CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
  बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते डेढ़ दर्जन जुआरी पकड़ाएं ,1 लाख 16 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते डेढ़ दर्जन जुआरी पकड़ाएं ,1 लाख 16 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलते पुलिस ने ड़ेढ दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 16290 रुपये तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 


मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को शाम 6 बजे के करीब खमताई थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुट मिल रामेश्वर नगर के पास अलग-अलग फड बनाकर कुछ लोग रुपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। घटना की सुचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेरबंदी कर 03 फड बनाकर ताश पत्ती से जुआ खेलते 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास व फड से नगदी 1 लाख 16390 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद की है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम विरेन्द्र कुमार रात्रे पिता गणेशराम रात्रे,उत्तम दास मानिकपुरी पिता सुखीराम मानिकपुरी,विवेक यदु पिता राजेन्द्र प्रसाद यदु,सोनू चंद्राकर पिता दुकलहा चंद्राकर,सतीश उपवंशी पिता दयाराम उपवंशी,पोखराज सिंह पिता मोरध्वज सिंह,शेख मोहम्मद पिता अब्दुल गनी,हनुमान प्रसाद पिता परदेशी जयसवाल,सोहन साहू पिता काशीराम साहू,अमीत जांगड़े पिता आनंद जांगड़े,बिरजू महतो पिता राजेन्द्र महतो,योगेश पाण्डे पिता राजेश पाण्डे,पवनदास पिता स्व.झड़ी दास,प्रमोद भारती पिता श्री जगनू भारती,बलवीर रात्रे पिता गणेश रात्रे,नोहर यादव पिता जनकू यादव,पुन्नू लाल सिन्हा पिता मुक्ता नंद सिन्हा निवासी भनपुरी खमतराई बताया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
  बड़ी खबर रायपुर: एटीएम मशीन से किया रुपये निकालने का प्रयास, नही निकलने पर किया मशीन में तोडफ़ोड़

बड़ी खबर रायपुर: एटीएम मशीन से किया रुपये निकालने का प्रयास, नही निकलने पर किया मशीन में तोडफ़ोड़

रायपुर। एटीएम बुथ में घुसकर चोरी की नियत से किसी ने एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जीरों प्वाईन्ट ग्राम तर्रा विधानसभा निवासी रुपेन्द्र कुमार निषाद 38 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी टीएसआई कंपनी में एसबीआई एटीएम का देखरेख करने का कार्य करता है। 11 मई को शुभम तिवारी व राजेश वर्मा जो एटीएम में कैश डालने का कार्य करते है उन्होंने ने कॉल करके बताया कि गणपत चौक हीरापुर कबीरनगर स्थित एटीएम बुथ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर एटीएम मशीन से रुपये निकालने का प्रयास किया जब रुपये नही निकले तब एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 511,379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में महिला नक्सली समते दो इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में महिला नक्सली समते दो इनामी नक्सली ढेर

मानपुर। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के कामखेड़ा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे जाने की खबर है। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सी-60 सर्चिंग टीम सुबह साढे़ 5 बजे निकली थी, तभी यह मुठभेड़ हुई।
यह पूरा मामला सावरगांव थाना क्षेत्र का है. पुलिस पार्टी अभी भी जंगल में मौजूद है। मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस पार्टी अभी भी जंगल में मौजूद है। मारे गए दोनों नक्सलियों पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों नक्सली कई मुठभेड़ों और वारदात में शामिल था। जिले के अलग-अलग थानों में दोनों के खिलाफ हत्या, आगजनी, लूट के कई मामले दर्ज है।
 

टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेंगी लम्बी लाइनें, सीजी टीका वेब पोर्टल का हुआ शुभारंभ, ऐसे करे पंजीयन

टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेंगी लम्बी लाइनें, सीजी टीका वेब पोर्टल का हुआ शुभारंभ, ऐसे करे पंजीयन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा। सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration पर जानकारी अपलोड करनी होगी। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं चिप्स के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि हर व्यक्ति के पास न तो स्मार्ट फोन है, न ही राज्य के सभी क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बीपीएल अंत्योदय और निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारी 48 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल नहीं है। कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अनिवार्य व्यवस्था के चलते बीपीएल, अंत्योदय और निराश्रित वर्ग के लोग टीकाकरण से वंचित रह जाते। इनको ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिप्स के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस वेब पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ हेल्प डेस्क टीम की मदद से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कम समय में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए सुविधायुक्त वेब पोर्टल तैयार करने के लिए चिप्स के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वेब पोर्टल में सभी वर्ग के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। लोगों को टीकाकरण के स्थान और समय की सटीक जानकारी मिलेगी। टीकाकरण के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि वेब पोर्टल का शुभारंभ होते ही इसके जरिए पंजीयन की सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन कराने वाले लोगों को फिलहाल स्थान और समय की सूचना दो-तीन दिन बाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष 44 वर्ग की आयु के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक 5 लाख टीका मिला है, जिसमें से 4 लाख टीका लगाया जा चुका है। मात्र एक लाख टीके की डोज बाकी है। टीके की नई खेप आते ही वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराने वालों को एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।
जिन लोगों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों के पंजीयन के लिए कलेक्टर द्वारा पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं नगर निगम सहित अन्य सुविधाजनक स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग अपना पंजीयन करा सकेंगे। सभी कलेक्टरों को हेल्प डेस्क सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सके।
 

छत्तीसगढ़ लॉक डाउन: स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए राज्य के इन चार जिलो में 17 के बाद कुछ व्यवसाय को मिल सकती है आंशिक छुट

छत्तीसगढ़ लॉक डाउन: स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए राज्य के इन चार जिलो में 17 के बाद कुछ व्यवसाय को मिल सकती है आंशिक छुट

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इनमें व्यापार-व्यवसाय का भी कोविड अनुकूल व्यवहार तथा शासन की दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सहित संचालन की जरूरत है। जिससे लोगों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने इसके मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि तथा समय में खोलने के लिए छूट देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी तरह वहां कोविड-19 के नियमों का भी नियमतः पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही है। यहां सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस कड़ी में उन्होंने आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव मदद देने सहित दुकान आदि के संचालन के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशन में कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव उपाए किए जा रहे हैं, इसका अच्छा परिणाम भी दिख रहा है। इस दौरान हम सभी को सावधानियों का पालन करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि लॉकडाउन अभी खतम नहीं हुआ है। इसका ध्यान रखना जरूरी है। इसी तरह वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि अति आवश्यक दुकानों को ही सीमित अवधि के लिए अलग-अलग समय में छूट दी जानी चाहिए। इस दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन पर भी विशेष जोर दिया।
 

BIG BREAKING : प्रदेश में अब 24 घंटे होगी कोरोना संक्रमण की जाँच, सरकार ने बनाये जाँच केंद्र, देखें सूची

BIG BREAKING : प्रदेश में अब 24 घंटे होगी कोरोना संक्रमण की जाँच, सरकार ने बनाये जाँच केंद्र, देखें सूची

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र, भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र तथा बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर नगर निगम में 11 जांच केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डी.डी. नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातालाब, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भनपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढियारी, जिला अस्पताल पंडरी शामिल है।

इसी तरह बिरगांव नगर निगम में एक केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रांवाभाटा बनाया गया है। धमतरी नगर निगम में एक केन्द्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इतवारी बाजार में बनाया गया है। भिलाई में 5 केन्द्र कोहका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वैशाली नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैकुण्ठधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खुर्सीपार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला बनाए गए हैं।

दुर्ग नगर निगम में 3 केन्द्र यूपीएचसी पोटिया, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धमधानाका, यूपीएचसी बघेरा बनाया गया है। भिलाई-चरोदा में एक केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-3, रिसाली में एक केन्द्र यूपीएचसी टंकी मरोदा रिसाली बनाया गया है। राजनांदगांव नगर निगम में 3 केन्द्र दिग्विजय स्टेडियम, गांधी सभागृह, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ बनाए गए हैं।

इसी तरह बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 जांच केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें जिला अस्पताल बिलासपुर, सिम्स हॉस्पिटल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंधवापारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चौक, व्यायाम शाला टेस्टिंग सेंटर, तिलक नगर टेस्टिंग सेंटर, आयुर्वेद कॉलेज टेस्टिंग सेंटर, रेल्वे हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन टेस्टिंग सेंटर और ड्राईव थ्रू टेस्टिंग फेसलिटी सिटी बस स्टैण्ड शामिल है। कोरबा नगर निगम में 3 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें जिला हॉस्पिटल सैंपलिंग सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (यूपीएचसी) डोडीपारा और रानी धनराज कंवर पीएचसी पुरानी बस्ती कोरबा शामिल है।

रायगढ़ नगर निगम में 3 केन्द्र चनमारी टेस्टिंग सेंटर सर्किक हॉउस रोड़, न्यू ऑडिटोरियम टेस्टिंग सेंटर पंजारी प्लोट, जिला अस्पताल टेस्टिंग सेंटर गोपी टाकिज रोड़ बनाए गए हैं। इसी तरह अम्बिकापुर नगर निगम में 3 केन्द्र जिला अस्पताल, राजमोहिनी सामुदायिक भवन बनारस रोड़ और साई हॉस्टल गांधी चौक बनाए गए हैं। चिरमिरी नगर निगम में 2 केन्द्र सीएचसी बड़ी बाजार और यूपीएचसी डोमनहिल चिरमिरी बनाए गए हैं। इसी तरह नगर निगम जगदलपुर में 2 जांच केन्द्र शॉपिंग काम्पेलक्स चांदनी चौक और नगरगुड़ी भवन में बनाए गए है।

चेकिंग पॉइंट में आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों से इतने लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

चेकिंग पॉइंट में आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों से इतने लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

रायपुर | थाना खरोरा के केशला चेकिंग पॉइंट में आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया जिनके पास 5 प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 25 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ। आरोपी 1. श्यामलाल बैस पिता घासूराम बैस आयु 35 वर्ष व 2. रामजी वर्मा पिता प्रेमु वर्मा आयु 31 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गोड़ही, थाना मंदिर हसौद के खिलाफ अपराध क्रमांक 183/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। शराब के अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक Cg 04 Mt 8681 को भी विधिवत जप्त किया गया है। 

 तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गए एक तेंदूपत्ता संग्राहक पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पोड़ीउपरोड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वन विभाग ने घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दे दी है। 

जानकारी के अनुसार भालू के हमले की यह घटना आज सुबह 5 बजे के लगभग पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत जल्क सर्किल के सरमा जंगल में घटित हुई। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सरमा के कर्राबहरा निवासी ज्ञानसिंह पिता आमालाल उम्र 41 वर्ष तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गया हुआ था तभी जंगल में एक पेड़ के पीछे छिपकर बैठे खूंखार भालू से उसका सामना हो गया। भालू ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके सिर व कमर को भालू ने बुरी तरह नोंच डाला है। ग्रामीण ने लाठी से संघर्ष कर भालू के कब्जे से अपने को छुड़ाया और मदद के लिए पुकार लगाई। ग्रामीण की चीख व पुकार सुनकर साथ गए अन्य ने घटना स्थल की ओर बढ़े। बड़ी संख्या में लोगों को आता देख भालू वहां से भाग निकला। भालू के भागने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ज्ञानसिंह के परिजनों को तथा सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी शिवशंकर तिवारी को दी। जिस पर उन्होंने वन रक्षक सुरेश यादव को घटना स्थल के लिए रवाना किया। वन रक्षक ने मौके पर पहुंचकर 108 वाहन की मदद से घायल को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा चिकित्सालय भिजवाया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। वन विभाग की ओर से घायल को तत्काल सहायता राशि 500 रुपए दे दी गई है। सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि घायल के संपूर्ण इलाज का खर्चा विभाग वहन करेगा, सो उसके परिजनों को बेहतर से बेहतर इलाज कराने को कहा गया है। 

याद रहे कि तेंदूपत्ता सीजन प्रारंभ होने के साथ ही ग्रामीण बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका सामना वन्य प्राणियों से भी हो रहा है। वन्य प्राणी हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान भालू के हमले की यह कटघोरा वनमंडल में पहली घटना जबकि जिले की दूसरी तथा वन्य प्राणी के हमले की तीसरी घटना है जिसमें एक की जान भी जा चुकी है। इससे पहले भालू ने कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र के कोई गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए गए एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। जबकि कोरबा वनमंडल के ही कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवारी में तेंदूपत्ता तोड़ रही एक महिला संग्राहक पर हाथी ने हमला किया था। जिसमें उसकी जान चली गई थी। क्षेत्र के डिप्टी रेंजर श्री तिवारी की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में हैं। बावजूद इसके लगातार फोन से मानिटरिंग कर रहे हैं। चाहे व क्षेत्र में हाथियों द्वारा उत्पात की सूचना हो या वन्य प्राणी के हमले की जानकारी तत्काल अपने मातहतों को मौके पर भेजने के साथ ही लगातार जानकारी लेते रहते हैं।
महिला ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

महिला ने कीटनाशक पदार्थ का किया सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

कोरबा। 55 वर्षीय महिला फूलबाई अगरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हरदी बाजार पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर मर्ग कायम किया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

हरदी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि रैंकी गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास ईश्वर अगरिया की पत्नी फूल बाई ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पदार्थ की कुछ मात्रा का सेवन पिछले शाम को कर लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां पर उसे जरूरी उपचार दिया गया और प्राण रक्षा करने की कोशिश की गई। जहर का असर शरीर में कुछ ज्यादा होने से आज सुबह महिला की सांसे थम गई। चिकित्सालय की ओर से इस बारे में जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई।
 छत्तीसगढ़: एसईसीएल के तीन ठेका कंपनियों को किया सील

छत्तीसगढ़: एसईसीएल के तीन ठेका कंपनियों को किया सील

कोरबा। क़ुसमुण्डा कोयला खदान में आज कोविड नियमो और प्रोटोकाल के उल्लंघन पर तीन ठेका कम्पनियों के अस्थाई कैम्प कार्यालय जिला प्रशासन ने सील कर दिए हैं।

ठेका कम्पनियों एस के सामंता एंड कम्पनी, आरवीआर प्रॉजेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड और आरआर पावर सलूशन कम्पनी के अस्थाई कैम्प कार्यालयों-कार्यस्थलों को सील कर दिया गया। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कल ही क़ुसमुण्डा और गेवरा खदान में औचक निरीक्षण किया था । इस से पहले भी कई बार बैठकों के माध्यम से भी सभी ठेका कम्पनियों सहित खदान प्रबंधन को भी कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए ज़रूरी निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्रीमती कौशल के निर्देश पर आज कटघोरा अनुभाग के राजस्व अधिकारियों, श्रम पदाधिकारी, खनिज अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की टीम ने क़ुसमुण्डा खदान में दबिश दी और ठेका कम्पनियों के अस्थाई कैम्पों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दूसरे राज्यों से मज़दूर-कर्मियों को लाकर बिना सूचना, कोविड टेस्ट और कोविड प्रोटोकाल का बिना पालन किए काम कराने के कारण तीन ठेका कम्पनियों एस के सामंता एंड कम्पनी, आरवीआर प्रॉजेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड और आरआर पावर सलूशन कम्पनी के अस्थाई कैम्प कार्यालयों-कार्यस्थलों को सील कर दिया गया। जाँच दल में नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी, प्रांजल मिश्रा, श्रम अधिकारी राजेश आदिले, खनिज अधिकारी उत्तम खूँटे और पुलिस अधिकारी भी शामिल रहें। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल भी कल ही कुसमुंडा और गेवरा की कोयला खदानो में निरीक्षण पर पहुँची थी और सख्त निर्देश दिए थे।

क़ुसमुण्डा खदान में कोल खनन के काम में लगी इन तीनो कम्पनियों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, आँध्रप्रदेश सहित छतीसगढ़ के अलग अलग स्थानो से मज़दूर कर्मी लाकर काम पर लगाए है, परंतु उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के कोई पुख़्ता इंतज़ाम नहीं किए गए। इन कर्मियों से कोविड संक्रमण का दूसरे कामगारों में भी फैलने का पूरा अंदेशा है। इस कोरोना काल में भी ठेका कम्पनियों ने बाहर से लाए गए कामगारों का कोई रिकार्ड या जानकारी प्रशासन को नहीं दी है, ना ही उनकी कोविड जाँच कराई गई है। छोटे छोटे कमरों और तरिपाल से बने अस्थाई कैम्प में बड़ी संख्या में कामगारों को रुकाया गया है। इन अस्थाई कैम्पों में कामगारों के बीच सोशल डिसटेंसिंग, उनके और रहवास के सेनेटाईजेसन की भी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। किसी कामगार को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रोफ़ ाइलऐक्सिस दवाओं का भी यहाँ कोई इंतज़ाम नहीं मिला। किसी कामगार के कोविड संक्रमित हो जाने पर उसे दूसरे कर्मियों से अलग आईसोलेट कर ईलाज़ की व्यवस्था, पल्सआक्सीमीटर और थर्मामीटर भी इन कैम्पों में नहीं मिलें। जाँच के दौरान कम्पनियों के प्रतिनिधि बाहर से लोगों को लाकर काम कराने सम्बन्धी अनुमति सह लेबर लाईसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में भी अब ब्लैक फंगल, रायपुर के एम्स में 15 ब्लैक फंगल के मरीज भर्ती

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में भी अब ब्लैक फंगल, रायपुर के एम्स में 15 ब्लैक फंगल के मरीज भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं है कि एक नयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के बाद ब्लैक फंगल फैल गया है। रायपुर के एम्स में 15 ब्लैक फंगल के मरीज भर्ती कराया गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात की पुष्टि है।

प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी सामने आयी है कि रायपुर एम्स में भर्ती 15 ब्लैक फंगल के मरीजों में 8 मरीजों की आंखों में फंगल इंफेक्शन है, जबकि बाकी मरीजों के अन्य पार्टों में संक्रमण है, जिनकी की जा रही है। पूरे प्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैंक फंगल का शिकार हुए मरीजों की संख्या करीब 50 की बतायी जा रही है, जो अलग-अलग जिलों में है। हालांकि पूरी तरह से उन मरीजों की जानकारी सामने नहीं आ पायी है। हालांकि रायपुर एम्स में करीब 15 मरीजों के ब्लैक संक्रमण से प्रभावित होने की स्पष्ट जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गयी है।
 छत्तीसगढ़ के इस गांव में 10 दिन से विद्युत आपूर्ति बंद

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 10 दिन से विद्युत आपूर्ति बंद

कोंडागांव। जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम नलाझर में पिछले 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर खासा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर गांव में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि केशकाल और बडेराजपुर (विश्रामपुरी) के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में लगभग प्रतिदिन ही विद्युत आपूर्ति कई-कई घण्टे बाधित रहती है। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई दफा विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन समस्या यथावत बनी हुई है। विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल अब तक नहीं की गई है।
कोरोना महामारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी मंत्री से जुड़े कांग्रेसी

कोरोना महामारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी मंत्री से जुड़े कांग्रेसी

धमतरी। मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य कर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारी, विधायक, महापौर जिला पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि राजनीतिक प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए इस दौरान उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से धमतरी जिला में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया और बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमण काबू की स्थिति में है पॉजिटिव केसो में गिरावट आई है जो लगभग प्रतिदिन 300 के आसपास हो गई है। अस्पतालों में भी पर्याप्त मात्रा में अभी बेड उपलब्ध है। और साथ ही बताया कि कांग्रेस संगठन के द्वारा लगातार इस कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सेवा करते हुए जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन 500 से 600 टिफिन उनके घरों या अस्पतालों में पहुचाई जा रही है। व अन्य सामाजिक संगठन भी इस कोरोना काल में लोगो की सेवा कर रहे है। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रभारी मंत्री से धमतरी जिला में आरटी पीसीआर लैब, कोरोना संक्रमण के तीसरा स्टेज को देखते हुए अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड आरक्षित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार में तेजी लाने, जिला में टीकाकरण की संख्या को बढ़ाने, किसानों की धान कटाई संपन्न होने के पश्चात धान बेचने की परेशानी को देखते हुए मंडी को खोलने की मांग की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, नगर निगम महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मगरलोड राजेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

 एडवांस रुपए से डीजे वालों पर चढ़ रही पार्टियां, व्यापारियों के साथ-साथ डीजे कारोबारियों की भी कोरोना ने तोड़ी कमर

एडवांस रुपए से डीजे वालों पर चढ़ रही पार्टियां, व्यापारियों के साथ-साथ डीजे कारोबारियों की भी कोरोना ने तोड़ी कमर

कोरबा। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में लगाए गए सख्त लाकडाऊन ने अन्य व्यापारियों के साथ-साथ डीजे कारोबारियों की भी कमर तोड़कर रख दी है। उनकी हालत दिन व दिन खराब होते जा रही है। एक-एक कर शादियों का मुर्हूत भी निकल रहा है। जिससे वे काफी परेशान है।

जानकारी देते हुए डीजे एसोसिएशन के सचिव सुनील चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा 17 मई तक शादियों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया गया है। शादी के लिए जितनी भी अनुमति दिए गए थे। उन्हें भी निरस्त कर दिया गया है। शादियों से पहले दुल्हा-दुल्हन पक्ष द्वारा जिले के लगभग 500 डीजे संचालकों से संपर्क कर अलग-अलग मुर्हूत में डीजे बुक कराये गए थे, जिसके लिए डीजे संचालकों को बतौर एडवांस भी दिया गया था। अप्रैल के महीने में शादी तो हुई लेकिन डीजे की धुन प्रतिबंध की वजह से सुनायी नहीं दी। अब मई के महीने में इस साल सबसे सर्वाधिक मुर्हूत है 17 मई तक। शादी पर विराम लगा हुआ है। ऐसे में डीजे तो दूर शादी ही नहीं हो सकी। अब शादी के लिए डीजे बुक करा चुके लोग संचालकों से एडवांस में रकम वापस मांग रहे हैं। चूंकि लॉकडाउन में संचालक राशि को अपने जीवकोपार्जन के लिए खर्च कर दिया है अब उनके एडवांस वापस देने के लिए पैसे नहीं हैं। जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन को चाहिए कि उनके आर्थिक दशा पर विचार करते हुए मदद के लिए सोचें।
 ब्लैक फंगस के संक्रमण से निपटने छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की जानकारी को गंभीरता से लिया

ब्लैक फंगस के संक्रमण से निपटने छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की जानकारी को गंभीरता से लिया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के संक्रमण होने की जानकारी को गंभीरता से लिया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। 

ज्ञातव्य है कि वर्तमान मेें छत्तीसगढ़ राज्य में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसके रोकथाम हेतु पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरसिन-बी औषधियों की आवश्यकता होती है, जिसकी नियमित एवं विधिवत् आपूर्ति किया जाना अतिआवश्यक है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक ने सभी जिलों में पदस्थ औषधि निरीक्षकों को अपने जिलों में औषधि पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरेसिन-बी (समस्त डोसेज फॉर्म, टेबलेट, सीरप, इंजेक्शन एवं लाइपोसोमल इंजेक्शन) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं। 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक ने औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के भीतर समस्त होलसेलर, स्टॉकिस्ट, सीएंडएफ से उक्त औषधियों की वर्तमान में उपलब्ध मात्रा की जानकारी प्रतिदिन प्राप्त करें। औषधि निरीक्षक अपने क्षेत्र के सभी औषधि प्रतिष्ठानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करें।
 जज्बे से मिली उपलब्धि, कम संसाधनों के बावजूद सिम्स ने पूरे किए दो लाख टेस्ट

जज्बे से मिली उपलब्धि, कम संसाधनों के बावजूद सिम्स ने पूरे किए दो लाख टेस्ट

रायपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स ने पूरे समर्पण भाव के साथ काम करते हुए कम संसाधनों के बीच कोविड-19 के 2 लाख नमूनों की जांच पूरी कर ली है। इसमें एक लाख टेस्ट बीते चार माह में ही किए गए है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी की पहचान और रोकथाम के लिए टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन 60 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे है। राज्य में वर्तमान में राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक रैपिड एंटीजन जांच सुविधा तथा 31 शासकीय लैब, 5 निजी लैब, में टू्रनॉट जांच सुविधा और 11 शासकीय लैब और 5 प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर की जांच सुविधा उपलब्ध है। सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में कोविड-19 के 2 लाख नमूनों की जांच 11 मई को पूरी कर ली गई। इनमें 17 हजार 704 पॉजिटिव और एक लाख 79 हजार 115 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक अगस्त 2020 से सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई थी, तब से लेकर आज तक सीमित संसाधनों और स्टाफ के साथ निरंतर कार्य करते हुए यह लक्ष्य हासिल किया गया है। शुरुआत 13 सैंपल से की गई थी। सिम्स लैब में अगस्त 2020 से 21 जनवरी 2021 तक एक लाख सैंपल्स की जांच पूरी की गई थी। इसके बाद अगले एक लाख सैंपल बीते 4 महीनों में ही लिए गए।

सिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि यह लैब में कार्यरत अधिकारी, वैज्ञानिक, तकनीशियन, लैब सहायक व डाटा ऑपरेटर के अथक परिश्रम और समर्पण से संभव हो सका। संस्था के वायरोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. रेखा बारापात्रे व विभाग प्रमुख डॉ. सागरिका प्रधान द्वारा इन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया गया। सिम्स की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नगरिया ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि में डॉ. ज्योत्सना दुबे, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. रश्मिका दवे, डॉ. विनोद टंडन व डॉ. प्रियंका पल्लवी का विशेष योगदान रहा। सिम्स को अजीज प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा एक आरटीपीसीआर मशीन और दी गई है जिससे आने वाले दिनों में कोविड  जांच में और तेजी आएगी।
 कोरोना संकट के बावजूद भी किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कोरोना संकट के बावजूद भी किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद भी राज्य के किसानों के हितों की अनदेखी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। खरीफ सीजन 2021 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार किसानों की डिमांड के अनुरूप न सिर्फ  खाद और बीज की व्यवस्था में जुट गई है, बल्कि तेजी से इनका भंडारण समितियों में कराना शुरू कर दिया है। खरीफ के लिए खाद- बीज की डिमांड को देखते हुए अब तक समितियों में लगभग 45 फीसद खाद और 25 फीसद प्रमाणित बीज का भंडारण करा दिया गया है। खाद बीज के भंडारण की यह प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी । किसान भाई समितियों से अपनी आवश्यकता के अनुरूप खाद- बीज उठाव कर सकेंगे।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ 2021 की तैयारियों के लिए किसानों को पैसे की जरूरत पड़ेगी।  इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आगामी 21 मई को कृषि आदान सहायता के रूप में पहली किस्त की राशि उनके खातों में अंतरित करेगी, जिससे किसान भाई खेत की तैयारी के साथ साथ अन्य कृषि जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि खरीफ़ 2021 के लिए राज्य में विभिन्न प्रकार के बीजों की 9 लाख 52 हज़ार 500 क्विंटल मांग को देखते हुए अब तक 6 लाख 87 हजार 32 क्विंटल प्रमाणित पैक्ड बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, जिसमें से 2 लाख 33 हजार 423 क्विंटल बीज का भंडारण समितियों में करा दिया गया है। समितियों में भंडारित बीज की मात्रा कुल मांग की 25 फीसद है। उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ 2021 सीजन के लिए विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 11 लाख 75 हजार मैट्रिक टन निर्धारित है, जिसके विरुद्ध तक 5 लाख 25 हजार 528 टन उर्वरक का भंडारण कराया जा चुका है, जिसमे 2लाख 21 हजार 885 टन यूरिया , 90हजार 402 टन डीएपी, 39 हजार 314 टन एनपी, एक लाख 8हज़ार 522 टन सिंगल सुपर फास्फेट का भंडारण शामिल है। 
 पुरुष व महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पुरुष व महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। बागबाहरा व बसना क्षेत्र के रहने वाले पुरुष व महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा के ग्राम जुनवाली कला निवासी शाखाराम उर्फ लीलाधर (45) ने पारिवारिक परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । बताया जा रहा है कि चार विवाह करने के बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे । इससे वे परेशान था । इसी प्रकार बसना के ग्राम कल्मीदादर निवासी हेममोती चंद्रवंशी पति देवनाथ (55) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी । वह गांव के सागौन प्लांट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । 
 साढ़े 6 फिट की दीवार फांदकर बाल संप्रेषण गृह से भागे कोरोना पॉजिटिव चार अपचारी बालक

साढ़े 6 फिट की दीवार फांदकर बाल संप्रेषण गृह से भागे कोरोना पॉजिटिव चार अपचारी बालक

महासमुंद। जिला जेल ब्रेक की घटना के पांच दिन बाद बरोंडाबाजार स्थित बाल संप्रेषण गृह के ब्रेक का मामला सामने आया है । सोमवार रात 11 बजे चार अपचारी बालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार चारो बालक कोरोना पॉजिटिव है । खास बात तो यह है कि बालकों के भागने की जानकारी बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी, कर्मचारी, केयर टेकर व गार्ड को नहीं थी। जब जिला सत्र न्यायाधीश व अतिरिक्त न्यायाधीश निरीक्षण के लिए पहुंचे तक संप्रेषण गृह के स्टॉप को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आनन फानन में इसकी घटना कोतवाली पुलिस को दी । अपचारी बालकों ने भागने के लिए पेड़ का डंगाल, खिड़की का ग्रील तोडऩे के लिए पलंग व कटीले तार में चोट न आए इसके लिए तकिए का प्रयोग किया और साढ़े 6 फीट की दीवार फांदकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक एक भी अपचारी बालक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया था। इधर, कोतवाली पुलिस बालकों की खोजबीन शुरू कर दी है, वहीं आसपास थानों व अन्य जिलों की पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी है, ताकि क्षेत्र में घुमते पाए गए तो पकड़ में आ जाए । इस घटना का मास्टर माइंड यूपी निवासी 16 वर्षीय बालक है, जो बलौदाबाजार क्षेत्र में कट्टा सप्लाई के मामले में बलौदाबाजार पुलिस के गिरफ्तार कर महासमुंद बाल संप्रेषण गृह भेजा था। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि चार अपचारी बालक के फरार होने की सूचना मिली है । जानकारी के बाद इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।   

ऐसे भागे चारो अपचारी बालक 
घटना को अंजाम देने के लिए सोमवार शाम से प्लान तैयार कर लिए थे । ये बालक अपने पलंग के सहारे खिड़की के ग्रील को तोड़े और एक-एक करके चारो बाहर आए । इसके बाद परिसर के अंदर पेड़ की एक डंगाली टूटी हुई थे, जिसे दीवर में चढऩे के सिढ़ी के रुप में इस्तेमाल किए। दीवार के ऊपर लगे कटीले तार से कहीं चोंट न आए इसके लिए चारों ने एक तकिए को तार के ऊपर रख दिया और डंगाल के सहारे एक-एक करके चारों दीवार फांद कर फरार हो गए। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चारों वहां से भाग निकले। 

पॉजिटिव होने के कारण चोरों को अलग कमरे में किए थे क्वारेंनटाइन 
संप्रेषण गृह से मिली जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने के बाद 30 अप्रैल को चोरों का कोरोना टेस्ट करायसा गया था । एक मई को चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद एक अलग से कमरे में चारों को एक साथ क्वारेंटाइन कर दिए थे । चोरों एक साथ ही अलग कमरे में रहते थे । पॉजिटव आने के कारण इनके कमरे की ओर ज्यादा नहीं जाते थे। केयर टेकर केवल सामान छोडऩे के लिए कमरे बाहर जाता और वहीं रखकर वापस आ जाते थे । इसी का फायदा उठाते हुए भागने का प्लान बनाए। इस घटना को अंजाम देने का मास्टर माइंड यूपी का रहने वाला अपचारी बालक है । 

जानिए इस मामले में संप्रेषण गृह बंद थे चारो 
जानकारी के अनुसार फरार चारो अपचारी बालक मर्डर, हाफ मर्डर, कट्टा सप्लाई व चोरी के मामले में बाल संप्रेषण गृह में बंद थे । बलौदाबाजार के दो बालक है, इसमें से बलौदाबाजार का रहने वाला है, जो हाफ मर्डर केस में बंद था । वहीं यूपी निवासी एक बालक बलौदाबाजार में कट्टा सप्लाई के मामले में पकड़ाया था, जिसे बाल संप्रेषण गृह में रखे थे। दो महासमुंद जिले के रहने वाले है । इसमें से एक अपने पिथौरा क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली का रहने वाला है, जो अपने मां के साथ चाचा को मौत के घाट उतार दिया था । वहीं एक महासमुंद शहर का निवासी है, जो चोरी के मामले में बंद था। 

सुरक्षा पर उठ रहा सवाल, तीन बार हुई ब्रेक की घटना 
बाल संप्रेषण गृह में लगातार यह ब्रेक की यह तीसरी घटना है । इससे पहले भी चार अपचारी बालक दो बार दीवार फांदकर फरार हो चुके हैं। हालांकि चारों को पुलिस ने पकड़ कर संप्रेषण गृह में फिर से डाल दिया है। बार-बार इस प्रकार की घटना से संप्रेषण गृह के सुरक्षा की लापरवाही सामने आ रही है। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि यहां जेल की तरह ट्रीट नहीं किया जाता है । एक ही सुरक्षा गार्ड बच्चों के लिए लगा रहता है, जो चोरों ओर घुम-घुमता है । गेट के पास भी वहीं गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहता है । बच्चों को सुधारने के साथ-साथ यहां से जाने के बाद अच्छे कर्म करने के लिए सीख दी जाती है । छूटने के बाद दोबारा ऐसे घटनाओं को अंजाम ने दे। 

इसदिन हुआ था इनका प्रवेश, 17 बालक संप्रेषण गृह में 
बाल संप्रेषण गृह में चार बालक फरार हो जाने के बाद वर्तमान में 21 अपचारी बालक है। इस संप्रेषण गृह में तीन जिला गरियांबद, बलौदाबाजार व महासमुंद के अपचारी बालकों को अपराध के बाद यहां रखा जाता है । ये लोग संप्रेषण गृह में बलौदाबाजार निवासी हत्या के प्रयास के आरोप में 20 जनवरी 2021, महासमुंद निवासी चोरी के आरोप में 5 फरवरी 2021, यूपी निवासी कट्टा सप्लाई के आरोप में 26 मार्च 2021 एवं पिथौरा महासमुंद निवासी हत्या के आरोप में 22 अप्रैल को दाखिए किए गए थे। 
 शराब दुकान में नियमों का खुले आम उल्लंघन, चैनल गेट के पास खड़े होकर गार्ड बेच रहा शराब

शराब दुकान में नियमों का खुले आम उल्लंघन, चैनल गेट के पास खड़े होकर गार्ड बेच रहा शराब

महासमुंद। शराब की होम डिलीवरी का आदेश मिलते ही सरकारी शराब दुकान में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही शुरू हो गई है । वे अपने चहेतो को शराब दुकान बुलाकर चोरी छिपे शराब बेच रहे हैं । इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं । इससे अधिकारियों व प्लेसमेंट के कर्मचारियों की मिली भगत सामने आ रही है । सुबह से देर शाम तक शराब दुकान में लोग शराब लेने पहुंच रहे हैं । वहीं दुकान के बगल चैनल गेट में सुरक्षा के लिए खड़ा गार्ड लोगों को शराब मुहैया करा रहा है । गार्ड व प्लेसमेंट कर्मचारी होम डिलीवरी का बहाना बनाकर शराब  लुका छिपी बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है । तुमगांव रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में यह खेल चल रहा है । गार्ड दुकान के बगल शटर खोलकर खड़ा है और दुकान में आने वालों को शराब दे रहा है । इसकी हरकर कैमरे में कैद है । इधर, जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं है । केवल होल डिलीवरी ही जिले में की जा रही है । यदि ऐसा है तो कार्रवाई करेंगे। बता दें कि इस बात की सूचना देने के घंटो बाद भी इस दुकान पर विभाग के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की।   

होम डिलीवरी शुरू 
शराब प्रेमियों के लिए सरकार ने होम डिलीवरी शुरू कर दी है । विभाग के पोर्टल से लोग होम डिलीवरी करा रहे हैं । पहले दिन इतने भारी संख्या में लोगों ने सुबह से ही होम डिलीवरी के लिए पोर्टल खोला, लेकिन एक साथ खुलने के कारण सर्वर डाउन हो गया था । दूसरे दिन भी यहीं स्थिति देखने को मिली।  
छत्तीसगढ़ : गाज गिरने से एक युवक की मौत

छत्तीसगढ़ : गाज गिरने से एक युवक की मौत

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम डोकरपाली में मंगलवार सुबह गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई । पुलिस ने मगर्् कायम कर जांच में लिया है । 


थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरपाली निवासी गजानंद कवंर पिता डोमार कंवर (23) सुबह खेत गया था । दोपहर जब वापस घर नहीं आया तो उसका भाई उसे ढूंढने के लिए खेत गया । जब उसका भाई नहीं मिला तो आसपास ढूंढने लगा, तभी खेत से दूर महुआ पेड़ के पास अपने भाई को मृत अवस्था में देखा । बताया जा रहा है कि बारिश होने की वजह से मृतक महुआ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था । उसी समय अकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई । 
 बड़ी खबर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नगदी चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नगदी चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग। पति की मृत्यु के बाद मायके में रह रही महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित 1 लाख 50 हजार  के गहने चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट मोहननगर थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 21 मकान नंबर 1186 कबीर आश्रम के पास आशानगर दुर्ग निवासी शर्मिस्ठा मुखर्जी 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 09 अप्रैल को प्रार्थिया के पति का तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया था जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से प्रार्थिया अपने मकान में ताला लगाकर मायके में रह रहती है। 10 मई को शाम 07 बजे पड़ोसी ने फोन पर जानकारी दी की किसी ने मकान का ताला तोड़ दिया है। जिसके बाद मायके से अपने घर पहुंची तब मेनगेट व कमरे का ताला टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला मिला व उसमें रखा सोने का जेवर नेकलेस,अंगुठी,बच्चे का हार,चैन,कंगन ,सोने का सिक्का सहित 4000 रुपये नगदी कुल 1 लाख 50 हजार रुपये के गहने किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 2 चितलों का शिकार के मामले में पुलिस ने 16 शिकारियों को किया गिरफ्तार,हुई वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

2 चितलों का शिकार के मामले में पुलिस ने 16 शिकारियों को किया गिरफ्तार,हुई वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

रायपुर।  गरियाबंद जिले में 2 चितलों के शिकार मामले में पुलिस ने 16 शिकारियों को पकड़ा है। यह  इनमें से एक आरोपी को तीर धनुष के साथ पकड़ा है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। 

आपको बता दें कि तौरंगा वन परिक्षेत्र में दो चितलों का शिकार गया था। वन विभाग की टीम ने शनिवार को चितलों का शव बरामद किया। जिसके बाद दोनों चितलों का अंतिम संस्कार भी किया गया। वहीं आज 16 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।  बता दें  कि तौरेंगा वन परिक्षेत्र दो चितलों का शिकार किया गया था। वन विभाग की टीम ने शनिवार को चितलों का शव बरामद किया। जिसके बाद दोनों चितलों का अंतिम संस्कार भी किया गया। वहीं आज 16 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ  वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
 अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार,14 लीटर कच्ची महुआ एवं 17 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त

अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार,14 लीटर कच्ची महुआ एवं 17 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर। अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने 02 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14 लीटर देशी शराब जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 11 मई को दोपहर 12.40 बजे ग्राम भंडारपुरी में ओमप्रकाश बघेल 28 वर्ष पिता कोमल बघेल निवासी के पास से अवैध एक जरिकेन से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसी तरह तिल्दा नेवरा में पुलिस ने ग्राम तुलसी बिजली आफिस के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर छत्रपाल वर्मा 27 वर्ष पिता माखन वर्मा के पास से 17 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त की है। तथा गोबरानवापारा में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सोमवारी बाजार पुल के पास एक व्यक्ति से 03 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम सत्यम साहू 30 वर्ष पिता मोंगी राम साहू बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
 छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ 3 दिनों का टोटल सख्त लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ 3 दिनों का टोटल सख्त लॉकडाउन

पेंड्रा। कोरोना प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन लॉकडाउन में लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में पेंड्रा जिले में लॉकडाउन को और सख्त कर दिया है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने नया आदेश जारी करते हुए तीन दिन तक पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

जिले में आज रात 12 बजे से 3 दिन का पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 13, 14 और 15 मई को जिले की सभी दुकानें बंद रहेंगे। शादी और दशगात्र में केवल 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं बेवजह घूमने वालों पर 10 हजार का जुर्माना ठोका जाएगा।