रायपुर, राज्य सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस फेरबदल में प्रमुख सचिव डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी को ग्रामोद्योग के साथ-साथ वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन छोड़कर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आपको बता दें कि प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी वाणिज्यिक कर तथा एम गीता ग्रामोद्योग के प्रभार से मुक्त होंगी. दोनों अधिकारियों का शेष प्रभार यथावत बना रहेगा. त्रिलोक चंद महावर दुर्ग संभाग के कमिश्नर बनाए गए हैं. वहीं ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे मो.कैसर अब्दुल हक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
देखें आदेश-
सुकमा, छत्तीसगढ़ सहित देश में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों में रेप और छेड़छाड़ के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में आदीवासी समाज की शिकायत के आधार पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ALSO READ:-उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों के परीक्षा आयोजन एवं प्रवेश हेतु जारी किया गाइडलाइन
मिली जानकारएी के अनुसार सीआरपीएफ जवान को मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटने के बाद दुब्बाटोटा क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान क्वारंटाइन सेंटर के पास युवती को अकेली देखकर जवान की नियत बिगड़ गई और उसने युवती को हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी होने पर आदिवासी समाज ने दोरनापाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोराई थाना क्षेत्र में गुरूवार को दो मोटरसायकल के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उनमें सवार 03 लोगों की मौत एवं 04 लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसायकल में सवार तीन लोग बोराई से ग्राम घटुला के तरफ आ जा रहे थे, वहीं दूसरी मोटरसायकल जिसमें चार लोग सवार थे विपरित दिशा से आ रही थी। दोनों मोटरसायकलों का ग्राम आमगांव और बहिगांव के बीच में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटरसायकल में सवार 03 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सुभाष , लक्ष्मण एवं पुरषोत्तम बताया जा रहा है, वहीं 04 लोग घायल गये। बताया जा रहा है कि घायलों में भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे धमतरी अस्पताल रिफर किया गया है।
रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से ऐसे राशनकार्डधारी हितग्राही जिन्होंने जुलाई माह में खाद्यान्न नहीं ले पाए हैं। वे अगस्त माह में जुलाई का भी खाद्यान्न ले सकेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न शक्कर, चना, नमक आदि का वितरण जुलाई 2020 में वितरण शेष राशनकार्डधारियों को अगस्त माह के राशन सामग्रियों के साथ वितरण कराया जाएगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से सभी कलेक्टरों को आदेश भेजकर ऐसेे राशनकार्डधारी जिन्होंने जुलाई माह का खाद्यान्न नहीं ले पाए हैं, उन्हें अगस्त माह के खाद्यान्न के साथ वितरण कराने को कहा गया है।
राजनांदगांव | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका निगम राजनांदगांव के सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए घोषित कंटेनमेंट जोन को 6 अगस्त 2020 तक जारी रखा गया है।
READ : 11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले में मुख्यत: नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हो रहे हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपयोग को अपनाना उचित व आवश्यक है।
पढ़ें : राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज
आदेश में कहा गया है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी व्यवसायिक संस्थान 30 जुलाई 2020 से 6 अगस्त 2020 तक प्रात: 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। इस बीच जिले में आने वाले पॉजिटिव केस की संख्या को देखते हुए आदेश में कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है। छूट की अवधि में व्यवसायी एवं ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का पालन करना आवश्यक होगा। सभी व्यवसायी मास्क आवश्यक रूप से पहनेंगे तथा मास्क पहनने पर ही ग्राहकों को अपने संस्थान में प्रवेश दे सकेंगे। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित संस्थान को सील करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। संस्थागत व्यवसायी अपने संस्थान के बाहर सेनिटाईजर आवश्यक रूप से रखेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद दुकानें खुली पाये जाने पर सीलींग व माल जप्ती एवं पृथक से अर्थदण्ड की कार्रवाई की जायेगी तथा आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा। सभी व्यवसायिक संस्थानों द्वारा गोमास्ता एक्ट के तहत् साप्ताहिक अवकाश के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।
सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं के लिए घर से बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। किसी भी स्थिति में एक से अधिक व्यक्तियों (इसमें ड्रायवर भी शामिल है) को घर से बाहर जाने से प्रतिबंधित किया गया है। घर से बाहर जाने की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से अपना वैध पहचान पत्र साथ में रखना होगा। सभी शासकीय कार्यालय, अर्धशासकीय कार्यालय, अशासकीय बैंक कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 3 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण एवं श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाईयों को आवश्यक शर्तों के अधीन छूट दी गई है। जिसमें यथासंभव श्रमिकों के रहने की व्यवस्था फैक्ट्री या इकाईयों के भीतर करनी होगी। आवश्यकता पडऩे पर कर्मचारियों के परिवहन की व्यवस्था फैक्ट्री या ईकाईयों को स्वयं करनी होगी। संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु जारी समस्त निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। इन इकाईयों से धनात्मक मरीजों की पहचान होने पर ईलाज पर होने वाले समस्त व्ययों का वहन इन इकाईयों को ही करना होगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थल, पार्क, क्लब, जीम 6 अगस्त 2020 तक आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे।
READ : शराब प्रेमियों को झटका: 4 अगस्त तक बंद रहेगी शराब की दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भारत सरकार के अधीनस्थ केन्द्रीय कार्यालय, कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं (जिसके अंतर्गत अस्पताल, मेडिकल कालेज, मेडिकल, लायसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल हैं), खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन एवं मास्क, सेनेटाईजर, दवाईयां, एटीएम वाहन, एलपीजी गैस सिलेण्डर का वाहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाओं के लिए परिवहन करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके साथ ही बिजली, पेयजलपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सिवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल हैं। जेल, अग्निशमन सेवाएं, एटीएम, टेलीकाम, इंटरनेट सेवाएं, आईटी आधारित सेवाएं, पेट्रोल-डीजल पंप एवं एलपीजी-सीएनजी गैस के परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियां, पशु चारा, पोस्टल सेवाएं, खाद्य, दवा एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की ई-कामर्स आपूर्ति, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेन्सियां (निजी एजेंसियों सहित), न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन में सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एवं एजेंसियां इसमें मण्डी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मण्डियां भी शामिल है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा को प्रतिबंध से छूट दी गई है। आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 के धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर | भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और परिवार के अन्य तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विक्रम उसेंडी ने अपील की है कि जो भी लोग इस बीच उनसे मिले है,वे अपनी जांच कराकर स्वयं को क्वारंटाइन कर ले।
दुर्ग, शहर के गंजपारा निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी 36 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना बुधवार के तड़के की बताई गई है। घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। आनंद के इस आत्मघाती कदम से पूरा राठी परिवार स्तब्ध है। राठी परिवार का गंजपारा में माहेश्वरी स्टील ट्रेडर्स के नाम से बड़ा कारोबार है। जिससे आनंद जुड़ा हुआ था। वह छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष व माहेश्वरी स्टील टे्रडर्स के संचालक अशोक राठी का भतीजा था। मृतक आनंद विवाहित था और उसकी दो छोटी पुत्रियां है। उसके पिता स्व. घनश्याम दास राठी ने भी सन् 1996 में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। बताया गया है डेढ़ वर्ष पूर्व आनंद की मां का निधन हो गया था। जिससे वह काफी दुखी था। उसने अपने सुसाइट नोट में पत्नी व बच्चों से काफी प्रेम करने का जिक्र भी किया है। आनंद की खुदकुशी की खबर से दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला, थाना प्रभारी सुरेश बागड़े एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कोतवाली पुलिस ने मर्गकायम कर मामले को जांच पर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टील कारोबारी आनंद राठी गंजपारा स्थित माहेश्वरी स्टील ट्रेडर्स के दो मंजिला भवन के प्रथम तल में अपनी पत्नी व दो बच्चियों के साथ रहता था। बताया गया है कि मंगलवार की रात वह देर से घर वापस लौटा था। बुधवार की सुबह आनंद को उसकी पत्नी ने फांसी पर झुलते अवस्था में देखा था। उसके बाद परिजनों के मदद से उसे उपचार के लिए चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पीटल भिलाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आनंद को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया था। आनंद के इस आत्मघाती कदम से पूरा राठी परिवार सदमें में है। बुधवार को गमगीन माहौल के बीच आनंद का शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा व्यापार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।
रायपुर, इलाज कराने गई महिला को नशे की गोली खिलाकर डाक्टर ने एमएमएस बनाया व ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने गुढिय़ारी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़ता गुढिय़ारी साहुपारा स्थित डाक्टर अविनाश कुर्रे की क्लिनिक में तबियत खराब होने पर इलाज कराने गयी थी,डाक्टर ने नशे की टेबलेट खिलाकर दुष्कर्म किया व एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल कर 2019 से दुष्कर्म कर रहा था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।





















