CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस ने गांजा तस्करों को धर-दबोचा, तस्करों में पति-पत्नी भी शामिल

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस ने गांजा तस्करों को धर-दबोचा, तस्करों में पति-पत्नी भी शामिल

छ्त्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर गांजा तस्करों को पकड़ा गया है। इस बार पुलिस ने गरियाबंद जिले में एक पति-पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कार के अंदर लगेज बैग में लगभग 5 लाख का गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई देवभोग पलिस ने ओडिशा सीमा पर की है।


दरअसल बुधवार सुबह देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सफेद कार में ओडिशा की तरफ से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को तुरंत ओडिशा सीमा पर खटगांव नाका पर भेजा गया। जहां पुलिस ने सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी दौरान आरोपी भी ओडिशा की तरफ खटगांव नाका पर पहुंचे। जिस पर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ शुरू की।


दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने कार की भी तलाशी ली। जिसमें कार के अंदर डिग्गी में 3 लगैज बैग में 61 किलो गांजा रखा हुआ था। पुलिस ये देखकर हैरान रह गई। फिर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का नाम शादाब खान(25), इंद्रीश शेख(19), अरशी खान(20) और घनश्याम मेहर बताया है। शदाब उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं इंद्रीश और उसकी पत्नी दिल्ली में रहते थे। जबकि घनश्याम ओडिशा का रहने वाला है।


कार और मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 88 हजार का गांजा, कार और 2 मोबाइल जब्त किया है। फिलहाल ये पूछताछ की जा रही है कि ये ओरोपी गांजा लेकर ओडिशा से कहां जा रहे थे। प्रदेश में इससे पहले भी ओडिशा सीमा पर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। खासकर ओडिशा सीमा से ही लगे महासमुंद में सबसे ज्यादा गांजा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं।

 रायपुर व्यापारियों के लिए बड़ी खबर : दुकानों के खुलने को लेकर आया बड़ा अपडेट

रायपुर व्यापारियों के लिए बड़ी खबर : दुकानों के खुलने को लेकर आया बड़ा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 बजे के बाद लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है. कोरोना वायरस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह छूट दी है. अब रात 10 बजे के बाद भी सभी व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते हैं. प्रशासन ने आवागमन और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध हटा लिया है.


रायपुर जिला प्रशासन ने 16 जुलाई 2021 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें दुकानदारों को रात 10 बजे तक दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी. अब उसे भी विलोपित कर दिया गया. राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल 2021 से लॉकडाउन लगा था. यानी 6 महीने बाद दुकानों को देर रात तक खोलने की अनुमति मिली है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 बजे के बाद लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है. कोरोना वायरस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह छूट दी है. अब रात 10 बजे के बाद भी सभी व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते हैं. प्रशासन ने आवागमन और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध हटा लिया है.

 
रायपुर जिला प्रशासन ने 16 जुलाई 2021 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें दुकानदारों को रात 10 बजे तक दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी. अब उसे भी विलोपित कर दिया गया. राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल 2021 से लॉकडाउन लगा था. यानी 6 महीने बाद दुकानों को देर रात तक खोलने की अनुमति मिली है.
 
बड़ी खबर रायपुर :  ज्वेर्लस दुकान में गहने देखने के बहाने जेवर किये पार, अज्ञात दो व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर : ज्वेर्लस दुकान में गहने देखने के बहाने जेवर किये पार, अज्ञात दो व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में गहने देखने के बहाने ज्वेलर्स दुकान से सौ ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश सोनी पिता नाथूराम सोनी उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम धनेली धरसीवा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि ग्राम धनेली में प्रार्थी की सुरेश ज्वेलर्स के नाम से सोने,चांदी की दुकान है। 28 जुलाई को करीबन शाम 4 बजे   वह अपनी ज्वेलरी दुकान में अकेले बैठा था उसी समय एक आदमी दुकान में आया और चांदी की बिछिया दिखाने बोला तब उसने चांदी की बिछिया की डिब्बा दिखाया जिसमें से 1 जोड़ी चांदी की बिछिया पसंद कर 350 रुपयेमें खरीदा और तुरंत ही सोने की बाली दिखाने बोला तब प्रार्थी ने सोने की डिब्बा जिसमें सभी प्रकार के सोने के जेवर थे दिखाया ,इस आरोपी ने कुछ  सोने के जेवर को उठाकर देखा और वापस रख दिया।उसी समय एक और आदमी दुकान के अंदर आया और दोनों एक साथ चले गए।  दूसरे दिन 29 जुलाई को प्रार्थी ने अपने बेटे को सोने की जेवर   मिलान करने के लिए बोला तो उसमें से डबल कुंडा पेंडल 13 नग, 5 जोड़ी आयरिंग, 2 जोड़ी झुमका टोटल वजन 100 ग्राम का नहीं था  जेवर का मिलान एवं घर में सलाह मशवरा करने के 10 दिन बाद घटना की रिपोर्ट 07 सितंबर को शाम 5 बजे  बजे थाने में दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,454 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
 धर्मान्तरण के मुद्दे पर बीजेपी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पुरानी बस्ती थाने का घेराव करने पहुंचे

धर्मान्तरण के मुद्दे पर बीजेपी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पुरानी बस्ती थाने का घेराव करने पहुंचे

रायपुर। रविवार को राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा धर्मपरिवर्तन की घटना हुई। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन पुरानी बस्ती थाने में किया गया। घटनास्थल पर ही धर्मगुरू द्वारा की गई टिप्पणी पर भड़कते हुए कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। जिस पर उनपर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त घटना को लेकर आज पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी बस्ती थाने का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को बुढ़ेश्वर मंदिर के पास चारों ओर बेरीकेट्स लगाकर रोका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। धर्मगुरू के खिलाफ धर्म परिवर्तन के मामले में कार्यवाही नहीं करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी शासन को दी है। 
 छत्तीसगढ़ : तीजा मनाने जा रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ : तीजा मनाने जा रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

भिलाई। तीजा पर्व के पहले हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। हादसा भिलाई शहर से सटे खेदामारा इलाके की है। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पत्नी के साथ तीजा मनाने जा रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी छावनी और टीआई पहंचे हुये है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।

दरअसल मृतिका अपने पति की मोटर सायकल में सवार होकर कोहका से बेमेतरा मायके जा रही थी। इस दौरान नंदिनी रोड खेदामारा के पास तेज रफ्तार डम्फर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। डम्फर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, मौके पर ही पति पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर छावनी सीएसपी विश्ववास चंद्राकर और टीआई मौके पर पहुचे।

शव की पहचान अभी नहीं हो पायी हैै। पुलिस पंचनामा कर जांच में जुट गई है। मृतकों में  अनिल सिंहा 33 वर्ष, पत्नी भारती सिन्हा 28 वर्ष और पुत्र आयुष सिन्हा 6 साल शामिल है।
 बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद को लेकर अपहरण कर युवक के साथ बनाया अप्राकृतिक  संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद को लेकर अपहरण कर युवक के साथ बनाया अप्राकृतिक संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर चार लोगों ने दो युवकों को जबरन बाइक में बैठाकर ले गए व मारपीट किया तथा एक युवक के सााथ अप्राकृतिक संबंध बनाया,घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक बेन्द्री रोड उरला निवासी राहुल साहू 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 7 सितंबर को 11 बजे अपने दोस्त सोमनाथ शर्मा के साथ देशी शराब दुकान गया था,इसी दौरान उरला निवासी अजय साहू 26 वर्ष टिकेन्द्र साहू 20 वर्ष ,चंद्रशेखर 20 वर्ष व शंकर सतनामी 20 वर्ष आ गए। चारों आरोपी पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौच कर दोनों को मोटरसाइकिल में जबरन बिठाकर चौखडिय़ा तालाब के पास ले गए वहा ले जाने के बाद बेल्ट व बत्ता से उनकी पिटाई किया। प्रार्थी का आरोप है कि अजय साहू  उसके साथ गंदी-गंदी अश्लील हरकत कर रहा था जिसका शंकर सतनामी अपने मोबाइल में वीडियों बनाया इसके बाद चारों आरोपियों ने सोमनाथ शर्मा को वहीं छोड़ दिया। अजय साहू व टिकेन्द्र साहू ने उसे फिर से जबरन अपने बाइक पर बिठाकर पारधीपारा मनीषा पारधी के घर के पीछे एक कमरे में ले गए वहा जाकर अजय साहू ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34,365,377,506 के तहत अराध कायम कर आरोपियो की पतासाजी में जुटी थी। बुधवार को तीन आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामले में अभी एक आरोपी शंकर सतनामी फरार है। 
   सांसद सरोज पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

सांसद सरोज पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया है। 

उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से नेताओ को जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है। उनके अलावा अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्ण देवी और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। 
 
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ले रहे मंत्रिमंडल की बैठक...

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ले रहे मंत्रिमंडल की बैठक...

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अनिला भेड़िया, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, डॉ. शिव डहरिया, कवासी लखमा, गुरु रूद्र कुमार और जयसिंह अग्रवाल मौजूद हैं।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी रेल दुर्घटना टली, दो स्टेशन मास्टर हुए सस्पेंड

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी रेल दुर्घटना टली, दो स्टेशन मास्टर हुए सस्पेंड

रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस मामले में रेलवे ने दो स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।


रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़-गोंदिया झारसुगड़ा पैसेंजर मंगलवार को दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही भयंकर दुर्घटना होने से बची। उसे जिस प्लेटफार्म पर आने का सिग्नल दिया गया था उस प्लेटफार्म पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का खाली रैक खड़ी थी। 

ऐसा आरआरआई केबिन के स्टेशन मास्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ है जिसके कारण देर रात जांच के बाद डीके स्वर्णकार और केके सिन्हा की लापरवाही सामने आई, उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कंट्रोलिंग वाले स्टेशन मास्टर राघव राव से भी पूछताछ की जा रही है। 

बताया गया कि दोपहर करीब 1.20 बजे रायगढ़ से झारसुगड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर आ रही थी. उसे 4 नंबर प्लेटफार्म पर लिए जाने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट को दी गई थी. चुचुहियापारा ओवरब्रिज से पहले होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन ने पटरी चेंज की तो लोको पायलट को आशंका हुई कि ट्रेन गलत ट्रैक पर जा रही है. उसने तत्काल ट्रेन रोकी और बिलासपुर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना आरआरआई केबिन को भी दी गई. 

जेडी पैसेंजर ट्रैक बदलकर जिस ट्रैक पर आ रही थी वह प्लेटफार्म नंबर पांच वाली ट्रैक थी और उस पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी हुई थी. इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन में हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर तत्काल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेन को पीछे कराया और आरआरआई केबिन को सूचना देकर पाइंट लाइन सही कराई. इस बीच शंटर को सूचना देकर 5 नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक को कोचिंग डिपो रवाना किया.
राजधानी में फिर शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म,बलात्कार का मामला दर्ज

राजधानी में फिर शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म,बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी से मुकर गया। आरोपी के खिलाफ अभनपुर थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उरगा कोरबा निवासी पीडि़ता 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2016 में कॉलेज में पढऩे के दौरान मुकेश निर्मलकर 26 वर्ष पिता किशुन निर्मलकर निवासी अभनपुर से उसकी दोस्ती हुई।जिसके बाद मुकेश ने उससे शादी करने का वादा कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 25 जनवरी 2021 को शादी से मुकर गया।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में 8 सितम्बर को कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के टीके इन 190 केन्द्रों में हैं मौजूद, देखें सूची

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में 8 सितम्बर को कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के टीके इन 190 केन्द्रों में हैं मौजूद, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 190 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 12760 और कोविशिल्ड 29600 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-
 

थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर खाना खाते दिखे सीएम बघेल के पिता, लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर खाना खाते दिखे सीएम बघेल के पिता, लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को ब्राह्मणों पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक मुख्यमंत्री का पिता होने के बावजूद उन्हें अरेस्ट किया गया, इस पर लोग तारीफ कर रहे थे, लेकिन इन सबके बीच सामने आई एक तस्वीर ने चर्चा का रुख मोड़ दिया। असल में इस तस्वीर में नंद कुमार बघेल पुलिस थाने में इंस्पेक्टर की टेबल पर बैठकर खाना खाते देखे जा रहे हैं। तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
आगरा से किया गया है अरेस्ट
गौरतलब है कि नंदकुमार बघेल ने कुछ दिन पहले ब्राह्मणों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने यह टिप्पणी लखनऊ में की थी। इसके बाद उनके बेटे यानी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। वह भले ही मुख्यमंत्री के पिता हैं, लेकिन उन पर भी जरूरी कार्रवाई होगी। सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस से अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। वहीं रायपुर के डीडी नगर में एफआईआर के बाद पुलिस ने नंदकुमार बघेल को आगरा से अरेस्ट किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट्स
उधर सोशल मीडिया पर नंदकुमार बघेल की थाने में खाना खाते हुए फोटो वायरल होने के बाद इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया इसे गलत बता रहे हैं तो कुछ इसे सही ठहराने पर तुले हुए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि काश, पुलिस आम बुजुर्गों के साथ भी इतनी ही नरमदिली से पेश आती। वहीं कुछ लोगों ने इसे सहानुभूति हासिल करने की राजनीति बताया है। एक यूजर ने लिखा है कि इस मामले पर कमेंट करने वालों को यूपी के हालात भी देखने चाहिए।

source: Hindustan News 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले सिर्फ इतने मरीज, देखे कितने बचे अब एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले सिर्फ इतने मरीज, देखे कितने बचे अब एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 26 है। आज तक रायपुर में 157890 मरीजो की पहचान हुई है और 154725 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 56 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर, कोरबा से सर्वाधिक 09-09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 364 है | आज प्रदेश में 30330 टेस्ट हुए है |
 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने गणेशोत्सव के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने गणेशोत्सव के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये

बेमेतरा: नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखते हुये सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है, जिसे दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर गणेशोत्सव के संबंध में निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये गये है, जिसके तहत मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4 बाई 4 फिट से अधिक न हो। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 बाई 15 फिट से अधिक न हो। पण्डाल के सामने कम से कम 5000 वर्गफिट की खुली जगह हो। पण्डाल एवं सामने 5000 वर्गफिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो। मंडप/पण्डाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो, दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेंगे। किसी भी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हो।

मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेंगे जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम पता मोबाईल नंबर दर्ज किया जायेगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 04 सीसीटीवी कैमरा लगायेगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाले कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा ऐसा पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति अथवा समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाईजर, थर्मल स्क्रिनिंग, आक्सीमीटर, हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी। थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी। व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग, आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग कराकर कराया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो ईलाज का सम्पूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जायेगा।

कन्टेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के सार्वजनिक भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना के समय, स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन की सूचना विसर्जन के 04 दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी व थाना प्रभारी को देंगे। मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटाएस (छोटाहाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए 04 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कही रोकने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि व समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के मार्ग में कही भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्योदय के पहले मूति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त शर्तो के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी, यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तो कम से कम 07 दिवस पूर्व संबंधित नगर पालिका कार्यालय को निर्धारित शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मूर्ति स्थापित की जा सकेगी। रात्रि 10ः00 बजे तक पण्डाल बंद करना अनिवार्य होगा। इन सभी शर्तो के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, छ.ग. शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश/आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा महामारी एक्ट एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जो लागू हो के अंतर्गत दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

CG NEWS: पिता की डांट से क्षुब्ध युवती घर से निकली, तीसरे दिन नाले में मिली लाश

CG NEWS: पिता की डांट से क्षुब्ध युवती घर से निकली, तीसरे दिन नाले में मिली लाश

कुसमी: अपनी 17 वर्षी बेटी को यह कहते हुए डांट लगाई कि तुम्हारी वजह से गांव में मेरी बदनामी हो रही है। पिता की डांट से क्षुब्ध बेटी घर से निकल गई। परिजन उसकी खोजबीन मेें जुटे थे।


इसी बीच तीसरे दिन गांव से लगे नाले में उसकी लाश मिली। किशोरी के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की होगी। करौंधा पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आम्बाटोली निवासी 17 वर्षीय अनोरा तिर्की पिता तेज कुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लगने पर पिता ने किशोरी को 2 सितंबर को डांटते हुए कहा था, कि तुम्हारी वजह से गांव मे मेरी बदनामी हो रही हैं, तुम सिर्फ पढ़ाई में ध्यान दो। लेकिन पिता का बर्ताव किशोरी को इतना नागवार गुजरा कि वह कुछ देर बाद घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया फिर वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच 5 सितंबर को गांव से लगे नाले में किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।


युवक तीन दिन से था बीमार
किशोरी का जिस युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उससे पूछताछ में पता चला कि वह दो-तीन दिन से बीमार था और अपने घर में ही था। इससे किशोरी के आत्महत्या करने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस मृतका के पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

जीएसटी कौंसिल की 45वीं बैठक हेतु सुझाव एवं छत्तीसगढ़ मूल्य संर्वधित कर अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक स्टेटमेंट फार्म 18 प्रस्तुत करने की नियत तिथि बढ़ाये जाने के संबंध में चेम्बर ने मंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

जीएसटी कौंसिल की 45वीं बैठक हेतु सुझाव एवं छत्तीसगढ़ मूल्य संर्वधित कर अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक स्टेटमेंट फार्म 18 प्रस्तुत करने की नियत तिथि बढ़ाये जाने के संबंध में चेम्बर ने मंत्री सिंहदेव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी प्रावधान में सरलीकरण एवं वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 के वार्षिक विवरण पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को अधिसूचना क्रमांक एफ 10-59/2020/वाक/पांच (29), दिनांक - 01/04/2021 के द्वारा 30 अप्रैल 2021 तक बढाया गया था, किन्तु प्रदेश में जारी उक्त लॉकडाउन की वजह से वार्षिक विवरण पत्र दाखिले की समय सीमा वर्ष 2016-17 के लिए 31 अक्टूबर 2021 तक तथा वर्ष 2017-18 के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक बढ़ाया जाने हेतु आज 7 सितम्बर 2021 को टी.एस.सिंहदेव, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री से मिलकर आग्रह किया गया।

श्री अमर पारवानी ने जीएसटी के तहत व्यापार करने में आसानी हेतु सुझाव दिये जो निम्नानुसार हैः-
1. नियम 36(4) के तहत आईटीसी का लाभ उठाने पर प्रतिबंध
2. नियम 86(बी) के तहत आईटीसी के उपयोग पर प्रतिबंध
3. नियम 59(5) के तहत जीएसटीआर 1 दाखिल करने पर रोक
4. नियम 21ए के तहत पंजीकरण का निलंबन
5. नियम 21 के तहत जीएसटी पंजीकरण रद्द करना
6. जीएसटी पंजीकरण के लिए नियम 8 और 9 में किए गए परिवर्तन
7. नियम 138 और 138(ई) के तहत ई-वे बिल की वैधता में किए गए बदलाव
8. पंजीकरण रद्द करने के निरसन के संबंध में अपील का निपटान
9. आयकर रिटर्न और जीएसटी रिटर्न टर्नओवर के अनुसार टर्नओवर में बेमेल होने के कारण
नोटिस जारी करना
10. एग्रीगेटर के माध्यम से सामान बेचने वाले व्यक्तियों के लिए अनिवार्य पंजीकरण
11. धारा 74 के तहत कार्यवाही
12. एक ही लेन-देन पर दो बार ब्याज लिया जाता है
13. वन टाइम विवाद समाधान योजना
14. रिटर्न के सुधार की सुविधा
15. अशोध्य ऋणों के मामले में भुगतान किए गए कर का पुनः र्क्रेडिट
16. ब्याज दर 18 प्रतिशत के बजाय 8 से 12 प्रतिशत तक कम की जानी चाहिए

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने माननीय मंत्री जी से अनुरोध करते हुए कहा कि वार्षिक विवरण पत्र दाखिले की समय सीमा वर्ष 2016-17 के लिए 31 अक्टूबर 2021 तक तथा वर्ष 2017-18 के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक बढ़ाया जाना छत्तीसगढ़ के उद्योग व्यापार जगत के हित में होगा।

उस समय हमारा प्रदेश कोरोना महामारी के दूसरे लहर का सामना कर रहा था, जिसमें संक्रमण का प्रसार पहली लहर की तुलना में कहीं ज्यादा एवं भयावह था, जिसके चलते राज्य में 9 अप्रेल 2021 से 45 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था, जिससे राज्य में समस्त व्यापारिक गतिविधियां बंद थी, साथ ही सी.ए., वकील एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के कार्यालय भी इस लॉकडाउन में बंद थे, इसके आलावा कोरोना माहामारी से व्यापारिक संस्थानों, कार्यालयों में कार्यरत विभिन्न व्यक्ति, एकाउंटेंट, सपोर्ट स्टाफ, प्रबंधन स्टाफ, विभिन्न सलाहकार इत्यादि भी इस महामारी का शिकार होकर प्रभावित हुए थे, ऐसे विकट परिस्थिति में वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 का वार्षिक विवरण पत्र दाखिल कर पाना संभव नहीं हो सका था।

श्री पारवानी ने मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में एक पक्षीय आदेश पारित कर विभाग द्वारा कर निर्धारण की कार्यवाही की गई थी उक्त आदेश के विरूद्ध व्यवसायी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर धारा 49 (1) के अंर्तगत स्वविवेक के आधार पर कार्यवाही करके कर निर्धारण पूर्ण किया जावे, साथ ही एक पक्षीय आदेश में बकाया कर, ब्याज एवं शस्ति की राशि के लिए विभाग द्वारा व्यापारी के बैंक एकाउंट सीज न किए जायें ।

श्री पारवानी ने मंत्री सिंहदेव, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री से आग्रह किया कि व्यापारियों के हितो को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सुझाव को अमल करने हेतु अनुशंसा करने की कृपा करेगे।

इस अवसर पर चेम्बर प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, कार्यालय प्रभारी-नरेश गंगवानी, उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा, नरेन्द्र हरचंदानी, कन्हैया गुप्ता, मनोज जैन, मंत्री-दिनेश पटेल, शंकर बजाज, नीलेश मूंदड़ा, राकेश वाधवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

BIG BREAKING: कलयुगी बेटे ने सो रही माँ पर चाकू से वार कर मार डाला, बचाने आई बड़ी बहन और भतीजे को भी नहीं बख्सा

BIG BREAKING: कलयुगी बेटे ने सो रही माँ पर चाकू से वार कर मार डाला, बचाने आई बड़ी बहन और भतीजे को भी नहीं बख्सा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, एक युवक ने सोमवार देर रात अपनी सो रही मां पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन और भतीजे पर भी चाकू से वार किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा। मामला मैनपाट इलाके का है।

कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र निवासी हीरामणि (55) पत्नी चंदन मांझी सोमवार रात अपने सबसे छोटे बेटे अजय मांझी, बेटी शांति और पोते आशीष के साथ एक कमरे में सो रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए थे। रात करीब 11.30 बजे अजय उठा और किचन से चाकू ले आया। उसने चाकू से सबसे पहले अपनी मां पर वार किया। उनकी चीख सुनकर शांति और आशीष ने बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया।

बड़े भाई ने पकड़ कर रस्सी से बांधा, लेकिन भाग निकला
चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बीच वाले बेटे की नींद खुल गई। वह कमरे में पहुंचा और छोटे भाई अजय को किसी तरह पकड़ कर रस्सी से बांधा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अजय रस्सी खोलकर भाग निकला। रात में ही सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हीरामणि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शांति और आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजन बोले- आरोपी युवक को पड़ते हैं पागलपन के दौरे
पुलिस ने बताया कि सुबह वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद गांव में घेराबंदी कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर के दोनों सदस्यों की हालत ठीक नहीं है। सभी लोग अस्पताल में हैं, ऐसे में ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। वहीं परिजनों का कहना है कि अजय की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले भी उसे पागलपन के दौरे पड़ते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिना लायसेंस के उर्वरक विक्रय पर जब्ती की कार्रवाई

बिना लायसेंस के उर्वरक विक्रय पर जब्ती की कार्रवाई

रायपुर: कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल लगातार निरीक्षण कर रहा है। गत दिवस दल के औचक निरीक्षण के दौरान बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर अभनपुर के दिव्यांशु कृषि केन्द्र ग्राम-अभनपुर तामासिवनी पर जब्ती की कार्यवाही की गई।

उप संचालक कृषि रायपुर आर के कश्यप ने बताया कि विकासखंड अभनपुर ग्राम-तामासिवनी के ही मेसर्स जिज्ञासा कृषि केन्द्र, निशा क्रांप सांइस, शिव कुमार कृषि केन्द्र, पप्पू बीज भंडार, पूनम कृषि केन्द्र एवं विकासखंड धरसीवा के गणेश एजेंसी ग्राम-कुरा, सर्वग्य कृषि केन्द्र कुरा, प्रयाग कृषि केन्द्र पंडरभट्ठा के विक्रय परिसर का निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का संधारण यथा स्कंध पंजी संधारित नहीं किये जाने, बिना केश मेमो एवं कृषकों से बिना हस्ताक्षर लिये उर्वरक वितरण, पीओएस मशीन का बंद होना, मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं किये जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया।

CG NEWS: आदमखोर तेंदुए ने महिला को बुरी तरह नोच कर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: आदमखोर तेंदुए ने महिला को बुरी तरह नोच कर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कांकेर से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आ रही है, सोमवार देर रात तेंदुए ने एक महिला को मार डाला। महिला घर से जैसे ही बाहर निकली, तेंदुआ उसे घसीटता हुआ ले गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक महिला को तेंदुआ ले जा चुका था। अगले दिन सुबह महिला का शव घर से पांच किलोमीटर दूर बुरी हालत में मिला। इलाके में 30 दिन में यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों ने तेंदुए को मारने या कहीं और छोड़ने की मांग की है।


घटना चारामा वन परिक्षेत्र के भैसाकट्टा गांव निवासी उर्मिला जैन (35) के साथ सोमवार देर रात करीब 3 बजे हुई। वह घर से बाहर टॉयलेट के लिए निकली थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।


गांव में 14 घंटे से लाइट नहीं, अंधेरा होने के चलते रात को दहशत
इस घटना के बाद से गांव में लोगों के बीच डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना का एक कारण गांव में लाइट नहीं होना भी है। पिछले 14 घंटे से सप्लाई बंद हैं। अंधेरा होने पर लोगों में तेंदुए की दहशत बढ़ जाती है। इसी का फायदा तेंदुए को भी मिलता है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ कर घने जंगल में छोड़ने या फिर उसे मारने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

एक माह में दूसरी घटना, ग्रामीण बोले- आदमखोर हो चुका है
इलाके में एक माह के दौरान तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पलेवा गांव में घर में सो रहे वृद्ध को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। पहले बकरी और पशुओं का ही शिकार करता था। अब लोगों पर भी हमला करने लगा है। रेंजर आरके सिंह का कहना है कि वन विभाग के अफसरों से इस संबंध में बात की जाएगी। उनकी ओर से निर्णय लेने के बाद ही आगे कुछ हो सकेगा।

 BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को भेजा गया जेल

BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को भेजा गया जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 15 दिनों के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक आज जमानत का पेपर पेश नहीं किया गया. अपने अधिवक्ता गजेंद्र सोनकर के साथ उपस्थित हुए थे. दरअसल, नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कार्रवाई हो रही है. उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है.

इसके पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं. भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा था कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है. उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, ये बात सभी को पता है.
 CG बड़ी खबर: लूट के लिए डंपर चालक की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार

CG बड़ी खबर: लूट के लिए डंपर चालक की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार

भिलाई। रविवार की सुबह सिरसा गेट के पास पुरैना चौक पर ट्रक डायवर के मर्डर के मामले में इस अंधे कत्ल को पुलिस ने चौबीस घंटे में ही में खुलासा कर दिया। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इस अंधे कत्ल को रायपुर के गुढियारी के शुभम पटेल (18) गली नं .01 कृष्णा नगर, पूर्णेन्द्र साहू (18) पहाड़ी चौक, तरूण यादव (18) पहाड़ी चौक पवन यादव (18) पहाड़ी चौक और दो अन्य नाबालिगो ने लूट के इरादे से किया था जिनको रायपुर से गिरफ्तार किया गया। श्री ध्रुव ने आगे बताया कि आरोपियों ने लूट और मोबाइल छीनने की नीयत से डंपर चालक पर चाकू से हमला किया था। वारदात में लूट के 6 मोबाइल, नगदी, चाकू और बाइक, स्कूटर जब्त किया गया। यह गैंग आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि पुरानी भिलाई के थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह करीब 5 बजे जामुल घासीदास नगर निवासी अजय पांडेय (40) को सीने में चाकू मार दिया था। अजय पांडेय रेत से लोड डंपर को लेकर राजिम की तरफ जा रहा था। हमले की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम अजय को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मरने से पहले पत्नी को दी थी घटना की जानकारी
पुलिस ने बताया कि अजय को बदमाशों ने घायल कर दिया था। फिर भी उसने मोबाइल अपनी पत्नी को कॉल किया। बताया कि 5 से 6 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे चाकू से मार दिया है। वह आ जाए। इसकी सूचना उसने डंपर मालिक को भी दी।

एसपी दुर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई। साथ ही मामले में साइबर टीम और रायपुर के गुढियारी थाने की पुलिस के स्टॉफ के साथ संयुक्त रुप से सहयोग लेकर कार्रवाई की गई। फिर वहीं के 2 से 3 संदिग्ध लड़कों को घेराबंदी करके पकड़कर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों के साथ अपना जुर्म कबूल किया। डम्फर ड्रायवर की हत्या करने वाले गिरफ्तार इन सभी आरोपियों ने इसके पहले भी रायपुर और भिलाई में लूट, चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
 
बड़ी खबर: रायपुर में ढाई साल के मासूम से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने के बाद मामला आया सामने

बड़ी खबर: रायपुर में ढाई साल के मासूम से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने के बाद मामला आया सामने

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तब डॉक्टरों ने पीडि़ता के परिजनों को बताया कि नाबालिग को दो माह का गर्भ ठहर गया है। 


जिसके बाद लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए अपनी आप बीती बताई,इसके बाद थाने में आरोपित के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 

वहीं, सिलतरा चौकी इलाके में एक मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। धरसींवा थाने में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ  दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफ आईआर दर्ज की है। सिलतरा चौकी पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, तभी बच्ची ने चीख पड़ी। इस चीख को सुनकर बच्ची के घर वाले दौड़कर आ गए और बच्ची को उस बदमाश के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

 

 छत्तीसगढ़: काम करने की सलाह देने पर कलयुगी बेटे ने माँ को पिट-पिट कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: काम करने की सलाह देने पर कलयुगी बेटे ने माँ को पिट-पिट कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

धमतरी। जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली है। आरोपी ने मां को इसलिए मार डाला, क्योंकि वो उसे घूमने-फिरने की बजाए काम करने के लिए कहा करती थी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपनी मां को कमरे में बंद किया और लात-घूंसे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई है।

मगरलोड के डमकाडीह निवासी राजेंद्र निषाद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। घर की स्थिति को देखकर उसकी 50 साल की पत्नी यशोदा निषाद अपने बेटे मानव निषाद 26 वर्ष को काम करने कहती थी। मानव कुछ काम नहीं करता था, सिर्फ गांव में ही घूमता रहता था। योशदा ने 4 सितंबर को एक बार फिर से मानव का कहा कि बेटा कोई काम किया कर, घूमना-फिरना बंद कर दे। इसी बात से मानव गुस्से में आ गया और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त यशोदा की चीख सुनकर आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे। तब तक मानव घर से भाग चुका था। उस वक्त राजेंद्र निषाद भी घर पर नहीं था।
 
आस-पास के लोगों ने किसी तरह घर के मेन गेट को तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे। वहां यशोदा बेहद गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं और खून भी बह गया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। महिला की मौत की जानकारी सोमवार को सामने आई। पूरे घटना की शिकायत करेली बड़ी चौकी में की गई। पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि काम करने के लिए दबाव बनाने पर उसने अपनी मां की हत्या की है।
 
टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में 7 सितम्बर को कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के टीके इन 206 केन्द्रों में हैं मौजूद, देखें सूची

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में 7 सितम्बर को कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के टीके इन 206 केन्द्रों में हैं मौजूद, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 206 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 13235 और कोविशिल्ड 32770 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-

 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले कल से आधे मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30 से कम

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले कल से आधे मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30 से कम

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 28 है। आज तक रायपुर में 157888 मरीजो की पहचान हुई है और 154721 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 33 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बलौदा बाजार- कोरबा से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 354 है | आज प्रदेश में 27468 टेस्ट हुए है |