BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर रायपुर: बैंक मैनेजर के ज्वाइन्ट एकाउन्ट से ऑनलाईन लाखों रुपयें की ठगी

बड़ी खबर रायपुर: बैंक मैनेजर के ज्वाइन्ट एकाउन्ट से ऑनलाईन लाखों रुपयें की ठगी

रायपुर। स्वयं को एमेजोन कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक मैनेजर व उसकी पत्नी के ज्वाइंट खाते से 1 लाख 68 हजार रुपयें ऑनलाईन ठगी करने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। आरोपी ने स्वयं को अमेजोन कंपनी का कर्मचारी बताकर एयर कंडीशनर व मोबाईल फोन खरीदने पर 40 प्रतिशत छूट मिलने का लालच देकर किया ठगी।  

 
मिली जानकारी के अनुसार इंद्राचौक श्यामनगर रायपुर निवासी शकील अहमद आयु 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी राजभवन के पीछे आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी के मोबाईल नंबर क्रमांक 7869073164 पर 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मोबाईल नंबर 8479874941 व 8388843905 के धारक द्वारा मोबाईल एवं एयर कंडीशनर खरीदने पर 40 प्रतिशत छूट मिलने का ऑफर का लालच दिया। कुछ देर बाद ऐमेजोन कंपनी से  दोपहर 01 बजे मोबाईल नंबर 7869073164 पर 8479874941 से संदीप शिंदे नामक व्यक्ति ने ऐमेजोन के कर्मचारी का फ ोन आया और उसने प्रलोभन दिया कि आपको कंपनी के द्वारा 40 प्रतिशत की छूट मिलने का उसने प्रोमोकोड के द्वारा मोबाईल और एयर कंडीशनर का ऑफर दिया और पहले 5000 रुपयें फोन पे के द्वारा एडवांस मे मांगने पर एस बैंक के एकाउन्ट क्रमांक 006790600000020 से पेटीएम एसी नंबर पेटीएमपेमेन्टस बैंक एमेजोन पर ट्रांसर्फर कर दिया। उसके बाद 6490/- रूपये व 11999/- रूपये उक्त फोन पे नंबर में कुल 23हजार 489 रूपये पे किया। फिर उन्होने फूल पेमेंट करने को कहा जिसके बाद इंकार कर प्रार्थी ने फोन काट दिया व पुन: कॉल करने पर आरोपी ने कॉल रिसिव नही किया। जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर गुगल से सर्च कर फ ोन पे के कस्टमर केयर मोबाईल नंबर - 838843905 में काल लगाने पर पैसा वापसी के लिये ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी जियके बाद बैंक एकाउण्ट से एमेजोन के मोबाईल नंबर 8479874941 द्वारा क्रमश: राशि 5000,6490,11999 रूपये एवं फोन-पे के मोबाईल नंबर 8388843905 द्वारा राशि 9999, 14999, 9999, 9999, 9999, 9999, 79989 रूपये क्रमश: कट गये। मैसेज देखते ही प्रार्थी ने तुरंत अपना दोनो खाता ब्लॉक करवा दिया। प्रार्थी एवं उसकी पत्नी सफिया वाईंट यस बैंक एकाउंट नंबर 006790600000020 से 88,483/- रूपये एवं मेरे पर्सनल आईसीआईसीआई बैंक एकाउंट नंबर 002001615426 से 79,989/- रूपये कुल 1,68,472/- रूपये खाते से आनलाईन धोखाधडी ठगी कर निकाल लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है। 
कंगना रनौत के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला

कंगना रनौत के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंगना के खिलाफ उनके एक ट्वीट को लेकर शुक्रवार को एक अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था.

Also Read:- बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति 
तुमकुरु के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत ने वकील रमेश नाइक द्वारा दाखिल शिकायत के आधार पर क्याथासंदरा थाने के निरीक्षक को रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.


अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल की है. बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में लागू कृषि विधेयकों के संबंध में एक ट्वीट किया था.


इसे रीट्वीट करते हुए कगंना रनौत ने कहा था, ''प्रधानमंत्री जी, कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे ग़लतफ़हमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने का अभिनय करे, ना समझने का अभिनय करे उसे आपके समझाने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं. सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) से एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी.''

नाइक ने कहा कि इस ट्वीट से उनकी भावनाओं के ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला लिया.

 बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति

बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कोरोना ब्लास्ट लगातार जारी है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लगाए गए पाबंदो में अब ढील दिखाई नजर आ रही है। पहले की तरह अब मॉल, ऑटो-रिक्सा, बस,  इत्यादि भी अब खुल गए है। इसी कड़ी में कंटेनमेंट जोन के बाहर अब समाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन और खेल कूद समेत अन्य गतिविधियों को अनुमति मिल गई है। ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है और सभी विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है। और कहा गया है कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना काल के चलते पिछले 7 महीनों से इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिबंध लगाया गया था।
 
 कोरोना वायरस से सुरक्षा: संयुक्त जिला कार्यालय में आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित

कोरोना वायरस से सुरक्षा: संयुक्त जिला कार्यालय में आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित

सूरजपुर, कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सूरजपुर के संयुक्त जिला कार्यालय में 12 से 19 अक्टूबर तक आमजनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संयुक्त कलेक्टर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में 12 से 16 अक्टूबर तक आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। बताया गया है कि कार्यालय में कार्यरत् अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि के उपरांत कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कार्यालय में भीड़ नियंत्रित करने एवं कोरोना वायरस के नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है। 
 


