
 

CG NEWS: आबाकारी विभाग के टीम ने चार आरोपियों से 38 लीटर अवैध मदिरा जब्त किया

CG NEWS: आबाकारी विभाग के टीम ने चार आरोपियों से 38 लीटर अवैध मदिरा जब्त किया

महासमुन्द: आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में 14 सितम्बर को आबकारी दल ने अवैध मदिरा विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई। आबकारी उपनिरीक्षक सवितारानी मेश्राम व मधुकर श्याम हरित की टीम ने डमरू सतनामी ने सरायपाली जोंक नदी के किनारे थाना कोमाखान को 75 नग जेब्रा छाप उडी़सा राज्य की मदिरा कुल 15.0 लीटर मदिरा तथा दीपक राजपूत ग्राम घुचापाली थाना बागबाहरा को 8.0 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक वतन चौधरी की टीम ने चन्द्रशेखर डड़सेना, ग्राम रिसीकेला थाना सरायपाली को 9 लीटर महुआ मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा उपनिरीक्षक कौशल सोनी की टीम ने जेठूराम सारथी, डोंगरीपाली थाना पिथौरा को 6 लीटर महुआ मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार 4 प्रकरणों में चार आरोपियों से कुल 38.0 लीटर अवैध मदिरा जब्त कर उक्त चारों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।

BREAKING NEWS CG: विभिन्न राइस मिलों से धान व चांवल जप्त, खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई

BREAKING NEWS CG: विभिन्न राइस मिलों से धान व चांवल जप्त, खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के निर्देशानुसार आज खाद्य विभाग के विभिन्न दल ने अकलतरा, डभरा और बम्हनीडीह के विभिन्न राइस मिलों की जांच की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने राइस मिलों के जांच के लिए अलग-अलग दल का गठन किया है। जांच दल ने धान के उठाव के अनुरूप फोर्टिफाईड मिलिंग तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग न कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चांवल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत् धान व चांवल जप्त करने की कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के जांच दलों ने आज अकलतरा के सुभाष ट्रेडिंग कंपनी, बम्हनीडीह के श्याम राईस प्रोडक्ट तथा डभरा स्थित शिव शक्ति राईस मिल और सत्यम राइस मिल बम्हनीडीह की जांच की गई।

यह जांच खरीफ विपणन वर्ष (2019-20 एवं 2020-21) में संग्रहित धान के उठाव के अनुरूप फोर्टिफाईड मिलिंग तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग न कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण की गई। जांच के दौरान सुभाष ट्रेडिंग कंपनी अकलतरा के परिसर सें 312.35 क्विंटल धान और 32.50 क्विंटल चांवल , सत्यम राईस मिल बम्हनीडीह से 80 क्विंटल धान तथा शिव शक्ति राईस मिल डभरा से -112.85 क्विंटल धान की जप्ती की कार्रवाई छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चांवल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत् की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में अरवा एवं उसना फोर्टिफाईड के लिए धान की कस्टम मिलिंग किया जाना शेष है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार सितम्बर 2021 तक अरवा एवं उसना फोर्टिफाईड धान की कस्टम मिलिंग पूर्ण किया जाना है। राईस मिलर्स ने अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य नही करने पर लगातार जांच की जा रही है। अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। संयुक्त जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सर्वश्री मनोज कुमार त्रिपाठी, कौशल किशोर साहू, विनय भूषण कुजूर, खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान, जितेन्द्र दिनकर, हेमन्त ब्रम्हभठ्ट, उमेश चौधरी, सुनेत जायसवाल और मनोज कुमार साहू उपस्थित थे।

CG NEWS: गौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

CG NEWS: गौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

जगदलपुर: कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने रविवार 12 और बुधवार 15 सितंबर को जिले के आमागुड़ा, चुड़ीगुड़ा, टाकरागुड़ा एवं फरसागुड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी ईट के लिए एक वाहन और चूना पत्थर के लिए तीन वाहन पर अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक अपंजीकृत ट्रैक्टर, दो टिप्पर सीजी 17 एच 4777 व सीजी 17 एच 2824 और एक हाईवा सीजी 4 एनजे 1609 को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमलों ने निरन्तर जांच की जा रही है।

