BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गुढिय़ारी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

गुढिय़ारी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत बजरंग नगर, गली नं.03 गोगाव, थाना गुढिय़ारी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में
पूर्व में गोकुल देवांगन का मकान तथा
पश्चिम में यादव दास गुप्ता का मकान एवं
उत्तर में योगेश बिसेन का मकान और
दक्षिण में रानी गुप्ता का मकान तक की परिसीमाएं निर्धारित की गई है।


इसी तरह मानस भवन के पीछे, दीक्षा नगर, गुढिय़ारी में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में
पूर्व में घनश्याम साहू का मकान तथा
पश्चिम में खाली प्लाट एवं
उत्तर में देव प्रकाश साहू का मकान और
दक्षिण में खाली मैदान तक की परिसीमाएं निर्धारित की गई है।

 

रायपुर के अश्वनी नगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के अश्वनी नगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत अश्वनी नगर, (थाना पुरानी बस्ती) में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं इस प्रकार हैं-
 - पूर्व में- टेसु देवांगन का मकान
 - पश्चिम में- राजू टेम्पेक्चर का मकान
 - उत्तर में - बाबा किराना स्टोर्स
 - दक्षिण में -बंद है

 

टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई वारदात घर में दंपति सो रहा था, चोर चोरी कर हो गया फरार

टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई वारदात घर में दंपति सो रहा था, चोर चोरी कर हो गया फरार

रायपुर, सोने का हार व मोबाईल फोन चोरी किये जाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा चौरसिया कालोनी निवासी सैय्यद फिरोज अली 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है। 27 जुलाई की 11 बजे खाना खाकर सो गये थे। रात्रि 3 बजे पत्नी बाथरुम जाने उठी तब किचन की खिड़की स्लाइडर खुला हुआ था व आलमारी खुला देखकर अपने पति को इसकी जानकारी दिया। आलमारी में रखी सोने का हार वजन डेढ़ तोला व सैमसंग मोबाईल किसी ने चोरी कर कर लिया। आस-पास लोगों को घटना के बारे में जानकारी देने व पतासाजी करने के बाद आज 29 जुलाई को घटना की जानकारी थाने में दिया है। जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।  

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सरकार रख रही हर नागरिक का ध्यान: विकास उपाध्याय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रख रही हर नागरिक का ध्यान: विकास उपाध्याय

रायपुर। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने हर संभव प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेदिक कालेज को भी अपेडेट करते हुए इसे कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए मान्य कर दिया है। रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में चर्चा की थी कि एम्स में मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए आयुर्वेदिक कालेज में भी कोरोना उपचार के लिए व्यवस्था की जाए इससे आम नागरिकों को काफी सहुलियत हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार ने आयुर्वेदिक कालेज को भी अब कोरोना उपचार के लिए मान्य कर दिया है। यहां उपचार के लिए जरूरी सभी संसाधन आदि भी मुहैया करा दिया गया है। राज्य सरकार की मंशानुरूप अब कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों तक राशन भी पहुंचाया जा रहा है। रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार व जोन कमियनर चंदन शर्मा के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पढ़ें : कोरोना कहर: लॉकडाउन में मृतकों को कफन भी नसीब नहीं

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज आयुर्वेदिक कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अस्पताल में तत्काल 300 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई। शासकीय आयुर्वेदिक कालेज में अब कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। विधायक उपाध्याय ने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनो की जानकारी ली तथा भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अस्पताल में इस समय मरीजों के लिए सीसीटीवी कैमरा, प्रत्येक वार्ड में मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों के लिए प्रत्येक वार्ड में विशेष माइक की व्यवस्था की गई है जहां से वे आपातकाल या अन्य जरूरत होने पर तत्काल चिकित्सक से बातचीत कर सकते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों तक अब राशन भी पहुंचाया जा रहा है। विधायक व संसदीय सचिव उपाध्याय अस्पताल से निकलकर सीधे राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने चिरहुलडीह वार्ड अंतर्गत बसदेवपारा, रामकुंड पहुंचे और यहां कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों के मध्य सूखा राशन का वितरण कराया। इस दौरान पार्षद दीपक जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष योगेश तिवारी, ब्रजेश सतपथी, संदीप तिवारी, वेदप्रकाश कुशवाहा, विनोद कश्यप आदि उपस्थित थे।
 राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी बधाई और शुभकामनाएं

राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आज यहां शंकर नगर स्थित कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 
 
