BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भगवान राम का वन गमन पथ छत्तीसगढ़ के नये टूरिज्म सर्किट में लव-कुश की जन्मस्थली तुरतुरिया बनेगा ईको टूरिज्म स्पाट

भगवान राम का वन गमन पथ छत्तीसगढ़ के नये टूरिज्म सर्किट में लव-कुश की जन्मस्थली तुरतुरिया बनेगा ईको टूरिज्म स्पाट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में न केवल प्रभु राम की माता कौशल्या का जन्म हुआ, रामायण के माध्यम से रामकथा को दुनिया के सामने लाने वाले महर्षि बाल्मिकी ने भी इसी भूमि पर आश्रम का निर्माण कर साधना की। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने कौशल्या के जन्म-स्थल चंदखुरी की तरह तुरतुरिया के बाल्मिकी आश्रम को भी पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए कार्य की रूप-रेखा तैयार कर ली है। इसी तरह रामकथा से संबंधित एक और महत्वपूर्ण स्थल शिवरीनारायण के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शिवरीनारायण वही स्थान है जहां माता शबरी ने प्रभु राम को जूठे बेर खिलाए थे।


बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया में बाल्मिकी आश्रम तथा उसके आसपास का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह प्राकृतिक दृश्यों से भरा एक मनोरम स्थान है, जो पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। यह बारनवापारा अभयारण्य से लगा हुआ है। यहां बालमदेही नदी और नारायणपुर के निकट बहने वाली महानदी पर वाटर फ्रंट डेवलपमेंट किया जाएगा। इन स्थानों पर कॉटेज भी बनाए जाएंगे। तुरतुरिया के ही निकट स्थित एक हजार साल पुराने शिव मंदिर को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान राम ने अपने वनवासकाल के दौरान कुछ समय तुरतुरिया के जंगल में भी बिताए थे। ऐसी भी मान्यता है कि लव-कुश का जन्म इसी आश्रम में हुआ था। तुरतुरिया को ईको टुरिज्म स्पाट के रूप में विकसित करने की योजना है।


तुरतुरिया की ही तरह शिवरीनारायण भी एक सुंदर जगह है। जांजगीर-चांपा जिले में महानदी, जोंक और शिवनाथ नदियों के संगम पर स्थित धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का यह स्थान रामकथा से संबंधित होने के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ से भी संबंधित है। मान्यताओं के अनुसार यह शहर चारों युगों में विद्यमान रहा, और अलग-अलग नामों से जाना गया। यहीं से भगवान जगन्नाथ का विग्रह ओडिशा के पुरी स्थित मंदिर में ले जाकर स्थापित किया गया। हर साल माघ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ शिवरीनारायण में विराजते हैं। इस स्थान को गुप्त-तीर्थ तथा छत्तीसगढ़ के जगन्नाथ-पुरी के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ शासन ने शिवरीनारायण के भी सौंदर्यीकरण और विकास की कार्ययोजना तैयार की है। यहां भी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।


रायपुर जिले के चंदखुरी की तरह तुरतुरिया और शिवरीनारायण भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ परियोजना में शामिल हैं। 137.45 करोड़ रुपए की इस परियोजना के पहले चरण में 9 स्थानों को विकास और सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हिंत किया गया है। प्रदेश में कुल 75 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां अपने वनवास के दौरान भगवान राम या तो ठहरे थे, अथवा जहां से वे गुजरे थे। दिसंबर माह में चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के कार्य के शिलान्यास के साथ ही राम वन गमन पथ में स्थित सभी 9 चिन्हिंत स्थानों के भी सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के कार्य की शुरुआत की जा चुकी है।

 

कोरोना संक्रमण के बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर्स में 18598 बिस्तर, प्रदेश में अभी 157 सेंटर्स स्थापित

कोरोना संक्रमण के बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर्स में 18598 बिस्तर, प्रदेश में अभी 157 सेंटर्स स्थापित

रायपुर, कोरोना संक्रमण के बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर्स में लगभग 25 हजार बिस्तरों के इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के 157 कोविड केयर सेंटर्स में 18 हजार 598 बिस्तरों की व्यवस्था है। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को अपने जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार आइसोलेशन सेंटर्स (कोविड केयर सेंटर) में बिस्तरों की त्वरित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के 29 विशेषीकृत कोविड-19 अस्पतालों में 3384 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है।


