CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा...

इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा...

गरियाबंद । करोना प्रोटोकॉल के चलते गरियाबंद जिले में भी 12 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रद्द कर दी गई है। उक्त जानकारी फिंगेश्वर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवराकार नीलेंद्र बहादुर सिंह ने दी है। वार्षिक महा स्नान, पूजा, विधि आदि आवश्यक विधान मंदिर के पुजारी करेंगे, जिसमें आम जन की सहभागिता नहीं रहेगी। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि 12 जुलाई को रथयात्रा के दिन भगवान की रथयात्रा नगर भ्रमण में नहीं निकाली जाएगी और न ही किसी सार्वजानिक वार्षिक मेले का आयोजन होगा। ट्रस्टी शिवाजी धुर्वे ने सभी श्रद्धालुओं से ऐसी आपदा की स्थिति में करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, भगवान जगन्नाथ से अपने घरों से रह कर मंगल कामनाएं करने अपील की है। 

अवैध वसूली पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर सील

अवैध वसूली पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर सील

अम्बिकापुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में चिट फंड कंपनियों के अवैध वसूली पर जिला प्रशासन ने नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं के शिकायत के आधार पर एसडीएम अम्बिकापुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने केदारपुर स्थित सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड नामक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दबिश देकर कागजात एवं अन्य गतिविधियों की जांच की गई। जांच में अवैध वसूली और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यालय को सीलबंदी की कार्यवाही आगामी आदेश पर्यन्त किया गया।
एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद के छुहीपारा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आवेदन दिया गया था कि सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड बैंक से फाइनेंस कराये गए राशि की अवैध वसूली कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम कोर्ट से उक्त कंपनी को वसूली नही करने के लिए स्थगन आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने कबूला कि उनके समूह की महिलाओं से राशि वसूली जा रही है। इसके साथ ही कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहननाए सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर रखने का पालन नही किया जा रहा था। अवैध वसूली तथा नियमो के उल्लंघन के कारण कंपनी के कार्यालय को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 

शादी में भीड़ जुटाने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

शादी में भीड़ जुटाने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

अम्बिकापुर । वैवाहिक कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक की भीड़ जुटाकर कोरोना नियमों के उल्लघंन पर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए मेरिज हाॅल को सील करने के साथ मेरिज हाॅल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर कुल 9 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर प्रदीप साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसर 4 जुलाई को रिंग रोड़ में ट्रांसपोर्ट नगर अम्बिकापुर स्थित चैरसिया मेरिज गार्डन में 2 जुलाई शुक्रवार को संपन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम की जाचं की गई। जाचं में पता चला कि करीब 1 हजार लोगों को एकत्रित कर कोराना गाईडलाईन का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। उन्होंने ने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकत संख्या 50 निर्धारित की गई है। जबकि इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाईडलाईन के उक्त नियम के उल्लघंन के कारण चैरसिया मेरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चैरसिया के विरूद्ध 4 लाख 75 हजार तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर 2 लाख 37 हजार एवं वधु के पिता प्रकाश साहू पर 2 लाख 37 हजार रूपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है तथा अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं निगरानी को लेकर शुरू से ही सक्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज नियम को ताक में रख वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर मेरजि हाॅल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर ठोस कार्यवाही की गई है।
 

07 जुलाई से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार होगा आयोजित

07 जुलाई से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार होगा आयोजित

कोरिया । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिले में 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता करते हुए वजन त्यौहार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 07 जुलाई 2021 से 16 जुलाई 2021 तक वजन त्यौहार आयोजित किया जाना है। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वजन त्यौहार का आयोजन किया जायेगा। साथ ही किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया जायेगा, उनका बीएमआई स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निकाला जायेगा। इस हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाली 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल किया गया है। 

नौकरी लगाने के नाम से हुई 2 लाख 40 हजार की ठगी

नौकरी लगाने के नाम से हुई 2 लाख 40 हजार की ठगी

कोरबा, बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बालको भदरापारा में निवासी मनीष कुमार कसेर पिता मनोज कुमार कसेर उम्र 29 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। जिसकी मुलाकात 2018 में प्रदीप पुराने नामक व्यक्ति से हुआ प्रदीप पुराने अक्सर मनीष कसेर के घर आया करता था।
प्रदीप पुराने अपने आप को कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष बताकर अपना पहुँच छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से होना बताया तथा मनीष की नौकरी कलेक्ट्रेट में चपरासी के पोस्ट में लगाने की बात कही। जिसमें 3 लाख रुपए की मांग की, जिसमें 2 लाख 40 हजार की व्यवस्था किसी तरह मनीष के पिता द्वारा प्रदीप पुराने को दिया गया। बाकी के 60 हजार रुपये नौकरी लग जाने के बाद देना कहकर प्रदीप पुराने 2 लाख 40 हजार रुपये ले गया। छ: महीने के भीतर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा देगा, छ: महीने के बाद जब नौकरी का कुछ पता नहीं चला, तब मनीष अपने पिता द्वारा दिये गए पैसों की मांग की, तब प्रदीप पुराने द्वारा आज दूंगा कल दूंगा करके पैसा वापस नहीं किया गया। मनीष कसेर को न ही अपना पैसा मिला न ही नौकरी। जिसकी शिकायत थाना बालको को दे दी गई है। पुलिस प्रदीप पुराने की तलाश कर रही है।

 

मौसम अलर्ट: प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना ,एक-दो स्थानों पर गिर सकती है आकाशीय बिजली

मौसम अलर्ट: प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना ,एक-दो स्थानों पर गिर सकती है आकाशीय बिजली

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शनिवार को अनेक स्थानों पर बारिश हुई, आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है इसेलेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में शनिवार को नवागढ़, कंसबेल, मैनपाट, कोंडागांव, तमनार, माकड़ी, बड़ेराजपुर, कुनकुरी, बिलासपुर, देवभोग, कटघोरा, अकलतरा, मुंगेली, तखतपुर, चांपा, सेवरीनारायण, अंतागढ़, पथरिया, बस्तानार, कोंटा, सारंगढ़, फरसगांव, मनेन्द्रगढ़, पखांजूर, पामगढ़, छूरा, राजनांदगांव, तपकरा, बिल्हा, केशकाल, कवर्धा, मालखरोदा, दुर्ग, गरियाबंद, बलौदा, मनोरा, मस्तूरी, करतला, सक्ति, जांजगीर, बेमेतरा, अंबागढ़ चौकी, सहसपुरलोहारा, जयजयपुर, धरमजयगढ़, तोकापाल, प्रतापपुर, जगदलपुर, बस्तर, राजपुर, घरघोड़ा, मैनपुर, खरसिया, ओरचा, छुरिया, डोंगरगांव, पत्थलगांव, बोड़ला, दुलदुला, बिलाईगढ़ सहित अन्य स्थानों में से कुछ स्थानों पर भारी एवं अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं उससे कम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछेक स्थानों पर अंधड़ चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

रायपुर में अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी

रायपुर में अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी

रायपुर, रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह स्थित रमण मंदिर वार्ड में आज सुबह अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखे गए है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के आने के पश्चात ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मौके पर पहुँची एफएसएल की टीम घटना स्थल पर बारीकी से जांच कर सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है।

 

बड़ीखबर: रायपुर में पिस्तौल की नोक पर अस्पताल से डाक्टर के अपहरण की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

बड़ीखबर: रायपुर में पिस्तौल की नोक पर अस्पताल से डाक्टर के अपहरण की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, पिस्तौल की नोक पर अस्पताल से डॉक्टर अपहरण की कोशिश करने की शिकातय तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंती विहार स्थित श्रेयांश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पिस्तौल की नोक पर डॉक्टर के अपहरण की कोशिश की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा थाना पुलिस टीम सहित आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे है।
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब 2 अज्ञात युवक सीजी 04 एसएस 2543 नम्बर की कार से अस्पताल पहुँचकर बच्चे की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए डॉक्टर को जबरदस्ती अपने साथ चलने की बात कहते हुए गाली-गलौच कर मारपीट की। सिक्योरिटी ऑफिसर राकेश कुमार महोबे ने बताया कि दोनों अज्ञात बदमाश डॉक्टर समेत नर्सिंग स्टाफ से बदतमीज़ी करते हुए जबरन डॉक्टर का कॉलर पकड़ पिस्तौल लहराते हुए ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान राकेश ने बदमाशों का सामना किया और डॉक्टर को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। जिसके बाद दोनों अज्ञात बदमाशों ने जमकर बवाल किया। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए जुटी हुई है।
 

BIG BREAKING : आईपीएस जीपी सिंह के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की छापामार कार्यवाही खत्म, 10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति मिली

BIG BREAKING : आईपीएस जीपी सिंह के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की छापामार कार्यवाही खत्म, 10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति मिली

रायपुर, आईपीएस जीपी सिंह के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की छापेमार कार्यवाही तीन दिनो के बाद खत्म हो गई। इन तीन दिनों में एसीबी ने आईपीएस अफसर के ठिकानों से 10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता लगाया है, वहीं संपत्ति व निवेश की गणना अभी भी जारी है, जिससे संभावना जतायी जा रही है कि चल-अचल संपत्ति की राशि और बढ़ सकती है।
ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस छापेमार कार्यवाही की विस्तृत जानकारी शनिवार देर रात को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है। इसमें बताया कि आईपीएस जीपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हाल पदस्थापना निदेशक राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी रायपुर के संबंध में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली व अन्य अवैध माध्यमों आदि से अनुपातहीन उपरांत प्रकरण में प्राथमिक जांच संस्थित की गई थी। प्राथमिक जांच के अन्वेषण के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण प्राप्त हुए कि एडीजी जीपी सिंह द्वारा स्वयं एवं परिजनों तथा बेनामी तरीकों से अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की गई है एवं बड़े लेनदेन किये गये है। उक्त तथ्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू-एसीबी में धारा 12(1) बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशेधित 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जीपी सिंह के ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही की है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित 2018 के तहत पंजीबद्ध किया गया एवं दिनांक 1.07.2021 को प्रात: 6.00 बजे जीपी सिंह के रायपुर स्थित शासकीय निवास-ई-1, नेशनल हाईवे, कॉलोनी एवं जांच अनुक्रम में सामने आये एीए,राजनांदगांव, गलोबल एसोसिएट्स कंपनी बड़बील उड़ीसा सहित अन्य ठिकानों पर विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर के द्वारा प्रदत्त तलाशी वारंट दिनांक 30.06.2021 के पालन में तलाशी कार्यवाहियां संपादित की गई।
मंणी भूषण, ब्रांच मैनुजर, एस.बी.आई. शाखा सेजबहार, रायपुर जो जे.पी. सिंह के निकट मित्र है के निवास-डी-3/1, एस.बी.आई अपॉर्टमेंट, भगत सिंह चौक, शंकर नगर रायपुर (छ.ग.) के निवास स्थान की तलाशी लेने पर दस्तावेज (बैंक संबंधी) तथा 02 क्रि.ग्रा. सोना 01-01 कि.ग्रा. की सोने की पट्टी के रूप में कीमती लगभग 01 करोड़ रूपये को जब्त किया गया है। पूछताछ पर मणी भूषण के द्वारा उक्त सोने की पट्टियों को (02 कि.ग्रा.)को कुछ दिनों पूर्व जी.पी. सिंह के द्वारा कुछ समय के लिए मणी भूषण के पास रखवाना बताया गया।
श्री प्रीतपाल सिंह चंडोक के निवास की तलाशी ली गई। जिसमें मौके पर गवाहों के सक्षम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि जी.पी. सिंह के पिता श्री परमजीत सिंह के द्वारा उन्हें कुछ वर्ष पूर्व संपत्तियों के क्रय विक्रय एवं रख-रखाव के लिए पॉवर ऑफ एटर्नी प्रदान की थीद्व जो वर्तमान में कहां है उन्हें याद नहीं है। यह भी ज्ञात हुआ है कि अगस्त 2020 में उनके निवास एवं एस.पी. कोल्ड स्टोरेज खमतराई आयकर विभाग का छापा पड़ा था, जिसमें आयकर विभाग वाले उनके निवास, काया्रलय व्यवसाय एवं जमीन खरीदी बिक्री से संबंधित समस्त दस्तावेजों को जबत कर अपने साथ ले गये है। इस संबंध में पृथक से जानकारी प्राप्त की जा रही है। तलाशी के दौरान प्रीतपाल सिंह के शयन कक्ष से 13 लाख रूपये बंडल के रूप में बांध के रखी गयी, प्राप्त हुई है। जो पूछताछ करने पर प्रीतपाल सिंह के द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.06.2021 की रात का ेआनन फानन में लाया गया है, जिसके संबंध में समक्ष गवाह प्रीतपाल सिंह ने यह पुष्टि की, की यह राशि जी.पी. सिंह की है। तलाशी के दौरान राजेश बाफना, चार्टड एकाउंटेंट राजनांदगांव के संबंधित प्रतिष्ठानों में लगभग 3000 से अधिक फाइलें एवं दस्तावेज खंगाले गये एवं यह जानकारी मिला है कि जी.पी. सिंह उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र के नाम पर 79 बीमा संबंधी दस्तावेज मिले हैं। जिसमें जी.पी.सिंह के नाम पर 24 पॉलिसी, उनकी पत्नी के नाम पर 23 पॉलिसी एवं पुत्र के नाम पर 32 विभिन्न कंपनियों की बीमा पॉलिसी है।
एक से अधिक एचयूएफ एकाउंट की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 64 लाख रूपये होने की जानकारी मिली है, जांच में श्री जी.पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल 17 बैंक खातों का पता चला है जिसमें 60 लाख रूपये ज्यादा की राशि जमा है, इसी तरह एक से अधिक पी.पी.एफ. एकाउंट जिनमें 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जाम होना ज्ञात हुआ है। बैंक खातो एवं पी.पी.एफ. एकाउंट की संख्या में वृद्धि की संभावना है। सभी बैंकों से जानकारी ली जा रही है।
विभिन्न कं पनियां माश्र कॉलोनाईजर, मार्श रिएटेक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, ग्लोबल एसोसिएट्स, आरव सॉल्युशन, पारशिवर मैनेजमेंट कन्सल्टेंट, फॉर्चुन मेटल लिमिटेड, के्रस्ट स्टील एण्ड पॉवर कंपनी के द्वारा अलग-अलग दिनांक में श्री जीपी सिंह के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में कई बहुराज्यीय कंपनियों से 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा किया जाना ज्ञात हुआ है। अग्रिम जांच पर इस राशि में वृद्धि होने की संभावना है।
जीपी सिंह की पत्नी एवं उनके पुत्र के नाम पर डाक घर में 29 सावधि जमा खातों का पता चला है जिसमें 20 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा है। डाकघर खातों की संख्या एवं जमा राशि में वृद्धि की संभावना है। सभी संबंधित डाकघरों से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा जीपी सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम 69 अवसरों पर शेयर एवं म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश किया गया है जिसमें 3 करोड़ से अधिक की राशि निवेश किया जाना पाया गया है। म्युचुअल फंड एवं शेयरों की संख्या एवं निवेशित राशि में वृद्धि होने की संभावना है। जीपी सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम पर हाईवा, जेसीबी, कांक्रीट मिक्सचर वाहन मशीन भी मिली है जिसकी कीमत 65 लाख रूपये है। अब तक की जांच में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जीपी सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम राज्य एवं राज्य के बाहर भूखंड, मकान व फ्लैट की बड़ी मात्रा में खरीदी कर भारी मात्रा में राशि निवेश किया किये जाने की भी जानकारी मिली है। इसमें जीपी सिंह के नाम 2 भूखंड और 01 फ्लैट, पत्नी के नाम पर 02 मकान, माता के नाम पर 05 भूखंड और 01 मकान, पिता के नाम पर 10 भूखंड एवं 02 फ्लैट कुल 23 अचल सपंत्तियों की जानकारी मिली है, जिसमें कुल 2.68 करोड़ की राशि का निवेश किया गया है। यहीं नहीं जीपी सिंह के पिता के द्वारा स्वर्ण आभूषणों के विक्रय संबंधी लाखों रूपये की नगद राशि प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज मिले है जिसमें काले धन को सफेद करने की संभावना प्रतीत होता है। इसकी भी गणना जारी है। उनके निवास से जीवनोपयोगी व विलासिता की वस्तुएं कीमती 49 लाख रूपये पायी गई है, जिनमें डेढ़ दर्जन से अधिक लेपटॉप कम्प्यूटर, आई पैड एवं आला दर्जे के मोबाइल उपकरण शामिल है। साथ ही 03 लाख से अधिक नगद एवं 02 लाख से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण मिले है।
अब तक की जांच में जीपी सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल 10 करोड़ रूपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों का पता लगाया गया है। चूंकि गणना अभी जारी है इसलिए चल-अचल संपत्तियों एवं निवेश की राशि में वृद्धि होने की संभावना है।
चल-अचल संपत्ति से प्राप्त राशि:
कुल अचल संपत्ति 22 कुल कीमत 26808496
कुल बैंक खाता 17 जमा राशि 5785088
कुल बीमा 79 निवेश राशि 1497764
कुल म्युच्अुलफंड एवं शेयर 69 निवेश राशि 30156837
पोस्ट ऑफिस खाता 29 जमा राशि 2036000
एय.यु.एफ. 02 निवेश राशि 6400000
वाहन 03 राशि 6500000
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश राशि 10000000
स्वर्ण आभूषण 02 किलो राशि 10300000
निवास स्थल से विलासिता की वस्तुएं कीमत राशि 4900000
नगद राशि 1630000 ।

 

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा है कि स्वामी विवेकानंद ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामीजी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्री बघेल ने कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि स्वामी जी ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ आज स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।
 

बीरगांव निगम चुनाव के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए सेक्टर अधिकारी, देखें सूची

बीरगांव निगम चुनाव के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए सेक्टर अधिकारी, देखें सूची

रायपुर। नगर पालिक निगम बीरगांव के सेक्टर अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर सौरभ कुमार ने सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये अधिकारी मतदान केंद्रों का सर्वे कर प्रथम सर्वे रिपोर्ट 15 जुलाई तक जमा करेंगे।  

BIG BREAKING : नर्सिंग की परीक्षाएं हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई स्थगित

BIG BREAKING : नर्सिंग की परीक्षाएं हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई स्थगित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 6 जुलाई से शुरू होने वाली थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल से नर्सिंग छात्रों की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी, जिसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। वहीं, छात्रों के प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
 

डीकेएस में हुई अनियमितता की जांच होगी तेज, दोषियों पर दर्ज होगी एफआईआर : टीएस सिंहदेव

डीकेएस में हुई अनियमितता की जांच होगी तेज, दोषियों पर दर्ज होगी एफआईआर : टीएस सिंहदेव

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को अपने विभागों से जुडी कई अहम जानकारियां साझा की। मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि डीकेएस में पूर्व में हुई अनियमितता की जांच में तेजी लाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही निर्देश दिए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर किया जाएगा। डीकेएस पर सरकार की तरफ से 111.74 करोड़ रुपए की देनदारी है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा और 50 फीसदी पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने नए सेटअप को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने आगे बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने हमारी तैयारी चल रही है। प्रदेश में 100 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। 49 केंद्र और 49 राज्य के खर्च में प्लांट लगेगा। साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर रहेगा और जिला अस्पतालों में 30 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था होगी। मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू के 100 बिस्तर होगा और सभी मेडिकल कॉलेज में 20 शिशु आईसीयू मौजूद रहेगा।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज निकले कल से लगभग दुगने मरीज, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : रायपुर में आज निकले कल से लगभग दुगने मरीज, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 25 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 20 और होम आइसोलेशन से 07 कुल 27 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3130 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 192 है। आज तक रायपुर में 157241 मरीजो की पहचान हुई है और 153919 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।  

रायपुर में वैक्सीन की डोज में कमीं, विभाग ने की अपील

रायपुर में वैक्सीन की डोज में कमीं, विभाग ने की अपील

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वैक्सीन का प्रथम डोज लगाना बंद करने की विभाग ने घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग ने तर्क दिया है कि वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध होने के कारण दूसरा डोज केवल चिन्हित केंद्रों पर लगाया जावेगा।
जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है, उन सभी व्यक्तियों से अपील है कि वह कोविड-19 वैक्सीन हेतु www.cowin.gov.in पोर्टल में अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। वैक्सीन उपलब्ध होने पर पूर्व से रजिस्ट्रेशन करा चुके व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्रों में प्राथमिकता दी जाएगी।

आईएएस शम्मी आबिदी को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

आईएएस शम्मी आबिदी को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने महिला आईएएस अधिकारी शम्मी आबिदी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में कमलप्रीत सिंह, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

 

नए एस.पी. कुजूर ने किया कार्यभार ग्रहण

नए एस.पी. कुजूर ने किया कार्यभार ग्रहण

बेमेतरा: बेमेतरा जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अरविन्द कुमार कुजूर ने आज शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2010 बैच के अधिकारी कुजूर इसके पहले मुंगेली में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके है।

छोटी सी बात पर पटवारी ने कोटवार को जड़ा घूंसा

छोटी सी बात पर पटवारी ने कोटवार को जड़ा घूंसा

बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम देवसागर के रहने वाला कोटवार शुकदास के साथ पटवारी ने मारपीट की है। पीड़ित शुकदास कोटवार के बताए अनुसार जब तहसीलदार के पास से विज्ञापन लेकर पटवारी भुनेश्वर साहू के पास पहुंचा तो पटवारी ने गाली गलौज कर फोन नहीं उठाने को लेकर कोटवार को नाक पर घूंसा जड़ दिया, जिससे कोटवार जमीन पर गिर गया। वहीं नाक के पास घूंसा लगने से खून बहने लगा।

घटना के पश्चात कोटवार भटगांव थाना पहुंचा, जहां उसने लिखित आवेदन पेश कर कार्रवाई की मांग की है। भटगांव थाना प्रभारी मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पीड़ित कोटवार को डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ प्राथमिकी ईलाज के बाद नाक में आई चोंट के ईलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

इधर भटगांव थाना में कोटवार की शिकायत पर अग्रिम कार्रवाई की तयारी चल रही है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने आश्वासन दिया गया। ऐसे में अब देखना होगा कि पीड़ित कोटवार के शिकायत पर क्या कुछ मामला पंजीबद्ध कर आरोपी पटवारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।

 छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने मचाया उत्पात, खदान में लगे 5 गाडिय़ों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने मचाया उत्पात, खदान में लगे 5 गाडिय़ों को किया आग के हवाले

नारायणपुर।  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में एक बार फिर नक्सलियों की हरकत सामने आई है। जहां अमदई खदान में लगे अमदई घाट में नक्सलियों ने एक-एक कर पांच गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा माइंस में काम कर रहे दो कर्मचारियों के अपहरण की भी खबर है और निको प्लांट के एक कर्मचारी की भी मौत की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस में कैंप में हमला कर किया। वहीं 5 गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला है। मौके पर जवानों ने भी इसका जवाब गोलियों से दिया है। पिछले एक घंटे से कैंप में फायरिंग चल रही है। अभी तक नक्सली घटना को लेकर बड़ा अपडेट मिलना बाकी है। वहीं इलाके में सर्चिंग अभियान तेज करने की खबर है।

 

बड़ी खबर रायपुर: बेटी की शादी में कर्ज हो जाने का झांसा देकर साढू से ठग लिए 8 लाख रुपये

बड़ी खबर रायपुर: बेटी की शादी में कर्ज हो जाने का झांसा देकर साढू से ठग लिए 8 लाख रुपये

रायपुर। बेटी की शादी में लाखों रुपये का कर्ज होने का झांसा देकर अपने साढू से 8 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार अवन्ति विहार तेलीबांधा निवासी राजु राम टेके 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 21 दिसंबर  2015 में प्रार्थी का साढू भूषण खतारे प्रार्थी के घर आकर उसने बेटी के शादी में ज्यादा कर्ज हो गया है उसे चुकाना है कहकर 8 लाख रुपये उधार लिया। उधार के पैसों के बदले छिंदवाड़ा में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा प्रार्थी के नाम रजिस्ट्री कर देने की बात कही थी। जिसके बाद पीडि़त ने अपने साढू को 8 लाख रुपए दे दिए थे। आरोपी ने जमानत के तौर पर बतौर अपना चेक एवं बैंक की पास बुक दे दी थी। इस बात से संतुष्ट होने पर राजू ने रकम की देनदारी की नोटरी भी कराई थी। मगर पैसे उधार लेने के बाद आज तक पीडि़त का साढू भूषण ने रकम वापस नही की। आरोपी ने पीडि़त से आठ लाख रुपए उधार लेकर फरार हो गया है। आरोपी ने उधार लौटाने अपने एटीएम कार्ड का नोटरी कराया था,जिसमें उधार की रकम हर मरीने 25 हजार रुपए लौटाने का झांसा दिया। उधार लेने के बाद वह अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया और इसके बाद से वह फरार हो गया। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी गई है।
 बड़ी खबर: मामुली विवाद पर नास्ता ठेला वाले ने दो युवकों के उपर फेक दिया खौलता हुआ तेल

बड़ी खबर: मामुली विवाद पर नास्ता ठेला वाले ने दो युवकों के उपर फेक दिया खौलता हुआ तेल

भिलाई। नास्ता करने के दौरान मामुली विवाद पर मारपीट होने पर ठेला संचालक ने दो युवकों के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया तथा चाकु से अन्य युवकों पर वार कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शारदापारा,कैलाशनगर कैम्प 02 भिलाई निवासी ऋषभ सोनी 24 वर्ष पिता अखिलेश सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 जुलाई को प्रार्थी का भाई योगेश ने फोन पर सूचना दिया कि स्टेशन मरौदा ओव्हरब्रिज के नीचे नास्ता ठेला वाले से मारपीट हो गया है। जिसके बाद प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तब नास्ता ठेला संचालक सुभाष व उसके अन्य साथियों से विवाद की वजह पुछने पर सुभाष गाली-गलौच करते हुए कड़ाही से खौलता हुआ तेल प्रार्थी के भाई योगेश व बल्लू के चहरे पर डाल दिया। जिससे वे झुलस गए वहीं झगड़ा होता देख आरोपी के पक्ष में आस-पास के ठेला वाले डंडा लेकर मारपीट करना शुरु कर दिये तथा सुभाष ने चाकू से प्रार्थी व सतीश राजवाड़े पर हमला कर चोट पहुंचाया। किसी तरह वे अपनी जान बचाकर भागे व उपचार के बाद थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने सुभाष एवं उसके साथियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर CG : 100 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर CG : 100 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस ने धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से एक सफेद रंग की इन्नोवा कार आरजे 14 टीडी 3757 की तलाशी में 100 किलो गांजा बरामद कर गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों विकास कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड़ में जेल दाखिल किया गया है। ज्ञात हो कि 01 जुलाई को नगरनार पुलिस ने 300 किलो गांजा के साथ हरियाणा के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था।  नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक एक सफेद रंग की इन्नोवा कार में मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडि़सा से जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने धनपुंजी स्थित फारेस्ट नाका के पास नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों को तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने ओडि़सा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की इन्नोवा कार आरजे 14 टीडी 3757 को रोककर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी में पुलिस ने कार से 100 किलो गांजा बरामद किया है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार में सवार विकास कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार सभी निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर पूछताछ में तीनों गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा राजस्थान बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। 
 बड़ी खबर :  रायपुर एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद

बड़ी खबर : रायपुर एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद

रायपुर। रायपुर के एम्स अस्पताल स्थित हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां BSE पैरामेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, मौके से सुसाइडल नोट भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन समेत आमानाका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना का मुआयना कर रही है ।
 
बड़ी खबर: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का कांग्रेस नेता पर आरोप, थाना प्रभारी ने जाहिर की अनभिज्ञता...

बड़ी खबर: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का कांग्रेस नेता पर आरोप, थाना प्रभारी ने जाहिर की अनभिज्ञता...

दुर्ग। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद पर एक युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। खुर्सीपार भिलाई निवासी अश्विनी कुमार कौशल ने मोहम्मद शाहिद पर ये गंभीर आरोप लगाया है।

 


अश्विनी का कहना है 2016 में सीजी व्यापमं द्वारा छात्रावास अधीक्षक (हास्टल वार्डन) की सरकारी नौकरी निकाली गई थी। मो. शाहीद ने अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए अश्वनी, मदन और भूपेन्द्र को सरकारी नौकरी लगाने की बात कही और कहा कि एक आदमी की 4 लाख रुपये में हास्टल वार्डन की नौकरी लग जाएगी। इसके लिए 2 लाख रुपये एडवांस और 2 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने पर काम होने की बात की थी।

 


अश्विनी ने बताया मदन और भूपेन्द्र के साथ नौकरी के लिए पैसे की व्यवस्था की। तीनों ने 5 लाख 35 हजार रुपये नकद एडवांस के तौर पर मो. शाहीद और जुल्फीकार को दिए। रिजल्ट आने पर मेरे और मेरे साथियों द्वारा नौकरी नहीं लगने की जानकारी मो. शाहीद को फोन पर दी गई और पैसे की मांग की गई। इस पर उन्होंने पैसे वापस करने की बात कही।

 


मो. शाहीद के घर सेक्टर-2 जाकर पैसे की मांग की जा रही है। इसके अलावा मो. शाहीद को व्हाटसएप में मैसेज कर टैक्स्ट मैसेज कर और फोन के माध्यम से पैसे वापस करने की गुहार कर रहा, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए।


अश्विनी ने अपने और अपने साथियों के साथ हुई ठगी की शिकायत खुर्सीपार थाना में की है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भी भेजी है। पुलिस की लापरवाही भी इस संगीन मामले में इतनी कि खुर्सी पार पुलिस थाना प्रभारी ने ममले के प्रति अपनी अनभिज्ञता जाहिर कर दी।

बड़ी खबर : कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर पंचायत सचिव निलंबित

बड़ी खबर : कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर पंचायत सचिव निलंबित

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने अंकेक्षण कार्य में सहयोग नहीं करने, कारण बताओ नोटिस का समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण अकलतरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटमीसोनार के सचिव हेमलाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


हेमलाल को वित्तीय वर्ष 2019-20 के 14वें वित्त योजना मद के लेखों का ऑनलाइन ऑडिट के सुसंगत मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि को जनपद पंचायत कार्यालय एवं बाद में जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया था। पंचायत सचिव ने अंकेक्षण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। जिसके कारण अंकेक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इस संबंध में जारी शो काज नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं कर पाए।


उक्त कृत्य को घोर लापरवाही, कार्य के प्रति उदासीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के तहत तत्काल प्रभाव से पंचायत सचिव हेमलाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय अकलतरा निर्धारित किया गया है।