BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं को पुलिस अधिकारियों से मिल रहा प्रशिक्षण

वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं को पुलिस अधिकारियों से मिल रहा प्रशिक्षण

रायगढ़। एसपी संतोष कुमार सिंह की पहल पर आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को उर्दना पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक अमरजीत के नेतृत्व में प्रशिक्षित जवानों की टीम द्वारा सुबह 6 से 9 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण में शामिल युवक व युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है। रक्षित निरीक्षक अमरजीत ने कहा कि पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2017-18 में जिले के कई अभ्यर्थी शामिल हुये थे, जिसमें कई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, ये अभ्यर्थी स्वयं फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे युवाओं के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनके लिये एक बेहतर माहौल बनाया गया है।

पुलिसभर्ती के अर्भ्यथियों द्वारा प्रतिदिन सम्पर्क किया जा रहा है। अभी 40 अभ्यर्थी ग्राउंड आ रहे हैं। जिनमें 8 युवती हैं। सुबह 6 बजे वार्मअप के बाद 100 मीटर दौड़ उसके बाद ऊंची कूद, लम्बी कूद और गोला फेंक का प्रशिक्षण अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस कैम्प में कम समय में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, साथ ही ट्रेनर और अपने साथी अभ्यर्थियों से अपनी गलतियों को हम सुधार पा रहे हैं। रक्षित निरीक्षक स्वयं ग्रांउड पहुंचकर अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ा रहें हैं, उन्हें इवेंट की छोटी-छोटी बारीकियां बताई जा रही है। अभ्यर्थियों द्वारा शाम को भी दो घंटे प्रशिक्षण दिये जाने की मांग रक्षित निरीक्षण से की गई है।
 बड़ी खबर: टैक्स चोरी के मामले में पूर्व विस अध्यक्ष अग्रवाल का रिश्तेदार गिरफ्तार

बड़ी खबर: टैक्स चोरी के मामले में पूर्व विस अध्यक्ष अग्रवाल का रिश्तेदार गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई को केंद्रीय जीएसटी दल ने गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक अग्रवाल बताया गया है। दीपक अग्रवाल के छोटे भाई रितेश अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद हैं।

दीपक अग्रवाल के ख़िलाफ़ केंद्रीय जीएसटी टीम लगातार जांच कर रही थी। खबरें हैं कि उनके विरुद्ध जाँच के बाद निश्चित राशि शासकीय ख़ज़ाने में जमा करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे ग़लत मानते हुए इंकार कर दिया गया।

इस पूरे मामले के विस्तृत ब्यौरे का इंतज़ार है। बहरहाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई दीपक अग्रवाल केंद्रीय जीएसटी टीम के क़ब्ज़े में हैं। उन्हें गिरफ़्तार किया जा चुका है।

सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और महेंद्र कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में की गई है। टिकेंद्र कुमार कृपाल उप निदेशक की अगुआई में टीम ने दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। इतनी बड़ी टैक्स चोरी पकड़े जाने के बाद अब कारोबारियों के बीच खलबली मची है।
नीति आयोग ने फिर सराहा छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के कामों को

नीति आयोग ने फिर सराहा छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के कामों को

रायपुरभारत सरकार के नीति आयोग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम की सराहना की है।

पढ़ें : कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

नीति आयोग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट में ट्वीट कर छत्तीसगढ़ की आकांक्षी जिले कांकेर में सीताफल पल्स प्रोसेसिंग मशीन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का उल्लेख किया है।

पढ़ें : बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

आयोग ने ’बढ़ते कदम आत्मनिर्भरता की ओर’ के टैग लाईन से लिखा है कि आकांक्षी जिले कांकेर के कई गांवों में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन लगाई गई है। जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा सीताफल के पल्प को संरक्षित कर  बाजार में आकर्षक मूल्यों में विक्रय किया जा रहा है।

कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरअविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार कल दुर्ग में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से स्वर्गीय वोरा का पार्थिव शरीर दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा जहां से बाय रोड दुर्ग लाया जाएगा। जहां उनके निवास स्थान पर दोपहर साढ़े 12 बजे से चार बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा तथा चार बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और साढ़े चार बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री   भूपेश बघेल सहित समस्त मंत्री तथा प्रदेश के सभी दलों के नेता शामिल होंगे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ सोमवार शाम मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय वोरा के अंतिम संस्कार के लिए की जा रही तैयारियों का जाएजा भी लिया। 

