BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
  श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के लिए अयोध्या भेजा गया सिरपुर की मिट्टी और महानदी का जल

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के लिए अयोध्या भेजा गया सिरपुर की मिट्टी और महानदी का जल

महासमुंद। आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के लिए जिले के समाजसेवी संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने श्रीराम वनगमन क्षेत्र पुरातत्व नगरी सिरपुर की पवित्र भूमि की मिट्टी और महानदी का जल संग्रहित कर डाक से भेजा गया। समिति सदस्य श्वेतगंगा बम्हनी से जल लेकर सिरपुर में बाबा गंधेश्वरनाथ में अर्पित की।
 
 
पश्चात पूजा-अर्चना कर सिरपुर नगरी से 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए पवित्र मिट्टी और जल डाक से अयोध्याधाम के लिए भेजा। इस अवसर पर समिति के सदस्य अशोक साहू, डॉ एजाज नकवी, डॉ जे शुक्ला, गोपाल वर्मा, अशोक सोनी, ओमप्रकाश औसर, विजय ठाकुर, संजय साहू, गुमानचंद जैन आदि उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: अब इस तारिक से शुरू होगी छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट में सुनवाई, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: अब इस तारिक से शुरू होगी छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट में सुनवाई, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। कोरोना से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। कोरोना के कारन कई गतिविधियों में भरी असर भी पड़ा है। आपको बता दे की  कोरोना महामारी के चलते हाईकोर्ट में बीते लंबे समय से महत्वपूर्ण केसों को छोड़कर सुनवाई नहीं हो पा रही थी।
 
 
अब रजिस्ट्रार के आदेश के साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट में 4 अगस्त से दोबारा सुनवाई शुरू हो जाएगी। याचिकाओं पर ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद ने आदेश जारी कर दिया है। 
   राज्य के पांच कोल ब्लॉकों को नीलामी से बचाकर मुख्यमंत्री ने रखा छत्तीसगढ़ का मान: शैलेष नितिन त्रिवेदी

राज्य के पांच कोल ब्लॉकों को नीलामी से बचाकर मुख्यमंत्री ने रखा छत्तीसगढ़ का मान: शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पांच कोल ब्लॉकों की अब नीलामी नहीं होगी। राज्य सरकार की पहल पर इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। इससे हसदेव और मांड नदी के कैचमेंट और आसपास के रहने वालों को होने वाले संभावित नुकसान से बचा लिया गया है। 
 
 
प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से राज्य के 5 कोल ब्लॉकों को नीलामी से हटाए जाने के लिए पुरजोर प्रयास किया था, उसका असर अब दिखने लगा है। केन्द्र ने राज्य के पांच कोल ब्लॉकों को नीलामी की लिस्ट से हटा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोल ब्लाूक मामले में छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के साथ ही प्रदेशवासियों के हकों की पुरजोर तरीके से रक्षा की है।
 
 
इन पांच कोल ब्लॉकों के हटने से हसदेव के कैचमेंट एरिया में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्खनन से होने वाले पर्यावरण वन जीवन हसदेव और मांड नदी के कैचमेंट और इन क्षेत्रों में रहने वालों को होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इन पांच प्रस्तावित कोल ब्लॉकों के कारण होने वाले विस्थापन और प्रदेश के नुकसान को रोकने को लेकर सहमति बनाने में सफलता प्राप्त की है।  केंद्र सरकार के समक्ष कोयले की रॉयल्टी पर छत्तीसगढ़ राज्य के हितों और हकों को राज्य सरकार ने प्रभावी ढंग से सामने रखा।
 
 
कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जंगल नदी नाले हमारे प्राकृतिक संसाधन है जिन पर छत्तीसगढ़ राज्य के किसान और जंगल में रहने वाले लोग अपने जीवनयापन के लिए बड़ी संख्या में निर्भर करते हैं। निश्चित रूप से लोहा कोयला का खनन आवश्यक है लेकिन इस खनन के साथ-साथ हमारे संसाधनों की रक्षा और उन संसाधनों पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर छत्तीसगढ़ वासियों की हित रक्षा कैसे की जाती है, यह भूपेश बघेल सरकार ने दिखा दिया है।
 
 
कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इन 5 ब्लॉकों की नीलामी रोकने की सहमति बनने से हसदेव नदी और मांड नदी के केचमेंट एरिया की रक्षा होगी और हाथी अभयारण्य बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। हाथियों के प्राकृतिक आवास के इलाकों में बढी खनन गतिविधियों से छत्तीसगढ़ में हाथियों की आवाजाही बड़ी और राजधानी रायपुर के सीमा तक अब जंगली हाथी आने लगे हैं। विगत 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सिंह सरकार ने हाथी अभयारण्य की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए और छत्तीसगढ़ के किसानों को जंगल में रहने वालों को हाथियों के द्वारा कुचले जाने मारे जाने और उनकी फसल नष्ट होने की घटनाओं से 15 साल तक आंख मीच कर बैठी रही। आज की सहमति से स्पष्ट है कि भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में हाथी अभयारण्य बनाने के लिए कितनी गंभीर है। हाथी अभयारण्य बनने से ही मैन एलीफेंट कनफ्लिक्ट की घटनाओं में कमी आएगी और छत्तीसगढ़ के बहुमूल्य जनजीवन के साथ-साथ फसलों की भी रक्षा हो सकेगी। 
  भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में मिलावट की शिकायत पर जांच

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में मिलावट की शिकायत पर जांच

कोरबा। भाजपा नेता तरुण मिश्रा के पेट्रोल पंप में मिलावट की शिकायत की गई थी। इसके आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को पंप पहुंचकर जांच कार्रवाई की। पंप के भूमिगत टैंक से पेट्रोल व डीजल के सैंपल लिए गए हैं जिसे प्रयोगशाला जांच के लिए रायपुर स्थित ऑयल डिपो भेजा जाएगा।
 
