CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG BREAKING: दहेज में बाइक न मिलने से परेशान पति ने पत्नी की कर दी निर्मम हत्या

CG BREAKING: दहेज में बाइक न मिलने से परेशान पति ने पत्नी की कर दी निर्मम हत्या

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, शुक्रवार को एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। महिला को उसके पति ने इसलिए मारा डाला, क्योंकि शादी में दहेज में बाइक नहीं दी थी। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है।


बताया गया है कि सिंघनपुरी गांव में रहने वाले राहुल साहू की शादी 7 महीने पहले कवर्धा जिले के पूसेरा गांव की आरती के साथ हुई थी। दोनों के बीच शुरुआत में सब कुछ ठीक चला रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद राहुल का आरती से दहेज में बाइक नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
इसके चलते राहुल आए दिन आरती को गाली देता और उसके साथ मारपीट करता था। पति के मारपीट की जानकारी आरती ने परिजनों को भी दी थी। इसी बीच 15 सितंबर को राहुल ने आरती की हत्या कर दी। हत्या के बाद राहुल ने आरती के घरवालों को बताया कि आरती की मौत चाय बनाते वक्त हीटर में करंट की चपेट में आने से हुई है।


आरती के गले में मिले निशान
हत्या के बाद आरती के घरवालों को राहुल पर शंका थी। यही वजह थी कि उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार से पहले आरती के शरीर को पूरी तरह से अच्छे से देखा। उन्हें आरती के गले में चोट के निशान मिले। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी चीज से आरती का गला घोंटा गया है। इसके बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत फास्टरपुर पुलिस से की थी। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया, पूछताछ में राहुल ने आरती की हत्या गला घोंटकर करने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे अरूप गोस्वामी, जल्द जारी होगा आदेश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे अरूप गोस्वामी, जल्द जारी होगा आदेश

बिलासपुर: बिलासपुर हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिलने वाले हैं। जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का तबादला बिलासपुर हाईकोर्ट होने वाल है। वहीं बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्र का तबादला आंधप्रदेश हाईकोर्ट।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 8 नए चीफ जस्टिस प्रमोट करने के साथ ही 28 जजों को ट्रांसफर करने की अनुशंसा की है, उसमे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नाम भी शामिल है। हालांकि, कॉलेजियम ने अनुशंसा को अपने वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि आजकल में कभी भी आदेश निकल जाएंगे।

बड़ी खबर रायपुर: चाकू टिकाकर नगदी व मोबाईल लूटकर भागे,तीन स्कूटी सवार अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: चाकू टिकाकर नगदी व मोबाईल लूटकर भागे,तीन स्कूटी सवार अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: शराब भट्ठी रोड के किनारे एक व्यक्ति से स्कूटी सवार अज्ञात लड़कों ने चाकू टिकाकर नगदी व मोबाईल लूट कर भाग गए। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जनता क्वाटर न्यू राजेन्द्रनगर निवासी संतोष निषाद 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 16 सितंबर को रात 8 बजे प्रार्थी मेडीसाईन अस्पताल के पहले शराब भट्ठी जाने वाले मार्ग होकर पैदल अपने घर जा रहा था तभी डीईयो स्कूटी सवार तीन अज्ञात लड़के उसे रोककर गाली-गलौच कर मारपीट किये व चाकू टिकाकर उसके जेब में रखे मोबाईल व पर्स जिसमें 400रुपये रखा था लेकर भाग गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर ली है।

CG NEWS: रायपुर में ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफतार, 6 नग बैटरी बरामद

CG NEWS: रायपुर में ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफतार, 6 नग बैटरी बरामद

प्रार्थी विकास गोदवानी एवं ललीत तिवारी के द्वारा थाना तेलीबांधा मे दिनांक 16.09.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.09.2021 को मिनोचा पेट्रोलपंप के सामने ट्रक खड़ी कर भोजन व विश्राम के लिए जाने पश्चात हाईवा ट्रक क्र. सीजी 04 जे डी-8553 से टर्बाेमैक्स टी.बी 1500 न्यु बैटरी 02 नग एक लाल एवं एक काले रंग का उपर कव्हर वाला तथा ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी-8702 से एक लाल रंग का जेन गोल्ड एवं एक काले रंग की टर्बोमैक्स टी.बी. 1500 न्यु बैटरी एवं हाईवा ट्रक क्र. सीजी 04 एल यू- 0307 मे सेगा 130 कंपनी की बैटरी सफेद बौडी वाली एवं लाल रंग का उपर कव्हर लगे हुए बैटरी को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

विवेचना दौरान संदिग्धो से पुछताछ की जा रही थी। कि आरोपी एवं अपचारी बालक को थाने लाकर सख्ती से पुछताछ किये जाने पर आरोपी एवं अपचारी बालक द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी गुलशन साहू उर्फ दीनू से 04 नग बैटरी व अपचारी बालक से 02 बैटरी तथा चोरी मे स्तेमाल किये गये एक्टीवा वाहन क्र. सीजी 04 एल वाय-7742 जुमला किमती 43 हजार रूपये को जप्त कर आरोपीयो को दिनांक 16.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।

रायपुर में जुआ सट्टा के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, नगदी रुपये एवं सट्टा-पट्टी तथा ताश पत्ती के साथ 12 गिरफ्तार

रायपुर में जुआ सट्टा के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, नगदी रुपये एवं सट्टा-पट्टी तथा ताश पत्ती के साथ 12 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआ -सट्टा के खिलाफ  पुलिस ने कार्रवाई कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी रुपये एवं सट्टा-पट्टी तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम रुपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलने की सुचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने प्रहलदवा तालाब के पास कुशालपुर में घेराबंदी कर राम बजाज 24 वर्ष एवं अन्य तीन जुआरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 7500 रुपये नगदी एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। तथा कोतवाली पुलिस ने नेहरु नगर बस्ती कालीबाड़ी में जुआ खेलने पाए जाने पर 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1680 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पुछने पर उन्होंने विवेक सोनी पिता अनुज सोनी उम्र 26 वर्ष  लीली चौक पुरानी बस्ती ,सुनील टंडन पिता हरिशंकर टंडन उम्र 30 वर्ष थाना विधानसभा,सुभम साहू पिता राजू साहू उम्र 16 वर्ष   संतोषी मंदिर के पास नेहरू नगर ,मुकेश गुप्ता पिता अरविन्द गुप्ता उम्र 28 वर्ष कालीबाडी नेहरू नगर ,राम कुमार गुप्ता पिता संतोष प्रसाद गुप्ता उम्र 36 वर्ष नेहरू चौक गुढियारी बताया है।

इसी तरह गुढिय़ारी जगन्नाथ चौक के पास देवा सिंदे को 21 वर्ष पिता अरुण सिंदे के कब्जे से सट्टा-पट्टी तथा नगदी 1750 रुपये जब्त की है। वहीं खमतराई पेप्सी गोदाम रांवा भाठा  के पास सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर विकास सिंह 38 वर्ष पिता स्व.विजय सिंह के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी 1000 रुपये जब्त की है। तथा आर्यन सागर 31 वर्ष के कब्जे से 900 रुपये नगदी व सट्टा-पट्टी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
 शिक्षक की दर्दनाक मौत : नाली में जा घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक, चोट लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

शिक्षक की दर्दनाक मौत : नाली में जा घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक, चोट लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

बालोद।  स्कूल पहुंचने में देरी होने के कारण शिक्षक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्कूल जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। जिसके चलते शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोरगहन निवासी 35 वर्षीय शिक्षक खेमन्द्रे ठाकुर सुबह 10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान कुछ निजी कारणों से वह अर्जुंदा नगर में रुक गए थे। जिसके बाद स्कूल जाने में देरी होने के कारण खेमेंद्र ठाकुर अपने बाइक को तेज गति से चला रहे थे। इसी बीच नगर पंचायत अर्जुंदा से 2 किलोमीटर दूर ग्राम परसतराई मोड़ के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिससे खेमेंद्र सड़क किनारे बने नाली में जा टकराया। घटना में गंभीर चोट लगने के कारण हेमेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुंदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही लाया गया।
छत्तीसगढ़ : गैंगरेप का आरोपी छात्रावास अधीक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की तत्काल कार्यवाही

छत्तीसगढ़ : गैंगरेप का आरोपी छात्रावास अधीक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की तत्काल कार्यवाही

कोरबा। दीपका थानांतर्गत महिला से सामुहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में आरोपी बनाए गए नुनेरा बालक छात्रावास के अधीक्षक विजय कंवर को आदिवासी विकास विभाग ने निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उसकी पदस्थापना पाली जनपद कार्यालय में कई गई है। गौरतलब है कि महिला से गैंगरेप के मामले में छात्रावास अधीक्षक समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

 रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की कार को मारी ठोकर

रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की कार को मारी ठोकर

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसे का सिलसिला जारी है। गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की कार को ठोकर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र पुलिस लाईन राजनांदगांव निवासी आरक्षक पवन कुमार साहू 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह वर्तमान में एडीजे के बंगला पर कार्यरत है। 16 सितंबर को आरक्षक अपने साहब की सियाज मारूती सुजुकी क्रमांक सीजी- 04- एचडब्लू-9007 से आवश्यक कार्य से रायपुर आ रहा था तभी टाटीबंध चौक पार करते समय  तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी- 04- एमएन 0877 का चालक  ने कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कार  पलटते-पलटते बची। एक्सीडेंट से कार का दोनो साईड का दरवाजा, पीछे का मडगार्ड, बम्फर,  मिरर एवं साईड का लाईट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ थाने में धारा 279,427 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर इस माह से होगी लागू, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर इस माह से होगी लागू, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का एक जुलाई 2021 से नगद भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों को माह जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से तथा छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 सितम्बर को राज्य के शासकीय सेवकों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।- देखें आदेश-
 
विश्वकर्मा पूजन दिवस जेएसपीएल-मशीनरी डिवीजन में धूमधाम से हुई

विश्वकर्मा पूजन दिवस जेएसपीएल-मशीनरी डिवीजन में धूमधाम से हुई

रायपुर। नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के मंदिर हसौद स्थित परिसर में आज प्रातः इंजीनियरों-शिल्पकारों-रचनाकारों के ईष्टदेव भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा परम्परागत उत्साह और भक्ति भाव से संपन्न हुई।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जेएसपीएल परिसर के शेड नंबर-4 में पूरे विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने जेएसपीएल के निरंतर विकास की उनसे प्रार्थना की। यूनिट हेड अरविंद तगई और महाप्रबंधक सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधिपूर्वक भगवान की आराधना की। इस अवसर पर अनुष्ठान पं. वी.पी. पांडेय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुकेश तिवारी, रविंदर शर्मा, कार्मिक प्रमुख सूर्योदय दुबे समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कहते हैं कि विधिपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करने से रोजगार और व्यवसाय में तरक्की मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी कहा जाता है। वे निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। वे संसार के पहले इंजीनियर और वास्तुकार कहे जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संसार में जो भी निर्माण या सृजन कार्य होता है, उसके मूल में भगवान विश्वकर्मा जी विद्यमान होते हैं। उनकी आराधना से कोई भी कार्य बिना विघ्न पूरे हो जाते हैं। पौराणिक आख्यानों के अनुसार विश्वकर्मा जी ने सृष्टि की रचना में ब्रह्मा का सहयोग किया तथा पूरे संसार का मानचित्र बनाया। भगवान विश्वकर्मा जी ने स्वर्ग लोक, कृष्ण की नगरी द्वारिका, सोने की लंका, पुरी मंदिर के लिए भगवान जगन्नाथजी, बलभद्रजी एवं सुभद्राजी की मूर्तियों, इंद्र के अस्त्र वज्र आदि का निर्माण किया। ऋग्वेद में विश्वकर्मा जी के महात्म्य का उल्लेख है।जेएसपीएल के मंदिर हसौद परिसर में प्रत्येक वर्ष धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसमें सभी कर्मचारी सपरिवार सम्मिलित होकर अनुष्ठान करते हैं।

 BIG BREAKING: चैम्बर की मांग पर लगी मुहर,प्रदेश कार्यालय के रियायती दर पर भूमि देने रायपुर कलेक्टर को आदेश ज़ारी, अध्यक्ष पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल को दिया धन्यवाद

BIG BREAKING: चैम्बर की मांग पर लगी मुहर,प्रदेश कार्यालय के रियायती दर पर भूमि देने रायपुर कलेक्टर को आदेश ज़ारी, अध्यक्ष पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल को दिया धन्यवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांगों को पूरा करने पर चैम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी व चैम्बर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गिरीश देवांगन सहित रामगोपाल अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। 

आपको बता दे कि चैम्बर की मांग पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को निर्देश ज़ारी करते हुए राजधानी रायपुर स्थित डूमरतराई व बिलासपुर स्थित व्यापार विहार की तर्ज पर अब सभी जिलों में थोक बाज़ार को शहर के बाहर व्यवस्थापित करने हेतु तत्काल उचित कार्यवाही करने के आदेश ज़ारी किए गए है।

मीडिया से बातचीत पर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी वर्ग के व्यापारियों को विश्वास में लेकर व्यापारियों के विकास का कार्य किया जा रहा है। पारवानी ने कहा कि चैम्बर के प्रदेश कार्यालय के लिए राजधानी रायपुर में अब शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने रायपुर कलेक्टर को पत्र ज़ारी करते हुए तत्काल शासकीय भूमि का आबंटन कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

श्री पारवानी ने दोनों प्रमुख मांगो को पूरा करने पर मुख्यमंत्री सहित प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की है। पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल को विश्वास दिलवाया की व्यापारी सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर प्रदेश को एक नई ऊंचाई में पहुँचाने प्रयासरत रहेंगे।

 

 बड़ी खबर : रायपुर में फर्जी दस्तावेज शील बनाकर कंपनी से 42 लाख की हेराफेरी, मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर : रायपुर में फर्जी दस्तावेज शील बनाकर कंपनी से 42 लाख की हेराफेरी, मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थानाक्षेत्र में कंपनी के मैनेज द्वारा फर्जी दस्तावेज, शील तैयार कर ट्रांसपोर्टिग कंपनी से 42 लाख का ठगी कर लिया। मामले की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज करायी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक  जे 702, मारूति  लाइफ स्टाइल, महोबाबाजार कोटा रायपुर निवासी सुभाष चं्रद गोयल 51 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी आर्दश नगर चौक के पास स्थित लाजिस्टिक्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी  का डारेक्टर है। प्रार्थी की कंपनी में ट्रांसपोर्टिंग का काम होता है, ट्रक मालिको से किराये पर ट्रक लेकर कंपनी द्धारा माल लोड कर वाहन भेजा जाता है। कंपनी में कार्यरत प्रदीप कुमार तिवारी कंपनी में मैनेजर है उसने योजनाबद्ध ढंग सेे फरवरी 2021 से 18 अगस्त 2021 के मध्य फर्जी दस्तावेज, शील, मेल आई.डी. एवं ट्रक मालिको, ब्रोकरो का फ र्जी नाम का उल्लेख कर कंपनी  का 42 लाख रूपये का धोखाधडी कर गबन कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर ली है।
 प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। बारिश से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में मौसम ठीक होने की अभी कोई गुंजाइश नहीं है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
 
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश के दो से तीन जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। काले-घने बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है, किंतु सरगुजा संभाग में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 
बड़ी खबर रायपुर: ढाबे के पास खड़ी महिला को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत

बड़ी खबर रायपुर: ढाबे के पास खड़ी महिला को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत

रायपुर। ढाबा के सामने अंधेरे में खड़ी महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लखौली थाना आरंग जिला रायपुर भानुप्रताप चंद्राकर पिता स्व. खेलुराम चंद्राकर उम्र 45 वर्ष  ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 सितंबर को रात 1.30 बजे  श्री ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग  53 के पास अंधेरे में खड़ी महिला को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी के अनुसार महिला की उम्र करीब 45-50 वर्ष के बीच में है तथा वह लाल साड़ी पहनी हुई थी। घटना की सुचना डायल 112 मे दिया जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है। 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ज्वेलर्स दुकान में सेंध लगाकर 50 लाख के सोने,चांदी के गहने व नगदी चोरी, मामला दर्ज

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ज्वेलर्स दुकान में सेंध लगाकर 50 लाख के सोने,चांदी के गहने व नगदी चोरी, मामला दर्ज

अंबिकापुर। अंबिकापुर में थाने से कुछ ही दूरी पर सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर करीब 50 लाख रुपए के गहने ले गए। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। जबकि ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है।


मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने सवाल खड़े कर दिए। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चोरी के तरीके से हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी। जांच में पता चला कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया। जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आराम से दुकान के शो केस में रखे सोने के नौ सौ ग्राम और चांदी के आठ किलो जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से भाग निकले। फुटेज में एक चोर दिख रहा जो चेहरे पर मास्क के आलावा बारिश से बचने रेनकोट पहने हुए है। उसने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे थे। आशंका है कि दुकान में चोरी करने वाला इस बात को अच्छे से जानता था। शोरूम में इससे पहले भी 15 जुलाई और 24 जुलाई को सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके थे। अशोक सोनी ने बताया कि थाने में शिकायत की तो उन्होंने सीसी टीवी बढ़ाने की सलाह दे दी थी।

महिला मंडल कॉम्प्लेक्स में ज्वेलर्स शोरूम है। इसके पीछे महिला मंडल और गल्र्स स्कूल का परिसर है। दुकान में सेंध भी पीछे की दीवार में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गल्र्स स्कूल परिसर से चोर आया होगा और दुकान के पीछे वाले हिस्से में आराम से सेंध लगाई होगी। वहीं चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में डर है। घटना के बाद एसपी को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी गई है।
  पेंशन की लालच में महिला ने ससुर को बनाया पति, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और

पेंशन की लालच में महिला ने ससुर को बनाया पति, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और

कोण्डागांव। नगर के सरगीपालपारा निवासी रेणु मिश्रा (50) को जिला अपर सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भदौरिया ने धारा 420 के अपराध में 4 वर्ष के सश्रम कारावास और तीन लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। लोक अभियोजक दिलीप जैन ने बताया, पुलिस विभाग में पदस्थ स्व. रामचन्द्र मिश्रा की सेवा पुस्तिका में नामिनी के रूप में उसकी पत्नी रामप्यारी का नाम अंकित है, जो वर्तमान में उत्तरप्रदेश में निवासरत हैं।

रेणु मिश्रा जो कि स्व. रामचन्द्र मिश्रा के पुत्र अशोक मिश्रा की पत्नी व स्व रामचन्द्र मिश्रा की बहू है, ने 7 फरवरी 2009 को एक झूठा आवेदन स्वयं को स्व रामचन्द्र मिश्रा की पत्नी बताकर प्रस्तुत किया। रेणु मिश्रा द्वारा छल-कपट कर स्वयं को रामप्यारी मिश्रा बताकर उसके नाम से हस्ताक्षर किया गया है और आवेदन में मृतक के नाबालिग पुत्र-पुत्रियों के रूप में अपनी पुत्रियों वंदना मिश्रा एवं साधना मिश्रा के नाम का उल्लेख किया।

रेणु मिश्रा ने स्वयं को दूसरी महिला बताकर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली पेशन निधि को छल कपट से प्राप्त कर पेंशन राशि का दुरूपयोग किया है।

 
राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता-2021 का भव्य आयोजन श्री राम मंदिर परिसर वी. आई. पी. रोड रायपुर में हुआ सफलतापूर्वक संपन्न

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता-2021 का भव्य आयोजन श्री राम मंदिर परिसर वी. आई. पी. रोड रायपुर में हुआ सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर, राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता-2021में 35 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों द्वारा श्री राम जी पर आधारित हिंदी, छत्तीसगढ़ी, संस्कृत, एवं छत्तीसगढ़ की अन्य बोलियों पर लिखी हुई ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा का गुणगान हो ऐसी रचनाओं का काव्य-पाठ किया गया | जिसमें श्री राम जी महिमा, उदारता, शक्ति, शील-सौंदर्य के वर्णन पर आधारित कविताओं का काव्य-पाठ जोश और उल्लास के साथ प्रतिभागियों ने किया । इस कार्यक्रम में हर आयु-वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए | कार्यक्रम की शुरुआत, माँ सरस्वती के आह्वान से तथा श्री राम जी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करके हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सुर-साधना म्यूजिकल ग्रुप के अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा श्री राम जी की स्तुति गाकर की गई । इस कार्यक्रम मं मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदप्रकाशाचार्य महंत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम में पं. श्री राघवेंद्र शर्मा जी, श्री महेश कुमार शर्मा, महामंत्री, राष्ट्रीय कवि संगम, उर्मिला देवी 'उर्मि', प्रांतीय महामंत्री, राष्ट्रीय कवि संगम, शालू सूर्या, रायपुर संभाग संयोजिका, श्री राम काव्य-पाठ प्रतियोगिता, श्री संजय शर्मा 'कबीर' , जिला अध्यक्ष, श्री राम काव्य-पाठ प्रतियोगिता, डॉ. इंद्रदेव यदु, जिला सचिव, श्री राम काव्य-पाठ प्रतियोगिता, आशीष सिंह ठाकुर 'अकेला' प्रतियोगिता संयोजक, श्री राम काव्य-पाठ प्रतियोगिता, अक्षय शर्मा, मीडिया प्रभारी, श्री राम काव्य-पाठ प्रतियोगिता, आदि के उपस्थिति में शानदार तरीके से सपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में श्री राम मूरत शुक्ला जी, डॉ० मीता अग्रवाल जी, डॉ० नर्मदा प्रसाद मिश्र जी, श्रीमती किरण लता वैद्य जी, डॉ. मधूलिका अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. लक्ष्या सूर्या ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अनुराग तिवारी और दिव्यांश झा ने साझा रूप से रहे। वहीं तृतीय स्थान रौशन कुमार और भव्या सूर्या ने साझा रूप से प्राप्त किया ।


विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 2100 रु. द्वितीय पुरस्कार 1100 रु. एवं तृतीय पुरस्कार 500 रु. के साथ प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी भेंट किया गया । इस कार्यक्रम में सबलाइम-शॉट्स फोटोग्राफी की संचालिका सुश्री संगीता पाल ने इस अनूठे और गरिमामयी आयोजन के छायाचित्रों की क़ैद कर इसे चिरकाल तक के लिए यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम बेहद ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विदित हो यह सभी विजेता आगामी प्रांत स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित किये गए।
 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में आज भी नहीं है कोवैक्सीन की खुराक, आज रायपुर के इन 223 वैक्सीनेशन सेंटरों में लगेगी कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर में आज भी नहीं है कोवैक्सीन की खुराक, आज रायपुर के इन 223 वैक्सीनेशन सेंटरों में लगेगी कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 223 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 00 और कोविशिल्ड 25850 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज नहीं हुई एक भी कोरोना मरीजों की पहचान, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : रायपुर में आज नहीं हुई एक भी कोरोना मरीजों की पहचान, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 21 है। आज तक रायपुर में 157907 मरीजो की पहचान हुई है और 154747 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोंडागांव से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 352 है | आज प्रदेश में 27446 टेस्ट हुए है |
 

निलंबित ADG जीपी सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज FIR पर एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

निलंबित ADG जीपी सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज FIR पर एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

छत्तीसगढ़ के निलंबित ADG जीपी सिंह एक बार फिर चर्चा में है, इस बार ADG जीपी सिंह ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार उन्होंने भिलाई में दर्ज अपने खिलाफ FIR में अंतरिम राहत कि मांग की है। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार और सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले व्यापारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब मामले में 28 सितम्बर को अगली सुनवाई होगी। भिलाई के एक व्यापारी ने सिंह पर ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए की उगाही करने का आरोप लगाया है।


दरअसल, निलंबित ADG जीपी सिंह के खिलाफ दुर्ग जिले में दो महीने पहले एक FIR दर्ज हुई थी। जीपी सिंह और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर उससे उन्होंने 20 लाख रुपए वसूले और फिर धमकी भी दी। स्मृति नगर चौकी में यह FIR दर्ज की गई है। जांच के बाद मामले को सुपेला थाने में ट्रांसफर किया गया।


रायपुर IG रहते हुए उगाही का आरोप
FIR में बताया गया है कि व्यापारी का कुछ लेन-देन का विवाद था,लेकिन साझेदार ने पैसे दबा दिए, तब रायपुर IG जीपी सिंह थे। कथित तौर पर जीपी सिंह की साझेदारी आरोपी के साथ थी। जिसकी वजह से व्यापारी को पैसे तो नहीं मिले मगर फर्जी केस में फंसा दिया गया। इस दौरान व्यापारी की पत्नी और परिजनों से केस कमजोर करने के एवज में एक करोड़ रुपए की डिमांड की गई और 20 लाख रुपए एडवांस के तौर पर वसूले गए थे।


सरकार ने किया है निलंबित
राज्य सरकार ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले भारतीय पुलिस सेवा 1994 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह को निलंबित कर दिया है। गृहविभाग के उपसचिव मुकुंद गजभिये ने इसका आदेश जारी किया था। इसमें EOW ने छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने का हवाला देते हुए इसे अखिल भारतीय सेवा के खिलाफ माना गया है।


64 घंटे की छापेमार कार्रवाई में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
ACB और EOW की संयुक्त टीम ने जीपी सिंह के घार पर छापा मारा था। यह कार्रवाई करीब 64 घंटे तक चली थी। इस दौरान 10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस छापे की जद में एडीजी सिंह के करीबी लोग भी आए हैं। ब्लैकमेलिंग और फोन टैपिंग के साथ ही कई तरह की खुफिया जानकारी निकल कर सामने आई थी।

BREAKING NEWS RAIPUR: फौजी को हो गया था विधवा से इश्क, लिव इन रिलेशनशिप में रहा 5 सालों तक फिर शादी से किया इनकार

BREAKING NEWS RAIPUR: फौजी को हो गया था विधवा से इश्क, लिव इन रिलेशनशिप में रहा 5 सालों तक फिर शादी से किया इनकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रेम-प्रसंग के चलते दुष्कर्म का मामला सामने आया है, रायपुर की पुलिस ने आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अपनी प्रेमिका के दुष्कर्म का आरोप है। वो 5 सालों तक अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसके बाद उसने युवती को धोखा दे दिया। युवती का उसके साथ लगातार विवाद हो रहा था। तंग आकर युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डौंडी बालोद इलाके से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये फिलहाल छुटि्टयों में अपने गांव आया हुआ था। आरोपी का नाम चुरेंद्र देव कुंजाम है।


सफाई कर्मचारियों की सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाली युवती ने चुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को पता चला कि युवती की पहले शादी हो चुकी थी। चुरेंद्र और युवती का पति दोनों आपस में दोस्त थे। 5 साल पहले युवती के पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी का दिल दोस्त की विधवा पर आ गया। दोनों में नजदीकियां प्यार में बदल गई।


चुरेंद्र रायपुर और डौंडी बालोद के घर में दोस्त की विधवा के साथ रहने लगा। अक्सर छुटि्टयों में आने के बाद वो युवती के साथ ही रहने लगा। उसने युवती से शादी का वादा किया। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लिव इन रिलेशन का ये सिलसिला 5 सालों तक यूं ही चलता रहा। मगर जब पिछले कुछ दिनों से युवती ने युवक पर शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। युवक ने अब शादी से साफ इंकार कर दिया। इस वजह से मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने अब गुरूवार को आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, इस केस में अब जवान को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS: शादी का वादा कर नाबालिक लड़की को भागा ले गया, फिर 2 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

CG NEWS: शादी का वादा कर नाबालिक लड़की को भागा ले गया, फिर 2 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के जशपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, 16 साल की एक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की जब दो दिनों तक घर नहीं लौटी तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 4 घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी उसे शादी करने की बात कहकर साथ ले गया था, लेकिन फिर दुष्कर्म किया। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी 16 साल की लड़की 13 सितंबर को रोज की तरह स्कूल गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन 2 दिनों तक जब कुछ पता नहीं चला तो 15 सितंबर को थाने में FIR दर्ज करा दी। साथ ही परिजनों ने आशंका जताई कि ग्राम रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्‌टा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया होगा। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।


साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने साइबर सेल से मदद ली। इस बीच पता चला कि आरोपी लड़के को ग्राम बम्हनी भेड़ीटोला में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान वहीं से पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि अमरदीप केरकेट्टा (21) उसे शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। फिर दुष्कर्म किया।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोतवाली के ठीक सामने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, चोर 900 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के गहने ले भागे

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोतवाली के ठीक सामने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, चोर 900 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के गहने ले भागे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में थाने से महज 100 मीटर दूर सत्यम ज्वेलर्स में घुसकर चोर 50 लाख रुपए के गहने उड़ा ले गए। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। जबकि ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है। इतनी बड़ी चोरी दशकों में पहली बार हुई है।


कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने सवाल खड़े कर दिए। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चोरी के तरीके से हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।


4 घंटे तक दीवार काटते रहे चोर, एक घंटे में समेट ले गए सबकुछ
जांच में पता चला कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया। जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आराम से दुकान के शो केस में रखे सोने के 900 ग्राम और चांदी के 8 किलो जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से करीब 5 बजे भाग निकले। फुटेज में एक चोर दिख रहा जो चेहरे पर मास्क के आलावा बारिश से बचने रेनकोट पहने हुए है। उसने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे थे।

दुकान की दीवार 7 फीट तक RCC की, दो बार पहले भी हुई चोरी की कोशिश
दुकान की दीवार को चारों ओर से 7 फीट की ऊंचाई तक RCC से ढाला गया है। मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी, फिर भी उसे 4 घंटे लग गए। ऐसे में आशंका है कि दुकान में चोरी करने वाला इस बात को अच्छे से जानता था। शोरूम में इससे पहले भी 15 जुलाई और 24 जुलाई को सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके थे। अशोक सोनी ने बताया कि थाने में शिकायत की तो उन्होंने CCTV बढ़ाने की सलाह दे दी थी।

गर्ल्स स्कूल परिसर के अंदर से चोरों के आने की संभावना
महिला मंडल कॉम्प्लेक्स में ज्वेलर्स शोरूम है। इसके पीछे महिला मंडल और गर्ल्स स्कूल का परिसर है। दुकान में सेंध भी पीछे की दीवार में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गर्ल्स स्कूल परिसर से चोर आया होगा और दुकान के पीछे वाले हिस्से में आराम से सेंध लगाई होगी। वहीं चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में डर है। घटना के बाद SP को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी गई है। जिसमें पहले की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है और बताया गया है कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं थी ।

BIG BREAKING: राज्य सरकार ने दो निरीक्षकों को दिया प्रमोशन, आदेश जारी

BIG BREAKING: राज्य सरकार ने दो निरीक्षकों को दिया प्रमोशन, आदेश जारी

रायपुर: राज्य शासन ने दो निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोमोट किया है। जिनका प्रमोशन हुआ है उनमे रामकृष्ण मिश्रा तथा मो. फरहान कुरैशी का नाम शामिल है। इसके आदेश गृह (पुलिस)विभाग अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने जारी कर दिए हैं।

CG BREAKING: प्रेग्नेंसी होने का दावा कर बाबा ने महिला से ठगे हजारो, गिरफ्तार

CG BREAKING: प्रेग्नेंसी होने का दावा कर बाबा ने महिला से ठगे हजारो, गिरफ्तार

बालोद जिले में बच्चे की चाह रखने वाली एक महिला ठगी का शिकार हो गई। शादी के 7 साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हो रहा था। ठग बाबा ने महिला के प्रेग्नेंसी का दावा किया और उसे जड़ी-बूटी खाने के लिए दी। बदले में 72 हजार रुपए लेकर बाबा गायब हो गया। करीब एक महीने तक जड़ी-बूटी खाने के बाद भी कोई फायदा नहीं होते देख महिला डौंडी थाने पहुंची। पुलिस ने गुरुवार को ढोंगी बाबा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, पेंड्री गांव निवासी हिराम निषाद की शादी के 7 साल बीत चुके थे, लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। इस बीच 2 अगस्त को नारायण मंडावी और शशि मंडावी बाबा बनकर महिला के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने जड़ी-बूटी खाने से महिला के बच्चा होने का दावा किया। बदले में 72 हजार रुपए जड़ी-बूटी के मांगे। झांसे में आकर महिला ने फोन-पे के जरिए 32 हजार रुपए और 40 हजार रुपए कैश आरोपियों को दे दिए।


इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से की ठगी
महिला एक महीने तक आरोपियों की दी जड़ी-बूटी खाती रही, उसे कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर उसने बाबाओं के नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह झांसा देते रहे। परेशान होकर महिला ने FIR दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रायपुर के खरौरा निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक कार भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब आधा दर्जन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।