 कृषि बिल के विरोध में 22 को कुरूद में धरना प्रदर्शन

कृषि बिल के विरोध में 22 को कुरूद में धरना प्रदर्शन

धमतरी। किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन नई कृषि बिल के वापसी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून देने की मांग के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसानों की ओर से की जा रही किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा और मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसम्बर को पुराना बाजार चौक कुरूद में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन रखा गया है। धरना प्रदर्शन में कृषि बिल के प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आंदोलन में सभी किसान भाइयों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान एकता का परिचय देते हुए किसान संगठन को मजबूती प्रदान करने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।
 
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव संजय अग्रवाल ने पत्र जारी किया है।

बता दें  21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक राज्य के समस्त शासकीय भवनों सहित जहां भी नियमित राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे। शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि स्व.मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति: भाजपा

वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति: भाजपा

रायपुरभारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश भाजपा-परिवार ने श्री वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ व देश के राजनीतिक परिदृश्य से एक क़द्दावर राजनेता का अवसान कहा और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

पढ़ें : जल्द निपटा ले अपने बैंक से जुड़े सारे काम: क्योकि तीन दिन बंद रहेंगे बैंक के सारे काम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनीतिक असहमतियों के बावज़ूद स्व. वोरा का भारतीय राजनीति में सम्मानपूर्ण स्थान था और जनहित के प्रति संकल्पित व समर्पित राजनेता के रूप में वे अजातशत्रु थे। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक आयाम को नित-नई दिशा देने और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री साय ने परमपिता परमेश्वर से स्व. श्री वोरा की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए वोरा-परिवार को इस गहन शोक की बेला में ढाँढ़स बंधाया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का हुआ निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने स्व. श्री वोरा को छत्तीसगढ़ की राजनीति का दिग्दर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अपने आचरण व कार्यों से उन्होंने राजनीतिक आदर्शों व मूल्यों के जो प्रतिमान गढ़े हैं। हम सब उनके समर्पण और निष्ठा की सीख लेकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि श्री वोरा के निधन से भारतीय राजनीति में आई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। स्व. श्री वोरा एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासनिक सूझबूझ के धनी थे। राजनीतिक मतभेदों से परे स्व. श्री वोरा सभी दलों के साथ समन्वय और सौहार्द्र रखते थे और सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उनका हृदय से सम्मान करते थे।

पढ़ें : आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय नारायण चंदेल, भूपेंद्रसिंह सवन्नी व किरण देव के साथ ही भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी श्री वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा शंकर नगर वार्ड में मास्क, चॉकलेट एवं ब्रिटेनिया चिप्स का वितरण

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा शंकर नगर वार्ड में मास्क, चॉकलेट एवं ब्रिटेनिया चिप्स का वितरण

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा रविवार, 20 दिसंबर 2020 को शंकर नगर स्थित यादवपारा बस्ती के बच्चों को ब्रिटेनिया चिप्स, चॉकलेट एवं बस्ती के निवासियों को मास्क क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा वितरित किया गया।  सभी बच्चों में ब्रिटेनिया चिप्स एवं चॉकलेट पाकर हर्ष व्याप्त हुआ और उनके माता पिता के लिए मास्क दिया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, राम प्रजापति, रंजन नथानी, रविकांत यादव, राजेश चौरसिया, प्रीतपाल अरोरा, पूजा अग्रवाल, मिताली यादव एवं हरीश सिंघानिया सहित बस्ती के निवासी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति

बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को पदोन्नत करते हुए 8 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पदस्थापना दी गई है। देखे कहा-कहा हुए पदस्थ
कोविड-19 का पालन करते हुए 10,12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी

कोविड-19 का पालन करते हुए 10,12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी

धमतरी। जिले में स्कूली बच्चों को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष प्रयोजन करते हुए, अचीवर्स-21 के माध्यम से उपचारात्मक कक्षाएं शासकीय स्कूलों में लगाई जा रहीं हैं।
 
 
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राचार्य के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति और अभिभावकों की सहमति के बाद कोविड 19 के नियमों का पूरा-पूरा पालन करते हुए, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
 
 
इन कक्षाओं में सभी विषयों के प्रश्न बैंक मॉडल के रूप में विद्यार्थियों को प्रदाय किए जा रहे हैं। चयनित प्रश्नों का हल कराकर उनकी दुविधाओं को दूर किया जा रहा है। इस तरह उन्हें आने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। इन उपचारात्मक कक्षाओं को पालकों-शिक्षकों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।
 बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश में राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबूजी मोतीलाल वोरा का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है। जमीनीस्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा - मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा, उनमें बाबूजी एक थे। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

श्री बघेल ने कहा कि कल ही बाबूजी श्री वोरा का 93 वां जन्मदिन मनाया गया, किसी ने कल्पना नहीं की थी कि आज ऐसी दुखद खबर सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में श्री वोरा ने तत्कालीन छत्तीसगढ़ अंचल के चहुंमुखी विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारिता से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1968 में वे दुर्ग नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुए। वर्ष 1972 में वे पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक निर्वाचित हुए। मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया। वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
 किसान आंदोलन को टीएस सिंहदेव का समर्थन, जाने मंत्री ने क्या कहा

किसान आंदोलन को टीएस सिंहदेव का समर्थन, जाने मंत्री ने क्या कहा

रायपुर। देश में चल रहे किसान आंदोलन को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने अपना समर्थन दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूँ। जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
 
 बड़ी खबर: सिग्नल पर खड़े बीएसपी कर्मी को तेज हाईवा ने रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

बड़ी खबर: सिग्नल पर खड़े बीएसपी कर्मी को तेज हाईवा ने रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

भिलाई। पुलिस तेज हाईवा चालकों पर लगाम नही लगा पा रही है, जिसके कारण असमय लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। इसी तरह का कल फिर एक व्यक्ति इनके तेजरपतार और लापरवाही के कारण काल के गाल में समा गया। अशोक कुमार और उनक परिवार को क्या पता था कि कल का रविवार उनके लिए मुसीबतों का पहाड लायेगा और काल के गाल में समा जाएंगे। 

रविवार को दोपहर करीब दो बजे मौर्या-चन्द्रा टॉकीज चौराहों में आर्य नगर कोहका निवासी अशोक कुमार निषाद भिलाई इस्पात संयंत्र में डयूटी जाने के लिए ग्रीन सिग्रल का इंतजार करते, अपने बाईक सीजी 07 बी 4231 पर सवार होकर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफतार में पीछे से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीए 9797 के ड्रायवर तेज रफ्तार से लाते हुए अचानक पॉवरहाउस जाने के लिए मोड़ते हुए खडे बाईक सवार बीएसपी कर्मी अशोक कुमार निषाद 48 साल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चौक पर कार्यरत ट्राफिक जवानों ने तत्काल हाईवा चालक को पकड़कर हाईवा को जब्त कर लिया। और मृतक अशोक निषाद के पास रखे मोबाईल से उनके परिजनों का नंबर निकालकर काल कर घटना की जानकारी दी और शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अशोक निषाद बीएसपी के वाटर मैनेजमेंट विभाग में कार्यरत थे।
 
 मौसम का मिजाज: प्रदेश में ठंड में हुआ इजाफा, शीत लहर के बने हालात

मौसम का मिजाज: प्रदेश में ठंड में हुआ इजाफा, शीत लहर के बने हालात

रायपुर। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर से आ रही ठंडी हवा ने अचानक मौसम के मिजाज में तब्दीली की है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फ बारी के चलते प्रदेश के तापमान में विगत दिनों अचानक गिरावट आई है। प्रदेश में अब शीतलहर के हालात बनने शुरू हो गये है। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे, बिलासपुर में 9 से 10, पेेंड्रा में 6 डिग्री सेल्सियस, जशपुर 7 चिल्फी 5 एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मैनपाट में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाये रहेंगे। बादल फटने के तुरंत बाद शीत लहर चालू हो जाएगाी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं मेकाहारा के अधीक्षक ने कोरोना वायरस कोविड 19 के अचानक संक्रमण के नये रूप से लोगों को बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। डॉ. आरडी अग्रवाल ने प्रदेश के निवासियों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े सिर में मफलर अथवा टोपी पहनकर अपने आपको गर्म कपड़ों से ढंककर निकलने की अपील की है। प्रदेश नोबल कोरोना वायरस कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुभांष पांडेय ने शीतलहर के मद्देजनर लोगों से गर्म कपड़े के साथ मास्क पहनकर घर से निकलते की अपील की है। डॉ. पांडेय के अनुसार जरा सी लापरवाही आम नागरिकों को कोरोना की चपेट में ले सकती है। 
 बड़ी खबर: पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, गांव में फैली सनसनी

बड़ी खबर: पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, गांव में फैली सनसनी

रायगढ़। धमरजयगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला। यह देख गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ ब्लॊक क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसे देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसे देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक और मृतका की पहचान हो चुकी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले घटनास्थल पहुंच गए।

वहीं कापू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अबतक यह साबित नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या हत्या है। क्योंकि शवों के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार मृतिका की उम्र 16 वर्ष और मृतक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे। लेकिन अचानक रविवार को दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। कापू थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक लगभग हफ्ते भर से मृतिका के घर में था। उसके बाद वह अपने गांव चला गया। वहीं शनिवार को शाम को मृतका घर से निकली थी। रविवार सुबह दोनों की लाश गोढ़ी से कुछ दूर खेत में महुआ के पेड़ से लटकी हुई मिली है। वहीं मामले को लेकर दोनों परिवारों और पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला और अधिक स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।
आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

कोरबादर्री के झाबु जंगल में बहरी सीक काट रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को अपना घायल करने वाला खूंखार भालू को 24 घंटे बाद वन विभाग ने पकड़ लिया। रविवार को नवापारा गांव में रहने वाली दो वृद्ध महिला लक्ष्मीनिया (70) व पुनिया (65) पर एक हिंसक भालू उस वक्त हमला कर दिया, जब वह झाड़ू बनाने फुल बहरी काट रहे थे। हमले में पुनिया बाई बुरी तरह घायल हो गई। वहीं लक्ष्मीनिया को घसीट कर जंगल की ओर ले गया था। लापता महिला की लाश 24 घंटे बाद सोमवार को जंगल में मिली।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

बिलासपुर के कानन पेंडारी से पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने का काम किया। इस दौरान जंगल में लापता महिला लक्ष्मीनिया की लाश मिली। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ट्रेंकुलाइज कर भालू को बेहोश करने में सफल रही। बेहोशी की हालत में भालू को पिंजरे में बंद कर कानन पेंडारी बिलासपुर ले ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें : युवती ने दो बच्चों को पिलाया कीटनाशक, बच्चों की हुई मौत व युवती की हालत गंभीर, जाने कहाँ की है यह खबर


मृतका लक्ष्मीनिया के परिजनों ने बताया कि लाश को तलाशने पूरी रात जंगल में वन विभाग की टीम लगी रही। सुबह भालू लाश के पास ही बैठा रहा। जेसीईबी की मदद से वहां तक पहुंचे तब जाकर भालू को भगाने की कोशिश किया। उसके बाद भी वो लाश को छोड़कर नहीं भागा। काफी मशक्कत के बाद भालू को भगाया गया, तब जाकर शव को खाट से लेकर गांव लेकर आए।

छगविस : सदन में गूंजा किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला, सीएम बघेल ने कहा - देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती

छगविस : सदन में गूंजा किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला, सीएम बघेल ने कहा - देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन किसानों का मुद्दा छाया रहा। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसानों के ब्रांड एम्बेसडर बन गए है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती है, मैं किसान पैदा हुआ हूं और किसान के रूप में ही मृत्यु होगी। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

प्रश्रकाल में आज विधायिका श्रीमती छन्नू चंदू साहू ने राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कृषकों को स्थाई और अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन देने का मामला उठाया। 
 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायिका द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 30 नवंबर 2020 तक 2720 स्थाई एवं 3372 अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए है,जिनमें से 579 को स्थाई तथा सभी 3372 आवेदकों को अस्थाई कनेक्शन जारी किए गये। उन्होंने बताया कि स्थाई आवेदनों में 422 आवेदन औपचारिकता पूर्ण नहीं करने के कारण निरस्त किये गये है।
 
 
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उक्त अवधि में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 1719 आवेदन लंबित थे। उक्त आवेदनों में से वरीयता क्रमानुसार लक्ष्य की सीमा में पंप कनेक्शन के कार्य किये जा रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए पंप ऊर्जीकरण हेतु आबंटित एक हजार पंप के लक्ष्य के विरूद्ध खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लंबित पंप आवेदनों में भुगतान की तिथि वरीयतानुसार 74 पंप का कार्य 31 मार्च 2021 तक पूर्ण किये जाने के प्रयास है। शेष लंबित पंपों के कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में पूर्ण किये जाने के प्रयास है। 
 
 
इस मामले में पूरक प्रश्र करते हुए भाजपा विधायक अजय ने कहा कि मैंने भी इसे लेकर सवाल लगाया है। पूरे प्रदेश में 94 हजार लोगों ने पंप कनेक्शन के लिए आवेदन है, इन सभी आवेदनों पर कनेक्शन दिया जाएगा तो सरकार को 900 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्या सदन में घोषणा करेंगे कि सभी आवेदनों को कनेक्शन दिया जाएगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को किसानों का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर चुके है, क्या वे सभी किसानों को पम्प कनेक्शन जारी करेंगे इसके लिए उन्हें सदन में घोषणा करना चाहिए। 
 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके जवाब में अजय चंद्राकर को कहा कि आपको तो हमारे होने से भी तकलीफ है, और देशी घी को प्रचार करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि मैं किसान के घर पैदा हुआ हूं, किसान हूं और किसान ही रहूंगा, मुझे ब्रांड एम्बेसडर बनने की जरूरत नहीं है। जहां तक स्थायी पंप कनेक्शन की बात है तो भाजपा शासन काल में तो कनेक्शन देने का लक्ष्य भी तय नहीं होता था, हम लोग कम से कम पंप कनेक्शन के लिए लक्ष्य तय कर रहे है और उसके अनुरूप कार्य कर रहे है। इसके बाद नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य भाजपा सदस्यों ने भी इस मामले में सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री के जवाब को असंतोषजक बताते हुए सदन से बहिगर्मन कर दिया
 
केन्द्र सरकार ने बस्तर (जगदलपुर) में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए, पढ़ें पूरी खबर

केन्द्र सरकार ने बस्तर (जगदलपुर) में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश


    गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के  नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी  से साकार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था।

पढ़ें : BIG BREAKING : राज्य शासन ने जारी की 8 IFS अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश, देखें आदेश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर  में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर


    इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

दुर्ग | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। हत्या करने की नीयत से घुसे आरोपियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर पत्थरों से ताबाड़तोड़ हमला कर दिया है। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक नाबालिग बच्चा गंभीर है। साथ ही परिवार के दो लापता पिता पुत्र का शव पानी टंकी में मिला है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से लगे इस इलाके में हुई 4 लोगों की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक घटना अमलेश्वर थाना से लगे गांव खुडमुड़ा की है। बीती रात जब गांव के सोनकर परिवार के पांच सदस्य अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावार घर में घूसकर उन  पर ताबाड़तोड पत्थरो से वार करना शुरू कर दिया। घटना में सास दुलारी सोनकर 55 वर्ष, बहु कीर्ति सोनकर 27 साल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 11 साल के नाबालिग बच्चे के भी सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : सास और बहू की खून से लथपथ मिली लाश, ससुर और पुत्र फरार, जांच में जुटी पुलिस

इधर इस खौफनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है। घर के दो महिलाओं का शव घर के अलग अलग जगहों में पाया गया है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया होगा। वहीं घटना के बाद से ही परिवार के दो सदस्य पिता और पुत्र गायब बताये जा रहे थे अब दोनों  का शव घर के ही पानी टंकी में पाया गया है। बताया जा रहा है मृतक परिवार गन्ने की खेती करता था और किसी करीबी ने आपसी रंजिस के चलते घटना को अंजाम दिया होगा।  फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है और जांच जारी है।

BIG BREAKING : राज्य शासन ने जारी की 8 IFS अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : राज्य शासन ने जारी की 8 IFS अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना आदेश, देखें आदेश

रायपुरराज्य शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पद पर आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है। वन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने नवीन पदस्थापना जारी की है।

राजधानी रायपुर में फिर एक नाबालिग लड़की हुई लापता, मामला हुआ दर्ज

राजधानी रायपुर में फिर एक नाबालिग लड़की हुई लापता, मामला हुआ दर्ज

रायपुर | नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार न्यु राजे्रनद्रनगर निवासी पिता 46 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 17 साल बिना बताए घर से 20 दिसंबर को शाम 4 बजे कही चली गई है।
 
 
पीडि़त ने संदेह जताया है कि किसी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कामय कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

राजनांदगांव | 2007 बैच के आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य पुलिसकर्मी आरक्षक के कमरे में पहुंचे तो आत्महत्या के बारे में पता चला। जवान के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें : युवती ने दो बच्चों को पिलाया कीटनाशक, बच्चों की हुई मौत व युवती की हालत गंभीर, जाने कहाँ की है यह खबर 

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित पीटीएस में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देर रात गोली चलने से पीटीएस में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ शव पड़ा था।
 
 
वहीं शव के पास ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिले। जवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले रहता था। उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही गोली मारी है। जवान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि किसी मानसिक परेशानी के चलते उसने कदम उठाया है।
युवती ने दो बच्चों को पिलाया कीटनाशक, बच्चों की हुई मौत व युवती की हालत गंभीर, जाने कहाँ की है यह खबर

युवती ने दो बच्चों को पिलाया कीटनाशक, बच्चों की हुई मौत व युवती की हालत गंभीर, जाने कहाँ की है यह खबर

गरियाबंद | खेल-खेल में मानसिक तौर पर कमजोर युवती ने अपने भतीजा व भतीजी के साथ घर के बाहर घुरवा पर पड़े कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत हो गई वहीं युवती की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : सास और बहू की खून से लथपथ मिली लाश, ससुर और पुत्र फरार, जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर अपने भतीजे-भतीजी के साथ खेल रही मानसिक रुप से कमजोर युवती गायत्री आयु 22 वर्ष ने घर के बाहर घुरवा पर पड़े कीटनाश का शीशी उठाकर उसमें भरे तरल पदार्थ को पी लिया व  भतीजे निभुन 6 वर्ष एवं भतीजी निर्जला को पिला दिया। जिसके चलते तीनों बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घर वालों ने उन्हें मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों मासूम की मौत हो गई वहीं युवती की स्थिति नाजूक बनी हुई है। 
 
छगविस : शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसदीय सचिवों के अधिकारों पर गरमाया सदन, पढ़ें पूरी खबर

छगविस : शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसदीय सचिवों के अधिकारों पर गरमाया सदन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज संसदीय सचिव के अधिकारों पर सदन में खूब हंगामा हुआ। सदन में विधायक अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार की तरफ से संसदीय सचिवों के अधिकारों से जुड़े आदेश जारी करने की मांग की।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से लगे इस इलाके में हुई 4 लोगों की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस


इस पर विधिमंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि उच्च न्यायालय और विधानसभा के आसंदी से ऐसे किसी भी प्रकार के आदेश जारी करने के निर्देश नहीं मिले हैं। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार संसदीय सचिवों को अधिकार दिए गए हैं। इसी के साथ विधिमंत्री अकबर ने उच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी सदन को दी।

BIG BREAKING : सास और बहू की खून से लथपथ मिली लाश, ससुर और पुत्र फरार, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : सास और बहू की खून से लथपथ मिली लाश, ससुर और पुत्र फरार, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग जिले के सीमावर्ती गांव , दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : रायपुर के इस इलेक्ट्रानिक दुकान में कर्मचारी ने लाखों रुपयों का सामान कम दाम में बेचकर पैसों का किया गबन, मामला दर्ज

सोमवार सुबह सास और बहू की घर में लाश पड़ी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर अमलेश्वर थाना टीम मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार घटना खुड़मुड़ा के सोनकर परिवार की है। घर से पिता और बेटा गायब हैं। एएसपी दुर्ग  ने बताया कि घटना रात की है। सोमवार सुबह सूचना के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंची हूं।
 
 
फिलहाल दोनों की लाश का मुआयना करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। लाश को पीएम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। घर में मौजूद 11 साल के नाबालिग बच्चा भी घायल मिला है। हमलावर ने उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
सुबह देखी ग्रामीणों ने लाश: खुड़मुड़ा गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह ग्रामीणों ने घर में लाश पड़े हुए देखी। पाटन एसडीओपी आकाश राव ने बताया कि मृतक रिश्ते में सास-बहू हैं। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय बहू कीर्तिन और उसकी सास 55 वर्षीय दुलारी बाई के रूप में हुई है। घर से दो सदस्य गायब हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों की लाश से खून से लथपथ मिली है।