 
खाद्य विभाग की यह जांच कार्रवाई भाजपा नेता व जिला महामंत्री तरुण मिश्रा के उरगा में संचालित श्यामाशीष पेट्रोल पंप में की गई। विभाग का कहना है कि जिला खाद्य अधिकारी के समक्ष दीपका के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि श्यामाशीष पेट्रोल पंप में कर्मियों का व्यवहार सही नहीं और वहां पेट्रोल व डीजल में मिलावट भी की जा रही। शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश देते हुए जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने शिकायकर्ता को बुलावा भेजाए पर वह अनुपस्थित रहा।
 
 
इसके बाद विभाग की एक टीम उरगा पेट्रोल पंप पहुंचीए जहां शासन से निर्धारित मापदंड के अनुरूप मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिकायत के आधार पर जांच कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए पंप के भूमिगत टैंक से पेट्रोल व डीजल का नमूना भी एकत्रित किया गया हैए जिसका प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जाएगा। पंप से लिए गए सैंपल ऑयल डिपो के रायपुर स्थित लैब में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
सहायक खाद्य अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपका के एक शिकायकर्ता ने खाद्य अधिकारी को शिकायत की थी। उसका आरोप था कि उरगा में संचालित श्यामाशीष पेट्रोल पंप में मिलावटी पेट्रोल.डीजल बेचा जा रहा है। वहां के पंप कर्मियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। जांच के लिए टीम गई थी। पंप के भूमिगत टैंक से डीजल.पेट्रोल का सैंपल ड्रा किया गया। सैंपल को जांच के लिए रायपुर ऑयल डिपो स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
 हाइवे पर डीजल चोरी करते पकड़ाया टेंकर ड्राइवर, चोरी का डीजल खरीदने वाले व्यापारी के यहां भी दबिश

हाइवे पर डीजल चोरी करते पकड़ाया टेंकर ड्राइवर, चोरी का डीजल खरीदने वाले व्यापारी के यहां भी दबिश

कोरबा। कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में डीजल, कबाड़ चोरों और रेत मफियाओ के खिलाफ अब कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर ने खाद्य, माइनिंग विभाग के अधिकारियों सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी इन सभी मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
 
 
कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने मोरगा हाइवे पर डीजल चोरी करते टेंकर चालक को पकड़ा है। खाद्य अधिकारी ने चोरी किए गए डीजल को खरीदने वाले व्यापारी के यहाँ भी छापेमार कार्रवाई की। मोरगा के व्यापारी सुनील अग्रवाल के यहाँ से चोरी का खरीदा हुआ बीस लीटर डीजल और डीजल रखने के लिए उपयोग होने वाली 44 खाली जरकीन सहित नाप लीटर भी बरामद किये है।
 
 
पुरे प्रकरण को आगामी करवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा। कलेक्टर किरण कौशल ने डीजल-पेट्रोल चोरी, कबाड़ चोरी और अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रखने की बात कही है। उन्होने आमजनो से भी ऐसी अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को समय पर देने की अपील की है।

जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि गोपालपुर के आईओसीएल डिपो से डीजल और पेट्रोल लेकर निकलने वाले टैंकरो से अम्बिकापुर हाइवे पर डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। ऐसी ही एक शिकायत पर कल अम्बिकापुर हाईवे पर मोरगा में टैंकर क्रमांक सीजी-15 एसी 4367 केे चालक को डीजल चोरी करते पकड़ा गया है। टैंकर गोपालपुर के डिपो से डीजल और पेट्रोल लेकर वाड्राफ नगर के लिए निकला था। रास्ते में चालक ने टैंकर को मोरगा में सुनील अग्रवाल के फ्लाईएश ब्रिक्स बनाने के कारखाने परिसर में ले गया और पाईप से करीब 20 लीटर डीजल चोरी कर सुनील अग्रवाल को ही बेच रहा था। मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने टैंकर सहित चालक को रंगे हाथो पकड़कर टैंकर और चोरी किया गया डीजल जब्त कर लिया। मौके से टीम ने डीजल निकालने के लिए उपयोग में लाए गए पाईप को भी जब्त किया। 

जिला खाद्य अधिकारी ने इसके बाद सुनील अग्रवाल के ब्रिक्स प्लांट परिसर का भी निरीक्षण किया और खरीदे गए 20 लीटर डीजल सहित चोरी के डीजल पेट्रोल को रखने के लिए लगभग 44 अलग अलग नाप के खाली जरकीन भी जब्त किए। जब्त की गई जरकीनो में चोरी का लगभग एक हजार 100 लीटर डीजल-पेट्रोल रखा जा सकता है। जब्त टैंकर और अन्य सामान को अम्बिकापुर हाईवे पर चोटिया स्थित महामाया पेट्रोल पंप के परिसर में पेट्रोल पंप प्रबंधक की निगरानी में रखा गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण को कलेक्टर न्यायालय में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।
 छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 54 मौतें, संक्रमितों का आकड़ा 9192 पहुंचा

छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 54 मौतें, संक्रमितों का आकड़ा 9192 पहुंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बीच मौतों का आकड़ा भी लगातार बढऩे लगा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मौतों का आकड़ा 54 पहुंच गया है। वहीं कुल संक्रमितों का आकड़ा भी 9192 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 6230 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2908 है, जिनका उपचार जारी है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को प्रदेश में जहां 03 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई, वहीं 336 नये मरीजों की पहचान भी की गई। हालांकि 309 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज भी किया गया। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से मृतकों का आकड़ा 54 पहुंच गया है।
 
 
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जितनी अभी तक मौते हुई है उनमें लगभग 40 ऐसे मरीज थे जो कोरोना वायरस के अलावा अन्य दूसरी बीमारियों से भी पीडि़त थे। प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से अब तक कुल 9192 लोग इससे संक्रमित हुए है, जिनमें से 6230 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। वहीं वर्तमान में 2908 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार जारी है।
   शहरी क्षेत्रों में नई पहल: जल्द ही घर-घर पहुंचेंगी नागरिक सेवाएं

शहरी क्षेत्रों में नई पहल: जल्द ही घर-घर पहुंचेंगी नागरिक सेवाएं

रायपुर। शहरी लोगों की नई अपेक्षाओं और उनकी जरूरत को केन्द्र में रखकर छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। नई सरकार का लोगों के सामाजिक और आर्थिक जरूरतों पर ज्यादा फोकस है। राज्य सरकार जल्द ही दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक तर्ज पर राज्य के शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों एवं वार्डों में सहज रूप से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इंदिरा डायग्नोस्टिक सेंटर और नागरिक सेवाओं की घर पहुंच सेवा जैसे कार्यों के लिए नई योजनाएं प्रारंभ करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में जल्द ही इन योजनाओं पर अमल शुरू किया जाएगा।
 
 
शहरी जरूरतों के अनुरूप ही राज्य में नगरीय सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की तैयारी की गई है। इन महात्वाकांक्षी योजनाओं से शहरी क्षेत्रों के रहवासियों को अपने छोटे-छोटे शासकीय कार्यों जैसे मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए शासकीय कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि ये सेवाएं न्यूनतम शुल्क लेकर सीधे उनके घर तक पहुंचाकर दी जाएगी।

 
राज्य के बड़े शहरों में लोगों की भागम-भाग जीवन शैली को देखते हुए उनके आम समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यालयों के माध्यम से  साफ-सफाई, निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ पेयजल आदि समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अब तक 14 नगर निगमों में 101 मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
 
 
शहरी क्षेत्रों में परंपरागत रूप से विभिन्न सेवाएं देने वाले लोग वर्षों से उपेक्षित रहे हैं। उन्हें भी राहत दी गई है। उनके जीवन यापन को सरल बनाने के लिए पौनी पसारी योजना में उनके व्यवसाय के लिए चबूतरा बनाए गए हैं। योजना में 79 नगरीय निकायों में 31 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से 122 बाजारों का निर्माण किया जा रहा है।

शहरों में मवेशी के कारण होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए नगरों में भी गौठान बनाए जा रहे हैं और गोधन न्याय योजना में मवेशियों के गोबर  क्रय करने की व्यवस्था की गई है। इसे मिशन क्लीन सिट कार्यक्रम से भी जोड़ दिया गया है। इस योजना के तहत एसएलआरएम सेंटर का उन्नयन करते हुए 377 गोधन न्याय सह गोबर खरीदी केंद्र घोषित किया गया है। घर-घर कचरा संग्रहण और इन कचरो का उपयोग खाद बनाने में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस प्लस के रूप में देश में पहले स्थान बना पाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं।

शहरी गरीब परिवारों को भी नई सरकार द्वारा उनके काबिज भूमि का पट्टा तथा वर्षों से मिले पट्टों को फ्रीहोल्ड कर मालिकाना हक दिया जा रहा है। नए मालिकाना हक में एक नवंबर  2018 के पहले काबिज शहरी गरीबों को 30 साल का पट्टा दिया जा रहा है इससे गरीब परिवारों की खुशहाली का माहौल है। इन परिवारों को 600 सौ से एक हजार वर्गफीट का मालिकान हक मिल रहा है। पट्टाधारी के पट्टे के मूल क्षेत्रफल से 50 प्रतिशत अधिक क्षेत्रफल तक काबिज भूमि का नियश्रिीमतीकरण भी किया जा रहा है।
 
शहरी गरीब और मजदूरों के लिए उनके चौखट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नए कलेवर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना संचालित की जा रही है। प्रथम चरण में सभी 14 नगर निगमों में 70 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस के जरिए डॉक्टर का दल अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस योजना में आम नागरिकों को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैंप के माध्यम से मुफ्त में परामर्श, उपचार, दवाइयां एवं दैनंदिन होने वाले टेस्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है।
अब इन शर्तो के साथ घर में इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, सरकार ने होम आइसोलेशन को दी मंजूरी

अब इन शर्तो के साथ घर में इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, सरकार ने होम आइसोलेशन को दी मंजूरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है, इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है, शासन के इस फैसले के बाद सी केटेगरी के कोरोना संक्रमित मरीज घर में ही उपचार करा सकेंगे। कोरोना के साथ गंभीर बीमारी होने पर इसकी इजाजत नहीं होगी।
आज स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए होम आइसोलेशन के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दे कि जिन मरीजों के लक्षण बहुत कम दिखाई देगें उन्हे ही होम आइसोलशन की अनुमति दी जाएगी। अभी तक सिर्फ डॉक्टर्स को ही होम आइसोलशन की अनुमति थी लेकिन अब हल्के लक्षण वाले मरीज भी घर में रहकर उपचार पा सकेगें।
मरीजों को अपने ही घर में घर वालों से अलग कमरे में रहना होगा, साथ ही मरीज के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था होना भी अनिवार्य रखा गया है। साथ ही होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है। लो रिस्क वाले मरीज से डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा, वह अपने घर के परिजनों से अलग रहेगा और नियमों को तोड़ने मरीज के खिलाफ एफआईआर होगी।
 

जनता कॉलोनी गुढ़ियारी का यह इलाका हुआ सील

जनता कॉलोनी गुढ़ियारी का यह इलाका हुआ सील

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सत्यम कंप्यूटर के सामने,कचरा चैक,जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में प्रदीप रोहरा का मकान तथा उत्तर में बी.संतु प्रसाद का मकान एवं पूर्व में बप्पन उइके का मकान और दक्षिण में हेमलाल वर्मा का मकान  तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

READ : महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की जारी, जाने कब और कैसे होगा प्रवेश

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी।

पढ़ें : स्कूल शिक्षा विभाग में फेरबदल: बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी, देखें आदेश

आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

READ : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री एस.एस.चहल अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,विधानसभा संभाग,रायपुर मो.नं. 99939-77066,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री अरूण ध्रुव,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-08,मो नं. 94242-38392,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री यू.एस.अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी,नगर,रायपुर,मो.नं. 93290-20527,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु गुढ़ियारी थाना के थाना प्रभारी श्री रविशंकर तिवारी,मों.नं. 94791-91040 को जिम्मेदारी दी गई है।

 ग्रामीण महिला से क्वारेंटाइन सीआरपीएफ जवान ने किया दुष्कर्म, एफआईआर के बाद आरोपी जवान गिरफ्तार

ग्रामीण महिला से क्वारेंटाइन सीआरपीएफ जवान ने किया दुष्कर्म, एफआईआर के बाद आरोपी जवान गिरफ्तार

सुकमा। जिले के दोरनापाल थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुब्बाटोटा में सीआरपीएफ जवान द्वारा 01 ग्रामीण महिला से  दुष्कर्म व 01 अन्य युवती व 01 महिला से अलग-अलग छेडख़ानी के मामले में सर्व आदिवासी समाज द्वारा दोरनापाल थाने में सम्बन्धित जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम महिला डीएसपी के नेतृत्व में सुकमा से दोरनापाल थाने पहुंची ग्रामीणों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोरनापाल थाने में युवती व परिजनों का बयान लिया गया तथा युवती का मेडिकल टेस्ट के बाद उक्त जवान को गिरफ्तार कर घटनास्थल का रिक्रिएशन किया गया जिसके बाद रिमांड पर भेजा गया है। जिले के दोरनापाल थानांतर्गत दुब्बाटोटा में ग्रामीणों द्वारा लगाए गया आरोप के अनुसार बीते सोमवार सीआरपीएफ कैम्प से 200 मीटर की दूरी पर उसी कैम्प में पदस्थ पिछले 18 दिन से सीआरपीएफ गाइडलाइंस के अनुसार क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे जवान जवान के द्वारा गाय चरा रही 16 वर्षीय युवतियों से छेडख़ानी के साथ 21 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसकी एफआईआर बुधवार को दोरनापाल थाना में कराई गई। जांच के बाद पुलिस का कहना है उक्त आरोपी जवान को ड्यूटी से पहले 22 दिन के लिए  क्वारेंटाइन में रखा गया था, क्वारेंटाइन के 18 दिन वह काट चुका था। 
 
 
इस मामले पर एसडीओपी दोरनापाल अखिलेश कौशिक ने बताया कि बुधवार को एक महिला से हमे लिखित शिकायत मिली थी कि उसके साथ किसी व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है। जिस पर हमने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की विवेचना किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड के लिए सुकमा भेज दिया गया है।
गोलबाजार में कोरोना मरीज मिलने से हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

गोलबाजार में कोरोना मरीज मिलने से हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत राजीव आवास परिसर,गोलबाजार में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में मकान नं 18  गोविन्द मंडलकर का मकान तथा उत्तर में मकान नं 19 एवं पूर्व में जी ब्लॉक राजीव परिसर और दक्षिण में मकान नं 22 खिलावान मानिकपुरी का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की जारी, जाने कब और कैसे होगा प्रवेश

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें : ग्रामीण महिला से क्वारेंटाइन सीआरपीएफ जवान ने किया दुष्कर्म, एफआईआर के बाद आरोपी जवान गिरफ्तार

मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

READ : राजधानी के रहेजा रेसीडेंसी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री विशाल त्रिवेदी,अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग-02,रायपुर मो.नं. 94242-00899,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री विनय मिश्रा,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-04,मो नं. 98265-10068,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री राजीव कुमार पांण्डेय,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी,नगर,रायपुर,मो.नं. 94256-49105,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु गोलबाजार थाना के थाना प्रभारी श्री बेनार्ड खुजूर,मों.नं. 94791-91042 को जिम्मेदारी दी गई है।

वाणिज्यिक कोयला खनन छत्तीसगढ़ में विकास का नया युग शुरू करेगा: प्रहलाद जोशी

वाणिज्यिक कोयला खनन छत्तीसगढ़ में विकास का नया युग शुरू करेगा: प्रहलाद जोशी

रायपुर। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार के सुझाव को स्वीकार कर लिया है। राज्य में वाणिज्यिक खदानों की नीलामी के तहत लगाई गई 09 खानों में से 05 खानों को बदल दिया जाए। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार के सुझाव पर वाणिज्यिक नीलामी के लिए 03 नई खानों को जोड़ा जाएगा। अब, वाणिज्यिक खनन के लिए राज्य में नीलामी के लिए रखी गई कुल खदानों की संख्या 07 होगी, जबकि सभी नीलामी वाली खदानों के कोयले का समग्र भंडार लगभग समान रहेगा। जोशी छत्तीसगढ़ के अपने दौरे के दौरान रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
 