बालोद जिले के कोविड केयर सेंटर्स में 1055, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा और कांकेर में 550-550, बलरामपुर-रामानुजगंज में 500, बस्तर में 1250, बीजापुर में 80, बिलासपुर में 687, दंतेवाड़ा में 582, धमतरी में 475, दुर्ग में 1574, गरियाबंद में 235, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा में 200-200, जशपुर में 535, कबीरधाम में 460, कोंडागांव में 181, कोरबा में 650, महासमुंद में 240, मुंगेली में 434, नारायणपुर में 100, रायगढ़ में 1000, रायपुर में 4350, राजनांदगांव में 310, सुकमा में 825, सूरजपुर में 250 और सरगुजा जिले में 730 बिस्तर उपलब्ध हैं। धमतरी जिले में 16, रायपुर, जशपुर और सरगुजा में 11-11 तथा बालोद, बिलासपुर और कोरिया में दस-दस कोविड केयर्स संचालित हैं।
 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण  गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण की जयंती 3 अगस्त पर उन्हें नमन किया है । श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी  रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला।

READ : कॉलेज छात्रा को देह व्यापर करने महिला ने किया मजबूर, शिकायत के बाद महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके  कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा  कि  गुप्त जी की  रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं ।

कॉलेज छात्रा को देह व्यापर करने महिला ने किया मजबूर, शिकायत के बाद महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

कॉलेज छात्रा को देह व्यापर करने महिला ने किया मजबूर, शिकायत के बाद महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर के अनुसार अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस थाने में कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही एक मह एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो एक कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। यह शहर इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि यह तीन राज्यों के संपर्क में है और इन सभी राज्यों में देह व्यापार धड़ल्ले से संचालित किया जाता है।

पढ़ें : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की बात भी कह रही है।
दरअसल मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली माही नामक महिला के खिलाफ आरोप है कि वो कॉलेज की छात्राओं पर दबाव बनाकर देह व्यापार करने को मजबूर करती है।
 
 
पीड़िता को महिला ने एक रात का 5 हजार और 2 घंटे का 2 हजार दिए जाने की बात कह, उसे देह व्यापार करने को मजबूर कर रही थी। यही नहीं आरोपी महिला ऐसा नहीं करने पर पीड़िता को घर मे बदनाम करने की धमकी भी दे रही थी।
इधर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी महिला अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार कर रही है वहीं, पीड़िता पर ही आरोप लगा रही है कि कॉलेज छात्रा का उसके पति के साथ संबंध है, जिसके लिए उसका विवाद चल रहा था। महिला ने देह व्यापार कराने की बात से इनकार किया है।

 

विधानसभा के मानसून सत्र में होगा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन : डॉ. महंत

विधानसभा के मानसून सत्र में होगा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन : डॉ. महंत

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज अपराह्न विधानसभा परिसर पहुँचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने विधानसभा परिसर में सदन का निरीक्षण किया और सदन की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। 

READ : महापौर देवेन्द्र यादव भी आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

डॉ. महंत ने देश एवं प्रदेश में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में जो कि 25 अगस्त से 28 अगस्त तक आहूत किया गया है, में सदन एवं विधानसभा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल के निर्धारित प्रोटोकाल का पूर्णत: पालन करने एवं तद्नुसार आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
 
 
डॉ. महंत ने कहा कि- वर्तमान समय में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जो भी आवश्यक सावधानी हो उसका भी पूर्णत: पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सत्र अवधि में सदन एवं परिसर को प्रतिदिन सैनेटाइज किया जाये।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े एवं लोक निर्माण विभाग, सिविल तथा विद्युत/यांत्रिकी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की अलसुबह कपड़े की दुकान में लगी आग, पढ़ें पूरी खबर

कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की अलसुबह कपड़े की दुकान में लगी आग, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय मार्केट में स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने रविवार के अलसुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, डायल 112 की टीम, अग्निशमन और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

READ : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीबन 03 बजे प्रियंका क्लॉथ स्टोर में अचानक आग लग गई। घण्टों मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना में कपड़े दुकान सटे दो अन्य दुकान में भी धुंआ भर गया था।
 
 
लेकिन कोतवाली पुलिस, डायल 112 की टीम, अग्निशमन और एनडीआरएफ टीम की सूझबूझ के चलते बड़ी घटना टल गई है। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है । संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, आग लगने से दुकान में रखे कपड़े बड़ी मात्रा में जलकर खाक हो गये हैं। 
राजधानी के एक व्यवसायी के खाते से ऑनलाईन हजारों रुपये हुए पार, मामला दर्ज

राजधानी के एक व्यवसायी के खाते से ऑनलाईन हजारों रुपये हुए पार, मामला दर्ज

रायपुर | एक व्यवसायी से हजारों रुपये की ऑनलाईन ठगी की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवंती विहार सेक्टर 1 खम्हारडीह निवासी हेमन्द्र शर्मा 37 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का स्वयं का बालाजी मोटर्स के नाम से व्यवसाय है पूणे से रायपुर कोरियर आने वाला था इस संबंध में 31 जुलाई को डीटीडीसी कोरियर के वेबसाइड पर देखने पर दर्शाया गया था कि कोरियर रायपुर पहुंच चुका है।

READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

वेबसाइड पर दिये नंबर पर कॉल करने पर किसी ने रिसीव नही किया व कुछ देर बाद किसी ने 73057 70577 कॉल करके कहा कि आपने जो कॉल किया था किसी तकनीकी परेशानी की वजह से रिसीव नही हो पाया। आप का कोरियर आ गया है। लॉकडाउन के चलते डिलवरी कैसे होगा पार्सल अर्जेन्ट है कहकर एक लिंक भेजा व 5 रुपये जमा करने को कहा। प्रार्थी ने अपने मोबाईल से स्टेट बैंक के खाते से 5 रुपये का ऑनलाईन भुगतान कर दिया। उसके बाद दूसरे दिन पार्सल मिलने की बात कहकर 5 बार में आरोंपी 98 हजार 4 सौ 34 रुपये खांता से ट्रांजेक्शन कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के मोबाईल नंबर के आधार पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर किया है। 

 

 
ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर मल्ला ने किया आत्मसमर्पण

ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर मल्ला ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा |  जिला में रक्षाबंधन पर्व के ठीक पहले भैरमगढ़ एरिया कमेटी की पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की प्लाटून नम्बर 13 का सक्रिय 08 लाख का ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर मल्ला तामो ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव एवं सीआरपीएफ डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आया है। 

पढ़ें : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर मल्ला तामो 13 सालो तक जमकर नक्सली संगठन में रहते हुये हत्या, लूट, आगजनी जैसी बड़ी हिंसक घटनाओं को लाल आतंक के नाम पर अंजाम दिया। 
 
 
उल्लेखनिय है कि 05 लाख की इनामी नक्सली दशमी ने 20 दिन पहले जगदलपुर में सरेंडर किया था। उसने भी अपने भाई लक्ष्मण से अपील की है कि वह भी सरेंडर कर दे। दशमी ने कहा कि विवाह के 06 महीने बाद पति वर्गीस मुठभेड़ में मारे गए। अब भाई को नहीं खोना चाहती, वह माचकोट में कमांडर है। दशमी ने बताया कि वे 2011 में और भाई 2016 में नक्सल संगठन में शामिल हुआ था। 
 
 
मार्च 2020 में सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले इनामी नक्सली बादल ने कहा कि मेरी इकलौती बहन जोगी कड़तामी एसीएम है। वह नक्सल लीडर देवा के साथ काम कर रही है। उसे कहूंगा कि रक्षाबंधन के समय सरेंडर करके वह भी मुख्यधारा में शामिल हो जाए। मिलकर राखी मनाएंगे। जोगी 2014 में नक्सल संगठन में शामिल हुई थी। इन दिनों पुलिस भी लोन वर्राटू के नाम से अभियान चला रही है, जिसमें भटके हुए नक्सलियों को वापस मुख्यधारा में लाया जा रहा है । 
 
अब वाट्सअप और मिसकाल के जरिए बुक करने पर भारत गैस की रिफिल मिलेगी 48 घंटे में -संतोष कुमार

अब वाट्सअप और मिसकाल के जरिए बुक करने पर भारत गैस की रिफिल मिलेगी 48 घंटे में -संतोष कुमार

रायपुर | कोरोना महामारी कोविड-19 महामारी के चलते उपभोक्ताओं को इन दिनों लाकडाउन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। देश में दूसरे नंबर पर स्थित भारत गैस कंपनी द्वारा डिजिटल तकनीकी के जरिए 48 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं को भारत गैस सिलेंडर की रिफिल उपलब्ध करायी जाएगी। उक्त जानकारी लक्ष्मी गैस एजेंसी बैरन बाजार स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संतोष कुमार महतो ने दी। 

READ : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

संतोष कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कंपनी द्वारा एक अगस्त से पूरे देश में जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त सेवा प्रदान कर तकनीकी सेवाओं के जरिए अधिकतम लाभ पहुंचाना है। डिजिटल टेक्नालॉजी के जरिए भारत गैस के उपभोक्ता मोबाइल नंबर 1800224344 पर हाय लिखकर विभिन्न भुगतान एप जैसे अमेजान, पेटीएम, गुगल, यूपीआई, फोन पे आदि का उपयोग कर अपनी रिफिल एक नंबर दबाने पर विभिन्न विकल्प मोबाइल पर दिखने पर अपनी सुविधानुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते है।
 
 
वहीं ऐसे उपभोक्ता जिन्हें वाट्सअप की जानकारी नहीं है वह मिस कॉल 7710955555 नंबर पर कर उपभोक्ताओं सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। रिजनल मैनेजर एवं कंपनी के अधिकारी छत्तीसगढ़ के धमतरी, गरियाबंद सहित अन्य जिलों में अपनी एजेंसी संचालकों के माध्यम से प्रति गैस सिलेंडर रिफिल 664 रुपये 50 पैसे का ही भुगतान करेंगे। डिलिवरी ब्वाय के साथ सिलेंडर में आने वाली सामान्य समस्याओं जैसे रेगुलेटर का वासर खराब होना एवं लिकेज आदि की समस्या का उपभोक्ताओं के घर पर ही समाधान किया जाएगा।
 
 
लक्ष्मी गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि उक्त राशि के अतिरिक्त राशि लिये जाने पर उपभोक्ता की शिकायत मिलने पर संबंधित डिलिवरी ब्वाय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारवार्ता में भारत गैस एजेंसी द्वारा भविष्य में उपलब्ध करायी गई सुविधा की जानकारी मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। 
 
BIG BREAKING : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग | रक्षाबंधन को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सोमवार को राखी व मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सोमवार को सुबह 6 से 10 बजे तक शहर में राखी की दुकानें, स्टॉल व मिठाई दुकानें खोली जा सकेंगी। इस दौरान दुकानों में लॉकडाउन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। शेष दुकानों पर पाबंदी रहेगी। 

READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन को देखते हुए 3 अगस्त को केवल एक दिन के लिए जिले में राखी व मिठाई की दुकानों को अनुमति दी जाती है। यह दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक ही संचालित होंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। शेष कंडिकाएं पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही होंगी।
 
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : 1 महिला सहित 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 क्विंटल 20 किलो गांजा के साथ ट्रक जब्त

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : 1 महिला सहित 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 क्विंटल 20 किलो गांजा के साथ ट्रक जब्त

महासमुंद | गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी कर लगातार ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी के मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लाख रुपये के गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक महिला भी शामिल है।

READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

आरोपियों में सुलताना माजिद शेख पिता बालू खान उम्र 32 वर्ष निवासी  सोसायटी अल्कापुरी रोड क्र्य कालेज नालासोपारा इस्ट मुंबई  जिला पालघर महाराष्ट्र, शोयब अहमद मलीक पिता तुफेल अहमद मलीक उम्र 35 वर्ष साकिन महबुब आलम चाल रूम नंबर 09 मुंबई नं. 29 थाना वकोला जिला मुंबई 29, अब्दुल रसीद अली पिता आशिक अली उम्र 56 वर्ष साकिन सांई सागर बिल्डींग न्यू मिल रोड ग्रेटर मुंबई सुबरबन थाना कुरला जिला मुंबई है। इन आरोपियों से, 12 प्लास्टिक की बोरी में भरी 104 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक में लपेटा प्रत्येक पैकेट में जुमला 05 क्विंटल 20 किलो, एक आयचर ट्रक एवं मोबाइल तथा नगदी रकम बरामद की गई है। 

पढ़ें : Friendship day : इस बार कोरोना काल में भी दोस्ती का रिश्ता होगा ख़ास

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अगस्त को  थाना प्रभारी कोमाखान को सूचना मिला कि एक आयचर ट्रक 3015 क्रमांक एमएच 02ईआर 7437 में उड़ीसा की ओर से छ.ग. में मनोत्तेजक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे हैं उक्त वाहन में मादक पदार्थ गांजा होने कि सूचना पर हमराह स्टाफ के फारेस्ट नाका टेमरी में नाकाबंदी के दौरान खरियार रोड उड़ीसा की ओर से एक आयचर ट्रक 3015 क्रमांक एमएच 02ईआर 7437 आया जिसे रोकने पर वाहन चालक अपना नाम अब्दुल रसीद अली एवं उसके बगल बैठे ब्यक्ति शोयब अहमद मलिक  तथा सुलताना माजिद शेख बताये ।
 
 
जिन्हे पूछताछ पर उक्त वाहन में मादक पदार्थ गांजा होना बताये उक्त वाहन के संदेहियों को मुखबीर के सूचना से अवगत कराकर बारिकी से पूछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा को खरीद कर बिक्री करने विशाखापट्टनम से महाराष्ट्र लेकर जाना स्वीकार करने पर तलाशी देने हेतु धारा 50 एनडीपीएस का नोटिस दिया गया संदेहियों से सहमति लेकर उपरोक्त वाहन का तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान आयचर ट्रक 3015 क्रमांक एमएच 02ईआर 7437 के डाला में कैरेट से छुपाये हुये 12 बोरी में कुल 104 पैकेट जो खाखी रंग के प्लास्टिक से पैक हुआ मिला जिसमें कुल 05 क्विंटल 20 किलो मादक पदार्थ गांजा समक्ष गवाहान बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 161/2020 धारा 20(ख)एनडीपीएसएफ कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
 
बड़ी खबर : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

बालोद | छत्तीसगढ़ के  बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र मे 65 साल के बुजुर्ग ने 5 बच्चियों से दुष्कर्म किया है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू कर दी है। 

पढ़ें : भाजपा नेता पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हुई हत्या, आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में 65 साल का रेखूराम सात से नौ साल की बच्चियों को अपने घर दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच टीवी देखने के लिये बुलाता था और बच्चियों की नादानी का फायदा उठा कर उनसे छेड़छाड़ करता था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्ची ने तकलीफ और दर्द होने की बात अपनी मां को बताई। परिजनों से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है ।

 
रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है- डॉ. महंत

रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है- डॉ. महंत

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा है। हमारी सामाजिक व्यवस्था में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसकी दूसरी मिसाल नहीं है।

पढ़ें : भाजपा नेता पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हुई हत्या, आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। यह बंधन भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह, श्रद्धा एवं विश्वास रूपी धागे से बंधा है, इसलिए इसे अपनत्व और प्यार के बंधन से रिश्तों को मजबूत करने का पर्व कहा जाता है। 

पढ़ें : महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में शुरू हुआ कोरोना जाँच शिविर

डा. महंत ने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का एक ऐसा श्रेष्ठ उदाहरण है जो कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय सामाजिक व्यवस्था को एक पृथक पहचान देता है। इस पर्व को देश के हर जाति, हर धर्म के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है जो कि इस पर्व की महत्ता और सर्वव्यापकता का परिचायक है।

 
महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में शुरू हुआ कोरोना जाँच शिविर

महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में शुरू हुआ कोरोना जाँच शिविर

रायपुर | आज नगर निगम और शासन द्वारा निःशुल्क कोरोना जांच शिविर के तहत महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड में शिविर यदु सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया है जिसमे वार्ड के लोगो का टेस्ट किया जा रहा है वार्ड के पार्षद एवं एम आई सी सदस्य श्री जितेंद्र अग्रवाल जी ने बताया वार्ड में निकले मरीजो के संपर्क में आये तथा सर्दी खासी या बुखार से पीड़ित लोगों का प्राथमिकता से जांच कराने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही जो व्यक्ति स्वयं से जांच करना चाहे वो भी इस शिविर में आकर अपना कोविड जांच कर सकता है।

बड़ी खबर : भाजपा नेता पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हुई हत्या, आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

बड़ी खबर : भाजपा नेता पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हुई हत्या, आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा गांव में एक बड़ी वारदात हुई है। जानकारी मिली है कि क्षेत्र के भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में सरेंडर किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पढ़ें : राज्यपाल बहन को मुख्यमंत्री भाई ने भेजा चिट्ठी और गिफ्ट : आपका संरक्षण हमारा सौभाग्य

 मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। मृतक का नाम गोपीचंद कर्ष है जो बिर्रा का पूर्व सरपंच था। आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आज सुबह पंचायत भवन के पास भाजपा नेता की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद थाने में सरेंडर किया है। पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।

राज्यपाल बहन को मुख्यमंत्री भाई ने भेजा चिट्ठी और गिफ्ट : आपका संरक्षण हमारा सौभाग्य

राज्यपाल बहन को मुख्यमंत्री भाई ने भेजा चिट्ठी और गिफ्ट : आपका संरक्षण हमारा सौभाग्य

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर भेजी गई राखी मिलने पर प्रसन्नता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन और भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह, आर्शीवाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है। श्री बघेल ने बहन सुश्री उइके को रक्षाबंधन पर्व की परंपरा अनुरूप भाई की तरफ से शुभकामनाओं सहित उन्हें नगद राशि और साड़ी उपहार में भेजी है।

पढ़ें : आज दिनांक 2 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बहन सुश्री उइके को लिखे पत्र में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे पारिवारिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाने का माध्यम बना है। आपका संरक्षण मेरे और राज्य के लिए सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कोरोना महामारी से निपटने और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए आपने मेरा जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूूंगा।
  मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह पावन पर्व हमारी महान संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक भी है, जो बहनों के प्रति भाईयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। आपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग करते हुए मुझे जो शुभकामनाएं प्रेषित की है, उसके लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हॅू तथा आपको विश्वास दिलाता हॅू कि आपकी भावनाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा तथा परिश्रम से करूंगा।

 कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना से मिला सहारा

कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना से मिला सहारा

रायपुर। एक मां की जिम्मेदारी अपने अजन्मे बच्चे के साथ शुरू हो जाती है। बच्चे के पोषण, विकास के साथ उसका स्वास्थ्य भी माता के साथ जुड़ा होता है। कोरोना संक्रमण के इस दौर मे काम पर ना जा पाने वाली नक्सल प्रभावित क्षेत्र की कई गर्भवती माताओं को अपने बच्चे की समुचित देखभाल के लिए मातृत्व वंदना योजना से सहारा मिला है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म तक विभिन्न चरणों में जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। नक्सल प्रभावित आदिवासी जिले सुकमा में मार्च 2019 से जून 2020 तक योजना के तहत 9 हजार 235 हितग्राहियों को 1 करोड़ 66 लाख 87 हजार रूपये का ऑनलाईन भुगतान किया गया। इससे लॉकडॉउन के समय हजारों कामकाजी महिलाओं को राहत मिली। 