 
मंत्री चौबे ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा कृषक है। खेती-किसानी और किसानों की स्थिति की उन्हें अच्छी जानकारी है। उनके मार्गदर्शन में कृषक कल्याण परिषद किसानों के हितों में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाने में सफल होगी। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम. आर. निषाद, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश पाटिला एव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी: ईद के दिन भी निर्धारित सीमित समय मे लॉकडाउन नियमों के तहत होंगे कार्यक्रम

बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी: ईद के दिन भी निर्धारित सीमित समय मे लॉकडाउन नियमों के तहत होंगे कार्यक्रम

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने समाचार पत्रों में प्रसारित ईद के दिन कुर्बानी के लिए छूट की खबर को झूठा और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए आदेशो का अक्षरस: पालन सभी को करना अनिवार्य है। किसी भी तरह का पास जि़ला प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया जाएगा व शासन के आदेश के तहत निर्धारित समयावधि में ही सीमित गतिविधियां मान्य होगी। निर्धारित समयावधि में भी जो लोग अपने घर से बाहर निकलेंगे उन्हें अपने साथ निर्धारित पहचान पत्र अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी अपने पत्र  में लॉकडाउन के चलते नियमों का पालन करते हुए ईद का त्यौहार सादगी से मनाये जाने के लिए  अपील  प्रसारित किया है। वक़्फ़ बोर्ड के पत्र में उल्लेख है किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।ईदगाहों में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।वही फजर के तुरंत बाद ईद-उल-अजहा अदा कर ली जाएगी। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ईद मिलन के कार्यक्रम नहीं होंगे इस दौरान कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन करना होगा। यह अपील वक़्फ़ बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी मस्जिदों, ईदगाह, मदरसों के लिए जारी किए है।

गौरतलब है कि ईद-ए-अजहा के इस त्यौहार में मुस्लिम समाज के द्वारा कुर्बानी दी जाती है। चूंकि लॉक डाउन है और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है, इसलिए कुर्बानी घरों पर ही की जाए और कुर्बानी का हिस्सा अपने घरों के आसपास ही तकसीम किया जाए। जनाब सलाम रिज़वी ने विशेष तौर पर कहा है कि त्यौहार के दौरान किसी भी कीमत पर लॉक डाउन का उल्लंघन ना हो। पुलिस और प्रशासन के साथ हुई इस बैठक में अधिकारियों ने सभी को ईद की अग्रिम बधाई दी और शांति एवं सद्भाव के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। इस बैठक में जनाब सलाम रिज़वी, जनाब फैजल रिज़वी, बैजनाथपारा मदरसा के मौलाना मोहम्मद अली फारूकी, तमाम मस्जिदों के मुतवल्ली और नगर निगम के मुस्लिम पार्षद उपस्थित थे। यह दिशा निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त मस्जिदों, ईदगाह, मदरसों के लिए जारी किये गए हैं।
माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में शीघ्र होगा भव्य मंदिर का निर्माण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में शीघ्र होगा भव्य मंदिर का निर्माण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुरछत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के समीप माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी में शीघ्र ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ चंदखुरी पहुंचकर वहां स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के सौन्दर्यीकरण और परिसर के विकास के लिए तैयार परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के सौन्दर्यीकरण के दौरान मंदिर के मूलस्वरूप को यथावत रखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

पढ़ें : 1 अगस्त से होगी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया, ऐसे ले सकेंगे एडमिशन

 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार राम वन गमन पथ पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। इसकी शुरूआत चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के बीते 22 दिसम्बर को भूमि-पूजन के साथ कर दी गई है। भव्य मंदिर की निर्माण की कार्ययोजना में परिसर में विद्युतीकरण, तालाब का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्किंग, परिक्रमा पथ का विकास आदि कार्य शामिल किए गए हैं।

पढ़ें : नई एजुकेशन पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, HRD का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। यहां कण-कण में भगवान राम बसे हुए है। भगवान राम ने वनवास का बहुत सा समय यहां व्यतीत किए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भगवान राम के वन गमन मार्ग को पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित कर रही है ताकि इन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल सके। श्री बघेल ने कहा कि चंदखुरी में 15 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर यहां तालाब के बीच से होकर गुजरने वाले पुल की मजबूती के साथ ही यहां परिक्रमा पथ, सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला और शौचालय बनाने कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन हो गया है यहां अगस्त के तीसरे सप्ताह से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

