कांकेर | जिले के पखांजुर पुलिस ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले को थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 157/20 धारा 509 (ख), 66(ई), 67(ए) आईटी एक्ट के तहत आरोपी हरिदास पिता गोलक दास उम्र 23 वर्ष निवासी मलकानगिरि उड़ीसा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पटरी से उतर खेत में जा घुसी मालगाड़ी के 24 डिब्बे और 3 इंजन, लोको पायलट घायल
आरोपी अपने को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बात कर अलग-अलग नाम के फेसबुक एकांउट से कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेक मेल करता था। युवती के मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। आरोपी ने फर्जी नाम से बने के फेसबुक एकाउंट के फ्रेंड लिस्ट में 04 हजार युवतियां को शामिल कर रखा था।
जगदलपुर | किरंदुल-कोत्तावालसा लाइन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। ब्रेक फेल होने की वजह से मालगाड़ी के 24 डिब्बे पटरी से उतार गए और ट्रेन लूप लाइन पार करते हुए खेत में जा घुसी।
पढ़ें : BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी
हादसे में मालगाड़ी के 24 डिब्बे और 3 इंजन पटरी से उतरे हैं। इसके चलते ट्रेन का लोको पायलट भी चोटिल हो गया है। दोहरी लाइन होने से रेलों की आवाजाही जारी है। इस कारण रेल आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
पढ़ें : बड़ी खबर : हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को राजधानी पुलिस ने चरस के साथ धरदबोचा, पढ़ें पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी दंतेवाड़ा के किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्नम जा रही थी। इसी दौरान डिलमिली रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। बताया ढलान के कारण मालगाड़ी की गति तेज थी और ट्रैक से करीब 25 फीट दूर तक पटरी किनारे सूखे खेतों में पहुंच गई। जा रहा है कि मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एक सप्ताह में दूसरा हादसा
रेलवे की ओर से मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। अभी तक डिब्बे हटाए नहीं जा सके हैं। दुर्घटना के आधा घंटा पहले इसी लूप लाइन से होकर विशाखापट्नम- किरंदुल एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। पिछले एक सप्ताह में किरंदुल- कोत्तावालसा रेललाइन पर यह दूसरी दुर्घटना है। 29 दिसंबर को ओडिशा के कोरापुट सेक्शन में जरती- मल्लीगुड़ा स्टेशनों के बीच सुरंग में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
बीजापुर | नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों की कार्यवाही जारी हैं, इसी बीच आज तड़के पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुआ हैं। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग खड़े हुए। मुठभेड़ गंगालूर थानाक्षेत्र के हिरमागोंडा के जंगलों में हुआ हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी
बता दे, घटनास्थल से 1 बंदूक, तीर धनुष के साथ बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ज़िला पुलिस बल, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों का नक्सलियों से मुठभेड़ हुआ था। फिलहाल जवानों द्वारा इलाके की सर्चिंग जारी हैं। पूरे घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की हैं।
रायपुर | राजधानी रायपुर ने निगरानी बदमाश व हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को पुलिस ने गांजा व चरस के साथ गिरफ़्तार किया है।
मामला पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान भवन गेट के नज़दीक का है, जहां पुलिस ने आरोपी यासीन अली (उम्र 34) के पास से प्लास्टिक की बोरी में करीब 335 ग्राम चरस सहित 5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी सहित धारा 21 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी
आपको बता दें कि 31 अगस्त 2019 को बदमाश यासीन को गिफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया था।इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए यासीन को छुड़वा लिया। मौका देख यासीन वहां से फरार हो गया।

इसके बाद 24 महिलाओं को गिरफ़्तार कर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। सैकड़ों पुलिस टीमो को फरार यासीन के पीछे लगाया गया था, जिसके बाद पंडरी के बस स्टैंड से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर यासीन को गिरफ्तार कर लिया था।
BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी
रायपुर | राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में सोमवार रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) की दीवार में जा घुसी। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। वहीं कार के सामने वाले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए।
इसके अवाला कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों को भी छुटपुट नुकसान हुआ है। दुकानों को ठोकर मारते हुए कार दिवार में जा घुसी। इसकी सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बता दें कि शंकर नगर के इस इलाके में शाम के वक्त काफी भीड़ देखने को मिलती है। खास तौर पर शाम को लोग दोस्तों और परिवार के साथ लुत्फ उठाने निकलते हैं। जिन दुकानों को नुकसान पहुंचा है वहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। गनीमत रही की देर रात की घटना होने के चलते दुकान बंद थी। अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।
जगदलपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला बस्तर जगदलपुर के अधिनस्थ जिला, जनपद पंचायतों में विभिन्न पदों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 12 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच उपरांत दावा-आपत्ति के लिए सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन जिला जनपद पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिला कार्यालय के वेब साईट पर भी किया जा सकता है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति, अनुभव, निवास प्रमाण पत्र तथा आवेदक के संबंध में किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति हो तो प्रकाशित सूची में कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए आवेदक अथवा कोई भी पक्षकार अपना अभ्यावेदन 12 जनवरी तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक साक्ष्य एवं प्रमाणों के साथ जिला पंचायत कार्यालय के आवश्यक शाखा में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से जुड़े संगठनों की आवश्यक बैठक मंथन हॉल कचहरी चौक रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए कॉरपोरेट परस्त व किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला किसान संघ बालोद के संरक्षक व पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने तथा संचालन अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही ने किया।
किसान आंदोलन की समीक्षा के लिए आधार वक्तव्य कृषक बिरादरी के संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने रखा।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर ने कहा कि हमें चरणबद्ध तरीके से प्रदेश व्यापी खेती बचाओ यात्रा व किसान आंदोलन के स्वरूप को आगे बढ़ाना होगा | बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 4 जनवरी 2021 को केंद्र सरकार के साथ किसानों की होने वाली बैठक के बाद तीनों कानून वापस नहीं लिये जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून नहीं बनाया जाने पर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (AIKSCC) व संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता कायम करने छत्तीसगढ़ से 1000 किसानों का जत्था 7 जनवरी को राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगा ।
प्रदेश के किसानों को इन काले कानूनों से अवगत कराने 8 जनवरी से 22 जनवरी 2021 तक "खेती बचाओ" यात्रा प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्रों में चलाई जाएगी । यह यात्रा 22 सितम्बर 2020 को किसान महासंघ से सम्बद्ध संयुक्त किसान मोर्चा धमतरी से जारी खेती बचाओ आंदोलन का राज्यव्यापी स्वरूप होगा। 23 जनवरी को देशव्यापी किसान आंदोलन के आह्वान पर राजभवन मार्च होगा तथा 24 जनवरी को दूसरा जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा जो 26 जनवरी को दिल्ली के ट्रैक्टर रैली एवं किसानों द्वारा आयोजित परेड में शामिल होगा ।
बैठक में देश व्यापी किसान आंदोलन के संदर्भ में चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लाये गए तीनों कानून को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा केवल अच्छा है कहकर प्रचारित किया जा रहा है लेकिन कैसे अच्छा है इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं है। लगातार किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशें जारी है। किसानों की प्रमुख दो ही माँग है कि कॉरपोरेट परस्त व किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं तथा स्वामीमथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून पारित किया जाए।
राज्य में किसानों की धान खरीदी पर हो रही कठिनाइयों पर भी व्यापक चर्चा की गई जिसमें किसान केन्द्र एवं राज्य सरकार के बीच घटिया राजनीति व झगड़ों का शिकार हो रहे हैं। खेती बचाओ यात्रा के दौरान इन कठिनाइयों के विरुद्ध मोर्चा खोल धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने राज्य सरकार को बाध्य करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रूपन चन्द्राकर, नदी घाटी मोर्चा के संयोजक गौतम बंद्योपाध्याय, संयुक्त किसान मोर्चा के डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, आदिवासी भारत महासभा के सौरा यादव, किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद से जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, तत्पर के संयोजक एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू व सदस्य ललित कुमार, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ से विश्वजीत हारोडे, राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति से पारसनाथ साहू, अखिल भारतीय क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन के राज्य संयोजक टिकेश कुमार, क्रांतिकारी नवजवान भारत सभा के गणपत लाल, खेती बचाओ संघर्ष समिति धमतरी से शत्रुघन लाल साहू, राष्ट्रीय किसान मोर्चा से टिकेश्वर साहू, सतवंत महिलांग, संजय चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चन्द्राकर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बलजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, मनिंदर सिंह खालसा, गुरुदेव सिंह ढिल्लन सहित कृषकगण द्वारिका साहू, प्रवीण चन्द्राकर, गोविंद चन्द्राकर, मूरित राम ठाकुर, नरेन्द्र टण्डन, गजेन्द्र सिंह कोसले, टीकम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास भवन में रायपुर जिला के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर शतप्रतिशत आंगनबाड़ियों में बच्चों और महिलाओं को गर्म भोजन देना जल्द सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार का तीन साल में कुपोषण दूर करने का लक्ष्य पूरा हो सके।
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के गौठानों में गौ-सेवा के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन जैसे आर्थिक गतिविधियां की जा रही है, जो उनको आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। नरहरपुर विकासखण्ड के श्रीगुहान गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। बारिश के दिनों में सब्जी की खेती से दो महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 06 लाख रूपये का सब्जी विक्रय किया गया है। वर्तमान में भी उनके द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। श्रीगुहान के गौठान में जय माॅ तुलसी महिला स्व-सहायता समूह और जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साग-सब्जी की खेती की जा रही है, उनके द्वारा बारिश में करेला, बरबट्टी, भिण्डी, लौकी, टमाटर, धनिया इत्यादि का उत्पादन किया गया, जिससे उन्हें भरपूर लाभ हुआ। जय माॅ तुलसी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सब्जी उत्पादन कर 4 लाख 50 हजार रूपये में विक्रय कर 2 लाख 80 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त किया है। इस समूह के महिलाओं द्वारा गौठान के पास 2 एकड़ भूमि लीज में ली गई है, जिसमें उनके द्वारा सब्जी-भाजी की खेती की जा रही है। इसी प्रकार जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 1 लाख 50 हजार रूपये की सब्जी का विक्रय किया है। उनके द्वारा वर्तमान में भी सब्जी की खेती के लिए तैयारी की जा रही है। श्रीगुहान के गौठान में अन्य महिला स्व-सहायता समूह द्वारा भी आर्थिक गतिविधियां की जा रही है । जय माॅ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में कड़कनाथ मुर्गी का पालन किया जा रहा है, जिससे उत्पादित अंडों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में विक्रय किये जाने की योजना है, मुर्गियों ने अंडा देना भी प्रारंभ कर दिया है। इस समूह की महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है तथा लगभग 10 हजार रूपये का मशरूम बेचा भी जा चुका है। समूह की महिलाओं द्वारा वर्तमान में 112 बैग मशरूम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उत्पादित मशरूम को स्थानीय बाजार में विक्रय किया जाता है। जय गंगा मैय्या स्व-सहायता समूह द्वारा गौठान से लगे तालाब में मछली पालन कार्य किया जा रहा है, उनके द्वारा तालाब में 10 किलो मछली बीज डाला गया है, जो बढ़कर लगभग पौन किलो हो चुके हैं, मछली के बढ़ने पर विक्रय करने से अच्छी आमदनी होगी। जय भवानी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बत्तख पालन का कार्य किया जा रहा है। गौठान में खरीदे गये गोबर से ज्योति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने का बीड़ा उठाया है, उनके द्वारा 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है तथा वर्तमान में 60 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए उपलब्ध है। इस समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में बकरी पालन का कार्य भी किया जा रहा है। सब्जी उत्पादन के लिए गौठान में नर्सरी बेड बनाये गये हैं तथा दो महिला स्व-सहायता समूहों- जय माॅ तुलसी स्व-सहायता समूह और जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। गौठान समिति द्वारा पशुधन के लिए नैपियर घास लगाये गये हैं। इस प्रकार श्रीगुहान का गौठान जिले के अन्य गौठानों के लिए उदाहरण साबित हो रहा है।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय वैद्य सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की आदिवासी एवं स्थानीय स्वास्थ्य परम्पराओं को सहेजने और पूर्व की भांति प्रचलन में लाने के लिए हर्बल मेडिसिनल बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड को छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के नाम से पुनर्गठित किया गया है। बोर्ड के गठन से राज्य के आदिवासी समुदाय की पारंपरिक एवं प्रचलित स्वास्थ्य परंपराओं तथा परंपरागत उपचारकर्ताओं के ज्ञान को सहेजने संवर्धित करने का काम तेजी से हो पाएगा। गठन उपरांत बोर्ड कार्यालय का नाम परिवर्तित हो गया है।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि संस्था के कार्यो में वनौषधि के विकास के लिए शोध और अनुसंधान कराना, केन्द्रीय औषधि पादप बोर्ड या राज्य शासन द्वारा वित्त पोषित तथा राज्य के विभिन्न विभागों, संगठनों द्वारा क्रियान्वित, उपार्जन, भण्डारण, प्रसंस्करण एवं विपणन की योजना बनाना, औषधि पौधों की पहचान एवं संसाधनों का सर्वेक्षण, औषधि वनस्पतियों का प्रसंस्करण (कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योगों की स्थापना) तथा वनौषधियों के निर्माण तथा उत्पादों के निर्यात एवं विपणन की योजना बनाना, औषधि पौधों की मांग एवं आपूर्ति का आकलन कराना तथा औषधि पौधों के कृषिकरण को प्रोत्साहित करना, प्रदेश की वनौषधि जैव विविधता को सुरक्षित रखने हेतु औषधीय पौधों का संरक्षण, संवर्धन, विनाश विहीन विदोहन, प्रसंस्करण एवं औषधीय पौधों के उपयोग तथा जनजातीय एवं स्थानीय स्वास्थ्य परम्परागत ज्ञान को जन सामान्य में जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करना शामिल है।
साथ ही औषधि पौधों के विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग प्राप्त करना, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं की पहचान करना, क्षमता विकास के कार्य, सर्वेक्षण एवं प्रशिक्षण का आयोजन कर आदिवासी एवं स्थानीय स्वास्थ्य परंपराओं का अभिलेखीकरण, उपचार केन्द्र की स्थापना, संचालन, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं तथा समुदाय के औषधि पौधों के ज्ञान एवं उपयोग को पेटेंट करने एवं पेटेंट उपरांत उत्पादन एवं व्यवसायीकरण के प्रयास, जनजातीय और स्थानीय मानव, पशुओं एवं पादपों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी परंपरा और प्रथाओं के ज्ञान का अभिलेखन कर, उनके बौद्धिक संपदा को लिपिबद्ध का कार्य, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं के उत्थान के लिए नीति एवं योजना बनाना, औषधीय पौधों के वैज्ञानिक उपयोग के आधार पर जनजातीय एवं स्थानीय परंपराओं के द्वारा राज्य में सार्वभौमिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए प्रयास, राज्य में सर्वेक्षण द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य एवं आहार परंपराओं जिसमें स्थानीय समुदाय एवं परिस्थितिकीय विशिष्ट घरेलू उपचार, आहार विधियों एवं इनके मौसमी उपयोगिता के आधार पर एटलस तैयार करना, जनजातीय एवं स्थानीय स्वास्थ्य परंपरागत ज्ञान, औषधीय पौधों से संबंधित अन्य अनुषांगिक कार्य शामिल है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर हैं वे कल 5 जनवरी को जांजगीर-चांपा जाएंगे जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
महासमुंद। धान उठाव में देरी की वजह से जिले के 138 खरीदी केंद्रों में 22.82 लाख क्विंटल धान जाम है। इनमें से 92 सोसायटी ऐसे हैं, जहां बफर लिमिट से अधिक धान जाम है। केंद्रों की हालात यह है कि यहां धान खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों से कम मात्रा में धान की खरीदी की जा रही है। केंद्रों में धान रखने के लिए जगह कम होने के कारण समिति प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 10 खरीदी केंद्र तो ऐसे हैं, जहां क्षमता से 300 प्रतिशत अधिक धान जाम है।
READ ALSO:- बड़ी खबर: मकान की दीवार ढहने से नाती की मौत और दादा की हालत गंभीर
हालांकि अधिकारियों ने कहा कि ऐसे केंद्रों से लगातार उठाव का काम जारी है। उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्स के अलावा संग्रहण केंद्रों में भी धान भेजने की शुरुआत जिले में की जा चुकी है। जिला खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि खरीदी केंद्रों में धान शेष है, लेकिन मिलर्स से लगातार उठाव भी जारी है। यही कारण है कि वर्तमान में जिले के किसी भी केंद्र में खरीदी प्रभावित होने वाली स्थिति नहीं आई है।

महासमुंद | महासमुन्द जिले के नवागत कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने आज पूर्वान्ह में जिला अधिकारियों की मौजूदगी में काम-काज संभाला। इस मौके पर एसडीएम महासमुन्द और एसडीएम बागबाहरा सर्वश्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी और श्री भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती ऋतु हेमनानी, सुश्री पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
श्री सिंह इससे पहले जिला गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही के कलेक्टर थे। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की। कार्यालय में जिले के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण और अवलोकन के बाद धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र कुमार नायक साथ रहे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बिलासपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन आज न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में लगभग दो घंटे तक जिले में पदस्थ अधिकारियों से रूबरू हुए। आत्मीय माहौल में उनका हालचाल जाना और प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये उन्हें प्रेरित किया।
श्री बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष 2021 लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा अब विकासखंड स्तर पर भी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। इससे ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती इलाके में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय सेवकों को अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये कलेक्टर एवं उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस के अरपा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आत्मीय वातावरण में बातचीत कर घर-परिवार का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी जिले में स्थित रतनपुर रही है, जिसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें छत्तीसगढ़ के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है कि हमारा प्राचीन छत्तीसगढ़ कितना वैभवशाली रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक
इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और श्री चिन्तामणी महाराज, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे।
धमतरी | नव वर्ष में प्रथम भूमि पूजन कार्य, विधानसभा विकास निधि से स्वीकृत अंबेडकर वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के समक्ष नन्ही बच्ची आराध्या पांडे के कर कमलों से संपन्न किया गया। इस अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इनका मन कोरे कागज की तरह होता है।
हम जो छाप बच्चों के मन मस्तिष्क पर डालेंगे उसका असर आजीवन दिखेगा। बच्चों का संस्कारवान, गुणवान, चरित्रवान, देश का योग्य नागरिक बनाना हम सब का अहम दायित्व है, आज अंबेडकर वार्ड में समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष नन्ही गुडिय़ा आराध्या पांडे की कर कमलों से यह पवित्र सीसी रोड़ का भूमिपूजन कार्य का शुभारंभ किया जाना अत्यंत सुशोभित समय है। वार्ड पार्षद पूर्व सभापति व वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उक्त सीसी रोड की मांग बहुत दिनों से वार्ड वासियों के द्वारा की जा रही थी, बरसात के दिनों में वार्ड वासियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था, उक्त समस्या से विधायक जी को सूचित करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधानसभा विकास निधि से 5 लाख कि राशि की स्वीकृति दिए।
जिनके लिए समस्त वार्ड वासियों के तरफ से विधायक जी का मैं आभार प्रकट करता हूं। यह पुनित भूमि पूजन और सार्थक हुआ जब इसका भूमि पूजन एक नन्ही सी बच्ची आराध्या पांडे के द्वारा हुआ, क्योंकि बच्चों में बुद्धिमता बड़ों से तनिक भी कम नहीं होती, इनकी सोच, इनकी परिकल्पना का दायरा भले ही सीमित होता है, लेकिन अपने सीमित दायरे में भी इनकी सोच औरों की तरह ही होता है। इस भूमि पूजन पर आए सभी आगंतुकों काम है हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, नरेंद्र रोहरा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, चेतन हिंदूजा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, अनीता यादव सरपंच रुद्री, तनवीर उस्मान, विजय सिंह ठाकुर, सरिता पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, कुलेश सोनी, शब्बीर खान, यशोदा सोनकर, डॉ राहुल ठाकुर, शब्बीर खान, डॉक्टर दिनेश ठाकुर, शरीफ खान, मोनू कुशवाहा, शिव सिन्हा, सहित विभिन्न जन उपस्थित रहे।
रायपुर | जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में रिकॉर्ड 7.27 लाख टन स्टील का मासिक उत्पादन किया है। कंपनी के अंगुल, रायगढ़ और पतरातू प्लांट के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले जेएसपीएल का स्टील उत्पादन 20 फीसदी बढ़कर लगभग 19.3 लाख टन हो गया। जबकि उपरोक्त अवधि में ही बिक्री 12 फीसदी बढ़कर लगभग 18.8 लाख टन हो गई।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेएसपीएल के ओडिशा स्थित अंगुल के एकीकृत स्टील प्लाट ने 4.16 लाख टन स्टील का उत्पादन किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित स्टील प्लांट ने 3.11 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। स्टील बिक्री में भी कंपनी ने शानदार सफलता हासिल की है और दिसंबर-2020 में 7.11 लाख टन स्टील की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
जेएसपीएल ने वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 19.3 लाख टन स्टील का उत्पादन किया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 16.1 लाख टन था। इसी तरह वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 18.8 लाख टन स्टील की बिक्री दर्ज की गई। जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 16.7 लाख टन दर्ज की गई थी। विदेशी कारोबार मोर्चे पर भी जेएसपीएल ने पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 3.87 लाख टन स्टील का निर्यात किया है, जो कुल बिक्री का 21 फीसदी है।
रायपुर | शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार कर देने की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | कैट के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वर्ष 2021 को देश भर में भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत देश भर में बड़े पैमाने पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैट की यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल पर वोकल और स्वआत्मिर्भर भारत को गाँवों और कस्बों तक मूर्तरूप देने और वही दूसरी ओर भारत के 7 करोड़ व्यापारियों ने देश के लोगों को विपरीत परिस्थितियों में बिना किसी सरकारी सहायता के सभी सामान मुहैय्या कराये जाने से देश की अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण रोल को रेखांकित करना है। कैट से सम्बंधित देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारी संगठन इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की वर्ष 2021 को भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में देश भर में बेहद उत्साह से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की एक बड़ी श्रंखला तय की गई है। कैट इस वर्ष मुख्य रूप से देश के ई कॉमर्स व्यापार को विदेशी कंपनियों के चंगुल से मुक्त कराने, देश के रिटेल व्यापार को भारतीय सामान पर आधारित रखने का एक बड़ा कार्यक्रम वर्ष भर चलाएगा।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत
दूसरी ओर 10 जून से शुरू हुए अपने चीनी सामान बहिष्कार अभियान के अंतर्गत इस वर्ष के अंत तक चीन से भारत आने वाले सामान में 1 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की कमी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। इसके साथ ही ई कॉमर्स पालिसी, नेशनल रिटेल ट्रेड पालिसी, केंद्र और सभी राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, जीएसटी कर प्रणाली का सरलीकरण और व्यापारियों की उसकी पालना के बोझ को कम करना, व्यापारियों के लिए एक पृथक आय कर स्लैब बनाना देश के सभी जिलों में अधिकारियों और व्यापारियों की एक संयुक्त समिति का गठन, फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड एक्ट को देश की जमीनी हकीकत से जोडऩा आदि विषय इस वर्ष प्रमुखता से उठाये जाएंगे और उन पर निर्णय कराया जाएगा।

















