CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भनक लगते ही पुलिस व अधिकारियों की टीम ने रुकवाया बाल विवाह...

भनक लगते ही पुलिस व अधिकारियों की टीम ने रुकवाया बाल विवाह...

कोरबा । शादी के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त अक्षय तृतीया को माना जाता है। लेकिन इस दिन बाल विवाह के मामले भी सुनने में आते है। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले में आया, जहां खबर मिलते ही महिला बाल विकास परियोजना के अधिकारियों की एक टीम ने दबिश देकर बाल विवाह रुकवाया।
मामला कोरबा के कटघोरा थाना इलाके के ग्राम पंचायत धवईपुर के आश्रित ग्राम रामनगर का है। अक्षय तृतिया के दिन राम नगर के एक परिवार में नाबालिग बच्ची की शादी की जा रही थी। इसकी खबर किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद महिला बाल विकास परियोजना के अफसर और पुलिस ने घर में दबिश देकर बच्ची की शादी रुकवा दी।
जानकारी के मुताबिक रामनगर के रहने वाले मुनीराम की दो बेटियां हैं। एक की उम्र 18 साल है और छोटी बेटी अभी नाबालिग है। मुनीराम ने दोनों बेटियों की शादी साथ में ही करने का फैसला लेकर एक मंडप अपनी नाबालिग बेटी के लिए भी बनवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे अफसरों ने बताया कि बाल विवाह गैर-कानूनी है। ऐसा करने पर बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत एक लाख जुर्माना और 2 साल की सजा हो सकती है।
अफसरों ने इसकी जानकारी मुनीराम के परिवार को दी। करीब 1 घंटे तक रहे गहमा-गहमी के माहौल के बाद बच्ची के घर वालों ने अपनी गलती मानीं। अफसरों ने परिवार के सदस्यों को समझाइश देकर विवाह नही करवाने के निर्देश दिए। बात-चीत के बाद ये तय हुआ कि लॉकडाउन के बाद बड़ी बेटी प्रशासन से अनुमति लेकर करें। बच्ची के पिता से एक शपथ पत्र भी भरवाया गया कि जिसमें उन्होंने बेटी के बालिग होने पर ही शादी करवाने का वादा किया। परिवार को फिलहाल समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
 

बाल विवाह कराने पर दो साल का कठोर कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

बाल विवाह कराने पर दो साल का कठोर कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

बिलासपुर । बाल विवाह कानून के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह करना, करवाना, सहायता करना, बाल विवाह को बढ़ावा देना, उसकी अनुमति देना अथवा बाल विवाह में सम्मिलित होना अपराध है। इसके लिए 2 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रुपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके बहुत सारे नुकसान हो सकते है। बाल विवाह से शिक्षा का अभाव, मानसिक विकास में रूकावट, मातृ मृत्यु दर में वृद्धि, सम्पूर्ण गर्भावस्था, हिंसा व दुव्र्यवहार, शारीरिक दुर्बलता जैसे विकार उत्पन्न हो जाते है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पहल की जा रही है। बाल विवाह के रोकथाम एवं शिकायत के लिए छत्तीसगढ़ शासन के हेल्पलाईन नंबर 1098 या 181 जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस सहायता के लिए 100 या 112 नंबर डायल करके सहायता ली जा सकती है।
 

ज़िला आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

ज़िला आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

महासमुंद। लॉकडाउन के दौरान महासमुंद कलेक्टर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को आबकारी विभाग ने महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल ने जाँच के दौरान आरोपी कुंजमन दास पिता अंजोर दास, जाति पनका उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बरोली थाना बसना जिला महासमुंद कुल 15 ली. महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ़्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वतन चौधरी के साथ नगर सैनिक शिरीष भोई, रमेश मोहन्ती एवं तारेश हरवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आकाशीय बिजली व आंधी तूफान के क़हर ने उजाड़ा कई ग्रामीण परिवारों का घर

आकाशीय बिजली व आंधी तूफान के क़हर ने उजाड़ा कई ग्रामीण परिवारों का घर

 कांकेर। कोयलीबेड़ा विकाशखण्ड के अंतर्गत देवपुर पंचायत के आसपास आंधी तूफान ने ऐसा क़हर ढाया की ग्रामीणों के घरों से छत और घरो पेड पौधे फसलों को तबाह कर दिया । वही साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से किसानों के मवेशियों की भी मौत हो गई। ऐसे में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण की मार से ग्रामीण क्षेत्रों में जिंदगी जीना दूभर हो गया वही इस प्रकार का प्राकृतिक आपदाओं से जो दोहरा नुकसान हुआ ग्रामीण किसानों के मानो कमर तोड़ दिया।


ऐसे में अब अगर कोई चारा ग्रामीणों के पास बचा है वो है शासन प्रशासन से मुवाबजे की गुहार लगाना जो ये ग्रामीण किसानों के पास आखरी चारा बचा है । ऐसे में न इनके पास खाने पीने की व्यवस्था है न रोजगार का न ही सर छुपाने के लिए कोई जगह ऐसे में ये लोग जाए तो जाए कहा, अब तक कोई इनकी मदत और हालचाल पूछने कोई नही पहुँचा, फ़िलहाल सभी मदत की उम्मीद लिए राह तक रहे है।

 मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से बेसहारा बच्चों का संवरेगा बेहतर भविष्य-चंद्राकर

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से बेसहारा बच्चों का संवरेगा बेहतर भविष्य-चंद्राकर

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठाने के साथ ही उन्हें छात्रवृृृत्ति भी देगी। कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जो कोविड पीड़ितों के कुछ आंसू पोंछ सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से बेसहारा बच्चों का भविष्य बेहतर रूप से संवर सकेगा।


संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कोविड के निर्मम प्रहार के चलते जिन बच्चों का सब कुछ छीन गया है, अब छत्तीसगढ़ सरकार उनका संबल बनने जा रही है और न केवल उनकी शिक्षा का दायित्व उठायेगी बल्कि उनके भविष्य को संवारने की हर संभव कोशिश भी करेगी। सरकार की इस संवेदनशील पहल को अमली जामा पहनाया जाएगा छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से। यह योजना इस वित्तीय वर्ष से लागू की जाएगी। चंद्राकर ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को इस वित्तीय वर्ष के दौरान कोरोना के कारण खो दिया है, उन की पढ़ाई का पूरा खर्च अब छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। साथ ही पहली से आठवीं तक के ऐसे बच्चों को 500 रुपय प्रतिमाह और 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी राज्य सरकार ने दी जाएगी।

शासकीय अथवा प्राईवेट किसी भी स्कूल में पढ़ाई करने पर ये बच्चे इस छात्रवत्ति के लिये पात्र होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया है ऐसे बच्चे जिनके परिवार में रोजी-रोटी कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु कोरोना से हो गई है, तो उन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी राज्य सरकार करेगी। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया है, कि यदि ये बच्चे राज्य में प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन देते हैं तो उन्हें प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा और उनसे किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। कोरोना महामारी ने न जाने कितने घरों में अंधेरा कर दिया है और न जाने कितने बच्चों के सिर से उनके मा-बाप का सहारा छीन लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के जरूरतमंदों को हर तरह का सहारा मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह संवदेनशील पहल इन बेसहारा बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में काफी सहायक होगी।

 रायपुर ब्रेकिंग : 17 मई से राजधनी हो सकता है अनलॉक! इन्हें दी जाएगी सुबह 6 से शाम 6 बजे तक छूट

रायपुर ब्रेकिंग : 17 मई से राजधनी हो सकता है अनलॉक! इन्हें दी जाएगी सुबह 6 से शाम 6 बजे तक छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में 17 मई से कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन में राहत दी जा सकती है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सभी व्यापार खोलने और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्णय सरकार ने लिया है। रायपुर और दुर्ग जिले में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है वहां पर 17 मई से हर दिन शाम 6 बजे तक के लिए सभी तरह व्यापार खोले और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्णय सरकार ने लिया है। 

