

मरवाही | छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव में ऋचा जोगी के बाद अब अमित जोगी के चुनाव लडऩे में भी संशय बना हुआ है क्योंकि उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने आज अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। इससे पूर्व जिला स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचा जोगी की जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है।
निर्वाचन कार्यालय में आज मरवाही उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान छानबीन समिति ने अमित जोगी की जाति प्रमाण पत्र को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें अमित जोगी को कंवर नहीं मानते हुए उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। अमित जोगी के प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने के बाद अब जोगी के चुनाव में लडऩे में भी संशय बना हुआ है।
ज्ञात हो कि जिला छानबीन समिति ने पहले ही अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया है। ऐसे में अब चुनाव में अमित और ऋचा जोगी दोनों के लडऩे पर संशय बना हुआ है।


रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का कार्यवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी बाजार चौक स्थित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री करते संचालक को गिरफ्तार किया है।
पढ़े पूरी खबर-
रायपुर शहर में पुलिस को नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों के नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही थी।

इसी क्रम में थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सोंनडोंगरी के बाजार चैक स्थित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की बिक्री किया जा रहा है। जिस पर थाना कबीर नगर की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त दुकान में टेस्ट पर्चेस कराया गया, जिस पर दुकान के संचालक द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक श्रवण कुमार साहू से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा लगातार गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया तथा प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम द्वारा श्रवण कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से दुकान में रखें 178 नग अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 183/20 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी - श्रवण कुमार साहू पिता रामाधार साहू उम्र करीब 28 साल निवासी ग्राम सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर।
गौरेला | मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने मरवाही विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। डॉ. सिंह ने बरौर, घुम्माटोला, उषाढ़, बेलझिरिया, कांसबहरा, कटरा, चंगेरी, पारसी, धनौरा, लोहारी, गनया सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के गोलबाजार के इस कारोबारी के घर पड़ा ED का छापा, पढ़ें पूरी खबर
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा आप सभी के सेवा में सक्रिय रहे हैं। मरवाही के समग्र विकास के लिये भाजपा को अपना समर्थन देकर मुझे सहयोग प्रदान करें। इन कई वर्षों से मरवाही का विकास थम-सा गया है। विकास की दिशा और दशा को तय करने का मौका आ गया है। देश व प्रदेश के विकास के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने क्षेत्रवासियों से मिल रहे व्यापक समर्थन के लिये आभार माना है। इस दौरान जिला महामंत्री रामजी श्रीवास, डॉ. शिवप्रताप राय, मंडल महामंत्री आयुष मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे।
रायपुर | राजधानी रायपुर के गोलबाजार के कारोबारी विजय गुप्ता के रायगढ़ बाड़ा स्थित मकान में आज ED ने छापा मार कार्यवाही की है, गोलबाजार के औषधि कारोबारी विजय गुप्ता के प्रतिष्ठान में कुछ महीने पहले वन विभाग ने भी छापेमारी की थी। जिसके बाद वहां वन प्राणियों के खाल, मानिटर लिजार्ड, सियार की खोपड़ी, पीसेन, जंगली बिल्ली की पित्त की थैली और हत्ता जोड़ा, इन्द्र जाल सहित अन्य अवशेष जब्त किये गए थे । बाद में यह प्रकरण ईडी को ट्रांसफर किया गया था।
जानकारी के अनुसार कारोबारी विजय गुप्ता की गोलबाजार में जड़ी-बूटी की दुकान है, आज ईडी की 5 सदस्यीय टीम ने यहां दबिश दी है, कारोबारी से करीब दो घंटे से पूछताछ की जा रही है।
राजिम | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे राजिम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि आज भिलाई के बाद राजिम के एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार किसान की लाश खेत के पास फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। मृतक का नाम कमलेश साहू बताया जा रहा है। वहीं मौत का कारण अज्ञात है।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक और किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि गोबरा नवापारा थाना के दादरझोरी गांव में किसान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसान की लाश बरामद कर ली है। वहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
धमतरी | कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने बिना मास्क के पेट्रोल-डीजल नहीं दिए जाने के निर्देश जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को दिया है। पम्प संचालकों के नाम से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि यदि कोई उपभोक्ता बिना मास्क के पेट्रोल अथवा डीजल के लिए आता है तो बिना मास्क वाले उपभोक्ताओं को किसी भी हालत में ईंधन प्रदाय हीं किया जाए। यदि बिना मास्क के किसी उपभोक्ता को पेट्रोल/डीजल दिया जाता है तो ऐसे फर्म संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर | मरवाही उपचुनाव की जंग दिलचस्प होती जा रही है। शुक्रवार 16 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख को अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी ने एक साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अमित जोगी की मां डॉ. रेणु जोगी भी उपस्थित रहीं। स्क्रूटनी के बाद यह तय होगा कि मरवाही से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का प्रत्याशी कौन होगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल के द्वारा सरकारी शराब दुकान में लूटपाट करने वालों के समर्थन में दिये जा रहे हैं अनशन को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है और कहां है कि मोदी सरकार के किसान विरोधी बिल के गांव-गांव में हो विरोध के कारण भाजपा सांसद अपने क्षेत्र में किसानों को मुंह नहीं दिखा पा रहे हैं और इन सभी बातों से ध्यान भटकाने के लिये वह सरकारी शराब दुकान में लूटपाट करने वाले अपराधियों के लिए अनशन का राजनीतिक नाटक कर रहे हैं |
पढ़ें : बड़ी खबर: राजभवन और सरकार के बीच मतों में टकराव बढ़ा, मंत्री अकबर-चौबे अचानक पहुंचे राजभवन
जबकि शराब दुकान के लूटपाट में कुल 11 आरोपियों को नामजद आरोपी बनाया गया था जिनके ऊपर धारा 147, 149, 186, 186, 392 एवं लोक संपत्ति क्षति की धारा 3 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जिनमें से सात आरोपियों ने माननीय हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी और शेष 4 आरोपियों ने अग्रिम जमानत हेतु आवेदन नहीं दिया था। उनकी गिरफ्तारी कानून के अनुरूप हुई और उन्हें जेल भेज दिया गया। भाजपा सांसद विजय बघेल अपने आप को भारत के संविधान और कानून व्यवस्थाओं से ऊपर समझने लगे हैं और न्यायालयीन प्रणाली का भी वह अपमान कर रहे हैं जबकि उन्हें मालूम है कि शेष चार आरोपियों को भी नियमानुसार माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के पश्चात ही जेल से रिहा किया जायेगा।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक और किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस





