जारी आदेश के अनुसार संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा केवल रेत के निविदा के संबंध में आने वाले निविदाकर्मियों को खनिज शाखा में प्रवेश हेतु छूट दी गई है। अधिकारी-कर्मचारी अपने नियत समय पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्यालय आकर कार्याें का संपादन करेंगे।
प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल

प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े हुए मुर्गी पालन और मछली पालन के व्यवसाय की प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। इन व्यवसायों से युवाओं को जोडऩे के लिए पोल्ट्री और मछली पालन के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। 

मुख्यमंत्री नेे कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का बेहतर कीमत दी जा रही है। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है। इस राशि का उपयोग किसान परिवार के युवा मुर्गी पालन और मत्स्य पालन व्यवसाय में आगे बढऩे में कर सकते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पोल्ट्री फार्मर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा इस मौके पर उपस्थित थे। 

चर्चा के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुर्गी खाद की मशरूम उत्पादकों के बीच अच्छी मांग है। इसमें नाइट्रोजन प्रचुर मात्रा में होता है। यदि मुर्गी खाद के प्रमाणीकरण की व्यवस्था की जाए, तो मुर्गी खाद का अच्छा मूल्य मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुर्गी खाद के प्रमाणीकरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में 90 प्रतिशत छोटे पोल्ट्री फार्म हैं। कोरोना संकट की वजह से उन्हें काफ ी नुकसान उठाना पड़ा है। यदि राज्य शासन द्वारा विद्युत शुल्क में छूट दी जाती है तो इससे पोल्ट्री व्यवसायियों को बड़ा सहारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया। मुर्गी दाने के रूप में उपयोग होने वाले मक्का और सोयाबीन का रकबा बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मक्का और सोयाबीन की खपत पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज में बढ़ती है, तो इन फसलों का रकबा बढ़ाने की पहल की जाएगी। 

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ पोल्ट्री फार्मर एसोसिएशन के बहादुर अली, अंजुम मलिक, संजय ब्रम्हकर, गोंविद चंद्राकर, एम.के. वर्मा,  रवि चंद्राकर उपस्थित थे।
 राजधानी के गजराज बांध को बचाने ग्रीन आर्मी ने दिया धरना

राजधानी के गजराज बांध को बचाने ग्रीन आर्मी ने दिया धरना

रायपुर। बोरियाखुर्द स्थित 230 एकड़ में वर्षो पहले निर्मित विशाल गजराज बांध जो गर्मी के समय लोगों की कंठों क प्यास बुझाता है। उक्त बांध का अधिकांश हिस्सा अवैध कब्जों के चलते  पट गया है। वहीं शहर के छोटे बड़े 150 तालाब पाट दिये गये हैं। जिसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के समय लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उक्त मुद्दे को लेकर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में धरना स्थल पर अपने सदस्यों के साथ धरना देते हुए शहर के लोगों से गजराज बांध बचाने की अस्तित्व की लड़ाई में शामिल होने की अपील की। लाखेनगर आमापारा चौक  से गुजरने वाले आम नागरिकों से उन्होंने ने उक्त आंदोलन में शामिल होकर शहर के सबसे प्राचीन तालाब को पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी बताते हुए आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया।  बोरियाखुर्द स्थित 230 एकड़ के गजराज बांध को बचाने के लिये ग्रीन आर्मी संस्था के द्वारा धरना स्थल हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर एक विशाल पंडाल बनाया गया है जिसमें बैरन पोस्टर एवं पाम्पलेट के माध्यम से आम जनता से गजराज बांध बचाने की मुहिम में जुडऩे की अपील की जा रही है। इस कोरोना काल में शासन प्रशासन के सम्पूर्ण मार्गदर्शन का ध्यान रखते हुवे ग्रीन आर्मी के केवल 11 सदस्य प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक ही उपस्थित होकर गजराज बांध को बचाने के लिये अपनी बात जनता तक पहुंचाते है। सम्पूर्ण रायपुर में ग्रीन आर्मी की टीम को नगर निगम की तर्ज पर 15 जोन में बांटा गया है। प्रतिदिन ग्रीन आर्मी संस्था के किसी भी एक जोन के 11 सदस्यों को कार्यक्रम सम्हालने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। 
 मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 2.5 क्विटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 2.5 क्विटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में कवर्धा कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही 25 लाख रुपये की कीमत का ढाई कुंतल गांजा और कीमती वाहन भी बरामद किया है। दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस सबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों प्राप्त आदेशों की तामीली करते हुए निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी कवर्धा द्वारा 12 अक्टूबर 2020 को अटल आवास घुघरी रोड में छापेमारी की गयी है। यहां से पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक-सीजी 04 जेडी 8833 से एक क्विटल आठ किलोग्राम (1.8 क्विंटल) एवं मकान से एक क्विटल बैयालिस किलोग्राम (1.42 क्विंटल) कुल वजनी दो क्विटल पचास किलो (2.5 क्विटल) कुल कीमत 25 लाख रूपये को जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन कुल कीमती तीन लाख रूपये को जप्त किया गया। पुलिस ने सुमित तिवारी पिता दिनेश तिवारी, उम्र-27 साल, साकिन अटल आवास घुघरी रोड, साकिर खान पिता मोहम्मद शकील खान, उम्र-30 साल, साकिन कुकदूर, साजिद खान उर्फ बबला पिता मुन्ना खान, उम्र-22 साल, घुघरीरोड अटल आवास कवर्धा, साहिद खान उर्फ बंटी पिता मुन्ना खान, उम्र-24 साल, साकिन अटल आवास घुघरी रोड कवर्धा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा की अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु उड़ीसा राज्य से लाकर कवर्धा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में खपाने की तैयारी में थे। इस संपूर्ण कार्यवाही में अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं बी.आर.मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक/मुख्यालय के निर्देशन में निरीक्षक मुकेश यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, राजकुमार चन्द्रवशी, आरक्षक आकाश राजपूत, लक्ष्मीकांत तिवारी, मनीष प्रधान, अनिल राजपूत, पवन राजपूत, राजकुमार साहू, भूषण साहू, सैनिक अनिल पाण्डेय द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
 राजधानी में घर के सामने गाली-गलोच करने से मना करने पर दंपति के साथ मारपीट

राजधानी में घर के सामने गाली-गलोच करने से मना करने पर दंपति के साथ मारपीट

रायपुर। घर के सामने गाली-गलोच करने से मना करने पर दपंती के साथ गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं ईट से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्यानगर चंगोराभांठा निवासी श्रीमती अंबिका निषाद 39 वर्ष पति रमेश निषाद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के सामने खड़े होकर गाली-गलोच कर रहे थे। मना करने पर प्रहलाद देवांगन एवं रंगू साहु ने प्रार्थिया व उसके पति के साथ गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का व ईट के टुकड़े से मारकर कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: शंकर नगर रेलवे लाइन के पास एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कट कर मौत

बड़ी खबर रायपुर: शंकर नगर रेलवे लाइन के पास एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कट कर मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह रेलवे फाटक के समीप बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई ममता शर्मा अली ने बताया कि मृतका पाचो बाई पति खोरबहरा साहू उम्र (58) लक्ष्मी नगर कृष्णा अपार्टमेंट में रहती है। पति को सोने का बहाना बताकर घर से निकली थी। कम सुनाई देने के कारण मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। 
 किसी भी थाने में पीड़िता की शिकायत पर दर्ज होगी एफआईआर: सरोज पांडे

किसी भी थाने में पीड़िता की शिकायत पर दर्ज होगी एफआईआर: सरोज पांडे

रायपुर। राज्य सभा संसद सरोज पांडे ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अनाचार को लेकर केंद्र की नई एडवाइजरी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोक सभा सांसद मोहन मांडवी के बयान को विपक्षी पार्टी तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

 
सुश्री पांडे ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अनाचार को लेकर केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है। आमतौर देखा गया है की कई मामलों पर रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की जाती है, और क्षेत्राधिकार में नहीं होने की वजह से रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। केंद्र सरकार ने इन कमियों को दूर करने के लिए और उस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
 
 
इसके अनुसार बलात्कार की शिकायत पर एफआईआर तुरंत दर्ज की जाएगी। इस एडवाइजरी के तहत पीड़िता किसी भी पास के थाने में अगर पहुंच रही है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो वहां पीड़िता की एफआईआर निश्चित ही लिखी जाएगी। और अगर नहीं लिखी गई, तो जो भी अधिकारी होगा उस संबंधित अधिकारी को दंडित किया जाएगा। इससे पहले अधिकारियों को दंडित करने का प्रावधान नहीं होता था।

 
इसके साथ ही एफआईआर के केस की जांच 2 महीना के समय सीमा में को पूर्ण करके उस रिपोर्ट को प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा घटना घटने के बाद 24 घंटे के भीतर पीड़िता की मेडिकल जांच कराना अनिवार्य होगा। उस क्षेत्र का जो भी अधिकारी होगा उसकी यह ड्यूटी होगी कि 24 घंटे के भीतर पीड़िता का मेडिकल जांच करवाएं। यह एडवाइजरी सभी राज्यों में लागू की जाएगी।
 
 
मोहन मंडावी के बयान पर सरोज पांडे का कह कि उनके बयान में उनके बोले हुए शब्दों का हेरफेर हुआ है, इसलिए उनसे ही इस विषय पर स्पष्टता के साथ पूछा जाना चाहिए।
 रिलायंस जियो ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 40 करोड़ ग्राहक वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस जियो ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 40 करोड़ ग्राहक वाली देश की पहली कंपनी बनी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो देश में 40 करोड़ ग्राहक का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली दूरसंचार सेवा कंपनी बन गयी है। दूर संचार विनियामक ट्राई की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने जुलाई में शुद्ध रूप से 35 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या जुलाई में थोड़ी बढ़ कर 116.4 करोड़ हो गई है। जुलाई में यह संख्या 116 करोड़ थी।
 

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में मोबाइल फोन कनेक्शन बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गए हैं। जून में यह संख्या 114 करोड़ थी जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कनेक्शन क्रमश: 61.9 करोड़ और 52.1 करोड़ थे. स्थिर लाइन कनेक्शन की संख्या कई वर्ष बाद जुलाई में हल्की बढ कर 1,98,20,419 हो गई। इसमें जियो और अन्य निजी कंपनियों का बड़ा योगदान रहा। इस दौरान सरकारी क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. और एमटीएनएल तथा रिलायंस कम्यूनिकेशन्स तथा टाटा टेली सविसेज के स्थिर लाइन कनेक्शनों की संख्या में गिरावट का सिलसिला बना रहा।

 
भारत के मोबाइल बाजार में रिलायंस जियो का हिस्सा 40,08,03,819 ग्राहकों के साथ 35.03 प्रतिशत पर पहुंच गया है। भारती एयरटेल ने जुलाई में 32.6 बीएसएनएल ने 3.88 लाख मोबाइल ग्रहक जोड़े। इसी दौरान वोडाफोन ने 37 लाख से अधिक और एमटीएनएल ने 5,457 लाख मोबाइल ग्रहाक गंवाए। आलोच्य माह में ब्राडबैंड कनेक्शन की संख्या 1.03 प्रतिशत बढ़ कर 70.54 करोड़ हो गई। जून में यह 69.82 करोड़ थी।
जिले के इस पुल से छलांग लगाकर युवती ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

जिले के इस पुल से छलांग लगाकर युवती ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शनि मंदिर के नजदीक नए पुल से एक युवती ने सोमवार की सुबह लगभग 11.30 बजे केलो नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने थोड़ी देर पहले एक युवक के साथ युवती को आते देखा था। पुलिस के साथ गोताखोर देर शाम तक रायगढ़ से ओडिशा बॉर्डर के कनकतुरा तक युवती को ढूंढते रहे फिर गोताखोर युवती के शव को बरामद कर लिया। 
 
 
 

युवती के पुल से कूद कर आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही जूटमिल, चक्रधर नगर, काेतवाली पुलिस माैके पर पहुंची। मामला जूटमिल क्षेत्र का हाेने पर जूटमिल चाैकी पुलिस ने गाेताखाेराें की मदद से काफी देर तक घाट से लेकर पुल तक खाेजबीन करती रही। थाना प्रभारी ने बताया कि घाट पर जेलपारा की कुछ महिलाएं नहाने तथा कपड़े धाेने आई थी। जिन्हाेंने युवती काे छलांग लगाते देखने की बात कही है। 
 
 
युवती की पहचान राधिका चौहान पिता बाबूलाल चौहान निवासी जूटमिल पुलिस थाना के पीछे के रूप में की गई है। युवती ने किस कारणों से पुल में छलांग लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी अभी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाई जारी है।  
पीएल पुनिया समेत 11 राज्यसभा सांसदों की सीट पर चुनाव की घोषणा, पढ़े पूरी खबर

पीएल पुनिया समेत 11 राज्यसभा सांसदों की सीट पर चुनाव की घोषणा, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों (उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड से एक) के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार 13 अक्टूबर को कर दी। इन सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 9 नवंबर को होंगे और मतगणना भी उसी दिन होगी। जिन 11 राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें कांग्रेस के सीनियर लीडर पीएल पुनिया, राज बब्बर के भी नाम शामिल हैं। 
BIG BREAKING : घर में सो रही तीन बहनों पर बदमाशों ने फेका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BIG BREAKING : घर में सो रही तीन बहनों पर बदमाशों ने फेका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यूपी/गोंडा | उत्तर प्रदेश में फिर बेख़ौफ़ बदमाशों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है | उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में परसपुर क्षेत्र के पसका गांव निवासी दलित गुरई की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंक दिए जाने का मामला सामने आया आया है।  तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रह रही है । 

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में चाकू मारकर कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार गुरई की 19 वर्षीय बेटी खुशबू, कोमल(7) व एक पांच वर्षीय बेटी छत के दूसरी मंजिल पर सो रही थी। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया । गम्भीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना के बाद एसपी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना को अंजाम देने वालों की जानकारी की जा रही है। अभी तक कारण प्रकाश में नहीं आया है।

 

 पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पढ़े पूरी खबर

पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पढ़े पूरी खबर

बालोद। रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलंगपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र अशोक कुमार साहू पिता स्वर्गीय सनत कुमार साहू (22 वर्ष) ने घर में कमरे के सीलिंग हुक में अपने गमछा का फंदा बनाकर झूल गया। वह अपने घर की छत के ऊपर वाले रूम में रहकर पढ़ाई करता था।
 
 
घटना के समय घर पर उनकी भाभी थी। जो ऊपर रूम में अगरबत्ती व दीया जलाने के लिए गई, तब अपने देवर को फांसी पर छटपटाते देख तुरंत पड़ोस के एक युवक को बुलाकर फंदे पर झूलते देवर को नीचे उतारा। तब तक दम तोड़ दिया था। घटना के थोड़ी देर बाद उनका बड़ा भाई भी घर आ गया। इसके बाद कोटवार के साथ रनचिराई थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
 बड़ी खबर रायपुर: खरीदने के बहाने ज्वेलर्स दुकान से सोने का झुमका उड़ा ले गई अज्ञात तीन महिलाएं

बड़ी खबर रायपुर: खरीदने के बहाने ज्वेलर्स दुकान से सोने का झुमका उड़ा ले गई अज्ञात तीन महिलाएं

रायपुर। रायपुर शहर के महादेव घाट इलाके में एक ज्वेलर्स दुकान में गहनें खरीदने के बहाने पहुंची 03 महिलाओं ने दुकान से 21 हजार कीमत का सोने का झुमका चोरी कर ले गयी। घटना की रिपोर्ट दिनदयाल नगर थाना में दर्ज कराई गई है।

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव घाट रोड रायपुरा में प्रार्थी हेमंत सोनी की उसकी के नाम से ज्वेलर्स दुकान है। बताया गया कि 10 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे 03 महिलाएं गहनें खरीदने के लिए दुकान आई थी। इस दौरान उनके द्वारा सोने के झुमके भी देखे, लेकिन बिना खरीदी किये वे वापस चले गये।
 
 
महिलाओं के जाने के बाद हेमंत को पता चला कि उसके दुकान से एक नग सोने का झुमका जिसका वजन 4-70 ग्राम और कीमत 21 हजार रूपये है गायब है। हेमंत को समझते देर नहीं लगा कि इस चोरी के पीछे उन 3 महिलाओं का ही हाथ है जिसके बाद उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 आईपीएल सट्टा 2020: करोड़ों का सट्टा खिलाने वाला बुकी आया पुलिस की गिरफ्त में, एक साथी फरार

आईपीएल सट्टा 2020: करोड़ों का सट्टा खिलाने वाला बुकी आया पुलिस की गिरफ्त में, एक साथी फरार

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर सहित जिले भर में आईपीएल का सट्टा जोरों पर चल रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगाता सटोरियों की तलाश कर रही है। लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण कई सटोरिए अंडर ग्राउंड हो गए हैं । इसी बीच राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक बड़ा आईपीएल का बुकी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, तथा दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के एक बड़े आईपीएल बुकी राजा गिड़िया उर्फ नवरत्न उम्र लगभग 38 साल निवासी हीरा मोती लाइन राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से दो लाख 3 हजार नगद सहित मोबाइल जप्त किया गया है। इसके अलावा उसके मोबाइल पर कई आईपीएल खेलने वाले और खिलाने वाले लोगों के नाम है। जिसे पुलिस खंगाल रही है।
 
 
राजा द्वारा आईपीएल में करोड़ों का दांव लगवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि राजा लंबे समय से आईपीएल में सट्टा खेलवा रहा था। वही एक अन्य आरोपी जिसका नाम शाहबाज बताया जा रहा है, जो ममता नगर का निवासी है वह फरार हो गया है । जिसकी पुलिस पतासाजी करने में जुटी हुई है।

आईपीएल का बड़ा बुकी है राजा -
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा गिड़िया आईपीएल का बड़ा बुकी है और लंबे समय से आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा है। बताया जा रहा है कि राजा गिड़िया बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ले कर रखा है । जिसके माध्यम से आईडी बनाकर करोड़ों का आईपीएल में सट्टा लगवा रहा है। 

शहर में आईपीएल के 6 और बड़े बुकी -
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में 6 और ऐसे बड़े बुक की है जो आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगवा रहे हैं। जिसमें एक पूर्व शराब ठेकेदार है वही दूसरा सोने चांदी का बड़ा व्यापारी है । तीसरे आईपीएल सटोरिए की फैंसी स्टोर है जो दिखाने मात्र की है। इसकी आड़ में लाखों का सट्टा चल रहा है। इसी तरह 3 और लोग हैं जिनका नाम अमित, गोलू और जय है। हालांकि इन छह बड़े आईपीएल सटोरियों के अलावा छुटपुट सटोरिए शहर में और भी हैं जो दो चार लाख रुपए का सट्टा खिला रहे हैं।
 घर बनाने के लिए लाए गए रेत में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

घर बनाने के लिए लाए गए रेत में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में सनसनी फैली हुई है। यहां पंचायत भवन निर्माण के लिए रेत मंगाया जिसमे नरकंकाल पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खैरतराई में पंचायत भवन निर्माण के लिए रेत लाया गया। ग्राम पंचायत खैरतराई में पंचायत भवन निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए चारामा से रेत मंगाया गया।
 
 
रात के वक्त रेत खाली करने के दौरान कंगाल को देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल बालोद थाना में दी गई। बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंच कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। कंकाल काफी दिन पुराना हैं।

 
बालोद थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि रेत कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से लाने की जानकारी मिली है। फि लहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर नरकंकाल को पीएम के लिए भेज दिया है।
 छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब इंग्लैण्ड पहुंची, पहली ही खेप में 20 क्विंटल की बिक्री

छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब इंग्लैण्ड पहुंची, पहली ही खेप में 20 क्विंटल की बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महुआ की गुणवत्ता के फलस्वरूप इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु इंग्लैण्ड अर्थात विदेशों तक पहुंच चुकी है। यह संभव हुआ है राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनवासियों के हित में चलायी जा रही कुशल नीति से। इसके फलस्वरूप पहली ही खेप में राज्य के बलरामपुर वनमंडल का 20 क्विंटल महुए की इंग्लैण्ड के स्कार्टलैण्ड यार्ड में दोगुना दाम पर बिक्री हुई। महुए के इस नए बाजार को लेकर न केवल संग्राहक बल्कि पूरा वन विभाग काफी उत्साहित है और वन मंत्री अकबर तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में अब अगले वर्ष से वहां अत्याधिक मात्रा में महुआ भेजने की तैयारी की जा रही है।

 
इस संबंध में वन मंडलाधिकारी बलरामपुर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इंग्लैण्ड भेजे जाने वाले महुए का संग्रहण रघुनाथ नगर, धमनी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से कराया गया था। इसे विगत 24 सितंबर को मुबई बंदरगाह से इंग्लैण्ड के स्कार्टलैण्ड यार्ड के लिए रवाना किया गया था। इंग्लैण्ड में इसकी बिक्री के लिए वहां के बर्किघम सायर की कंपनी की पीएटई से संपर्क कर पहले चरण में 100 किलोग्राम महुआ का सैंपल भेजा गया। प्रथम चरण में भेजा गया महुआ रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र के केसारी ग्राम में संग्रहित किया गया था और उक्त कंपनी ने परीक्षण बतौर इसे उच्च गुणवत्ता का महुआ बताया और तुरंत 2000 किलोग्राम महुआ फूल का आर्डर दिया था।
 

इंग्लैण्ड भेजे जाने वाले उक्त महुएं का संग्रहण माँ महामाया स्व-सहायता समूह केसारी द्वारा वन विभाग की निगरानी में किया जाता है। संयुक्त वन मंडलाधिकारी बलरामपुर श्याम सिंह देव ने बताया कि इसका संग्रहण जमीन से तीन फीट ऊपर ग्रीननेट बिछाकर हवा में ही किया जाता है। इससे महुआ फूल धूल-मिट्टी तथा खरपतवार रहित हो जाता है और यह उच्च गुणवत्ता युक्त होता है। गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में महुए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रूपए निर्धारित है, जबकि इंग्लैण्ड की कंपनी इस महुए की खरीदी दोगुने दाम अर्थात 60 रूपए पर की जा रही है।
एक बार फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

एक बार फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक दरों से आज भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखी गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.55 फीसदी नीचे 50,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तीन दिनों में आज पहली बार सोने के दाम में गिरावट आई, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी गिरकर 62,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमत क्रमशः 0.55 फीसदी और 0.26 फीसदी बढ़ी थी। 

 
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो आज सोना हाजिर 0.1 फीसदी फिसलकर 1,919.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 25.02 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 873.46 डॉलर पर सपाट रहा। डॉलर सूचकांक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.09 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर की होल्डिंग सोमवार को 0.48 फीसदी बढ़कर 1,277.65 टन रही।
 

अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी रही। इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि, `राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक महीने से भी कम समय है और आम सहमति के अभाव में, हमारा मानना है कि व्यापक सौदे की संभावना नहीं है। हालांकि, बाजार के विश्लेषकों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद यह सौदा आसान हो सकता है।
 

दुनिया भर में सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा अभूतपूर्व प्रोत्साहन उपायों ने इस साल सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 29 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेट्स के अमेरिका में सत्ता में आने और वैश्विक आर्थिक सुधार पर अनिश्चितता कम होने से कीमती धातु को समर्थन मिलेगा। अगस्त में भारत में सोने का वायदा भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, `बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।
 1 घंटे से कम समय में 33 व्यंजन पकाकर 10 साल की बच्ची ने बनाया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड्स बुक में बनाई अपनी जगह

1 घंटे से कम समय में 33 व्यंजन पकाकर 10 साल की बच्ची ने बनाया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड्स बुक में बनाई अपनी जगह

एर्नाकुलम। एक 10 साल की लड़की ने खाना बनाने की अपनी कला के चलते कई रिकॉर्ड्स बुक में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि कुकिंग में एक्सपर्ट इस नन्ही सी बच्ची ने एक घंटे के अंदर 30 से ज्यादा टेस्टी और सुंगधित डिशेज बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया। 10 साल की सानवी एम प्रजित ने एक घंटे से भी कम समय में कॉर्न के पकौड़े, उत्थपम, फ्राइड राइस और रोस्टेड चिकेन सहित कई और डिशेज बनाकर ये उपल्ब्धि हासिल की है।
 

1 घंटे में पकाए 33 आइट्म्स-
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर प्रंजीत बाबू और एर्नाकुलम की रहने वाली मंजमा की बेटी सान्वी एम प्रजित के इस अद्भुत टैलेंट को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। परिवार ने जानकारी दी कि सान्वी एम प्रजित का, एक बच्चे द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा व्यंजनों के तहत रिकार्ड बुक में नाम दर्ज किया गया है। सानवी ने इस दौरान 33 आइट्मस पकाए, जिनमे इडली, वैफेल, कॉर्न की टिकिया, मशरूम टिक्का, उत्थपम, एग बुलस आई, सैंडविच, पापड़ी चाट, फ्राइड राइस, चिकन रोस्ट, पैनकेक, अप्पम और कई सारे आइटम्स शामिल हैं। 10 साल 6 महीने और 12 दिन की सानवी ने ये रिकॉर्ड 29 अगस्त को बनाया। 
 

दो गजेटेड आफिसर्स रहे कुकरी कार्यक्रम के साक्षी-
बता दें कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने सानवी के विशाखापत्तनम स्थित निवास पर आयोजित कुकरी कार्यक्रम को ऑनलाइन देखा। सानवी की मां ने बताया कि इस दौरान दो गेजेटेड ऑफिसर्स सानवी द्वारा एक घंटे में पकाए गए 33 आइटम्स के साक्षी थे। 
 
 
वहीं सानवी ने कहा कि वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के कारण ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाई हैं। सानवी ने यह भी कहा कि उसे कुकिंग करने की प्रेरणा अपनी मां से मिली है। सानवी की मां एक स्टार शेफ हैं और एक रिएलटी शो की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मां मंजमा का कहना है कि नन्ही सी उम्र में ही सानवी को किचेन में कुछ न कुछ पकाना काफी भाता था। वह अपनी दादी और उनके के साथ अक्सर खाना पकाने के दौरान हाथ बंटाती थी। यहीं से उसके अंदर कुकिंग के प्रति और ज्यादा लगाव पैदा हुआ। 

खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं-
बता दें कि सानवी कईं बच्चों के कुकरी शो में हिस्सा ले चुकी हैं और अपनी कोशिशों के तहत उन्हे अच्छी खासी पहचान भी मिल चुकी है। सानवी का एय यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वह कुकिंग करने के आसान टिप्स तो देती ही हीं साथ ही नई-नई डिशेज बनाना भी सीखाती हैं।
देर रात राजधानी में हुए चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

देर रात राजधानी में हुए चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरजयस्तंभ चौक में सरेराह चाकू की मार से घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं चाकूबाजी के चारों आरोपीयों की तलाश में पुलिस जुट गई हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : जयस्तंभ चौक में सरेआम अज्ञात युवको ने कारोबारी को मारा चाकू, कारोबारी की हालत गंभीर

बता दें सोमवार देर शाम जयस्तंभ चौक में सरेराह रेड सिग्लन पर खड़ी कार में सवार कारोबारी को चाकू मारकर घायल कर अज्ञात हमलावर आराम से फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए थे।

पढ़ें : आज दिनांक 13 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन


कोंडागांव से कारोबारी इसरार अहमद अपने चार कारोबारी साथियों के साथ काम के सिलसिले में रायपुर आये थे और गोलबाजार से मौदहापारा जा रहे थे कि रविभवन के सामने रेड सिग्नल पर कार रूकी हुई थी कि पीछे से चार अज्ञात हमलावर आये और कार के कांच पर हाथ मारते हुए खुलवाने के लिए बोले तभी पीछे बैठे कारोबारी इसरार अहमद उतरे और वजह जाननी चाही उससे पहले ही अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड चाकू से वार करना शुरू कर दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में कुल 2875 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान 


जबतक कार में बैठे साथी या आसपास सिग्नल पर खड़े लोग कुछ समझ पाते तबतक चारों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबर : राजधानी में चाकू मारकर कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर

बड़ी खबर : राजधानी में चाकू मारकर कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर

रायपुर। जयस्तंभ चौक में चाकू मारकर कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपियों ने सरेंडर किया है। शफीक अली (20)साल और मोहसिन अली (25) साल ने आत्मसमपर्ण किया है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं। बता दें सोमवार देर शाम जयस्तंभ चौक पर कोंडागांव के कारोबारी इसरार अहमद को बदमाशों ने चाकू मार दी थी। मेकाहारा में कारोबारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 
 
आज दिनांक 13 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 13 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 13 अक्टूबर का राशिफल

मेष- आज के दिन कामकाज को लेकर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की जरूरत है. चल रही लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है. पुलिस की नौकरी और सैन्य विभाग में काम कर रहे लोगों का लक अच्छा रहेगा, बेहतर कार्य के बल पर नाम कमा पाएंगे. व्यापारी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझीदार से मनमुटाव की आशंका है. विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य में दाँतों की दिक्कत सामने आ सकती है, अच्छे से देखभाल करें. जीवनसाथी अगर कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए अच्छा है. इलेक्ट्रॉनिक्स की ख़रीददारी के लिए आज प्लानिंग फायदेमंद होगी.


वृष- आज के दिन पूरी रफ्तार में दौड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं तो बिल्कुल सही समय है, अच्छे ऑफर मिले तो आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर बीमा कंपनी में नौकरी करने वालों को अपना टारगेट पूरा करने पर ध्यान बढ़ाना होगा. व्यापार कर रहे हैं तो निवेश बढ़ाकर अच्छा मुनाफा लेने का यही वक्त है. कुछ ग्राहकों से कहासुनी की आशंका है. युवा वर्ग अपनी संगति और शिक्षा पर ध्यान दें. हेल्थ में पेट की दिक्कत परेशान कर सकती है. दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें.


मिथुन- आज के दिन व्यापारी वर्ग को थोड़ा बुद्धिमानी से काम करना होगा अन्यथा मुनाफे से चूक सकते हैं. अगर आप होटल या रेस्टोरेंट के मालिक हैं तो दिन अच्छा रहने के आसार हैं. मन में अगर कारोबार बदलने का कोई विचार चल रहा है तो बदलाव का अच्छा वक्त है. अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, इस समय उन्हें दी गई अच्छी सीख और शिक्षा भविष्य के लिए फायदेमंद होने वाली होगी. जिन लोगों को भूलने की दिक्कत है, उन्हें ध्यान लगाने का अभ्यास करना चाहिए, केंद्रित होने में आसानी होगी. जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है.


कर्क- आज के दिन आपका बर्ताव और बोलचाल का ढंग दूसरों को आकर्षित करेगा. लेकिन अगर आलस्य बढ़ता गया तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं. जो लोग गायकी और संगीत में रुचि रखते हैं, उनके लिए आज का समय बेहद शुभ है. आजीविका के क्षेत्र में अगर मुश्किल दौर चल रहा है तो आज परेशानी और बढ़ती नजर आ सकती है. व्यापारियों को अचानक लाभ की संभावना है. युवाओं को अपने करियर पर फोकस करने और विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर ध्यान बढ़ाने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहने वाला है. संभव हो तो घर पर कुछ पौधे लाकर लगाएं, इससे आपको शांति मिलेगी.


सिंह- आज के दिन जहां एक ओर आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेगी तो वहीं दूसरी ओर विलासिता के संसाधनों में बढ़ोत्तरी की पूर्ण संभावनाएं बनी हुई है. ऑफिस में तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल करें.अगर किसी को ब्याज पर रकम उधार दे रहे हैं तो वापसी में ब्याज के तौर पर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. दवाइयों का कारोबार करने वालों को थोड़ी सजगता बरतने की जरूरत है. युवाओं और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण नोट्स संभाल कर रखने चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में डायबिटीज के मरीजों को दिनचर्या में सुधारें. परिवार या सगे-संबंधियों को लेकर दुखद समाचार मिलने की आशंका है. पड़ोस से मदद के लिए कोई आता है तो निराश न करें.

कन्या- आपको मन शांत और खुद को केंद्रित करें. विरोधी आपको उकसा कर विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश करेंगे. मुनाफा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता न चुनें. नौकरी कर रहे हैं तो बॉस की बातों को पूरी तत्परता से लागू करें. काम के दौरान कोई भी नियम न तोड़ें. जो लोग गिफ्ट आइटम या डेकोरेशन से जुड़े सामान का बिजनेस करते हैं, वह अच्छा मुनाफा पाएंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है, समय अच्छा है जल्द सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य में जिन लोगों का अभी ऑपरेशन हुआ है, उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है. घर में धार्मिक अनुष्ठान की कार्ययोजना बनेगी.


तुला- आज मुनाफा पाने का दिन है. दिल-दिमाग पूरी तरह सक्रिय रखें, लेकिन ध्यान रहे कि कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना है. अगर शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो अधिक मुनाफा पाने के लिए आंख मूंदकर बड़ी रकम न लगाएं. ऑफिस की स्थितियाँ कल की तरह रहेंगी. कारोबार की प्लानिंग के लिए दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है. जो युवा नौकरी खोज रहे हैं, उन्हें सुखद समाचार मिलेगा. हेल्थ से संबंधित दिक्कतों में कमर दर्द या पैरों के जोड़ों में परेशानी महसूस हो सकती है, इससे जूझ रहें रोगी सचेत रहें. पिताजी को बीपी की समस्या है तो उन्हें अलर्ट रहने की सलाह दें. अन्य माहौल अच्छा रहेगा.


वृश्चिक- आज के दिन ज्यादा से ज्यादा समय प्रियजनों को दें. दिल में कोई बात है तो अपनों से उसे तुरंत शेयर कर समाधान निकाल पाएँगे. आप गंभीरता और प्यार से बातचीत कर लोगों का दिल जीत लेंगे, लेकिन ध्यान रखें बहुत इमोशनल न हों. सरकारी नौकरी कर रहें लोगों को प्रोमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है, जो लोग कॉस्मेटिक से जुड़े सामान की कंपनी खोलना चाहते हैं या कारोबार करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा. हेल्थ में बासी भोजन या फिर जंक फूड के इस्तेमाल से बचें. घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पढ़ाई के लिए किताबें उपहार में देना चाहिए.


धनु- आज आपके लिए दिन ज्ञानर्जन का है. कोशिश करें किसी कारणवश छुट्टी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं, खुद को जिम्मेदारियों से दूर समझना ठीक नहीं. खुद पहल कर उन्हें निभाएं. अगर आप सेल्स से जुड़ा कामकाज कर रहे हैं तो टारगेट सेट करके रखें. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो नए अवसर मिलेंगे. कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तकनीकी का इस्तेमाल करें, प्रचार-प्रसार भी बढ़ाने की जरूरत होगी. अगर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. विशेष अलर्ट रहें. दवाएं और दिनचर्या दोनों नियमित रखें. बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो जमीन या मकान पर करें, फायदेमंद होगा.


मकर- आज के दिन आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा. फिटनेस के लिए शरीर का बढ़ा वजन घटाने के उपाय खोजें. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो आज कुछ बदलाव के आसार हैं, संभव है कि आपके टीम लीडर में बदलाव हो जाए. सरकारी कामकाज बन सकते हैं, कोशिश न छोड़ें. नया कारोबार बढ़ाने के लिए अपने संपर्क को मजबूत बनाएं रखना होगा. इसके लिए यदि मीटिंग आदि करनी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए. सेहत को लेकर पुरानी बीमारियां परेशान का कारण बनेगी. दवा और खान-पान पर नियमित रखें. परिवार में किसी के प्रोमोशन का शुभ समाचार मिलेगा. खासकर संतान की ओर से शुभ सूचना मिलेगी.


कुम्भ- आज बिगड़े काम बनने का दिन है. अपने पेंडिंग काम समय पर पूरे कर पाएंगे. नौकरी को लेकर सतर्क रहें. लापरवाही फिलहाल के लिए सही नहीं होगी. आजीविका को लेकर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में है तो उसके लिए नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार की बात करें तो धार्मिक पुस्तकों का जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा, तो वहीं दूसरी ओर यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार में है तो भी बेहतर मुनाफे की उम्मीद बनी हुई है. स्वास्थ्य के लिए ज्यादा चिंता या तनाव का माहौल ठीक नहीं. खुद को शांत रखने की कोशिश करें. घर में कोई न कोई कीमती सामान खराब होने की आशंका है.


मीन- आज के दिन काम में फुर्ती और प्रदर्शन में सजगता ही सफलता तक पहुंच जाएगी. कामकाज के लिए थोड़ी दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है, तत्परता से आगे बढ़ें. सुख-सुविधाओं के लिए लोन न लें, उपयुक्त होगा कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी बहुत सोच समझ करना होगा. ऑफिस के बड़े प्रोजेक्ट में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, यदि कहीं फंस जाते हैं तो उनसे मदद लें. कारोबारी वर्ग को भाग्य का लाभ मिलेगा. निवेश बढ़ा सकते हैं. युवाओं को अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है. स्वास्थ्य को लेकर कान में इन्फेक्शन होने की आशंका है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकता है, ख्याल रखें. 

BIG BREAKING : जयस्तंभ चौक में सरेआम अज्ञात युवको ने कारोबारी को मारा चाकू, कारोबारी की हालत गंभीर

BIG BREAKING : जयस्तंभ चौक में सरेआम अज्ञात युवको ने कारोबारी को मारा चाकू, कारोबारी की हालत गंभीर

रायपुर | राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है | इसी बीच राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सरेराह रेड सिग्लन पर खड़ी कार सवार कारोबारी को चाकू मार दी | घायल कारोबारी को गंभीर हालत में मेकाहारा में किया भर्ती कराया गया है |

पढ़ें : BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में कुल 2875 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

पुलिस सूचना मिलने पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है | जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद को कार से निकालकर फिल्मी स्टाइल में 4 अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारा है | मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी इसरार अहमद कारोबार के सिलसिले में अपने 4 कारोबारी साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रायपुर आया था | चारो अज्ञात हमलावर फरार हो गए है |