लॉकडाउन पर अंतिम फैसला कलेक्टर को लेना है और ये आदेश जल्द जारी हो सकता है. बता दें कि  रायपुर के दो विधायकों ने भी लॉकडाउन (Lockdown) में अपने प्रतिक्रिया दी है. रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने दावा किया है कि 17 मई से जरूरत की चीजों की सारी दुकानें खुल जाएंगी. इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है. वहीं विधायक कुलदीप जुनेजा अभी भी  7 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में है. हालांकि उन्होंने रोज कमाने खाने वाले लोगों को रियायत देने की बात कही है. हालांकि अब भी कलेक्टर के अंतिम आदेश का इंतेजार राजधानीवासियों को है. जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.
 बड़ी खबर: नशीला कप सिरप के साथ 02 गिरफ्तार,150 नग कफ सिरप जब्त

बड़ी खबर: नशीला कप सिरप के साथ 02 गिरफ्तार,150 नग कफ सिरप जब्त

बिलासपुर। नशीला कफ सिरप बेचने की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 150 नग नशीला कफ सिरप जब्त की है। 


मिली जानाकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सिविललाईन थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शनिवार को रात 1.10 बजे बजरंग चौक तालपारा के पास 02 लोगों के द्वारा नशीला सिरप बेचने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर पकडऩे पर उनके पास से एक प्लास्टिक बोरी में 150 नग कफ सिरप 100 एमएल सिलबंद तथा 4 सौ रुपये नगदी व 02 नग मोबाईल जब्त की है।

जिसकी कुल अनुमानित कीमत 88000 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम आदिल खान 21 वर्ष पिता रहीम खान निवासी घोड़ा दाना स्कूल के पास तालपारा सिविललाइंस एवं मयंक पाण्डे 20 वर्ष पिता सुरेन्द्र पाण्डे निवासी भारतीनगर बिलासपुर सिविललाइन्स बताया है। दोनों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 21,22 अधिनियम एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है। 
 रेड कार्यवाही में धरे गए 22 जुआरी, जुआरियों से 51,500 रूपये जप्त

रेड कार्यवाही में धरे गए 22 जुआरी, जुआरियों से 51,500 रूपये जप्त

कोरबा। विगत कई दिनों से उरगा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो में जुआ खेलने व कई अवैध गतिविधियों की सूचना सुत्रों से लगातार प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के निर्देशन में थाना उरगा पुलिस द्वारा अलग-अलग विशेष टीम बनाया गया था। जिस पर आज अलग-अलग जगहो में विशेष सूत्र एवं मुखबीर तैनात किये गये थे, जो मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम दमखाचा व घाटाद्वारी के बीच जंगलो में कुछ लोग रूपये पैसे का दाव लगाकर तास के माध्यम से हार जीत का खेल रहे है।

सूचना पर विशेष टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 22 जुआरियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट तथा महामारी अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि का जुर्म दर्ज कर जुआरियों से 51500 रूपये जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उनि प्रहलाद राठौर, सउनि राकेश कुमार गुप्ता, राजेश तिवारी, अनिल खाण्डे, आर एल डहरिया, प्र आर राम पाण्डेय, उदय सिंह ठाकुर, आरक्षक हितेश राव, प्रकाश कुमार चन्द्रा, दिलीप मिंज, विकास कोसले, सुरज भारद्वाज, कैलाश कंवर, वर्जुन दिव्य,कमल कुमार कंवर, गोवर्धन टाईगर, राम स्वरूप कश्यप, शांतनु राजवाडे ,ध्वजा राम कश्यप ,महासिंग सिदार आदि थाना स्टाफ की अहम भुमिका रही।
लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : इस जिले में 24 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : इस जिले में 24 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश हुआ जारी, देखें आदेश

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी है जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है | राज्य के कई जिलों में कोरोना का संक्रमण अधिक बढ़ रहा है | कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है | इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि बिलासपुर में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिलासपुर में 24 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर सरांश मित्तर ने जारी आदेश में कहा है कि 24 मई की रात 12 बजे तक संपर्ण जिला कंटेनमेंट जोन रहेगा। इस बार लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गयी है। मंडिया और थोक-फुटकर दुकानें बंद रहेगी लेकिन गोडाउन, मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति सुबह 4 बजे से 10 बजे तक की होगी।

फल, सब्जी की होम डिलेवरी 2 बजे तक केवल ठेलों और अस्थायी दुकानों के जरिये होगी। गाड़ियों में भी समाना बेंचा जा सकेगा। अंडा, मटन, मछली की दुकानें शाम 4 बजे तक खोली जा सकेगी। हालांकि सुपर मार्केट, माल और बाजार इस दौरान नहीं खुलेंगे।

स्वीगी व जैमेटो से होटल व रेस्टोरेंट में सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक होम डिलेवरी की सुविधा होगा। हालांकि ग्राहकों के लिए इन हाउड डाइनिंग व टेक अवे पर प्रतिबंध होगा। गैराजा, आटा चक्की, चश्मा दुकान, निर्माण सामिग्री की दुकान, रिपयरिंग की दुकान, कृषि संबंधी दुकान शाम 4 बजे तक खुलेंगे। दुध की दुकान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में 5 बजे से 6.30 बजे तक होगी।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी से पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी के घर में हुई चोरी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी से पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी के घर में हुई चोरी, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | बेटी की शादी के लिये निर्माणाधीन मकान में रखा गया सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट सिविलाईलाइन्स थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार नर्मदानगर एच 1/6 बिलासपुर निवासी प्रेमवति धुर्व 65 वर्ष ने थाने में 14 मई को शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया आदिवासी विकास विभाग इंद्रावती भवन रायपुर से मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई है। खुद का मकान मंगला चौक के आगे देवदाल मिल वाली गली में निर्माण करा रही है। मकान में फिनिसिंग का काम चल रहा है। पीडि़ता मकान के एक कमरे में अपनी छोटी बेटी के शादी के लिये कांसे तथा स्टील के बर्तन एवं साड़ी ,कपड़े सहित अन्य सामान करीब 45 से 50 हजार रुपये को रखा था। जिसे किसी ने चोरी कर लिया है। मकान की देखरेख करने तथा फिनिसिंग के लिये अशोक यादव को बोली थी। सामान चेक करने जाने पर पता चला कि किसी ने 27 मार्च से 3 मई के बीच सामान चोरी होने की आशंका है।  घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 पूर्व विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर छोटे व्यापारियों को सीमित समय में दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की

पूर्व विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर छोटे व्यापारियों को सीमित समय में दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की

जगदलपुर। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए बस्तर जिले में एक महीने से लॉकडाउन जारी है। इस बीच भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफ ना ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले के छोटे-बड़े समस्त व्यापारियों को सीमित समय के लिए दुकानें खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि, बस्तर जिलें में फैलते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए अप्रैल माह में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, लेकिन किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि, यह लॉकडाउन निरंतर बढ़ता ही चला जाएगा। जिला प्रशासन के इस फैसले पर जिले के सभी व्यापारियों ने भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर पूरी तन्मयता से अपना बहुमुल्य योगदान भी दिया। लेकिन लगातार दुकान बंद रखने से व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट गहराने लगा है जिस पर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व विधायक ने कहा है कि, बढ़ते गए लॉकडाउन की वजह से सभी व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्याएं पैदा हो रही है। इसलिए अब यह आवश्यकता प्रतीत हो रही है कि, जिला प्रशासन नीति-नियम बनाकर दिनांक 16.05.2021 को समाप्त हो रहे लॉकडाउन की अवधि के पश्चात् एक सीमित समय के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। कुछ घण्टों के लिए बाजार की सभी दुकानें खुलने से जहॉ व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी, वहीं आम जनता को भी इससे लाभ होगा और उन्हें सामान खरीदने में राहत प्रदान की जा सकेगी। और व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट काफी हद तक सुलझ जाएगा।

पूर्व विधायक बाफना ने कलेक्टर से आग्रह करते हुए आगे कहा है कि, सभी दुकानें सीमित समय के लिए और सामाजिक दूरी तथा बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं देने जैसी एहतियात बरतने के साथ व्यापारियों तथा जनता को भी राहत प्रदान करते हुए दुकानें खोलने की अनुमति देने की कृपा करें। इससे सरकार को भी लाभ होगा और लॉकडाउन के सभी नियमों का आसानी से पालन करवाया जा सकेगा।
 वाहन चेकिंग के दौरान पकडे गए शराब तस्कर, चार युवक से भारी मात्रा में शराब जब्त

वाहन चेकिंग के दौरान पकडे गए शराब तस्कर, चार युवक से भारी मात्रा में शराब जब्त

महासमुंद।  छिलपावन चौक पिथौरा में नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 7 जरिकेन 37 लीटर महुआ शराब जब्त किया है । इस आरोप में चार युवक को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आबाकरी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है । थाने से मिली जानकारी के अनुसार महुआ शराब तस्करी के आरोप में ग्राम मांढर रायपुर निवासी दुर्गेश पंचसारी पिता गोपी पंचसारी,  ग्राम सिलतरा वर्तमान पता बेलटुकरी थाना तुमगांव सिद्धार्थ निषाद पिता कौशल निषाद पुरन बघेल पिता घनश्याम बघेल एवं ग्राम धरसींवा निवासी हीरेंद्र कुमार पटेल पिता दाऊ लाल पटेल को गिरफ्तार किया गया है । ये लोग कार क्रमांक सीजी 04 सी एक्स 5555 इनोवा में शराब परिवहन कर रहे थे । पुलिस ने 37 लीटर शराब व कार को जब्त कर लिया है । 
   मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ : प्रदेश के कई स्थानों पर हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश

मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ : प्रदेश के कई स्थानों पर हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश

महासमुंद। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व से पश्चिम असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। मौसम विभाग के एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में 14 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
 बड़ी खबर: बेहोशी की हालत में घर पहुंचाए युवक की उपचार के दौरान देर रात हुई मौत

बड़ी खबर: बेहोशी की हालत में घर पहुंचाए युवक की उपचार के दौरान देर रात हुई मौत

महासमुंद। शहर के गंजपारा मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की उपचार के दौरान देर रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी हालत एक दिन पहले काफी गंभीर थी। मृतक को उसके दोस्तों ने बेहोशी की हालत में घर पर छोड़ दिया था। जिसका परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। प्रथम दृष्टया गाड़ी से गिरने के कारण चोट आने की बात चिकित्सक कर रहे है, लेकिन पीएम के बाद ही पता चलेगा । इधर, पुलिस पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी है । कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने कहा है कि अस्पताली मेमो पर मर्ग कायम कर लिया गया है । इसके बाद जांच में तथ्य सामने आएंगे, फिर अपराध कायम किया जाएगा । गंजपारा निवासी ओंकार तंबोली ने बताया कि मेरे पुत्र भावेश तंबोली का मंगलवार को जन्मदिन था । सुबह उसका दोस्त देव सिन्हा घर आया और उसे पार्टी देने के नाम पर उसे ले गया । जिस समय वह घर से गया वह सही सलामत था । दलदली में दोपहर देव सिन्हा द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था । इस दौरान करीब 7 से 8 लोग मौजूद थे । रात साढ़े 9 बजे उसे बोहोशी की हालत घर के सामने छोड़कर चले गए । भावेश के नाक से खून बह रहा था । इसके बाद से उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे । बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । चिकित्सकों का कहना है कि सिर के पीछे अधिक चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है ।
 तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की इलाज के दौरान मौत

रायपुर। तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 06 मई को 7.50 बजे दिलबाग ढाबा के सामने सांकरा धरसींवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार देवाशीष सिंह 27 वर्ष पिता परिमल निवासी रावांभाठा रायपुर को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 
 रायपुर : शराबी बेटा माता-पिता के साथ कर रहा था विवाद, समझाने पर बहन के साथ किया मारपीट

रायपुर : शराबी बेटा माता-पिता के साथ कर रहा था विवाद, समझाने पर बहन के साथ किया मारपीट

रायपुर। शराब के नशे में माता पिता से गाली-गलौच रहे युवक को समझाने पर बहन के मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सेजबहार थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छछानपैरी मुजगहन निवासी श्रीमती सुनीता बाई कोसले 41 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 12 मई को रात 11 बजे ग्राम छछानपैरी में प्रार्थिया का भाई देवेन्द्र डहरिया माता-पिता के साथ शराब के नशे में विवाद कर रहा था। समझाने पर गाली-गलौच कर पीडि़ता के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 छत्तीसगढ़ लॉकडाउन: इस जिले में लॉकडाउन की अवधि को 30 मई तक बढ़ाने की संभावना

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन: इस जिले में लॉकडाउन की अवधि को 30 मई तक बढ़ाने की संभावना

जगदलपुर। जिले में 16 मई के बाद लॉकडाउन की अवधि 30 मई तक बढ़ाने की संभावना है। ऐसे संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई वर्चुवल बैठक से संकेत मिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने जिलों के कलेक्टर्स को पूरी छूट दी है कि वे संपूर्ण लॉक डाउन के बजाए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर ध्यान दें, एक और बात पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ध्यान देने कहा है कि इस लॉक डाउन में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि सभी वर्गों का हित हो।
 लॉकडाउन में दुकान खोलने और मकान बनाने वाले पर हुई कार्यवाही

लॉकडाउन में दुकान खोलने और मकान बनाने वाले पर हुई कार्यवाही

कोरबा। लाकडाउन के दौरान कोसाबाड़ी क्षेत्र में एक दुकान खुली मिली, वहीं कांशीनगर  में एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था, लाकडाउन के उल्लंघन के साथ ही कार्य में लगे लोगों ने न तो मास्क लगाया था, और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था, निगम अमले ने उक्त दोनों जगहों पर कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाया गया, दुकान को बंद कराया एवं मकान निर्माण कार्य को रोका।

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व सुरक्षा हेतु प्रभावशील किए गए लाकडाउन का पालन कराने हेतु नगर निगम कोरबा का मैदानी अमला आज भी सक्रिय रहा तथा लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर उनके द्वारा कार्यवाही की गई। इस कड़ी में कोसाबाड़ी जोनांतर्गत एक हार्डवेयर दुकान खोलकर व्यवसाय किया जा रहा था, वहीं कांशीनगर में एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था, इसके साथ ही जोनांतर्गत बेवजह घूमने, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित अन्य प्रकरणों पर 12200 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। निगम के बालको जोनांतर्गत भी मकान का निर्माण कर लाकडाउन का उल्लंघन करने, बेवजह घूमने, मास्क न लगाने सहित अन्य प्रकरणों पर 1500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार अन्य जोन में भी लाकडाउन उल्लंघन पर निगम अमले द्वारा कार्यवाही की गई तथा ंसंबंधितों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे लाकडाउन के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। 

लाकडान उल्लंघन पर 15900 रूपये अर्थदण्ड- नगर निगम कोरबा के विभिन्न जोनांतर्गत आज लाकडाउन उल्लंघन के विभिन्न मामलों पर 15900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसाबाड़ी व रविशंकर जोनांतर्गत 12200 रूपये, बालको जोनांतर्गत 1500 रूपये, कोरबा जोनांतर्गत 500 रूपये, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 500 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 500 रूपये व सर्वमंगला जोनांतर्गत 700 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। 
 मनरेगा मजदूरी के भुगतान को लेकर छग सरकार ने भारत सरकार को लिखा पत्र

मनरेगा मजदूरी के भुगतान को लेकर छग सरकार ने भारत सरकार को लिखा पत्र

रायपुर। महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों के मजदूरी भुगतान में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के श्रमिकों को भुगतान न होने के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखा है। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सवि प्रसन्ना आर. ने इस संबंध में संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखा है जिसमें उन्हें अवगत कराया गया है कि मनरेगा अंतर्गत एक ही ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के श्रमिकों के मजदूरी भुगतान हेतु एफटीओ जारी किया गया था, जिसमें केवल अन्य वर्ग के श्रमिकों को ही भुगतान हो रहा है, लेकिन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के श्रमिकों को भुगतान नहीं हो रहा है। 

पत्र में यह भी लिखा है कि एक अप्रैल से भारत सरकार द्वारा नवीन नियम लागू होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। अत: पत्र में सभी वर्ग के श्रमिकों का मजदूरी भुगतान एकरूपता से किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट अकाउंट में इस पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा हमें भारत सरकार से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि इन दिक्कतों को दुरूस्त करने में लगे हुए है। इसके उपरांत भी विषय की गंभीरता और श्रमिकों की आजीविका को ध्यान में रखकर हमनें भारत सरकार को पत्र लिखा है कि इस समस्या को जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाये।
  बड़ी खबर: रायपुर के एक मेडिकल कारोबारी से 6 लाख 80 हजार की ठगी हुई, मामला दर्ज

बड़ी खबर: रायपुर के एक मेडिकल कारोबारी से 6 लाख 80 हजार की ठगी हुई, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक मेडिकल कारोबारी को सूरत के कारोबारी द्वारा रेमडेसीविर इंजेक्शन और डेड बाडी बेड की सप्लाई करने का झांसा देकर 6.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पंकज जैन ने माना कैंप पुलिस थाने में गुरुवार को इसकी शिकायत की है। फि लहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद कार्रवाई करने की जानकारी थाना प्रभारी ने दी है।

जानकारी के मुताबिक डूमरतराई स्थित औषधि वाटिका मेडिकल काम्पलेक्स में शाप नंबर 167 में पंकज जैन की डायमंड एजेंसी के नाम से फर्म है। यह फ र्म मेडिकल उपकरणों, दवाइयों की खरीद-बिक्री का काम करती है। पंकज जैन ने बताया कि इंडिया मार्ट के माध्यम से सूरत की आदिनाथ डिस्पोजल नामक फर्म ने संपर्क कर मेडिकल सामान की उपलब्धता बताकर आर्डर करने को कहा। पंकज ने फर्म पर भरोसा कर 16 अप्रैल को डेड बाडी बेड और रेमडेसीविर इंजेक्शन की सप्लाई करने का आर्डर देते हुए फर्म द्वारा बताए गए बैंक खाते में दो बार में कुल 6.80 लाख चार सौ रुपये का भुगतान कर दिया। पैसे मिलने के बाद आदिनाथ फ र्म के संचालक कौशल बोरा ने जल्द से जल्द सामान की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक सामान की डिलीवरी नहीं की। फ ोन करने पर रीसिव भी नहीं किया। बाद में फोन भी स्वीच आफ हो गया। फ ोन बंद होते ही ठगी की आशंका पर पंकज जैन ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुठभेड़ में एक नक्सली देर, हथियार बरामद

मुठभेड़ में एक नक्सली देर, हथियार बरामद

दंतेवाड़ा। जवानों और नक्सलियों के बीच मुस्तलनार के जंगलो में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। 1 घण्टे तक दोनों तरफ से गोली बारी हुई है। मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर हो गया है। मारे गये नक्सली से 2 देशी हथियार, आईईडी बम, वायर,4 पिठ्ठू के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

मारे गये नक्सली की शिनाख्त प्लाटून नम्बर 16 रामचन्द्र कड़ती के रूप में हुई है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर जवानों की पार्टी निकली थी। घटना गीदम थानाक्षेत्र की है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि की है।

बड़ी खबर: 17 मई से अनलॉक होगा रायपुर! शाम 6 बजे तक इनको दुकानों को खोलने की मिल सकती है छूट

बड़ी खबर: 17 मई से अनलॉक होगा रायपुर! शाम 6 बजे तक इनको दुकानों को खोलने की मिल सकती है छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है उन जिलों में सरकार व्यापार में छूट के साथ लॉकडाउन खोलने की तैयारी में है। CM भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं। रायपुर और दुर्ग जिले में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है वहां पर 17 मई से हर दिन शाम 6 बजे तक के लिए सभी तरह व्यापार खोले और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्णय सरकार ने लिया है।
इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि लॉकडाउन में छूट देने के पहले सरकार तय करे कि बाजारों में भीड़ इकट्ठी न हो वरना फिर से स्थिति बिगड़ सकती है।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों और लोगों की परेशानी को देखते आंशिक समय के लिए बाजार खोलने की छूट देते हुए रायपुर दुर्ग सहित कुछ जिलों में लॉकडाउन खोलने का निर्णय लिया गया है।
 

छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा किया जारी ...

छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा किया जारी ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि माह अप्रैल-2021 में गत तीन माह की तुलना में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2021 में जहां सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन औसतन 20 व्यक्तियों की मृत्यु होती थी, वहीं माह अप्रैल में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर घट कर प्रतिदिन औसतन 10 हुई है। 

राजधानी के सेंट्रल जेल में गुरूवार को जानिए कितने कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई

राजधानी के सेंट्रल जेल में गुरूवार को जानिए कितने कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जेल में बंदियों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। राजधानी के सेंट्रल जेल में गुरूवार को 60 कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया, 45 साल से अधिक आयु वर्ग के बंदियों का टीकाकरण शुरू हो गया है। अब प्रदेश में वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार बंदियों को वैक्सीन लगाईं जाएगी।

पोस्ट कोविड मैनेजमेंट पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों से किया विमर्श

पोस्ट कोविड मैनेजमेंट पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों से किया विमर्श

रायपुर । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों से कोरोना संक्रमितों के पोस्ट कोविड मैनेजमेंट पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था बनाने कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से एम्स रायपुर तथा प्रदेश के सभी नौ शासकीय मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं और विशेषज्ञों से चर्चा कर कोविड-19 के इलाज के बाद मरीजों को आ रही शारीरिक तकलीफों और इससे उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर इसके बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों से कहा कि वे वर्तमान परिस्थितियों, कोविड मरीजों के इलाज व रिकवरी संबंधी तथ्यों एवं आंकड़ों का विश्लेषण कर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए अपने सुझाव स्वास्थ्य विभाग को भेजें।
श्री सिंहदेव ने कोविड-19 के उपचार संबंधी आंकड़ों एवं प्रोटोकॉल का अध्ययन कर इसके इलाज से जुड़ी भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने कहा। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों से पोस्ट कोविड मैनेजमेंट के लिए आवश्यक तैयारियों एवं संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के संबंध में आम धारणा है कि इससे युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पर यदि हम पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखें तो इससे प्रभावितों का पैटर्न लगभग एक जैसा है। भले ही अलग-अलग आयु वर्ग के कोरोना संक्रमितों की संख्या दूसरी लहर में पहली लहर की तुलना में अधिक है। कोरोना मरीजों के इलाज में दवाईयों के उपयोग को लेकर भी अनेक भ्रांतियां हैं। कई दवाईयों का अनावश्यक बहुत ज्यादा उपयोग भी देखने में आया है। इनके दुष्प्रभाव भी मरीजों में दिख रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज से जुड़े तथ्यों एवं आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण जरूरी है। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों से कहा कि वे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पोस्ट कोविड मैनेजमेंट की अपनी व्यवस्थाओं को बेहतर करें। कोरोना से ठीक हुए लोगों की पोस्ट कोविड मैनेजमेंट के साथ इलाज और दवाईयों के उपयोग का मेडिकल ऑडिट किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ मिलकर मेडिकल ऑडिट टीम बनाने का सुझाव दिया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि कोरोना के इलाज में उपयोग की जा रही बहुत सी दवाईयां अभी प्रयोगात्मक (Experimental Drugs) स्तर पर हैं। इनका अनावश्यक उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं से अपने विशेषज्ञों को निर्देशित करने कहा कि वे मेडिकल जानकारी के आधार पर ही दवाईयां प्रिस्काइब करें।
एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। दवाईयों के दुष्प्रभाव और इसके प्रयोगात्मक चरण को देखते हुए इनका बहुत सावधानी से उपयोग किया जाना चाहिए। लंबे समय तक चलने वाले वायरस संक्रमण में नए-नए स्टेन्स आते रहते हैं और इनके अनुरूप प्रोटोकॉल में बदलाव करना पड़ता है। गंभीर मरीजों के इलाज में वेंटिलेटर और आईसीयू की भूमिका को देखते हुए पर्याप्त संख्या में वहां काम करने वाले दक्ष व प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ जरूरी है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों ने कोरोना मरीजों के इलाज, संक्रमित गर्भवती महिलाओं, बच्चों के उपचार, आईसीयू और वेंटिलेटर के उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, एम्स के डॉ. अजॉय बेहरा, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, सिम्स बिलासपुर की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. यू.एस. पैकरा, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहिने, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एम. लूका, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. मूर्ति, कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वाई.के. बड़गैंया, महासमुंद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.के. निगम और कांकेर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एम.एल. गर्ग ने भी अपने-अपने संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ चर्चा में हिस्सा लिया।