 
उन्होंने बताया कि बैठक बहुत सकारात्मक, प्रगतिशील थी। हमने राज्य में कोयला खनन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कुछ अच्छे सुझाव दिए हैं, जिन पर हम सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। सीएम से मुलाकात के बाद जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व रेलवे लिमिटेड (सीईआरएल) की एक रेलवे लाइन को स्थानांतरित करने के लिए सीआईएल, छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों की एक समिति द्वारा 15 दिनों में एक प्रस्ताव प्राप्त करने का भी निर्णय लिया गया। एक महीने में एक प्रस्ताव सीएमपीडीआई और छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों द्वारा डंपिंग फ्लाई ऐश के लिए खनन भूमि का उपयोग करने के लिए भी प्रस्तुत किया जाएगा। कोयला के खुदरा उपभोक्ताओं को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य एक नोडल एजेंसी बनाएगा।
 
 
राज्य में कोयले से संबंधित छोटे अपराधों को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वाणिज्यिक कोयला खनन शुरू होने से छत्तीसगढ़ में विकास और विकास का नया युग शुरू होगा। वाणिज्यिक कोयला खनन के तहत राज्य न्यूनतम एक वर्ष में 4,400 करोड़ राजस्व। यह राज्य के लोगों को लगभग 60,000 अतिरिक्त रोजगार भी पैदा करेगा। इसके अतिरिक्त, वाणिज्यिक कोयला खनन रु। राज्य के विभिन्न जिला खनिज फौंडेशन के लिए 25 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा सकता है, जिसका उपयोग कोयला क्षेत्रों के आसपास के क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ एसईसीएल के प्रदर्शन की समीक्षा की और रेलवे अधिकारियों के साथ कोयला निकासी मुद्दों पर चर्चा की।
 
 
उन्होंने स्वीकार किया कि कोयला योद्धाओं ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है, जबकि देश महामारी से जूझ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने स्पंज आयरन एंड स्टील उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया ली। छत्तीसगढ़ के लिए कोयला खनन के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है और यह देश की बिजली मांगों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोयला खनन भी विकास और विकास के लिए अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में छत्तीसगढ़ की मदद करता है। एसईसीएल द्वारा सांविधिक शुल्क के रूप में राज्य को 13,200 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसके अलावा, बढ़े हुए कोयला उत्पादन के साथ, एसईसीएल लगभग रु। का भुगतान करेगा। अगले 4 वर्षों में राज्य के खजाने को राजस्व के रूप में 22,900 करोड़। स्श्वष्टरु की होल्डिंग कंपनी, कोल इंडिया लिमिटेड ने योजना बनाई है। अगले 4 वर्षों में पूरे छत्तीसगढ़ में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 26,000 करोड़ रुपये की पूंजी होगी। तेजी से और सुचारू कोयला निकासी के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व रेलवे लिमिटेड (सीईआरएल), एसईसीएल, इरकॉन और सीएसआईडीसी का एक संयुक्त उद्यम एक रेल गलियारा विकसित कर रहा है। अब तक 2,000 करोड़ रुपए से अधिक कैपेक्स खर्च किया है।

विशेष रूप से, रेल गलियारा देश की बढ़ती कोयला जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला निकासी के आधार पर लॉजिस्टिक चुनौतियों को पूरा करने और यात्री ट्रेन कनेक्टिविटी के साथ क्षेत्र प्रदान करने के लिए है। इस गलियारे की कुल लंबाई 193 किलोमीटर है और इसे दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। चरण 131 किलोमीटर की लंबाई के साथ खरसिया से धरमजयगढ़ तक है। धरमजयगढ़ में कोरबा के साथ कोल माइंस के गारे-प्लामा ब्लॉक तक जाएगा। खरसिया से कोरिकापार तक 43 किलोमीटर लंबे खंड को पहले ही माल यातायात के लिए चालू कर दिया गया है।
पचपेड़ी नाका में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

पचपेड़ी नाका में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सर्वोदय नगर,पचपेड़ी नाका में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में खुला रास्ता तथा उत्तर में विद्या साहू का मकान एवं पूर्व में बंद रास्ता और दक्षिण में मरीज का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

READ : महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की जारी, जाने कब और कैसे होगा प्रवेश

इसी तरह न्यू पुरेना चर्च के पास,महावीर नगर में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंद रास्ता तथा उत्तर में जी.डी.बंजारे का मकान एवं दक्षिण में मरीज का मकान और पूर्व में रास्ता तक की सीमाएं निर्घारित की गई है।

READ : मंत्रालय में 5 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी कर्मचारियों को टेस्ट कराने के निर्देश

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

READ : व्ही आई पी सिटी, सड्डू में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाका हुआ सील

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री सी.एस.चन्द्राकर अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग,क्रं. 01, रायपुर मो.नं. 94252-04299,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री अरूण कुमार साहू, जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-10,मो नं. 81091-13933,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री अमित बेक, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 77718-86627,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु न्यू राजेन्द्र नगर थाना के थाना प्रभारी श्री आशीष शुक्ला,मों.नं. 70001-68129 को जिम्मेदारी दी गई है।

व्ही आई पी सिटी, सड्डू में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाका हुआ सील

व्ही आई पी सिटी, सड्डू में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाका हुआ सील

रायपुरभारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत व्ही आई पी सिटी,सड्डू, विधानसभा में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में निर्माणधीन मकान तथा उत्तर में अनुराग केशरवानी का मकान एवं पूर्व में खाली प्लाट और दक्षिण में धीरेन्द्र गिरी का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : राजधानी के रहेजा रेसीडेंसी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।

पढ़ें : रायपुर के कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

पढ़ें : जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री प्रभात सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग क्रं. 02, रायपुर मो.नं. 94060-49000, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बेरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री संतोष पाण्डेय,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रं.- 09,रायपुर, मो.नं. 94252-03000,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री अश्वनी कंवर,नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, रायपुर, मो.नं. 79874-74811,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु विधानसभा थाना के थाना प्रभारी श्री अश्वनी राठौर,मो.नं. 94791-91079, को जिम्मेदारी दी गई है।

 कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी दवाइयों और सर्जिकल उपकरणों पर जीएसटी हटाने की मांग: चेंबर

कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी दवाइयों और सर्जिकल उपकरणों पर जीएसटी हटाने की मांग: चेंबर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायगढ़ ने देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि जिस तरह कोरोनावायरस का संक्रमण सुरसा की तरह मुंह फैलाता हुआ देश के करोड़ों नागरिकों पर भय और दहशत के बादल लेकर खड़ा है उसे देखते हुए इसमें लगने वाले दवाइयों, सर्जिकल आइटम पर जीएसटी माफ कर देनी चाहिए।
 
 
क्योंकि एक तरफ जीवन रक्षक दवाएं महंगी है वही अब छोटा हो या बड़ा गरीब हो या अमीर उसके लिए मास्क पहनना ,हाथ और अन्य उपयोग की जाने वाली वस्तुएं सैनिटाइज करना, हाथों को धोना और जरूरत पडऩे पर खून की जांच कोरोना की जांच, आवश्यकता पडऩे पर ऑक्सीजन का खर्च एक पहाड़ की तरह सिर पर खड़ा है। ऐसे में आवश्यकता है कि कोरोना से संबंधित सभी चिकित्सकीय दवाइयों उपकरणों पर जीएसटी माफ कर देनी चाहिये।
 
 
चेंबर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री हीरा मोटवानी प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल एक्शन कमेटी  बजरंग महमिया कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने मांग की है कि इस विषय पर अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक में विचार उपरांत देश के नागरिकों को इससे राहत दी जावे। वर्तमान में मास्क पर 5त्न सैनिटाइजर पर 18त्न हैंडवाश पर 18त्न ब्लड टेस्ट पर 12त्न डायग्नोस्टिक किट पर 5त्न और ऑक्सीजन पर 12त्न की दर से जीएसटी लगाई जा रही है जो अंततोगत्वा ग्राहक से ही वसूली जाती है। कोरोना काल में  कोरोना से बचाव के लिए जहां पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है वहां सरकार को इस तरह के जीवन रक्षक सामानों पर कर लेना सुसंगत नहीं लगता है अत: भारत शासन और छत्तीसगढ़ शासन तत्काल ही इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए टैक्स माफी का ऐलान करें। 
झीरम घाटी कांड की एसआईटी जांच से भाजपा नेताओं के माथे पर पसीना क्यों आ रहा : कांग्रेस

झीरम घाटी कांड की एसआईटी जांच से भाजपा नेताओं के माथे पर पसीना क्यों आ रहा : कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड की एसआईटी जांच से भाजपा को पसीना क्यों आ रहा है? तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दो वर्षों तक सीबीआई जांच नही होने की सूचना क्यो छिपाई?कौन चाहता है झीरम घाटी षड्यंत्र कांड की जांच ना हो?क्या भाजपा को डर है एनआईए झीरम घाटी कांड के लिए गठित एसआईटी को झीरम की फाइल दे देगी तो झीरम की सुपारी किलिंग की कलाई खुल जाएगी?
 
 
झीरम घाटी कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित होने एवं शहीद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार के द्वारा झीरम घाटी कांड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद फिर हृढ्ढ्र जांच करने की बात क्यो कह रही है?जबकि एनआईए ने अक्टूबर 2015 में न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर कहा की उनकी जांच पूरी हो चुकी है न्यायलय अब सुनवाई करें? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी कांड के जांच के लिए एसआईटी गठन होने के बाद भाजपा में खलबली मची है। झीरम घाटी कांड राजनीतिक षड्यंत्र हत्या कांड के बाद छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनती है डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बनते हैं और झीरम घाटी जांच ठंडे बस्ते में चला जाता है। जांच की दिशा बदल जाती है जांच के दायरे सीमित हो जाते हैं।एनआईए ने परिवर्तन यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता जो घायल हुए थे उनसे पूछताछ नहीं करती।शहीद नेताओ के परिवार को बुलाकर पूछताछ नहीं करती है। 
 
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय दक्षिण बस्तर के तीन विकास खंडों तक सीमित नक्सलवाद डॉ रमन सिंह के शासनकाल में 14 जिलों तक कैसे पहुँचा? भाजपा नेताओं के नक्सलवादियों के साथ सम्बंध उजागर हो रहे हैं।दंतेवाड़ा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी को बीते 10 साल से नक्सलियों को सामानों सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता हैं। 2013 में भाजपा नेता शिवदयाल तोमर की हत्या के बाद गिरफ्तार नक्सली पोडियाम लिंगा पूछताछ में स्वीकार करते हैं कि नक्सलियों के साथ भाजपा के बड़े नेताओं का सांठगांठ है। नक्सलियों के सहयोगी के रूप में पकड़ाए ठेकेदार धर्मेंद्र चोपड़ा की जिस वक़्त गिरफ्तारी होती है उस वक्त भाजपा सांसद के कार में सवार थे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम घाटी षड्यंत्रकारियो के चेहरे से नकाब उतरे सच्चाई जनता के बीच आए और राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा मिले शहीद परिवार को न्याय मिले। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में रहते झीरम घाटी कांड की जांच को प्रभावित की अब एसआईटी जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। इससे स्पष्ट है दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। 
राजधानी के रहेजा रेसीडेंसी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी के रहेजा रेसीडेंसी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत ब्लॉक- के,रहेजा रेसीडेंसी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में फ्लैट न 401 तथा उत्तर में फ्लैट न 403 एवं पूर्व में रहेजा मैंन गेट और दक्षिण में गार्डन तक की सीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

इसी तरह परमिका गृह, व्ही.आई.पी.स्टेट में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बी बी अग्रवाल का मकान तथा उत्तर में रोड एवं दक्षिण में बंद और पूर्व में जी के गुप्ता का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : नौसेना घोटाले में चार राज्यों में सीबीआई का छापा, नकदी समेत कई अहम दस्तावेज बरामद

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

पढ़ें : पीएचक्यू में वरिष्ठ अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखे आदेश

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री राजीव नशीने, अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग- 01,रायपुर मो.नं. 94255-03818,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री प्रवीण गहलोत,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक- 03,मो नं. 99774-24466,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्रीमती पूनम शर्मा,डिप्टी कलेक्टर एवं अनुभिवागीया दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 94242-34044,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु सिविल लाईन थाना के थाना प्रभारी श्री नसर सिद्दीकीे,मो.नं. 94791-91007 को जिम्मेदारी दी गई है।

 चाउर घोटालेबाज बाबा और चालीस कमीशनखोर से प्रदेश भाजपा उबर नही पा रही है: विकास तिवारी

चाउर घोटालेबाज बाबा और चालीस कमीशनखोर से प्रदेश भाजपा उबर नही पा रही है: विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई को मृतप्राय और गुटबाजी के भयावह संक्रमण से ग्रसित बताया है उन्होंने कहा कि लगातार 15 सालों के सत्ता सुख भोगने और अरबों खरबों रुपया कमीशन वसूली करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के बचे खुचे नेता आपस में शीर्ष पद पाने के लिये टकरा रहे हैं जिसके की कारण उन्हें गुटबाजी का भयावह संक्रमण हो चुका है वही भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और लगातार उपेक्षा के कारण वह मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं जिसका की प्रत्यक्ष प्रमाण सोशल मीडिया और प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में पढऩे को मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और कार्यकर्ता अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह उनके पूर्व मंत्री मंडल के सदस्य और पूर्व मंडल आयोग के अध्यक्षों को किसी भी शीर्ष पद पर बैठे नहीं देखना चाह रहे हैं कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओ कारण ही प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया अब वह पुन: भाजपा के संगठन में शीर्ष पदों पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मैं खुद एक कांग्रेस विचारधारा का कार्यकर्ता हूं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हताशा निराशा को समझ सकता हूं जबकि वह अन्य विचारधारा से भाजपा में आये लोगो की जय जयकार  है और लगातार चाहे केंद्र भाजपा हो या प्रदेश भाजपा में मूल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके अन्य दलों से प्रशासनिक सेवा से आने वाले नेता और व्यक्तियों के लिए पलक पावडे बिछा देते हैं,और रेड कारपेट बिछा कर उसमें उन्हें चलवाकर भाजपा ज्वाइन करते है और उन्हें तत्काल लोकसभा,राज्यसभा,विधानसभा और पार्षद के टिकट से नवाजा जाता है जबकि मूल भाजपा कार्यकर्ता जिंदगी भर केवल पार्टी संगठन में काम करता है पार्टी कार्यालय में दरी बिछाने का काम करते हैं प्रदेश भाजपा में भी यही स्थिति है भाजपा के सूत्रों से पता चला है कि रमन सिंह का धड़ा भाजयुमो में कब्जा जमाने के लिए भ्रष्टाचार से संक्रमित पूर्व कलेक्टर को अध्यक्ष बनाने की लॉबिंग कर रहे हैं जिससे कि भाजयुमो के अन्य युवा नेता बेहद खफा नाराज हैं और खुलकर विरोध नहीं कर पाने के कारण वक़्त कुंठित एवं मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि एक और जहां राष्ट्र और प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनका मंत्रिमंडल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और उनका पूरा संगठन कोरोना कोविड-19 महामारी से लोगों की सुरक्षा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा में चाउर चोर बाबा और उनके चालीस कमीशन खोर संगठन के।शीर्ष पद में कब्जा जमाने मे समय बीता रहे है जिसके कारण भाजपा विपक्ष की भूमिका तक अदा नहीं कर पा रही हैं।आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा जनहित के मुद्दे नहीं उठा पा रही है उनके इक्का-दुक्का नेता ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर करने को ही विपक्ष की भूमिका समझ रहे हैं और भाजपा के युवा नेता लगातार अपनी उपेक्षा से कुंठित,चिंतित और मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं।
रायपुर के कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुरभारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सताई बुटिक,याकूब पान ठेला के बाजू,बैरन बाजार में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में सईद इसरत अली का मकान तथा उत्तर में अब्दुल वसीम का मकान एवं पूर्व में जमिरूद्दीन का मकान और दक्षिण में मोईस अहमद का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। 

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

इसी तरह जिला पशु चिकित्सालय,बैरन बाजार में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में सड़क तथा उत्तर में हिन्दू हाई स्कूल एवं दक्षिण में खाली मैदान और पूर्व में पशु चिकित्सालय तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

इसी सिद्धार्थ चैक में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में खाली मैदान तथा उत्तर में ताज गैराज एवं दक्षिण में बालाजी हॉस्पिटल और पूर्व में महेश दीप का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें : विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

पढ़ें : चीन को मोदी सरकार ने दिया एक और बड़ा झटका: अब चीन समेत कई देशों से कलर टेलीविजन के आयात पर बैन

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री विशाल त्रिवेदी, अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग- 02,रायपुर मो.नं. 94242-00899,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री विनय मिश्रा,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक- 04,मो नं. 98265-10068,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री राजीव कुमार पाण्डेय,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभिवागीया दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 94256-49105,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु कोतवाली थाना के थाना प्रभारी श्री आर के पात्रे,मो.नं. 94791-91029 को जिम्मेदारी दी गई है।

 चार आरक्षक में से एक बर्खास्त, तीन निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

चार आरक्षक में से एक बर्खास्त, तीन निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

महासमुंंद। जिले के एक आरक्षक को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने अनुशासनहीन आचरण के कारण सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पारित किया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरते वाले तीन आरक्षक को लाइन अटैज किया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक निर्मल दीवान एक से अधिक बार लंबे समय से ड्यूटी से अकारण गैर हाजिर रहने एवं बार-बार उपस्थिति के लिए नोटिस देने पर भी गैर हाजिरी के संबंध में विभागीय जांच की कार्रवाई की गई।
 
 
आरक्षक द्वारा बार-बार सेवा के प्रति उदासीनता प्रदर्शित करते रहने के कारण एसपी ने विभागीय कार्रवाई करते हुए24 जुलाई को सेवा से पृथक कर दिया गया। इसी प्रकार खल्लारी अंतर्गत डायल-112 पाइंट पर थाना प्रभारी द्वारा चेकिंग के दौरान ड्यूटी में उपस्थित आरक्षक संजय ध्रुव नशे में पाया गया। आरक्षक को ड्यूटी के दौरान मद्यपान सेवन जैसे गैर जिम्मेदार एवं लापरवाही बरतने के कारण दिनांग 29 जुलाई को निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं थाना खल्लारी में पदस्थ आरक्षक कांता प्रसाद साय को नशे के हालत में स्टॉप के साथ गाली गलौज, मारपीट तथा झूठा दोषरोपण के अलावा शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने व लापरवाहीपूर्व कृत्य के कारण 30 जुलाई को निलंबित किया गया है।
 
 
इसी प्रकार थाना बसना हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक ललित पनागर अपनी वाहन को नशे के हालात में तेज रफ्तार चलाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मना करने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को निलंबन की कार्यवाही की गई। एसपी ने ऐसे लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग होने के साथ-साथ पुलिस का आचरण जनता में रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है, ऐसे में कर्मचारी को सदैव उत्तम आचरण एवं कर्तव्य के प्रति सदैव जवाबदार होना जरुरी है। अनुशासनहिनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति सख्त दण्डात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में बने एक पुराने कुएं से नर कंकाल बरामद हुआ है। नर कंकाल बरामदगी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने यह आशंका जताई है कि हत्या के बाद शवों को अधजली हालत में कुएं में फेंका गया है|

 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरमुंड व कंकाल करीब कई महीने पुराने हैं जिन्हें फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा लैब में भेज कर जांच पड़ताल की जाएगी।

 

   राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित ग्राम फूंडहर के पास आज एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
 
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तेलीबांधा थाना में आम लोगों ने सूचना दी कि ग्राम फूंडहर के पास झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुधीर चंद्रवंशी 45 वर्ष के रूप में की। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत हुए दो-तीन दिन हो चुके है। मृतक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है और विगत कई सालों से वो एक प्राइवेट फार्म हाउस में गार्ड का काम करता था। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।
1 अगस्त को कैरियर गाइडेंस पर होने जा रहा है वेबीनार

1 अगस्त को कैरियर गाइडेंस पर होने जा रहा है वेबीनार

रायपुर | हमेशा देखने में आता है कि कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के बाद आपको क्या करना है यह समझ नहीं आता | इन्ही सभी चीजों को लेकर निधि अग्रवाल द्वारा एक कैरियर गाइडेंस पर वेबीनार दिनांक 1 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है जिस पर आप जुड़कर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बाद किस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं इसके बारे में जानकारी ले सकते है | 

इस वेबीनार के माध्यम से आप यह भी समझ सकते हैं 12वीं के बाद कौन कौन सा नया क्षेत्र है जहां पर हम अपना कैरियर बना सकते हैं |
 

 

 विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगी। विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। 

सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त मंगलवार से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगा। चार दिवसीय इस विधानसभा सत्र के चारों दिन प्रश्रकाल ही चलेगा। विधानसभा में इस बार केवल उन्हीं सदस्यों की उपस्थिति होगी जिनके प्रश्र लगे हैं और ऐसे सदस्य जिन्हें सदन में अपना उत्तर प्रस्तुत करना है, उपस्थित रहेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अन्य सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति नहीं होगी। 
देशभक्ति की धुन से गूंज उठेगी रायपुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन के बैंड 1 अगस्त को देंगे प्रस्तुति

देशभक्ति की धुन से गूंज उठेगी रायपुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन के बैंड 1 अगस्त को देंगे प्रस्तुति

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन भिलाई के बैंड द्वारा 1 अगस्त को देशभक्ति गीतों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धुनों को बजाया जाएगा। नागरिक घर बैठे लाइव बैंड कन्सर्ट देख सकें इसके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के रायपुर केंद्र द्वारा किया जाएगा। 
 
 
पढिये पूरी खबर-
रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सूचना प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से 1 अगस्त से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 33 शहरों में सैन्य और पुलिस बल लाइव बैंड कन्सर्ट की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए देशभर के विभिन्न स्थलों को चुना गया है।
 
 
रायपुर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का बड़ा केंद्र रहा है। इसलिए रायपुर को लाइव बैंड कन्सर्ट के लिये चयनित किया गया है। पुलिस लाइन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में बैंड की ओर से देशभक्ति की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार की धुन बजाकर की जाएगी। इसके साथ ही ऐ मेरे वतन के लोगों, संदेशे आते हैं, ये देश है वीर जवानों का , ऐ मेरे प्यारे वतन जैसे देशभक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी।