रायपुर | छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर और शराबबंदी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज गृहमंत्री के बंगले का घेराव करेगी। साथ ही एक दिवसीय धरना भी देगी। इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रायपुर, जिस रमन राज में अधिकारियों, राजनेताओं से लेकर पत्रकारों तक सब दहशत में थे, जिस रमन राज में हर भाजपाई गुंडागर्दी पर उतर आया था, जिस रमन राज में लोगों की प्रताड़ना और अत्याचार आम बात हो गई थी, उसी रमन राज के मुखिया डॉ. रमन सिंह अब भूपेश बघेल की सरकार में गुंडागर्दी ख़त्म करने के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह अपने कार्यकाल के आंकड़े लेकर थोड़ा चिंतन कर लें तो उनका मानसिक तनाव कम हो जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि इतिहास गवाह है कि छत्तीसगढ़ को 15 वर्षों की रमन सरकार का हासिल सिर्फ हत्याएं फर्जी मुठभेड़, घोटाले, बलात्कार, दह्शत और साजिशें रहीं हैं। पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार तक तमाम अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। यह कांग्रेस नहीं कहती है अदालतें कहती हैं, दस्तावेज कहते हैं। अफसोस इस बात का है कि जब प्रदेश की जनता सत्तापोषित गुंडागर्दी और वसूलीबाजी से निजात पाकर राहत की सांस ले रही है तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नारा लगा रहे हैं कि भूपेश तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी। ऐसा कहकर डॉ. रमन सिंह ने न केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपमान किया है बल्कि उन लाखों किसानों, युवाओं का भी अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने भाजपा के जंगलराज से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाया था। विधानसभा चुनाव में पराजय से मिली चोट गहरी है यह तो हमें पता है। लेकिन अब इस चोट का संक्रमण डॉ. रमन सिंह के मस्तिष्क तक पहुँच गया है इसका अंदाजा हमें नहीं था। नहीं भुला जाना चाहिए कि वह डॉ. रमन सिंह की भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नंदकुमार साय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों की गुंडई का शिकार खुद कई वरिष्ठ भाजपा नेता हुए थे। स्वर्गीय लखीराम और गौरीशंकर जी की गाड़ियां फूंक दी गई थी और महेश तिवारी समेत दर्जनों भाजपा नेताओं की जमकर पिटाई की गई थी बताएं रमन सिंह की भाजपा में बैठे गुंडों ने उस वक्त पर्यवेक्षक के तौर पर आये मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ क्या किया था? बताएं डॉ. रमन सिंह कि पूर्व विधायक राजू क्षत्री और उनके बेटे ने टीआई के घर तोड़फोड़ कर उसको जान से मारने की धमकी दी थी वो गुंडई थी कि नहीं थी? बताएं रमन सिंह कि भाजपा सांसद कमलभान के बेटे देवेंद्रभान ने पत्रकार की पिटाई की थी वो गुंडई थी कि नहीं थी? बताएं रमन सिंह कि पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले के भतीजों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था वो गुंडई थी कि नहीं थी?
रमन सिंह जी आपकी सरकार में तो गुंडागर्दी का शिकार भोले भाले आदिवासी, पत्रकार और किसान सभी हुए मगर आप खामोश थे। आपके विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनाज व्यापारी को जमकर पीटा था आज भी उसके घाव भरे नहीं हैं। हम नही भूल सकते कि भारी हार के बाद भाजपा कार्यालय में किस तरह से पत्रकार सुमन पाण्डेय की आपके जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और पार्टी के लोगों ने पिटाई की थी। वह आपकी सरकार थी जब पार्टी कार्यकर्ताओं की गुंडई सफल नहीं हो पाती थी आप पुलिस का इस्तेमाल करने लगते थे। तमाम फर्जी मुक़दमे गुंडई नहीं थी तो क्या थी? बिलासपुर में कांग्रेस दफ्तर में घुसकर निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई वो गुंडई नहीं तो क्या थी? डाक्टर साहब आपको आराम की सख्त जरुरत है। हमें अच्छी तरह से पता है कि आपकी स्थिति पार्टी में ठीक नहीं है जिस गुंडागर्दी को आपने पार्टी में बढ़ावा दिया वही अब आपके खिलाफ खड़ी है? हमे डर है कि वो आपके खिलाफ भी इस्तेमाल की जा सकती है। आपको सख्त आराम की जरुरत है।
रायपुर, कोरोना महामारी में हमारे प्राचीन ज्ञान आयुर्वेद का महत्व काफी अधिक है आयुर्वेद में इसके ऊपर पूरा आदिकाल से बताया जा रहा है हमारे वेदों में बताया गया जड़ी-बूटी अनेक गंभीर बीमारियों का इलाज करने में काफी उपयोगी होती है इसके परिपेक्ष में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सोच के अनुसार माननीय वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी के निर्देशानुसार वन औषधि का वितरण किया जा रहा है।
उक्त बातें श्री पंकज शर्मा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने आज कहीं।
आयुर्वेद में वन औषधि की महत्ता बताते हुए जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला ने कहा कि हमारे पूर्वजों के द्वारा ग्राम अंचलों में जड़ी बूटी और वन औषधियों से इलाज करने की परंपरा रही है इसी परिपेक्ष में आज भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ रायपुर द्वारा वन औषधीय पौधों का वितरण जन सामान्य में किया जा रहा है ।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ रायपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने कहा कोरोना काल में औषधि पौधों का वितरण कोरोना जंग जीतने में कारगर साबित होगा।
भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ रायपुर द्वारा कमल विहार मार्ग एक बोरियाखुर्द में वन औषधीय पौधों का वितरण किया गया इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री जी स्वामी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी , राजीव गुप्ता, अखिलेश आमदे जी,जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला, जिला मुख्यालय आयुक्त बीबी वर्मा ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त हेमंत शुक्ला , विकासखंड सचिव मुकेश बोरकर,चंद्रहास निर्मलकर पार्षद, वीरेंद्र देवांगन, चंपा देवांगन, सुरेश धीवर, आस मोहम्मद , जग्गू साहू ,अनीता विश्वकर्मा, दुर्गा यादव, आरती राजपूत, कंचन लता यादव , मंजू श्रीवास , भुनेश्वरी वैष्णव, मोनिका गुप्ता,नमन साहू , अंकुश उपाध्याय, आदि उपस्थित थे।
रायपुर | राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति, परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज-1 और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा नवम्बर माह में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा इस वर्ष 13 दिसम्बर को प्रदेश के 48 परीक्षा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी 24 अक्टूबर तक अध्ययनरत् विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का ऑफलाइन आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा किया जाएगा। विज्ञापन का प्रारूप, परीक्षा केन्द्रों की सूची, केन्द्र कोड, आवेदन-पत्र और प्रवेश पत्र का प्रारूप वेबसाईट www.scert.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इन परीक्षाओं के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। भरे हुए आवेदन पत्र सह प्रवेश पत्र में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अध्ययनरत विद्यालय में प्राचार्य के पास निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा करना है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम कक्षा 10वीं तक और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक पाठ्यक्रम निर्धारित है। परीक्षाओं हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से आयोजित की जाती है। दोनों परीक्षाओं के लिए दो-दो प्रश्न पत्र होंगे। 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक बौद्धिक योग्यता परीक्षण पेपर-एक और दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शैक्षणिक योग्यता परीक्षण की परीक्षा पेपर-दो होगी। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में बौद्धिक योग्यता परीक्षण के 100 और राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में बौद्धिक योग्यता परीक्षण के 90 प्रश्न होंगे। इसी प्रकार द्वितीय प्रश्न पत्र में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए गणित विषय के 20, विज्ञान (भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान) विषय के 40 और सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र) विषय के 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक पर एक अंक निर्धारित है।
पढ़ें : एनएमडीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा प्रथम स्तर में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने आय का कोई बंधन नहीं है। प्रथम स्तर की परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित की जाती है। द्वितीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाएगी। द्वितीय स्तर की परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कक्षा 11वीं और 12वीं में 1250 रूपए प्रतिमाह, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 2000 रूपए प्रतिमाह और पी.एच.डी. में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नॉर्मस के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय और अशासकीय अनुदान प्राप्त, नगरीय निकाय विद्यालय में अध्ययनरत्, जिनके पिता या पालक की वार्षिक कुल आय डेढ़ लाख रूपए से अधिक ना हो, वे शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रदत्त किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
रायपुर | जोगी की जाति के फ़ैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयानों पर संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी ने कहा है कि इन नेताओं के पुराने बयान और नए बयान को सामने रख दिया जाए तो गिरगिट भी रंग बदलना भूल जाएगा।
रायपुर | केंद्र सरकार बेटियों की सुरक्षा पर संवेदनहीन और उदासीन हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान सिर्फ खोखला नारा साबित हुआ है। सत्ता के लालच मे भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ का नारा तो दिये लेकिन उसका मान नहीं रख पाये। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा रेपिस्टों को संरक्षण देने का कार्य किया जाता है और केंद्र के मुखिया मूकदर्शक बन कर देख रही है। प्रधानमंत्री जी एवं उसके नेतागण एक तरफ तो बेटी बचाओ का नारा देती है जबकि उनके विधायक और सांसद उन घटनाओं में लिप्त होते है तो उसे बचाने झंडा लेकर निकल पडते है।
पढ़ें : पीपीई किट पहने डॉक्टर के डांस ने जीता रितिक रोशन का दिल, रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे सीखूंगा स्टेप्स
हमने मरवाही उपचुनाव के लिए रणनीति तय कर ली है । मरवाही के हर गाँव हर घर पहुँचकर अब हम वोट नहीं न्याय मांगेंगे । क्योंकि हमारे साथ हुए अन्याय का जवाब मरवाही की जनता देगी । भूपेश की अदालत में नही मरवाही की जनता की अदालत में अब न्याय होगा । pic.twitter.com/SLjpugBRDX
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 19, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है, इस हेतु अधिसूचना एक दो दिनों में जारी कर दिया जायेगा। सरकार द्वारा 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है | इस दो दिवसीय विधानसभा सत्र में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कानून, जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार जनविरोधी मान रही है, इन दोनों कानूनों, कृषि और श्रम में संशोधन करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अपना विशेष बिल लेकर आ रही है और उस पर चर्चा करा कर विधानसभा से बिल पास कर दोनों मामले में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर नया कानून बनाने के लिए यह सत्र आहूत किया गया है।
रायपुर | युवती के साथ आफिस का सेल्स मैनेजर ने फोन नही उठाने पर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर शादी का प्रलोभन देकर दो युवतियों से हुआ अनाचार, दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज
मैने कोरोना टेस्ट कराया पॉजिटिव आया है , मेरे संपर्क में जो आए है , कृपया अपना ध्यान रखिए । सुनील सोनी , सांसद
Posted by Sunil Soni on Monday, 19 October 2020














