BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 छत्तीसगढ़ विधानसभा: देवव्रत सिंह ने सदन में उठाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, आवास मंत्री अकबर ने दिया जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा: देवव्रत सिंह ने सदन में उठाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, आवास मंत्री अकबर ने दिया जवाब

रायपुर। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने सदन में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा उठाया। इसका जवाब आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिया। विधायक ने बताया कि अवैध कॉलोनाइजर्स के कारण लगभग 500 से अधिक परिवार अवैध प्लाट खरीदने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मंत्री अकबर ने कहा अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ 147, 10 अवैध विकास परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खैरागढ़ नगर पालिका निगम क्षेत्र में 10 कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोषियों के खिलाफ अतरिक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच करवाकर सभी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
 
 पार्षद की शर्मनाक हरकत: आवेदनकर्ता के साथ जमकर गाली-गालौज और दी जान से मारने की धमकी, मामले का पूरा वीडियो हुआ रिकाडिंग

पार्षद की शर्मनाक हरकत: आवेदनकर्ता के साथ जमकर गाली-गालौज और दी जान से मारने की धमकी, मामले का पूरा वीडियो हुआ रिकाडिंग

भिलाई। राशन कार्ड का फार्म जमा करने के लिए पार्षद कार्यालय हाउसिंग बोर्ड पार्षद पीयूष मिश्रा के कार्यालय गया था। जहां फार्म जमा करने और हस्ताक्षर करने के नाम पर पार्षद पीयूष मिश्रा आग बबूला हो गया और आवेदनकर्ता के साथ जमकर गाली गालौज शुरू कर दी। यही नहीं आवेदनकर्ता को पार्षद पीयूूष मिश्रा ने जान से मारने की धमकी तक दिया और उसके घर में आग लगाने की भी धमकी दी। पार्षद की गुंडागर्दी और धमकी से आवेेदनकर्ता सहित उसका परिवार काफी डरा हुआ है। मामले की शिकायत पीडि़त पक्ष ने संबंधित थाने में की है। लिखित शिकायत की गई है। लेकिन फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपित वार्ड 26 पार्षद पीयूष मिश्रा के खिलाफ कोई एक्सशन नहीं लिया है।

पुलिस थाना जामुल से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड निवासी एम गणेश कुमार पिता एम जोगा राव 18 साल राशन कार्ड बनवाने के लिए वार्ड पार्षद कार्यालय गया था। जहां राशन कार्ड बनाने और फार्म भरकर जमा करने के संबंध में बातचीत की गई। इस दौरान वार्ड पार्षद पीयूष मिश्रा अपने कार्यालय में था। जो राशन कार्ड फार्म जमा करने के लिए गए एम गणेश पर भड़क उठा और उसके साथ जमकर गाली गलौज किया। पुलिस थाना प्रभारी को दिए गए लिखित शिकायत पत्र के अनुसार 26 दिसंबर 2020 को शाम 4.45 बजे की घटना है। पहले आरोपित पार्षद ने प्रार्थी को धमकी दी और गाली दी और जब प्रार्थी नेे कहा कि आवेदन में सिर्फ आप का हस्ताक्षर करवाने आया हूं। इसके बिना मेरा राशन कार्ड नहीं बनेगा। इससे आक्रोशित पार्षद ने प्रार्थी का मोबाइल छिनने का प्रयास किया फिर उसे पकड़कर अपने कार्यालय में बंद कर दिया। इसके बाद खुद ही गाली देते हुए अपने कार्यालय का समान प्रार्थी पर फेकने लगा औैर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसके घर में आग लगा देने की धमकी भी देने लगा। पार्षद की गुंडागर्दी और दादागिरी गाली गालैज का प्रार्थी ने पूरा वीडियो रिकाडिंग कर लिया है। प्रार्थी ने थाना में लिखित शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 खुड़मुड़ा हत्याकांड पर डीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, जांच में आई तेजी

खुड़मुड़ा हत्याकांड पर डीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, जांच में आई तेजी

भिलाई। प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा शनिवार को अमलेश्वर थाना में लिए गये जिले के पुलिस अधिकारियों की क्लास के बाद खुड़मुड़ा हत्याकांड की जांच में अब और अधिक तेजी आई है। दर्जन भर से अधिक पुलिस की नई टीमें अपने मुखिया से मिले नए टास्क के साथ जमीनी स्तर पर मामले का जल्द खुलासा करने सक्रिय हो चुकी है। अविभाजित कुम्हारी के साथ अमलेश्वर थाने सेवा दे चुके पूर्व थाना प्रभारियों को भी जाचं में लगा दिया गया है।

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना अंतर्गत खुड़मुड़ा में हुई एक परिवार के चार लोगों के हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने जांच की दिशा में आंशिक परिवर्तन किया है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को अमलेश्वर पहुंचकर आईजी विवेकानंद सिन्हा व एसपी प्रशांत ठाकुर सहित जांच टीमों का अलग-अलग नेतृत्व कर रहे राजपत्रित श्रेणी के अधिकारियों से बात की। बताते हैं श्री अवस्थी ने अब तक के जांच की समीक्षा करते हुए जिले के आला अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इसके साथ ही उनके द्वारा मामले के खुलासे के लिए जांच का दायरा बढाते हुए अपनी तरफ से कुछ नए टास्क दिए है।

दअसल, खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के दो पुरुषों के साथ उनकी पत्नियों की हत्या हुई है। ऐसे में वारदात की वजह अवैध संबंध हो सकता है। पीडि़त परिवार पर भू माफिया और आसपास के जमीन खरीद चुके बिल्डर्स के द्वारा खेत बेचने का दबाव होने की भी चर्चा है। परिवार के मुखिया व मृतक बालाराम सोनकर के बारे में यह भी पता चला है कि वह तांत्रिकों के जैसे पूजा पाठ करता था। पीडि़त परिवार का व्यवसाय खेतों में सब्जी उगाकर राजधानी में बेचने का है। ऐसे में तांत्रिक सिद्धी या फिर सब्जी के व्यवसायिक लेनदेन में विवाद की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। खेतों में पंप के लिए लगाए गए बिजली केबल चोर गिरोह और जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद भी वारदात का एक कारण हो सकती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुड़मुड़ा मामले में अवैध संबंध, भू माफिया, बिल्डर्स, तांत्रिक सिद्धी, सब्जी व्यवसाय, बिजली केबल चोर के साथ-साथ पारिवारिक विवाद व जमीन बंटवारा में विवाद की संभावनाओं के तहत जांच के दायरे को विस्तृत किया गया है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के निर्देश पर अलग-अलग बिन्दुओं में विशेष महारथ रखने वाले अनुभवी अधिकारी से लेकर प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है।

खास बात यह भी है कि अविभाजित कुम्हारी व हाल के वर्षों में अस्तित्व में आये अमलेश्वर थाने में बतौर प्रभारी सेवा दे चुके जिले में पदस्थ जितने भी अधिकारी है उनको भी जांच के लिए गठित टीम में रखा गया है। दरअसल अमलेश्वर पहले पुलिस चौकी के रूप में कुम्हारी थाने की सीमा में समाहित था। आला अधिकारियों को उम्मीद है कि कुम्हारी व अमलेश्वर में थाना प्रभारी रह चुके अधिकारियों के पुराने संपर्क सूत्र का लाभ खुड़मुड़ा हत्याकांड का खुलासा करने में मिल सकता है। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि प्रदेश में नई सरकार गठन के कुछ दिन बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच में अपनी सेवाकाल के दौरान काम कर चुके ऐसे अधिकारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक जो वर्तमान में दुर्ग जिले में पदस्थ है, उन सभी की सेवाएं खुड़मुड़ा हत्याकांड के मामले में ली जा रही है। इस तरीके से मामले को सुलझाने में दर्ज भर के लगभग टीम सक्रिय है। इन टीमों को एएसपी स्तर के दो तथा डीएसपी स्तर के पांच अधिकारी अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं।

तकनीकी व फारेंसिक टीम भी जुटी-
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तकनीकी और फारेंसिक विशेषज्ञों की टीमें भी जुटी हुई है। तकनीकी टीम घटना दिनांक सहित कुछ दिन पहले और बाद में इलाके की मोबाइल फोन के सक्रियता का बारीकी से जांच कर अपराधी तक पहुंचने की जुगत में है। फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी अपनी स्तर पर विवेचना में मदद कर रही है। इलाके के अनेक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को पुन: नये सिरे से अलग-अलग अधिकारी खंगालते हुए आरोपी का सुराग जुटाने में लगे हुए हैं।
 
 छत्तीसगढ़: घर में घुसकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जशपुर। जशपुर में एक युवक को घर में घुसकर जिंदा जलाने की कोशिश की घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर युवक को आग लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला-
कांसाबेल थाने के खारीझरिया का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में युवक जा शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 बड़ी खबर: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

बीजापुर। बीजापुर जिल के सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है । बताया जा रहा है कि जवान कैम्प के मोर्चे में तैनात था। फ़िलहाल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 170 वीं बटालियन  के जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम एस.शिब्बू बताया जा रहा है। जवान मोदकपाल कैम्प में पदस्थ है। घायल जवान को अन्य जवान बीजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक आत्महत्या करने की कोशिश का कारण पता नहीं चल पाया है। जवान को प्रारम्भिक चिकित्सा के बाद राजधानी रायपुर रेफर किया जा सकता हैं। 
 
न्यू ईयर के पहले पुलिस ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट्स, लाज, बार संचालको की ली बैठक, जानिये क्या दिशा-निर्देश दिए

न्यू ईयर के पहले पुलिस ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट्स, लाज, बार संचालको की ली बैठक, जानिये क्या दिशा-निर्देश दिए

रायपुर, नव वर्ष 2021 के दौरान होने वाले आयोजनों में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराए जाने के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर लखन पटले द्वारा शहर के होटल ,ढाबा ,लॉज बार एवं रेस्टोरेंट संचालक तथा पार्टी आयोजकों की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन एवं होटल ढाबा रेस्टोरेंट संचालक गण उपस्थित हुए !
बैठक के दौरान नए वर्ष के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही साथ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा पारित आदेश का भी अनिवार्य रूप से पालन कराने निर्देशित किया गया!
1: कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50% तक व्यक्तियों का अथवा अधिकतम 200 व्यक्तियों का ही प्रवेश होगा!
2: कार्यक्रम स्थल में प्रवेश एवं निकासी हेतु अलग-अलग गेट होना आवश्यक है एवं दोनों गेट touch free मोड पर होना आवश्यक है!
3: कार्यक्रम का वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी किया जाना अनिवार्य होगा! ताकि किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधि होने पर अपराधी की पहचान की जा सके
4: कार्यक्रम का आयोजन किसी भी स्थिति में रात्रि 12:30 बजे से अधिक समय तक नहीं किया जाएगा!
5: कार्यक्रम में छोटे बच्चे एवं बड़े बुजुर्गों का प्रवेश निषेध रहेगा
6: कार्यक्रम के दौरान रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक केवल हरित पटाखों का ही उपयोग किया जाएगा
7: कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया
जाना होगा
8: कार्यक्रम में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी केवल दो छोटे बॉक्स का ही प्रयोग करेंगे
9: कार्यक्रम के दौरान आयोजक गण सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंड वॉश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम का व्यवस्था करना अनिवार्य होगा! कार्यक्रम में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग किया जाना अनिवार्य होगा! कोरोना के लक्षण पाए जाने पर प्रवेश निषेध होगा एवं तत्काल हेल्पलाइन नंबर को सूचित करना अनिवार्य होगा
10: कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था करना करना अनिवार्य होगा
11: कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों के वाहनों के पार्किंग हेतु पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करें! व्यवस्थित पार्किंग पाए जाने पर वाहन चालक एवं आयोजक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी!
12: कार्यक्रम में अस्त्र-शस्त्र के साथ प्रवेश वर्जित होगा यदि कोई अस्त्र शस्त्र के साथ पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को देना होगा
13: कार्यक्रम के दौरान रजिस्टर संधारण करना अनिवार्य होगा एवं आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का नाम पता व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा
14 : उपरोक्त दिए गए निर्देशों के उल्लंघन करने पर अथवा किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर आयोजक की जिम्मेदारी होगी व उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी!
 

यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना, खपाने के चक्कर में 4 लाख से अधिक के नकली नोट के साथ पकडाए

यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना, खपाने के चक्कर में 4 लाख से अधिक के नकली नोट के साथ पकडाए

पिथौरा, महासमुंद जिलान्तर्गत पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामला पिथौरा थानाक्षेत्र का हैं जहां पुलिस ने 4 लाख 32 हजार 860 रुपये के नकली नोट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। नकली नोट छापकर एन एच 53 पर गढबेडा के पास खपाने के प्रयास मे थे तभी पुलिस ने दबिश देकर उनके इस इरादे को नाकाम कर दिया। बता दें, आरोपियो के पास से भारी मात्रा में 2 हजार ,500, 200, 100 व 20 रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी यूट्यूब से सिखकर नकली नोट छापते थे। पकडे गये तीनो तेजेश्वर मानिकपुरी ,योगेन्द्र मानिकपुरी एवं अविनाश फुले रायपुर के निवासी है। पुलिस ने आरोपियो के पास से एचपी कलर प्रिंटर ,कैची ,ब्रांड पेपर ,3 नग मोबाइल आदि जब्त कर 489(A)(B)(C)(D) ,34 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
 

अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही, 87 बोरा धान और एक वाहन जब्त

अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही, 87 बोरा धान और एक वाहन जब्त

महासमुंद। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज भी राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर कड़ी नजर बनाए रखी। आज 2 प्रकरणो पर 87 बोरा धान (34.8 क्विंटल) जप्त किए गए। अवैध परिवहन में संलिप्त एक पिकअप वाहन भी जाँच दल द्वारा जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील महासमुन्द के अंतर्गत ग्राम बरेकेल कला निवासी खेमराज निषाद से 25 बोरी धान जप्त किया गया।इसी प्रकार तहसील बसना से 62 बोरी धान का अंतर्जिला परिवहन में लगी हुई एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू होने के बाद अब तक जिले में कुल 148 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8005 बोरा धान अर्थात् 3202 क्विंटल धान और अवैध परिवहन में लगे हुए 10 वाहन की जप्ती की गई है। जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर बनाए हुए हैं और सतत निरीक्षण कर रहे हैं।
 

BIG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में हुआ फेरबदल, जिले में ASI और प्रधान आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश

BIG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में हुआ फेरबदल, जिले में ASI और प्रधान आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ASI और प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है।  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जिसमें 5 ASI और 9 प्रधान आरक्षक इधर से उधर किया है।

देखें आदेश :-

विधायक जुनेजा के अड्डे पर चाय की चुस्की लेने पहुंचे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा

विधायक जुनेजा के अड्डे पर चाय की चुस्की लेने पहुंचे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा

रायपुर | मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य  दिग्गविजय सिंह रायपुर उत्तर विधायक व हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन श्री कुलदीप जुनेजा के अड्डे पर स्वास्थ्य मंत्री व शिक्षा मंत्री के साथ चाय की चुस्की लेते अपनी सादगी का परिचय दिया.दिग्गी राजा ने इस अवसर पर जुनेजा जी को सदैव जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करते रहने की बात कहीं साथ ही उनकी इस कार्यशैली पर प्रशंसा किया! इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा,राजेंद्र तिवारी, रामगोपाल अग्रवाल, प्रतिमा चंद्राकर, जितेंद्र मुर्दलियार, पंकज शर्मा,पार्षद अमितेष भारद्वाज,संजय सोनी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहें!

 

 
ताली थाली बजाकर किसान आंदोलन का समर्थन और केंद्र के तीन कानूनों का विरोध किया

ताली थाली बजाकर किसान आंदोलन का समर्थन और केंद्र के तीन कानूनों का विरोध किया

दुर्ग | केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश के लाखों किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सभी सीमाओं पर पिछले एक माह से खुली आसमान के नीचे सड़कों पर इसलिये बैठे हैं कि केंद्र सरकार की पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया है। 

पढ़ें : राजधानी के इस क्षेत्र में जयंती कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज

केंद्र सरकार किसानों की मांग मानने के लिये अब तक तैयार नहीं हुई है लगता है सरकार का इरादा मांगों को मानने का नहीं है और आंदोलन को लंबी अवधि तक जारी रखना पड़ सकता है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

राष्ट्रीय किसान आंदोलन के आह्वान पर और  अपील पर  किसानों और नागरिकों ने आज रविवार 27 दिसंबर को 11 बजे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कर रह थेे तब आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में और उनका मनोबल बढ़ाने के लिये कम से कम 10 मिनट तक ताली थाली बजाया गया।

 

 
राजधानी के इस क्षेत्र में जयंती कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज

राजधानी के इस क्षेत्र में जयंती कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर | लाठी डंडा से लैंस आरोपियों ने गाली-गलौचकर तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटिया खरोरा निवासी पवन कुमार साहु 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जयंती कार्यक्रम के दौरान ग्राम लांजा निवासी चंदन मांडले, शाहिल, राणा, भुनेश्वर, बजरंगी, पिन्टु एवं उसके अन्य साथियों ने गाली-गलौच करते हुये लाठी-डण्डों से लैश होकर प्रार्थी व पुकेश साहु एवं राजेश साहु के साथ मारपीट किया। इसके चलते प्रार्थी सिर व कलाई में चोट लगी है वहीं पुकेश व राजेश साहु के चेहरे व अंगुठा पर चोट लगा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संस्था द्वारा कबंल एवं मफलर का किया गया वितरण

रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संस्था द्वारा कबंल एवं मफलर का किया गया वितरण

रायपुर स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर संस्था के सदस्यों के द्वारा दिनांक 26/12/ समय सायं 5 बजे,  पुजारी पार्क टिकरा पारा, बस स्टैण्ड पंडरी आदि  में कार्य करने वाले लगभग 70 गरीब मजदूरों  को कबंल एवं मफलर का  वितरण किया गया है।  उक्त कार्यक्रम में  संस्था की  संस्थापिका श्रीमती अनीता लुनिया, सोनाली लुनिया,  सुनीता चांसोरिया जी, श्री जी एस ठाकुर जी, प्रदीप जी, दिलीप जी, पदमा ठाकुर शर्मा जी, अंजलि जी, प्रतीक्षा, अंकिता एवम  माधुरी जी आदि कार्यकरता  उपस्थिति रहें।

 


दुर्ग पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, स्व. वोरा की शोक सभा कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, स्व. वोरा की शोक सभा कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला प्रवास पर पहुंचे हुए है। वे यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक 

श्री सिंह आज भोपाल से सीधे दुर्ग पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे सर्किट हाऊस पहुंचे, जहां उनसे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू सहित अन्य नेताओ ने उनसे जाकर मुलाकात की। दिग्विजय सिंह इसके बाद  मोतीलाल वोरा के पुत्र अरूण वोरा के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां मोतीलाल वोरा के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 
BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व केबिनेट मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता झितरूराम बघेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। झितरू राम बघेल का आज जगदलपुर में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने झितरू राम बघेल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

BIG BREAKING : पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया वे 75 वर्ष के थे। 

बताया जा रहा है कि अशोक सिंह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह ही उनका देहांत हो गया। जिसके बाद से सिंह परिवार में शोक की लहर है। स्व. अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। रायपुर लाने के बाद सड़क मार्ग उन्हें उनके गृहग्राम ले जाया जाएगा। जहां रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्यूट कर अपने बड़े भाई की निधन की जानकारी देते हुए कहा कि सहजता और सहृदयता के साथ उन्होने परिवारिक और सामाजिक जीवन जिआ। आज हमने अपने अभिभावक को खोया है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। 
बड़ी खबर : रोड एक्सीडेन्ट में स्कूटी सवार दो की मौत, कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर : रोड एक्सीडेन्ट में स्कूटी सवार दो की मौत, कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर | तेज रफ्तार कार की ठोकर से अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार शंकर राव 45 वर्ष पिता अप्पा राव बीएम वाय चरौदा भिलाई 3  निवासी 20 दिसंबर को अपने परिचित के स्कूटी के पीछे बैठकर सिलतरा से रात 9.30 बजे अपने घर चरौदा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने ग्राम कन्हेरा बाई पास रोड के पास एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते मृतक की सिर व शरीर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई व स्कूटी चला रहा चंदन सिंह को चोट लगी।
 
 
घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का कारोना रिपोर्ट की जांच व पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना स्थल के पास लोगों व परिजनों से पुछताछ करने के बाद 26 दिसंबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह सरोरा रायपुर निवासी रवि प्रसाद शुक्ला 52 वर्ष ने तिल्दा नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 दिसंबर को शाम 7 बजे बहन सरोज तिवारी निवासी पुरानीबस्ती ने फोन पर बताया कि प्राथी के जीजा शिव कुमार तिवारी 55 वर्ष सीपत बिलासपुर से रायपुर स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एलई 6943 से आते समय ग्राम बेमता के पास एक्सीडेन्ट हो गया है।
 
 
जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रार्थी के जीजा का स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। व स्कूटी में एक नेम प्लेट सीजी 04 एनई 0927 फंसा हुआ मिला,आस-पास के लोगों ने बताया कि यह नंबर प्लेट एक्सीडेन्ट करने वाली कार का है। 108 एंबुलेंस वाहन से शासकीय अस्पताल तिल्दा ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 
राजधानी के इस अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के इस अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी के भनपुरी इलाके में एक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात खतराई भनपुरी स्थित हनुमान मंदिर इलाके में लालवानी अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई है।
 
 
वहीं फायर बिग्रेड की मदद से सुबह तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। आग कैसे लगा व इसे कितना नुकसान हुआ है अभी इसका अंदाजा नही लग पाया है। 
BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी

BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी

जांजगीर-चांपा | जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है की जिले के धान खरीदी केन्द्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खुशलाल (25) है, जो ग्राम अड़भार जोरवा का रहने वाला है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपयें नगदी पार, मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार युवक डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा के धान खरीदी केन्द्र में काम करता था। मंडी कर्मचारियों को घटनाका पता लगते ही इसकी सूचना चंद्रपुर थाना को दी गई ।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

बड़ी खबर : राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपयें नगदी पार, मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपयें नगदी पार, मामला दर्ज

रायपुर | सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात व नगदी सहित लेपटॉप चोरी कर लेने की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आर्दशनगर मोवा पण्डरी रायपुर निवासी समीम मियाजी 46 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 दिसंबर को रात किसी ने प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व लेपटॉप सहित नगदी 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 95 हजार रुपये की चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर में रेप और छेड़छाड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है | आये दिन राजधानी में छेड़छाड़ की खबर सुनने को मिलती है | इसी बीच राजधानी रायपुर में एक बार फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो 

जानकारी के अनुसार यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है | जहाँ एक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और शरीर के कई हिस्सों को गलत ढंग से छुआ है | मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि अमन नगर, अवंति विहार निवासी 8 वर्षीय मासूम ने परिजनों के साथ थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी शिवा राव (27) पिता बपानी राव ने मासूम नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और शरीर के कई हिस्सों को गलत तरीके से स्पर्श करते हुए अश्लील हरकत किया है जिस पर तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियां : दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 व पास्को एक्ट की धारा 8,10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियां : दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियां : दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुरछत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पिछले दो वर्षों में की गई कोशिशों को राष्ट्रीयस्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने गरीबों को घर उपलब्ध कराने,  वर्षा और भूजल को सहेजने, पंचायतों का सशक्तिकरण करने, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने, कुपोषण दूर करने, पिछड़े हुए क्षेत्रों का तीव्र विकास करने, सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादित करने, मनरेगा और आजीविका मिशन के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, बच्चों से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने, ग्राम स्वराज अभियान का क्रियान्वयन करने, बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने समेत अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

इन उपलब्धियों के लिए प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। हाल ही में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे 'मोर जमीन मोर मकान' मॉडल की सराहना करते हुए, पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों छत्तीसगढ़ को एक वर्चुअल समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दो वर्षो की अवधि में राज्य को केंद्र सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से दो दर्जन से अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया है। 

पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो 

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ के समावेशी मॉडल मोर जमीन मोर मकान के बेहतर क्रियान्वयन पर बधाई देते हुए इसकी सराहना की है। साथ ही डोंगरगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है। इससे पूर्व नदी-नालों के पुनरुद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए बिलासपुर और जल-संरक्षण कार्यों के लिए  सूरजपूर जिले को नेशनल वाटर अवार्ड 2019 के लिए किया चयनित किया गया था।

भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए देश के स्वच्छतम् राज्य होने का दर्जा प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया था। इसी तरह सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के गंदगीमुक्त भारत अभियान के तहत दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

 छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई- मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट एवं मोबाइल एप को  राष्ट्रीय स्तर पर “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 से नवाजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ को यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित आईटी संस्थान एलिट्स टेक्नोमीडिया, नई दिल्ली ने ‘डिजिटल इंडिया पहल’ के अंतर्गत प्रदान किया। पंचायतों के सशक्तिकरण और विभागीय योजनाओं को लागू करने में सूचना व संचार तकनीक (ICT - Information & Communication Technology) के प्रभावी उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ का चयन भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने ई-पंचायत पुरस्कार के लिए किया था। पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही लाने आईसीटी के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना।  बच्चों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के कान्हाभैरा ग्राम पंचायत का चयन बाल मित्र पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया। ग्रामसभा के प्रभावी आयोजन और इसके सशक्तिकरण के लिए रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बनचरोदा पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के भिलाई पंचायत को केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए चुना गया।

कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को ई-गर्वनेंस अवार्ड से नवाजा गया।  वर्ष 2020 की शुरुआत में बेमेतरा जिले को स्वच्छता दर्पण अवार्ड प्राप्त हुआ। यह अवार्ड भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। माह जनवरी 2020 में ही देश के 115 आकांक्षी जिलों में से दन्तेवाड़ा को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सिल्वर स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। 

मनरेगा, आजीविका मिशन, आवास योजना और पीएमजीएसवाई में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 22 पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विभिन्न श्रेणियों में नौ, मनेरगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) में सात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पांच और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें राज्य स्तर पर दिए जाने वाले 13, जिला स्तर पर दिए जाने वाले तीन, विकासखंड को एक और ग्राम पंचायतों को मिले चार पुरस्कार शामिल हैं। धान की दुर्लभ किस्मों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के आदर्श महिला समूह को पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार से नवाजा गया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।  

 

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के सामान्य श्रेणी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जनपद पंचायत नगरी और कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को उक्त सम्मान से नवाजा गया। पंचायत सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर कांकेर जिले को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2019 के तहत प्रदेश के 11 जिला,  जनपद और ग्राम पंचायतों  को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।  योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामसभाओं के सार्थक आयोजन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायतों को ये पुरस्कार दिया गया। भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरु ग्राम पंचायत को वर्ष 2019 के बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया।  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कांकेर जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि के लिए रायगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बी.पी. मण्डल सामाजिक न्याय रत्न से सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। श्री बघेल को छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पोषण अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए।छत्तीसगढ़ ने दो श्रेणियों के तहत उत्कृष्टता पुरस्कारों में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य को आईसीडीएस-सीएएस कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण, अभिसरण,व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक जुटाव श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ को जिला, ब्लॉक और पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम स्तर पर तीन पुरस्कार और नेतृत्व एवं अभिसरण के लिए एलएस स्तर भी मिला।

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में पहला स्थान पाने पर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य होने का सम्मान मिला । अम्बिकापुर शहर को देशभर में दूसरा और भिलाई नगर को 11 वां स्थान मिला। स्वास्थ्य और पोषण के  क्षेत्र में बेहतर सुधार के फलस्वरुप  कोण्डागांव जिले ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  ओवरऑल रैंकिंग में देश भर के महत्वाकांक्षी जिलों  में मिला दूसरे स्थान पर रहा। समूचे भारत में छत्तीसगढ़ ही इकलौता ऐसा राज्य है, जिसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस ( 25 जनवरी ) के अवसर पर पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में देश में पहली बार सर्वाधिक चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रायगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ की तीन आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं को आंगनबाडी़ सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मेडिकल उपकरण सप्लाई करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

मेडिकल उपकरण सप्लाई करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस को मेडिकल उपकरण सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी करने नाम पर आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी ने मेडिकल उपकरण के नाम पर लोगों से लाखों रूपये लेकर निम्न गुणवत्ता व कबाड़ मेडिकल उपकरण की सप्लाई की है। आरोपी मूलतः इंदौर (म.प्र.) का निवासी है। आरोपी नरेश कटारिया ने मेडिकल उपकरण सप्लाई करने के नाम पर 54 लाख 90 हजार 400 रूपये की ठगी किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजनांदगांव के थाना कोतवाली में भी अपराध क्रमांक 03/20 धारा 420 भादवि. और रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 402/2019 धारा 420 भादवि. दर्ज है।
उन्होंने जानकारी दी कि डाॅ. पार्थ स्थापक ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया। पार्थशील हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड रायपुर छग का संचालक है। यह संस्थान अपने क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान है और इस संस्थान के संचालक डॉ. सुशील शर्मा भी हैं। नरेश कटारिया वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडिकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट नं.-101 क्लासिक होम रिद्धी-सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर मप्र और सभी संचालक वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडिकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट न-101 क्लासिक होम रिद्धी सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर मप्र मेडिकल उपकरणों और मशीनों को बेचने का कार्य करते हैं।
नरेश कटारिया से पार्थ स्थापक और वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस इंदौर के द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं मशीनों के विक्रय और मशीनों को पार्थशील हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में इंस्टालेशन करने के संबंध में बातचीत किया और विश्वास में किया कि वे लोग बहुत अच्छा और ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हैं। उच्च गुणवत्ता के उपकरण एवं मशीनों की सप्लाई करते हैं। उनके बातों से प्रभावित होकर अपने अस्पताल अनंत साई अस्पताल में कुछ मेडिकल उपकरणों को लगाने का कार्य नरेश कटारिया को दिया। जिस संबंध में नरेश कटारिया की ओर से मशीनों को शीघ्र प्रदान करने और उन्हें स्थापित करने का वचन दिया गया। मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति के लिए मूल्य सूची भी दी गई जिस पर भरोसा किया। मूल्य सूची के अनुसार कैथ लैब मशीन का मूल्य 84 लाख रूपये की है, उपलब्धता 60 दिनों के अंदर करायी जाने की बात नरेश कटारिया ने की जबकि यह बात 27 मई 2019 की हैं। नरेश कटारिया की बात पर भरोसा कर अनुबंध की आंशिक पालन में प्रार्थी ने नरेश कटारिया को राशि का भुगतान किया। यह बात तय हुई थी कि एडवांस में 20 लाख रूपये देगें और शेष राशि मशीन इंस्टालेशन के बाद एवं बाकि की राशि 8 किश्तों में देनी होगी, जिसके लिए पार्थ स्थापक तैयार हो गया।
इस प्रकार नरेश कटारिया को कुल 54 लाख 90 हजार 400 रूपये का भुगतान कर दिया गया, परन्तु नरेश कटारिया ने मशीन उपलब्ध नहीं कराई और न ही मशीनों को लगवाया। नरेश कटारिया और अधिक राशि प्राप्त करने के लिए कुछ कबाड़ जैसा सामान जो की कैथ लैब मशीन का कबाड हैं। नरेश कटारिया ने कहा कि और पैसा दो तो वह मशीन का इंस्टालेशन करा देगा।
नरेश कटारिया ने यह बताया कि सामान 16 अक्टूबर 2019 को लक्ष्मी ट्रान्सपोर्ट के द्वारा भेजा रहा हैं तथा 05 अक्टूबर 2019 को वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस की तरफ सें ई-मेल भी प्राप्त हुआ था, जिसके अनुसार कैथ लैब मशीन 25 अक्टूबर 2019 तक अस्पताल में इंस्टालेशन की बात कही गयी थी। जो कि पूरी तरह से गलत और झूठी थी क्योंकि बिल 05 नवम्बर 2019 को जारी किया गया था, कैथ लैब मशीन का कबाड़ 09 नवम्बर 2019 को रायपुर पहुँची। जब नरेश कटारिया को मशीन इंस्टालेशन के लिये कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि और अधिक राशि दी जावें तब हम मशीन इंस्टालेशन करेंगे तथा नरेश कटारिया की ओर से न तो सही गुणवत्ता का सामान भेजा गया और ना ही उन्हें इंस्टालेशन किया गया तथा और अधिक राशि की मांग की जा रही हैै।
इस प्रकार नरेश कटारिया ने आवेदक के साथ धोखाधडी कर 54 लाख 90 हजार 400 रूपये की राशि ले लिया तथा और अधिक राशि का मांग कर रहा था। जबकि उसके द्वारा उचित सामान भी नहीं भेजा गया है। नरेश कटारिया ने सही उपकरण और सही मशीन को नहीं भेजी एवं मशीनों का इंस्टालेशन नहीं किया गया तथा झूठ बोलकर और धोखा देकर आवेदक सें 54 लाख 90 हजार 400 रूपये ले लिया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 402/19 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास में विधायक श्री विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण सहित राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