 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उददेश्य निम्न आय वर्ग की कामकाजी महिलाओं को मजदूरी के नुकसान की भरपाई कर जच्चा-बच्चा को समुचित पोषण और विकास का अवसर प्रदान करना है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी नियमों के पालन पर परिवार में पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली माताओं को पांच हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में तीन किस्तों मे प्रदान की जाती है। गर्भधारण का पंजीयन कराने पर प्रथम किश्त के एक हजार रूपये, गर्भधारण के 6 माह बाद कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच कराने पर दूसरी किश्त के दो हजार रूपये और बच्चे के जन्म पंजीकरण कराने और बच्चे का बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी तथा हैप्टाईटिस-बी सहित पहले चक्र का टीकाकरण कराने पर तीसरी किस्त के 2 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है।  सुकमा के कुम्हाररास स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 01 की कार्यकर्ता श्रीमती दयावती यालम ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से हितग्राहियों को बहुत लाभ मिल रहा है। ग्रामीण महिलाएं स्वयं आंगनबाड़ी केन्द्र आकर इस योजना के लिए आवेदन करती हैं। इस योजना के कारण संस्थागत प्रसव को भी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि इस महीने उनके द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है जिनमे से कुछ महिलाओं को पहली किस्त की राशि मिल चुकी है। जनवरी 2020 से अब तक लगभग 15 गर्भवती महिलाओं को इस योजना की तीनों किस्त की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जा चुका है। मातृत्व वंदना योजना से लाभान्वित कुम्हाररास निवासी करिश्मा नाग ने बताया की मातृत्व वंदना योजना के तहत उनके पहले बच्चे के लिए 3 हजार की राशि का भुगतान हुआ है तथा शिशु के एक वर्ष के उपरान्त दो हजार रुपए की आखिरी किस्त प्रदान की जाएगी। वहीं पार्वती नाग एवं बालमती नाग ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत पांच हजार की राशि प्रदान हुई है। लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अंचल की गर्भवती महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है, इस योजना के तहत प्राप्त राशि से शिशु के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी में आर्थिक सहायता मिल रही है।
रक्षाबंधन पर जेलों में बंद बंदी वीडियो कॉलिंग एवं फोन से अपनी बहनों से कर सकेंगे बात

रक्षाबंधन पर जेलों में बंद बंदी वीडियो कॉलिंग एवं फोन से अपनी बहनों से कर सकेंगे बात

रायपुर | प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनों से वीडियो कॉलिंग एवं फोन पर बात करने की छूट देने के निर्देश दिए हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेलों में किसी को भी मुलाकात नहीं करने दी जाएगी। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। हर साल इस दिन जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनें राखी बांधने जेल जाती थी किंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जेल में मिलना बंद किया गया है। 

 जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बहनों और भाइयों के प्रेम को समझते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल को निर्देशित किया है। श्री साहू ने कहा है कि जेलों में वीडियो कालिंग एवं फोन के माध्यम से बंदियों को उनकी बहनों से बात कराने की व्यवस्था की जाए ताकि बहनें अपने भाइयों से रक्षाबंधन के दिन बात कर सकें। श्री साहू ने यह भी कहा है कि यदि जेल प्रबंधन के पास पोस्टल डाक के द्वारा भेजी गई राखियां प्राप्त होती हैं तो उसे जेल के अंदर पहुंचा दिया जाए। श्री साहू ने कहा कि भाई बहन के इस त्यौहार से लोगों की जो भावना जुड़ी है उसका सम्मान करते हैं, लेकिन जेलों में नहीं मिलने देने का फैसला भी जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 नवा रायपुर में लगभग 26 करोड़ की लागत से बनेगा हज हाउस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हज हाउस का किया शिलान्यास

नवा रायपुर में लगभग 26 करोड़ की लागत से बनेगा हज हाउस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हज हाउस का किया शिलान्यास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-अजहा के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ हज हाऊस का शिलान्यास किया। हज हाऊस का निर्माण लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से तीन एकड़ भूमि में किया जाएगा। पांच मंजिला इस भवन में हज यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन का निर्माण मंदिर हसौद रोड एयरपोर्ट के पास नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा।
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। पूरी दुनिया के साथ छत्तीसगढ़ में भी ईद का पर्व मनाया जा रहा है और आज छत्तीसगढ़ हज हाउस का शिलान्यास हुआ है। हाजियों की परेशानी कम करने के लिए समाज के लोगों की मेहनत रंग लाई और हज हाउस के निर्माण की लंबे अरसे से की जा रही मांग पूरी हुई है।
 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मुस्लिम के लिए हज यात्रा जीवन का अभूतपूर्व पल होता है। कोरोना के कारण इस वर्ष हज यात्रा भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि वे केन्द्र सरकार से मांग करेंगे कि वर्ष 2021 की हज यात्रा में पहले से चयनित छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे हज कमेटी आफ इंडिया से छत्तीसगढ़ को मिलने वाली 5 करोड़ रूपए की शेष राशि प्राप्त करने के लिए भी पहल करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित स्कूल शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को पहले नागपुर जाना पड़ता था। हज हाउस के निर्माण के बाद यहीं उनके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इस मौके पर शिलान्यास स्थल नवा रायपुर में उपस्थित वन, परिवहन एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ से ही उड़ान शुरू करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समाज को हज हाउस की सौगात देने के लिए समाज की ओर से मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद असलम खान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नवा रायपुर कार्यक्रम स्थल में राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य-पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, छत्तीगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक व उपस्थित थे।
रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें खोलने की कलेक्टर ने दी अनुमति, पढ़ें पूरी खबर

रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें खोलने की कलेक्टर ने दी अनुमति, पढ़ें पूरी खबर

जशपुरनगरकलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कोरोनावायरस संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए और त्योहार के मद्देनजर लोगों की सुविधा के लिए जशपुर जिले में बनेे कंटेनमेन जोन को छोड़कर कपड़ा राखी दुकान मिठाई दुकान अन्य इलेक्ट्रॉनिक दुकानें एवं अन्य दुकानों को रविवार को 2 अगस्त 2020को सुबह 6 बजे से शाम 6बजे तक खोली जा सकती है उन्होंने कहा कि पत्थलगांव 2 अगस्त 2020से कंटेनमेनजोन से बाहर होगा है । बाकी दिनों भी सुबह 6बजे से शाम 6बजे दुकानें संचालित होगी। दुकानदारों और ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा मास्क लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियम का उल्लघंन करने वाले पर महामारी अधिनियम के तहत कारवाही की जाएगी।

लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबर निकली फर्जी

लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबर निकली फर्जी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लॉकडाउन लगने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर शासन-प्रशासन तक भी पहुंची और लोगों में इसे लेकर कोई संशय न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने इसका खंडन भी कर दिया है कि लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक ही लागू है। 

पढ़ें : केंद्र सरकार ला रही नया कानून: अब लोकल हेलमेट पहन कर वाहन चलाने पर एक हजार का जुर्माना

वाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया में इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि राज्य में लॉकडाउन 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सोशल मीडिया में चल रही इस फर्जी खबर को लेकर राज्य भर में कोहराम मच गया है। इधर जनता के मध्य फर्जी खबर तेजी से फैलने और तरह-तरह की अफवाहों पर बे्रक लगाते हुए अब राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन का आदेश 06 अगस्त तक के लिए प्रभावशील है। अभी पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।
 
 
लॉकडाउन लगाने या न लगाने के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ही जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लगाने अथवा हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के जिला कलेक्टरों को इसके लिए अधिकृत किया है कि वे स्व-विवेक से तथा अपने-अपने जिलों की स्थिति पर सतत निगाह रखें और लॉकडाउन लगाने के 3 दिन पूर्व आदेश सार्वजनिक करें, ताकि लोग अपने जरूरत की चीजें खरीद सकें। अभी भी पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन नहीं है, केवल उन्हीं जिलों में लॉकडाउन जारी है, जहां कोरोना संक्रमण अधिक हुआ है। लॉकडाउन बढ़ाने अथवा खत्म करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 
बड़ी खबर :  राजिम के एक घर मे दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : राजिम के एक घर मे दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजधानी रायपुर से सटे राजिम  में शनिवार को दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट  का मामले सामने आया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशाों ने इस लूट को अंजाम देने के लिए घर की बच्ची को ही हथियार बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम  के आमापारा क्षेत्र के एक घर में दो बदमाश पहुंचे। घर की बच्ची के दरवाजा खुलते ही उसके गले पर चाकू रख दिया और घरवालों से कहा कि यदि उन्होंने कुछ किया तो बच्ची का गला काट दिया जाएगा।

READ : हत्यारे डॉ. का सनसनीखेज खुलासा: 100 लोगों को मारने के बाद मगरमच्छों को खिलाए शव

और इस दोनों बदमाश घर से करीब 10 लाख रुपए का कैश व ज्वेलरी लूटकर  ले गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। इसका पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आस-पास केे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और जांच की जा रही है।
 
 स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी कोरोना का खतरा, सांस्कृति व अन्य कार्यक्रम किए जा सकते है स्थगित

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी कोरोना का खतरा, सांस्कृति व अन्य कार्यक्रम किए जा सकते है स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में 15 अगस्त को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाला स्वतंत्रता समारोह भी पर इस बार कोविड-19 खतरा बनकर मंडरा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस समारोह भी सादगी रूप से मनाया जा सकता है।  
 
 
छत्तीसगढ़ राज्य में जिस तरह से पूरे जुलाई माह में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है और मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। वैसे तो प्रदेश के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है, जहां लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है, पर सर्वाधिक बढ़ोतरी प्रदेश के शहरी इलाको में हो रही है, जिसके चलते वर्तमान में प्रदेश के कुछ शहरी क्षेत्रों में दोबारा लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसमें राजधानी रायपुर भी शामिल है। अब ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिसमें कोरोना के नये मरीजों की पहचान नहीं की जा रही है।
 
 
पिछले करीब माहभर से प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने जो रफ्तार पकड़ी है उसे देखकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाला स्वतंत्रता समारोह पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। जिसके मद्देनजर संभावना बनी हुई है कि शासन, प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से समारोह को सादगी रूप से आयोजित करने का निर्णय लेते हुए ध्वजारोहण का कार्यक्रम सीमित अतिथियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में किया जा सकता है। 
 रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बाजारों को दोपहर 2 बजे तक खोलने की मांग

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बाजारों को दोपहर 2 बजे तक खोलने की मांग

रायपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन पर्व में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की बंदिशें जारी रहेंगी। इस वर्ष न तो राखियों के लिए बाजार लग पाया और न ही सावन सोमवार में शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुट सकी। रक्षाबंधन के लिए राखियों का बाजार तक नहीं लग पाया, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार रक्षाबंधन में कई भाईयों की कलाईयां सूनी रह जाएंगी। 
 
 
कोरोना संक्रमण का खौफ और इसके बढ़ते मरीजों की संख्या ने शासन-प्रशासन सभी को सकते में डाल दिया है। संक्रमण का खतरा इस कदर बढ़ चुका है कि शासन को लॉकडाउन लगाकर लोगों को जबरदस्ती घरों में रहने के लिए बाध्य किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर इस वर्ष के त्योहारों पर पड़ रहा है। रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व में भी बाजार लॉकडाउन के चलते पूरी तरह से बंद हैं। सोमवार 03 अगस्त को रक्षाबंधन का महापर्व मनाया जाएगा।
 
 
लेकिन हालात यह है कि रक्षाबंधन के लिए अब तक राखियों का बाजार ही नहीं लग पाया है। लिहाजा बहनें अभी तक राखियां ही नहीं खरीद सकी हैं। रक्षाबंधन पर्व के साथ ही सावन माह का अंतिम सोमवार भी है, लेकिन इसके बाद भी शिवालयों में भक्तों की भीड़ नहीं जुट पाएगी। लॉकडाउन की सख्ती इतनी अधिक है कि एक स्थान पर तीन-चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पूरी तरह से मनाही है। आमजन भी कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज कर रहे हैं।
 
 
पर्व को देखते हुए बाजार में अब तक केवल राशन व किराना दुकानों को ही सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब रक्षाबंधन के लिए दुकानें खुलेंगी या नहीं, इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अधिकांश लोगों की मांग है कि रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजारों को कम से कम दोपहर 2 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जाए। वहीं शासन-प्रशासन हर कीमत पर संक्रमण का ग्राफ कम करने की कोशिश में लगा हुआ है। बाजारों के बंद रहने, राखियों का बाजार नहीं लग पाने के कारण यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस वर्ष कई भाईयों की कलाईयां सूनी रह जाएंगी। लॉकडाउन के चलते लोगों को कहीं भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 
 लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर अब होगी और सख्ती, कलेक्टर ने की लोगो से अपील

लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर अब होगी और सख्ती, कलेक्टर ने की लोगो से अपील

महासमुंद। जिले को कोरोनामुक्त करने के लिए जि़ला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले को कोरोना से मुक्ति दिलाने और जिले के 6 नगरीय सीमाक्षेत्र में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर अब और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला व पुलिस प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग का सहयोग करें। यह बात कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने लोगों के नाम जारी अपील संदेश में कही। उन्होंने कहा कि जो लोग गंभीरता से लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों की सूचना महासमुंद पुलिस कंट्रोल रूम 07723-223135 पर दें।
 
 
कलेक्टर गोयल ने कहा कि जिले को कोरोना से मुक्त कराने के लिए अब और सख्ती की जाएगी। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई तेज होगी। हमारी जिम्मेदारी जिले और यहां के आमजन के स्वास्थ्य एवं उन्हें सुरक्षित रखने की ज्यादा है। लोगों की जरा सी लापरवाही या थोड़ी सी चूक जिले के लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि लोग पूर्व लॉकडाउन की तरह मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करें तथा बाहर से आने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस, प्रशासन व चिकित्सा विभाग को दें।
 
 
लोग अपने घरों की दहलीज नहीं लांघे, आवश्यक होने पर घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का उपयोग करें, सोशल डिसटेंसिंग का पालन करें। बेहतर सामाजिक दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा है कि सीमा क्षेत्र में ख़ासकर लॉकडाउन वाले सीमा क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। सीमा पर तैनात पुलिस नाकों की लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मास्क का उपयोग नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं।