BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में कुल 2875 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में फटा कोरोना बम, आज प्रदेश में कुल 2875 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2875 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 322 मरीज, दुर्ग से 163, राजनांदगांव से 196, बालोद से 113, बेमेतरा से 32, कबीरधाम से 91, रायपुर से 224, धमतरी से 74, बलौदा बाजार से 63, महासमुंद से 75, गरियाबंद से 34, बिलासपुर से 131, रायगढ़ से 229, कोरबा से 201, मुंगेली से 36, जीपीएम से 18, सरगुजा से 78, कोरिया से 48, सूरजपुर से 85, बलरामपुर से 38, जशपुर से 40, बस्तर से 143, कोंडागांव से 85, दंतेवाड़ा से 55, सुकमा से 91, कांकेर से 93, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 80, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2244 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27421 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 12 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 12 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें....... 

रायपुर के सटोरिये गोवा के अपार्टमेंट में बैठकर छत्तीसगढ़ में खिला रहे थे आईपीएल का सट्टा 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन को लिखा पत्र, पढ़े पूरी खबर 

प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर ले जा रहे थे 1.32 करोड़ का सोना, एअरपोर्ट से तीन लोग हुए गिरफ्तार

कांग्रेस के इस नेता मुख्यमंत्री को बताया भूखें नंगे परिवार का, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पर किया पलटवार

 सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर 

BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में 

BIG BREAKING : खेलते वक्त कुँए में गिरे दो मासूम, दोनों बच्चों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

BREAKING NEWS : डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव बने मरवाही विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी 

विष्णुदेव साय युद्धवीर सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लें : कांग्रेस 

ऑनलाईन कार बेचने का झांसा देकर खाते 97 हजार रुपयें की ठगी, 420 का मामला दर्ज 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन को लिखा पत्र, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन को लिखा पत्र, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर. रामचंद्र मेनन को पत्र लिखकर सभी जिलों में यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई हेतु सभी जिलों में आवश्यक संख्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन की ओर से समस्त आवश्यक सहयोग देने की सहमति दी है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि देश में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध यौन अपराध गंभीर चिंता का विषय है। यद्यपि उक्त विषय पर पर्याप्त कानून बने हैं, परंतु उसके बावजूद उपरोक्त प्रकार के अपराधों में कमी होते नहीं दिख रही है तथा समय पर न्याय नहीं मिलना भी एक चिंता का विषय है। राज्य के न्यायालयों में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध हुए यौन अपराधों के मामलों में शीघ्र व तत्परतापूर्वक विचारण की आवश्यकता है तथा हमारा यह दायित्व है, कि यौन अपराधों के पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले और दोषी अतिशीघ्र कठोर दण्ड से दंडित हों।

श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि यह उचित होगा कि प्रदेश के सभी जिलों में यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई हेतु आवश्यक संख्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) अधिसूचित किए जाएं, जिसमें ऐसे प्रकरणों की सुनवाई समय सीमा (जो निर्धारित कि जाए) में तथा दिन-प्रतिदिन ( Day to Day Basis) हो। राज्य शासन इस हेतु समस्त आवश्यक सहयोग हेतु सहमत है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न्यायमूर्ति श्री मेनन से इस विषय में आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

 

 

रायपुर के सटोरिये गोवा के अपार्टमेंट में बैठकर छत्तीसगढ़ में खिला रहे थे आईपीएल का सट्टा

रायपुर के सटोरिये गोवा के अपार्टमेंट में बैठकर छत्तीसगढ़ में खिला रहे थे आईपीएल का सट्टा

गोवा, गोवा पुलिस ने आईपीएल-13 के मैचों पर सट्टा लगाते हुए छत्तीसगढ़ के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पणजी के पास एक अपार्टमेंट से सट्टेबाजी रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) शोभित सक्सेना के अनुसार, सट्टेबाजी गिरोह पहले ही 50 लाख रुपये का सट्टा लगाने की बात स्वीकार कर चुका है, जिसका कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को भंडाफोड़ किया था। सक्सेना ने कहा, ” वे फोन पर छत्तीसगढ़ में अपने ग्राहकों से सट्टेबाजी लगा रहे थे। उनके पास से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एक लैपटॉप भी जब्त किया गया, जिस पर जुए से संबंधित लेखों के साथ एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सट्टा लगाया गया था।”
आरोपियों की पहचान- रणजोत सिंह चब्रा, सुनील मोटवानी, कपिल तोलानी और विनय गंगवानी के रूप में की गई और ये सभी छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। जब से आईपीएल सीजन शुरू हुआ, गोवा पुलिस की विभिन्न टीमों ने राज्य में छह से अधिक जुए के संचालन का भंडाफोड़ किया है।
 

रायपुर हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने CAIT ने सांसद सोनी को नगर विमानन मंत्रालय के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने CAIT ने सांसद सोनी को नगर विमानन मंत्रालय के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंड़ल ने सांसद सुनील सोनी से मुलाकात कर रायपुर हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाये जाने हेतु हरदीप एस. पुरी, मंत्री, नगर विमानन मंत्रालय, आवास एवं शहरी के नाम ज्ञापन सौंपा।

श्री पारवानी ने सांसद सोनी को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकाशसील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश मुख्यालय रायपुर में स्थित हवाई अड्डा जिसे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है जिसमें वर्तमान में केवल घरेलू विमान सेवा की सुविधा ही उपलब्ध है। यहां से देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में सीधे विमान सेवा उपलब्ध है। किन्तु स्थापना के 20 वर्ष बाद भी आज तक प्रदेशवासियों को अंर्तराष्ट्रीय विमान की सुविधा प्रदेश से सीधे उपलब्ध नहीं है। प्रदेश में लंबे समय से प्रदेशवासियों की यह जायज मांग रही है कि प्रदेश के राजधानी रायपुर स्थित हवाई अड्डा जिसका निर्माण आधुनिक मानक तथा अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अनुरूप किया गया है, इसे अंर्तराष्ट्रीय हवार्ह अड्डे बना दिया जावे।

उन्होनें आगे कहा कि रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलने से प्रदेश वल्र्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी गति मिलेगी। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कहीं है और भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक योजनाएं बनायी है । छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का देना इन योजनाओ को पूरा करने का एक माध्यम हो सकता है । ज्ञापन सौंपने के दौरान अमर पारवानी सहित राम मंधान एवं भरत जैन उपस्थित रहे।
 

मरवाही विधानसभा उप चुनाव: सांसद,संसदीय सचिव, विधायको एवं पूर्व विधायको को जिम्मेदारी दी गयी, कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये गये

मरवाही विधानसभा उप चुनाव: सांसद,संसदीय सचिव, विधायको एवं पूर्व विधायको को जिम्मेदारी दी गयी, कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये गये

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मरवाही विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिए क्षेत्र प्रभारी,प्रभारी मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी की सूची जारी कि गयी है। कांग्रेस प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने बताया कि मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमोदन के बाद प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने सूची जारी की है। प्रवक्ता विकास तिवारी बताया कि मरवाही विधानसभा को 4 सेक्टरों में बांटा गया है,इनमें सांसद,राज्यसभा सांसद,संसदीय सचिव,विधायको एवं पूर्व विधायको को जिम्मेदारी सौंपी गयी है,जिसमें उत्तर मरवाही क्षेत्र,दक्षिण मरवाही क्षेत्र,गौरेला क्षेत्र एवं पेंड्रा क्षेत्र आते हैं और इनके तहत आने वाले बूथ स्तरों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

उत्तर मरवाही क्षेत्र प्रभारी-उत्तम वासुदेव,प्रभारी मंत्री-गुरु रूद्र कुमार
सेक्टर प्रभारियों/क्षेत्र में संसदीय सचिव/विधायक गण- डॉ विनय जायसवाल-भर्राडाँड़,इंदरशाह मंडावी-निमधा,डॉ प्रीतम राम-नरौर,आशीष छाबड़ा-घनपुर,देवती कर्मा-मझगांव,चंदन कश्यप-डोंगरिया,उत्तरी जांगड़े-अण्डी, भानुप्रताप सिंह-सिपलहरी,अम्बिका सिंहदेव-दानीकुण्ड,गुलाब कमरो-समेरदर्री,छाया वर्मा(राज्यसभा सांसद)-रूमगा,भुनेश्वर बघेल-सेखवा।

दक्षिण मरवाही क्षेत्र प्रभारी-विधायक शैलेश पांडे,प्रभारी मंत्री-डॉ प्रेम साय सिंह
सेक्टर प्रभारी संसदीय सचिव/विधायक गण- देवेंद्र यादव-मरवाही,प्रकाश नायक-लोहारी,शिशुपाल सोरी-घुसरिया,विनोद चंद्राकर-मड़वाही,कुँवर सिंह निषाद-परासी,संतकुमार नेताम-कटरा,अनूप नाग-चनाडोंगरी,दिलीप लहरिया-बगरार,शैलेश पांडे-सिवनी,पारसनाथ राजवाड़े-मालाडाँड़,विक्रम शाह मंडावी-पंडरी,लखेश्वर बघेल-करगीकला,राजमन बेंजाम-बरौर।

गौरेला क्षेत्र प्रभारी अर्जुन तिवारी,प्रभारी मंत्री-मोहम्मद अकबर
सेक्टर प्रभारी संसदीय सचिव/विधायक गण-द्वारकाधीश यादव-नेवसा,देवेंद्र बहादुर सिंह-गोरखपुर,किस्मत लाल नंद-धनौली,चंद्रदेव राय-कोरजा,वृहस्पति सिंह-लालपुर,डॉ प्रीतम राम-अंधियारखोह,चिंतामणी कंवर-ख़्महीकला,ममता चंद्राकर-हर्राटोला,अनिता शर्मा-मेढुका,गुरमुख सिंह होरा-भस्कुरा,यु डी मिंज-सेमरा,हर्षद मेहता (पूर्व विधायक)-नेवरी नवापारा,गुरुदयाल बंजारे-जोगीसार,कवासी लखमा-उमरखोही,लालजीत सिंह राठिया-आमगांव।

पेण्ड्रा क्षेत्र प्रभारी-मोहित केरकेट्टा,प्रभारी मंत्री-कवासी लखमा
सेक्टर प्रभारी संसदीय सचिव/विधायक गण- दलेश्वर साहू-कोटमी,विनय भगत-दमदम,लक्ष्मी ध्रुव-भाड़ी,रश्मि सिंह-कुदरी,अरुण वोरा-पतगाँव,कुलदीप जुनेजा-बचरवार,छन्नी साहू-कुड़कईं,अमितेश शुक्ला-अमरपुर,संगीता सिन्हा-नवागांव,शकुंतला साहू-बसंतपुर,पुरषोत्तम कंवर-कोडगार,सियाराम कौशिक(पूर्व विधायक)-बम्हनी,चुन्नीलाल साहू-मुरमुर,चंद्रभान बारमते-लाटा, मोहित केरकेट्टा-देवरिकला,राम कुमार यादव-अमारू,सांसद दीपक बैज एवं जनक राम वर्मा-टँगीयामार,लालजीत सिंह राठिया-आमाडांड।

 

छत्तीसगढ़ भाजपा ने बलात्कारियों के पक्ष में बयान देकर देश की बहन बेटियों के प्रति अपनी सोच का परिचय दिया - घनश्याम राजू तिवारी

छत्तीसगढ़ भाजपा ने बलात्कारियों के पक्ष में बयान देकर देश की बहन बेटियों के प्रति अपनी सोच का परिचय दिया - घनश्याम राजू तिवारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान को सुरक्षित न रख पाने वाले गुनहगार भाजपाई आज अपनी नाकामी को छुपाने गैंगरेप जैसी घटनाओं को बनावटी कह रहे हैं। हाथरस,भदोही, बलरामपुर, कठुवा, उन्नाव जैसी घटनाएं 56 इंच सीने वाले मोदी सरकार के माथे पर कलंक का टीका है, जो ऐसे बयानों से धूल नही सकते।

Also Read:-  प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर ले जा रहे थे 1.32 करोड़ का सोना, एअरपोर्ट से तीन लोग हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश हाथरस मैं देश की एक बेटी मनीषा से सामूहिक अनाचार हुआ हो दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई हो यह समूचे देश जानता है आखिर इसे बनावटी कैसे कह सकते हैं भाजपा सांसद मोहन मंडावी को इस बयान के लिए मनीषा के परिजन से क्षमा याचना करनी चाहिए और अपने इस गलत बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
 

BREAKING NEWS : डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव बने मरवाही विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी

BREAKING NEWS : डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव बने मरवाही विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी

रायपुर, देशभर में विभिन्न विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट मरवाही पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। विधानसभा क्रमांक 24 मरवाही से कांग्रेस ने डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। 

प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर ले जा रहे थे 1.32 करोड़ का सोना, एअरपोर्ट से तीन लोग हुए गिरफ्तार

प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर ले जा रहे थे 1.32 करोड़ का सोना, एअरपोर्ट से तीन लोग हुए गिरफ्तार

चेन्नई, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 व्यक्तियों से 1.32 करोड़ रुपये का 2.88 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. बता दें कि सोना प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर तस्करी की जा रही थी. इस मामले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

इससे पहले मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई से आने वाले एक यात्री से 25.45 लाख मूल्य का लगभग 500 ग्राम सोना जब्त किया था. यात्री को जब्ती के संबंध में गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रिक राइस कुकर केहीटिंग एलिमेंट के अंदर सोना छुपाया गया था.
इसी तरह की एक घटना में केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AUI) ने दुबई के एक यात्री से 31.21 लाख का सोना जब्त किया था. चेन्नई एयर कस्टम्स ने शनिवार को दुबई से आने वाले एक यात्री से चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6.93 लाख का 133 ग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया.
 

दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर रोहित शर्मा ने कह डाली ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर रोहित शर्मा ने कह डाली ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

अबू धाबी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली पांच विकेट से जीत पर खुशी जताते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह जीत उनकी टीम के लिए काफी मायने रखती है। 

पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर 

बता दें कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मुंबई 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
मैच के बाद रोहित ने कहा, ये जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में हम जिस तरह से खेले उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा। हमने सब कुछ अच्छा किया।
 
 
रोहित ने कहा, हमने गेंदबाजी अच्छी की, बल्लेबाजी अच्छी की, हां अंत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन ये होता है। हमने हमेशा आखिर तक एक सेट बल्लेबाज के विकेट पर रहने की बात की है क्योंकि हम हालात को जानते हैं। हमें इस चीज पर और मेहनत करने की जरूरत है। इस सीजन लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरह से हमने किया वो अच्छा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 
मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले मुकाबले में 16 अक्टूबर को कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना करेगी। 
 
राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह पर मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मृति सिक्का

राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह पर मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मृति सिक्का

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं ग्वालियर की राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया और कहा कि सुरक्षित, समृद्ध भारत के उनके सपने को केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत की सफलता से पूरा करेगी। वीडियो कांफ्रेंस से आयोजित इस समारोह में सिंधिया परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों सहित देश के अन्य भागों से कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए कश्मीर को लेकर या फिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उनके संघर्ष हों, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनके ये सपने भी पूरे हुए। राजमाता सिंधिया को त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति बताते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध थीं, इसके बावजूद उन्होंने आम लोगों और गांव, गरीब के साथ जुड़कर जीवन जिया उनके लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा, ''आजादी से पहले विदेशी वस्त्रों की होली जलाने से लेकर आपातकाल और राम मंदिर आंदोलन तक, राजमाता के अनुभवों का व्यापक विस्तार रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस मौके पर कहा कि राज परिवार में जन्म लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण करने वालीं राजमाता विजया राजे सिंधिया एक विरल व्यक्तित्व थीं।

 

भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से थीं राजमाता
विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता होने के साथ-साथ भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक रही थीं। वह पांच बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित हुई थीं। विजया राजे सिंधिया का जन्म 12 अक्तूबर, 1919 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। उनके बेटे माधव राव सिंधिया कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उनकी पुत्री हैं। माधव राव के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 
कांग्रेस के इस नेता मुख्यमंत्री को बताया भूखें नंगे परिवार का, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पर किया पलटवार

कांग्रेस के इस नेता मुख्यमंत्री को बताया भूखें नंगे परिवार का, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पर किया पलटवार

भोपालमध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योगपति बताया तो शिवराज सिंह चौहान को भूखे नंगे परिवार का बता डाला। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने इसे अपने लिए हथियार बना लिया और कहा कि वह नंगे-भूखे परिवार से हैं इसलिए गरीबों का दुख दर्द समझते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में 

जानकारी के अनुसार दिनेश गुर्जर ने उपचुनाव को लेकर एक चुनावी सभा में कहा, ''कमलनाथ जी हिन्दुस्तान के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं। शिवराज सिंह की तरह नंगे-भूखे घर के नहीं हैं। शिव राज सिंह चौहान के पास पांच एकड़ की जमीन हुआ करती थी, आज हजारों एकड़ जमीन के मालिक हो गए, क्योंकि किशानों का खून पीने का काम उन्होंने किया।''

 

पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर 

 

दिनेश गुर्जर के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार करते हुए कहा, ''हां, मैं नंगे-भूखे परिवार से हूं, इसलिए उनका दुख-दर्द समझता हूं। हां, मैं गरीब हूं इसलिए गरीब बेटे-बेटियों का मामा बन पढ़ाता हूं। गरीब हूं इसलिए गरीब मां-बाप का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं इसलिए गरीब का दर्द समझता हूं... प्रदेश को समझता हूं।''

छत्तीसगढ़ में शहरी विकास की नई शुरूआत : नई सरकार ने लोकहित में लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ में शहरी विकास की नई शुरूआत : नई सरकार ने लोकहित में लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुरछत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गठित की नई सरकार द्वारा लगभग पौने दो वर्षाें में नगरीय विकास के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों से प्रदेश में शहरों के विकास की एक नई शुरूआत हुई है। 

पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर 

 स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अव्वल राज्य बना, वहीं राज्य सरकार ने शहरी गरीब परिवारों को काबिज भूमि का पट्टा देने और बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए ‘राजीव गांधी आश्रय योजना‘, ‘मोर जमीन मोर मकान‘ जैसी अभिनव योजनाएं प्रारंभ की। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बड़ी संख्या में आवास पूर्ण किए गए हैं। बुनियादी सुविधाओं के विकास से नागरिकों को अनेक सहूलियतें मिली हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, जन शिकायतों के त्वरित निदान के लिए वार्ड कार्यालय जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। 

पढ़ें : ऑनलाईन कार बेचने का झांसा देकर खाते 97 हजार रुपयें की ठगी, 420 का मामला दर्ज

 भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य 2017 में छत्तीसगढ़ को कोई स्थान नहीं मिला था। वर्ष 2018 में तृतीय स्थान मिला। नरुवा, गरूवा, घुरुवा अऊ बाड़ी के समावेश पश्चात 2019 एवं 2020 में छत्तीसगढ़ देश का स्वच्छतम राज्य बना। पाटन नगर पंचायत अपनी श्रेणी में देश का स्वच्छतम शहर घोषित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन के तहत गठित क्षेत्र स्तरीय संगठनों, शहर स्तरीय संगठनों को भारत सरकार ने स्वच्छता एक्सेलेंस अवॉर्ड श्रेणी अंतर्गत नगर पालिक निगम, रायगढ़ के उजाला क्षेत्र स्तरीय संगठन एवं नगर पालिक निगम, अंबिकापुर के स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति मर्यादित को प्रथम पुरस्कार और नगर पालिका परिषद्, सरायपाली के स्वच्छ सरायपाली महिला क्षेत्रीय संगठन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पढ़ें : मोहल्ला क्लास से शिक्षिका के अपहरण का आरोपी जवान गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

 महिला स्व-सहायता समूहों की 10,000 महिलाओं (स्वच्छता दीदी) को ‘मिशन क्लीन सिटी’ परियोजना से जोड़ा गया। इनके द्वारा प्रदेश के 15 लाख घरों से प्रतिदिन 1600 टन कचरा (गीला एवं सूखा अलग अलग कर) एकत्रित किया जाता है। संपूर्ण कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान किया जाता है। स्वच्छता दीदियों की आय में वृद्धि हेतु राज्य सरकार द्वारा दीदियों के मानदेय को बढ़ा कर 6000 रुपए करने का निर्णय लिया गया। सूखे कचरे की बिक्री से 15 करोड़ रुपए की आय भी स्व-सहायता समूहों के मध्य वितरित की गयी। 

पढ़ें : BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में 

 शहरी लोक स्वास्थ्य - प्रदेश के 14 नगर निगमों के 861 स्लम में 1,71,247 परिवारों के स्वास्थ्य लाभ हेतु मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की गई है। 120 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से झुग्गी बस्तियों में ही निशुल्क परामर्श, इलाज, दवाइयों एवं पैथोलाजी लैब की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के नगर निगमों में ‘डॉ राधाबाई डायग्नॉस्टिक सेंटर’ प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। योजनांतर्गत विश्वस्तरीय पैथालॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब की पीपीपी मोड़ पर स्थापना की जाएगी। नागरिकों को न्यूनतम दर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेन्सी से राज्य करेगा साझेदारी की जाएगी। द्वितीय चरण में ‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’ का प्रदेश के समस्त 166 शहरों में विस्तार किया जाएगा। 

 जन शिकायत निवारण - शहरी क्षेत्रों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं के निदान के लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय की स्थापना की गई, इनका उद्देश्य वार्ड स्तर पर वह समस्त सेवाएँ उपलब्ध कराना है जिसके लिए सामान्यतः नागरिकों को नगर निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता होती है। वार्ड कार्यालय स्तर पर 25,000 से अधिक नागरिकों की समस्या का हुआ निदान हुआ है। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर निदान-1100 के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों से संबंधित किसी भी समस्या को नागरिक दर्ज करा सकते हैं। अद्यतन एक लाख से अधिक शिकायतें निराकृत। विशेष बात यह कि नागरिक के संतुष्ट होते तक शिकायत को निराकृत नहीं माना जाता। काम नहीं करने वाले अधिकारी पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

 नागरिक सुविधाएं - नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय विभागों की समस्त लोक सेवाओं को नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकें, इस हेतु ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ प्रारंभ की जा रही है। इस योजना अंतर्गत नागरिक ऐप के माध्यम से मितान का एपॉन्टमेंट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समय पर मितान नागरिक के घर पहुँच कर सभी आवश्यक दस्तावेज मोबाइल से स्कैन करेगा और निर्धारित समय सीमा में वांछित प्रमाण पत्र, लाइसेन्स और सुविधा घर पहुँचाएगा। इसका पर्यवेक्षण उच्च तकनीक से किया जाएगा। 

 शहरी लोगों को आवास - प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जून 2015 से दिसंबर 2018 तक मात्र 8000 आवास पूर्ण, आज की स्थिति में 70,000 आवास पूर्ण कर लिया गया है। हितग्राहियों को सीधे उनके खातों में 1800 करोड़ रुपए भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक भूमिहीन व्यक्ति को 600-1200 वर्गफुट का पट्टा प्रदान करने हेतु ‘राजीव आश्रय योजना’ प्रारंभ की गई है। प्रदेश के तीन लाख रुपए की आय तक वाले किराएदारों को मकान मालिक बनाने हेतु पॉश कॉलोनी में 3.5 लाख रुपए में दो कमरे का पक्का आवास दिया जाएगा। राजनांदगाँव नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आशा नगर में कुष्ट रोगियों हेतु समग्र विकास की योजना बनाकर सभी को पक्का आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की गयीं। इस परियोजना को एचयूडीसीओ द्वारा सम्मानित किया गया। 

 भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण का अधिकार प्रदान करने हेतु अधिनियम लाया गया है। इन अधिनियम के माध्यम से दिनांक 19 नवंबर 2018 के पूर्व में काबिज कब्जाधारकों को भू स्वामित्व अधिकार प्रदान किया जाएगा। इसमें ऐसे व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे जिन्हें पूर्व में पट्टा प्रदान किया गया था परंतु नवीनीकरण प्रावधानों के अभाव में वह भूमि का उपभोग नहीं कर पा रहे थे इस निर्णय में राज्य के लगभग दो लाख से अधिक शहरी गरीब परिवार सीधे लाभान्वित होंगे तथा उन्हें ‘मोर जमीन मोर मकान‘ योजना में 2.5 लाख तक वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकेगी।

 रायपुर की जीवनदायिनी खारून नदी को बचाने 300 करोड़ रुपए की लागत से ‘मिशन क्लीन खारून’ का कार्य प्रारंभ। इससे नदी में नालों का पानी नहीं जाएगा। रायगढ़ में केलो नदी एवं बस्तर में इंद्रावती के संरक्षण हेतु 200 करोड़ रुपए की योजना का कार्य प्रारम्भ किया गया है। 

 प्रदेश के पारंपरिक व्यवसायों को पुनर्जीवित करने ‘पौनी पसारी योजना’ प्रारंभ की गई है। शहरों के हृदय स्थलों पर पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देने 255 स्थानों पर पौनी पसारी बाजार की स्थापना का प्रावधान रखा गया है। दिव्यांगजनों को नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व मिले इसलिए विधानसभा में विधेयक लाकर उनके लिए समस्त नगरीय निकायों में एल्डरमेन हेतु पद आरक्षित किए गए हैं।

 राज्य शासन द्वारा ‘नरवा गरुआ घुरवा बारी‘ कार्यक्रम के अंतर्गत वाटर रीचार्जिंग का भी कार्य किया जा रहा है। समस्त तालाबों एवं नदियों में प्रवाहित हो रहे जल के शुद्धिकरण, समस्त भू-गर्भ आधारित जल स्त्रोतों के विकास के साथ सतही जल स्त्रोत को विकसित किया जा रहा है। यह कार्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रगति पर है। वी-वायर इंजेक्शन वेल के माध्यम से भू-जल की चार्जिंग हेतु परियोजना तैयार की गयी है जिससे न केवल जल स्त्रोत सुदृढ़ होंगे अपितु जल भराव की समस्या भी हल हो सकेगी।

सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर

सरकारी कर्मचारियों को मिला त्यौहार के पहले बड़ा तोहफा : कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | मोदी सरकार ने सोमवार को दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एलटीसी वाउचर स्कीम में सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के बदले वाउचर ले सकते हैं। इन वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिन पर जीएसटी लगता है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस के तौर पर दिये जाएंगे। ताकि त्योहारों के समय सरकारी कर्मचारियों के पास खरीदारी के लिए पैसा हो।  मांग में तेजी लाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। सरकार के इस कदम से करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर खर्च करने के लिए अतिरिक्त पैसा उपलब्ध होगा।

निर्मला ने कहा कि एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत, सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के लिए नकद राशि का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मांग को प्रोत्साहन के लिए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी और विशेष त्योहार अग्रिम योजना शुरू की जाएगी। बता दें कि प्रत्येक चार साल में सरकार अपने कर्मचारियों को उनकी पसंद के किसी गंतव्य की यात्रा के लिए एलटीसी देती है। इसके अलावा एक एलटीसी उन्हें उनके गृह राज्य की यात्रा के लिए दिया जाता है।

महामारी ने अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। सरकार की कई घोषणाओं के जरिए गरीब और कमजोर तबकों की जरूरतों को पूरा किया गया। आपूर्ति की बाधा को कम किया गया लेकिन उपभोक्ता मांग को अभी भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

 

 

 
विष्णुदेव साय युद्धवीर सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लें : कांग्रेस

विष्णुदेव साय युद्धवीर सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लें : कांग्रेस

रायपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को भाजपा के ही पूर्व विधायक युध्दवीर सिंह के मांग को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लेना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव लडऩे पर भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी गहराई का अंदाजा लग जायेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : खेलते वक्त कुँए में गिरे दो मासूम, दोनों बच्चों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

मरवाही सीट अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है विष्णु देव साय इसी वर्ग से आते भी है। वर्तमान में वे कही से भी विधायक और सांसद भी नही हैं। ऐसे में उनके पास चुनाव नही लडऩे का कोई बहाना भी नही है। भारतीय जनता पार्टी के वे नेता जो लगातार राज्य सरकार के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करते रहते है उन्हें जबाब देने का अवसर भी मरवाही की प्रबुद्ध जनता को मिल जाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में

यदि उनके प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव में उतरेंगे तो भारतीय जनता पार्टी को पता लग जायेगा उनके झूठ के गुब्बारे में कितनी हवा भरी हुई थी । कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में हुई दुर्गति से उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। मरवाही से यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ते है तो जनाधार वापसी का मुगालता पाले बैठे भाजपाइयों को इस गलतफहमी से भी बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

ऑनलाईन कार बेचने का झांसा देकर खाते 97 हजार रुपयें  की ठगी, 420 का मामला दर्ज

ऑनलाईन कार बेचने का झांसा देकर खाते 97 हजार रुपयें की ठगी, 420 का मामला दर्ज

रायपुर | ऑनलाईन कार बेचने का झांसा देकर खाते से 97 हजार रुपयें जमा करा लेने की रिपोर्ट नेवरा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वृदावन कालोनी तिल्दा निवासी सूर्याप्रताप सिंह 31 वर्ष पिता विश्वनाथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के मोबाईल नंबर 8982989689 पर 19 मार्च 2020 को मोबाईल नं 9728242127 मे काल कर स्वयं को एक व्यक्ति ने फ़ौज में नौकरी करना तथा उसके नाम पर रजिस्टर्ड स्वीफ्ट वीडीआई कार क्रमांक सीजी 10 ईएन 3330 है को बेचना चाहता है |
 
 
बताने पर प्रार्थी ने उसका एड्रेस पुछा तो  कार राजस्थान में है उसे 1,20,000 रूपये बेचने कहने पर सौदा तय होने के बाद व्हाट्सअप नं 8982989689 में कार का आरसी बुक एवं स्वयं का कैंटीन कार्ड भेजा तथा कहा कि यदि वाहन कार को छत्तीसगढ भेजना है,तब अग्रिम राशि के रूप मे 10,000 रूपये पेटीएम खाता क्रमांक 9728529041 में भेजने को कहा। जिसके बाद  प्रार्थी ने अपने खाते में 3,500 रूपये होना बताकर गुगल पे से खाते में भेज दिया।
 
 
बाद में आरोपी ने कार बुक कराने का रसीद वाट्सप पर भेजा। इसके बाद पुन: जीपीएस का हवाला देकर 10,000 रूपयें भेजने को कहा जिसके बाद एसबीआई कार्ड नं 4377487817668847 से उसके पेटीएम नं 919728529041 मे 10,000 रूपये भेज दिया।  इसके बाद दिनांक 20/03/2020 को दूसरे मोबाईल नं 9756240378 से काल कर पुन:जीपीएस का हवाला देकर दूसरा पेटीएम नं 919992696055 मे 43,000 रूपये भेजने को कहा  इस तरह से आरोपी ने अलग-अलग कर कई बार में बहाना बनाकर पीडि़त से कुल 97,000 रूपये आनलाईन रूपये जमा कराकर धोखाधडी किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
मोहल्ला क्लास से शिक्षिका के अपहरण का आरोपी जवान गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मोहल्ला क्लास से शिक्षिका के अपहरण का आरोपी जवान गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कांकेर | जिले के भानुप्रतापपुर थाना अंर्तगत ग्राम पुत्तरवाही के मोहल्ला क्लास में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका का अपहरण करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के जवान महेंद्र दीवान को गिरफ्तार कर लिया है। 

भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी शशिकला उइके के अनुसार 09 अक्टूबर को शिक्षिका अपने स्कूल पुत्तरवाही में बच्चों को पढ़ा रही थी, इसी बीच आरोपी जवान कार से स्कूल पहुंचा और शिक्षिका के साथ गाली गलौच करने लगा, फिर अपनी कार में शिक्षिका को जबरन बैठाकर अपने साथ ले गया।
 
 
इसकी सूचना स्कूल में मौजूद बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षिका के परिजनों को दिया, जिस पर शिक्षिका के परिजन चितालंका जिला दंतेवाड़ा से जाकर शिक्षिका को 10 अक्टूबर को  भानुप्रतापपुर लेकर आने के बाद थाना भानुप्रतापपुर में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी जवान महेंद्र दीवान भानुप्रतापपुर क्षेत्र में ही पदस्थ है, जो शिक्षिका के साथ भानुप्रतापपुर आ गया था, भानुप्रतापपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
 
 
शिक्षिका की शिकायत पर धारा 294, 323 व 365 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महेंद्र दीवान (20 वर्ष) को भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के मालापरा से गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।  
 
BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में

BIG BREAKING : नाबालिग को नागपुर में छोड़ भागे निकले अपहरणकर्ता, पुलिस ने नाबालिग को लिया अपने कब्जे में

राजनांदगांवराजनांदगांव से शनिवार की देर रात हुए व्यवसायी के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सक्रियता के बाद अपहरणकर्ता कारोबारी के बेटे गुरप्रीत को नागपुर के करीब साकोली क्षेत्र में छोड़कर भाग खड़े हुए। गुरप्रीत दुर्ग वापस आने के लिए नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर बस पर सवार हो चुका था। नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर पुलिस ने तत्परतापूर्वक गुरप्रीत को अपने कब्जे में ले लिया। गुरप्रीत को सकुशल घर लाया जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में हुई चाकू बाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर 

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे में स्थित सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा संचालक के नाबालिग पुत्र का आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने फोन कर उसके परिजनों से 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया था और फिरौती मांगी थी। अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर प्रधान आरक्षक अनिल शुक्ला, मनीष मणिकपुरी और आदित्य सिंह की टीम लेकर घर लौट रही है।

बड़ी खबर : जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में हुई चाकू बाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में हुई चाकू बाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी में जमीन विवाद व पूर्व में हुए चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामला धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांटा स्टेडियम के नजदीक का है जहां वहीदा सरपंच, साहिल खान- उपसपंच, सोहेल खान उर्फ राजा- सरपंच का पुत्र, इकबाल कुरेशी, हुसैन कुरेशी, वाहिद पठान, जफर, जफरुल, हमीद ने पुरानी रंजिश के चलते गीतेश पांडेय को चाकू से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाई और केशव साहू, नरेश पांडे, सुरेश पांडे व चद्रकांत साहू से भी मारपीट की।

पढ़ें : BIG BREAKING : खेलते वक्त कुँए में गिरे दो मासूम, दोनों बच्चों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुँचे है, साथ ही अतिरिक्त बल की भी तैनाती क्षेत्र में की जा रही है जिससे माहौल शांत होकर नियंत्रण में आ सके। घायलों को ग्रामीणों ने रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लेकर भर्ती करवाया है जहां उनका उपचार ज़ारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयासबलवा सहित मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

BIG BREAKING : खेलते वक्त कुँए में गिरे दो मासूम, दोनों बच्चों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : खेलते वक्त कुँए में गिरे दो मासूम, दोनों बच्चों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंदबाड़ी में खेल रहे दो मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश कुएं से निकाल ली है। बच्चों के मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना जिले के कोमाखान थाने के कारागुला का है। जानकारी के अनुसार बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। तभी दोनों खेलते खेलते कुएं में जा गिरे। वहीं, घर के परिजनों ने जब बच्चों को तलाशी की तो दोनों बाड़ी में नहीं मिले। इसके बाद कुएं में झांक कर देखा तो दोनों की लाश पानी में तैर रही थी।
दोनों बच्चों की कुएं में लाश देखन माता-पिता के होश उड़ गए। बता दें कि कुएं में किसी तहर का घेरा नहीं लगा हुआ है, जिसके चलते बच्चे कुएं में जा गिरे। इस मामले में पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। ​पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

क्या आप भी सुबह उठते ही लेते हैं दूध वाली चाय का आनंद, तो हो जाइये सावधान

क्या आप भी सुबह उठते ही लेते हैं दूध वाली चाय का आनंद, तो हो जाइये सावधान

सभी लोग चाय पीना पसंद करते हैं। कइयों की तो नींद ही चाय की प्याली खत्म करने के बाद खुलती है। ये भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है, जिसे हम चाह कर भी नजऱ अंदाज नहीं कर सकते। बहुत सारे लोग ऑफिस में दिन भर चाय लेते रहते है, यहां तक की उपवास में भी चाय लेते रहते है। चाय के सेवन करने से शरीर में मौजूद विटामिन्स बहुत जल्द खत्म होते हैं। इसके सेवन से स्मरण शक्ति में भी बहुत दुर्बलता आती है। आइएं इसके बुरे प्रभावों के बारे में जानें।

दूध वाली चाय के नुकसान 

-चाय से भूख मर जाती है, दिमाग सूखने लगता है और नींद भी बहुत कम हो जाती है।

-चाय पीने से कैंसर तक होने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती है।

-जो लोग चाय बहुत पीते है उनकी आंतें बहुत जल्द खराब हो जाती है और कब्ज घर कर जाती है।

-चाय पीने से खून गन्दा हो जाता है और चेहरे पर लाल फुंसियां भी निकल आती है

-चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं जो कि शरीर में ऊर्जा भर देते हैंद्य लेकिन ये खून को दूषित करने के साथ शरीर को बहुत कमजोर भी करता है।

-दूध से बनी चाय का सेवन पाचन क्रिया पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है और यदि आप इसके साथ कुछ नमकीन खा रहे हैं तो उससे बुरा और कुछ भी नहीं। इससे त्वचा रोग भी होते है।

-चाय के हर कप के साथ एक या अधिक चम्मच शक्कर ली जाती है जो बहुत ज्यादा वजन बढाती है।

-रेलवे स्टेशनों या टी स्टालों पर बिकने वाली चाय का सेवन यदि न करें तो यह बेहतर होगा क्योंकि ये बर्तन को साफ किए बिना कई बार इसी में चाय बनाते रहते हैं जिस कारण कई बार चाय बहुत ज्यादा विषैली हो जाती है।

-भूलकर भी ज्यादा देर तक थर्मस में रखी चाय का सेवन कभी भी न करें।

-चायपत्ती को कम उबालें तथा एक बार चाय बन जाने पर इस्तेमाल की गई चायपत्ती को जरूर फेंक दें।

 
क्या आपको भी है एसिडिटी की समस्या, तो अपनाये यह उपचार और परहेज

क्या आपको भी है एसिडिटी की समस्या, तो अपनाये यह उपचार और परहेज

जब पेट की गेस्ट्रिक ग्लेंड, एसिड का उत्पादन बढ़ाने लगती है तो इस स्थिति को एसिडिटी कहते हैं। सामान्य रूप से हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है जो खाने को पचाने और तोडऩे का काम करता है। जब कोई व्यक्ति एसिडिटी से जूझता है तो उसके शरीर में अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, एसोफेगस में दर्द, पेट में अल्सर और पेट में जलन जैसे लक्षण दिखते हैं।


एसिडिटी क्या है?
जब पेट की गेस्ट्रिक ग्लेंड, एसिड का उत्पादन बढ़ाने लगती है तो इस स्थिति को एसिडिटी कहते हैं। सामान्य रूप से हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है जो खाने को पचाने और तोडऩे का काम करता है। जब कोई व्यक्ति एसिडिटी से जूझता है तो उसके शरीर में अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, एसोफेगस में दर्द, पेट में अल्सर और पेट में जलन जैसे लक्षण दिखते हैं। एसिडिटी आम तौर पर खाने की गलत आदतों, स्ट्रेस, धूम्रपान, शराब के सेवन, एक्सरसाइज का अभाव और खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है। इसके अलावा एसिडिटी अधिकतर उन लोगों को भी होती है जो नॉनवेज का ज्यादा सेवन करते हैं या ऑयली और स्पासी फूड खाना पसंद करते हैं। नॉन स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग जैसी कुछ दवाएं लोगों को गैस्ट्रिक एसिडिटी से राहत दिला सकती हैं। लेकिन इस स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की मर्जी के बिना कोई भी दवा लेना सही नहीं होगा।


एसिडिटी से पीडि़त लोगों को खाना खाने के बाद एसोफेगस में दर्द (गर्दन का ठीक निचला हिस्सा) और पेट में जलन व खट्टी डकारें आने जैसे लक्षण दिखते हैं। कभी-कभी, एसिडिटी वाले लोगों को कब्ज और अपच की समस्या भी हो जाती है। अम्लता का इलाज एंटासिड और खाने की आदतों व लाइफस्टाइल में बदलाव कर किया जा सकता है। एंडोस्टिज्म नामक एक नई तकनीक भी एसिड रिफ्लक्स से राहत दे सकती है। हालांकि एसिडिटी से जल्द आराम पाने के लिए कई जबरदस्त घरेलू नुस्खे भी मौजूद हैं। उन्हें अपनाकर भी एसिडिटी से आराम मिलता है।


एसिडिटी के लक्षण क्या हैं?
एसिडिटी के सामान्य संकेत और लक्षण कुछ इस प्रकार दिखते हैं-
पेट में जलन
गले में जलन
बेचैनी
डकार आना
जी मिचलाना
मुंह का स्वाद खट्टा स्वाद
खट्टी डकार
कब्ज़


एसिडिटी के कारण क्या हैं?
1. नॉन वेजिटेरियन और स्पासी फूड का सेवन
2. स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन
3. तनाव लेना
4. पेट की बीमारियां जैसे पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग, पेट में मरोड़, आदि।
5. नॉन-स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग जैसी दवाओं का सेवन, आदि।


एसिडिटी का इलाज क्या है?
आमतौर पर, एसिडिटी का इलाज एंटासिड की मदद से किया जाता है जिसमें मैग्नीशियम या कैल्शियम या एल्यूमीनियम युक्त यौगिक होते हैं। ये एंटासिड पेट में मौजूद अतिरिक्त एसिड को बेअसर करते हैं, जिससे इसके लक्षणों से राहत मिलती है। एसिडिटी जैसी स्वास्थ्य समस्या में आपके डॉक्टर आपको हिस्टामाइन ब्लॉकिंग एजेंट (रिसेप्टर ब्लॉकर्स) जैसे कि सिमेटिडिन , रेनिटिडाइन, फेमोटीडीन या निजाटिडाइन या प्रोटोन पम्प इन्हिबटर जैसे ओमेप्रोजोले और लानसोप्राज़ोल लेने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि एसिडिटी रोग के लिए सर्जरी भी उपलब्ध है, लेकिन ऐसे बहुत कम केस होते हैं जिनमें सर्जरी की जरूरत पड़ती है। वैसे एसिडिटी का इलाज घरेलू नुस्खो से भी किया जा सकता है। केला, तुलसी, ठंडा दूध, सौंफ, जीरा, लौंग, इलायची, पुदीना या पुदीना के पत्ते, अदरक, आंवला आदि एसिडिटी के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे माने जाते हैं।


एसिडिटी से बचाव क्या है?
निम्नलिखित तरीकों से एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है-
मसालेदार भोजन का सेवन न करें
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें
खुद को हाइड्रेट रखें
खाने को चबा चबाकर खाएं
डिनर और नींद के बीच में कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें
तुलसी के पत्ते, लौंग, सौंफ आदि चबाएं।
अनावश्यक रूप से दवाओं का सेवन न करें

 

आज दिनांक 12 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 12 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 12 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि :-

आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

 

मीन राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

 
BIG BREAKING : इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 2114 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 2114 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2114 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 259 मरीज, दुर्ग से 72, राजनांदगांव से 144, बालोद से 99, बेमेतरा से 44, कबीरधाम से 63, रायपुर से 231, धमतरी से 61, बलौदा बाजार से 38, महासमुंद से 53, गरियाबंद से 36, बिलासपुर से 95, रायगढ़ से 137, जांजगीर-चांपा से 128, मुंगेली से 40, जीपीएम से 4, सरगुजा से 50, कोरिया से 59, सूरजपुर से 56, बलरामपुर से 28, जशपुर से 19, बस्तर से 141, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 72, सुकमा से 37, कांकेर से 65, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 50, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1801 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27348 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 11 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 11 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

प्रदेश के ये युवा मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन होने को कहा 

 हैवान पिता अपनी सगी पुत्री से कर रहा था अनाचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 मंडला से 13 लड़कियां ले जाई गईं थीं हाथरस, मामला जान पुलिस के हाथ-पांव फूले 

नाबालिग लड़की हुई लापता,गुम इंसान का दर्ज हुआ मामला 

कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय सचिव के सामने महिला कार्यकर्ता की हुई पिटाई, विडियो हुआ वायरल 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एक सप्ताह के लिए हुए क्वारंटाइन, पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसा : राजधानी के संतोषी नगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, देखें विडियो 

BIG BREAKING : जिले के एक फेमस ढाबा संचालक के पुत्र का हुआ अपहरण, जांच में जुटी पुलिस 

BIG BREAKING : मंत्री शिव कुमार डहरिया का भी FACEBOOK एकाउंट हुआ हैक, मांगा जा रहा है आर्थिक सहयोग 

सुंदरानी की चेतावनी : कांग्रेस का गैरजिम्मेदाराना रवैए पर कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाएगी भाजपा