रायपुर | दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने कम दाम में एसी,मोबाईल फोन,फ्रिज,वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान बेचकर लाखों रुपयें गबन कर लिया है। घटन की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में लाखों का सोना लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस में आरोपी कारोबारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से लगे इस इलाके में हुई 4 लोगों की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक सदरबाजार स्थित पुराहित बाड़ा में आरोपी राजकुमार जाना कि दुकान है। 9 दिसंबर की दोपहर 2:30 बजे प्रार्थी विनय कोचर ने 141 ग्राम सोने का बिस्किट देकर कंगन बनाने को कहा था।
पढ़ें : बड़ी खबर: आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात
कुछ दिनों बाद जब विनय कंगन लेने राजकुमार जाना कि दुकान पहुँचा तो देखा कि राजकुमार जाना फरार चल चुका है जिसके बाद विनय ने थाना पहुँच पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोने की कीमत तकरीबन 7 लाख 30 हज़ार रुपए बताई जा रही है।
रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर इलाके के खुडमुड़ा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि अमलेश्वर के खुडमुड़ा गाँव में 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खुडमुड़ा गांव मे हत्या के साथ-साथ 2 लोगों का अपहरण भी हुआ है।
पढ़ें : छत्तीसगढ़: यहाँ चल रहा था जिस्मफरोशी का काम, दबिश देकर पुलिस ने किया 6 आरोपियो को गिरफ्तार
गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि 2 महिला और 2 पुरुष की हत्या हुई है और 2 बच्चों का अपहरण हुआ है। अमलेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्य काल में प्रदेश के पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमण काल में मरीजों की मौत मामले में सदन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। इसके अलावा रायगढ़ में वृक्षों की अवैध कटाई के मामले को सदन के बीच ध्यानाकृष्ट किया जाएगा।
उल्लेखीय है कि विधान सभा के इस सत्र में कुल 961 प्रश्न पूछे गए हैं। जिनका उत्तर विभाग के मंत्री लिखित रूप से भेज चुके हैं, प्रश्नों के उत्तर पर सदन के प्रश्नकाल में चर्चा की जाएगी। कुल 961 प्रश्नों में 505 तारांकित और 456 प्रश्न अतारांकित श्रेणी के हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरे देश में घूम-घूम कर विवाह समारोह में छपोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेडी में स्थित एक मैरिज पैलेस में चोरी की वारदात की शिकायत पर जांच में ये सफलता पाई है। आरोपी ने विवाह समारोह से सोने चांदी के जेवरात से भरे बैग की चोरी की थी।
पुलिस ने बताया, गिरोह का सरगना किराये पर आदमी लाता था। इस गिरोह के सदस्य मुख्यतः जिला राजगढ़ (म.प्र.) में निवास करते हैं। विवाह समारोह में मौका देखकर सोने चांदी के आभूषण का बैग/थैला, नगदी रकम एवं गिफ्ट आयटमों की चोरी करते थे। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात जप्त किया है। जप्त मशरूका की कीमत लगभग 3,00,000 रूपये है। घटना में शामिल गिरोह के 03 सदस्य फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
महासमुंद, महासमुंद जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 महिला और 3 युवक को धर दबोचा है. गिरफ्तार सभी 6 आरोपी कमरे में आपत्तिजनक हालात में पाए गए.
मामला महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र की है. नेशनल हाइवे-53 में भोरिंग रोड स्थित एक होटल में यह काला कारोबार चल रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धड़ल्ले से होटल में दबिश दी और सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी दो सरायपाली क्षेत्र के और एक युवक रायपुर का रहने वाला है। युवती भी तीन हैं। पुलिस अभी मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। मामले में तुमगांव पुलिस सभी से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने श्मशान घाट मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से पुलिस ने 30 नग देशी शराब और कार जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि दिपेश ऊर्फ छोटु बघेल के खिलाफ लगातार श्मशान घाट में शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी कई प्रकरण में फरार चल रहा था।
रायपुर। सूने मकान का खिड़की का ग्रिल काटकर आलमारी में रखा सोने,चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन सहित नगदी रुपयें चोरी कर लेने की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेमरी एकता नगर रायपुर निवासी रमेश साहु 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह फल बेचने का काम करता है। 15 दिसंबर को प्रार्थी की पत्नी बच्चों के साथ बोरियाकला गई हुई है। 18 दिसंबर को पीडि़त घर में ताला लगाकर फल बेचने चला गया था,शाम 4 बजे वापस आया तब मकान के अंदर प्रवेश करने पर बेडरुम का खिड़की का ग्रिल टुटा हुआ था व कमरे में सारा सामान फैला हुआ मिला।
पढ़ें : रायपुर: युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग हुआ गिरफ्तार
आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था व अंदर रखे सोने का टाप्स एक जोड़ी,सोने का कनौटी एक जोड़ी,सोने का लाकेट तीन नग,सोने की अंगुठी एक,4 जोड़ी चांदी का पायल,तीन चांदी का करधन,एक नग चांदी का गुच्छा व चांदी का चम्मच,चांदी का कटोरी ,बच्चों का चांदी की चुड़ी सहित पीतल की गुंडी व बाल्टी एवं नगदी 15 हजार रुपयें किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मानाकैम्प थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर, पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी आज सुबह मेकाहारा अस्पताल के ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से विचाराधीन कैदी सुधन पैकरा 75 वर्ष पिता मुटी पैकरा निवासी ग्राम कोदवा तीयन डोंगरी थाना कुसमी जिला बलरामपुर को 18 दिसंबर को गुलापन राम यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजपुर के आदेश पर स्वास्थ्य खराब होने पर केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से स्थनांतरण पर भेजा गया था। जिसे जेल चिकित्सक की सलाह पर आगामी जांच एवं उपचार के लिये डां.