READ : जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार (संविदा पद) हेतु आवेदन आमंत्रित : 17 अगस्त तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर मंदिर के पास से बायपास सड़क की स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं ग्राम वासियों की सहुलियत को देखते हुए चंदखुरी में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए है। श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर पर बेल और उनकी धर्मपत्नी ने महुआ का पौधा भी रोपा। इसके साथ ही परिसर में आवंला, पीपल, अमरूद और करंज आदि के पौधे भी लगाए गए। मुख्यमंत्री ने इन रौपे गए पौधांे पर सेरीखेड़ी महिला समूह द्वारा बांस से बनाए जा रहे ट्री-गार्डो का लगवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणजनों से गौठान और गोधन न्याय योजना सहित गांव में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की चर्चा की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, ग्राम पंचायत चंदखुरी की सरपंच श्रीमती मालती धीवर और कौशल्या माता समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र वर्मा और ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि त्रेतायुगीन छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोसल एवं दण्डकारण्य के रूप में विख्यात था। प्रभु श्रीराम ने उत्तर भारत से छत्तीसगढ़ में प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों पर चौमासा व्यतीत करते हुए दक्षिण भारत में प्रवेश किया गया था। छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले की गवाई नदी से होकर सीतामढ़ी हरचौका नामक स्थान से प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने 75 स्थलों का भ्रमण करते हुए सुकमा जिले के रामाराम से दक्षिण भारत में प्रवेश किया था। उक्त स्थलों में से 51 स्थल ऐसे है, जहां प्रभु श्रीराम ने भ्रमण के दौरान रूक कर कुछ समय व्यतीत किया था। प्रथम चरण में इनमें से 9 स्थलों को विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पथ का, पर्यटन की दृष्टि से विकास की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य में आने वाले पर्यटकों, आगन्तुकों के साथ-साथ देश और राज्य के लोगों को भी राम वन गमन मार्ग एवं स्थलों से परिचित कराना एवं इन ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के दौरान पर्यटकों को उच्च स्तर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराना है। 

छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 09 स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों में सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अम्बिकापुर), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा-सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर), रामाराम (सुकमा) शामिल हैं। राम वन गमन पर्यटन परिपथ में प्रस्तावित 09 स्थलों को लेते हुए पर्यटन विभाग द्वारा एक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है, जिसकी लागत 137.45 करोड़ रूपए है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ हेतु राज्य शासन द्वारा गत वर्ष (2019-20) राशि 5 करोड़ रूपए और इस वर्ष (2020-21) 10 करोड़ रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है। इस तरह कुल राशि रूपए 15 करोड़ राज्य शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है।

 पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल, इलाके की सर्चिंग जारी

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल, इलाके की सर्चिंग जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम लक्ष्मण बेडज़ा बताया जा रहा है।

 
उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के आऊटपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
 
 
इस घटना में एक जवान के दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं उसे जंगल से सुरक्षित कैंप लगाकर उपचार किया जा रहा है। वहीं जंगल में जवानों का अभी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। बता दें कि नक्सली हर साल की तरह इस साल भी नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसके मद्देनजर नक्सली लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

बड़ी खबर : रायपुर में सभी मंत्रियों और वीआईपी के बंगलों को किया जा रहा सैनिटाइज, बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक

बड़ी खबर : रायपुर में सभी मंत्रियों और वीआईपी के बंगलों को किया जा रहा सैनिटाइज, बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक

रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के सिविल लाइन स्थित बंगले में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब सभी मंत्रियों और वीआईपी बंगले को सेनेटाइज किया जा रहा है।
 
 
बढ़ते संक्रमणों को चलते सभी मंत्रियों के बंगलों को किया जा रहा सेनेटाइज बढ़ते संक्रमणों को चलते सभी मंत्रियों के बंगलों को किया जा रहा सेनेटाइज। इनमें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत सभी मंत्रियों और वीआईपी बंगलों को सेनेटाइज किया जा रहा है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि मोहन मरकाम के बंगले में 5 संक्रमित मिले हैं। पीएसओ और प्यून भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहन मरकाम के भाई भी संक्रमित पाए गए हैं। इसलिए ऐहतियातन अब मंत्रियों के बंगलों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।
मौसम का मिजाज: राज्य में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार

मौसम का मिजाज: राज्य में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार

रायपुर। राजधानी में झमाझम बारिश का इंतजार करने वालों को अभी और सब्र करना पड़ेगा। राजय के निकट कोई मजबूत सिस्टम न होने के चलते अभी केवल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार बने हुए हैं। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में मानसूनी द्रोणिका फिरोजपुर, हिसार, गुरूग्राम, ग्वालियर, बांदा, रींवा, डाल्टनगंज, दुमका ओर इसके बाद पूव्र की ओर होते हुए असम, नागालैण्ड तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम विदभ्र से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक तेलंगाना होते हुए 1.5 किलोमीटर की ऊंचाइ्र पर स्थित है। वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश ओर इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
 
 
राज्य में आज व कल अनेक  स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में फिल्हाल कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में पखवाड़े भर बाद दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में छाए बादल घने होते गए और इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जो करीब एक घंटे तक चली। शहर में कल शाम हुई बारिश से उमस से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आज सुबह से ही निकली चटख धूप ने एक बार फिर से लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी से बेहाल कर दिया है। कल शाम हुई बारिश से वातावरण में उमस व्याप्त हो गया है। 

 

भाजपा जवाब दे राष्ट्रीय पशु व गौवंश की निर्मम हत्या से कितना कमीशन कमाया: विकास तिवारी

भाजपा जवाब दे राष्ट्रीय पशु व गौवंश की निर्मम हत्या से कितना कमीशन कमाया: विकास तिवारी

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए पूर्ववर्ती रमन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सीधा कहा कि राष्ट्रीय पशु बाघ और गौवंश की निर्मम हत्या के बदले भाजपा नेताओं ने कितना कमीशन कमाया है?
 
 
एक विज्ञप्ति में विकास तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय पशु बाघ का अवैध शिकार छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा राज मे अनवरत चल रहा था जिसके परिणामो का खुलासा कल दिल्ली से केंद्रीयमंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने किया है। राष्ट्रीय बाघ दिवस के एक दिन पूर्व केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 तक राज्य वार बाघों की जनगणना का विवरण प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 49 घटकर मात्र 19 ही रह गए हैं।इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा के रमन सरकार के संरक्षण में बाघों का अवैध शिकार कि खुली छूट बाघ के शिकारियों को थी और राष्ट्रीय पशु बाघ का शिकार उनके खाल,दांत और अन्य अंगों की तस्करी के लिये किया जाता था जिसका मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजारों में करोड़ो रु होता है, अवैध शिकार के कारण तेजी से राष्ट्रीय पशु बाघों की संख्या छत्तीसगढ़ राज्य के वन क्षेत्रों से घटनी शुरू हो गई।अप्रैल 2018 में उदंती सीतानदी रिज़र्व में एक बाघ की खाल बरामद की गई और तब वह महकमे ने कहा दिया कि उसका शिकार ओडिसा में किया गया था। बाद में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(एनटीसीए) ने अपनी जांच में पाया कि बाघ छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानंदी रिसर्व का ही था और उसका शिकार इसी इलाके में हुआ था तब के जंगल महकमे को एनटीसीए ने फटकार भी लगाई थी।

 
इसी तरह छत्तीसगढ़ के भोरमदेव इलाके में नवम्बर 2011 में एक बाघिन का शिकार किया गया।इसमें भी तब के वन महकमे ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ही दबाव में लीपापोती की।तब यह सूचनाएं थीं कि भोरमदेव में बाघिन के शिकारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ही करीबी थे।दरअसल रमन सरकार बाघों की हत्यारी सरकार थी। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि 15 सालों में भाजपा सरकार हर वर्ष बाघ दिवस पर बड़े-बड़े विज्ञापन जारी करते थे और बाघ संरक्षण के नाम पर करोड़ों अरबों रुपया की योजना बनाकर मोटा कमीशन कमाने का काम किया करती थी। रमन सरकार के समय प्रदेश के जंगल में अवैध कटाई तेजी से चल रही थी और बाघों की अवैध शिकार भी लगातार पूर्ववर्ती रमन सरकार के संरक्षण में चल रहा था। केंद्र सरकार के रिपोर्ट में बताया गया है कि रमन सरकार के तत्कालीन वन अधिकारी 27 से अधिक बाघों की मौत का कारण बताने में अक्षम थे इससे स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ राज्य में राज राष्ट्रीय पशु बाघ की अवैध शिकार कर निर्मम हत्या की जाती थी जिस कारण पूर्ववर्ती रमन सरकार के अधिकारी 27 से अधिक बाघ कैसे मारे गये यह जानकारी केंद्र सरकार को नहीं बता सके।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी से सवाल किया है कि प्रदेश में जहां एक और 49 बार घटकर 19 ही रह गए और 8000 से अधिक गोवंश की भूख में निर्मम हत्या कर उनके खाल चमड़ी से को बेचकर कितना कमीशन कमाया और इस बात की जानकारी प्रदेश की जनता जानना चाहती है क्या कारण थे कि 15 सालों में करोड़ों अरबों रुपए की राशि बाघ संरक्षण के नाम पर खर्च की जाती थी जिससे कि बाघों की संख्या बढऩे के बजाय घटता गया।क्यो राष्ट्रीय पशु बाघ का लगातार अवैध शिकार भी रमन सरकार के संरक्षण में हुआ करता था इन सभी सवालों का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
 कोरोना कहर: लॉकडाउन में मृतकों को कफन भी नसीब नहीं

कोरोना कहर: लॉकडाउन में मृतकों को कफन भी नसीब नहीं

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में जारी लॉकडाउन से ऐसे परिवार बेहाल हो रहे हैं, जिनके परिवार में किसी की आकस्मिक मृत्यु हो रही है। अंतिम संस्कार के लिए कफन और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं। वहीं अंतिम संस्कार में भी कोरोना का खौफ होने के चलते लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने से बच रहे हैं। 
 
 
छत्तीसगढ़ में इस समय कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मृतकों का ठीक ढंग से अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा है। परिवार में आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजनों को आसपास के लोगों का भी बमुश्किल से सहयोग मिल पा रहा है। आलम यह है कि सभी तरह की दुकानें बंद होने के कारण मृतकों को कफन तक नसीब नहीं हो रहा है। इसके अलावा मृत्यु व अंतिम संस्कार की क्रिया में काम आने वाले वस्तुएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में तो लोग एक-दूसरे का सहयोग कर किसी तरह से अपने परिजनों का अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न कर भी ले रहे हैं। शहरी इलाकों में अंतिम संस्कार करना सबसे ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है।
 
 
लॉकडाउन में चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, ऊपर से कोरोना संक्रमण का खतरा और इसका डर लोगों के मन में इस कदर हावी है कि लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी बच रहे हैं। परिवार में किसी परिजन की मृत्यु होने पर लोग कफन-दफन के लिए अब भटकने लगे हैं। आलम यह है कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही है। वहीं अंतिम संस्कार में भी गिनती के लोग ही शामिल हो रहे हैं। 
 सरपंच का चुनाव में साथ दिया कहकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

सरपंच का चुनाव में साथ दिया कहकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

रायपुर। चुनाव में सरपंच का साथ देने की बात कहकर तीन लोगों के द्वारा दरवाजा तोड़कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चण्डी निवासी गुलाबराम भारती 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दीपक सोनवानी व नरेश सोनवानी एवं अरुण सोनवानी ने घर का दरवाजा तोड़कर सरपंच राजेन्द्र एनेश्वरी का चुनाव में साथ दिये हो कहकर गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर रॉड लेकर दौड़ाया। जान बचाने के लिये पीडि़त अपने परिवार सहित घर के दुसरे कमरे में छुप गया। जिसके बाद वे चले गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर मामला कायम कर लिया है। 
 बड़ी खबर: गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

बड़ी खबर: गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

 रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा 20 से अधिक बिन्दुओं पर सख्त गाईड लाइन जारी किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन ने श्री गणेश की मूर्ती की ऊंचाई से लेकर पंडाल की साइज तक निर्धारित कर दिये हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 
एडीएम विनित नंदनवार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इस बार झांकी की भी अनुमति नहीं दी गयी है। मूर्ति की साइज 4-4 से ज्यादा नहीं होगी, वहीं पंडाल को भी 15-15 से ज्यादा बड़ा नहीं बनाया जा सकेगा। पंडाल के सामने कम से कम 5000 वग फिट की खुली जगह होना चाहिए। पंडाल में कुर्सियां नहीं लगेगी, साथ ही 20 लोगों से ज्यादा पंडाल में मौजूद होने नहीं दिया जायेगा। वहीं मूर्ति दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी अपना नाम पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा, ताकि संक्रमित मिलने पर उसका कांटेक्ट मिल सके। पंडाल में सीसीटीवी लगाना होगा। वहीं बिना मास्क के मूर्ति दर्शन की अनुमति नहीं होगी। कोई भी कोरोना संक्रमण के किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं अगर पंडाल में दर्शन के लिए आया व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो आयोजकों को पूरा खर्च उठाना होगा। इस बार पूजा के दौरान जगराता, भंडारा आदि कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं होगी। पूजा के दौरान प्रसाद, भंडारा सहित किसी भी चीज को बांटने की इजाजत नहीं होगी। सांस्कृतिक, जगराता व डीजे आदि भी प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति विसर्जन के लिए सिर्फ  एक गाड़ी की अनुमति और पिकअप, टाटाएस से बड़े वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए सिर्फ 4 लोग ही जा सकेंगे, जो गाड़ी के साथ जायेंगे। मूर्ति स्थापना के लिए निगम की अनुमति लेनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले गणेशोत्सव समितियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
देखे आदेश-
 बंदरों को खाद्य सामग्री देना पड़ा महंगा वन विभाग ने वसूला 10 हजार का जुर्माना

बंदरों को खाद्य सामग्री देना पड़ा महंगा वन विभाग ने वसूला 10 हजार का जुर्माना

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट के बंदरों को खाद्य सामग्री देना एक वाहन चालक को महंगा पड़ गया, वन विभाग ने जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे वाहन चालक पर दस हजार का जुर्माना वसूला है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे 1109 वाहन के चालक ओमप्रकाश साहू निवासी दल्लीराजहरा ने घाट में रुक कर बंदरों को खाद्य सामग्री दे रहा था तभी मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तथा वाहन चालक ओमप्रकाश साहू के हाथ मे 10 हजार रूपये के चालान की रसीद थमा दिया, जिसे देख वाहन चालक के होश उड़ गए। जुर्माने की राशि का भुगतान किया तभी वाहन चालक को जाने दिया गया।
 
 
उल्लखनिय है कि केशकाल घाट के बंदर दिन में केशकाल घाट के सड़कों पर अपना समय व्यतीत करने घाट के सड़कों के किनारे आकर बैठे रहते हैं। जिन्हें इस माग्र से आने जाने वाले लोग कुछ न कुछ खाद्य सामग्री देकर चले जाते थे, जिसकी वजह से घाट के बंदरो की तबियत बिगडऩे लगी थी। इसे ध्यान में रखते हुए वनमण्डलाधिकारी धर्मशील गणवीर के द्वारा घाट के मोड़ों पर प्रतीकात्मक बोर्ड लगवाकर वनकर्मियों को तैनात किया है, जिससे बंदरो को खाद्य सामग्री देने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट-गुटखा बेचते पकड़ाया एक युवक, मामला दर्ज

राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट-गुटखा बेचते पकड़ाया एक युवक, मामला दर्ज

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान सिगरेट, गुटखा बेचते पाये जाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से सिगरेट, गुटखा जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना लॉकडाउन के दौरान कुकरेजा फार्म हॉउस महावीरनगर में बिना मास्क घर के सामने खड़े होकर सिगरेट,गुटखा व बीड़ी बेचते पाये जाने पर भगवानदास पंजवानी 47 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास गुटखा, सिगरेट, बीड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सामान की कीमत 5 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान शासन के नियमों का उल्खंन करने के जुर्म में धारा 269,270 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
तीज त्योहारों में मिठाईयों को लेकर ग्राहकों में संशय की स्थिति निर्मित

तीज त्योहारों में मिठाईयों को लेकर ग्राहकों में संशय की स्थिति निर्मित

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर कोरोना पाजीटिव मरीजों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण प्रदेश शासन द्वारा 22 जुलाई से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 6 अगस्त तक की गई है। वहीं केबिनेट की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार आज एवं कल केवल चार घंटे के लिए किराना दुकान एवं मिठाई दुकानों को ग्राहकों की खरीदी के लिए खोला गया है।
 
 
ज्ञातव्य है कि एक अगस्त एवं तीन अगस्त को क्रमश: बकरीद एवं रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा जिसके लिए मिठाई खरीदी अगर 30 जुलाई को उपभोक्ता करते है तो उक्त स्थिति में संक्रमण फैलने की संभावना है। शहर के अनेक उपभोक्ताओं ने आज प्रतिनिधि से भ्रमण के दौरान कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं मिठाई व्यापारियों ने भी लाकडाउन की अवधि में एक एवं तीन अगस्त को राज्य शासन से निर्धारित अवधि में छूट देने की मांग की है|
 
