BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
डीजीपी अवस्थी ने खुड़मुड़ा हत्याकांड के जांच की ली समीक्षा बैठक, आईजी-एसपी को दिये दिशा निर्देश

डीजीपी अवस्थी ने खुड़मुड़ा हत्याकांड के जांच की ली समीक्षा बैठक, आईजी-एसपी को दिये दिशा निर्देश

भिलाई। जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम खुड़मुड़ा में गत दिवस हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर से है। हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकडने अब तक पुलिस के उठाये गए कदम की जानकारी लेकर इस हत्या कांड के पुलिस जांच की समीक्षा आज दोहपर अमलेश्वर थाना में छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने की। इसके लिए श्री अवस्थी ने अमलेश्वर थाने में आईजी एसपी समेत दर्जन भर अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक के विवेचना से अवगत होने के बाद पुलिस के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 

इस दौरान दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरपुंजे सहित निरीक्षक स्तर के आधा दर्जन अधिकारी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए बनी अलग-अलग टीम के नेतृत्वकर्ता अधिकारी से भी अब तक के विवेचना की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और एसपी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। 
ग्रामीणों को राशि निकालने के लिए बैंकों के  चक्कर लगाने से मिली मुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

ग्रामीणों को राशि निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों के विकास और आम जन के सुविधाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी राशि निकालने, पैसा ट्रान्सफर करने, जैसे कामों के लिए अब बैंकों में लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। जांजगीर-चांपा जिले में कार्यरत 190 बैंक सखियों के द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर ढाई से तीन करोड़ रूपये का भुगतान प्रतिमाह किया जा रहा है |

पढ़ें : छत्तीसगढ़: घाटी में पलटी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, चपेट में आने से 2 बाइक सवार की हालत गंभीर


    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले मजदूरों को पैसे के लिए अब बैंकों का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। उनकी मजदूरी का भुगतान एनआरएलएम की बीसी सखी सेतु (‘सेतु’-एसएचजी -इम्पावरिंग, ट्रांसफारमिंग एण्ड अर्बनाइजिंग विलेजेस) से जुड़ी महिलाएं कार्यस्थल पर ही जाकर कर रही हैं।

पढ़ें : जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग: 10 लाख का समान जलकर खाक 

इसके अलावा बुजुर्ग और विधवा पेंशन का लाभ, गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का भुगतान, जनधन खाते में आई राशि का भुगतान, टीवी का रिचार्ज से लेकर मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं बैंक सखी सेतु के माध्यम से मुहैया कराया जा रहा है। एनआरएलएम के माध्यम से जिले के विकासखण्डों में ऑनलाइन कियोस्क लेपटाप के माध्यम से समूहों की महिलाएं बैंकिंग की सुविधाएं गांव-गांव जाकर दे रही हैं। इसके अलावा पे-प्वाइंट मोबाइल उपकरण के माध्यम से भी महिलाएं घर-घर जाकर बैंकिंग की सुविधा मुहैया करा रही हैं। 

 छत्तीसगढ़: घाटी में पलटी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, चपेट में आने से 2 बाइक सवार की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़: घाटी में पलटी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, चपेट में आने से 2 बाइक सवार की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसा टल गई फिर भी दो लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरसल लोरो घाटी में गैस सिलेंडर से भरी ट्रक पलटी गई। घाटी के बीचों बीच घटी दुर्घटना की चपेट में 2 बाईक सवार आ गए। बताया जा रहा है कि दोनो युवकों को गम्भीर चोटे आई है। दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी तक यह पता नही चल पाया है कि दोनो युवक कहाँ के है। दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इमरजेंसी 108 के जरिये ईलाज केलिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है।
 
 छत्तीसगढ़: बीएसएफ कैंप स्थपित करने के विरोध में जनपद सदस्यों और सरपंचों ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़: बीएसएफ कैंप स्थपित करने के विरोध में जनपद सदस्यों और सरपंचों ने दिया इस्तीफा

पखांजुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर संभाग के कांकेर जिला पखांजूर थाना क्षेत्र के कई गांव के आदिवासी एवं आदिवासियों का समाज इन दिनों बीएसएफ कैंप का विरोध कर रहा है कारण यह है कि जिस स्थान पर बीएसएफ कैंप बनाए जाने की सरकार ने मंजूरी दी है वह स्थान आदिवासियों के देवता स्थल के रूप में माना जाता है आदिवासियों ने वहां बीएसएफ कैंप बनाने को लेकर आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ कई महीनों से विरोध दर्ज कराया लेकिन बात नहीं बनी तो आज स्थानीय ग्रामीण एवं जनपद सदस्यों के साथ कई गांव के सरपंचों ने एसडीएम को इस्तीफा भी सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पखांजूर थाना क्षेत्र के राम तेरा तथा कर का घाट गांव के गांव के ग्रामीण आदिवासियों ने सरकार द्वारा स्वीकृत स्थान पर गांव के ही नजदीक बीएसएफ कैंप लगाने का विरोध किया ग्रामीणों का कहना है कि वह स्थान हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है और साथ ही उस स्थान पर हम अपने देवी-देवताओं की पूजन करते हैं लेकिन सरकार के आदेश के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसएफ की टीम वहां पर अपने कैंप स्थापित करने में जुट गई जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा विरोध है आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हुए और 2 गांव के सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
 नववर्ष के लिए अभी से शुरू हो गया शराब का अवैध संग्रहण, एमपी से भी अवैध परिवहन हो गया है प्रारंभ

नववर्ष के लिए अभी से शुरू हो गया शराब का अवैध संग्रहण, एमपी से भी अवैध परिवहन हो गया है प्रारंभ

भिलाई। नववर्ष की जश्न के लिए शराब का अवैध संग्रहण अभी से शुरू हो गया है। इसके लिए सरकारी शराब दुकानों से अवैध विक्रेता तो खरीद कर रख ही रहे हैं। इसके अलावा महिने के अंतिम तीन दिनों में पुलिस चौकसी बढने के डर से अभी से अवैध शराब विक्रेता मध्यप्रदेश के शराब का अवैध परिवहन भी शुरू कर चुके हैं। 

ज्ञात हो कि पुराने वर्ष की विदाई और नये वर्ष के स्वागत की बेला पर 31 दिसंबर की रात कोरोना संक्रमण की आशंका के बावजूद जोरदार जश्न मनाए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए शराब के अवैध कारोबार से जुड़े असामाजिक तत्वों की सक्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नववर्ष के जश्न में खपाने के मकसद से अभी से शराब का संग्रहण किया जा रहा है। इस शराब को 31 दिसंबर की रात को सरकारी शराब दुकानों के बंद हो जाने के बाद मुहमांगी कीमत पर बेचकर असामाजिक तत्व मोटी कमाई करने में सफल रहेंगे।

ज्ञात हो कि शराब विक्रय सरकारी स्तर पर आबकारी विभाग के माध्यम से संचालित हो रहा है। बावजूद इसके अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक नही लग सकी है। सरकारी शराब की दुकानें सुबह 8 से रात 9 बजे तक खुली रहती है। जबकि रात 9 बजे से सुबह शराब दुकान खुलने के बीच तक शहर के अनेक इलाके में अवैध रूप से इसकी खरीदी बिक्री चलती है। अवैध रूप से इस कारोबार में संलिप्त लोग देशी शराब बेचने को प्राथमिकता में रखते हैं। लेकिन नववर्ष पर मांग बढऩे की उम्मीद से अवैध कारोबारियों ने अंग्रेजी शराब का संग्रहण भी शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि शराब के अवैध कारोबारियो ने इसके अपनी-अपनी टीम बना ली है। यह टीम अलग-अलग शराब दुकानों में दिन भर में कई दफे जाकर विभिन्न ब्रांड के शराब की खरीदी करने में लगी हुई है। खरीदे गए शराब को मुख्य सरगना सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचा रहा है। यह शराब की खेप 31 दिसंबर की रात को निकलेगी।

नववर्ष का जश्न 31 दिसंबर की मध्य रात्रि को मनाया जाता है। इस जश्न के दौरान शराब पीने और पिलाने का दौर चलता है। रात 9 बजे शराब की सरकारी दुकानें बंद हो जाएगी। हालांकि जश्न की पहले से तैयारी कर चुके मदिरा प्रेमी अपनी जरुरत के अनुसार शराब का इंतजाम कर चुके होते हैं। इसके बाद भी कभी-कभी जरुरत बढऩे पर ऐसे लोगों के लिए अवैध कारोबारियों के पास जााने का ही विकल्प बचता है। अवैध कारोबारी ऐसे ग्राहकों से मुंहमांगी कीमत वसूल कर शराब उपलब्ध कराते हैं। इससे अवैध कारोबारियों को मोटी कमाई हो जाती है। इसी वजह से शराब का अवैध संग्रहण धड़ल्ले से शुरू हो चुका है।
 फास्टैग ने बढ़ाई मुसीबत: रायपुर-बिलासपुर NH पर लंबा जाम

फास्टैग ने बढ़ाई मुसीबत: रायपुर-बिलासपुर NH पर लंबा जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फास्टैग लेकर वाहन धारियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ज्यादातर टोल प्लाजा में लम्बी लाइन देखी जा रही हैं। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020 से देश के तमाम टोल प्लाजा में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है, लेकिन इस अनिवार्यता ने अभी से मुसीबत बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक टोल प्लाजा में सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। टोल प्लाजा में कैश शुल्क देने वाली गाड़ियों के लिए सिर्फ एक ही गेट खोल के रखा गया है। बाकी सारे गेट बंद कर दिए गए हैं। फास्टैग वाली गाड़ियों के लिए एक अन्य गेट को खोल कर रखा गया है। ऐसे में कैश देकर टोल प्लाजा को पार करने वाली तमाम गाड़ियां लंबी कतारों में खड़ी है। 

सफर करने वाले वाहन धारकों के मुताबिक़ सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि कैश शुल्क देकर पार होने वाली गाड़ियों के लिए सिर्फ एक ही गेट खोल के रखा गया है। ऐसी स्थिति में गाड़ियों की संख्या दोनों ओर से बढ़ गई है। बेहद लंबी कतार दोनों तरफ लगी हुई है। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

रायपुरपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 27 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।    

 बड़ी खबर: रायपुर से लगे इस इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: रायपुर से लगे इस इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद के बहनाकाड़ी गांव से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की जमीन विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

आए दिन होता था विवाद-
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक की दोनों की जमीन पास में लगी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। आज तैश में आकर उसने सब्बल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि CRPF कैम्प के आगे चंदखुरी रोड में 35 वर्षीय प्रभात चौधरी की हत्या की गई है। शत्रुघन कोशले नाम के आरोपी ने सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। मृतक प्रभात मंदिर हसौद का रहने वाला था। इसका सीआरपीएफ कैम्प के पास विक्की नाम से एक होटल है। यह मूलतः बिहार का रहने वाला है। 20 सालों से मंदिर हसौद में ही रह रहा था। घटनास्थल के पास आरोपी और मृतक का जमीन है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। आज फिर इसे लेकर इनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शत्रुघन ने उसकी हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलते 9 लोगों को तेलीबांधा व धरसींवा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 21 हजार 5 सौ रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 
 
 
मिली जानकार के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने 25 दिसंबर को स्काई मोटर के पास ओव्हरब्रिज के नीचे तेलीबांधा में मुखबीर की सूचना पर जुआ खेल रहे लोगों को रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 36 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। जुआरियों का नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम निलेश वाधवानी 40 वर्ष पिता भगवानदास वाधवानी,कौशल चंद्राकर 42 वर्ष गोपाल चंद्राकर, अमृत कुर्रे 28 वर्ष पिता सुन्दर कुर्रे, गजानंद पटेल 40 वर्ष पिता रंगुराम पटेल बताया निवासी तेलीबांधा बताया है।
 
 
इसी तरह धरसींवा पुलिस ने पेट्रोलिग के दौरान मुखबीर की सुचना पर 25 दिसंबर को शाम 6.40 बजे नंदन स्टील के पीछे सिलतरा में बिजली खंबा के नीचे लाईट में कुछ जुआडिय़ों द्वारा 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ उनके फड से नगदी 85 हजार 500 रुपयें जब्त की है।
 
 
पकड़े गए जुआरियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम शत्रुघन वर्मा 43 वर्ष पिता रतन वर्मा जागृतिनगर उरकुरा रायपुर , आशिष पाण्डे 27 वर्ष पिता विद्याभूषण पाण्उे निवासी शांतिनगर शंकरनगर रायपुर ,सरोज खान 19 पिता नसीम खान निवासी शुक्रवारी बाजार गुढिय़ारी ,निखिल धीवर 28 वर्ष पिता भागीरथी धीवर पुरानीबस्ती बिरगांव रायपुर,हिमांशु निषाद 20 वर्ष पिता रुप सिंह निषाद निवासी उरकुरा रायपुर बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही कर जमानतदार पेश करने पर मुचलका पर रिहा कर दिया है।

 

 बड़ी खबर रायपुर: बीच-बचाव करने गये युवक के पेट में चाकू मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: बीच-बचाव करने गये युवक के पेट में चाकू मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। झगड़ा होता देख बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में चाकू मारकर हत्या कर देने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलदार सिवनी खरोरा निवासी शिव कुमार यादव 22 वर्ष पिता पंचूराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 25 दिसंबर को ग्राम बेलदार सिवनी प्रायमरी स्कूल के पास रात 9.30 बजे किसी बात को लेकर पुस्कर सिंह राजपूत 24 वर्ष पिता मोहन राजपूत महेश के साथ झगड़ा कर रहा था तभी मृतक ईजराईल कुरैशी 23 वर्ष पिता नसरुद्दीन कुरैशी निवासी बेलदार सिवनी जाकर झगड़ा छुड़ाने लगा। इसी दौरान पुस्कर सिह राजपूत ने अपने पास रखे चाकू इजराईल के पेट में मारकर हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्ग कामय कर धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर: रायगढ़ पुलिस बनी छत्तीसगढ़ में नंबर-1, गृहमंत्री व डीजीपी ने की सराहना

बड़ी खबर: रायगढ़ पुलिस बनी छत्तीसगढ़ में नंबर-1, गृहमंत्री व डीजीपी ने की सराहना

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस को एक बार फिर से प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से शाबासी मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश के बाद गुरूवार की शाम से जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरूमाखुर्द चौकी अंतर्गत किडनैप हुए 12 वर्षीय बालक को टीम ने रेस्क्यू कर 12 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

पढ़ें : कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते यूएई में फंसे करीब 300 भारतीय, सरकार ने की मुफ्त में रहने और खाने की व्यवस्था

मामले में तीनों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए रायगढ़ पुलिस को लगातार बधाई मिल रही है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा व पूरी टीम को बधाई देते हुए इस पूरे कार्यवाई की तारीफ की है।

पढ़ें : अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो और खाई में जा गिरी, हादसे में दो युवको की मौत एक घायल

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी एवं बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा के दिशा-निर्देश अपहृत बालक की रेस्क्यू में सफलता हाथ लगी, जिसके बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने ट्वीट कर पुलिस टीम को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर बच्चे को सकुशल रिहा करा लिया है, इसके लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। इस सफलता के लिए टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। 
 
 
विदित हो कि जुलाई माह में हुए किरोडीमलनगर रायगढ़ में हुए एटीम लूटकांड के आरोपियों को 10 घण्टे के अंदर लूट की रकम एवं असलहा सहित गिरफ्तार करने की सफलता के लिए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा रायगढ़ पुलिस को शाबासी दी गई थी। वहीं टीम को धन्द्रधनुष पुरुस्कार से सम्मानित करने रायपुर बुलाया गया था। जहां गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने रायपुर निवास में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी और सम्मानित किया था।
 बड़ी खबर: UK से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोग कोरोना पॉजेटिव, कई लोगो ने किया अपना मोबाईल बंद

बड़ी खबर: UK से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोग कोरोना पॉजेटिव, कई लोगो ने किया अपना मोबाईल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के नाम से हड़कंप मच गया है दरसल अब छत्तीसगढ़ में UK के कोरोना का खौफ फैल गया है। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसमें बिलासपुर में एक और दुर्ग के तीन लोग शामिल हैं।
 
 
वहीं कोरोना के नये स्ट्रेन के बीच यूनाइडेट किंग्डम से छत्तीसगढ़ लौटे 11 लोगों के मोबाइल बंद पाये गये हैं। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की जानकारी नहीं मिल पाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब इस मामले में पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है। जिला प्रशासन को भी स्वास्थ्य भी ने 11 यात्रियों के डिटेल सौंपे हैं, ताकि उनकी पड़ताल कर उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जा सके।
 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि 9 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से छत्तीसगढ़ कुल 33 लोग लौटे हैं, जिनमें से 11 लोगों के मोबाइल बंद हैं। ये सभी रायपुर के रहने वाले हैं। रायपुर के कटोरा तालाब, श्याम नगर, टैगोर नगर, शंकर नगर सहित कुछ अन्य इलाकों के ये लोग रहने वाले हैं वहीं बिलासपुर के बिल्हा में यूके से लौटे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
वहीं दुर्ग में भी मिले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक कहा जा रहा है। नये लक्षण और पुराने वायरस से ज्यादा शक्तिशाली ये स्ट्रेन यूके के कई देशों में तबाही मचा रहा है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई देशों में तो लॉकडाउन की स्थिति आ गयी है।
 बड़ी खबर: खेल-खेल में दो बच्चों ने खाया चूहे मारने की दवा, दोनों की हालत गंभीर

बड़ी खबर: खेल-खेल में दो बच्चों ने खाया चूहे मारने की दवा, दोनों की हालत गंभीर

बिलासपुर। खेल-खेल में दो बच्चों ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर के बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

पढ़िए पूरी खबर-
यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी का है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेल-खेल के दौरान चूहे मारने की दवाई को खा लिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। वहीं जब दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो माता-पिता परेशान हो गए। दोनों को बेहोशी की हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, 50 लाख के घोटाले के साथ अन्य प्रकरणों में की जांच की मांग

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, 50 लाख के घोटाले के साथ अन्य प्रकरणों में की जांच की मांग

बिलाईगढ़। विधानसभा बिलाईगढ़ के प्रमुख कांग्रेसीयो ने बताया प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में गुड़ गवर्नेस, विकास के वादे और जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रदेश के चहुमुखी विकास को गति देने का काम कर रही है। इसके ठीक विपरीत बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ अनुविभाग मे भाजपा समर्थक ठेकेदार और भाजपा समर्थक सरपंच विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
 
 
बावजूद भ्रष्टाचारियो पर कार्रवाई करने के बजाये संरक्षण देने से नाराज विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसीयो ने चारों मांगों पर शीघ्र कारवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नगर पंचायत बिलाईगढ़ मे भाजपा ठेकेदार और सीएमओ के मिलीभगत से 50 लाख के भ्रष्टाचार कि पु्ष्टि पर कार्रवाई की मांग।
 