बीआर अंबेडकर में भर्ती किया गया था। आज प्रात: 5 बजे बाथरुम जाने के बहाने आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को जेल प्रहरी च्रंद्रविजय पैकरा केन्द्रीय जेल अंबिकापुर व धनेश्वर साहु एवं सनील यादव की सुरक्षा में रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां से वह बहाना बनाकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर, महिला मित्र के साथ फोटों खिचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर घर ले जाकर अश्लील हरकत करने व पीडि़ता के मां से ब्लैकमेलिंग कर पैसा मांगने की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के साथ शिवम केसरवानी 26 वर्ष ने दोस्ती कर अपने साथ एक फोटों खिंचवाई थी, जिसके बाद फोटों वायरल करने व पीडि़ता के घर वालों को दिखा देने की बात कहकर अपने घर ले जाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा। आरोपी पीडि़ता का फोटों वायरल करने की धमकी देकर उसके मां से पैसा की मांग कर ब्लैकमेलिंग कर जान से मारने की धमकी देता था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 294, 506, 384, 452 आईपीसी और 66, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। राजधानी में दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 नग माबाईल फोन लूट-चोरी करने वाले 2 आरोपी और 2 अपचारी सहित कुल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशा और अन्य महंगे शौक पूरा करने के लिए आरोपी घटना बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से वारदात करते थे। ऐसी ही वारदात डी.डी. नगर थाना में पीड़ित हरीश कुमार भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी सायकल से मोबाईल में अपने स्टाफ से बात करते हुए डी मार्ट रायपुरा की ओर से आ रहा था। रोहिणीपुरम मोड के पहले मेरे पीछे से एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा में सवार दो अज्ञात लडके आए, जिसमें से पीछे बैठे काले रंग की शर्ट पहना हुआ लडका पीड़ित के सैमसंग कंपनी के मोबाईल फोन को हाथ से लेकर चोरी कर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया।
इसी प्रकार की दूसरी वारदात पीड़ित नवीन यादव ने थाना तेलीबांधा में 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया। सिब्बल फार्म हाउस के पहले जोरा मैदान के पास पहले अपने एम आई कंपनी के मोबाईल फोन से बात कर रहा था। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग के एक्टिवा में आया और उसके मोबाईल फोन को बात करने के लिए मांगा मना करने पर उक्त अज्ञात आरोपी पीड़ित के हाथ से उसका उक्त मोबाईल फोन को लूट कर भाग गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज कररवाया।
मोबाईल चोरी-लूट की घटनाओं के मद्देनजर सायबर सेल की टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुएअज्ञात आरोपियों के हुलिए के संबंध में भी पूछताछ किया गया। टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा था। टीम ने तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार के अपराध कारित करने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया। जाकर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव आर डी ए कालोनी निवासी मानसिंह उर्फ गोलू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम ने मानसिंह उर्फ गोलू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मानसिंह उर्फ गोलू ने अपने अन्य 2 साथी अपचारी बालकों के साथ मिलकर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करने के अलावा एक्टिवा वाहन में घुम-घुम कर रायपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 9 नग मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया गया। टीम द्वारा घटना में शामिल दोनों अपचारियों को भी गिरफ्तार किया जाकर आरोपी की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 10 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 2 नग एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया। आरोपी/अपचारियों से जप्त अन्य 9 नग मोबाईल फोन पर पृथक से धारा अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया।
बिलासपुर, जिले के सीपत थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरा बीती रात एक नवविवाहिता की लाश कमरे में मिली। परिजनों का कहना है कि मृतिका ने आत्महत्या की है। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि मृतिका के हाथ और गले में चोट के निशान हैं और इसकी मौत को पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम रेशमा पटेल पति रोहित पटेल उम्र 19 वर्ष। मृतिका रेशमा ने रोहित से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद वे साथ रहा करते थे। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। उनका हमारे समाज के साथ-साथ देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम सिलघट राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रगति शील गांव रहा है। जहां अनेक विभूतियों ने यहां जन्म लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा और स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनांे महान विभूतियों ने आचार्य विनोवा भावे के साथ भू-दान आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा 25 साल तक सरपंच रहे। उन्हांेने भी भू-दान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे।
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा बारदानों की व्यवस्था के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राईस मिलर्स, पीडीएस और किसानों के पास उपलब्ध बारदानों का उपयोग धान खरीदी में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की भी घोषणा की।
इस अवसर पर कलेक्टर बेमेतरा श्री शिव अनंत तायल, जिला पंचायत बेमेतरा के सदस्य श्री राहुल योगराज टिकरिहा, बेरला जनपद पंचायत की सदस्य कुमारी पूजा टिकरिहा, ग्राम पंचायत सिलघट की सरपंच श्रीमती संध्या टिकरिहा सहित सर्वश्री योगानंद टिकरिहा, आदित्य टिकरिहा समेत टिकरिहा परिवार के सभी सदस्य व ग्राम पंचायत सिलघट के ग्रामीण उपस्थित थे।






















