रायपुर/अम्बिकापुर। बादल छटते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड के और बढऩे के आसार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर चार बड़ी घोषणाएं की। भिलाई के सेक्टर 6 में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में गुरु घासीदास जी के नाम पर शोध पीठ एवं संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा के साथ ही निगम क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने की घोषणा भी की जिनका नाम मिनी माता के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने पंथी नृत्य के महान कलाकार स्वर्गीय श्री देवदास बंजारे की स्मृति में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पंथी नृत्य पुरस्कार आरंभ करने का की घोषणा भी की, साथ ही उन्होंने राजधानी में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सुविधा देने के लिए रहवासी हॉस्टल 200 सीटर क्षमता के निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु घासीदास बाबा का महान संदेश मनखे मनखे एक समान है। यह समानता का सिद्धांत हमारे संविधान का भी अहम हिस्सा है। बाबा जी ने आज से ढाई सौ साल पहले अहिंसा और सत्य का संदेश दिया जो उद्देश्यपूर्ण जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाई। बाबा साहब अंबेडकर ने जब हमारे संविधान का निर्माण किया जो उन्होंने संविधान में समानता की मूल भावना शामिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए हुए आदर्श पर चल रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ का समाज समतामूलक समाज है। हम सब यहां प्रेम और सद्भाव से रहते हैं। बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया है इन्हीं संदेशों पर चलकर छत्तीसगढ़ लगातार तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी ने जो मनखे मनखे एक समान का सिद्धांत दिया था, वह हमारा आदर्श सिद्धांत है हम इसी सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भिलाई के विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
रायपुर। राजधानी के अशोका हॉस्पिटल की इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत हुई है। जिस महिला के 9 साल तक एक भी बच्चे नहीं हुए, उस महिला को बच्चा दिलाने और आईवीएफ पद्धति से गर्भवती बनाने के नाम पर हॉस्पिटल ने छह लाख रुपए वसूले। लिहाजा महिला के गर्भ में तीन अलग-अलग बच्चे भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए और खत्म हो गए। सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक सरगुजा में रहने वाले संजय कुमार सोनी ने अपनी पत्नी रेखा सोनी को अशोका हॉस्पिटल की ओर से आईवीएफ पद्धति से बच्चा दिलाने की बात कहीं। पहले 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए। इसके बाद डेढ़ लाख में एक और नई पद्धति से बच्चा दिलाने का दावा किया गया। फिर दंपत्ति ने डेढ़ लाख रुपए भी जमा कर दिए। इसके कुछ दिनों के महिला के इलाज में लापरवाही की गई। इस दौरान महिला के गर्भ में तीन बच्चे थे और एक की मौत के बाद दूसरे और तीसरे बच्चे को भी गर्भपात करा दिया गया। इसी दौरान दंपत्ति से हॉस्टिल ने छह लाख रुपए वसूल लिए। फिर भी तीनों बच्चे नहीं बच पाए। मामले की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर। सहेली के घर से लौट रही युवती को बुधवार की रात तीन युवकों ने रास्ते से अगवा कर लिया, और नदी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की घटना बुधवार की रात सरकंडा क्षेत्र में हुई। पीडि़ता को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
रायपुर। सिविल लाइन में कल रात चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर आरोपी भागने लगा, और सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस आई तो आरोपी ने भागने की नियत से आरक्षक से धक्का-मुक्की कर उसके पेट में काट लिया।
रायपुर |शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में कल दिनाँक 17/12/2020 से दिनाँक23/12/2020 तक नव प्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम 2020-21 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवप्रवेषित छात्रों का महाविद्यालय से औपचारिक परिचय कराने के साथ-साथ उन्हें प्रायोगिक और व्यवहारिक ज्ञान जैसे, ध्यान, पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, नैतिक मूल्य और अन्य विषयक ज्ञान आने वाले सात दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जाएगी । उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनीमाँ सरस्वतीके वंदना के पश्चात संस्था के प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार जो कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजित रहे, के प्रोत्साहित करने वाले वक्तव्य से हुआI उन्होंने छात्रों को महाविद्यालयीन गतिविधियों से अवगत कराते हुए, जीवन में सीखते रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि, मूल्यों में जीवन नहीं बल्कि जीवन में मूल्यों का होना ही सफलता का सच्चाएवं सुगम रास्ता है । इसके उपरांत प्रो. डॉ. वाय. पी. बंजारे, टिक्यूप समन्यवक ने छात्रों से कहा कि शासन टिक्यूप द्वारा छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए तत्पर एक कार्यक्रम है, जिसका लाभ समय-समय पर छात्रों को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, व्यक्तित्व के विकास का लाभ, व्यक्तिगत या व्यक्ति विशेष तक सीमित ना होकर अपने आसपास के लोगों, समाज,राज्य एवं अंत में देश को मिलता है, ठीक उसी तरहजैसे फूल अपने महक से सभी को प्रभावित करता है। तत्पश्चात कार्यक्रम की समन्वयक और बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्वेता चौबे ने अपने विभाग की उपलब्धि और सुविधाओं से अवगत करते हुए छात्रों से यह मूल ज्ञान साझा किया कि शिक्षक ज्ञान-कक्ष का द्वार सदैव सहृदय अपने छात्रों के लिए खुले रखते हैं, अब ये छात्र सुनिश्चित करें कि उन्हें उस ज्ञान के ख़ज़ाने से कितना ज्यादा संचय करना है । आगेउन्होंनेछात्रोंसेयेकहाकि, प्रगति पथ पर आप आगे बढ़ते रहें।
रायपुर। रायपुर शहर के एक सराफा कारोबारी के घर लगभग 25 लाख की चोरी होने का मामला सामने आया हैं। लॉकडाउन की अवधि के दौरान इनके घर से गहने पार होते रहे, मगर इन्हें पता नहीं चला। अब इन्होंने अपने घर पर काम करने वाली महिला के खिलाफ शक जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रायपुर | राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राजधानी रायपुर के नया रायपुर क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती भवन के सामने स्थित तालाब में एक युवक की लाश मिली है । तालाब में लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है |
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO
मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान रोहित यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अमलीडीह, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक 15 दिसंबर से घर से लापता था। फिलहाल राखी थाना पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।


