 छत्तीसगढ़ : सेना भर्ती की तैयारी के संबंध बैठक, भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने युवाओं को दी जाएगी प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ : सेना भर्ती की तैयारी के संबंध बैठक, भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने युवाओं को दी जाएगी प्रशिक्षण

जगदलपुर। बस्तर संभाग के युवाओं को सेना के विभिन्न पदों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने हेतु अभियान आगामी कुछ माह में चलाई जाएगी। सेना भर्ती अभियान की आवश्यक तैयारी के लिए आज शहर के पुलिस क्वाडीनेशन सेंटर में बस्तर आईजी  सुंदरराज पी., मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य से सेना भर्ती के प्रमुख ब्रिगेडियर  दीपेन्द्र मानराई की अध्यक्षता में बैठक की गई।  बैठक में कलेक्टर  रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा, आईपीएस अंकिता शर्मा, कर्नल एस राजेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर बस्तर आईजी  सुंदरराज पी. ने कहा कि आर्मी भर्ती के माध्यम से बस्तर संभाग के अधिक से अधिक बच्चे सेना में शामिल हो इसके लिए संभाग के सभी जिलों से एक-एक नोडल अधिकारी के माध्यम से युवाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। ब्रिगेडियर  दीपेन्द्र मानराई ने कहा कि बस्तर के युवा में बहुत प्रतिभा है, किंतु सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी की कमी और ऑनलाइन आवेदन करते समय मामूली त्रुटियों के कारण भर्ती अभियान में शामिल नहीं हो पा रहे है। इन कमियों को दूर कर अधिक से अधिक युवकों को आगामी भर्ती अभियान में शामिल किया जाना है।

कलेक्टर  बंसल ने कहा कि जागरुकता के लिए स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार करने तथा सेना भर्ती से सम्बंधित वीडिओ का सोशल मीडिया का उपयोग कर व्यापक प्रसार करने की बात कही। भर्ती अभियान के लिए जिले में विशेष प्रशिक्षण अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसमें 10वीं पास बच्चों को शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में कर्नल  रमेश ने सेना भर्ती की सभी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्वाईन इंडियन आर्मी वेबसाईट में भर्ती अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। जिसमें शारीरिक कद, शैक्षणिक योग्यता, आयु के संबंध में भी विभिन्न पदों के आधार पर जानकारी दी गई है। एनसीसी में सी प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उपस्थित अधिकारियों की शंकाओं तथा चाही गई जानकारी के सम्बंध में बताया। ज्ञात हो कि वर्ष 2010-11 में सेना भर्ती रैली आयोजन के बाद आगामी कुछ माह बाद बस्तर संभाग में सेना भर्ती अभियान किया जाएगा।
 खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय - मुख्यमंत्री

खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय - मुख्यमंत्री

रायपुर। देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले के नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनी है। यहां विशाल मानव निर्मित जंगल विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नंदिनी में इस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीन में यह प्रोजेक्ट विकसित किया गया है। लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। आज जन वन कार्यकम में मुख्यमंत्री  बघेल ने यहाँ बरगद का पौधा लगाया और जंगल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण है कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने यह प्रशंसनीय कदम है। यहां 100 एकड़ में औषधीय पौधे तथा फलोद्यान भी विकसित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये ये बड़ी पहल है। इससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमने प्रकृति को सहेजने बड़े निर्णय लिए। चाहे लेमरू प्रोजेक्ट हो या नदियों के किनारे प्लांटेशन, प्रकृति को हमने  हमेशा तवज्जो दी। यहां मानव निर्मित जंगल का बड़ा काम हुआ है। मैं इसके लिए क्षेत्र की जनता को बधाई देता हूँ।