 
ग्राहकों में इस बात को लेकर संशय है कि लॉकडाउन के बाद आज खुली दुकान में मिठाई लॉकडाउन के पूर्व की शेष मिठाई तो नहीं है। वहीं आज और कल केवल चार घंटे की अवधि में ताजी मिठाई ग्राहकों को उपलब्ध कराने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। राज्य शासन के खाद्य विभाग के जिम्मेदारों से उपभोक्ताओं ने सैंपलिंग लेकर मिठाई दुकानों से आज एवं कल उपलब्ध करायी जा रही मिठाईयों का परीक्षण कराने की मांग की है। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8 हजार पार, रायपुर जिले में सर्वाधिक एक्टिव मरीज

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8 हजार पार, रायपुर जिले में सर्वाधिक एक्टिव मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 306 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आकड़ा 8286 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 5439 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 46 की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2801 है, जिनका ईलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 28 जुलाई की देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कुल 302 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी, जिनमें सर्वाधिक 158 रायपुर जिले में पाये गये है, वहीं राजनांदगांव में 20, दुर्ग 20, बिलासपुर व बस्तर 18-18, नारायणपुर 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार 08-08, सरगुजा व गरियाबंद 06-06, कबीरधाम 05, कोरबा व मुंगेली 04-04, बलरामपुर, दंतेवाड़ा व जशपुर से 03-03, कांकेर व सूरजपुर में 02-02 व जांजगीर-चांपा से 01 मरीज मिला है। इन मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 8286 पहुंच गया है। वहीं 267 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 5439 मरीज स्वस्थ हो चुके है। कोरोना पॉजीटिव एक वृद्धा की मौत भी हुई है। दुर्ग निवासी 63 वर्षीय महिला जो विगत दो वर्षों से आमाशय कैंसर से पीडि़त थी तथा कीमोथेरेपी ले रही थी। सांस की तकलीफ होने की वजह से कोरोना पॉजीटिव पाये जाने पर उसे 26 जुलाई को एम्स रायपुर में आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मौत के बाद प्रदेश में पॉजीटिव मरीजों की मौतों का आकड़ा भी बढ़कर 46 पहुंच गया है। इस तरह वर्तमान में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2801 है। 

इधर प्रदेश का हॉट जिला बन चुका रायपुर जिले में भी संक्रमितों का कुल आकड़ा 2524 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 1123 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 20 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 1381 एक्टिव मरीज है।
  दुकान खुलते ही ग्राहकों की लगी भीड़, सामान खरीदते समय लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

दुकान खुलते ही ग्राहकों की लगी भीड़, सामान खरीदते समय लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

रायपुर। रक्षाबंधन व बकरीद जैसे त्यौहार को देखते हुये लोगों को लॉकडाउन के दौरान 29 व 30 जुलाई को सुबह 4 घंटे किराना दुकानों को खोलने की छुट मिलते ही आज सुबह 6 बजे से ही दुकानों में जमकर ग्राहकों की भीड़ लग गई। कोराना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये कोरोना संक्रमितों की चेन तोडऩे के लिये राज्य के अधिकांश जिलों में 22 जुलाई से लॉकडाउन किया गया है। वहीं 1 अगस्त को बकरीद व 3 अगस्त को राखी का त्यौहार के मद्देनजर 29 व 30 जुलाई को किराना दुकानों को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
 
 
बुधवार की सुबह दुकान खुलते ही खरीदारों की दुकानों पर जमकर ग्राहकों की भीड़  लग गई। वहीं दुकानदार सोशल डिस्टेंसिग के लिये ग्राहकों समझाता रहा लेकिन दुकान 10 बजे बंद हो जाने की डर से खरीददार समान लेने के लिये डटे रहे। वहीं दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी मुनाफाखोरी करने से बाज नही आये। कई समानों को प्रिंट रेट अधिक दर वसूली करने व दाल,चावल सहित खाने के तेल भी ग्राहकों से अधिक दाम में बेचे जाने के लिये ग्राहकों ने आरोप लगाये। बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने व मास्क के बिना कोई ना निकले व सोशल डिस्टेंसिग बनाये रखने के लिये पुलिस के जवान भी जगह-जगह तैनात किये गये है जो आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाये हुये है।
रायपुर इंडोर स्टेडियम में बने कोविड हॉस्पिटल में खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा

रायपुर इंडोर स्टेडियम में बने कोविड हॉस्पिटल में खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा

रायपुर, राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर स्टेडियम को कोविड 19 अस्पताल बना दिया है। लेकिन अब यहां अव्यवस्था की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोरोना मरीजों को खाना नहीं मिला, जिसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने मरीजों का शांत करवाया। 

राजधानी के इन वार्डो से नि:शुल्क करा सकते है कोरोना की जाँच, इस इस दिन लगेगा इन जगहों पर शिविर

राजधानी के इन वार्डो से नि:शुल्क करा सकते है कोरोना की जाँच, इस इस दिन लगेगा इन जगहों पर शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना का प्रकोप जारी है। राजधानी में रोजाना दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर टेस्टिंग बढ़ाने के लिए आज से नगर निगम शहर के वार्डों में जांच शिविर लगाकर कोरोना सैंपल कलेक्शन करेगी। कोरोना सैंपल कलेक्शन शिविर शहर के जोन 1 में पहाड़ी चौक सियान सदन में लगेगा। इसके अलावा जोन 9 में विधानसभा रोड स्थिति आश्रय स्थल में भी कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। इन दोनों जगहों में अलग-अलग समय पर शिविर लगाया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी में दोपहर 12 बजे से शिविर लगेगा, तो वहीं विधानसभा रोड आश्रय स्थल में दोपहर 2 बजे से जांच शिविर लगेगा। ऐसे में अगर आप में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो शिविर में जाकर कोरोना की जांच करा सकते है। इसके लिए किसी तरह के चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह नगर निगम प्रशासन की ओर से नि:शुल्क रहेगा।
 
 बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची

बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का अकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के केवल 23 तहसील ऑरेंज जोन में हैें और बाकि अन्य तहसील रेड और ग्रीन जोन में हैं।
देखे सूची-
जिले का अब ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले का अब ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे विकासखंड तिल्दा अंतर्गत ग्राम नेवरा (थाना तिल्दा) में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रो को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने इन क्षेत्रो में परिसीमाये निर्धारित कर विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

 

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके मे शोक की लहर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके मे शोक की लहर

जशपुर। आकाशीय गाज से दो सगे भाईयो कि अकाल मौत हो गई है। घटना जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव की है सूचना मिलते ही फरसाबहार थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये हैं और दोनो सगे भाईयो के शव को पीएम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसाबहार रवाना कर दिया है। इन दिनो अच्छी बारिश के बाद जिले के किसान अपने खेतो मे रोपा लगाने मे व्यस्त है।

डूमरिया का रहने वाला किसान चुलू साय का परिवार भी आज अपने खेत मे रोपा लगा रहा था। पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग डूमरिया मे गरज के साथ बारिश होने लगी। इस समय चुलू साय के दोनो पुत्र जनक साय (25) और जनकु साय (29) अपने खेत मे रोपा लगा रहे थे। बारिश से बचने के लिये दोनो सगे भाई खेत से कुछ दूर बरगद पेड़ के पास चले गये।

कुछ देर बाद अचानक आसमान मे गरज हुई और आकाशीय गाज बरगद के पेड़ मे आ गिरा जिससे बरगद पेड़ के नीचे बैठे दोनो सगे भिईयो की अकाल मौत हो गई। घटना की खबर पूरे गांव मे आग की तरह फैल गई । पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है। जशपुर जिले मे गज, गाज ओर भुजंग से बेसमय लोगो की मौत हो रही है और रह सिलसीला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
राजधानी के तिलक नगर सियान सदन में लगा कोविड 19 जांच शिविर, 100 की हुई जांच

राजधानी के तिलक नगर सियान सदन में लगा कोविड 19 जांच शिविर, 100 की हुई जांच

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 1 द्वारा जोन के तहत आने वाले बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के तहत तिलक नगर सियान सदन परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य सुविधा हेतु जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की समाज हित में कारगर रोकथाम करने हेतु शिविर लगाया गया। जिसमें 100 लोगो ने पहुंचकर शासन के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको से कोविड 19 संबंधी जांच करवायी।
 
 
चिकित्सको नेे लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण करने सहित सामान्य रूप से स्वस्थ रहने, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने सदैव मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य नियम का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करने सहित सामान्य स्वास्थ्य नियमों को जीवन में दैनिक रूप से स्वास्थ्य रक्षा की दृष्टि से मानने का चिकित्सकीय परामर्ष दिया। निगम जोन 1 द्वारा  तिलक नगर सियान सदन परिसर में शासन के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनस्वास्थ्य सुविधा हेतु लगाये गये कोविड 19 जांच षिविर के दौरान पूरे समय जोन 1 के जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेष नामदेव, जोन उपअभियंता दीपक देवांगन, शरद देषमुख सहित जोन 1 अधिकारीगण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको एवं अधिकारियों सहित उपस्थित रहे।