रायपुर। राजनांदगांव राइस मिलर द्वारा मिलिंग में गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा में इस मामले को कांग्रेस विधायक दिलेश्वर साहू ने उठाया। कांग्रेस विधायक के सदन में मामले को उठाकर अपने ही सरकार के मंत्री को घेरा। विधायक श्री साहू ने राजनांदगांव जिले राइस मिलर्स द्वारा बिजली कट होने के बावजूद मिलिंग करने का आरोप लगाया।
पढ़ें : बड़ी खबर: हथियार के बल पर बदमाशों ने महिला टीचर को किया किडनैप, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
विधायक श्री साहू ने मंत्री से राजनांदगांव राइस मिल में धान की मिलिंग में गड़बड़ी होने के इस मामले की जांच कराये जाने की मांग की है। विधायक के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रकरण की जांच कराये जाने की घोषणा की है। उधर धान की कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर सरकार को विपक्ष ने भी घेरा। विपक्ष का आरोप है कि कई स्थानों पर समय पर कस्टम मिलिंग नही हो पाने से किसान परेशान हो रहे हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा
विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर मिलिंग न हो पाने से संग्रहण केंद्रों में धान सड़ रहा है। सवालों का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कस्टम मिलिंग पूरा होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी। खाद्य मंत्री श्री भगत ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल तक आप की सरकार रही।
पढ़ें : सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार
कितना धान खराब हुआ है आप बताएं। कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। खाद्य मंत्री ने कहा हमारी सरकार में 4000 से अधिक शेड और चबूतरे बनाए गए। बारिश पर किसी का रोक नहीं है बचाव के लिए पूरे उपाय सरकार कर रही है।




