इस अवसर पर पीएचई मंत्री  गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल ने भी पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं। अब खाली पड़ी जगह में 83,000 पौधे लगाये गये हैं। इसके लिए डीएमएफ-एडीबी से राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर पीसीसीएफ  राकेश चतुर्वेदी ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी दी और इस कार्य मे लगे अधिकारियों को बधाई दी। सीएफ श्रीमती शालिनी रैना ने भी  प्रोजेक्ट की टीम को बधाई दी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा डीएफओ  धम्मशील गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि 83000 पौधे लगाये जा चुके हैं। 3 साल में यह क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा।  गणवीर ने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए गये हैं जिनकी उम्र काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए गये हैं। इस मौके पर पीसीसीएफ वन्य संरक्षण  नरसिंह राव, लघु वनोपज के एमडी  संजय शुक्ला, आईजी  विवेकानंद सिन्हा, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही बीएसपी सीईओ  अनिर्बान दासगुप्ता भी उपस्थित रहे।

पक्षियों के लिए आदर्श रहवास- पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह पक्षियों के लिए भी आदर्श रहवास बनेगा तथा पक्षियों के पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां पर एक बहुत बड़ा वेटलैंड है जहां पर पहले ही विसलिंग डक्स, ओपन बिल स्टार्क आदि लक्षित किए गए हैं यहां झील तथा नजदीकी परिवेश को पक्षियों के ब्रीडिंग ग्राउंड के रूप में विकसित होगा।

इको टूरिज्म का होगा विकास- इसके साथ ही इस मानव निर्मित जंगल में घूमने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाई गई है ताकि यह छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके।
 पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ गाडिय़ां हुई प्रभावित

पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ गाडिय़ां हुई प्रभावित

रायपुर। पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरने से कुछ गाडिय़ो का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली कुछ गाडिय़ो को रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण 15 सितम्बर  को पूरी एवं दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08425/08426 पूरी-दुर्ग-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार 15 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02093 पूरी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड-जखपुरा-जारोली-चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा-ईब होकर रवाना की जाएगी। इसी दिन पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08405  पूरी-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग  खुर्दा रोड-विजयनगरम- टिटलागढ़-लखोली होकर रवाना की जाएगी। 14 सितम्बर को इंदौर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 09371 इंदौर-पुरी स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टिटलागढ़-विजयनगरम-खुर्दा रोड होकर रवाना की जाएगी। 
 प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना

प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर पिछले दो दिन से लगातार रूक-रूककर हल्की व मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की, मध्यम से लेकर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 

स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक श्री चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने एवं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी है। 
 रायपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर : बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पिता की हत्या, फिर काट दी पैर की उंगलियां

रायपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर : बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पिता की हत्या, फिर काट दी पैर की उंगलियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने बीती रात अपने बाप की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गला और पैर की उंगलियां भी काट दी। मृतक का नाम झिर्मल सिंह है।

बताया जा रहा है की बाप अपने बेटे को घर में घुसने नहीं देता था बाप बेटे दोनों के बिच में विवाद होते रहता था। यह पूरा मामला आमानाका थाने का है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सबका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायपुर ब्रे़किंग: एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित, जानें क्या है मामला...

रायपुर ब्रे़किंग: एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित, जानें क्या है मामला...

रायपुर। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक सुरजीत सिंह सेंगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से आरक्षक के अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरक्षक को निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध कर दिया है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के 200 से अधिक टीकाकरण केन्द्रों में आज लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें पूरी सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के 200 से अधिक टीकाकरण केन्द्रों में आज लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें पूरी सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 203 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 190 और कोविशिल्ड 22310 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-  

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 25, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 25, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 25 है। आज तक रायपुर में 157906 मरीजो की पहचान हुई है और 154742 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें 
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 39 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 371 है | आज प्रदेश में 26444 टेस्ट हुए है |

BIG BREAKING CG : पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को पदोन्नति आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

BIG BREAKING CG : पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को पदोन्नति आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस के 74 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति मिली है। गृह विभाग (पुलिस) अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने उक्ताशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

58 प्रतीक्षा सूची में से 47 एसआई की पदोन्नति सूची की जारी। हुई है। बाकी 11 टीआई के नाम बंद लिफाफे में हैं। लिफाफे के खुलते ही पदोन्नति आदेश जारी होगा।