 
भाजपा समर्थक सरपंच ग्राम पंचायत पवनी एवं सचीव द्वारा कोरोना महामारी के नाम पर प्रवासी मजदूरों के कोरोटांइन सेंटर मे रख रखाव व खान पान के नाम पर 14 लाख रुपये के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग। पवनी से बिलाईगढ़, दुम्हानी से बिलाईगढ़ सड़कों के मरम्मत के नाम स्वीकृत राशि से अधुरे कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग, तथा बिलाईगढ़ क्षेत्र मे गौण खनिज के अवैध खनन अवैध परिवहन से राजस्व की हानि एवं अवैध वसुली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है ।
 

 
कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत बिलाईगढ़ मे भाजपा समर्थक ठेकेदार और सीएमओ ने मिलकर 50 लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया जिसकी लिखीत शिकायत नगर पंचायत के कांग्रेसी पार्षदों ने कलेक्टर बलौदाबाजार को की गई थी। जिस पर कार्रवाई के नाम पर 3 अनुविभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारी 2 उपमंत्री की टीम बनाकर शिकायतकर्ताओं के समक्ष विडियो रिकॉर्डिंग के साथ जांच के आदेश को महीनों बाद नही करना संरक्षण को प्रमाणित करता है।
 
 
भाजपा समर्थक पवनी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के कोरोटांइन सेंटर में रख रखाव खान पान के नाम पर 14 लाख रुपये के भ्रष्टाचार कि जिसकी लिखीत शिकायत कांग्रेस नेता इंदू पड़वार, कांग्रेस नेता चन्द्रपाल यादव एवं आरटीआई कार्यकर्त्ता नरेंद्र साहु के द्वारा किया गया, जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ द्वारा कराई गई जांच मे 17 बिंदुओं का भ्रष्टाचार की पुष्टि की गई जिस पर पद से पृथक करने विहीत अधिकारी द्वारा धारा 40 की कारवाई के बजाय संरक्षण दे रही है जो समझ से परे है।

तथा पवनी से बिलाईगढ एवं दुम्हानी से बिलाईगढ़ सडक मरम्मत के लिए सरकार ने 1.20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किया , भुमि पुजन के महिनों बीत जाने के बाद सड़क मरम्मत कार्य को भाजपा ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों के मिलीभगत से कार्य को रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने आगे बताया कि उक्त सड़क के निर्माण की नवीन स्वीकृति हेतु बजट मे शामिल किये जाने की बात कही जा रही जिसके कारण ठेकेदार जानबूझकर विलंब कर मरम्मत के नाम पर स्वीकृत राशि हड़प करना चाहति है,सड़कों की जर्जर हालत के कारण ब्लाक मुख्यालय बिलाईगढ़ मे बसों का आना जाना भी बंद हो गया है ,जर्जर सड़क पर लोगों का चलना दुभर हो गया है राशि स्वीकृती के बाद भी काम शुरु नही होना भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है।

साथ ही साथ बिलाईगढ क्षेत्र में गौण खनिज के अवैध खनन,अवैध परिवहन से करोड़ों के राजस्व हानि हो रही की जिसकी शिकायत सरपंच प्रतिनिधि यादराम हिरवानी की ,शिकायत को नजर अंदाज कर खनिज और राजस्व अधिकारी वसुली कर अपनी जेब भर रहे जिससे सरकार को 50 करोड़ से भी जायदा की राजस्व हानि हो रही है। 

बिलाईगढ़ क्षेत्र में बिना लीज खदानों के खनिज दोहन से संबंधित खनिज क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को गौण खनिज की राशि नही मिल पा रही है जिस पर आज एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ चेतावनी दी गई है कि कार्यवाही न होने पर आगामी 4 जनवरी 2021 को तहसील कार्यालय के पास समस्त कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेगी जिसका जिमेदार भी प्रशासन होगी।

हालांकि इन तमाम मुद्दों में बिलाईगढ़ सीईओ व एसडीएम ने जल्द ही कार्यवाही करने की आश्वासन दी है।

वही इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में तरुण खटकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार,प्रेमशीला नायक प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, जागेश्वर लहरें प्रदेश उपाध्यक्ष अजा कांग्रेस, लक्ष्मी पटेल प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जवाहर पड़वार पूर्व जिला उपाध्यक्ष युकां,इंदू पड़वार जिला महामंत्री पिछड़ा कांग्रेस बबा ,शीतल यादराम हिरवानी जिला उपाध्यक्ष अजा कांग्रेस बबा कविता प्राण लहरे सभापति जिला पंचायत पड़वार पार्षद चन्द्रशेखर भट्ट , संतोष दीवान अध्यक्ष सहकारी समिति बया, जवाहर पटेल अध्यक्ष ब्लाक सेवादल कांग्रेस सोनाखान, गजेन्द्र पटेल महासचिव विधानसभा युकां , दिनेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टूडंरा,सुखीराम वर्मा जनपद सदस्य,छतपाल खुटे जिला महामंत्री अजा कांग्रेस बबा,चन्द्रभान साहु, पूर्व पार्षद पीरू खान , पार्षद लंकेश्वर देवांगन, सूर्या सिंह पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई, देवव्रत सिंघानिया,ओम सारथी टीकाराम मनहर अरविंद मनहर, मनमोहन पटेल, सुनील आदित्य,हेमंत सोनू, रामनारायण रात्रे,किशन रात्रे,भरत साहु,छोटे लाल करष,जगदीश साहु, साधराम डडसेना,डा पुरी राम जायसवाल,श्याम सुंदर जायसवाल, राजकुमार पटेल,शिव मिथलेश,छतराम,दीपक मांझी,शिव कुमार सौकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 बड़ी लापरवाही: भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित, कल दोपहर में EX CM-नेता प्रतिपक्ष के साथ साझा किया था मंच

बड़ी लापरवाही: भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित, कल दोपहर में EX CM-नेता प्रतिपक्ष के साथ साझा किया था मंच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और ब्रिटेन से आए नये स्ट्रेन के खतरों के बीच विधायकों की लापरवाही जारी है। पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार की शाम कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण की सूचना से पहले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के आजाद चौक पर आयोजित भाजपा के सत्याग्रह में शामिल हुए।
 

सत्याग्रह कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी सहित भाजपा विधायकों-पदाधिकारियों के साथ मंच साझा किया। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले। 

 

बताया जा रहा है गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान दिक्कत महसूस होने पर उन्होंने वहीं एंटीजन टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बाद में उन्होंने RTPCR टेस्ट के लिए नमूने दिए। RTPCR टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को मिली। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में जारी कर संपर्क में आए लोगों से सावधान रहने को कहा।

इससे पहले भाजपा विधायक कई सार्वजनिक और निजी आयोजनों में शिरकत कर चुके थे। भाजपा के सत्याग्रह के अलावा अग्रवाल दूसरे नेताओं को लेकर एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां जलपान करने भी गए थे। 

 

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। लेकिन उनके संपर्क में आए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक खुद को एकांतवाश दे पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी। वह भी उस समय जब विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

तीन दिन पहले की शिवराज सिंह की अगवानी-
बीमार होने से पहले बृजमोहन अग्रवाल कई महत्वपूर्ण नेताओं से मिल चुके हैं। 22 दिसम्बर को उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रायपुर हवाई अड्‌डे पर अगवानी की।

शिवराज सिंह के साथ एक ही हेलिकॉप्टर में वे दुर्ग गए जहां दोनों नेताओं ने दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। वहां से दोनों साथ ही रायपुर लौटे। हवाई अड्‌डे के लाउंज में बैठकर चर्चा भी की।

पहले भी हुई है ऐसी लापरवाही-
विधायकों में संक्रमण का पहला मामला जून महीने में सामने आया था। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने लक्षण दिखने के बाद जांच कराई लेकिन घर पर नहीं रुके। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।

22 जून को भी जब उनके पॉजिटिव होने की जानकारी आई वे, विधानसभा में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस लापरवाही की वजह से पांच दूसरे विधायकों और विधानसभा के अफसरों को होम आइसोलेट होना पड़ा। बाद में इस बैठक में शामिल रहे दो विधायक भी संक्रमित मिलेे।

पुनिया संक्रमित मिले तो रिपोर्ट ही नकार दिया-
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में रायपुर आए थे। लक्षण दिखने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। शाम को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इस बीच पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से मिले। रिपोर्ट आने तक वे दिल्ली पहुंच चुके थे।

कांग्रेस नेताओं ने पहले तो उनके पॉजिटिव पाए जाने की बात को ही नकार दिया। बाद में पुनिया ने छत्तीसगढ़ की कोरोना जांच रिपोर्ट को नकारते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जांच कराई। रिपोर्ट वहां भी पॉजिटिव ही आई।
BIG BREAKING : इस बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी ने राजधानी रायपुर के थाना में दर्ज करवाई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

BIG BREAKING : इस बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी ने राजधानी रायपुर के थाना में दर्ज करवाई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

रायपुर | फिल्म और टीवी कलाकार संजय बत्रा पर उनकी पत्नी ने राजधानी के कबीर नगर थाना में अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा मारपीट करने, धमकी और प्रताड़ना की भी शिकायत की है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट: पुलिस ने राजधानी में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भांडाफोड़, दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार 

रायपुर कबीर नगर थाना के टीआई एलपी जायसवाल ने कहा कि संजय बत्रा कि पत्नी रीना वर्मा ने गुरूवार को शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है संजय उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करते थे इसके साथ ही पीड़िता ने मारपीट और गाली-गलौज करके प्रताड़ित का भी आरोप लगाया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश

मामले में एक्टर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने जब मामले में संजय बत्रा से संपर्क किया तो उनका कहना है किदोनों के बीच ऐसा विवाद होते ही रहता है।
बता दें मामले में आरोपी संजय बत्रा रायपुर का ही रहने वाले है और लंबे समय से रंगमंच, टीवी और फिल्मों में एक्टर के तौर पर कार्य कर रहे है। अधिकांश समय वे मुंबई में ही रहते हैं। रायपुर में उनकी पत्नी रह रही है।

सर्कल लाज दुर्ग में चल रहे हुक्का के अवैध कारोबार एवं शराबखोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़ें पूरी खबर

सर्कल लाज दुर्ग में चल रहे हुक्का के अवैध कारोबार एवं शराबखोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर दुर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग (शहर) रोहित झा एवं सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में जियो खुलकर नशामुक्ति अभियान के तहत शहर में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश

इसी क्रम में बिती रात्रि 1.45 बजे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि- सर्कल लांज, बाईपास रोड, बघेरा के संचालक द्वारा युवाओं को अवैध रूप से हुक्का के माध्यम से धुम्रपान कराने एवं शराब पीलाने की व्यवस्था करा रहा हैं।

पढ़ें : सेक्स रैकेट: पुलिस ने राजधानी में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भांडाफोड़, दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार 

सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में सर्कल लांज, बाईपास रोड, बघेरा में दबिस देकर रेड कार्यवाही की गई। मैनेजर मंदीप सिंह भाटिया युवाओं को अवैध रूप से हुक्का से धुम्रपान कराते एवं शराब पिलाते मिला जिसे गिरफ्तार कर 7 नग हुक्का व 7 नग हुक्का पाईप कीमती करीबन 10 हजार रूपए एवं 2 बॉटल शराब जप्त किया गया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट: रिश्तेदार द्वारा देह व्यापार में ढकेली गई किशोरी को किया गया बरामद, पुलिस की गिरफ्त में एक महिला 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश बागड़े थाना प्रभारी दुर्ग, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा थाना प्रभारी मोहन नगर एवं आरक्षक प्रदीप ठाकुर, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव, राहुल दुबे तथा वाहन चालक सवाबउद्दीन की विशेष भूमिका रही।

 

 
जिले में कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

जिले में कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुरकलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज श्याम धावड़े ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए निम्न तिथियों के स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 28 जनवरी 2021 दिन गुरूवार को छेरता/छेर-छेरा के लिए, 17 सितम्बर 2021 दिन शुक्रवार को ढोल ग्यारस (करमा) के लिए तथा 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को कार्तिक एकादशी (देवउठनी ग्यारस) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की नए साल के जश्न के लिए जिला प्रशासन ने सख्त गाईडलाईन जारी की है जिसके बाद जश्न की तैयारी कर रहे होटल एवं लॉन वालों को मायूसी हाथ लगी है।
 
 
इसके पहले कोरोना के चलते जहां शादी ब्याह और दूसरे आयोजन पर पूरी तरह से लंबे समय तक रोक लगी थी। उससे पूरी इंजस्ट्री को भारी नुकसान हुआ, हालांकि अनलॉक के तहत धीरे धीरे होटल एवं लान इंडस्ट्री बैक टू नॉर्मल हुई और उन्हे बिजनेस मिलने लगा।

इस बीच नए साल के जश्न पर आयोजन करके अपने नुकसान की भरपाई की योजना बना चुके होटल एवं लॉन मैनजमेंट को जिला प्रशासन की गाईडलाईन से नुकसान उठना पड़ सकता है जिला प्रशासन ने आयोजन के लिए ओपन लॉन के उपयोग पर रोक लगाई है। साथ ही सिर्फ 200 लोगों को ही एक आयोजन में अनुमति दी जा सकती है। साथ ही सेलिब्रेशन के समय में भी कटौती की गई है। जिससे इंजस्ट्री मे निराशा है।

 
छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टॉरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा के मुताबिक जिला प्रशासन ने टोटल ब्लैकआउट नहीं किया है ये उनके लिए राहत की बात है लेकिन क्लोज हॉल के साथ साथ ओपन लॉन में भी पार्टी के आयोजन की अनुमति मिल जाती तो अच्छा होता।
 भाजपा का सवाल: सियासी लफ्फाजियां कर रही कांग्रेस सरकार आख़िर किसानों को ख़ून के आंसू कब तक रुलाएगी

भाजपा का सवाल: सियासी लफ्फाजियां कर रही कांग्रेस सरकार आख़िर किसानों को ख़ून के आंसू कब तक रुलाएगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान ख़रीदी के लिए बारदानों के नाम पर अब किसानों को एक और आर्थिक चोट पहुँचाने के फ़रमान को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री साय ने सवाल किया कि किसानों के नाम पर सियासी लफ़्फ़ाजियाँ करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार आख़िर प्रदेश के किसानों को ख़ून के आँसू कब तक रुलाएगी? गिरदावरी, बारदानों के नाम पर अपने तुग़लक़ी फ़रमानों से तो प्रदेश सरकार ने किसानों का पूरा धान ख़रीदने से बचने के लिए जितनी साजिशें बुनी हैं, उसकी तो शायद ही कोई और मिसाल देखने-सुनने को मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि ताज़ा फ़रमान में प्रदेश सरकार ने धान ख़रीदी के लिए किसानों को अपना बारदाना ख़ुद लेकर आने की शर्त लगा दी है और कह दिया है कि किसानों को इन बारदानों के एवज़ में 15 रुपए प्रति नग की दर से भुगतान किया जाएगा। श्री साय ने इस फ़रमान को प्रदेश सरकार और उसके सलाहकारों के दिमाग़ी दीवालिएपन की पराकाष्ठा बताते हुए यह जानना चाहा है कि सरकार बताए कि यह कौन-सा अर्थशास्त्रीय सिद्धांत है कि वह किसानों को उनके हक़ से वंचित करके और अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह मोड़कर किसानों पर यह आर्थिक बोझ लादने की शर्मनाक तुग़लक़शाही चलाने पर आमादा है? श्री साय ने कहा कि बाज़ार में व्यापारियों से किसान लगभग 30 रुपए प्रति नग की दर पर बारदाना ख़रीदकर धान बेचेगा और सरकार किसानों को उन बारदानों के एवज़ में 15 रुपए प्रति नग देगी। किसानों के प्रति कांग्रेस का यह रवैया निंदनीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि धान ख़रीदी के नाम पर प्रदेश सरकार शुरू से ही अपने दोहरे मापदंडों का परिचय देती आ रही है और बीते दो सालों में प्रदेशभर में धान ख़रीदी को लेकर सरकार-प्रशासन और किसानों में हर क़दम पर रार ठनती रही है। सरकार की सनकमिज़ाजी ने किसानों को बेहद हलाकान कर दिया है। श्री साय ने कहा कि अपने इस नए फ़रमान के ज़रिए प्रदेश सरकार किसानों का धान ख़रीदने से बचने की एक नई साजिश पर काम करती नज़र आ रही है, जबकि धान ख़रीदी के लिए बारदानों का बंदोबस्त करना प्रदेश सरकार की ज़िम्मेदारी है। बारदानों को लेकर प्रदेश सरकार के इस ताज़ा फ़रमान से किसानों में असंतोष बढ़ाकर एक नए विवाद को जन्म देने में लगी प्रदेश सरकार इस तरह टाइमपास करके किसानों का दान ख़रीदने से बचने की फ़िराक़ में है, लेकिन भाजपा किसानों के साथ प्रदेश सरकार को कोई भी अन्याय नहीं करने देगी, यह बात प्रदेश सरकार अच्छी तरह समझ ले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि देशभर में कहीं भी बारदानों को लेकर किसी भी तरह के संकट की कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। बारदाने पर्याप्त मात्रा में तैयार किए गए हैं और पंजाब समेत कांग्रेस व उसके गठबंधन शासित राज्यों में भी बारदानों का ऐसा कोई संकट पैदा नहीं हुआ है तो फिर क्या कारण है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब बारदानों की क़िल्लत के नाम पर प्रदेश सरकार हलाकान कर रही है? श्री साय ने कहा कि यह प्रदेश सरकार किसानों के साथ केवल छलावा व धोखाधड़ी कर रही है ताकि किसी-न-किसी तरह धान ख़रीदने से बचने की उसकी साजिश पूरी हो सके। श्री साय ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का नाकारापन है कि देश के बाकी राज्य जब किसानों के लिए व्यवस्थाएँ कर रहे थे, प्रदेश सरकार समय रहते बारदानों की फ़िक्र व व्यवस्था करने के बजाय सियासी नौटंकियों में मशगूल रहकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विष-वमन करने में लगी रही। श्री साय ने प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को केंद्र से राशि मिल जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं करने पर भी आड़े हाथों लिया और कहा कि केंद्रीय कृषि क़ानूनों का पालन नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से केंद्र सरकार को अवगत कराया जा रहा है।
 रक्षा सौदे के बदले घूस लेने वाले और तड़ीपार भाजपा अध्यक्ष के बारे में बताएं कौशिक: शैलेश

रक्षा सौदे के बदले घूस लेने वाले और तड़ीपार भाजपा अध्यक्ष के बारे में बताएं कौशिक: शैलेश

रायपुर। भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना क्यों की और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की क्या भूमिका रही यह इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को गर्व है कि उनके अध्यक्षों में से कोई रक्षा सौदों के बदले घूस लेते नहीं पकड़ा गया और न ही कोई तड़ीपार हुआ। 

उन्होंने कहा है कि इस बात को पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी, जमकर लड़ी। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, महामाना मालवीय, पंडित नेहरू, सरदार पटेल ना जाने कितने नेता कांग्रेस के जिन्होंने जेलों में अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा बिताया। भाजपा के पूर्ववर्ती आरएसएस के लोग उस समय क्या कर रहे थे? सावरकर क्यों अंग्रेजों से माफी मांग कर बाहर निकले और क्यों आजाद हिंद फौज खिलाफ भर्ती होने के लिए वे देशवासियों का आह्वान करते रहे, अंग्रेजी सेना में इस बात का जवाब धरमलाल कौशिक को देना चाहिये। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, गुरु गोलवलकर जैसे आरएसएस के नेताओं की क्या भूमिका आजादी की लड़ाई में थी इस बात का जवाब धरमलाल कौशिक को देना चाहिए? आरएसएस को यह भी बताना चाहिए कि इनके नेता लगातार आजादी की लड़ाई के पीठ में छुरा भोंकने काम क्यों करते रहे? चाहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो या क्रांतिकारी उनकी मुखबिरी करने का काम आर एस एस के लोगों ने क्यों किया? इस बात का जवाब उनको देना चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कौशिक जी चाहें तो आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस और भाजपा की भूमिका पर खुली चर्चा कर लें. जो इतिहास में दर्ज है उसे सामने रखकर तथ्यपरक बहस से साफ़ हो जाएगा कि कौन हिटलर और मुसोलिनी के साथ था और कौन अंग्रेज़ों से लोहा ले रहा था। 

धरमलाल कौशिक से त्रिवेदी के सवाल : 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि धरमलाल कौशिक को बताना चाहिए कि अगर उनकी पार्टी भाजपा और भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस के संस्थापक खाटी भारतीय रहे तो आजादी की लड़ाई के पीठ में छुरा भोंकने का काम आजाद हिंद फौज के खिलाफ अंग्रेजी सेना में भर्ती करने का काम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों की मुखबिरी के काम में आरएसएस के लोग क्यों शामिल रहे? 

धरमलाल कौशिक को यह भी बताना चाहिए कि मुसोलिनी से मिलने और मुसोलिनी की विचारधारा को समझने के लिए उनके नेता इटली क्यों गए थे? 

धरमलाल कौशिक यह भी बताएं कि हिटलर की नाजी पार्टी की ड्रेस और अभिवादन का तरीका आरएसएस ने क्यों अख्तियार किया ? 

कांग्रेस नेताओं की आजादी की लड़ाई में भूमि का त्याग तपस्या बलिदान जेलों में काटी गई जवानी तो सबको पता है, लेकिन 1947 तक सावरकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जैसे भाजपा और भाजपा के मात्र संगठन आर एस एस की विचारधारा के नेता आजादी की लड़ाई में भाग क्यों नहीं लिए? इस सवाल का जवाब धरमलाल कौशिक दें तो बेहतर होगा। 

सावरकर द्वारा बार-बार अंग्रेजों से माफी मांगने के कारणों को भी धर्म लाल कौशिक को बताना चाहिए ? धरमलाल कौशिक यह भी बताएं कि अंग्रेजों से माफी मांग कर काला पानी से छूटने के बाद सावरकर को अंग्रेजी सरकार एक कलेक्टर की तनखा से ज्यादा राशि पेंशन के रूप में क्यों देती रही ? स्वदेशी और राष्ट्रवाद का दावा करने वाली विचारधारा के लोग यह भी बताएं कि आजादी की लड़ाई के समय उनका राष्ट्रवाद कहां और क्यों सोया पड़ा था? अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति में इस विचारधारा के लोग मुस्लिम लीग की ही तरह अंग्रेजों के सहयोगी क्यों बने रहे ?
छत्तीसगढ़ : कोरोना मरीजों को 86027-12356 नंबर से आएगा फोन, घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड

छत्तीसगढ़ : कोरोना मरीजों को 86027-12356 नंबर से आएगा फोन, घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड

कोरबाकोरोना की जंग जीत कर घर लौटने वाले और कोरोना का ईलाज करा रहे सभी संक्रमित हुए मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। आज तक जिले में संक्रमित हुए सभी कोरोना मरीजों को डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी कोरोना संक्रमितों की मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता कार्ड या आयुष्मान कार्ड बन जाने से लोगों के दोबारा संक्रमित होने की स्थिति में उनका निःशुल्क ईलाज हो सकेगा।

जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की मैपिंग के लिए 86027-12356 फोन नंबर से संक्रमितों के उपलब्ध नंबरों पर फोन कर संपर्क किया जाएगा। ऐसे सभी मरीजों से कार्ड बनाने के लिए उनके आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी जाएंगी। मरीज यह सभी दस्तावेज 86027-12356 नंबर पर व्हाॅट्स एप्प के माध्यम से भी भेज सकेंगे। मरीज स्वयं भी नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय कोरबा आकर यह दस्तावेज जमा करा सकते हैं।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में ईलाज के बाद ठीक हो चुके कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिला चिकित्सालय में आकर या व्हाॅट्स एप्प पर अपने दस्तावेज देकर कार्ड बनवा सकते हैं ताकि भविष्य में अगर उन्हें दोबारा कोरोना होता है तो कार्ड से वे ईलाज के खर्च का भुगतान कर सकेंगे।

बड़ी खबर: ज्वेलरी शॉप से करोड़ो रूपये के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: ज्वेलरी शॉप से करोड़ो रूपये के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। उड़ीसा राज्य के बड़ापारा थाना अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में करोड़ो रूपये के सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गिरफ़्तार किया। यह मामला थाना बड़ापारा, जिला बेरहमपुर, राज्य उड़ीसा में 30 अक्टूबर को ज्वेलरी शॉप में लगभग 1.5 करोड़ रूपये की सोने की जेवर को चोरी करने की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उड़ीसा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी। उड़ीसा पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज व अन्य जांच के दौरान संदेही पतासाजी में कवर्धा आने की संदेह पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से सहयोग करने के लिए निवेदन किया। कबीरधाम अधिक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने उड़ीसा पुलिस संदेही की पतासाजी के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीम गठित किया। 


पुलिस टीम ने उड़ीसा पुलिस से जानकारी प्राप्त कर सीसीटीव्ही फुटेज में प्राप्त हुलिया के अनुसार जिले के आदतन निगरानी चोर लोकेश श्रीवास से पुछताछ किया। लोकेश श्रीवास पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में 4 बार जेल में निरूद्ध रहा है। जिले से 1 वर्ष की कालावधि के लिए जिला बदर भी रह चुका है। वर्तमान मे जमानत पर रिहा होने के बाद कवर्धा शहर में रह रहा है। उनसे उड़ीसा राज्य में हुए घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में बड़ापारा मे अपने अन्य साथी लोकेश राव निवासी कुर्सीपार भिलाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया। लोकेश राव के साथ दुर्ग जेल में निरूद्ध होने के समय घटना की योजना बनाया जाना बताया। चोरी किए गए कुछ सोने के जेवर को उत्तरप्रदेश राज्य में बिक्री करना, कुछ जेवर को अपने पास रखना बताया। आरोपी लोकेश श्रीवास के बताऐ अनुसार उसके अन्य साथी लोकेश राव की भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सोने के 169 ग्राम जेवर और 12,60,000 रूपये नगदी रकम व चोरी के रकम से खरीदा हुआ एक अर्टिका कार कीमती 13,00,000 रूपये, 2 नग मोबाईल कुल कीमती लगभग 38,00,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ उड़ीसा राज्य में अपराध दर्ज होने से ट्रांजिट रिमांड में ले जाया गया है। 
 दर्दनाक सड़क हादसा: भतीजे के लिए केक ले जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: भतीजे के लिए केक ले जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

जगदलपुर। नेशनल हाईवे 16 पर जगदलपुर से तेलंगाना जाने वाली सड़क पर गुरुवार की दोपहर अपने भतीजे का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर जा रहे, चाचा व एक युवक की मौत एक सड़क हादसे में हो गई। 

जानकारी के मुताबिक रायकोट के निकट नैनमुर गांव का रहने वाला हेमनाथ कुंजाम अपने दोस्त नरेंद्र बघेल के साथ बाइक से अपने चार वर्षीय भतीजे सन्नी का जन्मदिन मनाने के लिए जगदलपुर से केक लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वह जैसे ही तेलीमारेंगा के पास स्थित पेट्रोल पंप में जाने के लिए मुड़ा। तभी पीछे से आ रहा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक पर सवार हेमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र को ग्रामीणों ने 112 की मदद से उसे मेकॉज में भर्ती कराया। जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई। परपा थाने के जवानों ने बताया कि ट्रक और बाइक को थाने लाया गया है। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। 
 जीएसटी बना व्यापारियों के लिए जंजाल: कैट ने वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन को भेजा विरोध पत्र

जीएसटी बना व्यापारियों के लिए जंजाल: कैट ने वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन को भेजा विरोध पत्र

रायपुर। कैट ने बताया कि केंद्र सरकार की 22 दिसम्बर को जीएसटी नियमों में धारा 86-बी को जोड़ कर प्रत्येक व्यापारी जिसका मासिक टर्नओवर 50 लाख रुपए से ज्यादा है। व्यापारियों को अनिवार्य रूप से 1 प्रतिशत जीएसटी जमा कराना पड़ेगा। प्रावधान पर कड़ा एतराज जताते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन को एक पत्र भेजकर माँग की है, कि इस नियम को तुरंत स्थगित किया जाए और व्यापारियों से सलाह कर ही इसे लागू किया जाए। कैट ने यह भी माँग की है की जीएसटी एवं आय कर में ऑडिट की रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर को भी तीन महीने के लिए आगे बड़ाया जाए।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने निर्मला सीथारमन को भेजे पत्र में यह भी कहा कि अब समय आ गया है। जब एक बार सरकार को व्यापारियों के साथ बैठ कर अब तक जीएसटी कर प्रणाली की सम्पूर्ण समीक्षा की जाए। कर प्रणाली को सरलीकृत बनाया जाए और साथ ही किस तरह से कर का दायर बड़ाया जाए। केंद्र और राज्य सरकारों के राजस्व में किस तरह की वृद्धि की जाए। कैट ने इस मुद्दे पर सीथारमन से मिलने का समय माँगा है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि नियम 86 बी देश भर के व्यापारियों के व्यापार पर विपरीत असर डालेगा। कोरोना के कारण व्यापार में आई अनेक प्रकार की परेशानियों से व्यापारी पहले ही त्रस्त हैं। ऐसे में यह नया नियम व्यापारियों पर एक अतिरिक्त बोझ बनेगा। यह एक सर्व विदित तथ्य है कि पिछले एक वर्ष से व्यापारियों का पेमेंट चक्र बुरी तरह बिगड़ गया है। लम्बे समय तक व्यापारियों के बेचे गए माल का भुगतान और जीएसटी की रकम महीनों तक नहीं आ रही है। ऐसे में एक प्रतिशत का जीएसटी नकद जमा कराने का नियम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा जो न्याय संगत नहीं है। कैट ने कहा की जीएसटी विभाग के पास फर्जी बिलों से जीएसटी लेकर राजस्व को चूना लगाने वाले लोगों के खलिाफ शिकायत हैं। तो ऐसे लोगों को कानून के मुताबिक बहुत सख्ती से निबटना चाहिए। किंतु कुछ कथित लोगों को की वजह से सभी व्यापारियों को एक ही लाठी से हांकना न तो तर्क संगत है, न ही न्याय संगत। लिहाजा इस नियम को फिलहाल स्थगित किया जाए।

श्री पारवानी ने यह भी कहा की पिछले समय में में जीएसटी के नियमों में आए दिन मनमाने संशोधन कर व्यापारियों पर पालना को बोझ लगातार बड़ाया जा रहा है। जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईज ऑफ डूइंग बिज्नेस के सिद्धांत के खलिाफ है। इससे जीएसटी कर प्रणाली बेहद जटिल हो गई है। यह बड़ा सवाल है की व्यापारी व्यापार करे या फिर करों सहित अन्य कानूनों की पालना ही करता रहे और उसका व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता रहे। उन्होंने यह भी कहा की अनेक नियमों, अधिकारियों को असीमित अधिकार दिए जा रहे हैं जो भ्रष्टाचार को पनपाएँगे। जीएसटी का पंजीकरण रद्द करने और गिरफ्तार करने के नियम बेहद कठोर हैं, जिन पर चर्चा किया जाना आवश्यक है। यह बेहद खेद जनक है की जीएसटी के किसी भी मामले में व्यापारियों से कोई भी सलाह मशवरा कतई नहीं किया जाता। जिसके कारण से मनमाने नियम व्यापारियों के ऊपर लादे जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा की एक बार जीएसटी की सम्पूर्ण कर प्रणाली कर व्यापक रूप से चर्चा होनी आवश्यक है। जिससे न केवल व्यापारियों को सुविधा हो बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो। व्यापारी सरकार के साथ सहयोग करने को तैय्यार हैं किंतु कर प्रणाली जितनी सरल होगी और कर पालना जितनी आसान होगी, उतनी ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।