पढ़ें : BIG BREAKING : इस बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी ने राजधानी रायपुर के थाना में दर्ज करवाई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य शासन द्वारा वितरित पट्टे की भूमि पर किये जा रहे कृषि कार्यों की जानकारी उनसे ली। साथ ही उन्हें फलदार पेड़ आम, काजू, कटहल के अलावा हल्दी, तीखुर जैसी वनोपज भी लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य श्रीमती सन्त कुमारी मण्डावी ने ग्राम पंचायत जांगला में सहकारी बैंक प्रारंभ करने का आग्रह करते हुए बताया कि जांगला धान खरीदी केन्द्र से लगभग 14 ग्राम पंचायत सम्बद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु जांगला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

पढ़ें : पिता की शर्मनाक हरकत: हैवान पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को अपने हवश का शिकार, मामला दर्ज


      ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच श्री बुधराम पोयाम ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जांगला, कोंडोजी, टिंडोडी, माटवाड़ा ग्राम पंचायत के कुछ गांव भैरमगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में आने के कारण वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र नहीं मिल पाया है। उन्होंने क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र घोषित कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने का आग्रह किया ।

पढ़ें : पति और ससुराल वालों को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, घर में रखे जेवर और पैसो पर किया हाथ साफ


     जनपद सदस्य श्री सुधोराम मण्डावी ने जांगला विकासखंड भैरमगढ़ में रिक्त पड़े मिनी पोटाकेबिन भवन को बालक-बालिका छात्रावास हेतु उपयोग में लाने का निवेदन किया जिससे वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे ।

 

 
पिता की शर्मनाक हरकत: हैवान पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को अपने हवश का शिकार, मामला दर्ज

पिता की शर्मनाक हरकत: हैवान पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को अपने हवश का शिकार, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़। बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहां एक हैवान पिता ने अपने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने पिता की दरिंदगी की बात अपनी मां को बताई. उसकी मां ने मासूम को लेकर डौंडी थाने पहुंची और पति के खिलाफ बेटी से ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पढ़िए पूरी खबर-
मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी पिता तिरभुवन साहू 40 के खिलाफ डौंडी पुलिस ने धारा376(2)(च) 506,पास्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया है। 

आरोपी ने की तीन शादी-
आरोपी ने पहली पत्नी के बच्चे को अपने हवस का शिकार बनाया है। पहली पत्नी ग्राम मोखा की थी, उसका तलाक हो गया है, जिसके दो बच्चे थे, एक लड़का और एक लड़की। तलाक होने के बाद दूसरी पत्नी नंदौरी से लाया, जिससे भी उसका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और वो भी आरोपी की करतूत के चलते छोड़कर चली गई, उसका एक बेटा है।