 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डर से मच्छरदानी में छिपा था

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डर से मच्छरदानी में छिपा था

बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 महीने पहले नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने जब आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी तो वो मच्छरदानी के अंदर छिपा हुआ मिला है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, 07 दिसंबर 2020 को नाबालिग के पिता ने कोनी थाना में केस दर्ज कराया था कि कोई उनकी बेटी को घर से भगा ले गया है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि लड़की को विशाल गढ़ेवाल(23) भगाकर ले गया है। इस पर पलिस ने विशाल की तलाश शुरू कर दी।


नाबालिग को भी छुड़ाया गया
इस बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी लड़की को लेकर बिलासपुर के इन्द्रपुरी, हिर्रीमाइन्स अपने घर आने वाला है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस के आने खबर सुनते ही विशाल घर के अंदर मच्छरदानी में छिपा गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को पुलिस ने विशाल के पास से छुड़ाया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि विशाल उसे शादी का झांसा लेकर भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को उसके घरवालों के हवाले कर दिया है।

BIG BREAKING: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,16 अधिकारी इधर-उधर, देखे लिस्ट

BIG BREAKING: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,16 अधिकारी इधर-उधर, देखे लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में अधिकारियों का तबादला किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और सहायक क्षेत्रीय परिवहन के 16 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किया गया है। जिसमें से 5 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नवीन पदस्थापना दी गई है। परिवहन विभाग के अवर सचिव तीरथ राम साहू ने आदेश जारी किया है।

BREAKING NEWS CG: सराफा व्यापारी पर गोली चला कर लाखो के जेवरात लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

BREAKING NEWS CG: सराफा व्यापारी पर गोली चला कर लाखो के जेवरात लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के सराफा कारोबारी पर गोली चला कर लगभग 27 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लूटने वाले खूंखार गंजाम गैंग के एक और सदस्य को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से लगभग 3 लाख 74 हजार रुपए के लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इस घटना को कुल 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी अब भी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है। कुल मिलाकर इस मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।


बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सराफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाला गंजाम गैंग का एक सदस्य मनी प्रधान (25) ओडिशा के मुण्डमाल गांव में छिपकर रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर बस्तर पुलिस ने एक टीम गठित की और इस टीम को मौके के लिए रवाना किया। इलाके में पहुंची टीम ने गंजाम गैंग के सदस्य की तलाशी शुरू की। किसी ने बताया कि आरोपी अपने घर में आराम फरमा रहा है। उसी समय जवानों ने अचानक दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया। घर की तलाशी लेने पर सराफा व्यापारी से लूटे गए सोने की बालियां, नथ सहित कई आभूषण टीम ने बरामद किए हैं।


200 CCTV कैमरे खंगाले
आरोपियों को पकड़ने के लिए जगदलपुर पुलिस ने कुल 6 टीमें बनाई थी। इनमें पहली टीम को सराफा व्यापारी की दुकान के आसपास की जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी टीम को घटनास्थल की जानकारी इकट्‌ठा करना, तीसरी टीम को तकनीकी विश्लेषण, चौथी टीम को पूरे शहर में लगे CCTV फुटेज की जांच, पांचवी टीम को इंटर स्टेट समन्वय कर अज्ञात आरोपियों की तलाश व छठवी टीम को स्थानीय स्तर पर अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाने का काम दिया गया था।


अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए घटना स्थल से लेकर जगदलपुर शहर व ओडिशा राज्य की सीमा तक लगभग 200 CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाला गया था। तब कहीं पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 26 लाख रुपए जेवरात और पिस्टल जब्त किए हैं।


इस तरह से दिए थे लूट की घटना को अंजाम
18 जुलाई को जगदलपुर के स्थानीय सराफा व्यापारी त्रिलोक चंद सिसोदिया संजय मार्केट में स्थित अपनी ज्वेलरी शॉप को बंद कर शाम 8 बजे घर जा रहे थे। उन्होंने दुकान के सोने के गहनों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में डाला था। लुटेरे उन पर नजर बनाए हुए थे। घर पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने उन पर गोली चला कर घायल कर दिया था। इसके बाद स्कूटी में रखे लगभग 500 ग्राम सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे।